सुल्तानपुर टाइम्स |
| DSP ने साइकिल पर लाया दुल्हन को घर Posted: 06 Dec 2021 07:20 AM PST नई दिल्ली मध्य प्रदेश में एक DSP की शादी का वीडियो अभी चर्चा का विषय बना हुआ है। DSP का नाम संतोष पटेल है और वे मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के DSP है। DSP पटेल अपनी दुल्हन को कार, बस या ट्रेन से घर नहीं लेकर आए, इसके लिए उन्होंने दुल्हन के साथ साइकिल की सवारी की। जिसके बाद से दुल्हन के साथ साइकिल चलाते हुए दुल्हे DSP का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।निवाड़ी जिले के DSP संतोष पटेल ने बड़े ओहदे पर होते हुए भी अपनी सादगी को दिखाया है। उनका मानना है कि हमें संस्कृत और संस्कृति पर कायम रहना चाहिए।हमें पद, प्रतिष्ठा और आधुनिकता के बीच अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए।ऐसे में इस आधुनिक परंपराओं वाले युग में भी उन्होंने अपनी सादगी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।DSP ने अपनी शादी में अपनी सादगी से तो चर्चा बटोरी ही है साथ ही उन्होंने हिन्दू संस्कृति की वैवाहिक परंपरा का पुरा पालन करने का प्रयास किया है। हिन्दू संस्कृति के अनुसार उन्होंने सिर पर खजूर के पत्तों का मौर भारतीय परिधानों के अनुसार लगाया वहीं दुल्हन ने भी भारतीय परंपरा के अनुसार सीधे पल्ले की चुनरी पहनी हुई थी। उनकी शादी में दुल्हा और दुल्हन को लाने ले जाने के लिए कार या किसी अन्य गाड़ी के जगह पालकी का प्रयोग हुआ।DSP की शादी में लोगों ने भारत की पुरानी संस्कृति का पालन होते देखा। |
| बारात लेकर पहुंचे दूल्हा,स्वागत की जगह हो गई धुनाई Posted: 06 Dec 2021 06:13 AM PST लखनऊ गोरखपुर जिले में एक गांव में शादी रचाने पहुंचे दूल्हेराजा को बहुत बुरी स्थिति का सामना करना पड़ा। दूल्हेराजा ने सबको अंधेरे में रखकर पहली पत्नी के रहते हुए ही दूसरी बार अपनी शहनाई बजवाने का इंतजाम कर लिया था लेकिन यह इतना भारी पड़ जाएगा, ये नहीं सोचा था।दुल्हन के घर पहुंचते ही उनके होश उड़ गए।बारात जैसे ही दुल्हन के घर पहुंची, दूल्हेराजा की नज़र बाहर इंतजार में बैठी गुस्से से तपती अपनी पहली पत्नी पर पड़ी। पत्नी के साथ चार साल का बच्चा भी था। पत्नी और बच्चे पर नज़र पड़ते ही पोल खुलने के डर से वह भागने लगे लेकिन वहां बारात के स्वागत के लिए हाथ में फूलमाला लिए खड़े गांववालों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पहले पूछताछ की फिर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस बुलाकर उन्हें थाने भिजवा दिया। पुलिस के सामने पड़ते ही दूल्हेराजा माफी मांगने लगे लेकिन कई घंटे की पूछताछ के बाद आखिरकार उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई और उन्हें जेल की हवा खाने के लिए रवाना कर दिया गया। मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के सूबाबाज़ार के रहने वाले बबलू की शादी एक साल पहले गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। तय तारीख यानी 5 दिसम्बर की रात 8:30 बजे लड़की के दरवाजे पर बारात पहुंची। बारातियों के स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में घराती और अन्य रिश्तेदार मौजूद थे। उधर, एक महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ बैठ कर इंतज़ार कर रही थी। महिला को देख कर दूल्हा भागने लगा। बारात के स्वागत में पहुंचे घरातियों दूल्हे को भागते देखा तो दौड़ा कर पकड़ लिया। इसके बाद सबने मिलकर दूल्हे की धुनाई कर दी। फिर पुलिस बुलाकर उसे सौंप दिया गया। मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने आरोपी दूल्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बच्चे के साथ मौके पर मौजूद महिला ने पुलिस को बताया कि लगभग पांच साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनका चार साल का एक बच्चा भी है। महिला के मुताबिक जब उसे पता चला कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है तो वह यहां पहुंची ताकि उसका पति दूसरी शादी न कर सके। आरोपी दूल्हा पुलिस के सामने मांफी मांगने लगा।उधर, दुल्हन बन कर बैठी पीड़ित लड़की की मां ने आरोप लगाया कि एक साल पहले आरोपी युवक ने झूठ बोल कर शादी तय की थी। शादी की तैयारी के साथ ही उसके परिवार के अब तक लगभग साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |