न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- 18 दिसंबर: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- भूल कर भी इन चीजों को न रखें फ्रिज में, फायदे की जगह हो सकता है बड़ा नुकसान
- बिना कपड़ों के सोने से सेहत को मिलते हैं अनेकों फायदे, पुरुषों को होता है ये फायदा
- कम कमाई और ज्यादा खर्च से परेशान हैं? ये वास्तु टिप्स अपनाएं
- इन 5 राशियों पर है शनि की बुरी नजर, इन उपायों से शनिदेव को करें प्रसन्न
- जानिए कि रिश्ते कैसे डाल सकते हैं आपके सेहत पर असर
- खाते में आने वाले हैं 4 हजार रुपए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
- इन 5 उपाय को करने से जल्द प्रसन्न होते हैं शनिदेव, नहीं पड़ती शनि की अशुभ छाया
- सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के आधार पर निकली भर्ती, सैलेरी होगी 11,320 से लेकर 30,700
- धोनी, कार्तिक या साहा कौन है बेस्ट विकेटकीपर?, अश्विन ने दिया जवाब
| 18 दिसंबर: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ Posted: 17 Dec 2021 11:43 PM PST ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 18 दिसंबर वर्ष का 352 वाँ (लीप वर्ष में यह 353 वाँ) दिन है। साल में अभी और 13 दिन शेष हैं। 18 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 2014 - सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण हुआ। 2017 - राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण। 2015 - ब्रिटेन के कोयला खादान केलिंगले केलियरी को बंद किया गया। 2008 - ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ। 2007 - जापान ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया। 2006 - मलेशिया में बाढ़ से कम से कम 118 लोगों की मौैत तथा चार से लाख से अधिक लोग बेघर। संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार चुनाव। 2005 - भूटान नरेश जिग्मे सिंग्मे वांगचुक ने 2008 में गद्दी छोड़ देने की घोषणा की। कनाडा में गृह युद्ध की शुरुआत। 2002 - हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने सिपिदान और लिगितान द्वीपों पर नियंत्रण के मामले में मलेशिया के अधिकार की पुष्टि की। 2000 - फ़्रांस के जाने-माने अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन। 1999 - श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंग पर हुए जानलेवा हमले में 25 लोगों की मृत्यु तथा 100 घायल। 1997 - भारत और अमेरिका के मध्य अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए वाशिंगटन संधि सम्पन्न। 1995 - अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया। 1989 - सचिन ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था। 1973 - इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना। 1960 - नयी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहाल का शुभारंभ। 1878 - अल-थानी परिवार कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना। 1833 - रूस का राष्ट्रीय गान 'गॉड सेव द जार' पहली बार गाया गया। 1787 - अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी तीसरा राज्य बना। 1398 - तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर क़ब्ज़ा किया। 1271 - मंगोल शासक कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा और यहीं से मंगोलिया और चीन में युआन वंश की शुरुआत हुई। 18 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति 1909 - वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे। 1887 - भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार 1756 - गुरु घासीदास - भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की संत परंपरा में सर्वोपरि माने जाने वाले संत। 18 दिसंबर को हुए निधन 2011 - अदम गोंडवी - भारतीय कवि थे। 2007 - सदानंद बकरे - भारत के प्रसिद्ध शिल्पकार, चित्रकार व मूर्तिकार थे। 2004 - विजय हज़ारे - भारत के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी थे। 1980 - मुकुट बिहारी लाल भार्गव - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य थे। 1980 - एलेक्सी कोज़ीगिन - सोवियत संघ के प्रधानमंत्री थे। |
| भूल कर भी इन चीजों को न रखें फ्रिज में, फायदे की जगह हो सकता है बड़ा नुकसान Posted: 17 Dec 2021 11:40 PM PST हम सभी अपने घरों में खाने-पीने के सामन को स्टोर करके रख लेते हैं। मगर यह आदत हमारे लिए बहुत ही परेशानियों का सामना करा सकती है। हम सभी को लगता है फ्रिज में रखी खाने-पीने की चीजें जल्दी ख़राब नहीं होती लेकिन आप यहां गलत साबित हो सकते हैं। असल में, आपसे पूछा जाए किस चीज को अपने फ्रिज में कितनी देर तक रखना है आपके पास इस बात का जवाब नहीं होगा। लेकिन हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस चीज को अपने फ्रिज में कितनी देर तक रख सकते जिससे आप स्वस्थ रहें। बारिश के मौसम बरतें सावधानी फल, सब्जियां या ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें हम फ्रिज में रख देते हैं। गर्मी और बारिश के मौसम में खासकर ऐसा करते हैं क्योंकि इन दिनों चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। लोगों के फ्रिज सामान से भरे रहते हैं। फ्रिज में कुछ फूड आइटम्स ऐसे हैं जिन्हें रखना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। न रखें ये फल जिन्हें जानकारी नहीं होती है वो केले को भी फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है फ्रिज में रखे केले खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। क्योंकि जब आप केले को फ्रिज में रखते हैं तो इससे दूसरे फल और सब्जियां भी खराब हो सकते हैं। कटे हुए आम, तरबूज और खरबूजे भी फ्रिज में भूल से भी नहीं रखना चाहिए। सब्जियां ठूसकर रखना ठीक नहीं ज्यादातर लोग आलू, प्याज और लहसुन जैसी सब्जियों को भी लोग फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। आलू को व्यापारी कोल्ड स्टोर में रखते हैं मगर घर के फ्रिज में ऐसा करना सही नहीं है। ऐसा करने से डॉयबिटीज मरीजों की परेशानी बढ़ सकती हैं क्योंकि ठंड से आलू का स्टार्च शुगर में चेंज हो जाता है। शहद भी न रखें कोरोना महामारी के दौरान इम्यूनिटी के नाम पर शहद का प्रयोग आप भी करते होंगे। ऐसे में कुछ लोग शहद को खराब होने के डर से फ्रिज में रख देते हैं। मगर ऐसा करना सही नहीं है। शहद को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शहद में क्रिस्टल बनने लगते हैं। ऐसे शहद को खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। वहीं ब्रेड को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए इससे भी आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। |
| बिना कपड़ों के सोने से सेहत को मिलते हैं अनेकों फायदे, पुरुषों को होता है ये फायदा Posted: 17 Dec 2021 11:38 PM PST आपको ये सुनने में बहुत ही अजीब लगेगा कि बिना कपड़ों के सोने से कई तरह के लाभ होता हैं। जी हाँ, बिना कपड़ों के सोना सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचा सकता है। ज्यादातर लोग सोते वक्त ढीले और आरामदायक कपड़े पहनते हैं, मगर कुछ न पहनकर सोने से आपकी स्वास्थ्य को शारीरिक और मानसिक तौर पर बहुत लाभ होता है। आज कल कि लाइफस्टाइल के कारण नींद संबंधी समस्याएं और तनाव का बढ़ता स्तर न केवल वयस्कों में बल्कि युवाओं में भी बढ़ रहा है, ऐसे में समाधानों को आज़माना काफी हद तक अच्छा साबित होता है। रिसर्च में यह पता चला है कि बिना कपड़ों के सोने से लोगों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार हो सकता है और लाइफस्टाइल भी स्वस्थ हो सकती है। अच्छी नींद और कम टेंशन बिना कपडे सोने से तनाव बहुत कम होता है। रिसर्च में पाया गया है कि बिना कपड़ों के सोने से अच्छी नींद आती है, जिसके कारण दिमाग़ से सारे टॉक्सिक प्रोटीन निकल जाते हैं। इससे बॉडी का तनाव कम हो जाता है और आपका दिमाग़ और सेहत अच्छी रहती है। इसके साथ ही दिमाग़ को शांत करने के लिए आपको सांस लेने वाली एक्सरसाइज़, योग या ध्यान भी कर सकते हैं। स्किन पर आता है ग्लो यदि नींद पूरी हो तो आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग हो जाएगी। पूरे दिन काम करके आपकी त्वचा को भी आराम और तरोताज़ा होने की आवश्यकता होती है। जब आप अच्छी नींद लेते हैं तो आपकी त्वचा खुद को रिलेक्स करती है। नग्न सोने से आपको भरपूर नींद आती है, जिससे आपकी स्किन को ठीक होने और तरोताज़ा होने का पूरा वक्त मिल जाता है। मेटाबॉलिज़्म को बढ़ा कर घटाता है वज़न नींद न पूरी होने और तनाव के कारण वज़न बढ़ता है। जब कोई व्यक्ति तनाव में होता है, तो उनका शरीर और एड्रेनल ग्लैंड एड्रेनालाइन और कोर्टीसोल छोड़ता है, जिसके कारण रक्तप्रवाह में ग्लूकोज जाता है। इसी कारण वज़न बढ़ने लगता है। इसलिए नग्न सोने से आपको न केवल अच्छी नींद आएगी, बल्कि इससे तनाव भी कम होगा, जिससे वज़न कम करने में बहुत सहायता मिलेगी। पुरुषों में शुक्राणुओं की बढ़ाता है संख्या अंडकोष को सही तरीके से काम करने के लिए शांत, आरामदायक और ठंडे पर्यावरण की जरूरत होती है। इसी कारण पुरुषों को हमेशा नग्न सोने की सलाह दी जाती है। इसकी सहायता से पुरुषों के निजी अंगों के स्वस्थ कामकाज में काफी सहायता मिलती है और उनकी प्रजनन क्षमता बढ़ती है। |
| कम कमाई और ज्यादा खर्च से परेशान हैं? ये वास्तु टिप्स अपनाएं Posted: 17 Dec 2021 11:35 PM PST लोग घर में सुख-शांति के लिए क्या कुछ नहीं करते। इसके बावजूद न घर में खुशहाली आती है और न ही अपनी जरूरतें पूरी होती हैं। कभी-कभी तो ये भी समझ नहीं आता कि, आखिर पैसा कहां जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में वास्तु टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। इनसे आपके घर में खुशहाली भी आएगी, और आपकी जरूरतें भी बिना किसी अड़चन के पूरी होंगी। इन वास्तु टिप्स से घर में बरसेगी सुख-समृद्धि पैसे की बचत करने से पहले आपको ये देखना होगा कि आपके पैसों की जगह कहां पर हैं। मतलब आप अपने पैसों को किस जगह रखते हैं। अगर आपके घर में तिजोरी या ऐसी कोई अलमारी है जिसका मुंह उत्तर दिशा में है। तो आपके पैसों की बचत भी होगी। और खर्चा भी कम होगा। कई घरों में या तो पानी का नल खराब होता है। या नल से पानी गिरता रहता है। जिस पर बहुत कम लोग ही ध्यान देते हैं। पर नल से हमेशा पानी गिरना अशुभ माना जाता है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें. क्योंकि वास्तुशास्त्र के मुताबिक नल से पानी गिरने का अर्थ पैसों का बहना होता है। कई लोग उन बर्तनों को भी घर के किसी कोने में रख देते हैं। जो टूट जाते हैं। लेकिन इन बर्तनों के वजह से घर में नकारात्मक शक्तियां वास करने लगती है। जिस कारण घर में आर्थिक स्थिति के साथ-साथ पारिवारिक कलह भी बढ़ जाता है। इसलिए टूटे बर्तनों को या तो बेच दें, या फिर फेंक दें। |
| इन 5 राशियों पर है शनि की बुरी नजर, इन उपायों से शनिदेव को करें प्रसन्न Posted: 17 Dec 2021 11:31 PM PST चूंकि, ज्योतिष में शनि ग्रह को सबसे ज्यादा शक्तिशाली माना गया है और न्याय का देवता कहा गया है. ऐसी मान्यता है कि, जिन जातकों से शनिदेव प्रसन्न होते हैं उन पर शनि की बुरी नजर नहीं पड़ती. आइए जानते हैं कि शनि अमावस्या पर शनिदेव को किन उपायों से प्रसन्न किया जा सकता है. चार ग्रहों का विशेष योग शनि अमावस्या ज्योतिष में बेहद महत्व रखती है और इस वर्ष तिथि पर चार ग्रहों का विशेष योग बना है. जिस कारण तिथि का मान और भी बढ़ जाता है. शनि अमावस्या पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र कुंभ राशि में रहेंगे. क्योंकि कुंभ के स्वामी शनि है और यहां चर्तुग्रही युति का योग बन रहा है. वहीं अमावस्या दर्श अमावस्या (Darsh Amavasya) की श्रेणी में आ रही है. शनि अमावस्या पर कुछ उपायों की मदद से काल सर्प दोष, विष योग, अमावस्या दोष, शनि की ढैया साढ़े साती, शनि की महादशा शांति के उपाय किए जा सकते हैं. ऐसी मान्यता है कि शनैश्चरी अमावस्या पर किए गए उपाय ज्यादा फलदायी होते हैं और इनसे शनिदेव प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं. किन राशियों पर शनि का प्रकोप जिन जातकों पर शनि की अशुभ छाया है उन्हें इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा करनी चाहिए. इस दिन पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अशुभ प्रभाव कम होता है. बात अगर शनि के प्रकोप की करें तो इस समय धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती है जबकि मिथुन व तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. शनिदेव को कैसे करें प्रसन्न मंत्र जाप प्रातः स्नान आदि कर शनि अमावस्या पर शनिदेव की पूजा करें. साथ ही ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम: मंत्र का जाप करें. इस उपाय को करने से शनिदोष दूर होता है और संभव हो तो शनि स्त्रोठ का पाठ भी अवश्य करें. शिवजी और हनुमान जी की पूजा हनुमान जी को शनिदेव का मित्र माना गया है. मान्यता है कि हनुमानजी की पूजा करने से शनिदेव जल्द प्रसन्न होते हैं. साथ ही शनिदोष से मुक्ति मिलती है और कार्य में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. लेकिन अमावस्या पर हनुमान जी के साथ भगवान शिव की पूजा भी जरूर करें. पीपल की पूजा अगर शनिदोष से परेशान हैं और मुक्ति पाना चाहते हैं तो शनि अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और शनिदेव की भक्ति करें. साथ ही सरसों के तेल का दीपक पीपल के पड़े की जड़ के पास जलाएं. इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं मगर ये उपाय सुबह नहीं बल्कि सूर्यास्त के बाद किया जाता है. इससे शनिदेव की भक्त पर कृपा बरसती है और जीवन में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलने लगती है. इन लोगों पर रहते हैं मेहरबान शनिदेव के बारे में ऐसा कहा जाता है कि, उन लोगों पर उनकी हमेशा कृपा बरसती है जो न्याय प्रिय स्वभाव के होते हैं, अथवा जरूरतमंद व गरीब-असहाय लोगों की मदद करते हैं. जो लोग दूसरों के प्रति हीनभावना अथवा परेशान करते हैं. ऐसे लोगों पर शनि की बुरी नजर हमेशा रहती है. इसलिए हमेशा अच्छे कर्म करें, इससे हमेशा शनिदेव का आशीर्वाद बना रहेगा. |
| जानिए कि रिश्ते कैसे डाल सकते हैं आपके सेहत पर असर Posted: 17 Dec 2021 11:25 PM PST एक सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए रिश्तों का होना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है,रिश्ते ही होते हैं जो हमारे सुख-दुःख में काम आते हैं और वहीं यही रिश्ते यदि खराब होने लग जाए तो इसका असर आपके मेन्टल सेहत के साथ-साथ शरीर के ऊपर भी पड़ता है। रिश्तों का ठीक चलना हमारे लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है क्योंकि इसके ठीक से न चलने पर आपको मानसिक तनाव शारीरिक तनाव को भी झेलना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगें कि कैसे रिश्तों का खराब होना आपके सेहत को इफ़ेक्ट पहुंचाते हैं। 1.वेट का बढ़ना यदि आप टेंशन में रहते हैं तो इसका असर आपके वेट के ऊपर भी पड़ता है। रिश्तों में तनाव का बढ़ना आपके वजन को प्रभावित करता है। आपको बताते चलें कि 2012 में हुए एक रिसर्च के मुताबलिक जो व्यक्ति अपने मैरिड लाइफ से बेहद खुश हैं उनमें वेट की बढ़ोतरी हुई है, वहीं जो व्यक्ति अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं है उसके असर से उनका वेट भी कम हुआ है। इसलिए आपके वजन का असर रिश्तों के ऊपर भी पड़ता है और ये डिपेंड होता है कि आप इस रिश्ते से खुश हैं या नहीं। 2.डिप्रेशन का हो सकते हैं शिकार यदि आप जो चाहते हैं वो चीज पूरी न हो पा रही हो तो ऐसे में आप डिप्रेस्ड भी हो सकते हैं। वहीं रिश्तों के ऊपर भी ये अप्लाई होती है,यदि आपके रिश्ते अपने प्रियजनों से खराब चल रहे हैं तो ऐसे में आप डिप्रेशन का शिकार भी हो सकते हैं। क्योंकि चीजों को लेकर आप ज्यादा सोचँगें ज्यादा सोचना सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। वहीं आपको बताते चले कि ब्रिटैन में हुए हाल ही में एक परीक्षण में ये स्पष्ट हुआ है कि कम उम्र के पुरुष इतने मजबूत नहीं होते हैं कि वे रिश्तों के दर्द को सहन कर पाएं। 3.बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर क्या आपको पता है कि ब्लड प्रेशर सिर्फ आपके खाने-पीने या लाइफस्टाइल से ही नहीं बढ़ता है बल्कि आपके रिश्ते भी इसका इफ़ेक्ट डालते हैं। बिर्घम योंग यूनिवर्सिटी के दौरान इस बात का जिक्र किया गया है कि जो शादीशुदा व्यक्ति अपने जीवन में खुश नहीं रहता है वे ब्लड प्रेशर के बढ़ने कि समस्या से ग्रसित हो सकता है। रिश्तों में स्ट्रेस के कारण ही हमारे बॉडी से कुछ स्ट्रेस हार्मोन्स बाहर निकलते हैं और वहीँ हृदय की गति भी बढ़ जाती है, जिसके बढ़ने पर आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। 4.तनाव या चिंता में रहना रिश्ते में प्यार का रहना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है क्योंकि यदि आप रिश्ते से खुश हैं तभी दूसरों को भी ख़ुशी दे पाएगे वहीं यदि खुद भी आप चिंतित रहेंगें तो न खुद खुश रह पाएंगें न दूसरों को ख़ुशी दे पाएंगें। यदि आप अपने रिश्ते में खुश नहीं हैं या आपके बीच लड़ाई चल रही है तो ऐसे में आप तनाव का शिकार भी हो सकते हैं। ये न केवल आपके मानसिक सेहत के ऊपर असर डालते हैं बल्कि आपके शारीरिक सेहत के ऊपर भी ये असर डालते हैं। 5.हृदय स्वास्थ्य यदि आप अपने दिल की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो इसका असर आपके दिल की सेहत के ऊपर भी पड़ता है। शादीशुदा लाइफ में खुश रहने से दिल से जुड़ी बीमारियां कम हो जाती हैं। अमेरिकन जर्नल साइकोमैटिक मेडिसीन,2007 के अनुसार बताया गया है कि रिश्तों में लंबे समय तक चलने वाली तकरार दिल से जुड़ी कई समस्याओं का कारण भी बन सकती है। जिनमें कि हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। |
| खाते में आने वाले हैं 4 हजार रुपए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम Posted: 17 Dec 2021 11:23 PM PST सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) की तरह कई योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 6000 रुपये सालाना मिलते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अब तक 9 किस्त जारी हो चुकी हैं। 10वीं किस्त आज किसानों के अकाउंट में क्रेडिट हो सकती है । वे किसान जो इस योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन के बाद उनका नाम लाभार्थी सूची में हैं तो उन्हें इसका लाभ मिलता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए सरकार ने e KYC करना अनिवार्य कर दिया है। इसलिए जब तक आप e-KYC पूरी नहीं करेंगे तब तक आपकी पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे नहीं आएंगे। जानिए कब आएंगे पैसे अगर किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त आज नहीं आती है तो कल यानी 16 दिसंबर को किसानों के अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त आ सकती है। क्योंकि 16 दिसंबर, 2021 को पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती के तौर-तरीकों पर आयोजित एक कृषि कार्यक्रम के समापन समारोह को 'ऑनलाइन' संबोधित करेंगे। ऐसे में पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त भी 16 दिसंबर को जारी की जा सकती है। दस्तावेजों को किया गया अनिवार्य पीएम किसान योजना में होने वाले फर्जी आवेदनों को रोकने के लिए सरकार ने पीएम किसान योजना में कुछ दस्तावेजों को अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में इन दस्तावेजों के बगैर आप आवेदन की प्रक्रिया को पूरी नहीं कर सकते हैं। या आपने इस योजना के तहत यह दस्तावेज नहीं दिया है तो पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा रुक सकता है। सरकार ने इस योजना के तहत राशन कार्ड व घोषणा पत्र को अनिवार्य किया है। यानी अब आवेदन करने पर आपको राशन कार्ड नंबर, आधार कार्ड, खतौनी, बैंक विवरण, घोषणा पत्र व अन्य जरुरी दस्तावेज देने होंगे। ऐसे चेक करें स्टेटस सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। अब 'Farmers Corner' के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें। अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें। फिर 'Get Report' ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी। किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं। |
| इन 5 उपाय को करने से जल्द प्रसन्न होते हैं शनिदेव, नहीं पड़ती शनि की अशुभ छाया Posted: 17 Dec 2021 11:19 PM PST कर्मफलदाता शनिदेव के प्रकोप से मनुष्यों के जीवन में नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां आती रहती हैं। हमारे पुराणों में शनिदेव को सूर्य पुत्र और कर्मफलदाता दाता कहा गया है। शनि एक ऐसा ग्रह है जो आपकी किस्मत को चमकाकर आपको राजा बना सकता है और वहीं ये रुष्ट हों तो राजा से रंक भी बना सकता है। ये सब कुछ आपकी कुंडली में शनि की स्थिति पर निर्भर करता है। इसलिए शनि की ढैया या साढ़ेसाती से प्रभावित लोग काफी परेशान हो जाते हैं। जब शनि अशुभ फल देते हैं तो व्यक्ति का बुरा समय चलता है और उसको जीवन में संघर्ष करना पड़ता है। इन परेशानियों के निवारण के लिए शनिवार के दिन शनि देव की विशेष पूजा तथा कुछ उपाय करना लाभदायक बताया गया है। शनिवार के दिन क्या उपाय करने चाहिए कि शनि शुभ फल प्रदान करें। छाया दान- शनिवार के दिन एक लोहे की कटोरी में सरसों का तेल लें,और इसमें अपना चेहरा देख लें। इसके बाद इस तेल को शनि मंदिर में दान कर दें। ऐसा कुछ शनिवार तक लगातार करने से शनि से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाती हैं। इसके अलावा रोटी पर सरसों का तेल लगाकर शनिवार के दिन काले कुत्ते को खिलाएं। दान पोटली जीवन में आए कष्टों को दूर करने के लिए शनिवार के दिन एक किलो सप्तधान,आधा किलो काले तिल,आधा किलो काला चना, कुछ लोहे की कील,एक शीशी सरसों का तेल लेकर इन सभी चीजों को एक नीले कपड़े में बांधकर पोटली बना लें।अब शनिदेव से अपने दुःखों को दूर करने की प्रार्थना करते हुए इस पोटली को शनि मंदिर में दान कर दें। मंत्रों का जाप करें शनिवार के दिन 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' और 'ॐ शं शनिश्चरायै नमः' इन दो मंत्रों का यथा शक्ति जाप करें।शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि चालीसा और शनिदेव की आरती भी करें। शनिदेव की प्रसन्नता के लिए जातक को शनिवार के दिन व्रत रखना चाहिए एवं गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए,ऐसा करने से जीवन में आए संकट दूर होने लगते हैं। पीपल की पूजा शनिवार के दिन सूर्योदय से पूर्व या सूर्यास्त के बाद पीपल की पूजा करने से आपके ऊपर शनिदेव की कृपा के साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा भी बनी रहती है। साथ ही पीपल को भगवान श्रीकृष्ण ने अपना ही स्वरूप बताया है, शनिदेव भी भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त हैं। ऐसे में शनिवार के दिन पीपल की पूजा करने पर वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट दूर करते हैं। हनुमानजी की उपासना शनिदेव, हनुमानजी की पूजा करने वालों से सदैव प्रसन्न रहते हैं, इसलिए इनकी कृपा पाने के लिए शनि पूजा के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए। अगर आप शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं तो सूर्य अस्त होने के बाद हनुमानजी का पूजन कर हनुमान चालीसा या सुंदर काण्ड का पाठ करें। |
| सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के आधार पर निकली भर्ती, सैलेरी होगी 11,320 से लेकर 30,700 Posted: 17 Dec 2021 11:16 PM PST एचपीयू एसएससए प्लस आउटसोर्सिंग एजेंसी सोलन ने विभिन्न श्रेणियों के (347) पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश के इच्छुक उम्मीदवारों से 20 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. एजेंसी के जनरल मैनेजर अश्वनी सिंह गुलेरिया ने बताया कि प्रदेश के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित, आधार कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एजेंसी के व्हाट्सएप नंबर 62309-06536 पर अपना आवेदन 20 दिसंबर तक भेज सकते हैं. निर्धारित तिथि के बाद मिलने वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे . शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क निर्धारित आवेदन शुल्क अदा करना होगा. उम्मीदवारों को पदनाम लिखना अनिवार्य किया गया है. उन्होंने बताया कि इसमें सुरक्षा गार्ड , सेल्स एग्जीक्यूटिव , डिलीवरी एग्जीक्यूटिव , जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, आईटीआई ट्रेड , सुपरवाइजर एक्ससर्विसमैन, हाउसकीपिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर , डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, हैडगार्ड ,सिविल गनमैन,ड्राइवर ,एरिया सुपरवाइजर ,मैनेजर मार्केटिंग कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव , बैंक रिकवरी एग्जीक्यूटिव , इंश्योरेंस एडवाइजर, सीनियर असिस्टेंट, मीटर रीडर ,टेलीकॉलर, फ्रंट ऑफिस कोऑर्डिनेटर , ग्राम सहायक, चौकीदार , कार्यालय हेल्पर के पद आउटसोर्स पर विभिन्न विभागों एवं मल्टीनेशनल कंपनियों में भरे जाने हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है. यह सभी पद आउटसोर्स आधार पर विभिन्न विभागों , पावर कॉरपोरेशन, रूरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, पीडब्ल्यूडी ,आईपीएच एवं मल्टीनेशनल कंपनियों मारुति सुजुकी, टाटा, बिरला, सिपला ,गोदरेज ,कैडबरी, वर्धमान ,डावर इंडिया ,बोर्नविटा, एमवे, नेस्ले चेकमेट पैराग्रीन गार्डिंग, एलजी, हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में भरे जाएंगे. उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा (140) क्रमांक हिमाचल सामान्य ज्ञान ,एवरीडे साइंस ,कंप्यूटर न्यूमैरिक एटीट्यूड, एमसीक्यू /ऑब्जेक्टिव टाइप एवं मौखिक इंटरव्यू (30) के आधार पर ही किया जाएगा. एजेंसी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 26 दिसंबर 2021 को ऑनलाइन ही ली जाएगी. इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता आठवीं में 50%, दसवीं में 55℅, 12वीं में 50℅, स्नातक में 60℅, स्नातकोत्तर 65℅, एमबीए मार्केटिंग/ फाइनेंस में 70℅, पीजीडीसीए ए ग्रेड, डीसीए ए ,बी ग्रेड, एमसीए ए ग्रेड, बीसीए बी ग्रेड, बीबीए ए बी ग्रेड, एमकॉम, बीकॉम, बीएससी साइंस, एमएससी साइंस, पीएचडी इन सोशियोलॉजी , आईटीआई ट्रेड से डिप्लोमा हिमाचल सरकार शिमला के मान्यता प्राप्त संस्थान/ बोर्ड/ यूनिवर्सिटी से होना अनिवार्य किया गया है. एजेंसी द्वारा चयनित उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान सीटीसी ग्रॉस पे बैंड- ग्रेड पे/- 11,320 से लेकर 30,700 ग्रेड पे/- बैंड राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट के तहत दिया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को प्रोविडेंट फंड, जीपीएफ, मेडिकल इंश्योरेंस, अटेंडेंस अलाउंस, प्रमोशन, बोनस की सुविधा भी दी जाएगी. यह सभी पद हिमाचल प्रदेश के लिए ही आरक्षित किए गए हैं. लिखित परीक्षा का परिणाम 14 जनवरी को घोषित किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भारतीय डाक माध्यम द्वारा भेज दिए जाएंगे. उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए अधिकारियों के नंबर 94181-39918, 62304-06027 पर संपर्क कर सकते हैं. |
| धोनी, कार्तिक या साहा कौन है बेस्ट विकेटकीपर?, अश्विन ने दिया जवाब Posted: 17 Dec 2021 11:11 PM PST भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए हरभजन सिंह के 417 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ा था। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया जब महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और विकेटकीपर थे। धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, रिद्धिमान साहा को उनका उत्तराधिकारी माना गया। हालांकि, हाल के दिनों में ऋषभ पंत भारतीय चयनकर्ताओं की पहली पसंद रहे हैं। अश्विन इन तीनों के साथ काफी मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा, वह दिनेश कार्तिक के साथ भी खेल चुके हैं जिन्होंने टीम इंडिया के लिए कुछ मैचों में विकेटकीपिंग की है। इसलिए, अश्विन धोनी, कार्तिक और साहा के बीच स्पिन के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ कीपर चुनने के लिए सही व्यक्ति हो सकते हैं। एक फैन ने उनसे यही सवाल उनके यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान पूछा और अश्विन ने धोनी का चुनाव किया। धोनी, साहा और डीके- इस क्रम में अश्विन ने जवाब दिया। मतलब अश्विन की पहली पसंद धोनी उसके बाद साहा और फिर दिनेश कार्तिक हैं। अश्विन ने कहा, 'मैंने तमिलनाडु में दिनेश के साथ काफी क्रिकेट खेली है। लेकिन अगर मुझे किसी एक को चुनना है तो मुझे लगता है कि वास्तव में कुछ कठिन बर्खास्तगी जो काफी आसान लगती थी लेकिन कठिन थी वो धोनी ने किया है।' |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |