सुल्तानपुर टाइम्स |
- किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में 34 महीनों से वेतन भुगतान न होने पर मिल कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, 3 दिन में भुगतान न होने पर मिल का चक्का जाम करने दी चेतावनी
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आशा बहनों को स्मार्टफोन फोन किया गया वितरित
- 10 महीने पहले ही हुई थी शादी,दूसरी शादी के चक्कर में बीवी को जान से मारने की कोशिश
- रायबरेली में कांग्रेस पर मुख्यमंत्री योगी का निशाना
- अमित शाह ने कहा दोस्त के घर पड़ी रेड तो इनके पेट में दर्द हुआ
- प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर बैग में बम की सूचना पर अलर्ट
- कोहरे की चपेट में यूपी के कई शहर
- समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले पम्पी के ठिकानों पर पहुंची आईटी टीम
- लोहिया अस्पताल के कर्मचारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या
- दारोगा ने इंवेस्टिगेशन के लिए मांगी घूस, एंटीकरप्शन टीम ने किया गिरफ्तार
| Posted: 31 Dec 2021 06:57 AM PST सुलतानपुर किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में आज पूर्वांचल किसान सहकारी चीनी मिल मजदूर संघ द्वारा एक धरना प्रदर्शन की शुरुआत की गई। जो 31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक लगातार चलता रहेगा। चीनी मिल मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि पिछले करीब 34 महीनों से कर्मचारियों का वेतन बकाया चल रहा है। जिससे मिल कर्मचारी और उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। बच्चों के विद्यालयों की फीस नहीं जमा हो पा रही है जिससे उन्हें आए दिन विद्यालय से बच्चो के नाम काटने की धमकियां भी मिलती हैं। परिवार का जीवन यापन खतरे में आ चुका है इसकी शिकायत जिला प्रशासन और सांसद, विधायक से लेकर हाल ही में सीएम योगी के दौरे के दौरान उन्हें भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। लेकिन हर कोई हमे अनदेखा कर दे रहा है। ऐसे में इन कर्मचारियों ने साफ तौर पर चेतावनी भी दी है कि 3 दिनों के अंदर अगर इनकी समस्या का हल नहीं हुआ 3 दिसंबर से यह मिल का चक्का जाम कर देंगे और किसानों के गन्ने का जो भी नुकसान होगा उसका जिम्मेदार मिल प्रशासन और मौजूदा सरकार होगी। वही धरना प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विनोद जायसवाल मिल कर्मचारियों से मिलने पहुंचे और उनकी समस्या से अवगत होते हुए आश्वासन दिया कि इस जटिल समस्या को लेकर वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर वार्ता करेंगे और उनकी समस्या का मुद्दा सदन में उठेगा। वहीं उन्होंने मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार और सरकार के नुमाइंदे केवल झूठ बोलकर सरकार चला रहे हैं। जबकि चीनी मिल की स्थिति बहुत ही दयनीय है आए दिन कोई न कोई पुर्जे खराब रहते हैं। केवल इसका शुभारंभ कर खानापूर्ति कर दी गई है और सबसे बड़ी बात यह है कि शासन प्रशासन इस बात से अवगत होने के बाद भी इनकी समस्या को लेकर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। इस सरकार के हिसाब से केवल लोगो से पकौड़ी तलवा देना ही रोजगार देना हो जाता है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और सांसद समेत चार विधायक मौजूदा समय में भाजपा के है। फिर भी इन कर्मचारियों का परिवार अगर भुखमरी के कगार पर आ जाए तो यह यहां के जनप्रतिनिधि और मौजूदा सरकार के लिए बहुत ही शर्मनाक है। |
| जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आशा बहनों को स्मार्टफोन फोन किया गया वितरित Posted: 31 Dec 2021 06:31 AM PST सुलतानपुर मुख्यमंत्री, उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आशा सम्मेलन में आशाओं को स्मार्टफोन वितरित करने के पश्चात जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आशा बहनों को विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में जनपद की आशा बहनों को स्मार्टफोन/मोबाइल फोन वितरित किया गया। जनपद सुलतानपुर की 45 शहरी आशाओं को जिलाधिकारी द्वारा स्वयं अपनों हाथों से स्मार्टफोन वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी आशाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्मार्टफोन उपलब्ध हो जाने से समय की बचत व कार्यदक्षता में वृद्धि होगी। डाटा डिजिटल रूप में त्वरितगति से भेजा जा सकेगा। इससे ई-गर्वनेन्स में तेजी आयेगी। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद सुलतानपुर की शशिबाला, विकास खण्ड दूबेपुर, शमाबानों, विकास खण्ड बल्दीराय को स्मार्टफोन वितरित किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 राधा बल्लभ, डाॅ0 ए0एन0 राय, डाॅ0 लालजी, एवं शहरी क्षेत्र समन्वयक विकास यादव सहित आशा बहने उपस्थित रहीं। |
| 10 महीने पहले ही हुई थी शादी,दूसरी शादी के चक्कर में बीवी को जान से मारने की कोशिश Posted: 31 Dec 2021 03:47 AM PST लखनऊ मुरादाबाद में एक युवक ने दूसरी शादी के चक्कर में अपनी बीवी को जान से मारने की कोशिश की। युवक ने बीवी के सिर पर लोहे की रॉड से वार किए। जिससे वह लहूलुहान हो गई। ननदों ने भी महिला पर हमला बोला। हमले के बाद आरोपी युवक बाबर घर से भाग गया। डॉयल 112 को मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला का आरोप है कि पति का पड़ोसन से अफेयर है। वह उससे शादी करने के चक्कर में उसे रास्ते से हटाना चाहता है।घटना शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भटावली निवासी शिफा (28) की शादी करीब 10 महीने पहले मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर के बाबर के साथ हुई थी। शिफा ने बताया कि शादी के बाद उसे पता चला कि बाबर का पड़ोसन से अफेयर है। वह उससे शादी करना चाहता है इसलिए उसे रास्ते से हटाने का मन बना चुका है। शिफा ने बतया कि सुबह वह किचन में खाना बना रही थी। तभी बाबर ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि ननदों मुमताज और शाहीन ने भी उसे रॉड से पीटा। जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा।शिफा ने बताया कि वह किसी तरह अपने पति और ननदों के चंगुल से छूटकर भागी। उसने तुरंत पुलिस को कॉल की। सूचना मिलते ही डॉयल 112 की गाड़ी गांव पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल भेजा। वहां उसके मायके वाले भी पहुंच गए। शिफा का कहना है कि पुलिस के आने से पहले ही उसकी सास ने बाबर को घर से भगा दिया। शिफा ने बताया कि ससुराल वाले उसे कई- कई दिन तक खाना भी नहीं देते ताकि वह परेशान होकर खुद ससुराल छोड़कर चली जाए। ताकि उसका शौहर बाबर दूसरी शादी कर सके। |
| रायबरेली में कांग्रेस पर मुख्यमंत्री योगी का निशाना Posted: 31 Dec 2021 03:33 AM PST लखनऊ सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के आईटीआई मैदान में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर जमकर बरसे। सीएम योगी ने कहा कि आज यहां जनपद रायबरेली के विकास से जुड़ी लगभग ₹834 करोड़ की 381 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है।इसके लिए मैं जनप्रतिनिधियों को हृदय से बधाई देता हूं व आप सभी का अभिनंदन करता हूं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव देश के साथ कुठाराघात किया है। देश के अंदर आतंकवाद की जड़ और देश के अंदर भाषाई दंगा कराने की अगर कोई जड़ है तो वह कांग्रेस ही है।वहीं सपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस या बहुजन समाज पार्टी, भ्रष्टाचार इनके जीन का हिस्सा बन गया है। भ्रष्टाचार के बगैर इनका काम ही नहीं चलता। विकास की इनकी कोई सोच ही नहीं है। 2017 से पहले जो दंगाई प्रदेश में पर्व और त्योहारों से पहले दंगा करते थे, क्या उनमें दुस्साहस है कि अब वो दंगा करेंगे आज उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं कर सकता।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि 2017 से पहले किसान बदहाल था, आत्महत्या करने के लिए मजबूर था, कर्ज तले दबा हुआ था। 2017 में सरकार बनने के बाद हमारी सरकार का पहला फैसला था, 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफी का कार्यक्रम। 2017 के पहले नौकरी निकलती थी, समाजवादी पार्टी की सरकार में चाचा और भतीजे की गैंग वसूली पर निकल पड़ता था। महाभारत के सभी रिश्ते एक साथ वसूली पर निकल पड़ते थे। वसूली के साथ सभी भर्तियां विवादित होती थीं।रायबरेली की जिस धरती पर मां गंगा की पूजा होती है। ऋषि-मुनियों ने अपने तप और साधना से इस धरती को पवित्र किया। वहीं दूसरी तरफ यहां का जनसमर्थन लेकर कांग्रेस जब सत्ता में आती थी तो ये कहते थे कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं। |
| अमित शाह ने कहा दोस्त के घर पड़ी रेड तो इनके पेट में दर्द हुआ Posted: 31 Dec 2021 03:27 AM PST
लखनऊ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को 11 बजे अयोध्या पहुंचे। यहां सबसे पहले शाह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के अधिकारियों से मुलाकात की और राम मंदिर निर्माण की जानकारी ली। इसके बाद हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर के दर्शन किए।इसके बाद शाह ने राम मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद जीआईसी ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी इत्र की दुर्गंध आज पूरे प्रदेश में फैल गई है। जब इत्र वाले मित्र के काले धन पर रेड पड़ रही है तो इनके पेट में उबाल हो रहा है।कहा कि भाजपा का एजेंडा ट्रिपल V पर आधारित है। विकास, व्यापार और सांस्कृतिक विरासत। जबकि सपा-बसपा का एजेंडा ट्रिपल P पर आधारित है। सपा-बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये बुआ-बबुआ के शासन में हमारे आस्था के प्रतीकों का सम्मान नहीं होता था। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर ओर विकास हो रहा है।कहा कि पूरा विपक्ष और ममता ने मिलकर हमें धारा 370 हटाने से रोक नहीं पाए। कहा कि पहले बॉर्डर पर आए दिन पाक से घुसकर आतंकी जवानों के सिर काट जाते थे। महज 10 दिन के अंदर प्रधानमंत्री मोदी ने स्ट्राइकर कर उनकी पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी।जीआइसी मैदान पहुंचे अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभौग्यशाली हैं कि पीएम मोदी ने भव्य मंदिर निर्माण का शिला पूजन किया। उन्होंने कहा कि अब तक जो लोग दर्शन के लिए आते थे। वे रामलला को टेंट में देखकर दुखी होते थे।शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छा काम कर रहे। चाहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का काम हो या मेडिकल कॉलेज बनवाने का सभी विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।उन्होंने अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट, सबसे बड़े बस अड्डे और मल्टी लेवल पार्किंग विकास की नई इबारत लिखेंगे। |
| प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर बैग में बम की सूचना पर अलर्ट Posted: 30 Dec 2021 11:03 PM PST लखनऊ प्रयागराज के बमरौली स्थित सिविल एयरपोर्ट पर आज शुक्रवार की सुबह एक लावारिस बैग में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बैग में बम होने की सूचना पर यात्रियों को बाहर ही रोक दिया गया है। एयरपोर्ट को खाली करा दिया गया है। डाग स्क्वायड और बम निरोधी दस्ता मौके पर पहुंच गया है। जांच-पड़ताल चल रही है। मौके पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के सभी बड़े अधिकारी पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही है |
| कोहरे की चपेट में यूपी के कई शहर Posted: 30 Dec 2021 09:05 PM PST
लखनऊ बादलों के छंटने के बाद अब कोहरे की चादर ने लखनऊ समेत आस पास के कई जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। धुंध इतनी ज्यादा थी कि लोगों को थोड़ी दूर का भी देखने में दिक्कत हुई। जगह-जगह लोग अलाव के सहारे ठंड से राहत पाते दिखे। वहीं, लो विजिबिलिटी के कारण वाहन सवार लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। कोहरे के चलते कई ट्रेनों और फ्लाइटों का संचालन प्रभावित रहा। तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट न होने से कुछ राहत दिखी।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चार जनवरी को एक बार जम्मू–कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने की संभावना है। अगर वेर्स्टन डिस्टरबेंस आ गया तो एक बार पुनः छह–सात जनवरी को बदली आ सकती है। इस दौरान वैज्ञानिकों ने बारिश की संभावना से भी इन्कार नहीं किया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि यूपी के कई जिलों में बदली बारिश हुई। गुरुवार से मौसम सामान्य भी हुआ। हालांकि सुबह राजधानी समेत कई जिलों में कोहरा पड़ सकता है। वहीं दिन में धूप खिली रहने से दिन का पारा बढ़ेगा लेकिन रात के पारे में गिरावट होनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से होगी। |
| समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले पम्पी के ठिकानों पर पहुंची आईटी टीम Posted: 30 Dec 2021 09:03 PM PST लखनऊ कन्नौज में एक और इत्र व्यापारी के घर आज शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। व्यापारी का नाम पुष्पराज जैन पम्मी है। वो समाजवादी पार्टी से एमएलसी भी हैं। उन्होंने 2022 के लिए 22 फूलों से बना समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। छापा अभी जारी है।बताए जाते हैं पुष्पराज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी हैं। पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद से ही पम्पी चर्चा में थे। उनका घर भी पीयूष जैन के घर से कुछ ही दूरी पर है। वह लगातार मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसके अलावा एक और इत्र कारोबारी मलिक मियां के ठिकानों पर भी कन्नौज में छापेमारी चल रही है। |
| लोहिया अस्पताल के कर्मचारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या Posted: 30 Dec 2021 08:19 PM PST लखनऊ लोहिया अस्पताल के लापता कर्मचारी की हत्या उसकी ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। लखनऊ पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पत्नी उसके पॉलिटेक्निक के प्रोफेसर प्रेमी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, तमंचा, कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ है।लोहिया संस्थान के कर्मचारी श्रीराम यादव (42) के पास 18 दिसंबर की देर शाम एसेंट कार खरीदने के लिए दो युवक उनके पास आए। टेस्ट ड्राइव कराने के लिए श्रीराम उनके संग चले गए। देर रात तक श्रीराम के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों से संपर्क किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। 19 दिसंबर को श्रीराम के भाई मनीष यादव ने विभूतिखंड थाने में अवशिष्ट व अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन की तो 22 दिसंबर को बाराबंकी में अयोध्या हाईवे से लिंक रोड पर कुरौली के पास श्रीराम की कार मिली। DCP ने बताया सीसीटीवी फुटेज की मदद से श्रीराम की पत्नी संगीता यादव, उसके प्रेमी अवशिष्ट कुमार निवासी राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर जहांगीराबाद, बाराबंकी, कुंती निवासिनी गांधीनगर, नगर कोतवाली, बाराबंकी, संतोष कुमार निवासी ग्राम डखौली, पोस्ट समैया नगर कोतवाली, बाराबंकी और सुशील कुमार निवासी अशोकनगर, ढकोली सुम्मईयानगर, नगर कोतवाली, बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया है। DCP ने बताया कि आरोपियों के पास से .32 बोर की पिस्टल, तमंचा, कारतूस व एक खोखा, अवशिष्ट के पास में संगीता की चार फोटो, संगीता का आधार कार्ड व पैन कार्ड व एक पोस्ट पेमेंट कार्ड बरामद हुआ है।पुलिस के मुताबिक संगीता का अवशिष्ट से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर चोरी से मिलते थे। अवशिष्ट से बात करने के लिए संगीता ने एक मोबाइल फोन छिपाकर रखा था। दिसंबर के पहले सप्ताह में श्रीराम ने छिपाकर रखा गया मोबाइल फोन देख लिया था। श्रीराम को पता चल गया कि पत्नी अवशिष्ट से बातें करती है। इसे लेकर श्रीराम का संगीता से झगड़ा होने लगा। इसके बाद वह पत्नी पर नजर रखने लगा। संगीता ने इसकी अवशिष्ट को जानकारी दी। फिर दोनों ने मिलकर श्रीराम को रास्ते से हटाने की साजिश रची। अवशिष्ट ने जहांगीराबाद में पॉलीटेक्निक के पास स्थित तालाब में मछली पालन करने वाले अपने दोस्त संतोष और सुशील को श्रीराम की हत्या करने के लिए राजी कर लिया। श्रीराम अपनी एसेंट कार बेचना चाहता था। संगीता ने अवशिष्ट को इसकी जानकारी दी। उनमें तय हुआ कि कार खरीदने के बहाने श्रीराम को टेस्ट ड्राइव के लिए ले जाकर हत्या की जाएगी। साजिश के तहत 18 दिसंबर की देर शाम संतोष व सुशील लोहिया संस्थान परिसर स्थित श्रीराम के आवास पर गए। बातचीत के बाद श्रीराम टेस्ट ड्राइव के लिए दोनों साथ चला गया। अवशिष्ट अपनी कार से इनका पीछा कर रहा था। BBD के पास अवशिष्ट की महिला मित्र कुंती मिली। सुशील ने कुंती को रिश्तेदार बताया और कहा कि इन्हें भी कार दिखानी थी। फिर कुंती को भी कार में बैठा लिया। ये लोग श्रीराम को बातचीत में उलझाकर घूमते रहे। फिर किसान पथ से बाराबंकी के बड्डूपुर जाकर संतोष व सुशील ने कार रोकी तो अवशिष्ट भी वहां आ गया। उसे देखकर श्रीराम जब तक माजरा भांपता सुशील ने .32 बोर के तमंचे से उस पर फायर किया मगर गोली मिस हो गई। फिर संतोष ने .32 बोर की पिस्टल से श्रीराम के सीने में गोली मार दी। इसके बाद श्रीराम को वहीं नहर में फेंकने के बाद सभी आरोपी बाराबंकी में कुरौली के पास श्रीराम की कार लावारिस छोड़कर सभी आरोपी भाग गए थे।ADCP ने बताया कि बाराबंकी में श्रीराम यादव की कार मिलने के बाद लोहिया संस्थान परिसर से वहां तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। सभी फुटेज में श्रीराम की कार के पीछे एक कार जाती दिखी। नंबर से पता चला कि यह कार अवशिष्ट की है, जिस पर श्रीराम के भाई ने पहले ही शक जताया था। सर्विलांस से छानबीन कर पुलिस टीम ने अवशिष्ट, संतोष, सुशील व कुंती को गिरफ्तार कर लिया। |
| दारोगा ने इंवेस्टिगेशन के लिए मांगी घूस, एंटीकरप्शन टीम ने किया गिरफ्तार Posted: 30 Dec 2021 08:17 PM PST
लखनऊ राजधानी लखनऊ में हाल ही में बने नए थाने बिजनौर में तैनात दरोगा राधेश्याम यादव को रिटायर डिप्टी एसपी बीएल दोहरे से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गुरुवार को एंटीकरप्शन की टीम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा को पीजीआई पुलिस के सुपुर्द किया गया है।बीएल दोहरे के मुताबिक एक साल पहले उनकी मलिहाबाद निवासी सौरभ और ऋषभ सैनी से मुलाकात हुई थी। मंडी परिषद का चेयरमैन बनने की लालच में आए रिटायर सीओ से आरोपियों ने एक करोड़ रुपये मांगे थे। झांसे में आकर दोहरे ने आरोपी सौरभ और ऋषभ को 20 लाख रुपये दे दिए। लेकिन उन्हें कोई पद नहीं मिला। ठगी की हकीकत सामने आने पर दोहरे ने सरोजनीनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ जुलाई महीने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना बिजनौर थाने में तैनात राधेश्याम यादव कर रहे थे।दरोगा ने कई बार उनसे मुलाकात कर विवेचना आगे बढ़ाने के लिए रुपये मांगे थे। इतना ही नहीं आरोपी दरोगा ने सौरभ और ऋषभ से उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा हटाने के लिए भी रुपये लिए थे। एंटीकरप्शन यूनिट के एसपी राजीव मल्होत्रा के अनुसार रिटायर डीएसपी बीएल दोहरे ने दरोगा राधेश्याम यादव के खिलाफ शिकायत की थी। गुरुवार को उनकी टीम ने राधेश्याम यादव को पांच हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। एसपी राजीव मल्होत्रा के अनुसार राधेश्याम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |