ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: पुलिस ने 3 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
- Bounsi News: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक जख्मी
- Bounsi News: कैफिटेरिया का प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया उद्घाटन,पर्यटकों को होगी सुविधा
- Chandan News: बिहार चांदन के लाल ने झारखंड की धरती पर क्रिकेट खेल प्रदर्शन कर 10 रनों से झारखंड टीम को रौंदा
- Chandan News: अटल बिहारी बाजपेई की 97 जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
- Rewari News : आरपीएस स्कूल कोसली में अटलजी के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी
- Chandan News: क्रिसमस के शुभ अवसर पर आरजेडी के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान भव्य स्वागत दीया शुभकामना संदेश
- Rewari News : जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में रविवार को एल्युमिनी मीट का होगा आयोजन
- Rewari News : नियम 134-A के तहत दाखिला में देरी होना शिक्षा विभाग खुद जिम्मेदार : रामपाल यादव
- Bounsi News: पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Banka News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मनाई जाएगी स्थापना दिवस
- Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने दो वारन्टी को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय भेजा
- Panjwara News: घर के सामने से गाय चोरी,थाना में दिया आवेदन
- Bounsi News: अटल बिहारी वाजपेई की मनाई गई जयंती
- Pathargama News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई भाजपाइयों ने
- Pathargama News: रांगाटांड़ के हरियाली मैदान में दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया अमित ने
- Pathargama News: अज्ञात अपराधियों ने पथरगामा से ले उड़े महिंद्रा टीयूवी कार
- Pathargama News: प्रिया रानी कंप्यूटर में क्रिसमस डे के मौके पर केक काटा गया
- Pathargama News: कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया
| Bounsi News: पुलिस ने 3 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार Posted: 25 Dec 2021 09:23 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा पुलिस ने भलसुमिया गांव समीप से शनिवार को 3 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि, मुंगेर जिला के तारापुर निवासी अवधेश मिश्रा के पुत्र रवि मिश्रा झारखंड से शराब लेकर तारापुर जा रहे थे। इसी बीच भलसुमिया गांव समीप पुलिस के भय से तेज रफ्तार बाइक लेकर भागने के चक्कर में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। मामले को लेकर युवक के बाइक को भी जप्त किया गया है। वहीं शनिवार को रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद युवक को बांका जेल भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक जख्मी Posted: 25 Dec 2021 09:22 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी सिरांय मुख्य मार्ग पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धोबनी गांव के इकरामुल हक एवं पनियां गांव के प्रीतम यादव एक बाइक पर सवार होकर बौंसी की तरफ जा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया और बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, सड़क दुर्घटना में दो युवक जख्मी हुए हैं। जिसका इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: कैफिटेरिया का प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया उद्घाटन,पर्यटकों को होगी सुविधा Posted: 25 Dec 2021 09:20 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत स्थित कैफिटेरिया का निर्माण होने के करीब 6 वर्ष बाद शनिवार को विधिवत रूप से उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया। मालूम हो कि, सैलानियों को लजीज व्यंजन प्रस्तुत करने के लिए कैफिटेरिया में कई तरह के व्यवस्था की गई है। कैफेटेरिया के संचालक राजेश सिंह के द्वारा यहां पर कई तैयारियां भी की गई है। मुख्य रूप से बेहतरीन भोजन का इंतजाम सैलानियों के लिए किया गया है। वहीं पहले दिन जिले के अलावा विभिन्न जगहों से आए 3 दर्जन से ज्यादा पर्यटकों ने यहां बैठकर शुद्ध शाकाहारी एवं लजीज भोजन का लुफ्त उठाया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि, मंदार में पर्यटकों के लिए कैफिटेरिया का उद्घाटन किया गया है। जहां पर बाहर से आने वाले सैलानियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। मालूम हो कि, काफी लंबे समय के इंतजार के बाद यहां पर कैफेटेरिया का विधिवत उद्घाटन किया गया है। काफी लंबे समय से यहां पर कैफिटेरिया की मांग हो रही थी। यह बनकर भी तैयार था। परंतु 6 वर्ष तक बंद पड़े रहने के बाद यहां पर कोई काम नहीं हो सका था। लेकिन अब लोगों को यहां पर कैफेटेरिया का आनंद मिल पाएगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 25 Dec 2021 08:17 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। स्टार लेबल क्रिकेट टूर्नामेंट बलथर उद्घाटन मैच में चांदन क्रिकेट टीम से देवघर कॉलेज क्रिकेट टीम 10 रनों से हार हार का मुंह देखना पड़ा। स्टार लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट बलथर का आज अटल बिहारी वाजपेई की जन्म दिवस पर आयोजित किया गया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व पर्यटन मंत्री झारखंड सरकार के सुरेश पासवान, रंजीत प्रधान, बलथर पंचायत के मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव, नंदकिशोर यादव, संजय गुप्ता, बलथर पंचायत समिति मोहम्मद इरफान मोहनपुर थाना के स्टॉप प्रसाद यादव, जिला परिषद प्रत्याशी इन सभी के द्वारा किया गया। जिसमें माननीय पूर्व मंत्री सुरेश पासवान जी के कर कमलों द्वारा फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। तत्पश्चात सभी खिलाड़ियों से परिचय लिया गया। आज के क्रिकेट टूर्नामेंट में चांदन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमें कुल 16 ओवर में 133 रन बनाया। जवाबी पारी में देवघर कॉलेज की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और 124 रन पर ही सिमट कर रह गई। इस तरह चांदन टीम की ओर से उज्जवल ने अच्छी गेंदबाजी कर देवघर टीम को छक्के छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं देवघर कॉलेज की ओर से बिट्टू ने शानदार 53 रनों की पारी खेली फिर भी मैच हार गए। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष कालीचरण ठाकुर सुनील यादव, अनिल यादव मोहम्मद अख्तर, नितेश ठाकुर, यूनुस जैकी, मणिकांत, डॉ राजीव उबेद, मनोज कुमार यादव और सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। स्वर्गीय विष्णु लाल मोदी क्रिकेट टूर्नामेंट चांदन का सुपर संडे का पहला मुकाबला दक्षिणी बारने और चांदन राइजिंग सुपर स्टार तथा दुसरा मुकाबला चांदन सुपर स्टार एवं कोरिया के बीच खेला जाएगा। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: अटल बिहारी बाजपेई की 97 जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया Posted: 25 Dec 2021 08:13 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 97 वां जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया। साथ ही साथ ईसाई समुदाय के लोगों ने भी आज ही के दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन भी मनाया। इस अवसर पर चांदन प्रखंड के पाण्डेयडीह काली मंदिर के प्रांगण में अटल बिहारी बाजपेई जी के पुन्य तिथि पर उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर 97 वां जन्म दिवस मनाया। और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री होने के अलावा हिंदी कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता भी थे। वह जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे।अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म आज के ही दिन यानी 25 दिसंबर 1924 को जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्ण बिहारी वाजपेयी था। अटल बिहारी बाजपेई उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मूल निवासी थे। उन्होंने अपनी शिक्षा ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से लिए थे। जिसे अब लक्ष्मीबाई कॉलेज के नाम से जाना जाता है।अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 1952 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। अटल जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे और 1968 से 1973 तक उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं. बता दें कि उनका राजनीतिक करियर भी किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं रहा है तीन बार पीएम का पद संभालने वाले अटल सबसे पहले साल 1996 में पीएम के पद पर काबीज हुए। लेकिन संख्याबल नहीं होने के कारण यह सरकार महज 13 दिनों में गिर गई।इसके बाद उन्होंने साल 1998 में पीएम पद संभाला लेकिन एक बार फिर 13 दिन बाद ही उनकी सरकार गिर गई। इसके बाद उन्होंने साल 1999 में इस पद को एक बार फिर संभाला।उस वक्त 13 दलों की गठबंधन सरकार और वाजपेयी अपने कार्यकाल के पांच साल पूरा करने में सफल रहें। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा कार्यकर्ता अरविंद पांडेय, मनीष कुमार, आदित्य कुमार पोद्दार, रंजन बरनवाल दीपक झा, मनोरंजन सिंह, चतुर्भुज यादव, भोला राय, पुतल पांडेय, विजय तिवारी आदि के साथ अन्य एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Rewari News : आरपीएस स्कूल कोसली में अटलजी के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी Posted: 25 Dec 2021 08:14 AM PST ग्राम समाचार न्यूज : कोसली स्थित आरपीएस स्कूल के प्रांगण में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेई के 97 वें जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा के सामने स्कूल के प्रबंधक श्रीभगवान यादव व सुमन यादव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी स्कूल के डायरेक्टर हंसराज यादव व उप प्राचार्य डॉ नवीन अदलखा ने श्रद्धांजलि देकर बच्चों को उनके जीवन से अवगत करवाया | अटल बिहारी वाजपेई द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिया गया हिंदी में भाषण तथा पोखरण में परमाणु विस्फोट संबंधित जानकारी बच्चों को विस्तार में दी गई मुख्याध्यापिका ममता गुप्ता, प्राइमरी इंचार्ज सरिता शर्मा व समन्वयक प्रीति राठी, पूजा शर्मा, सरॊज तथा जूनियर वर्ग के अन्य अध्यापकगण व बच्चों ने अटल जी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी| |
| Posted: 25 Dec 2021 08:11 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र के भैरोगंज बाजार निवासी समाजसेवी लोकप्रिय फ्रांसिस उड के आवास पर क्रिसमस डे के शुभ अवसर पर शुभकामना देने पहुंचे। 25 दिसंबर क्रिसमस डे ईसाई समाज के लोगों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया इस अवसर पर फ्रांसिस उड के साथ इनके पुत्र राजू उड,रेमी उड तथा छोटे पुत्र फेवियन चार्ली उड के परिजनों ने ईसा मसीह यानी यीशु के जन्म दिवस की खुशी में प्रभु यीशु के प्रतिमा को रंग बिरंगी तरीके से सजाया और इनके यादगार की खुशी में उपस्थित लोगों को केक खिलाकर गौरवान्वित महसूस किया। इस आयोजन में देवघर झारखंड राज्य के आरजेडी पूर्व मंत्री सुरेश पासवान उपस्थित लोगों के बीच अपने झारखंड राज्य सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपलब्धियां मीडिया के सामने रखे। साथ ही साथ क्रिसमस महापर्व के अवसर पर फेवियन चार्ली उड (फिल्मी एक्टर) को शुभकामना दिया। इनके आते ही आरजेडी कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सबों के साथ मिल बैठकर केक खाया। इस मौके पर ईसाई धर्म लोगों के साथ साथ दर्जनों आरजेडी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर बेलहर विधान सभा के पूर्व विधायक रामदेव यादव दक्षिणी बारने पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया तुलसी रजक, पवन यादव,पूर्व मुखिया सुरेश यादव,एन डी ए कार्य कर्ता शैहेद्र दास पूर्व मुखिया पप्पू दास पैक्स अध्यक्ष हेमराज यादव, नवनिर्वाचित पंचायत समिति छोटेलाल भगत, लालधारी यादव, पूर्व मुखिया अशर्फी यादव के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे। उमांकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Rewari News : जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में रविवार को एल्युमिनी मीट का होगा आयोजन Posted: 25 Dec 2021 08:08 AM PST
*रेवाड़ी, 25 दिसंबर*जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में रविवार, 26 दिसम्बर को एल्युमिनी मीट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संस्था के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा अपने अनुभवों को सांझा किया जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना के प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर निकले विद्यार्थी देश एवं विदेश में विभिन्न सेवाओं में कार्यरत हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना की ओर से सभी एल्युमिनी से आह्वïान करती है कि भावी पीढ़ी को नई दिशा व सकारारात्मक ऊर्जा देने के लिए अपने अनुभव सांझे करने के लिए एल्युमिनी मीट में भागीदार बनें। साथ ही अध्ययनरत विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करें। प्राचार्य ने बताया कि एल्युमिनी मीट में रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी राजेश कुमार मुख्यातिथि होंगे। एल्युमिनी मीट में लगभग 200 से 300 भूतपूर्व विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। |
| Rewari News : नियम 134-A के तहत दाखिला में देरी होना शिक्षा विभाग खुद जिम्मेदार : रामपाल यादव Posted: 25 Dec 2021 08:06 AM PST ग्राम समाचार न्यूज : हरियाणा प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आज इन हालातो के लिए खुद शिक्षा विभाग के अधिकारी ही जिम्मेदार है । 134 ए की सूची जारी करने के उपरांत प्रदेश स्तर पर सभी यूनियनों ने मिलकर के फैसला लिया कि पिछले अनेक वर्षों से बकाया राशि का भुगतान राईट टू एजुकेशन के तहत शिक्षा विभाग जारी करे उसके उपरांत ही दाखिला पर विचार किया जाएगा यदि शिक्षा विभाग जारी नहीं करते तो हम 134 ए के तहत एडमिशन दाखिला नहीं करेंगे यह फैसला प्रदेश स्तर पर लिया गया इसके तुरंत उपरांत हमारी जिला इकाई की मीटिंग 19 दिसंबर हुई । हमारी जिला इकाई ने इस पर फैसला लिया। कि जब तक पिछला बकाया शिक्षा विभाग जारी नहीं करेगा हम 134 ए के तहत दाखिला बिलकुल नहीं देंगे शिक्षा विभाग हाथ पर हाथ रखकर बैठा रहा । समस्या का समाधान करना या एसोसिएशन को बुलाना इन्होंने उचित नहीं समझा यह फैसला एसोसिएशन द्वारा लिया गया था शिक्षा विभाग अंधेर में तीर मार रहा है इन्होंने सीधे स्कूलों को बुलाने का फैसला लिया यह किसी भी किसी भी दृष्टि से उचित नहीं था एसोसिएशन से किसी प्रकार का संपर्क नहीं किया जिला शिक्षा अधिकारी चाहते ही नहीं की समस्या का समाधान हो अगर वास्तव में समाधान करना चाहते तो एसोसिएशन को बुला करके बातचीत करते और कोई ना कोई उसका रास्ता निकलता लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी नहीं चाहते 134 ए के तहत गरीबों के बच्चे निजी स्कूलों में दाखिला लें इसकी जिम्मेदारी है तो स्वयं जिला शिक्षा अधिकारी की है कुछ लोग उपायुक्त महोदय के कैंपस में बच्चों को बैठाकर अपनी राजनीति चमकाने चाहते हैं ।उनसे आग्रह करना चाहूंगा कि इस गतिरोध के असली जिम्मेदार कौन है। इस की तहकीकात में जाएं । निजी स्कूल अनेक वर्षों से लगातार गरीबो के प्रतिभावान बच्चों को पढा रहे हैं आखिरकार सिर पर से पानी गुज़र गया तब यह फैसला लिया गया । यादव ने जोर देकर कहा कि मैं हरियाणा सरकार से मांग करता हूं कि इस की उच्च स्तरीय जांच की जाए । इस के असली दोषी कौन है निजी स्कूलों के पिछले चार-पांच वर्षों से बार - बार पत्राचार के उपरांत भी समय रहते आखिरकार भुगतान क्यों नहीं किया गया । इस मुद्दे पर मेरी माननीय शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल सिंह से दूरभाष पर बातचीत हुई हैं उनको सारे हालातों से अवगत कराया है उन्होंने भरोसा जताया कि आज ही तुरंत 13 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। मैं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पूछना चाहता हूं कि आखिर लगभग पूरा साल बीतने को जा रहा है अब आन फान में गरीब बच्चों की दाखिला की क्या सूझी। सांप निकल गया अब लाठी मारने से क्या होगा। |
| Bounsi News: पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 25 Dec 2021 06:55 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के भिखनपुर गांव से पुलिस ने शनिवार को मारपीट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार भिखनपुर गांव में 1 वर्ष पूर्व जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने भाई के साथ मारपीट की थी। जमीन विवाद में गरबी यादव ने अपने भाई शंकर यादव के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद थाने में शंकर यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से गरबी यादव फरार चल रहे थे। शनिवार को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर कोरोना जांच कराने के बाद गरबी यादव को जेल भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Banka News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मनाई जाएगी स्थापना दिवस Posted: 25 Dec 2021 06:27 AM PST ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस 28 दिसम्बर 2021 शुक्रवार को गाँधी आश्रम बाँका में दिन 11 बजे से समारोह पूर्वक मनाई जायेगी।जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार इस अवसर पर जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के सम्मानित अध्यक्ष एवं पदाधिकारी के साथ साथ सभी सदस्यों की उपस्थिति प्रार्थनीय है। इस आशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमिटी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह जिला महामंत्री सुरेश प्रसाद यादव ने दी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने दो वारन्टी को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय भेजा Posted: 25 Dec 2021 06:15 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने शनिवार को डौकी पासो गांव से न्यायालय के दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि, डौकी पासो गांव निवासी घनश्याम मिश्र एवं छट्ठू कापरी के विरुद्ध सक्षम न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। जिसके आलोक में दोनों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने हेतु पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: घर के सामने से गाय चोरी,थाना में दिया आवेदन Posted: 25 Dec 2021 06:13 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना क्षेत्र में आये दिनों चोरी की घटना सामने आ रही है औऱ रात के अंधेरे का लाभ उठा कर अज्ञात चोर चोरी को वारदात को अंजाम दे रहे है। शुक्रवार देर रात क्षेत्र के बैदाचक एवं सबलपुर गांव से मुख्य सड़क के किनारे पशुपालकों के घर के आगे खूंटों में बंधी गाय को चोर रात के अंधेरे का फायदा उठा चुरा ले गए। बैदाचक गांव के पशुपालक अशोक मंडल की दो जर्सी दुधारू गायें एवं सबलपुर गांव के महेश राणा की भी एक साहीवाल एवं एक देशी नस्ल की दुधारू गाय को चोर करीब आधी रात को खूंटे से रस्सी काट कर ले भागे। पशुपालकों ने अपनी मवेशी को ढूंढा भी लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। वहीं पीड़ित पशुपालकों का कहना है कि गौपालन ही उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत था। और पशुधन की चोरी हो जाने से उन्हें गहरा नुकसान पहुंचा है। वहीं इसको लेकर बैदाचक के पीड़ित पशुपालक ने पंजवारा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Bounsi News: अटल बिहारी वाजपेई की मनाई गई जयंती Posted: 25 Dec 2021 06:03 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बौंसी मंडल द्वारा शनिवार को बौंसी प्रखंड के रेफरल अस्पताल के प्रांगण में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बौंसी के मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मरीजों के बीच फल का वितरण भी किया गया। मौके पर डॉ पंकज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार, प्रधान लिपिक राजीव पांडे, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष राय, भाजपा मंडल महामंत्री अभिषेक कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंकज मांझी, मोहम्मद गुलजार, पंकज मधेशिया, दयानंद यादव सहित अन्य मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Pathargama News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई भाजपाइयों ने Posted: 25 Dec 2021 05:17 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 25 दिसंबर शनिवार को प्रखंड भाजपा कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाईl भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेई की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित किया। मौके पर महामंत्री मुनीलाल भगत ने अटल जी के कृतित्व और व्यक्तित्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कहा कि कम समय के कार्यकाल में उन्होंने देश हित मे कई काम किये, जो यादगार रहेगा। मौके पर प्रखंड भाजपा महामंत्री संजय झा, पंचायत अध्यक्ष गोपाल भगत, सुबोध भगत, नंदलाल मोदी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। अमन राज:- |
| Pathargama News: रांगाटांड़ के हरियाली मैदान में दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया अमित ने Posted: 25 Dec 2021 05:12 AM PST
ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- 25 दिसंबर शनिवार को राँगाटांड के हरियाली मैदान में दो दिवसीय फुटबाल मैच का आयोजन क्रिसमस के अवसर पर किया जा रहा है l जिसका उद्घाटन जिला परिषद के भावी प्रत्याशी अमित कुमार भगत के द्वारा फीता काटकर एवं फुटबॉल में किक मारकर खेल का शुभारंभ किया गया l मैच में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है l मैच में प्रवेश शुल्क ₹5001 रखा गया है l मैच में प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 50,001, रनर को 40001, तृतीय पुरस्कार पाने वाले को 10001 एवं चतुर्थ पुरस्कार को ₹10001 नगद देकर पुरस्कृत किया जाएगा l अध्यक्ष धनंजय कुमार महतो ने कहां की प्रत्येक वर्ष दो दिवसीय फुटबाल मैच का आयोजन क्रिसमस के अवसर पर किया जाता है जिसमें सभी ग्रामीणों द्वारा सहयोग किया जाता है l मैच के सफल संचालन में उपाध्यक्ष उमाशंकर महतो, सचिव कांति प्रसाद महतो, उप सचिव कमल किशोर महतो, कोषाध्यक्ष भागवत प्रसाद महतो, सदस्य अरविंद कुमार महतो, प्रीतम कुमार महतो, धनीराम महतो आदि मौजूद थे l अमन राज:- |
| Pathargama News: अज्ञात अपराधियों ने पथरगामा से ले उड़े महिंद्रा टीयूवी कार Posted: 25 Dec 2021 05:00 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बीते शुक्रवार की संध्या 8:00 बजे के आसपास गोड्डा पथरगामा मुख्य पथ एनएच 133 पर बारकोप मोड़ के समीप से अज्ञात अपराधियो ने एक सिलभर रंग की महेंद्रा टी यू वी कार नंबर जे एच 17 जे 4575 को लेकर भाग गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बलिराम रावत दल बल के साथ घटना स्थल पर पंहुचे और घटना की छानबीन की। वाहन मालिक ग्राम- मालती, जिला- बांका (बिहार) निवासी कुमार गौरव ने बताया कि वह अपने घर- मालती, जिला- बांका (बिहार) से महागामा जा रहे थे। योगिनी स्थान मोड़ के आगे वाहन रोककर पेशाब करने लगा। वाहन में चाबी लगा हुआ ही था। इसी बीच बाइक पर सवार तीन अपराधी पंहुचे और वाहन को लेकर भाग गए। जबतक वो कुछ समझ पाते तबतक गाड़ी लेकर अपराधी भाग गया। दो अपराधी वाहन में बैठ कर भाग निकला औऱ एक बाइक से भाग निकला। बताया कि वो बहन के घर महागामा जा रहे थे। बताया कि वाहन में 45 हजार औऱ कुछ कागजात था। इस संबंध में पूछे जाने पर पथरगामा थाना प्रभारी बलिराम रावत ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। अमन राज:- |
| Pathargama News: प्रिया रानी कंप्यूटर में क्रिसमस डे के मौके पर केक काटा गया Posted: 25 Dec 2021 04:57 AM PST
ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शनिवार 25 दिसंबर को घाट पथरगामा स्थित प्रिया रानी कंप्यूटर संस्थान के द्वारा केक काटकर छात्रों के साथ क्रिसमस डे मनाया गया l संस्थान के द्वारा क्रिसमस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया गया l मौके पर उपस्थित प्रिया रानी कंप्यूटर संस्था के सुधांसु शेखर ने छात्रों को बताया कि छात्रों को हमेशा अपने लगन से पीछे नहीं हटना चाहिए, मन लगाकर लोगों को पढ़ाई करना चाहिए एवं शिक्षा ग्रहण करना चाहिए ,तभी आप आगे की ओर अग्रसर हो सकते हैं l प्रिया रानी कंप्यूटर के संस्थापक सुधांशु शेखर ने बताया कि 5 जनवरी से प्रिया रानी कंप्यूटर संस्था में ही नवोदय विद्यालय की तैयारी कराई जाएगी l मौके पर शिक्षक नीलांबर पोद्दार, पिंकू तिवारी, श्याम देवदास, कमल कुमार, दीपक कुमार, संजय कुमार सहित काफी संख्या में छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे l अमन राज:- |
| Pathargama News: कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया Posted: 25 Dec 2021 01:49 AM PST
ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शनिवार 25 दिसंबर को ग्रामीण विकास ट्रस्ट- कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा के सौजन्य से प्रखंड अंतर्गत बाबूपुर ग्राम में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किसान गोष्ठी आयोजित किया गया| मशरूम उत्पादक कपिल राय के बटन मशरूम इकाई के उद्घाटन में सम्मिलित प्रगतिशील किसानों को वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान डाॅ. रविशंकर ने प्राकृतिक खेती करने के लिए आह्वान किया| जीवामृत, नीमास्त्र, बीजामृत एवं जैविक खाद बनाने की विस्तृत जानकारी दी| टमाटर की फसलों में स्टैकिंग करने से टमाटर के फलों की सुरक्षा होती है| पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डाॅ. सूर्य भूषण ने किसानों को ट्राइकोग्रामा को गोबर के साथ मिलाकर जैविक खाद बनाकर फसलों, सब्जियों में प्रयोग करने से रोग-बीमारी में नियंत्रण होगा| फसल चक्र अपनाने से कीट एवं रोग से निजात मिलेगी| सभी प्रगतिशील किसानों को टमाटर, पत्तागोभी एवं ब्रोकोली के बिचड़े वितरित किया गया| मौके पर डाॅ. रितेश दुबे, सरोज सिंह, नील कुसुम, रघुनंदन महतो, बमबम कुमार, जनता देवी आदि प्रगतिशील किसान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए| अमन राज:- |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |