दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 18, 2021

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


बांग्लादेश में रामनाथ कोविंद ने किया काली मंदिर का उद्घाटन

Posted: 17 Dec 2021 11:59 PM PST

बांग्लादेश में रामनाथ कोविंद ने किया काली मंदिर का उद्घाटन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 1971 में पाकिस्तानी सेना द्वारा नष्ट किए गए ऐतिहासिक श्री रमना काली मंदिर का उद्घाटन किया। नष्ट होने के 50 साल बाद अब इस मंदिर का उद्घाटन हुआ है। राष्ट्रपति कोविंद 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान से बांग्लादेश की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए अपने समकक्ष एम अब्दुल हामिद के निमंत्रण पर अपनी पहली राजकीय यात्रा पर बांग्लादेश गए हैं। राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने पुनर्निर्मित मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। सन् 1971 में पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन जिसका कोडनाम ऑपरेशन सर्चलाइट था, के तहत देश में प्रतिरोध आंदोलन को लक्षित करते हुए मंदिर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। मंदिर को पाकिस्तानी बलों ने आग लगा दी थी, जिसमें भक्तों और उसमें रहने वाले लोगों सहित कई लोग मारे गए थे। भारत ने मंदिर के जीर्णोद्धार में मदद की है। मुस्लिम बहुल बांग्लादेश की 16।9 करोड़ आबादी में हिंदुओं की संख्या करीब 10 फीसदी है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Liked on YouTube: उत्तरप्रदेश के गन्ना किसानों की क्या है समस्या , जानिये किसानों की जुवानी |बकाया भुगतान, बढ़ती लागत

Posted: 17 Dec 2021 11:12 PM PST

उत्तरप्रदेश के गन्ना किसानों की क्या है समस्या , जानिये किसानों की जुवानी |बकाया भुगतान, बढ़ती लागत
हमारे संवाददाता वेदप्रकाश तिवारी ने आज किसानो से बात कर उनसे उनकी समस्या जानने का प्रयास किया | बकाया भुगतान, बढ़ती लागत: उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के सामने कड़वा सच, उत्तर प्रदेश में गन्ना किसान बरसों से एक कुचक्र में फंसे हैं। पहले वह कड़ी मेहनत से फसल उगाते हैं और फिर उसका वाजिब दाम पाने के लिए संघर्ष करते हैं, और उसके बाद बेची हुई फसल के पैसे का महीनों तक इंतज़ार करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी गन्ना किसानों के भुगतान का हजारों करोड़ रुपये बकाया है, इस ही के साथ इन किसानों को देर से किये गए भुगतान का ब्याज भी करीब 10 सालों से नहीं मिला है। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसान हमेशा भुगतान में देरी झेलते आए हैं। किसान संगठनों का कहना है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद ना तो भुगतान समय पर होता है और ना ही बीते दस साल में भुगतान में देरी होने पर उन्हें ब्याज दिया गया है। गन्ना उत्पादन के लिहाज से उत्तर प्रदेश भारत में पहले स्थान पर आता है और राज्य के बहुत से किसानों के लिए गन्ना ही आमदनी का मुख्य जरिया है। लेकिन जब फसल का भुगतान समय पर नहीं हो पाता है तो कई किसान कर्ज के जाल में फंस जाते हैं। दिव्य रश्मि ! धर्म, राष्ट्रवाद , राजनीति , समाज एवं आर्थिक जगत की खबरों का चैनल है | जनता की आवाज़ बनने के उदेश्य से हमारे सभी साथी कार्य करते है अत: हमारे इस मुहीम में आप के साथ की आवश्यकता है |हमारे खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करना न भूले और बेल आइकॉन को अवश्य दबाए | खबर पसंद आने पर👉 हमारे "चैनल" को Subscribe, वीडियो को Like 👍 & Share↪ , जरुर करें चैनल को सब्सक्राइब करें खबर को शेयर जरूर करें Facebook : https://ift.tt/3dbFiJU Twitter https://twitter.com/DivyaRashmi8 instagram : https://ift.tt/35ARrp0 visit website : https://ift.tt/3d6mwRK
via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=LJHGLv-Ln_A

समर्थ नारी समर्थ भारत महिलाओं की समस्याओं के खिलाफ राज्य में सशक्त आंदोलन को तेज किया करेगी;- माया श्रीवास्तव

Posted: 17 Dec 2021 10:07 PM PST

समर्थ नारी समर्थ भारत महिलाओं की समस्याओं के खिलाफ राज्य में सशक्त आंदोलन को तेज किया करेगी;- माया श्रीवास्तव

समस्तीपुर के कल्याणपुर में समर्थ नारी समर्थ भारत का जिला कार्यालय का उद्घाटन आज संगठन के रास्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने किया।कार्यालय के उद्घाटन केबादसमस्तीपुर जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रिया चांदनी की अध्यक्षता में सभा का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।महिलाओं को सम्बोधित करती हुई श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि समाज का निर्माण बिना महिलाओं के सहयोग से सम्भव नही है।इसीलिए हम महिलाओं को समाज के नव निर्माण में अपनी भागीदारी को मजबूत करने के लिये आगे आये। राज्य में बढ़ रही महिलाओं के ऊपर अत्याचार की घटना व महिलाओ को उनका हक दिलाने के लिये की समस्याओ को लेकर समर्थ नारी समर्थ भारत पूरे प्रदेश में आंदोलन को तेज करेगी। महिलाओं को हर स्तर पर आगे बढ़ाने के लिये बर्तमान सरकार के मुखिया बड़ी बड़ी बातें तो करते है लेकिन धरातल पर यह नजर नही आ रहा है।महिलाओं को मिलने बाली केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली योजना हर महिलाओं के मिले इसके लिय संगठन के हर महिला को आगे आने की जरूरत है।
सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती  प्रिया चांदनी ने कहा कि समस्तीपुर जिले के हर पंचायत में संगठन की महिलाओं वहा रह रहे महिलाओं को सभी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिये सेतु का काम करेगी।जल्द ही तमाम पंचायत में कार्यशाला का आयोजन कर हम महिलाओं को  मिलने वाली योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ उनका हक दिलाने के लिये कार्य शुरू करेगी।महिलाओं पर अत्याचार करने वालो को सबक सिखाना और कानून के सहारे उन्हें सजा दिलाने के लिये हम सब को आगे आने की जरूरत है।
सभा में उपस्थित महिलाओं में नगीना देवी ,सोनी देवी, पिंकी, शोभा,अनुराधा,राधा,आशा,सविता, रीमा,संजू,अमिता, जुली,रीना, सुधा, शकुंतला, रमिता, साधना देवी , ललिता, रीना, सीमा, शोभा, कविता,चांदनी,गीता, पुतुल,ज्योति, रेणु, पूनम,राजकुमारी,अनिता,पिंकी, तारा  प्रमुख थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मत घोलो तुम समाज में नफरतों का जहर,

Posted: 17 Dec 2021 08:48 AM PST

मत घोलो तुम समाज में नफरतों का जहर,

देखकर सर्प भी अब हमसे शर्माने लगे हैं। 

अब नहीं रहा देश में वो  भाईचारा व प्यार,
जबसे राजनीति हमारे दरम्यान आने लगे हैं। 

जनता के दिलों में जबसे पड़ने लगी दरारें,
तबसे नेताओं के अच्छे दिन आने लगे हैं। 

अब नेताजी करने लगे अपने क्षेत्र के दौरे,
देखा जब चुनाव सिर पर नजर आने लगे हैं। 

नेतागिरी में भी दिख रहा अब सुनहरा भविष्य,
अपने कलुआ को अब सब समझ में आने लगे हैं ।

लोगों ने भी बहुत सताया हमें अकेला जानकर,
अब हम भी उनके चेहरे से नकाब हटाने लगे हैं। 
      ----000----
       अरविन्द अकेला
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

नव वर्ष के अवसर पर श्रीसाहित्य द्वारा कविता प्रतियोगिता का आयोजन

Posted: 17 Dec 2021 08:44 AM PST

नव वर्ष के अवसर पर श्रीसाहित्य द्वारा कविता प्रतियोगिता का आयोजन


नव वर्ष के आवागमन को लेकर कवियों-कवित्रियों के बीच कविता प्रतियोगिता का आयोजन श्रीसाहित्य ऑनलाइन संस्था द्वारा किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकरी देते हुए संस्था के अध्यक्ष सह संयोजक एवं वरीय कवि श्रीराम रॉय ने बताया कि यह प्रतियोगिता अपने आप में अनोखी है। देश मे इस प्रकार का यह पहला ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है।
श्रीराय ने बताया कि अभी तक डेढ़ सौ से अधिक कवि-कवयित्रियों ने
अपनी अपनी रचनायें प्रेषित की हैं। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रचनाकारों को नव वर्ष सम्बंधित अप्रकाशित व मौलिक कविताएं 20 दिसम्बर तक भेजनी होगी ,जिसका परिणाम पाठकों की संख्या या वोटिंग के आधार पर 31 दिसम्बर को घोषित किया जायेगा।
श्रीराय ने बताया कि 1 जनवरी 2022 को सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें प्रथम पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को एक हजार रुपए,द्वितीय प्रतिभागी को पाँच सौ रुपये एवं तृतीय प्रतिभागी को सम्मान के साथ साथ दो-दो सौ रूपये से सम्मानित किया जायेगा।
ज्ञात हो कि श्रीसाहित्य द्वारा हिन्दी साहित्य के उत्थान के लिये समय- समय पर अनेको कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं। इन कार्यक्रमों से नवोदित कवियों को प्रोत्साहित किया जाता है। यह प्रतियोगिता पूर्ण रूप से निःशुल्क है। इसमें भाग लेने के लिये कवियों को किसी प्रकार का निबंधन शुल्क नहीं देना पड़ता है।
श्री राम राय के अनुसार कवि अपनी मौलिक रचनाओं को प्रतियोगिता में शामिल करने के लिये व्हाट्सअप नंबर ९४७१७२३८५२ संपर्क कर सकते हैं। कवियों की रचनाएं पोर्टल पर ऑनलाइन प्रेषित की जा रही हैं। यहाँ पाठक रचना पढ़ने के बाद रचना के नीचे पांच सितारे में से किसी एक को स्पर्श कर अपना वोट डाल सकते हैं। किसी भी विजेता का चयन अधिकतम प्राप्त वोट संख्या के आधार पर किया जायेगा। उपरोक्त कार्यक्रम में साहित्यकुँज(औरंगाबाद) के महासचिव अरविन्द अकेला,श्रीमती वीना आडवानी एवं श्री कृष्णा सेंदल तेजस्वी द्वारा कवियों की समस्याओं का निदान किया जा रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

जुगनू शारदेय का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति:अकेला

Posted: 17 Dec 2021 08:42 AM PST

जुगनू शारदेय का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति:अकेला 

देश की लोकप्रिय साहित्य,कला व संस्कृति की संवाहक संस्थाओं में से एक "साहित्यकुंज" द्वारा औरंगाबाद के निवासी एवं देश के लब्धप्रतिष्ठ पत्रकार,कवि,कथाकार एवं लेखक जुगनू शारदेय के आकस्मिक निधन पर ऑनलाइन शोकसभा का आयोजन किया गया।
    शोकसभा में वरीय पत्रकार अनामी शरण "बबल " कमल किशोर श्रीवास्तव(औरंगाबाद), एवं वरीय शिक्षक श्रीराम रॉय ने स्वर्गीय जुगनू शारदेय को एक निर्भीक व ईमानदार पत्रकार बताते हुये कहा कि जुगनू शारदेय का निधन,पत्रिकारिता जगत एवं हिन्दी साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति है। 
     शोकसभा में श्री पटना के वरीय कवि व कथाकार अरविन्द अकेला ने बताया कि जुगनू जी पत्रकारिता जगत में औरंगाबाद जिला के लिए शान थे।औ आज से 20 साल पहले औरंगाबाद के विमल मेडिकल हाल में नव भारत टाईम्स के तत्कालीन पत्रकार जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता जी के साथ जब बात व मुलाकात हुयी थी तो उनकी बातों में स्पष्टवादिता एवं अक्खड़पन देखने को मिला था। श्रीअकेला ने बताया कि जुगनू औरंगाबाद जिला के लिए शान थे।
    शोकसभा में अनिल चंचल(मुम्बई),डॉक्टर  अजय कुमार सिन्हा(कानपुर),डॉक्टर ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी "शैलेश "(बाराणसी),भारती जोशी (हरिद्वार),निर्मल जैन(जौनपुर),नेतलाल यादव (गिरीडीह),जनार्दन शर्मा एवं वरीय कवियित्री सुषमा सिंह ने स्वर्गीय शारदेय के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मुख्यमंत्री ने जयनगर में कमला नदी पर बराज निर्माण कार्य तथा कमला बलान बांया एवं दांया तटबंध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण कार्य फेज-1 का किया कार्यारंभ

Posted: 17 Dec 2021 08:36 AM PST

मुख्यमंत्री ने जयनगर में कमला नदी पर बराज निर्माण कार्य तथा कमला बलान बांया एवं दांया तटबंध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण कार्य फेज-1 का किया कार्यारंभ

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज मधुबनी जिले के जयनगर में कमला नदी पर बराज निर्माण कार्य तथा कमला बलान बांया एवं दांया तटबंध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण कार्य फेज-1 (पिपरा घाट से ठेंगहा पुल तक 80 कि0मी0 की लंबाई में) का रिमोट के माध्यम से कार्यारंभ किया। 
इस अवसर पर डी0बी0 कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबों की उपस्थिति के लिए आपको धन्यवाद देता हूं और आपका अभिनंदन करता हूं। जल संसाधन विभाग को आज की योजनाओं के कार्यारंभ के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आपने मुझे इस अवसर पर आमंत्रित किया है। यह देखकर मुझे खुशी हो रही है। अभी कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व हमने निर्माण कार्य स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। हम पहले भी इस स्थल का मुआयना कर चुके हैं। शहर में रेल लाइन के ऊपर आर0ओ0बी0 निर्माण के लिए हमने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है। आर0ओ0बी0 निर्माण के लिए ब्रिज का फंड रेल मंत्रालय देता है और एप्रोच का खर्च राज्य सरकार वहन करती है लेकिन हमने कहा है कि इसके लिये रेल मंत्रालय तैयार हो या नहीं हो, राज्य सरकार अपनी तरफ से ही आर0ओ0बी0 का निर्माण करायेगी। लोगों को आने-जाने में कठिनाई न हो इसके लिये इसका निर्माण कराया जायेगा। बिहार की कई महत्वपूर्ण जगहों में से जयनगर भी एक महत्वपूर्ण स्थल है। शहर विकसित हो रहा है और यहां की आबादी लगातार बढ़ रही है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कमला नदी पर बियर का निर्माण 1970 में हुआ था, जो आज उतना इफेक्टिव नहीं है। इसके लिये हमलोगों ने फैसला किया कि कमला नदी पर बराज का निर्माण कराया जायगा और आज इसका कार्यारंभ भी हो रहा है। इससे पानी का फ्लो ठीक रहेगा, नियंत्रित रहेगा और सिंचाई के लिए भी इसकी उपयोगिता होगी। कमला नदी के बायें और दायें तटबंध को काफी नुकसान हुआ था। 12 जुलाई 2019 को हमने इसका एरियल सर्वे किया था। 13 जुलाई को सभी विधायकों एवं विधान पार्षदों के साथ जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर 8 घंटे तक विचार विमर्श कर इस अभियान की शुरुआत की थी। वर्ष 2020 में भी हमने इसका निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि पिपराघाट से ठेंगहा पुल तक कुल 80 कि0मी0 की लंबाई में तटबंध का उच्चीकरण किया जायेगा और उसकी भी शुरूआत हो गयी है। उन्होंने कहा कि हमलोग बाढ़ से राहत दिलाने के लिये काम कर रहे हैं। पहले बाढ़ राहत का काम नहीं होता था। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2007 में बाढ़ से 22 जिले प्रभावित हुये थे, सभी जगह राहत पहुंचाई गयी थी। बाढ़ पीड़ितों के लिए हम एक-एक काम करते हैं। हमने शुरु से कहा है कि राज्य के खजाने पर सबसे पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। हमने उसी समय एक-एक क्विंटल अनाज देना शुरू किया तो हमें दरभंगा में क्विंटलिया बाबा कहा जाने लगा। बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में 6 हजार रुपये सहायता के लिए भेजे जाते हैं। बिहार में बाढ़ की समस्या नेपाल की वजह से है, नेपाल की नदियों में अधिक पानी आने से यहां की नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है। इससे राज्य के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सिंचाई और बाढ़ से बचाव के कार्य को दो अलग भागों में बांटा गया, इससे सिंचाई का कार्य भी बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है और बाढ़ नियंत्रण के लिए भी ठीक ढंग से काम किया जा रहा है। सात निश्चय-2 के अंतर्गत हमने हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का निर्णय लिया है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने इस डी0बी0 कॉलेज की समस्याओं के बारे में बातें रखी हैं। इसको लेकर शिक्षा मंत्री से बात करेंगे और इस कॉलेज के बेहतर भवन निर्माण और पठन-पाठन को लेकर जरुरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां बताया गया कि डी0बी0 काॅलेज की हालत बहुत खराब है। हमारा काम है आपकी सेवा करना। सेवा करना ही हमारा धर्म है, हम समाज के हर तबके के उत्थान के लिये काम करते हैं। हमने किसी की उपेक्षा नहीं की है। महिलाओं के उत्थान के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हमने जीविका समूह का गठन किया। इसका नामकरण हमारा ही किया हुआ है, केन्द्र सरकार ने इससे प्रभावित होकर आजीविका समूह बनाया। हमने लड़कियों के लिये साइकिल योजना एवं पोषाक योजना शुरू की। लड़कों की मांग पर उनके लिये भी साइकिल योजना आरंभ की गयी। पिछले साल मैट्रिक परीक्षा में लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा हो गयी। लड़कियां अगर शिक्षित होंगी तो प्रजनन दर भी घटेगा। जब हमने काम संभाला था उस समय राज्य का प्रजनन दर 4.3 था, जो अब घटकर 3 हो गया है और हमलोग इसी प्रकार कोशिश करेंगे तो यह घटकर 2 पर आ जाएगा। लड़कियां शिक्षित होंगी तो आबादी भी नियंत्रित होगी। इसको भूलियेगा मत। 2015 में आपकी ही मांग पर हमने कहा था कि अगर फिर से काम करने का मौका मिला तो शराबबंदी लागू करेंगे और हमने शराबबंदी लागू की। एक बार फिर से हम अभियान आरंभ करने वाले हैं। 22 दिसम्बर से शराबबंदी के पक्ष में अभियान चलाएंगे। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। कुछ लोग गड़बड़ करने वाले होते ही हैं। शराब पीना खराब चीज है, शराब पीने से अनेक प्रकार की बीमारियां होती हैं। हम सभी से आग्रह करेंगे कि इसको भूलियेगा मत। अगर कोई अगल-बगल में गड़बड़ी करे तो उसकी सूचना दीजिये, महिलाएं इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी तो इसका अधिक असर पड़ेगा। 90 प्रतिशत लोग सही हैं लेकिन कुछ लोग तो गड़बड़ करते हैं। कुछ अस्पतालों में भर्ती मरीजों के भोजन आदि का प्रबंध जीविका समूह के माध्यम से कराया जा रहा है, अब मरीजों को बेहतर भोजन मिल रहा है। महिलाओं के बिना कोई विकास नहीं होगा। महिलाओं की उपेक्षा नहीं होनी चाहिये। मां, बहन, बेटी का पूरा ख्याल रखें। अगर वही साथ देंगी तो आप आगे बढ़ेंगे। सभी को ज्यादा से ज्यादा काम मिले, देश विकसित हो, राज्य विकसित हो इसके लिये केन्द्र और राज्य सरकार काम कर रही है। महिलाओं से अनुरोध है कि शराबबंदी के अभियान को सफल बनायें। कुछ लोग शराबबंदी कानून की वजह से मेरे खिलाफ हो गये हैं और मेरे खिलाफ कुछ न कुछ बोलते रहते हैं। उन बातों पर हम ध्यान नहीं देते और हम काम करते रहते हैं। अब कितना काम हो रहा है और पहले कितना काम होता था? पहले महिलाओं की क्या स्थिति थी, अब उनका कितना विकास हुआ है। मेरा आपसे आग्रह है कि आज जो काम शुरू हुआ है उसको जल्द से जल्द पूरा करें। हम एक बार फिर बिना बताये इसका औचक निरीक्षण करेंगे और कार्य की प्रगति की जानकारी लेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि आप लोग इस कार्य जल्द से जल्द पूरा करेंगे। 
कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यारंभ स्थल कमला बराज जाकर स्थल निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कार्यारंभ स्थल से लौटने के क्रम में मुख्यमंत्री ने जयनगर शहर में रेलवे स्टेशन के समीप भी स्थल निरीक्षण किया और इसके संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आर0ओ0बी0 के निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी को निर्देश दिया। 
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत पौधा, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, पाग एवं मिथिला पेंटिंग भेंटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यारंभ की गयी योजना से संबंधित लघु वृत्तचित्र प्रदर्षित की गयी। 
कार्यक्रम को जल संसाधन सह सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री सह मधुबनी जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री रामप्रीत पासवान, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विधायक श्री अरुण शंकर प्रसाद एवं जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस ने भी संबोधित किया। 
इस अवसर पर विधायक श्री सुधांशु शेखर, विधायक श्री हरि भूषण ठाकुर बचैल, विधायक श्रीमती मीना कामत, पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मेश्वर राय, विधान पार्षद श्री घनश्याम ठाकुर, पूर्व विधान पार्षद श्री दिलीप चैधरी, पूर्व विधान पार्षद श्री उदयकांत चैधरी, पूर्व विधान पार्षद श्री विनोद कुमार सिंह, संस्कृत शिक्षा बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष डॉ0 भारती मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ0 सत्यप्रकाश सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

‘मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कुशेश्वर स्थान में कई योजनाओं का किया कार्यारंभ

Posted: 17 Dec 2021 08:24 AM PST

'मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम' में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कुशेश्वर स्थान में कई योजनाओं का किया कार्यारंभ

  •  दरभंगा में एम्स निर्माण की परिकल्पना शुरू से मेरे मन में थी

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान पहुंचकर कुशेश्वर स्थान में जलजमाव से निजात दिलाने हेतु किए जा रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। साथ ही जलनिकासी हेतु नरैला चैर नाला उड़ाहीकरण के कार्य का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस ने किए जा रहे कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कुशेश्वर स्थान पूर्वी प्रखंड के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के पश्चात् मुख्यमंत्री नंदकिशोर उच्च विद्यालय, हिरणी पहुंचे और वहां लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। स्टॉल निरीक्षण के उपरांत 'मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत पौधा, प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पेंटिंग भेंटकर किया गया। मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। जन संवाद कार्यक्रम में श्री मधुकांत साह, श्री मणिकांत झा, श्री शुभम कुमार झा, श्री विजय कुमार यादव, श्री संजय कुमार झा, श्रीमती बबिता देवी, श्रीमती काजल कुमारी, श्री रामानंद शर्मा, श्री दिलीप कुमार राय, श्री रिंकु कुमार यादव, श्री संतोष चैपाल, श्री मिन्टू कुमार, श्री अश्विनी कुमार, विद्यार्थी कुमार सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री से संवाद कर मुख्यमंत्री को इस क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया और क्षेत्र की कुछ समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान रिमोट के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का कार्यारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबों की उपस्थिति के लिए आपका अभिनंदन करता हूं और आप सभी को धन्यवाद देता हूं। आपलोगों ने श्री अमन भूषण हजारी जी को विधानसभा उपचुनाव में विजयी बनाया है, इसके लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। इनके पिता जी स्व0 शशि भूषण हजारी जी जो तीन बार विधायक थे, उनका असामयिक निधन हो गया। एक माह के अंदर ही अमन जी की माता जी का भी देहांत हो गया। हमलोगों ने एन0डी0ए0 की बैठक में निर्णय लिया था कि कुशेश्वरस्थान से श्री अमन भूषण हजारी जी को ही प्रत्याशी बनाएंगे और हमलोगों ने इन्हें प्रत्याशी बनाया। यहां कि जनता ने इन्हें चुनाव में विजयी भी बनाया। चुनाव प्रचार में हम भी दो जगहों पर आए थे और उस समय हमने कहा था कि आपके बीच आएंगे और आपकी समस्याओं के बारे में आपसे बातचीत करेंगे। पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद आपके बीच आज उपस्थित हुए हैं। कई लोगों ने अपनी बातें रखी हैं। कई विभागों के वरीय अधिकारी यहां उपस्थित हैं, जो आपकी समस्याओं के समाधान के लिए यहां आए हैं और उन्होंने आपकी बातों को गौर से सुना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से हमें काम करने का मौका मिला है, हमलोग बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बिहार के 28 जिले अधिक वर्षापात और बाढ़ से प्रभावित रहते हैं। हमलोगों ने आपदा प्रबंधन के लिए अच्छे ढंग से काम शुरु किया और अब आपदा के दौरान लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराया जाता है। हमारा शुरु से ही मानना है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। हमने वर्ष 2007 में आयी बाढ़ और वर्ष 2008 की कोसी त्रासदी में लोगों को राहत देने के लिए हर तरह के काम किए। दरभंगा भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है इसमें कुशेश्वरस्थान विशेष रुप से प्रभावित है। यहां की जलनिकासी को लेकर भी योजनाबद्ध ढंग से काम शुरु किया गया है। अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि अगले साल बाढ़ आने से पहले काम को पूरा कर लिया जाएगा। आज चार योजनाओं का कार्यारंभ भी किया गया है, जिसमें रोसड़ा-मबी ढाला-सरहधिया- मंगलगढ़-काले-राजघाट-शक्ति घाट पथ के (कुल लंबाई 8.40 किमी में) चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का कार्यारंभ, पिपराघाट पथ के 0 किमी से 3.95 किमी में चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्यारंभ, कुशेश्वरस्थान प्रखंड के विभिन्न चैरों में अवस्थित 8 अदद पुनिर्जीवित/पुनस्र्थापन, साफ-सफाई कार्य का कार्यारंभ तथा बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना फेज-3 (बी के अंतर्गत) सिरनिया-फुहिया तटबंध के 70.42 से 74.42 कि0मी0 तक नए तटबंध का निर्माण एवं 70.793 कि0मी0 तक एंटी फ्लड स्लुईस के निर्माण कार्य का कार्यारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा में एम्स का निर्माण कराया जा रहा है। वर्ष 2015 में बिहार में दूसरे एम्स के निर्माण की बात हुयी तो दरभंगा में एम्स निर्माण की परिकल्पना मेरे मन में थी। हमने शुरु से ही कहा है कि दरभंगा में दूसरा एम्स बनेगा। दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गयी है। दरभंगा की जमीन उपजाऊ है, अधिक जलजमाव की वजह से लोग खेती नहीं कर पाते हैं। जल निकासी की व्यवस्था हो जाएगी तो यहां लोग खेती करेंगे और लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी। दरभंगा मेडिकल कॉलेज का भी हमलोग विस्तार कर रहे हैं। कुशेश्वरस्थान में कई प्रकार के विकास के कार्य किए जा रहे हैं। जो मौलिक समस्याएं बतायी गई हैं उसका भी निदान हमलोग करने में लगे हैं। बाईपास निर्माण, थाने का निर्माण, प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन का निर्माण आदि के कार्य किए जा रहे हैं। बाढ़ के दौरान मुख्य रुप से इस क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति को ठीक करना है ताकि सड़कें भी ठीक रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए जा रहे हैं। सात निश्चय-1 के अंतर्गत बिरौल में आई0टी0आई0 भवन का निर्माण तथा ए0एन0एम0 एवं छात्रावास का निर्माण कराया गया। सात निश्चय-2 के अंतर्गत हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए काम किये जा रहे हंै। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत काम किया जा रहा है। लड़कियों के लिए पोशाक योजना, साइकिल योजना चलायी गई और अब मैट्रिक में पढ़ने वाले लड़के-लड़कियों की संख्या बराबर हो गई है। हमलोग चाहते हैं कि सभी लड़कियां पढ़े। जब हमलोग सरकार में आए थे, तब राज्य में प्रजनन दर 4.3 था, जो अब घटकर 3 हो गया है। हमलोग चाहते हैं कि यह प्रजनन दर घटकर 2 हो जाए। लड़कियों के शिक्षित होने से प्रजनन दर में और कमी आएगी। राज्य की आबादी अधिक है और क्षेत्रफल कम है। हम चाहते हैं कि सभी लड़के-लड़कियों को पढ़ाने की व्यवस्था की जाए। अलग-अलग लड़के-लड़कियों की पढ़ाई की कोई आवश्यकता नहीं है बल्कि सब एक साथ पढ़ाई करेंगे। उन्होंने कहा कि जीविका समूह के गठन से महिलाओं का उत्थान हुआ और उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। अब 1 करोड़ 26 लाख महिलाएं जीविका समूह से जुड़ गई हैं। बिहार में महिलाएं काफी सक्रिय हैं। बिहार में जो विकास हो रहा है, उसमें महिलाओं की सक्रियता का बड़ा योगदान है। हमलोगों ने समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम किया है। महिलाओं के साथ-साथ एस0सी0-एस0टी0, अल्पसंख्यक, अति पिछड़े सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है। महिलाओं की मांग पर शराबबंदी लागू की गई है। हम जल्द ही शराबबंदी के पक्ष में जागरुकता अभियान शुरू करेंगे। शराब के सेवन से कई प्रकार की बीमारियाॅ होती हैं। डब्ल्यू0एच0ओ0 की आयी रिपोर्ट के अनुसार 20 से 39 आयु वर्ग के लोगों की जो मृत्यु होती है, उसमें 13.5 प्रतिषत मृत्यु शराब सेवन के कारण होती है। दुनिया में जितनी मृत्यु होती है उसका 5.3 प्रतिशत मृत्यु शराब पीने की वजह से होती है। शराब पीने के कारण कई और बीमारियां होती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अमन भूषण हजारी, जो नए विधायक बने हैं वो आपलोगों के बीच रहकर आपकी समस्याओं को जानेंगे और सेवा करते रहेंगे। हमलोग भी आपकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करते रहेंगे।
कार्यक्रम को शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी, विधायक श्री अमन भूषण हजारी, विधायक श्रीमती स्वर्णा सिंह एवं विधायक श्री अजय चैधरी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री फराज अहमद, पूर्व विधान पार्षद श्री दिलीप चैधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य सह पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव श्री रवि मनुभाई परमार, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री अरविंद कुमार चैधरी, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, दरभंगा के जिलाधिकारी श्री त्यागराजन एस0एम0 वरीय पुलिस अधीक्षक श्री बाबू राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।आयोजित 'मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम' के पश्चात बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मौत से पहले हार मानूं, हो नहीं सकता

Posted: 17 Dec 2021 08:20 AM PST

मौत से पहले हार मानूं, हो नहीं सकता,

भविष्य से भी रार ठानूं, हो नहीं सकता।
क्या छिपा काल के गर्भ में, कौन जाने,
ज़िन्दगी को बिसरा दूं, हो नहीं सकता।

सौ बरस हो जिन्दगी, यह कामना है,
अध्यात्म हो आराम भी, यह साधना है।
जब वृद्ध हो जाऊंगा, कुछ मुश्किलें होंगी,
दौलत से राह आसां होगी, यह मानना है।

कर रहा सामां इकट्ठा, इसलिए सौ बरस का,
कोई और भोग लेगा, दुनिया में मैं न रहूंगा।
निष्क्रिय बनकर बैठे जाएं, कल की न सोचें,
बदलते दौर में आश्रित बनकर, मैं न रहूंगा।

अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

18 - दिसम्बर - 2021, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 17 Dec 2021 08:14 AM PST

18 - दिसम्बर - 2021, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

18 - दिसम्बर - 2021, शनिवार का दैनिक पंचांग
🔅 तिथि चतुर्दशी प्रातः 06:49:17

🔅 नक्षत्र रोहिणी दिन 01:37:45

🔅 करण :

वणिज 07:26:35

विष्टि 20:47:45

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग साघ्य 09:10:37

🔅 वार शनिवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:47:46

🔅 चन्द्रोदय 16:45:59

🔅 चन्द्र राशि वृषभ - 27:21:21 तक

🔅 सूर्यास्त 17:13:41

🔅 चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं

🔅 ऋतु हेमंत

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1943 प्लव

🔅 कलि सम्वत 5123

🔅 दिन काल 10:19:30

🔅 विक्रम सम्वत 2078

🔅 मास अमांत मार्गशीर्ष

🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष


☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:56:48 - 12:38:06

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त :

07:07:42 - 07:49:00

07:49:00 - 08:30:18

🔅 कंटक 11:56:48 - 12:38:06

🔅 यमघण्ट 14:42:00 - 15:23:18

🔅 राहु काल 09:42:35 - 11:00:01

🔅 कुलिक 07:49:00 - 08:30:18

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 13:19:24 - 14:00:42

🔅 यमगण्ड 13:34:54 - 14:52:20

🔅 गुलिक काल 07:07:42 - 08:25:09

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

🌹विशेष ~ व्रत की पूर्णिमा, श्रीदत्त जयन्ती, प्रदोषकाल में दत्तात्रेय जन्मोत्सव। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्

18 - दिसम्बर - 2021, शनिवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries):कार्य रफ्तार तेज रखें। भाग्य की प्रबलता और आत्मविश्वास से सफलता अर्जित करेंगे। धर्म एवं मनोरंजन में रुचि रहेगी। आगामी कुछ करियर कारोबार के लिए हितकर।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
वृषभ (Tauras): सक्रियता और समझ बेहतर बनी रहेगी। गरिमा गोपनीयता पर जोर दें। आकस्मिकता बढ़ सकती है। अपनों का सहयोग बना रहेगा। दिन सामान्य से शुभ।
शुभ रंग = श्याम
शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini):निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। दाम्पत्य में विश्वास बढ़ेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। साझेदारी उपलब्धि में सहायक होगी। दिन उत्तम।
शुभ रंग = नीला
शुभ अंक : 3
कर्क (Cancer):विनम्रता और विवेक व्यक्ति के सबसे बड़े सहयोगी हैं। विपक्ष को कमजोर न आंकें। भौतिक संसाधनों में रुचि रह सकती है। खर्च पर अंकुश रखें। दिन सामान्य।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 1
सिंह - प्रेम और निज संबंधों को बल मिलेगा। मन-बुद्धि के श्रेष्ठ संयोजन से सभी क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। दिन शुभ फलकारक।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4

कन्या (Virgo):बोलने से बेहतर है कर दिखाना. बड़ों के सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दें। कामकाज के सिलसिले में दूर देश जाना पड़ सकता है। दिन सामान्य फलकारक।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 6

तुला (Libra):संपर्क और सूचना तंत्र को बल मिलेगा। भाग्य के सहयोग श्रेष्ठ कार्याें को आगे बढ़ा सकेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। आलस्य से बचें। दिन शुभ।!

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 3

वृश्चिक (Scorpio):श्रेष्ठ कार्याें एवं योजनाओं को आगे बढ़ा सकेंगे। अपनों का साथ सफलता दर ऊंची रखेगा। खानपान बेहतर होगा। उत्सव आयोजन में भाग लेंगे। दिन उत्तम।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius):निवेशों पर संकल्प के साथ जुटे रहने का समय है। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। सृजनात्मकता बढ़ेगी। दिन शुभ।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn):दिखावे और आत्मप्रशंसा से बचें। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। रिश्तों को बेहतर बनाएंगे। लेन देन में सतर्क रहें। सफेदपोश ठगों से बचें। दिन सामान्य।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius):आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। करियर कारोबार को अधिकाधिक समय देने का प्रयास करें। प्रतिभा संवार पर रहेगी। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष शुभकर रहेंगे।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces):मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। सभी का साथ कार्यक्षेत्र में शुभता बढ़ाएगा। पैतृक मामलों में गति आयएगी। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Post Bottom Ad

Pages