न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- शादी की रात आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 3 गलतियां
- 'इन खिलाड़ियों का इस्तेमाल भारत करता तो हार नहीं मिलती!'
- साल 2022 में इन 4 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, क्या आपकी राशि है लिस्ट में शामिल?
- क्या आप जानते हैं घर में कौन-सा पौधा लगाना शुभ है या अशुभ
- इन पौधों से बदल सकता है Luck वास्तु के अनुसार जानें घर में पौधों को लगाने के ये विशेष नियम
- अंक तोड़ रहे रोजगार की उम्मीद, बाहर हो रही बेरोजगारी कम
- जानिए सर्दियों मूली का रस से स्वास्थ को होने वाले फायदे के बारे में मिलेगी कई बीमारियों
- OMG: दूल्हे की लग्जरी कार रुकवाई और बाइक से आशिक संग फरार हुई दुल्हन
- अब 21 साल से पहले नहीं हो पाएगी लड़कियों की शादी! मोदी कैबिनेट में पास हुआ प्रस्ताव
- पेशाब के तुरंत बाद पानी पीने की है आदत तो हो जाएं सावधान, होता है ये नुकसान
- 'मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है', विराट के बयान पर आखिरकार गांगुली ने भी तोड़ी चुप्पी
- 4 घंटे मोबाइल फोन बंद करने की अपील हो रही तेजी से वायरल, रिचार्ज महंगा करने के खिलाफ जनता उठा रही आवाज!
- हिमाचल: 9वीं कक्षा की 2 छात्राएं 4 दिनों से लापता, घर से निकली थी स्कूल, शेयर करके ढूंढने में मदद करें
| शादी की रात आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 3 गलतियां Posted: 16 Dec 2021 05:56 PM PST शादी का दिन हर कपल के लिए उनकी जिंदगी के सबसे खास और हसीन पलों में से एक होता है. मशहूर लेखक डेव म्यूरर कहते हैं कि एक अच्छा विवाह वो नहीं होता जब 'परफेक्ट कपल' एकसाथ आते हैं. बल्कि वो है जब 'इम्परफेक्ट कपल' अपने मतभेदों का आनंद लेना सीखते हैं. शादी को लेकर पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग अपेक्षाएं और धारणाएं होती हैं. अपने आगामी दांपत्य जीवन को लेकर हर कोई उत्सुक रहता है और बेहतर शुरुआत करना चाहता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि वैवाहिक जीवन की शुरुआत कैसे सही तरीके से करनी चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए. सेक्स की उम्मीद- ज्यादातर महिलाओं के लिए शादी का दिन बहुत थका देने वाला होता है. इसमें भावनात्मक रूप से भी थकान महसूस होने का अनुभव शामिल है. लड़कियों को ब्राइडल ड्रेस समेत तमाम चिंताओं से गुजरना पड़ता है. लेकिन मजाक से अलग, शादी के दिन दूल्हा और दुल्हन दोनों ही बहुत ज्यादा थके हो सकते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप शादी की रात सेक्स की बजाए रीकनेक्ट होने पर ध्यान दें. एक-दूसरे से बातचीत करें और आराम करें. शरीर के बारे में सोचना बंद करें- शादी के दिन अपनी बॉडी के बारे में बहुत ज्यादा ना सोचें. आप अपनी ब्राइडल ड्रेस की फिटिंग को लेकर परेशान हो सकती हैं. या फिर पार्टनर के साथ परफेक्ट दिखने की चिंता भी आपको घेर सकती है. शरीर पर इतना ध्यान देने से एन्जाइटी होगी, जो इस खास दिन को बर्बाद कर सकती है. अगर आप शादी की रात इंटीमेट हो रहे हैं तो इसका बुरा असर वहां भी पड़ेगा. इन चीजों की रखें तैयारी- शादी की रात ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं जो खराब हो जाती हैं. आपको एलर्जी हो सकती है. तेज सिरदर्द हो सकता है. डाइजेशन की दिक्कत हो सकती है या आप अपनी दवाएं लेना भी भूल सकते हैं. ऐसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अपने साथ मेडिकल किट जरूर रखें. आप किसी दोस्त या रिश्तेदार की निगरानी में इसे रख सकते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर आपको आसानी से ये चीजें मिल जाएं. नेगेटिव फीडबैक ना दें- वैज्ञानिक रूप से ये बात साबित हो चुकी है कि सकारात्मक विचार, शब्द और व्यवहार पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत बनाने में मददगार साबित होते हैं. 470 कपल्स पर हुए एक सर्वे के आधार पर यूनिवर्सिटी ऑफ जेनेवा के साइकोलॉजिस्ट मार्सेल जेंटनर ने पाया कि रोमांस को बरकरार रखने के लिए पर्सनैलिटी का कोई खास कॉम्बिनेशन नहीं होता है. हमें उन तमाम चीजों का जिक्र करने से बचना चाहिए जो पार्टनर, उसके दोस्त या रिश्तेदारों की गलतियों को उजागर करती हैं. मन में सकारात्मक विचार रखें और सुनिश्चित करें कि आपके पास कहने के लिए कुछ अच्छा हो. मेमोरी क्रिएट करना ना भूलें- शादी के दिन फोटोग्राफर और रिश्तेदार आपके हर कदम को रिकॉर्ड करते हैं. ये सभी यादें आपको फोटोज और वीडियोज के रूप में उम्रभर सहेजकर रखनी हैं. आप कुछ खास मेमोरीज भी बना सकते हैं जो हमेशा याद दिलाती रहेंगी कि आपने अपने पार्टनर से शादी क्यों की है. आगे चलकर यदि रिश्ते में किसी वजह से खटास आती है तो ये चीजें बड़ी काम आएंगी. 1. शादी के दिन आप कोई पेड़ लगा सकते हैं. ये पेड़ आपकी यादों को जोड़कर रखेगा. आप इस पर कुछ यादगार मैसेज भी उकेर सकते हैं. 2. कागज के कुछ टुकड़ों पर सीक्रेट मैसेज लिखें और उनकी पर्ची बनाकर एक बोतल में बंद करें. इस बोतल को 10 साल बाद खोलें और पर्ची पर एक-दूसरे के लिखे हुए मैसेज पढ़ें. इसे याद रखने के लिए बोतल पर तारीख जरूर डालें. 3. अपना वेडिंग इनविटेशन कार्ड और शादी से जुड़ा कोई भी यादगार कार्ड फ्रेम कराएं और उसे अपने बेडरूम की दीवार पर टांगें. ऐसी चीजों को सहेजकर आप एक मेमोरी वॉल भी बना सकते हैं. |
| 'इन खिलाड़ियों का इस्तेमाल भारत करता तो हार नहीं मिलती!' Posted: 16 Dec 2021 05:52 PM PST श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उतरी टीम इंडिया को 4 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. जिसे लेकर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. बुद्धवार को दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया था. इस मैच में 133 रन के लक्ष्य को चेस़ करने उतरी मेजबान टीम ने शानदार जीत हासिल की है. दोनों टीमों ने सीरीज पर 1-1 से बराबरी कर ली है. लेकिन, जिस तरह से भारत को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, इसे लेकर पूर्व बल्लेबाज ने अपना बयान दिया है. लो स्कोरिंग मैच में भारत को मिली करारी हार दूसरे टी20 में टॉस जीतकर शनाका ने भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 133 रन का लक्ष्य खड़ा किया था. लेकिन, गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित होने वाली इस पिच पर टीम इस स्कोर को बचा नहीं सकी. इस लक्ष्य को विरोधी टीम ने 2 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया था. ऐसे में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने हार के बारे में बात करते हुए बताया कि, किस जगह पर शिखर धवन (Shikhar dhawan) से चूक हुई? उनका मानना है कि, पिच के मुताबिक कप्तान ने अपने गेंदबाजों का सही फायदा नहीं उठाया. उनका मानना है कि, नवदीप सैनी (Navdeep Saini) का इस्तेमाल वो बीच के ओवरों में सकते थे. साथ ही उन्हें स्पिन फ्रेंडली पिच पर नीतीश राणा (Nitish Rana) का भी इस्तेमाल करना चाहिए था. इन गेंदबाजों का फायदा ना उठाकर कप्तान ने की गलती इस बारे में बातचीत करते हुए वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने क्रिकबज ससे कहा कि, 'वरूण चक्रवर्ती ने दिखाया है कि आप उन्हें अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करा सकते हैं और केकेआर के लिए उन्होंने इस तरह से प्रदर्शन भी किया है. पावरप्ले के बाद जब कुलदीप यादव और राहुल चाहर ने विकेट ली थी तो उस समय नीतीश राणा से दो ओवर कराए जा सकते थे. शायद वहां धवन ने गलती कर दी. अंत में जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों ने रन लुटाए वो भी दुख देने वाले थे. आप चाहे जो मर्जी कहो कि आप नए लड़कों को मौका दे रहे हो लेकिन आपकी प्रायोरिटी मैच में जीत हासिल करना होना चाहिए.' पूर्व क्रिकेटर खुद कप्तान होते तो क्या फैसला करते? वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने इस सिलसिले में अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, "यदि वो इस मुकाबले में कप्तान होते तो नवदीप सैनी से बीच में जरूर ओवर कराते. उन्होंने ये भी कहा कि, 'मैं चक्रवर्ती का इस्तेमाल डेथ ओवर में करता और कुलदीप यादव के अनुभव का भी फायदा उठाता. तेज गेंदबाजों को आखिरे के ओवरों में चौके लग सकते हैं. क्योंकि इस पिच पर स्पिनर्स को खेलना मुश्किल था." नवदीप सैनी से नहीं कराया गया एक भी ओवर दरअसल दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम 6 गेंदबाजों के साथ मेजबान के खिलाफ उतरा था. लेकिन, शिखर धवन ने सिर्फ 5 ही गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. जिनमें से चेतन सकारिया काफी महंगे साबित हुए. इसके बाद भी उनसे अंतिम के ओवर कराए गए. जबकि नवदीप सैनी से एक भी गेंद ओवर नहीं कराया गया. इतना ही नहीं टीम में नीतीश राणा की भी मौजूदगी थी जो अपनी ऑफ स्पिन से बल्लेबाज को रन बनाने से रोक सकते थे. लेकिन, कप्तान धवन ने उन्हें भी गेंदबाजी का मौका नहीं दिया. ऐसे में जीत विरोधी टीम के खाते में गई. |
| साल 2022 में इन 4 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, क्या आपकी राशि है लिस्ट में शामिल? Posted: 16 Dec 2021 05:50 PM PST ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक नए साल में ग्रह-दशा भी बदलती है जिसका हर राशि पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति साल की शुरुआत में अपना राशिफल देखता है। राशिफल से हर राशि के जातकों को इस बात की जानकारी मिल पाती है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगला साल 2022 कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 किन राशियों के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है- मेष मेष राशि वालों के लिए नया साल 2022 बेहद शुभ साबित होगा। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको धन लाभ होने की संभावनाएं हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी और व्यापारी जातकों को भी कारोबार में मुनाफा होगा। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस वर्ष आप मकान या वाहन की खरीरददारी कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए भी यह वर्ष शुभ कहा जा सकता है। सिंह सिंह राशि के जातकों के लिए नया साल 2022 अत्यंत शुभ रहेगा। इस साल आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। शिक्षा से जुड़े जातकों को नए साल 2022 में अपार सफलता हासिल होगी। इस साल आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे जिससे आपका मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी साल 2022 आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। इस साल आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। वृष वृष राशि के जातकों के लिए नया साल 2022 ढेर सारी खुशियाँ लेकर आ रहा है। इस वर्ष आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी जिससे समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस साल आपके लिए धन लाभ के योग हैं जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापारी जातकों को कारोबार में लाभ होगा। मेहनत करने से सफलता अवश्य प्राप्त होगी। कन्या नया साल 2022 कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि के योग हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और आपकी प्रेम गहरा होगा। विद्यार्थी जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा जातकों को भी कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इस साल आपका स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहेगा। |
| क्या आप जानते हैं घर में कौन-सा पौधा लगाना शुभ है या अशुभ Posted: 16 Dec 2021 05:47 PM PST जीवन में आजकल हम कितनी ही चुनौतियों का सामना करते है मगर जिंदगी में कुछ बेहद अहम किरदार निभाते है हमारे घर में रखें पौधे। आज हम उन पौधों के बारे में चर्चा करेंगे, जिससे जीवन में आ रही समस्याओं का निवारण तो मिलेगा ही, साथ-साथ किन-किन पौधों का असर शुभ और अशुभ होता है वो भी हम आपको बताएंगे। 1. तुलसी का पौधा: माना जाता है कि जिस स्थान पर तुलसी का पौधा होता है वहां भगवान विष्णु का निवास होता है। वातावरण में रोग फैलाने वाले कीटाणुओं एवं हवा में पर्याप्त विभिन्न विषाणुओं की संभावना भी कम होती है। तुलसी की पत्तियों के सेवन से सर्दी-जुकाम, खाँसी आदि तरह की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। अगर बात की जाए तुलसी के लिए उचित स्थान की, तो सबसे उचित स्थान उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर लगाना अच्छा माना गया है, इसका कारण यह है कि इस जगह पर लक्ष्मी जी का वास होता है अर्थात उस घर में लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। 2. मनी प्लांट: मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जिससे घर परिवार में हमेशा लक्ष्मी रहती है, मगर काम ही लोगों को इसकी जानकारी होगी कि यह पौधा खरीदा नहीं, बल्कि चोरी करके लगाया जाता है। 3. कांटेदार पौधे: पौधों की अपनी अलग सुंदरता होती है किंतु कुछ ऐसे भी पौधे होते हैं जिनको घर में लगाना वास्तुशास्त्र में सही नहीं माना गया, उसमे सबसे पहले वो पौधा आता है जिसको काटने या छिलने पर सफेद द्रव्य निकलते है उससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है इस प्रकार के पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए। 4. गुलाब: जब पौधों की, फूलों की बात हो, तब हर किसी की पहली पसंद गुलाब, चंपा व चमेली जैसे पौधों पर अवश्य जाती है इसकी सुगंध घर के हर कोने को महक देती है इनकी खुशबू से मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है, मगर याद रहे कि लाल गेंदा और काला गुलाब चिंता और शोक की वृद्धि करता है। 5. केले का पौधा: ऐसा पौधा जब घर-परिवार में पूजा पाठ, हवन आदि होना हो, तब सबसे पहले केले के पत्तों का स्वागत किया जाता है ताकि जीवन की खुशियों में इसकी समृद्धि हो। 6. खिले फूल जीवन का उद्देश्य: घर-व्यवसाय में हर दिन खिले हुए फूलों को लगाते हैं या रखते हैं इससे सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होती है, मगर फूल-पत्तियों के सूखने पर इसको बदल देना चाहिए वरना फिर यही नकारात्मक श्रेणी में आ जाते हैं। 7. छोटे पौधें: रसोई घर के अंदर गमलों में पुदीना, धनिया, पालक और हरी मिर्च छोटे पौधें के तौर पर लगाए जा सकते हैं, वास्तुशास्त्र के अनुसार इससे रसोई घर मे चीटियों-मक्खियां परेशान नहीं करती। 8. बेल वृक्ष: भगवान शिव को बेल बहुत प्रिय है, बेल वृक्ष पर साक्षात भगवान शिव वास करते हैं। जिस घर मे यह वृक्ष होता है उस घर मे माँ लक्ष्मी पीढ़ियों तक वास करती हैं। 9. शमी का पौधा: पलाश, नागकेसर, शमी आदि का पौधा घर के बगीचे में लगाना शुभ होता है। शमी का पौधा उस स्थान पर लगाना उचित होता है जहां घर से निकलते हुए पौधा आपकी दाहिनी ओर हो। 10. हल्दी का पौधा: हल्दी का पौधा लगाना भी उचित माना गया है। इससे नेगेटिव एनर्जी नहीं होती। |
| इन पौधों से बदल सकता है Luck वास्तु के अनुसार जानें घर में पौधों को लगाने के ये विशेष नियम Posted: 16 Dec 2021 05:44 PM PST इन पौधों से बदल सकता है Luck पौधे किस्मत बदल सकते हैं, ये सुनकर हैरानी तो नहीं होगी आपको क्योंकि वास्तु ही नहीं अन्य धार्मिक ग्रंथों में भी इसका उल्लेख मिलता है। लेकिन अगर इन्हें गलत स्थान या दिशा पर रख दिया जाए तो बात बिगड़ जरूर सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु के अनुसार घर में कहां और कौन से पौधे लगाने चाहिए और इनसे क्या -क्या फायदे होते हैं? इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं…. आइए जान लें.. 2/5बाग-बगीचों के लिए रखें इस बात का ख्याल वास्तु के अनुसार, घर में बाग-बगीचे हमेशा पश्चिम, उत्तर और पूर्व दिशा में होने चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि इस दिशा में हमेशा सफेद, पीले या फिर लाल रंग के फूल लगाने चाहिए। गलती से भी आग्नेय कोण में बाग-बगीचे न बनवाएं। यह घर की खुशियों को तहस-नहस कर सकते हैं। 3/5इस बात का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। लेकिन इसे पूर्व दिशा में ही रखें। लेकिन रामा और श्यामा तुलसी को उत्तर दिशा में लगाएं। आंकड़े के वृक्ष तो बिल्कुल न लगाएं घर में, इससे घर की महिलाओं को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही थोर का पौधा भी घर पर न लगाएं। 4/5इससे नष्ट होते हैं रोग-शोक घर के प्रवेश द्वार पर कभी भी पेड़ नहीं लगाना चाहिए। लेकिन शुभ वृक्ष कहे जाने वाले पौधे गुलाब, तुलसी, मोगरा और चमेली के पौधे लगाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर-परिवार में रहने वाले सभी जातकों के रोग-शोक दूर हो जाते हैं। लेकिन कभी भी घर के कंपाउड में या बीचोबीच में कोई पौधा न लगाएं। हालांकि घर के पूर्व-उत्तर दिशा में छोटे-छोटे पेड़ पौधे लगा सकते हैं। 5/5ऐसे पौधे होते हैं अत्यंत शुभ वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में गूलर और पारिजात का पौधा लगाना चाहिए। ये पौधा अत्यंत शुभ होता है। इसके अलावा ध्यान रखें कि नैऋत्य दिशा में खड्ढा खोदकर वृक्ष व अन्य पौधे कभी भी नहीं लगाने चाहिए क्योंकि वहां दैत्यों का वास होता है। घर के आसपास कैरी, जामुन और नीम के पौधे जरूर लगाने चाहिए, ये अत्यंत शुभ होते हैं। इससे घर-परिवार में खुशियां बनी रहती हैं। |
| अंक तोड़ रहे रोजगार की उम्मीद, बाहर हो रही बेरोजगारी कम Posted: 16 Dec 2021 05:41 PM PST प्रदेश में मेरिट के आधार पर हो रही भर्ती से प्रदेश में रोजगार की उम्मीद व बाहर बेरोजगारी कम हो रही है। ताजा मामला कोविड सहायक भर्ती का ही है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद प्रदेश के 33 जिलों में हुई कोविड सहायक की भर्ती में भी बाहरी राज्यों से अंकतालिका लेकर आए अभ्यर्थी यहां के अभ्यर्थियों पर भारी पड़े है। खास बात यह है कि प्रदेश में अभी भी नर्सिंग के अलावा चिकित्सा विभाग की ज्यादातर भर्ती मेरिट के आधार पर हो रही है। इसको लेकर प्रदेशभर में विरोध शुरू हो गया है। बेरोजगारों ने संयुक्त संघर्ष समिति गठित कर आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश में नर्सिंग भर्ती के अलावा फार्मासिस्ट ,प्रयोगशाला सहायक, लैब टेक्नीशियन ,रेडियोग्राफर अन्य पैरामेडिकल संवर्ग की भर्तियां केवल मेरिट बेस पर कराई जा रही हैं। बेरोजगारों का कहना है कि सबसे ज्यादा गड़बड़ी मेरिट के आधार पर होने वाली भर्तियों में हो रही है। इसके बाद भी विभाग की ओर भर्तियों का पैटर्न नहीं बदला रजा है। ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन यूनाइटेड के अध्यक्ष भरत बेनीवाल का कहना है कि सरकार की इस नीति के विरोध में सभी जिलों में जन जागरण किया जा रहा है। अगले महीने प्रदेश में बड़ा आंदोलन कर सरकार को घेरा जाएगा। तालिका के अंक तोड़ रहे रोजगार की उम्मीद, बाहर हो रही बेरोजगारी कम 400 से अधिक जाली अंकतालिका आ चुकी सामने नर्सिंग व पेरामेडिकल की भर्तियों में पिछले दस साल में हुई भर्तियों में 400 से अधिक जाली अंकतालिका सामने आ चुकी है। इन अंकतालिकाओं का सत्यापन नहीं होने की वजह से अवैध माना गया। राजस्थान व दूसरे राज्यों के निजी विवि की कई ऐसी अंकतालिका भी सामने आई जिसमें एक ही विद्यार्थी को एक समय में दो डिग्री दे दी गई। शिकायत होने पर मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि मेरिट के आधार पर होने वाली भर्ती की वजह से जाली अंकतालिकाओं का खेल बढ़ा है। नर्सिंग मेरिट बेस्ट भर्ती चिकित्सा विभाग में दस साल पहले लिखित परीक्षा से नर्सेज की भर्ती हुई थी। भर्ती में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम की योग्यता तय की गई। बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के अंकों के साथ कक्षा 12 वीं के अंक जोड़कर कॉमन मेरिट जाती है। इस पैटर्न को लेकर युवाओं में काफी विरोध है। पैरामेडिकल की मेरिट बेस्ट भर्तियां रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्निशियन की भर्ती मेरिट बेस्ट पर कराई जाती है। इनकी योग्यता डिप्लोमा के साथ पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीयन होना आवश्यक है। प्रदेश में 2 साल का डिप्लोमा काउंसिल 5 साल में पूरा कराती है। जबकि मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से एक लाख रुपए में ज्यादा अंकों की डिग्री खरीद कर ले आए। कई युवा पेरामेडिकल काउंसिल में पंजीयन कराकर भर्तियों में शामिल हो गए। ऐसे में कई बेरोजगारों को पेरामेडिकल भर्ती से बाहर का रास्ता दिखाया गया। फार्मासिस्ट की मेरिट बेस्ट भर्तियां प्रदेश में फार्मासिस्ट में भर्ती मेरिट बेस के आधार पर कराई जाती है। इसमें डिप्लोमा डिग्री के साथ फार्मेसी काउंसिल का पंजीयन और 12 वीं की मेरिट को आधार माना जाता था। लेकिन कई अभ्यर्थी निजी विवि से अंकतालिका लेकर आ गए। इस वजह से भर्ती प्रक्रिया कई बार अटकी। |
| जानिए सर्दियों मूली का रस से स्वास्थ को होने वाले फायदे के बारे में मिलेगी कई बीमारियों Posted: 16 Dec 2021 05:39 PM PST मूली के पत्तों का रस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी कारगर माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। यह हीमोग्लोबिन की चीजों को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही यह सोडियम आयरन मैग्नीशियम प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट क्लोरीन का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके साथ ही यह विटामिन ए बी और सी का बहुत अच्छा स्रोत है। इससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। Health Benefits Of Radish Leaves Juice मूली के पत्तों का रस ऐसे बनाएं मूली के पत्तों का रस बनाने के लिए सबसे पहले मूली के पत्तों को लेकर उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर मिक्सर में पीस लें। इसके बाद इस जूस में काला नमक काली मिर्च पाउडर और नींबू मिलाएं। इसके बाद इसका सेवन करें। मूली के पत्तों की ड्रिंक बनाने के लिए आपको सबसे पहले फ्रेश मूली के पत्तों की जरूरत होती है। इसके बाद मूली के पत्तों को साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह से धो लें. फिर इसके बाद इसको छोटे-छोटे टूकड़ों में काट लें.इसके बाद पत्तों को मिक्सी में पीस लें। फिर इसमें स्वाद के हिसाब से काला नमक एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। अब आपका जूस तैयार है आप इसे सुबह पी सकते हैं। मूली के पत्तों के जूस के फायदे 1. पाचन मूली के पत्तों में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जात है। जो कि हर किसी के पेट के लिए काफी लाभदायक होता है। अगर आप मूली के पत्तों से तैयार ड्रिंक का सेवन कर पाचन की समस्या को दूर किया जा सकता है। सके साथ ही मूली का रस हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी मदद करता है। इसमें बड़ी मात्रा में फाइबर होता है। यह पेट को साफ रखता है। और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है। 2.मोटापा अगर आप सर्दियों में वजन कम करना चाहते हैं तो ये हर किसी के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जी हां आप मूली के पत्तों से तैयार ड्रिंक का सेवन कर वजन को आसानी से कम कर सकते हैं ये आपके लिए लाभकारी है 3. लो ब्लड प्रेशर अगर ब्लड प्रेशर की समस्या है तो हर लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए मूली के पत्तों के ड्रिंक को काफी फायदेमंद माना जाता है मूली के पत्तों में सोडियम अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में नमक की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है इसके सेवन से लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर हो जाती है। इसमें बड़ी मात्रा में सोडियम पाया जाता है। जो शरीर में नमक की मात्रा को सामान्य रखने में मदद करता है। |
| OMG: दूल्हे की लग्जरी कार रुकवाई और बाइक से आशिक संग फरार हुई दुल्हन Posted: 16 Dec 2021 05:34 PM PST बाबुल की दुलाएं लीं...ससुराल को संवारने का वादा किया लेकिन इससे पहले ही दुल्हनिया आशिक का हाथ थामकर फरार हो गई...मामला सतना का है जहां दूल्हे के साथ विदा होकर जा रही दुल्हन बीच रास्ते में ही पति व बारातियों को चकमा देकर आशिक के साफ भाग निकली। दूल्हे राजा ने दुल्हनिया और उसके प्रेमी का पीछा भी किया लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने दोनों की तलाश शुरु की और चंद घंटों बाद ही दोनों को पकड़ लिया। रास्ते में रुकवाई कार और आशिक संग हो गई फरार सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहिरगांव में रहने वाले कुशवाहा परिवार के घर सोमवार को बेटी की शादी थी। यूपी के पिथौराबाद से कुशवाहा परिवार में बारात आई थी। रातभर धूमधाम से शादी की रस्में चलीं और मंगलवार की सुबह दुल्हन की घर से विदाई हुई। दुल्हा फूलों से सजी लग्जरी कार से दुल्हन को लेकर अपने घर यूपी के पिथौराबाद के लिए निकला लेकिन बीच रास्ते में ही दुल्हन ने कार रुकवाई और बाइक से इंतजार कर रहे अपने दूल्हे के साथ फरार हो गई। ![]() पुलिस ने देर रात दुल्हन-प्रेमी को पकड़ा दुल्हन को प्रेमी के साथ भागता देख पति व बारातियों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वो उन्हें पकड़ने में नाकामयाब रहे। इसी बीच खबर लगते ही दुल्हन का भाई सिविल लाइन थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई। सिविल थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और फरार दुल्हन व उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई। मंगलवार की देर रात दुल्हन और उसके प्रेमी को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दुल्हन के आशिक का नाम अशोक यादव है जिसके पिता का अहिरगांव में ही दूध डेयरी का काम है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चलने की बात भी सामने आई है। |
| अब 21 साल से पहले नहीं हो पाएगी लड़कियों की शादी! मोदी कैबिनेट में पास हुआ प्रस्ताव Posted: 16 Dec 2021 05:32 PM PST देश में लड़कियों की शादी की उम्र ( Women Marriage Legal Age ) 18 से बढ़ाकर 21 साल करने की तैयारी है। इसको लेकर मोदी कैबिनेट ( Modi Cabinet ) में प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर सरकार मौजूदा कानूनों में संशोधन करेगी। दरअसल एक वर्ष पहले 15 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में इस बात का उल्लेख भी किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए जरूरी है कि उनकी शादी उचित समय पर हो। इसी के बाद गठित टास्क फोर्स की ओर से लंबे रिसर्च के बाद एक अहम रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें उम्र बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। इसी प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट में मंजूरी मिली। देश में लड़कियों की शादी की उम्र को 18 से बढ़ाकर पुरुषों के समान 21 वर्ष करने की तैयारी हो रही है। मोदी कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब सरकार बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 में एक संशोधन संसद में पेश करेगी। इसके साथ ही विशेष विवाह अधिनियम और हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 जैसे व्यक्तिगत कानूनों में संशोधन लाया जाएगा। बीते वर्ष हुआ टास्क फोर्स का गठन इस कानून में संधोन के बाद देश में लड़कियों की शादी 21 वर्ष से पहले नहीं की जा सकेगी। अगर 21 वर्ष से कम उम्र में लड़कियों का विवाह किया जाता है तो इसे गैर कानूनी माना जाएगा। नीति आयोग में जया जेटली की अध्यक्षता में बने टास्क फोर्स ने इस प्रस्ताव की सिफारिश की थी। दरअसल नीति आयोग की ओर से इस टास्ट फोर्स का गठन बीते वर्ष जून के महीने में किया गया था। इसके बाद टास्क फोर्स ने दिसंबर 2020 को अपनी रिपोर्ट पेश की थी। टास्क फोर्स में हैं ये सदस्य बता दें कि नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल भी इस टास्क फोर्स के सदस्य थे। इनके अलावा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा तथा साक्षरता मिशन और न्याय और कानून मंत्रालय के विधेयक विभाग के सचिव टास्क फोर्स के सदस्य थे। महिला सशक्तिकरण है मकसद टास्क फोर्स की अध्यक्ष जया जेटली के मुताबिक इस बदलाव की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस कानून में संधोन का मकसद जनसंख्या नियंत्रण करना नहीं है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण द्वारा जारी हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि कुल प्रजनन दर घट रही है और जनसंख्या नियंत्रण में है। देश में लड़कियों के शादी की उम्र 21 वर्ष करने के पीछे मकसद महिलाओं का सशक्तिकरण करना है। इस तरह तैयार की रिपोर्ट जया जेटली के मुताबिक काफी अध्ययन और फीडबैक के आधार पर इस रिपोर्ट को तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कहा कि विवाह की उम्र को लेकर हमें 16 विश्वविद्यालयों से प्रतिक्रिया मिली। इसके साथ ही युवाओं की राय जानने के लिए इसमें 15 से ज्यादा गैर सरकारी संगठनों को शामिल किया गया है। यही नहीं ग्रामीण और हाशिए पर पहुंचे समुदायों में जैसे कि राजस्थान के विशेष जिलों में जहां बाल विवाह काफी प्रचलित है वहां से भी फीडबैक लिए गए। सभी धर्मों और शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिक्रियाएं मंगाई गईं। |
| पेशाब के तुरंत बाद पानी पीने की है आदत तो हो जाएं सावधान, होता है ये नुकसान Posted: 16 Dec 2021 05:30 PM PST पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीना कई लोगों की आदत हो जाती है। यदि आप भी रात में उठते हैं और पेशाब करने के बाद सोने की बजाय पहले पानी पीते है तो यह आदत छोड़ दें। अनजाने में आप अपने शरीर को एक बड़ी मुसीबत में डाल रहे हैं। पेशाब (Urine) के बाद तुरंत पानी पीने से किडनी में स्टोन या गुर्दे की पथरी हो जाती है। पथरी होने के बाद उक्त हिस्से में असहनीय पीड़ा होती है, एसे में इससे निजात पाने ऑपरेशन या अन्य इलाज कराना पड़ सकता है। यदि आप पानी पीना ही चाहते हैं तो पेशाब करने के कम से कम आधे घंटे बाद ही पानी पीएं। स्वास्थ्य अच्छा (Healthy) रहने के कुछ और अच्छी आदतें ये हैं- पेशाब के बाद इस कारण नहीं पीना चाहिए पानी पेशाब करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इसके पीछे का कारण यह है कि जब हम मूत्र विसर्जन करते हैं तो हमारी यूरिन थैली खाली हो जाती है लेकिन उसमें कुछ अव्यव रह जाते हैं, ये भीतर ही भीतर घूमते रहते हैं। अगर इसी बीच पानी पी लिया जाए तो ये थैली के साथ पानी में नहीं घुल पाते हैं। यही पथरी का कारण बनता है। इसलिए पेशाब करने व पानी पीने के बीच का अंतर कम से कम आधे घंटे का रखें। शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकालने का एक तरीका ये भी है कि आप सुबह उठे तो बिना कुल्ला किए ही पानी पी लें। इससे मुंह की सारी गंदगी पेशाब के माध्यम से बाहर निकालने में मदद मिलती है। यदि जोर से पेशाब आ रहा है तो एक गिलास पानी पीएं और जाएं पेशाब करते समय न लगाएं जोर किसी भी समय पेशाब करने के दौरान जोर लगाने से बचें। वहीं शौच के दौरान भी ऐसा न करें। ऐसा करने से भविष्य में आप परेशानी में पड़ सकते हैं। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं माना गया है। यह खबर सिर्फ जानकारी देने के उद़्देश्य से लिखी गई है, किसी भी प्रकार की परेशानी या आदत छोडऩे के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें। |
| 'मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है', विराट के बयान पर आखिरकार गांगुली ने भी तोड़ी चुप्पी Posted: 16 Dec 2021 05:27 PM PST 'मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है', विराट के बयान पर आखिरकार गांगुली ने भी तोड़ी चुप्पी विराट के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस कई तरह के सवाल उठा रहे हैं और गांगुली को कसूरवार ठहरा रहे हैं। जबकि कई दिग्गजों और फैंस को गांगुली के जवाब का इंतज़ार था और अब गांगुली ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जब पत्रकारों ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से इस बारे में पूछा तो उनका कहना था कि 'मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। बीसीसीआई इस मामले को सही तरीके से डील करेगा।' गांगुली के इस बयान से साफ है कि वो अभी इस बारे में कोई भी बयान देकर विवाद को तूल नहीं देना चाहते हैं। ऐसे में फिलहाल बीसीसीआई शांतमयी ढ़ंग से मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आगे चलकर इस मामले में क्या होता है। |
| Posted: 16 Dec 2021 05:17 PM PST Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea देश में इस वक्त ये तीन ही प्राइवेट कंपनियां हैं जो टेलीकॉम मार्केट में सक्रिय है। बीते दिनों एक के बाद एक इन तीनों ही कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाते हुए मोबाइल यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है। इन तीनों ही कंपनियों ने Tariff Plans की दरें में काफी वृ़द्धि की है और पहले की तुलना में 50 फीसदी तक अधिक रुपया चुकाना पड़ रहा है। आम जनता इसलिए भी ज्यादा परेशान है क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रही है कि अब क्या कदम उठाया जाए और इस महंगाई की मार से बचा जाए। लेकिन इन सबके बीच हमें WhatsApp पर एक ऐसा मैसेज प्राप्त हुआ है जिसमें जियो, एयरटेल और वीआई को सबक सिखाने के लिए कल चार घंटे के लिए Mobile Phone Switch Off करने की अपील की गई है। टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी के खिलाफ आम जनता ने आवाज उठाई है और लोगों से अपील की है कि वह कल अपना मोबाइल फोन सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर के 2 बजे तक बंद रखे। यह मैसेज व्हाट्सऐप पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एक दूसरे को मैसेज फॉरवर्ड करने के साथ ही इसे WhatsApp Status पर भी लगा रहे हैं। हालांकि इस मैसेज की शुरूआत कहां से हुई है और किसने इस अंदोलन को छेड़ा है, ऐसा कोई भी हिंट हमें मैसेज व स्टेट्स में मिल नहीं पाया है। यह मैसेज हो रहा है वायरल यहां हम बिना किसी झेड़छाड़ के उस मैसेज को लिखें तो वह कुछ ऐसा है.. "आप सभी भाइयों से निवेदन है कि इस आंदोलन का पालन करें कल 10:00 बजे से 2:00 बजे तक मोबाइल बंद रखना है। एयरटेल आइडिया वोडाफोन जिओ 2 घंटे मोबाइल बंद रखने से कोई नुकसान नहीं होगा अपना ही फायदा। सारी कंपनी बार-बार रिचार्ज बढ़ा रही है जिसे देश भर की जनता परेशान है। अगर 299 की जगह 399 हो गया रिचार्ज फिर भी करवाना पड़ेगा। क्योंकि आजकल सभी काम मोबाइल से ही होने लगे इसलिए कल 10:00 से 2:00 तक सिर्फ 4 घंटे मोबाइल बंद रखना है। यह मैसेज आगे सेंड करें आपका " Jio, Airtel और Vi की मनमानी पर सवाल वायरल हो रही इस अपील के ऑरिजिन यानि स्रोत का तो खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन इस मैसेज से साफ पता चलता है कि इसके जरिये प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के मनमाने रवैये पर सवाल उठाए गए हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीनों की कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे हो गए हैं और आम जनता को मजबूरन कंपनियों द्वारा तय किए गए प्राइस पर ही रिचार्ज कराना पड़ रहा है। बहरहाल इस मैसेज से इन कंपनियों पर कितना फर्क पड़ेगा यह तो नहीं मालूम लेकिन हमें जरूर बताए कि क्या आपके पास भी आया है ऐसा ही कोई मैसेज ? |
| Posted: 16 Dec 2021 05:13 PM PST हिमाचल: 9वीं कक्षा की 2 छात्राएं 4 दिनों से लापता, घर से निकली थी स्कूल, शेयर करके ढूंढने में मदद करें नागरिक उपमंडल शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोनहाट में पढ़ने वाली 2 नाबालिग छात्राएं बीते चार दिनों से लापता चल रही हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस अपहरण का मामला दर्ज करके लापता छात्राओं की तलाश में जुट गई है। दरअसल, सोमवार 13 दिसम्बर की सुबह दोनों स्कूली छात्राएं ग्राम पंचायत रास्त में स्थित अपने गांव देवलाह से रोनहाट स्कूल के लिए रवाना हुई थी। मगर जब देर शाम तक भी वापिस अपने घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने सब जगह उनकी तलाश शुरू कर दी। रोनहाट स्कूल में पता किया गया तो दोनों छात्राएं सोमवार को स्कूल भी नहीं गई थी। जिसके बाद दोनों छात्राओं के परिवार वालों की तरफ से पुलिस चौकी रोनहाट में शिकायत दर्ज कारवाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवलाह (रोनहाट) निवासी दोनों नाबालिग लड़कियां विमल (उम्र 15 वर्ष) पुत्री सत्या देवी व शीतल (उम्र 15 वर्ष) पुत्री सुरेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोनहाट में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राएं है। जो सोमवार को अपने-अपने घरों से रोनहाट स्कूल के लिए रवाना तो हुई थी, मगर न तो स्कूल पहुंची और न ही चार दिनों बाद भी वापिस अपने घर लौटी है। दोनों लड़कियां बीते चार दिनों से अपने परिवार और रिश्तेदारों के संपर्क में भी नहीं है। ऐसे में परिजनों द्वारा अंदेशा जताया जा रहा है,कि दोनों लापता छात्राओं का किसी नामालूम व्यक्ति द्वारा अपहरण किया गया है। लिहाजा, स्कूली छात्राओं के अचानक लापता होने से अन्य अभिभावक भी अपनी बच्चियों को स्कूल भेजने से घबरा रहे है। चार दिनों बाद भी लापता छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिलने से क्षेत्र के लोग भी सहमे हुए है। पुलिस की तफ्तीश भी फिलहाल किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा दोनों लापता छात्राओं की सलामती के लिए दुआएं और प्रार्थना की जा रही हैं। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों लापता युवतियों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा विभिन्न टीमें बनाकर लापता युवतियों की तलाश की जा रहीं है। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है की जल्द दोनों लापता स्कूली छात्राओं को ढूंढ लिया जाएगा। वहीं, पुलिस ने बताया कि अगर दोनों युवतियाँ आपको कहीं भी दिखाई दे तो पुलिस चौकी रोनहाट के मोबाइल नम्बर 7018989452 पर जानकारी देकर इन्हें वापिस घर पहुँचाने में मदद करे। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
