ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 6, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 65 वीं जयंती

Posted: 06 Dec 2021 09:04 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 65 वीं जयंती महापरिनिर्वाण दिवस के पावन अवसर पर बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन तकनीकी कौशल विकास केंद्र एंजेल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर बौंसी के प्रांगण में मदन मेहरा जी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर कौशल विकास केंद्र के निदेशक कुमार चंदन एवं छात्र छात्राओं ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किया, एवं बाबा साहब के फोटो पर माल्यार्पण भी किया गया। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि हम सभी बाबासाहेब 

के द्वारा दिए गए सिद्धांतों एवं दर्शन को आवश्यक रूप से अपने जीवन में उतारें। यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभी धर्म जाति से ऊपर उठकर एक जिम्मेदार वैश्विक नागरिक की बातें से उभरकर उन्होंने अपना योगदान देश  ही नहीं पूर्ण विश्व के लिए रखा। उक्त आयोजन में सुमित मिश्रा, गुलाम शमशीर अहमद,रितु मिश्रा, अंजली कुमारी, मीरा कुमारी, प्रीति झा, शीला झा, अलका कुमारी, प्रियंका कुमारी, रूप कुमार, प्रणव सौरव, गुड़िया कुमारी, शिल्पी कुमारी, शर्मिला टूडू, शांति मरांडी, शिवानी कुमारी, कोमल कुमारी, पावरित कुमार, अभिषेक कुमार, अजीत कुमार, मोनू कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया नवान्न पर्व

Posted: 06 Dec 2021 09:00 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र में नवान्न का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को नए अन्न से बने भोग भगवान मधुसूदन को अर्पित किया। सुबह से ही मधुसूदन मंदिर में भोग लगाने एवं पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे लगें। जहां किसान सहित अन्य लोगों ने भी खुशहाली एवं तरक्की व अगले साल 

बेहतर उपज के लिए भगवान मधुसूदन से मन्नत मांगी। मंदिर में किसानों ने नया चूड़ा, दही, चावल, दूध, केला सहित अन्य नए अनाज से पंचामृत बनाकर भगवान मधुसूदन को भोग लगाया। इसके बाद किसानों ने अपने अपने घर में नवान्न पर्व मनाया और परिवार के साथ मिलकर नए अनाज का बना भोजन ग्रहण किया। इस दौरान बाजार में भी खरीदारी करने को लेकर काफी भीड़ रही। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पैसेंजर ट्रेन से गिरकर जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मृत्यु

Posted: 06 Dec 2021 08:58 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी दुमका रेल खंड पर रविवार शाम एक पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। जिसकी इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद जख्मी वीरेंद्र कुमार के पिता राजेंद्र राऊत मायागंज अस्पताल पहुंचे। उनकी मौजूदगी में ही जख्मी युवक का इलाज चल रहा था। लेकिन अधिक रक्तस्राव होने के कारण युवक को बचाया नहीं जा सका। बताया गया कि, रविवार देर रात युवक की मृत्यु हो गई थी। 

सोमवार को सुबह युवक के मृत्यु की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मालूम हो कि, मधुसुदनपुर बाराहाट के 35 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पैसेंजर ट्रेन से अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में वह बौंसी के रेलवे क्रॉसिंग समीप पटरी पर गिर गए थे। जिसमें उनका दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें रेफरल अस्पताल लाया गया था। जहां पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां उनकी मृत्यु हो गई। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रक टर को किया जप्त

Posted: 06 Dec 2021 08:56 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के भूरना रोड से पुलिस ने दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को जप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार बौंसी पुलिस को सूचना मिली कि, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जा रहा है। जिसके बाद बौंसी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार एवं प्रशिक्षु दारोगा आलोक कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। भूरना रोड पर दो 

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के चालक ने जैसे ही पुलिस को देखा, मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को जप्त करते हुए बौंसी थाना लाया। पुलिस ने जप्त ट्रैक्टर के बारे में खनन विभाग को सूचित कर दिया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वाहन मालिक के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर का जल्द शुरू हो सकता है जीर्णोद्धार, केंद्रीय मंत्री ने दिया निर्देश

Posted: 06 Dec 2021 08:55 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत स्थित प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार करने की कवायद जल्द ही शुरू हो सकती है। काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करने का केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सर्व जन वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने निर्देश दिया है। इसके साथ साथ मंदार पर्वत के वन क्षेत्र मोर अभ्यारण बनाने पर भी बल दिया जा रहा है। मंदार 

को और विकसित करने के साथ-साथ मोर अभ्यारण बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा गया है। लगातार मंदार क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। जिसको लेकर कई मंत्रियों का पिछले 2 साल के दौरान मंदार पर्वत का दौरा किया गया है। जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेकर निर्देशित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंदार पर्वत स्थित प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार होने से श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करने में भी काफी सुविधा होगी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: कोरोना का तीसरा लहर के संकेत से प्रशासन अलर्ट मास्क की चेकिंग के साथ कोरोना जांच तेज

Posted: 06 Dec 2021 08:54 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। देश में संक्रमण का नया वेरिएंट ओमिक्रोन का आहट होते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को चांदन कटोरिया मुख्य मार्ग पर  बिहाही मोड़ के समीप बीडीओ राकेश कुमार सीओ प्रशांत शॉडिल्य व चांदन थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने सघन मास्क जांच अभियान चलाया इस क्रम बगैर मास्क पहने वाहन चालकों से दो हजार की वसूली की गई प्रत्येक वाहन चालकों से 50 रूपये के दर से जुर्माना वसूला गया। और कड़े हिदायत देते हुए कहा कि आगे से सुधार नहीं होने पर पांच सौ रूपये की वसूली के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संक्रमण से बचने के लिए मास्क उपयोग करना जरूरी है। सघन मास्क चेकिंग अभियान होते देख सड़क पर अन्य 

वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वहीं दूसरी ओर चोरी छिपे पान गुमटी में गुटखा पान मसाला बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कोटपा के तहत कार्रवाई करते हुए चौदह सौ रुपए जुर्माना वसूला। इस कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी क्रम में 6 दिसम्बर को रेफ़रल अस्पताल कटोरिया प्रभारी चिकित्सक बिनोद कुमार के निर्देश पर डा० रवीन्द्र कुमार के साथ लेव टेक्नेसियन के द्वारा घर घर जाकर कोरोना जांच किया जा रहा है। और आर टी पी सी आर का सेम्पल लिया जा रहा है जिसकी रिपोर्ट 48 घंटे में दिया जाता है। आशय की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंध भरतभुषन चौधरी ने बताया कि कोरोना की तिसरी लहर ओमिक्रोन वायरस को लेकर प्रशासन सतर्क है।जिसकी सारी तैयारी कर ली गई। यह भी बताया कि कोरोना से बचाव के लिए जिन लोगों ने  सितंबर या इसके पहले कोविड -19 का पहला टीका ले लिया है वैसे लोगों को समय अवधि में ही टीका लगवा लेना है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: शराबी पति को शराब पीना पड़ा महंगा पत्नी ने पीट कर घर से निकाली

Posted: 06 Dec 2021 08:53 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखण्ड के गौरीपुर पंचायत के मानिकपुर गाँव में महिला द्वारा अपने शराबी पति को पीटकर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है।शराबी पति चामू रामानी ने चांदन थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी ,पुत्र व भाई के खिलाफ कारवाई की माँग की है।घटना को लेकर पीड़ित चामू रमानी ने बताया की मेरी पत्नी चून्नी देवी भाई गणेश रमानी व पुत्र सूरज रमानी ने बीती रात गाली गलौज 

करते हूए मारपीट कर घर से बाहर कर दिया।चुन्नी देवी ने बताया की पति चामू रामनी अक्सर शराब के नशे में घर आता है।और मारपीट करने लगता है।शराब पीने का विरोध करने पर बच्चो के साथ गाली गलौज व मारपीट करता है।चामू कई दिनों से घर मै राशन पानी भी नही देता था।बीती रात शराब नशे मै घुत होकर घर पंहुचा और मारपीट करने लगा। इस संबंध में चादन थानाघ्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया की मामले की जॉच कर उचित र्कायवाही की जाएगी।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने 26 लीटर महुआ शराब के साथ शराब एक तस्कर को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

Posted: 06 Dec 2021 08:51 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना एवं आनन्दपुर ओपी थाना क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत सतभैया गांव के गणेश चौधरी 31वर्ष पिता स्वर्गीय गुलटन चौधरी को बीते शाम पांच दिसम्बर को बीस लीटर महुआ शराब के साथ सउनि श्याम रजक जी पुलिस बलों के सहयोग से गिरफ्तार करने का मामला सामने आया। इस संबंध में आनन्द पुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना पर कार्रवाई की गई है सुचना मिली थी गणेश चौधरी अपने घर से महज कुछ दुरी पर पुटुस के जंगल में अवैध रूप से 

शराब बनाने का काम करता है और अन्य गांवों में जाकर शराब की कारोबार करता है।जिसे कार्रवाई करते हुए पुलिस देख भाग रहे शराब कारोबारी गणेश चौधरी के पास दो प्लास्टिक जरकिन मेंं 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर मध निषेध अधिनियम मामला दर्ज कर सोमवार को बांका जेल भेज दिया। वहीं दूसरी चांदन थाना क्षेत्र के बाबुकुरा गांव से थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में छापे मारी अभियान चलाकर संपूरन हांसदा के घर से 6 लीटर महुआ शराब जब्त किया जबकि गृह स्वामी भागने में कामयाब रहा इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि गृह स्वामी संपूरन हांसदा के विरुद्ध शराब अधिनियम का‌ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर के 65 वां महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भाषण व खेल कुद प्रतियोगिता

Posted: 06 Dec 2021 08:49 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। 6 दिसंबर 2021 ज्ञान भवन कड़वा मारण। बिहार दलित विकास समिति एवं दलित मुक्ति मिशन के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय संविधान निर्माता,देश के प्रथम कानून मंत्री, शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ,अर्थशास्त्री,महामानव, दलित प्रनेता के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अंबेडकर प्रेरणा दल एवं अंबेडकर युवा मंच के सदस्यों के बीच भाषण व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सबसे पहले बाबासाहेब के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। और एक मिनट का मौन के उपरांत उन्हें नमन किया गया। ज्ञात हो कि इनका आज ही के दिन 6 दिसम्बर 1956 को देहांत हुआ था। इस अवसर पर संस्था के निदेशक महेंद्र कुमार और ने बताया की बाबासाहेब अंबेडकर हमारे देश के आदर्श पुरुष थे । उन्होंने पूरे मानव समाज को एक नई दिशा देने 

का काम किया। उन्होंने ने ही भारतीय संविधान की रचना की जिसमे  में मौलिक अधिकार और मानवाधिकार को प्राथमिकता  के आधार पर समाहित किया।समाज में ऊंच-नीच भेदभाव छोटा बड़ा जैसे वाहडम्बर के खिलाफ लोगों  को जागरूक किया । समाज में हाशिए पर रहने वाले तथा  महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया । ईस अवसर पर  लॉन्ग जंप, हाई जंप, सौ मीटर का दोड़,एक पैर का दोड़, आंख  पट्टी  दोड़, बाबा साहब का प्रेरणा गीत, रिकॉर्डिंग  डांस, के साथ भाषण  (हिन्दी अंग्रेजी) प्रतियोगिता में करण  कुमार, बिट्टू  कुमार, अंग्रेज  कुमार,अर्जून कुमार, मनिषा  कुमारी, नीलम  कुमारी, काजल  कुमारी, प्रतिमा  कुमारी, मुस्कान कुमारी, अंजलि कुमारी आदी  27 विजेताओ  को कॉपी, कलम, पेन्सिल का उपहार  देकर  सम्मानित  किया गया। इस  कार्यक्रम को मुख्य रूप से राज कुमार  दास के द्वारा संचालित किया गया। वहीं मथुरा मोड़ स्थित बाबा डा०भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा पर उत्तरी बारने के सरपंच हरिस ठाकुर,उमेश दास, संजय दर्वे के द्वारा इनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Panjwara News: 65 वीं पुण्य तिथि पर याद किये गए डॉ अम्बेडकर

Posted: 06 Dec 2021 08:47 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार बाबासाहेब अम्बेडकर  की 65वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पंजवारा थाना परिसर स्थित स्थापित बाबासाहेब के प्रतिमा पर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव,  पंजवारा पंचायत के नवनिर्वाचित  मुखिया भोला पासवान, ग्राम  

कचहरी के  नवनिर्वाचित सरपंच मुकुंद हरिजन , विकास मित्र कैलाश दास,  हेमंत दास सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुखिया भोला पासवान ने कहा कि हमें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के दिखाए गए मार्गों के चलना चाहिए और हर तबके के लोगों के सर्वांगीण विकास की दिशा में अनवरत प्रयास करते रहना चाहिए।   

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Rewari News : आजाद हिंद फौज का रिकॉर्ड उनके परिवार तक पहुंचाए प्रशासन : श्री भगवान फोगाट

Posted: 06 Dec 2021 06:19 AM PST


ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : आजादी के अर्मत महोत्सव में राज्य सरकार द्वारा आम जनता से आहवान किया जा रहा है कि उनके पास किसी गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का रिकॉर्ड गौरव गाथा इतिहास है उसे सरकार तक पहुँचाये ताकि उनका भी इतिहास को आम जनता तक पहुँचाये...... श्री भगवान फौगाट रेवाड़ी हरियाणा : 9416882290

       राष्ट्रीय अभिलेखागार कार्यालय से सैकड़ों गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का रिकॉर्ड आजाद हिद फौज ढुढकर राज्य सरकार तक पहुँचाने वाले फौगाट दवारा अवगत कराया गया है कि आजाद हिद फौज रिकॉर्ड न मिलने कारण हरियाणा प्रदेश के जवानों व शहिद जवानों की विधवाओं आश्रितों कि केन्द्रीय व राज्य स्वतंत्रता सेनानी सममान पैशन फाईलों को अस्वीकार कर दिया गया था वह सरकारी कार्यालयों में रखीं है

     एवं द्वितीय विश्व युद्ध प्रदेश अग्रेजी सेना के शहिद जवानों का नाम गाँव के गौरवपटटौ व राज्य के समारको पर भी लिखा गया है अतः राज्य सरकार उनकि युनिट आर्मी नमबर नाम पता दिलवाये उससे वह उनका भी आजाद हिद फौज रिकॉर्ड ढुढने में सफल हो सकता है ताकि उनका भी जनता व परिवारों तक इतिहास पहुँचें उनका अग्रेजी सेनाओं द्वारा रिकॉर्ड दिया गया था उससे उनकि स्वतंत्रता सेनानी होने कि पहचान करना उस समय सरकार के लिए आसान नहीं था अतः उनके आवेदनकर्ताओं दवारा सममान पाने का असफल प्रयास किया गया था उन शहिदों का गलत इतिहास समारको गौरवपटटौ पर भी लिखा गया है

     फौगाट दवारा जिला रिवाड़ी प्रशासन को दस गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का आजाद हिद फौज रिकॉर्ड राष्ट्रीय अभिलेखागार स्वतंत्रता सेनानी होने कि रिपोर्ट दस्तावेज दिये गए थे और आज दिनांक 6 को चार शहिद जवानों का भी दिया गया है

      उनहोंने प्रदेश मिडिया से आहवान किया कि वह यह समाचार को जयादा से जयादा दिखाकर ऐसे बहादुर जवानों के आश्रितों परिवारों तक पहुँचाये जिनहोने हमें आजादी दिलाने के लिए नेता जी सुभाष चंद्र बोस के आहवान पर अग्रेजी सेनाओं से वगावत  कर आजाद हिद फौज में हिस्सा लिया था लेकिन अब गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी रह गए है ताकि उनके परिवार समाचार देखकर अग्रेजी सेना कि युनिट आर्मी नमबर नाम पता बताकर आजाद हिद फौज रिकॉर्ड ढुढने में अति महत्वपूर्ण मदद कर सकते हैं

Bounsi News: राजस्व भूमि सुधार मंत्री अपनी धर्म पत्नी के साथ पहुंचे मंदार

Posted: 05 Dec 2021 07:59 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार सरकार के राजस्व भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय अपनी धर्मपत्नी के साथ रविवार को ऐतिहासिक पर्यटन स्थली मंदार की पवित्र भूमि पर उनका आगमन हुआ। जहां उन्होंने मंदार की मनोरम वादियों का लुफ्त उठाया। साथ ही साथ रोपवे का भी आनंद 

लिया एवं अष्टकमल लक्ष्मीनारायण मंदिर में संध्या पूजा में भाग लिए। मौके पर अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, मंडल महामंत्री अभिषेक कुमार, युवा मोर्चा महामंत्री साकेत मिश्रा, मीडिया प्रभारी निर्मल झा, जिला महामंत्री दिगम्बर यादव, जयवंत सिंह, सोनू कुमार तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Pathargama News: ट्रैक्टर दुर्घटना में ड्राइवर की मौत

Posted: 05 Dec 2021 07:54 AM PST




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा  थाना क्षेत्र अंतर्गत धड़ल्ले से चल रहे अवैध बालू के कारोबार ने एक बार फिर से एक की जान ले ली| नाम नहीं छापने की शर्त पर बीती रात घटी इस दर्दनाक घटना के प्रत्यक्षदर्शी विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत शनिवार की रात्रि सनातन निवासी ट्रेक्टर ड्राइवर रामजी यादव कदमा निवासी बालू माफिया की ट्रैक्टर में अवैध बालू लोड कर लखन पहाड़ी बंदनवार के रास्ते तीव्र गति से संभवत: पथरगामा की तरफ  आ रहा था उसी क्रम में धनसुख पहाड़ के नीचे बारकोप मोड (त्रिमुहानी) के समीप ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और ट्रैक्टर का डाला ड्राइवर के ऊपर ही पलट जाने से ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया| घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैक्टर मालिक घायल ड्राइवर को लेकर सदर अस्पताल गोड्डा की तरफ निकल गया| सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही ड्राइवर की मौत हो गई| ड्राइवर के मर जाने की भनक मिलते ही ट्रेक्टर मालिक ड्राइवर की लाश को सदर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया| मृतक ड्राइवर के पिता गुड्डू यादव और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि में हुए इस दुर्घटना की सूचना संभवत ट्रैक्टर मालिक ने दूरभाष पर उन लोगों को रविवार की सुबह 4:00 बजे मिली| सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल जाकर लाश को देखकर रोना-धोना चालू कर दिया| मृतक के चेहरे पर जख्म के निशान देखे गए| सदर अस्पताल में लास्ट का पोस्टमार्टम करने के उपरांत लाश परिजनों को सौंप दिया गया है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मरने के सही सही कारणों का पता चल पाएगा ड्राइवर की मृत्यु कैसे हुई है| हालांकि पथरगामा थाना ने इसकी पुष्टि नहीं की है थानेदार का कहना है कि मृतक के परिजनों के तरफ से किसी भी प्रकार का कोई शिकायत दर्ज नहीं कराया गया है|

Chandan News: आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट 9 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

Posted: 05 Dec 2021 07:47 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनन्दपुर ओपी क्षेत्र के चंदवारी पंचायत अंतर्गत लहरिया गांव में एक ही परिवार के दो गुटों में मारपीट करने का मामला सामने आया। पुलिस सूत्रों के अनुसार लहरिया गांव में बीते 4 दिसंबर शनिवार शाम 5:30 बजे के करीब में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट की गई थी जिसमें चार लोगों जख्मी हो गए थे। प्रथम पक्ष बेबी देवी पति पप्पू यादव के द्वारा लिखित बयान में बताया कि मेरा भैंसुर और योगेंद्र यादव के के द्वारा विगत कुछ दिन पहले मेरा बाइक में आग लगा दिए थे जिसे लेकर मेरा पति पप्पू यादव बाइक को ठीक करा देने को लेकर भाई उपेंद्र यादव पिता स्वर्गीय कामेश्वर यादव से बातचीत करने गया था तभी उपेंद्र यादव ने पास में रखें रड (सरिया) से मार कर पति का सर फोड़ दिया। जब मैं वहां पहुंची तो मुझे भी लाठी डंडे से मार कर जख्मी कर दिया मौके पर उपस्थित उपेंद्र यादव की पत्नी संगीता देवी ने मारपीट कर गले से 10 भर का चांदी का चेन छीन लिया। वहीं दूसरी ओर संगीता देवी के द्वारा लिखित बयान ने बताया कि मेरे पति उपेंद्र 

यादव घर में रखे गाय का दूध दूह रहा था और मैं गाय की बछड़ा का रस्सी हाथ में पकड़ कर खड़ी थीं इसी बीच राजेंद्र यादव, पप्पू यादव के साथ अन्य लोग अनावश्यक मेरे घर पर आकर मेरे पति के साथ में मारपीट करने लगे जब मैं बीच-बचाव करने दौड़ी तो राजेंद्र यादव ने पैर में पहने जूते से मेरे पैर को मसल कर घायल कर दिया और 10 भर का चांदी का चैन छीन कर देख लेने की बात कह कर निकल गया और पुण: उपरोक्त सभी सातों व्यक्तियों ने मिलकर आया और घर में रखे बाइक को लाठी डंडे पत्थर से मार कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी पर आनंदपुर पुलिस ने उपरोक्त प्रथम पक्ष के आरोपी पप्पू यादव को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई पूछताछ करने के बाद आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने पप्पू यादव को पीआर बांड पर छोड़ दिया। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी विवाद मैं मारपीट की गई है जिसे जांच कर दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज कर किया गया है। साथ ही साथ आरोपियों के विरुद्ध जांच कर उचित कार्रवाई जाएगी। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षात्मक बैठक कर जागरूकता रथ किया रवाना

Posted: 05 Dec 2021 07:45 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला पदाधिकारी,बांका के द्वारा गत मंगलवार उनके वेश्म कार्यालय में विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी सहकारिता पदाधिकारी के संजुक्ता में अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गयी थी। जिसमें खास तौर पर अधिक से अधिक किसानों के धान खरीद करने के संबंधित विस्तृत चर्चा की गई थी एवं निर्देश दिया गया था। जिस लेकर रविवार 5 दिसंबर को चांदन प्रखंड मुख्यालय के सभागार कक्ष में जिला सहकारिता पदाधिकारी संगीता झा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन कृषि पदाधिकारी रामनिवास मंडल संयुक्त अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति के संबंधित बैठक की गई साथ ही साथ जिला सहकारिता पदाधिकारी संगीता झा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किया गया। बैठक को संबोधित करते करती हुई डीसीओ संगीता झा ने बताई कि धन अधिप्राप्ति में तेजी लानी 


है, साथ ही साथ जो किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं वैसे किसान से ही धान अधिप्राप्ति किया जाना है। जिसके लिए जागरूकता रथ के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्र के किसानों को जागरूक करना है कि किसान अधिक से अधिक पैक्स एवं व्यापार मंडल में ही धान बिक्री करे। ताकि कोई किसान बिचोलियों के चक्कर नहीं पड़े। धान खरीद होने के 24 घंटे के अंदर किसानों के खाते में राशि भुगतान कर किया जाएगा। लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य में तेजी लाने के लिए रैयत या गैर रैयत किसानों को कम से कम दो सौ किसानों का रजिस्ट्रेशन कराना है। जिसमें प्रति किसानों के द्वारा तीस क्विंटल के दर से धान खरीदी की लक्ष्य रखा गया है। साथ ही साथ प्रति साख समितियों को 500 क्विंटल धान खरीद करने की लक्ष्य निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 दिसंबर तक अधिक से अधिक किसानों को करा लेना है जिससे धान बेचने में किसानों को किसी प्रकार से कठिनाई नहीं हो सके। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिमन्यु वर्णवाल, कुसुम जोरी पैक्स अध्यक्ष प्रदीप पोद्दार, दक्षिणी बारने पैक्स अध्यक्ष हेमराज कुमार यादव, उत्तरी बारने पैक्स अध्यक्ष प्रदीप वर्णवाल, धनूवसार के सुरेंद्र यादव, सीलजोरी के गुरुदयाल यादव कस्बा वसीला के कमलेश्वरी यादव राकेश राय इत्यादि पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला सात हजार रुपये जुर्माना

Posted: 05 Dec 2021 07:39 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। यातायात पुलिस बांका की टीम ने रविवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहन 

चालकों के हेलमेट , सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से कुल सात हजार रुपये जुर्माना वसूला। अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस टीम के एसआई रॉबिन हांसदा ने किया। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Bounsi News: पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से जख्मी, किया गया रेफर

Posted: 05 Dec 2021 07:31 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी दुमका रेलखंड पर रविवार शाम एक पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार मधुसुदनपुर बाराहाट निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पैसेंजर ट्रेन से अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में वह बौंसी के रेलवे क्रॉसिंग समीप पटरी पर गिर गए। जिसमें उनका दोनों पैर बुरी तरीके से कट गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बौंसी थाना के प्रशिक्षु दरोगा आलोक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और युवक को एंबुलेंस के द्वारा बौंसी 


रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पंकज कुमार ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान किसी प्रकार जख्मी युवक ने अपना नाम विरेंद्र कुमार, घर मधुसूदनपूर बाराहाट बताया। जिसके बाद प्रशिक्षु दरोगा आलोक कुमार बाराहाट थाना को घटना की जानकारी दी। जिससे कि उनके परिजनों से संपर्क साधा जा सके। वहीं इलाज कर रहे चिकित्सक पंकज कुमार ने बताया कि, युवक का दोनों पैर बुरी तरीके से जख्मी हो गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Rewari News : निजी स्कूलों में नियम 134ए के तहत नि:शुल्क दाखिलों हेतु आज बच्चों ने परीक्षा दी

Posted: 05 Dec 2021 07:17 AM PST



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा नियम 134-ए के तहत हरियाणा प्रदेश के गरीब परिवारों के होनहार बच्चो के प्रदेश के निजी स्कूलों में नि:शुल्क दाखिलों हेतु परीक्षाएं ली गईं, जिसमे जिला रेवाड़ी के प्रत्येक सेंटरों कैलाश चंद एड्वोकेट पहुँचे और आमजन की सहायता की। काफी बच्चो को रोल नंबर नहीं मिल रहे थे. उनके रोल नम्बर और सेंटर तलास करवाकर सेंटरो में एग्जाम हेतु बच्चो को भेजा। कैलाश चंद एड्वोकेट ने आमजन की सहायता करते हुए बताया कि इस बार भी प्रदेश के हजारों बच्चे  टेस्ट देने आए हुए हैं।  इस वर्ष 134 ए के आवेदन देरी से शुरू हुए , जिस कारण बहुत कम संख्या में आवेदन हुए और जानकारी के अभाव में काफी आवेदन निरस्त हो गए। क्योंकि आवेदन करते समय लोगों ने सोचा कि ये फॉर्म अगले वर्ष के लिये है , इसलिय उन्होंने आवेदन में बच्चे की आने वाली अगली कक्षा के लिये आवेदन कर  दिए, जिस कारण वे बच्चे एग्जाम तो दे देंगे परन्तु जब दाखिलों के लिये स्कूलो में जाएंगे तो उनके दाखिले अगली कक्षा में होना सम्भव ही नही होगा,क्योंकि दाखिले के समय जब SLC की मांग की जाएगी तो उस समय पिछली कक्षा की एस0 एल0सी0 होगी तो स्कूल दाखिलों के लिये मना कर देंगे। अधिवक्ता ने बताया कि एग्जाम में बच्चो को 55 प्रतिशत नम्बर लेने अनिवार्य है। इससे कम  नम्बर वाले बच्चो को 134ए में जगह नही दी जाएगी, इससे ऊपर नम्बर लेने वालों में जो बच्चा ज्यादा नम्बर लेकर आएगा उसको सबसे पहले उसके अनुसार भरे स्कूल में नाम अलॉट किया जाएगा।



इसके अतिरिक्त अधिवक्ता ने यह भी बताया कि यहाँ एग्जाम  में बच्चे के पास होने और सरकार द्वारा स्कूल अलॉट होने के उपरांत जब बच्चे अलॉट स्कूल में दाखिले के लिये जाएंगे तो निजी स्कूलो द्वारा दाखिलों के लिये परेशान किया जाता है, या अमान्य मदो में फीस लेने के बाद दाखिला दिया जाने के सर्त रखी जाती है, जैसे स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर क्लास, आई कार्ड चार्ज, डायरी चार्ज, दाखिला फीस, या अन्य प्रकार से बच्चो ओर अभिभावको को परेशानियो का सामना करना पड़ता है । उसके लिये कोई भी पीड़ित अभिभावक या बच्चा  कोर्ट रेवाड़ी में आकर उनसे नि:शुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं।


 *आज 134ए के  टेस्ट में आमजन को हुई परेशानियाँ :* 

सेंटरो के बारे में जानकारी का आभाव रहा। सरकार को चाहिए था कि एग्जाम सेन्टर के बारे में आवेदनकर्ता के मोबाइल पर sms से सूचित किया जा सकता था कि उनका एग्जाम सेन्टर कहाँ पर है। 

एग्जाम सिलेबस के बारे में जानकारी नहीं थी। सरकार को sms द्वारा सूचित करना था कि आवेदनकर्ता द्वारा पास की गई कक्षा के सिलेबस से ही पेपर आने है।

एग्जाम सेंटरो पर रोल नम्बर तलास करने में परेशानी हुई:   

सरकार को चाहिय था कि एग्जाम सेंटरो पर सुबह 9 बजे ही रोल नम्बर लिस्ट बाहर लगानी चाहिए थी, जिससे रोल नम्बर तलास करने में आमजन को परेशान न होना पड़ता।



कैलाश चंद एड्वोकेट ने कहा कि गरीब परिवारों की निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा के लिये वे काफी समय से संघर्ष करते आ रहे हैं।अगर किसी भी बच्चे को 134ए की शिक्षा में भेदभाव या अन्य किसी प्रकार से स्कूलो द्वारा परेशान किया जायेगा तो ऐसे पीड़ित लोगों की सहायता हेतु वे हमेशा आगे खड़े रहे हैं और भविष्य में भी आगे ही खड़े नजर आएंगे। नि:शुल्क सहायता हेतु उन्होंने अपने मोबाइल नम्बर भी जारी किए :- 9817081972 (कैलाश चंद एड्वोकेट)

Bounsi News: पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 05 Dec 2021 06:54 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के पंडा टोला मोहल्ले से पुलिस ने रविवार को मारपीट के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 1 वर्ष पूर्व दिनेश कुमार, मुन्नी देवी एवं अंग्रेज डोम ने टिंकू कुमार एवं गीता देवी के साथ मारपीट किया था। जिसके बाद पीड़ित ने बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से आरोपी 

फरार चल रहा था। रविवार को सूचना मिली कि, आरोपी अपने घर पर ही है। जिसके बाद दिनेश कुमार, अंग्रेज डोम एवं उसकी पत्नी मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। कोरोना जांच करने के साथ ही तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया। वहीं अंग्रेजों डोम की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि, आपसी विवाद को लेकर मामा,अंग्रेज डोम एवं भांजा टिंकू कुमार के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद मारपीट की घटना हुई थी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने 36 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Posted: 05 Dec 2021 06:52 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के नयागांव मोड़ समीप से पुलिस ने शनिवार रात बाइक सवार दो शराब तस्कर को 36 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि, उक्त जगह पर शराब तस्कर आने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने वहां पर गश्त लगानी शुरू कर दी। एक बाइक पर 

पंडा टोला निवासी अंकित कुमार एवं सूजापुर गांव निवासी निलेश कुमार आ रहे थे। जब पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास 36 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। बताया कि, कुल 11.730 लीटर देसी शराब जप्त किया गया। वहीं प्रभारी थाना अध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि रविवार को कोरोना जांच कराते हुए दोनों शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Post Bottom Ad

Pages