Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- हेलीकॉप्टर उड़ता तो पंखे से है लेकिन मुड़ता कैसे है- GK in Hindi
- GWALIOR NEWS- मिर्ची बाबा को लाठियों से पीटा, गार्ड ने फायरिंग करके जाना चाहिए
- MP NEWS- परिवहन आयुक्त को हाईकोर्ट ने फटकारा, नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है
- MP NEWS- पुलिस ने माना नशे में जीप नहीं, टीआई थे, FIR दर्ज
- दिग्विजय सिंह के पिता और पूर्वज अंग्रेजों के भक्त थे: मध्य प्रदेश भाजपा - MP NEWS
- MP NEWS- अशोकनगर में तहसीलदार पर पथराव, आक्रोशित किसानों को शांत कराने गए थे
- MP TRIBAL में शिक्षकों की नियुक्ति का प्रश्न विधानसभा में लगा - Hindi News
- MP TET VARG 3 TOPIC- नोम चोमस्की का भाषा अर्जित करने का सिद्धांत
- CM Sir, सिर्फ आरजीपीवी ही क्यों, CORONA का खतरा तो सभी स्कूल-कॉलेजों में हैं - Kuhla Khat
- राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मंत्री या लोकसेवक की मानहानि पर न्यायालय कब संज्ञान लेगा जानिए - CrPC section 199
- MP karmchari news- प्रभारी अधिकारियों को अतिरिक्त मानदेय देने की मांग
- IPS रावत की शादी में चोरी, दुल्हन पक्ष की ज्वेलरी गायब - MP NEWS
- BHOPAL NEWS- लड़की की कथित रंगदारी का वीडियो वायरल
- INDORE NEWS- आतिशबाजी पर प्रतिबंध, कलेक्टर का आदेश जारी
- INDORE NEWS- कृषि विभाग के 3 अधिकारी सस्पेंड, कलेक्टर की कार्रवाई
- MPPEB NEWS- उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की तकनीक बदली
- JABALPUR JOBS- आईटीआई वालों के लिए नौकरियां
- JABALPUR NEWS- जल उपभोक्ता संस्थाओं के चुनाव स्थगित
- MP Panchayat Chunav- पहले चरण वाले विकास खंडों की लिस्ट
- MP Panchayat Chunav- कर्मचारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध
- MP NEWS- होमगार्ड सैनिकों के लिए गुड न्यूज़, सर्विस ब्रेक की लिमिट बढ़ी
- GWALIOR NEWS- कांग्रेस नेता ने घर में घुसकर पीटा, 1 करोड़ रुपए मांगे
- चलती Scorpio आग का गोला बन गई, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई- GWALIOR NEWS
- BHOPAL NEWS- आई लव यू लिखकर महिला डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया
| हेलीकॉप्टर उड़ता तो पंखे से है लेकिन मुड़ता कैसे है- GK in Hindi Posted: 06 Dec 2021 02:05 PM PST हम सभी जानते हैं कि हेलीकॉप्टर अपने बड़े पंखे की मदद से जमीन से ऊपर हवा में उड़ जाता है लेकिन सवाल यह है कि वह हवा में मुड़ता कैसे है। हवाई जहाज की तरह हेलीकॉप्टर में विंग्स तो होते नहीं है। आइए पता लगाते हैं, हेलीकॉप्टर दाएं-बाएं और आगे पीछे की तरफ कैसे जाता है। हेलीकॉप्टर हवा में कैसे उड़ता है, कौन सा सिद्धांत काम करता हैहवाई जहाज के ऊपर जो लगा होता है वह पंख नहीं बल्कि पंखा होता है। जैसे अपने घर में सीलिंग फैन लगभग वैसा ही लेकिन उल्टा लगा होता है। हवा को ऊपर से नीचे की तरफ से धकेलता है। जिसके कारण हवा में ऊपर की तरफ उड़ पाता है। इसीलिए तो जब हेलीकॉप्टर उड़ता है तो धूल भी उड़ती है। फिजिक्स की भाषा में कहें तो यहां Bernoulli Principle काम करता है। इसके अनुसार हवा की स्पीड और हवा का दबाव एक दूसरे से कनेक्टेड हैं। जब हवा की स्पीड बढ़ती है तो दबाव कम हो जाता है। हेलीकॉप्टर को उड़ाने के लिए AIRFOIL सिद्धांत का प्रयोग किया जाता है। हेलीकॉप्टर हवा में कैसे मुड़ता है, कौन सा सिद्धांत काम करता हैहेलीकॉप्टर को जमीन से ऊपर उड़ाना आसान है लेकिन दाएं या बाएं मोड़ने और आगे या पीछे बढ़ाना सबसे चुनौतीपूर्ण काम है। इसी के कारण हेलीकॉप्टर के पायलट की जॉब बहुत रिस्की और इंपॉर्टेंट हो जाती है। हेलीकॉप्टर को मोड़ने के लिए भी AIRFOIL सिद्धांत का उपयोग किया जाता है। इसे कार की तरह लेफ्ट राइट टर्न नहीं किया जा सकता। इसमें न्यूटन की गति का दूसरा नियम काम करता है। मोड़ने के लिए विमान पतवार की मदद से हेलीकॉप्टर को झुकाया जाता है। जिस दिशा में हेलीकॉप्टर झुक जाता है, उसी दिशा में आगे बढ़ने लगता है, लेकिन यह इतना आसान नहीं है। विमान पतवार को मोड़ने के लिए SWASH PLATE का उपयोग किया जाता है। यदि यह प्लेट काम नहीं करेगी तो पूरा हेलीकॉप्टर ठप पड़ जाएगा। पायलट के लिए चैलेंजिंग बात यह है कि यदि उसे बाई और मुड़ना है तो प्लेट को आगे की तरफ जो झुकाना होगा। उसे ध्यान रखना होता है कि प्लेट को कितना झुकाया जाए ताकि हेलीकॉप्टर मुड़ जाए, पलट ना जाए। इससे भी बड़ी चैलेंजिंग बात यह है कि हेलीकॉप्टर में पायलट द्वारा आर्डर करते ही एक्टिविटी नहीं होती बल्कि थोड़ी देर बाद होती है। पायलट को पूर्वानुमान पर काम करना होता है। यानी जहां टर्न होना है वहां से थोड़ी देर पहले प्लेट को झुकाना पड़ता है। जरा सोचिए क्या आप ऐसा कर सकते हैं, कार को टर्न करने से 10 सेकंड पहले स्टेरिंग घुमाना हो या फिर रुकने से 25 दिन पहले ब्रेक लगाना हो। यदि अनुमान गलत हुआ तो...। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| GWALIOR NEWS- मिर्ची बाबा को लाठियों से पीटा, गार्ड ने फायरिंग करके जाना चाहिए Posted: 06 Dec 2021 01:25 PM PST ग्वालियर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पूज्य मिर्ची बाबा उर्फ स्वामी वैराग्यनंद पर हमला हो गया। लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। सिक्योरिटी गार्ड ने फायरिंग करके उनकी जान बचाई। सनद रहे कि इससे पहले भी मिर्ची बाबा पर हमला हो चुका है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात स्वामी वैराग्य नंद उर्फ मिर्ची बाबा आदित्यपुरम के पास शनिचरा मंदिर से लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी को घेर लिया। उसके बाद लाठी और डंडों से हमला कर दिया। गाड़ी पर भी पथराव किया। इससे मिर्ची बाबा को हल्की चोटें आई हैं। मिर्ची बाबा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अमित सांघी के अनुसार हमले का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है, क्योंकि शहर के एक पक्ष से मिर्ची बाबा का जमीनी विवाद चल रहा है। इसी को कारण माना जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दोनों ही पक्षों में जमीन को लेकर विवाद एसपी ने बताया कि मिर्ची बाबा ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी कि वह परसों महाराजपुरा पहुंचे थे। उस दौरान उनके ऊपर लाठी-डंडों से कुछ लोगों ने हमला किया है। मारपीट की है। गाड़ी के कांच तोड़े हैं। हमले के पीछे मूल विवाद महाराजपुरा थाना अंतर्गत एक अन्य परिवार है, जिसे लेकर इन दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- परिवहन आयुक्त को हाईकोर्ट ने फटकारा, नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है Posted: 06 Dec 2021 01:18 PM PST जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने परिवहन आयुक्त मुकेश कुमार जैन को कड़ी फटकार लगाई है। इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने उनके द्वारा प्रस्तुत की गई कंप्लायंस रिपोर्ट खारिज कर दी। चीफ जस्टिस रवि मलिमठ और जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की डिवीजन बेंच ने आठ दिसंबर को फिर पहले नंबर पर इस केस की सुनवाई नियत करते हुए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को कोर्ट में तलब किया है। ऑटो रिक्शा के मामले में 8 साल से जनहित याचिका लगी हैजबलपुर सहित प्रदेश में अवैध ऑटो के संचालन सहित परमिट शर्तों के उल्लंघन को लेकर अधिवक्ता सतीश वर्मा ने 2013 में हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगा रखी है। आठ साल से ये याचिका कोर्ट में लंबित है। दो सप्ताह पहले कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि वह जबलपुर सहित एमपी में अवैध ऑटो का संचालन बंद करा पाएगी या कोर्ट किसी और एजेंसी को नामित करें। दो सप्ताह बाद हुई सुनवाई में पेश कंप्लाएंस रिपोर्ट खारिजदो सप्ताह बाद सोमवार 6 दिसंबर को मामले की डबल बेंच में सुनवाई हो रही थी। सुनवाई के दौरान ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की ओर से उपमहाधिवक्ता स्वप्निल गांगुली की ओर से कंम्लाएंस रिपोर्ट पेश की गई। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया और लंच के बाद फिर से रिपोर्ट पेश करने को कहा। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है: हाई कोर्टलंच के बाद फिर सुनवाई के दौरान पेश कंप्लाएंस रिपोर्ट को फिर खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि दो हफ्ते में आपने कागजी कार्रवाई के अलावा कुछ नहीं किया है। इस तरीके से चलता रहा तो ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। 2013 से मामला पेंडिंग में है और सरकार सिर्फ कंप्लाएंस रिपोर्ट पेश करती है और समस्या जस की तस बनी हुई है। सरकार के ऑटो सुधार योजना 2021 को कोर्ट ने नकारासरकार की ओर से बताया गया कि प्रदेश में ऑटो सुधार योजना 2021 लाने की तैयारी की जा रही है। पर कोर्ट ने इसे नकार दिया। कोर्ट ने सरकार को एक दिन की मोहलत देते हुए कहा कि आठ दिसंबर को सरकार की ओर से ट्रांसपोर्ट कमिश्नर सुबह 10 बजे कोर्ट में मौजूद होकर बताएं कि प्रदेश में अवैध तरीके से संचालित 50 हजार से अधिक ऑटो को रोकने का क्या प्लान बना है। सेंट्रल मोटर वीकल अमेंडमेंट रूल्स 2019 लागू करने की मांगवहीं याचिकाकर्ता सतीश वर्मा ने स्वंय और अधिवक्ता अमित पटेल संग मामले में पक्ष रखा। कोर्ट से एमपी में सेंट्रल मोटर वीकल अमेंडमेंट रूल्स 2019 को लागू करने की मांग की। कहा कि सरकार राजनीतिक दबाव में इसे लागू करने से बच रही है। कोर्ट ने बुधवार 08 दिसंबर को सुनवाई की अगली तारीख तय करते हुए इस केस को पहले नंबर पर लगाने का आदेश दिया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- पुलिस ने माना नशे में जीप नहीं, टीआई थे, FIR दर्ज Posted: 06 Dec 2021 01:10 PM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना में टीआई अंतिम पंवार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। टीआई ने दावा किया था कि जीप अपने आप लहरा रही थी लेकिन एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में टीआई अंतिम पवार नशे में पाए गए हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है एवं डिपार्टमेंट की तरफ से भी कार्रवाई की जाएगी। घटना के दूसरे दिन एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने पत्रकारों को बताया की टीआई के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया है। मेडिकल भी कराया गया है। शराब पीने की पुष्टि भी हो रही है। विभागीय कार्रवाई भी टीआई के खिलाफ की जाएगी। इससे पहले TI ने दावा किया था कि वह नशे में नहीं थे बल्कि जीप अपने आप लहरा रही थी। जीप से शराब की बोतल और चखना बरामद हुआ है। पब्लिक ने टीआई को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। मामला क्या है पब्लिक, इंस्पेक्टर अंतिम पवार को पकड़कर थाने ले आई थी। भीड़ ने भीकनगांव थाने का घेराव कर दिया था। लोगों का कहना था कि टीआई ने नशे की हालत में जीप चलाते हुए कई वाहनों में टक्कर मारी और दो युवकों को घायल कर दिया। प्रदर्शन के दौरान थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने अपने अधिकारी इंस्पेक्टर अंतिम पवार के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग भी किया था लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। शुरुआत में मामले को दबाने की कोशिश की गई परंतु जब पब्लिक का आक्रोश बढ़ता चला गया तो इंस्पेक्टर अंतिम पवार का मेडिकल कराया गया और उसके बाद FIR दर्ज कर ली गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि टीआई के वाहन से सबसे पहले निमाड़ जिनिंग के सामने बाइक सवार जयदीप देशमुख और राहुल देशमुख को टक्कर मारी। उसके बाद छोटे चौराहे पर लक्की मंडलौई को हल्की टक्कर लगी। बडे़ चौराहे पर दो तीन लोग बाल-बाल बच गए। टीआई का वाहन तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर चल रहा था। गुस्साए लोगों ने सांईखेड़ा के पास वाहन को पकड़ा और थाने लेकर आए। टीआई के वाहन में शराब की बोतल भी मिली। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| दिग्विजय सिंह के पिता और पूर्वज अंग्रेजों के भक्त थे: मध्य प्रदेश भाजपा - MP NEWS Posted: 06 Dec 2021 12:50 PM PST भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है, एक व्यक्ति गद्दारी करता है तो उसकी पीढ़ी दर पीढ़ी गद्दारी करती हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वयं तो इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने आधिकारिक बयान जारी किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बचाव में बीजेपी ने अपने दो प्रवक्ताओं पंकज चतुर्वेदी व डॉ. दुर्गेश केसवानी के माध्यम से भोपाल में पत्रकारों के सामने कुछ दस्तावेज पेश किए और दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पिता स्वर्गीय बलभद्र सिंह ना केवल अंग्रेजों के भक्त थे बल्कि जिस समय देशभक्त नागरिक अपने प्राणों की आहुति दे रहे थे उस समय दिग्विजय सिंह के पिता अपने परिवार के लिए अंग्रेजों से सुविधाएं मांग रहे थे। पत्र में लिखा- पिता और पूर्वजों ने भी ब्रिटिश सरकार को भरपूर सेवाएं दी हैंभाजपा के दोनों नेताओं ने बताया कि कांग्रेस नेता एवं सांसद दिग्विजय सिंह के पिता बलभद्र सिंहजी ने अपने वंश और अंग्रेज भक्ति का वर्णन करते हुए 16 सितंबर 1939 को पत्र लिखा था - 'मेरे पूर्वजों ने 1779 से ब्रिटिश सरकार को भरपूर सेवाएं प्रदान की हैं। मेरे पिताजी ने भी आपको निजी सेवा प्रदान की है। पिछले युद्ध के समय भी ब्रिटिश सरकार को राघोगढ़ ने सेवा दी है। अब मैं आपको अपनी वफादारी से भरी सेवा देना अपना धर्म समझता हूं। 2002 में भोपाल में लगी थी प्रदर्शनी, दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थेभाजपा के दोनों नेताओं ने बताया कि दिग्विजय सिंह के पिता बलभद्र सिंह का अंग्रेजों को लिखा कि ये कथित पत्र सन 2002 में भोपाल में राजकीय अभिलेखागार और पुरातत्व विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में रखा गया था। उस वक्त दिग्विजय सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। दिग्विजय सिंह के पूर्वजों को मुगलों की वफादारी के बदले राधौगढ़ मिला थाप्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि इतिहासकार राजा रघुवीर सिंह के अनुसार दिग्विजय सिंह के पूर्वजों को मुगलों की वफादारी के बदले में राघोगढ़ मिला, जबकि पानीपत की तीसरी लड़ाई में राघोगढ़ के तत्कालीन राजा ने मराठा साम्राज्य के सेनापति सदाशिवराव भाऊ को सहयोग देने से इंकार कर दिया था। मुगलों का साथ दिया था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- अशोकनगर में तहसीलदार पर पथराव, आक्रोशित किसानों को शांत कराने गए थे Posted: 06 Dec 2021 12:42 PM PST भोपाल। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में खाद वितरण केंद्र पर हंगामा कर रहे किसानों को शांत कराने गए तहसीलदार देवदत्त गोरिया पर पथराव हो गया। इस हमले में ड्राइवर की सूझबूझ के कारण तहसीलदार बच गए लेकिन उनके वाहन के शीशे टूट गए। तहसीलदार देवदत्त गोरिया ने कलेक्टर एवं अशोक नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार की शाम पिपरई गांव में स्थित खाद एवं यूरिया के गोदाम में गोदाम प्रभारी के निवेदन पर गए थे। यहां किसानों की भारी भीड़ थी और वह हंगामा कर रहे थे। उन्होंने किसानों को शांत रहने के लिए समझाइश दी। किसानों से बातचीत करके जब वह वापस आ रहे थे तभी अचानक अज्ञात लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया था कि पथराव करने वाले आक्रोशित किसान थे अथवा गांव के शरारती तत्व। अशोक नगर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। सनद रहे कि अशोक नगर में खाद एवं यूरिया की किल्लत के चलते किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP TRIBAL में शिक्षकों की नियुक्ति का प्रश्न विधानसभा में लगा - Hindi News Posted: 06 Dec 2021 12:15 PM PST भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में नवनियुक्त शिक्षकों की पदस्थापना का मामला विधानसभा तक पहुंच गया है। विधायक डॉ हिरालाल अलावा ने स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री से प्रश्न किया है। कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते आदिवासी युवा नेता एवं विधायक डॉ हिरालाल अलावा ने मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री से सवाल किया है कि लोक शिक्षण संचालनालय एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा दिनांक 8 अगस्त 2018 को माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की कुल 30000 पदों की पूर्ति के लिए विज्ञापन जारी कर फरवरी 2019 में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चयनित शिक्षकों को नियुक्ति दे दी लेकिन जनजातीय कार्य विभाग द्वारा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लगभग 8000 पदों पर प्रश्न दिनांक तक चयनित शिक्षकों को नियुक्ति नहीं दिए जाने का विधि सम्मत कारण बताएं। कब तक नियुक्ति दी जाएगी। विधानसभा में यह प्रश्न अतारांकित प्रश्न क्रमांक 138 पर दर्ज है। इसके लिए उत्तर भेजने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। विधानसभा सदन में उत्तर देने की दिनांक 20 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। जनजातीय कार्य विभाग से संबंधित प्रश्न का उत्तर स्कूल शिक्षा से मांगा गया है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP TET VARG 3 TOPIC- नोम चोमस्की का भाषा अर्जित करने का सिद्धांत Posted: 06 Dec 2021 11:59 AM PST Principle of Language Acquisition by Noam Chomskyनोम चोमस्की जो कि आधुनिक भाषाविज्ञानी (Modern Linguistic) हैं, उन्होंने कहा कि बच्चे शब्दों की निश्चित संख्या से कुछ निश्चित नियमों का अनुसरण करते हुए वाक्यों का निर्माण करना सीख जाते हैं। इन वाक्यों का निर्माण बच्चे जिन नियमों के अंतर्गत करते हैं, उन्हें चोम्स्की ने सार्वभौमिक व्याकरण (Universal Grammar Or Generative Grammar or Transformative Grammar) कहा। उन्होंने बताया कि हमारे ब्रेन में लैंग्वेज को सीखने के कुछ ऐसे स्ट्रक्चर होते हैं जिनके कारण हम भाषा को सहज ही सीख जाते हैं। जैसे- एक बच्चा यह आसानी से सीख जाता है कि उसे संज्ञा या सर्वनाम से ही वाक्य को शुरू करना है। कभी हंसी मजाक में वह उल्टा-पुल्टा बोल दे वह अलग बात है परंतु उसको इसे सीखने में कोई खास परेशानी नहीं होती, जब तक कि कोई विकार ना हो। मैं खाना खाता हूं, मैं जाता हूं, यह वह आसानी से ही सीख जाता है। हूँ खाना खाता में, हूँ जाता मैं, ऐसे वह कम ही बोलता है। Noam chomsky के ही अनुसार हमारे ब्रेन में भाषा अधिग्रहण यंत्र (LAD, Language Acquisition Device) है जो कि एक हाइपोथेटिकल डिवाइस है परंतु इस डिवाइस के कारण ही हमारे ब्रेन में भाषा को अर्जित करने की आंतरिक क्षमता (Innate capasity) पाई जाती है और यह एलएडी, 2 से 6 साल तक के बच्चों में काफी तेजी से काम करता है। इसी कारण अगर बच्चे के परिवार में 2 भाषाएं भी बोली जाती हैं तो वह उन्हें बचपन में आसानी से सीख जाता है, जबकि बड़ा होने पर यह लड़ कम प्रभावी होने लगता है। इसी कारण बच्चा अपनी मातृभाषा (Mother Tongue) को सहज अर्जित कर लेता है, परंतु दूसरी लैंग्वेज को सीखने के लिए उसे सीखने के लिए उसे कुछ प्रयास करने पड़ते हैं परंतु यदि दूसरी लैंग्वेज को सीखने के लिए भी हमें अनुकूल वातावरण मिले तो हम इसे भी अर्जित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए- हमारी मातृभाषा हिंदी है तो, हिंदी तो हम आसानी से सहज अपने आसपास के वातावरण से अर्जित कर लेते हैं परंतु दूसरी भाषा अंग्रेजी या तमिल, मराठी और तेलुगू आदि को सीखने के लिए हमें अनुकूल वातावरण की जरूरत होती है। इसी कारण हम बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं, जहां उन्हें इंग्लिश का वातावरण मिल सके, जिससे कि वह उसे आसानी से अर्जित कर सके और थोड़े प्रयास करके उसे सीख भी जाता है। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें. |
| CM Sir, सिर्फ आरजीपीवी ही क्यों, CORONA का खतरा तो सभी स्कूल-कॉलेजों में हैं - Kuhla Khat Posted: 06 Dec 2021 11:47 AM PST माननीय मुख्यमंत्री महोदय, स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट करने के बाद आज आपके द्वारा घोषित किया गया कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित परीक्षाएं ऑफलाइन नहीं बल्कि ऑनलाइन होंगी। आप हजारों हजार स्टूडेंट्स के धन्यवाद के अधिकारी हैं, आपने संवेदनशीलता का परिचय दिया। लेकिन हम निवेदन करना चाहते हैं कि कोरोनावायरस के संक्रमण का खतरा केवल आरजीपीवी में नहीं है मध्य प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेजों में भी है। आपकी कैबिनेट के सदस्य एवं मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन सिंह यादव ने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश के सभी 1301 सरकारी एवं प्राइवेट कॉलेजों में 100% उपस्थिति के साथ नियमित कक्षाओं का संचालन होगा और ऑफलाइन परीक्षाओं का आयोजन होगा। उनके आदेश के अनुसार परीक्षाओं की तैयारियां चल रही हैं। सभी स्टूडेंट चाहते हैं कि परीक्षाएं ऑनलाइन हो। स्टूडेंट्स के पेरेंट्स ऑफलाइन परीक्षा के पक्ष में नहीं है। कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी ऑफलाइन परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है। स्कूलों की तरफ से सर्कुलर जारी किए जा चुके हैं। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि जब तक स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से लिखित आदेश नहीं मिल जाता ऑनलाइन परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी हाई स्कूल, हाई सेकेंडरी स्कूल एवं विश्वविद्यालयों के लिए समान रूप से आदेश जारी करेंगे। लोकतंत्र का मतलब यह तो नहीं होता कि हर क्लास के बच्चों को न्याय पाने के लिए प्रोटेस्ट करना पड़े। ध्रुव जगन्नाथ मिश्रा के साथ (हम मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स) इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. खुला खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com |
| Posted: 06 Dec 2021 11:35 AM PST भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अध्याय-21 की धारा 500 से धारा 502 तक मानहानि का अपराध होता है, अर्थात किसी भी व्यक्ति को मान सम्मान को क्षति या ठेस पहुँचना या व्यक्ति पर किसी भी प्रकार का लांछन लगाना मानहानि होती है, लेकिन मानहानि के अपराध का संज्ञान न्यायालय कब और कब नहीं लेगा जानते हैं। दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 199 की परिभाषा:-1. पीड़ित व्यक्ति के साथ पर अन्य व्यक्ति कब न्यायालय में परिवाद दायर कर सकता हैं:- • जब पीड़ित व्यक्ति अठारह वर्ष से कम आयु का है। • जड़ या पागल है बुद्धि का हो। • रोग या विकलांगता(निःशक्त) के कारण परिवाद दायर करने के असमर्थ हैं। • या कोई स्त्री किसी प्रथा, रूढ़ियों या रीतियों के अनुसार सामने आने में असमर्थ है। उपर्युक्त व्यक्ति की और से अन्य कोई व्यक्ति न्यायालय की इजाजत से परिवाद कर सकता है, न्यायालय परिवाद के बाद ही मामले का संज्ञान लेगा अन्यथा नहीं। 2. शासकीय सेवक या राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केन्द्र या राज्य के मंत्री आदि की मानहानि पर न्यायालय कैसे संज्ञान लेना:- "अगर भारतीय दण्ड संहिता के अध्याय 21 के अंतर्गत का अपराध भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यों के राज्यपाल, केंद्र या राज्य के कोई प्रशासक, केंद्रीय सरकार के मंत्री या राज्य सरकार के मंत्री,केन्द्र या राज्य के कार्यकलापों में नियोजित कोई भी लोकसेवक (शासकीय सेवक) की कोई अन्य व्यक्ति मानहानि करता है तब सत्र न्यायालय लोक-अभियोजक (सरकारी वकील) द्वारा की लिखित परिवाद पर मामले का संज्ञान लेगा अन्यथा नहीं। लोक अभियोजक परिवाद कब दायर करेगा:- • अगर कोई व्यक्ति किसी राज्य का राज्यपाल हो या रहा हो, अगर कोई राज्य सरकार का मंत्री हो गया रहा है, या राज्य की कार्यपालिका में नियोजित कोई लोक सेवक हो तब लोक-अभियोजक को राज्य सरकार की मंजूरी की लेना आवश्यक है। • अगर कोई केंद्र के अधीनस्थ हैं अर्थात राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय सरकार के शासकीय कर्मचारी की मानहानि हैं तो लोक अभियोजक को केंद्रीय सरकार की अनुमति लेना आवश्यक है। नोट:- दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 199(5) के अनुसार राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, मंत्रियों या लोकसेवक पर मानहानि के संज्ञान लेने की परिसीमा मानहानि से छः मास के अंदर परिवाद दायर कर सकता है उसके बाद न्यायालय अपराध का संज्ञान नहीं लेगा। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP karmchari news- प्रभारी अधिकारियों को अतिरिक्त मानदेय देने की मांग Posted: 06 Dec 2021 11:22 AM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के योगेन्द्र दुबे ने बिना प्रमोशन के प्रभारी के रूप में वरिष्ठ पद का काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन ना दिये जाने को मानव अधिकार का हनन करना बताया है। कर्मचारियों को वरिष्ठ पद का प्रभार देकर 8 घंटे के स्थान पर 12 घंटे व अवकाश के दिवसों में भी कार्य करवाया जा रहा है लेकिन वेतन में कोई बढ़ोत्तरी नहीं कि गई है। वरिष्ठ पद के अधिक कार्य का अधिक वेतन दिया जाना चाहिए। जिससे अधिकारी और कर्मचारी पूरी लगन से रुचि लेकर कार्य कर सकें। समान कार्य का सामान वेतन नहीं दिया जा रहा है। काम बाबू का वेतन चपरासी का यह पूरी तरह गलत है। संघ के योगेन्द्र दुबे,अरवेंद राजपूत,अटल उपाध्याय मिर्जा मंसूर बेग मुकेश सिंह आलोक अग्निहोत्री दुर्गेश पांडे,मुकेश सिंह,सुनील राय ,अजय ठाकुर,मनीष चौबे ,नितिन अग्रवाल, गगन चौबे ,श्याम नारायण तिवारी, मोहम्मद तारिक ,धीरेंद्र सोनी ,प्रणव साहू, राकेश उपाध्याय,मनोज सेन ,गणेश उपाध्याय, राकेश पांडे, मनीष लोहिया ,राकेश दुबे, मनीष शुक्ला ,सुधेश पांडे, जय प्रकाश गुप्ता,नितिन शर्मा ,विनय नामदेव ,शुभ सन्देश सिंगौर,आदित दिक्षित, देवदत्त शुक्ला, सोनल दुबे ,बृजेश गोस्वामी अभिषेक मिश्रा ,राजकुमार सिंह ,मुकेश रजक, अनुराग मिश्रा,प्रियांशु शुक्ला, संतोष तिवारी, महेश् कोरी, विष्णु पांडे, आशुतोष द्विवेदी,मंयक कुशवाहा,मनोज विश्वकर्मा, विजय कोष्टी, अब्दुल्ला चिश्ती, संतोष काबेरिया,मनोज पाटकर ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग कि है कि बिना प्रमोशन के काम करने वाले प्रभारियों को अतिरिक्त मानदेय दिया जाये। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्या करें. |
| IPS रावत की शादी में चोरी, दुल्हन पक्ष की ज्वेलरी गायब - MP NEWS Posted: 06 Dec 2021 11:15 AM PST शिवपुरी। मध्यप्रदेश का शिवपुरी शहर चोरों का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है। आए दिन चैलेंजिंग बार बातें करते रहते हैं। आज नक्षत्र वाटिका में रात 12:00 बजे आईपीएस नरेंद्र सिंह रावत की शादी में चोरी कर डाली। दुल्हन पक्ष की ज्वेलरी गायब है। शिवपुरी शहर की महल कॉलोनी में रहने वाले नरेंद्र सिंह रावत का इसी साल भारतीय पुलिस सेवा के लिए सिलेक्शन हुआ है। श्री रावत अभी ट्रेनिंग में है। 6 दिसंबर 2021 को उनका विवाह समारोह नक्षत्र वाटिका में आयोजित किया गया था। जिस समय स्टेज का प्रोग्राम चल रहा था ठीक उसी समय चोरों ने कन्या पक्ष के विश्राम कक्षों में घुसकर 3 कमरों में चोरी की। कन्या कैश का एवं ज्वेलरी गायब है। चोरों के चेहरे सीसीटीवी में कैदचोरों के चेहरे नक्षत्र वाटिका में लगी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चोरी से लोकल पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप की स्थिति बन गई है। निश्चित रूप से लोग कहेंगे ही कि जब आईपीएस अफसरों के यहां चोरी होने लग गई तो शिवपुरी शहर में कौन सुरक्षित रह सकता है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- लड़की की कथित रंगदारी का वीडियो वायरल Posted: 06 Dec 2021 07:22 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके का एक और वीडियो वायरल हो गया है। इस बार एक लड़की की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ है। लड़की ने एक युवक ने टक्कर मारी और फिर उतर कर उसके साथ मारपीट भी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में एक लड़की बीच रास्ते में एक युवक से झगड़ा करते हुए दिखाई दे रही है। थोड़ी देर बाद उस लड़की ने युवक को सरेआम थप्पड़ मार दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में युवक की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई थी। पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। वीडियो वायरल करने वाले लोग सोशल मीडिया पर बता रहे हैं कि युवती ने हेड फोन लगाया हुआ था और वह स्कूटी चला रही थी। उसने अपनी स्कूटी से युवक ने टक्कर मार दी फिर नीचे उतर कर उसके साथ झगड़ा करने लगी। थोड़ी देर बाद उसे थप्पड़ मार दिया। चांटा खाने के बाद लड़का लड़की से माफी मांगता हुआ दिखाई दिया। |
| INDORE NEWS- आतिशबाजी पर प्रतिबंध, कलेक्टर का आदेश जारी Posted: 06 Dec 2021 07:07 AM PST इंदौर। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान, मार्ग, मकानों की छत पर आतिशबाजी का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। उक्त प्रतिबंध बारात आदि में भी होने वाली आतिशबाजी पर लागू होगा। पंचायत चुनाव आचार संहिता के बाद अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, जिला इंदौर श्री पवन जैन द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये हैं। शासकीय कार्यालयों के परिसर में सभा इत्यादि पूर्णत: निषिद्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति, दल अथवा संस्था सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बिना अनुमति लाउड स्पीकर (ध्वनि विस्तार यंत्र) का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इस बिन्दु में ठेला गाड़ी पर लगे लाउड स्पीकर को भी सम्मिलित किया गया है। रैली, वाहन रैली, ध्वनि विस्तारक यंत्र सभा/आमसभा हेतु संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से अनुमति प्राप्त करना होगी। कोई भी व्यक्ति, संस्था अथवा अन्य संगठन किसी समुदाय अथवा धर्म विशेष को लेकर अथवा अन्य प्रकार के आपत्तिजनक नारे नहीं लगायेगा एवं आपत्तिजनक पर्चा, पेम्प्लेट आदि वितरित नहीं करेगा, सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित नहीं करेगा, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचती हो तथा साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति भंग हो सकती है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| INDORE NEWS- कृषि विभाग के 3 अधिकारी सस्पेंड, कलेक्टर की कार्रवाई Posted: 06 Dec 2021 07:00 AM PST इंदौर। मध्यप्रदेश शासन कृषि विभाग के 3 अधिकारियों को कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर अभय बेडेकर ने सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा सहायक संचालक स्तर के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग इंदौर के पांच अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का संदेहजिन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, उनमें उर्वरक बीज कीटनाशी निरीक्षक आर.एस. तोमर तथा एस इजारदार और सहायक रविकांत वर्मा शामिल है। श्री बेडेकर ने बताया कि इसके साथ ही दो सहायक संचालकों विजय जाट और गोपेश पाठक को शोकाज नोटिस दिये गये है। केंद्र के बजाय रेलवे रैक से सैंपल लिएउन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों द्वारा उर्वरकों की जांच के लिये सेंपल लेने के संबंध में अपने पदीय कर्तव्यों का भली भाति निर्वहन नहीं किया गया और लापरवाही बरती गई। इनको उर्वरक के सैम्पल केंद्रों से लेने थे पर इनके द्वारा रेल्वे रेक पर जाकर सीधे सैम्पल लिये हैं जो अनुचित प्रक्रिया है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| MPPEB NEWS- उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की तकनीक बदली Posted: 06 Dec 2021 06:45 AM PST भोपाल। Professional Examination Board, Bhopal ने उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की टेक्नोलॉजी बदल दी है। इसके लिए गजट नोटिफिकेशन भी कर दिया गया है। आगामी परीक्षा से नई तकनीक पर वेरिफिकेशन किया जाएगा। यह वेरिफिकेशन UIDAI में दर्ज जानकारी के आधार पर होगा। सरल शब्दों में बताएं तो प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल द्वारा अब उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन उनके आधार नंबर से किया जाएगा। आधार कार्ड के लिए उम्मीदवारों ने जो भी जानकारी दी है उसी के आधार पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा। उम्मीदवार को एप्लीकेशन फॉर्म में केवल अपना आधार नंबर लिखना है। उसकी सारी जानकारी एमपी पीईबी के पास पहुंच जाएगी। परीक्षा के समय थंब इंप्रेशन से लेकर आई स्कैनर और शेष सभी प्रकार के वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड में मौजूद डाटा से मिलान किया जाएगा। यह सब कुछ ऑटोमेटिक होगा। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मध्य प्रदेश के अधिकारियों का कहना है कि नई तकनीक के कारण उम्मीदवार की जगह सॉल्वर परीक्षा नहीं दे पाएंगे। ना तो उम्मीदवार की जगह कोई दूसरा व्यक्ति फॉर्म भर पाएगा और ना ही परीक्षा कक्ष में दाखिल हो पाएगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| JABALPUR JOBS- आईटीआई वालों के लिए नौकरियां Posted: 06 Dec 2021 10:45 AM PST जबलपुर। शासकीय संभागीय ITI Jabalpur में गुरुवार 9 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से एक दिवसीय ITI placement drive का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में गुजरात की कंपनी सुजुकी मोटर्स में एफटीसी के लिए 20100 रुपये मासिक वेतन पर भर्ती की जाएगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में भर्ती के लिये ITI fitter, turner, machinist, electrician, PPOT, tractor mechanic, motor vehicle mechanic, diesel Mechanic, painter, welder व्यवसाय से वर्ष 2016 से 2020 तक उत्तीर्ण हुये अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। यह प्लेसमेंट ड्राइव केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैI इस पद के लिए आवेदक की आयु 18 से 23 वर्ष होना चाहिए। साथ ही कक्षा 10वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत और आईटीआई में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिएI इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय व स्थल पर अपने सभी दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव में साक्षात्कार के लिये उपस्थित हो सकते हैं। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें. |
| JABALPUR NEWS- जल उपभोक्ता संस्थाओं के चुनाव स्थगित Posted: 06 Dec 2021 06:20 AM PST जबलपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने रानी अंवतीबाई लोधी सागर बाई तट नहर संभाग क्रमांक-2 के अंतर्गत 30 जल उपभोक्ता संस्थाओं के अध्यक्ष तथा प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के 360 सदस्यों के लिए घोषित निर्वाचन कार्यक्रम को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक संभागीय निर्वाचन प्राधिकारी द्वारा जल उपभोक्ता संस्थाओं के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों के निर्वाचन के संचालन के लिए 17 नवम्बर को सूचना का प्रकाशन और 22 नवम्बर को सदस्यों के निर्वाचन के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की जानी थी। लेकिन यह कार्यवाही नहीं की जा सकी। जबकि घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार यह सूचना वैधानिक रूप से आवश्यक थी, लेकिन इसकी पूर्ति नहीं होने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया दूषित हो गई। फलस्वरूप मध्यप्रदेश कृषक संगठन निर्वाचन नियम के तहत पूर्व में अनुमोदित कार्यक्रम में परिवर्तन किया जाना जरूरी हो गया। इसलिए कलेक्टर श्री शर्मा ने जल उपभोक्ता संस्थाओं के निर्वाचन कार्यक्रम को आगामी आदेश तक स्थगित किया है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें. |
| MP Panchayat Chunav- पहले चरण वाले विकास खंडों की लिस्ट Posted: 06 Dec 2021 10:46 AM PST भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021-22 के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदान तीन चरण में होगा। प्रथम चरण में 85 विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री बी.एस. जामोद ने जानकारी दी है कि प्रथम चरण में भोपाल जिले के विकासखंड फंदा, बैरसिया, राजगढ़ जिले के ब्यावरा, राजगढ़, रायसेन जिले के साँची, सिलवानी, सीहोर जिले के सीहोर, विदिशा जिले के बासोदा, विदिशा, इंदौर जिले के सांवेर, इंदौर, देपालपुर, डॉ. अंबेडकर नगर (महू), खरगोन जिले के बड़वाह, महेश्वर, खंडवा जिले के पुनासा, हरसूद, बलड़ी, धार जिले के नालछा, गंधवानी, मनावर, धरमपुरी, झाबुआ जिले के पेटलावद, बड़वानी जिले के राजपुर, ठीकरी, ग्वालियर जिले के मुरार, भितरवार, घाटीगाँव, डबरा, गुना जिले के गुना, िशवपुरी जिले के खनियाधाना, बदरवास, अशोकनगर जिले के अशोकनगर, जबलपुर जिले के सीहोरा, कुंडम, पनागर, जबलपुर (बरगी), छिंदवाड़ाजिले के तामिया, हर्रई, अमरवाड़ा, सिवनी जिले के सिवनी, बरघाट, बालाघाट जिले के बेहर, परसवाड़ा, बारासिवनी, खेरलाँजी, मंडला जिले के नारायणगंज, निवास, बीजाडांडी, डिंडौरी जिले के शहपुरा, मेंहदवानी और कटनी जिले के बहोरीबंद एवं रीठी विकासखंड की पंचायतों में मतदान होगा। इसी प्रकार उज्जैन जिल के खाचरोद, घट्टिया, नीमच जिले के नीमच, रतलाम जिले के आलोट, शाजापुर जिले के शाजापुर, आगर-मालवा जिले के आगर, मंदसौर जिले के मंदसौर, सागर जिले के सागर, रेहली, केसली, छतरपुर जिले के छतरपुर, राजनगर, दमोह जिले के जबेरा, पथरिया, टीकमगढ़ जिले के बलदेवगढ़, रीवा जिले के हनुमना, मऊगंज, नईगढ़ी, सीधी जिले के सीधी, सतना जिले के चित्रकूट (मझगवाँ), सुहावल (सतना), उचेहरा, होशंगाबाद जिले के सोहागपुर, केसला, बैतूल जिले के बैतूल, आमला, शाहपुर, शहडोल जिले के सोहागपुर, भिंड जिले के मिहोना (रोन) लहार और मुरैना जिले के अंबाह एवं पोरसा विकासखंड में प्रथम चरण में मतदान होगा। प्रथम चरण का मतदान 6 जनवरी 2022 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। नाम निर्देशन पत्र 13 दिसंबर से 20 दिसंबर तक लिये जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 21 दिसम्बर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने के अंतिम तारीख 23 दिसंबर है। निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी 23 दिसंबर 2021 को होगा। मध्य प्रदेश में चुनाव संबंधी समाचार एवं अपडेट के लिए कृपया mp election news पर क्लिक करें. |
| MP Panchayat Chunav- कर्मचारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध Posted: 06 Dec 2021 10:46 AM PST भोपाल। मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान हो चुका है। जिला स्तर पर इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चुनाव की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो इसलिए कर्मचारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पहला आदेश बेतूल जिले में जारी हुआ है। जल्द ही मध्य प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे। मध्य प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के पूर्व स्वीकृत अवकाश रद्दमध्य प्रदेश शासन के कर्मचारियों के पूर्व में स्वीकृत हो चुके सभी अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। निर्देशित किया गया है कि कर्मचारी मुख्यालय छोड़कर नहीं जाएंगे। साप्ताहिक अवकाश के दिनों में भी कर्मचारियों को मुख्यालय में रहना होगा। सभी जिलों में कलेक्टर अति आवश्यक स्थिति में कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृत करने के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को नियुक्त कर रहे हैं। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का टाइम टेबलप्रथम चरण का मतदान 6 जनवरी 2022 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। नाम निर्देशन पत्र 13 दिसंबर से 20 दिसंबर तक लिये जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 21 दिसम्बर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने के अंतिम तारीख 23 दिसंबर है। निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी 23 दिसंबर 2021 को होगा। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्या करें. |
| MP NEWS- होमगार्ड सैनिकों के लिए गुड न्यूज़, सर्विस ब्रेक की लिमिट बढ़ी Posted: 06 Dec 2021 10:46 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश होमगार्ड सैनिकों के लिए अच्छी खबर है। हर साल होने वाली सर्विस ब्रेक अब नहीं होगी। मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ऐलान किया है सर्विस ब्रेक 3 साल में एक बार होगी। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा होमगार्ड के 75 स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष में होमगार्ड के जवानों ने 9827 व्यक्तियों की जान बचाई। 452 व्यक्तियों के शव निकालकर स्वजन को सौंपे। कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020-21 में 12591 जवान और अधिकारियों को कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जबलपुर में 135 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान बनाया जाएगा। आपदा प्रबंधन दल को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। समारोह में गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा होमगार्ड के जवानों के लिए भेजे संदेश का वाचन किया। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्या करें. |
| GWALIOR NEWS- कांग्रेस नेता ने घर में घुसकर पीटा, 1 करोड़ रुपए मांगे Posted: 06 Dec 2021 05:29 AM PST ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री भीकम सिंह गुर्जर, उसके भतीजे सहित चार लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट की और 1 करोड़ों रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता रामेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि वह गिरगांव में रहता है। रविवार की सुबह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री भीकम सिंह गुर्जर अपने साथियों के साथ आ गए और उसके साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। रामेंद्र गुर्जर ने बताया कि कांग्रेस नेता भीकम सिंह गुर्जर ने सोनू गुर्जर की जमीन पर कब्जा कर रखा था। सोनू गुर्जर ने ग्वालियर प्रशासन की सहायता से अपनी जमीन से अतिक्रमण हटवा लिया था। कांग्रेस नेता किसी बात से नाराज हैं। रमन सिंह गुर्जर की शिकायत के अनुसार भीकम सिंह गुर्जर ने उन्हें धमकी दी है कि उनका 10000000 रुपए का नुकसान हो गया है। जब तक उसकी भरपाई नहीं हो जाएगी तब तक गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| चलती Scorpio आग का गोला बन गई, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई- GWALIOR NEWS Posted: 06 Dec 2021 05:06 AM PST ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में भितरवार रोड पर चलती हुई स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। रोड पर चलती स्कॉर्पियो आग का गोला बन गई। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। वह तो अच्छा था कि हादसा शहर के बाहर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्वालियर जिले के भितरवार थाना रोड पर सोमवार 6 दिसंबर की सुबह लगभग 11:00 बजे स्कॉर्पियो नंबर MP04 HV 0654 में सवार होकर डबरा के शुभेंद्र तिवारी कारयावेट की तरफ जा रहे थे। लोगों ने देखा कि स्कॉर्पियो में से धुआं निकल रहा है। थोड़ी देर बाद आग की लपटे निकलना शुरू हो गई। कार में सवार शुभेंद्र तिवारी तत्काल कूद गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौजूद राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन यदि यही घटना बाजार में होती तो कुछ भी हो सकता था। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- आई लव यू लिखकर महिला डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया Posted: 06 Dec 2021 06:40 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की रहने वाली डॉ सुधा श्री सोनी ने भोपाल में सुसाइड कर दिया। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसने अपनी मृत्यु के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया। बस एक लड़के का नाम लिखा है और उसके साथ आई लव यू लिखा है। डॉ सुधा श्री सोनी के पिता शिक्षक थे, रिटायर हो चुके हैं। सुधा का भाई रूस में रहता है। सुधा पिछले करीब 6 सालों से भोपाल में रह रही थी। उसने आरकेडीएफ कॉलेज से BDMS किया है और भोपाल के सागर रॉयल विला में स्थित एक फ्लैट में किराए पर रहती थी। शक्ति नगर में स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर के पास प्रैक्टिस करती थी। इसी प्राइवेट डॉक्टर ने सबसे पहले सुधाकर पिता और फिर पुलिस को सूचना दी थी। एडिशनल एसपी श्री राजेश सिंह भदौरिया एवं सोसायटी के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट डॉक्टर अपने स्टाफ के साथ रविवार देर शाम डॉ सुधा के फ्लैट पर आए थे। फिर उन्होंने पड़ोसियों को बताया कि सुधा का दरवाजा अंदर से बंद है, खटखटाने पर कोई खोल नहीं रहा। पड़ोसियों के सामने डॉक्टर ने सुधा के पिता को फोन किया और फिर पुलिस को इंफॉर्मेशन दी। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो डॉ सुधा सोनी की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। सुसाइड नोट में उसने किसी को भी अपनी मृत्यु के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया। एक लड़के का नाम और उसके साथ आई लव यू लिखा हुआ है। पड़ोसियों ने बताया कि सुधा पास पड़ोस में किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |