दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- Liked on YouTube: द्दिव्य रश्मि कार्यालय में मनाया गया महामना एवं अटल जी की जयंती , पत्रकारों ने रखें अपने विचार
- 26 दिसम्बर 2021, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
- राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व॰ अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
- मजदूर....
- बेवजह ऑख अपनी भिगोता है वो
- 31 दिसंबर को होगा मगध विशेषांक का लोकार्पण
- भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती भारतीय जन महासभा के लोगों के द्वारा देश-विदेश के अनेक स्थानो में 25 दिसंबर 2021 (शनिवार) को मनाई गयी ।
- भारत रत्न महामना मालवीय एवं बाजपेई जी के जीवन से पत्रकारों को सिखने की आवश्यकता है :- डॉ राकेश दत्त मिश्र, सम्पादक दिव्य रश्मि
- महामना मालवीय एवं बाजपेई भारत की स्वतंत्रता एवं भारतीयों की समृद्धि और कुशलता के लिए जीवनदानी विभूति थे ------डॉ विवेकानंद मिश्र
- साहित्यकार पण्डित सतेन्द्र कुमार पाठक के पौत्र एवं प्रवीण कुमार पाठक के सुपुत्र चिरंजीवी दिव्यांशु को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं |
| Posted: 25 Dec 2021 09:12 AM PST द्दिव्य रश्मि कार्यालय में मनाया गया महामना एवं अटल जी की जयंती , पत्रकारों ने रखें अपने विचार दिव्य रश्मि के कार्यालय में महामना एवं अटल जी की जयंती समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया | आज पटना में दिव्य रश्मि के कार्यालय में पण्डित महामना मदनमोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया | अपने संवाददाताओं को संवोधित करते हुए बताया कि हमें उनके दृढ निश्चय के आदर्शो को अपनाना होगा बाजपेई जी की कविता को आत्मसार करने की आवस्यकता है "हार नहीं मानुगा, रार नहीं ठानुगा , काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूँ गीत नया गाता हूँ एवं मालवीय जी की इक्षा शक्ति के कारण ही काशी में हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना कर पाये |पं.मदन मोहन मालवीय महान देश भक्त और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक रहे हैं । इनका जन्म 25.12.1861 को भारत की पवित्र नगरी प्रयाग राज में हुआ था ।उनके पूर्वज आजीविका के लिए मध्यप्रदेश के मालवा से आए थे,अत: मालवीय कहलाए । मालवीय जी उच्च कोटि के अधिवक्ता, अमर स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय संस्कृति के परम पुजारी थे । उन्होंने सन 1915 में अखिल भारत हिंदू महासभा की स्थापना की एवं सन 1916 में बनारस हिंदू काशी विश्वविद्यालय की स्थापना की । मालवीय जी का आकस्मिक निधन 12.11.1946 को वाराणसी में हो गया था । वे स्वतंत्र भारत का सपना अपने दिल में लिए इस दुनिया से चले गए । उनके द्वारा की गई सेवाओं के लिए कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हे 24.12.2014 को मरणोपरांत भारत रत्न का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया । कार्यक्रम में पत्रिका के उपसंपादक सुबोध कुमार सिंह , पटना ब्यूरो सुबोध सिंह "राठौड़", संवाददाता दिलीप कुमार, पप्पू कुमार, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, रविन्द्र सिंह, बिनोद सिंह, सत्येन्द्र कुमार पाठक, लक्ष्मण पाण्डेय, कन्हैया तिवारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, पियूष रंजन, आदित्य कुमार, अभय कुमार एवं अमर आदि उपस्थित थें सभी ने महामना एवं पूर्व प्रधानमन्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया | दिव्य रश्मि ! धर्म, राष्ट्रवाद , राजनीति , समाज एवं आर्थिक जगत की खबरों का चैनल है | जनता की आवाज़ बनने के उदेश्य से हमारे सभी साथी कार्य करते है अत: हमारे इस मुहीम में आप के साथ की आवश्यकता है |हमारे खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करना न भूले और बेल आइकॉन को अवश्य दबाए | खबर पसंद आने पर👉 हमारे "चैनल" को Subscribe, वीडियो को Like 👍 & Share↪ , जरुर करें चैनल को सब्सक्राइब करें खबर को शेयर जरूर करें Facebook : https://ift.tt/3dbFiJU Twitter https://twitter.com/DivyaRashmi8 instagram : https://ift.tt/35ARrp0 visit website : https://ift.tt/3d6mwRK via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=lZu-hVo7R4Y |
| Posted: 25 Dec 2021 06:36 AM PST
|
| Posted: 25 Dec 2021 06:30 AM PST राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व॰ अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की महामहिम राज्यपाल श्री फागू चैहान ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व॰ अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में पाटलिपुत्रा पार्क, पटना स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भी स्व॰ अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, विधानसभाध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, जल संसाधन व सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, सांसद डाॅ॰ संजय जायसवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, सांसद श्री रामकृपाल यादव, विधायक श्री नन्द किशोर यादव, विधायक श्री संजीव चैरसिया एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी माल्यार्पण किया तथा स्व॰ वाजपेयी जी के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की। समारोह में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन किया गया तथा भजन व गीत प्रस्तुत किए गए। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 25 Dec 2021 06:16 AM PST मजदूर....शाम के वक़्त जब मजदूर लौटते हैं अपने घरों की और होता है उनके चेहरे पर आत्मसंतुष्टि का भाव मेहनत कर कमाने का। मजदूर भविष्य के बारे मे अधिक नहीं सोचता। वह मेहनत करता है कमाता है सुख दुःख संग-संग जीता आज और बस कल के लिए। मजदूर नहीं करता पूजा प्रतिदिन किसी भगवान की कुछ पाने के लिए वह करता है धन्यवाद ईश्वर का उसे काम देने के लिए। मजदूर करता है पूजा अपने इष्ट की सम्पूर्ण समर्पित भाव से वर्ष मे एक या दो बार अवसर विशेष पर और कर देता है सब कुछ अर्पण इष्ट देव के चरणों मे आस्था के साथ जो भी है उसके पास। मजदूर बहुत संतुष्ट होता है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 25 Dec 2021 06:13 AM PST बेवजह ऑख अपनी भिगोता है वोऔर की राह में कांटे बोता है वो बोलकर झूठ नश्तर चुभोता है वो साथ देता नहीं जो किसी का कभी एक दिन बैठकर शख्स रोता है वो बोलकर झूठ जिसने भरोसा दिया नित्य विश्वास अपना ही खोता है वो जो कीमत समय की समझता नहीं आदमी नाम का सिर्फ होता है वो जब भी मौसम चुनावी चला है यहॉ जाति की धर्म की फस्ल बोता है वो लाभ कैसे मिलेगा समय देखकर बेवजह ऑख अपनी भिगोता है वो राम को भी नहीं जिसने बख्शा कभी पाप में नित स्वयं को डुबोता है वो * ~जयराम जय 'पर्णिका',बी -11/1,कृष्ण विहार,आ.वि. कल्याणपुर,कानपुर-208017 (उ०प्र०)हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| 31 दिसंबर को होगा मगध विशेषांक का लोकार्पण Posted: 25 Dec 2021 04:37 AM PST 31 दिसंबर को होगा मगध विशेषांक का लोकार्पणस्थानीय शक्ति नगर स्थित इनकम टैक्स अधिवक्ता भारती भूषण के आवास पर समकालीन जवाबदेही परिवार की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता डा सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह तथा संचालन डॉ कुमार वीरेंद्र ने किया। बैठक में सद्य: प्रकाशित समकालीन जवाबदेही के मगध विशेषांक के लोकार्पण संबंधी चर्चा की गई। डा सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने बतलाया की पत्रिका के प्रकाशन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उक्त पत्रिका का लोकार्पण 1 दिसंबर शुक्रवार को प्रियव्रत पथ स्थित आईएमए हॉल में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय तथा पटना विश्वविद्यालय के विद्वानों को भी आमंत्रित करने की योजना बनी। जानकारी देते हुए सुखद अनुभूति हो रही है कि इस अंक में मगध के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, सभ्यता, नदी, झरने, मंदिर, लोक संस्कृति- नाटक नाटिका सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई है। उक्त बैठक में पुरुषोत्तम पाठक, धनंजय जयपुरी, भारती भूषण, अक्षय कुमार पांडेय उज्ज्वल रंजन, कुमारी पीहू एवं कुमारी समीक्षा इत्यादि उपस्थित थे। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 25 Dec 2021 04:26 AM PST भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती भारतीय जन महासभा के लोगों के द्वारा देश-विदेश के अनेक स्थानो में 25 दिसंबर 2021 (शनिवार) को मनाई गयी ।इसी के तहत स्थानीय बिस्टुपुर जमशेदपुर स्थित डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के प्रांगण में भारतीय जन महासभा के लोगों ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई । इस शुभ अवसर पर भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी भारतीय जन महासभा के आदर्श द्वय में से एक है । आज जयंती दिवस पर हम उन्हें स्मरण करके नमन करते हैं । कहा कि पं.मदन मोहन मालवीय महान देश भक्त और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक रहे हैं । इनका जन्म 25.12.1861 को भारत की पवित्र नगरी प्रयाग राज में हुआ । इनके पूर्वज आजीविका के लिए मध्यप्रदेश के मालवा से आए थे,अत: मालवीय कहलाए । मालवीय जी उच्च कोटि के अधिवक्ता, अमर स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय संस्कृति के परम पुजारी थे । उन्होंने सन 1905 में गंगा महासभा की स्थापना की । सन 1915 में अखिल भारत हिंदू महासभा की स्थापना की । सन 1916 में बनारस हिंदू काशी विश्वविद्यालय की स्थापना की । मालवीय जी का आकस्मिक निधन 12.11.1946 को वाराणसी में हो गया । वे स्वतंत्र भारत का सपना लिए चले गए । यह राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति थी । उनके द्वारा की गई सेवाओं के लिए कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हे 24.12.2014 को मरणोपरांत भारत रत्न का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया । श्री पोद्दार ने बताया कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती देश-विदेश के 21 स्थानों से 34 लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर मनायी । जयंती मनाने वालों में जमशेदपुर झारखंड से धर्म चंद्र पोद्दार के अलावे संरक्षक श्री हरि बल्लभ सिंह आरसी , सुरेंद्र यादव अधिवक्ता , नव्य पोद्दार , श्रीमती अर्चना बरनवाल , श्रीमती भुनेश्वरी मिश्रा , श्रीमती शीलू सिंह , श्रीमती सबिता ठाकुर दीप , प्रमोद कुमार खीरवाल , संतोष मिश्रा ,आदित्यपुर सरायकेला-खरसावां से बसंत कुमार सिंह,गोंडा उत्तर प्रदेश से श्री सत्येंद्र पांडेय 'शिल्प' , बक्सर बिहार से श्री अजय कुमार सिंह ,वाराणसी उत्तरप्रदेश से डॉ रंजना श्रीवास्तव ,पाकुड़ झारखंड से श्री कृष्णा कुमार साहा , सिंगापुर से श्रीमती बिदेह नंदनी चौधरी ,मेरठ उत्तरप्रदेश से श्रीमती लक्ष्मी गोसाई ,शाहदरा दिल्ली से श्रीमती अर्चना वर्मा ,नई दिल्ली से श्री दीप शेखर सिंहल ,जयपुर राजस्थान से श्री ओम प्रकाश अग्रवाल ,गोड्डा झारखंड से श्री दिवाकर मंडल , विष्णु नंद , श्रीमती सुमन देवी , भागलपुर बिहार से श्रीमती लक्ष्मी सिंह ,अजमेर राजस्थान से श्रीमती मधु खंडेलवाल 'मधुर' नगाउँ, असम से श्रीमती कल्पना देवी आत्रेय जींद हरियाणा से श्री पवन सिंगला व बेबी सिंगला , रांची झारखंड से श्री सुजीत कुमार , श्री विजय केडिया नागपुर महाराष्ट्र से श्रीमती अनुसूया अग्रवाल जोरहाट असम से श्रीमती रुनू बरुआ 'रागिनी' नोनीहाट (दुमका) झारखंड से श्रीमती रेखा देवी, शेगांव महाराष्ट्र से नीलेश मुरारका, आदि के नाम प्रमुख रूप से सम्मिलित है । हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 25 Dec 2021 04:22 AM PST भारत रत्न महामना मालवीय एवं बाजपेई जी के जीवन से पत्रकारों को सिखने की आवश्यकता है :- डॉ राकेश दत्त मिश्र, सम्पादक दिव्य रश्मिआज पटना में दिव्य रश्मि के कार्यालय में पण्डित महामना मदनमोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया | अपने संवाददाताओं को संवोधित करते हुए बताया कि हमें उनके दृढ निश्चय के आदर्शो को अपनाना होगा बाजपेई जी की कविता को आत्मसार करने की आवस्यकता है "हार नहीं मानुगा, रार नहीं ठानुगा , काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूँ गीत नया गाता हूँ एवं मालवीय जी की इक्षा शक्ति के कारण ही काशी में हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना कर पाये |पं.मदन मोहन मालवीय महान देश भक्त और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक रहे हैं । इनका जन्म 25.12.1861 को भारत की पवित्र नगरी प्रयाग राज में हुआ था ।उनके पूर्वज आजीविका के लिए मध्यप्रदेश के मालवा से आए थे,अत: मालवीय कहलाए । मालवीय जी उच्च कोटि के अधिवक्ता, अमर स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय संस्कृति के परम पुजारी थे । उन्होंने सन 1915 में अखिल भारत हिंदू महासभा की स्थापना की एवं सन 1916 में बनारस हिंदू काशी विश्वविद्यालय की स्थापना की । मालवीय जी का आकस्मिक निधन 12.11.1946 को वाराणसी में हो गया था । वे स्वतंत्र भारत का सपना अपने दिल में लिए इस दुनिया से चले गए । उनके द्वारा की गई सेवाओं के लिए कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हे 24.12.2014 को मरणोपरांत भारत रत्न का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया । कार्यक्रम में पत्रिका के उपसंपादक सुबोध कुमार सिंह , पटना ब्यूरो सुबोध सिंह "राठौड़", संवाददाता दिलीप कुमार, पप्पू कुमार, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, रविन्द्र सिंह, बिनोद सिंह, सत्येन्द्र कुमार पाठक, लक्ष्मण पाण्डेय, कन्हैया तिवारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, पियूष रंजन, आदित्य कुमार, अभय कुमार एवं अमर आदि उपस्थित थें सभी ने महामना एवं पूर्व प्रधानमन्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया | हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 25 Dec 2021 03:59 AM PST महामना मालवीय एवं बाजपेई भारत की स्वतंत्रता एवं भारतीयों की समृद्धि और कुशलता के लिए जीवनदानी विभूति थे ------डॉ विवेकानंद मिश्रडॉक्टर विवेकानंद पथ गोल बगीचा स्थित आयुर्वेद चिकित्सा भवन में भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान द्वारा भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म-दिवस पर आयोजित समारोह का शुभारंभ बिहार के जाने-माने साहित्यकार आचार्य राधामोहन मिश्र माधव ने किया। उन्होंने दोनों विभूतियों की वर्तमान में बढ़ती प्रासंगिकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान में जिस तरह आंदोलन संस्कृति का विकास हुआ है वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। संवैधानिक संस्थाओं का घेराव करना, यातायात अवरुद्ध करना एवं बंदी का आह्वान स्वतंत्र भारत में विरोध प्रदर्शन के लिए सटीक नहीं माने जा सकते। मगध विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष रहे प्रोफेसर उमेश चंद्र मिश्र शिव एवं ऑल इंडिया जूलॉजी साइंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर डीएन पांडे ने बढ़ती अराजकता, आतंकवाद, उग्रवाद, अलगाववाद, जातिवाद के साथ राष्ट्र की संस्कृति की विकृति अवसरवादी और सिद्धांत हीन मंडली पर घोर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की आवश्यक हो गया है कि हम गंभीरता पूर्वक विचार कर राष्ट्रकल्याण के लिए इन महापुरुषों के बताए मार्ग का अनुसरण करें। यही एकमात्र रास्ता है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर विवेकानंद मिश्र ने अपने उद्गार में कहा कि नैतिक जीवन को सैद्धांतिक नहीं व्यवहारिक रूप देने वाले महापुरुषों में महामना पंडित मदनमोहन मालवीय एवं जननायक अटल बिहारी बाजपेई ने भारतीय संस्कृति की जिस आधारशिला को स्थापित किया है उसमें मानवीय जीवन के समग्र विकास की अवधारणा सुरक्षित है, महापुरुषों में दोनों के नाम अग्रगण्य हैं और युग- युग तक अमर रहेंगे। प्रभूत संख्या में उपस्थित राजनीतिकों, शिक्षाविदों, प्रबुद्ध जनों ने संक्षिप्तविचार रखते हुए ध्येय युगद्रष्टाओं में श्रद्धा निवेदित करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज गया के पूर्व प्राचार्य डॉ रामेश्वर त्रिपाठी, आचार्य अरुण मिश्र मधुप वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राम सिहासन सिंह अमरनाथ धोकडी समाजसेवी अपराजिता मिश्रा, दीपक पाठक अधिवक्ता , एस एन मिश्रा,कवि गजेंद्र लाल अधीर केशव लाल भइया भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्ध नाथ मिश्र राजू लाल भैया रतन बाबू कटरियार मुखिया अरुणोदय मिश्रा रणजीत पाठक पवन कुमार मिश्रा अधिवक्ता प्रो० रीना सिंह आचार्य रूप नारायण मिश्र विद्या बाबा आचार्य राम यतन मिश्रा डॉ जियाउद्दीन डॉ अब्दुल खैर लालबाबू चौधरी श्री केवल सिंह अनंत मराठे विदेश सिंह रामदेव यादव सीधेश्वर पाठक जितेंद्र ठाकुर अमित गोस्वामी फूल कुमारी यादव शांति देवी शंभू गिरी विनोद कुमार सिन्हा बबलू राम प्रमोद विश्वकर्मा नथुन यादव डॉ किरण पाठक शीला त्रिपाठी विपिन गिरी सुनील गिरी डॉ राजेंद्र मिश्र हरिद्वार मिश्र वैष्णवी मांडवी गुर्दा हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 25 Dec 2021 01:24 AM PST |
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |