आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 7, 2021

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: असलहा सटाकर फेरीवाले और बाइक सवार से की गई लूट

Posted: 07 Dec 2021 06:41 AM PST


देवगांव एवं जहानागंज में हुई वारदात, एसपी मौके पर पहुंचे

ग्रामीणों की मोर्चेबंदी से बाइक छोड़ भागे, पुलिस हुई सक्रिय

आजमगढ़: जिले के जहानागंज और देवगांव थाना अंतर्गत मंगलवार को बाइक सवार लुटेरों ने असलहा सटाकर फेरीवाले और राहगीर से नगदी सहित दो मोबाइल, सोने की चेन और अंगूठी छीनकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही स्थानीय

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: जिस गाड़ी पर भाजपा की झंडी, उसमें है सबसे बड़ा पाखंडी- रमाकांत यादव

Posted: 07 Dec 2021 06:04 AM PST


जिले में भाजपा का खाता खुला तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा

देश,प्रदेश और समाज हित में पुत्र हो या कोई और फर्क नहीं पड़ता- पूर्व सांसद

आजमगढ़ : 6 दिसंबर को आजमगढ़ दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला था उन्होंने कहा था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा लगा हो तो

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: केंद्रीय गृहमंत्री, सीएम और डिप्टी सीएम पर दर्ज हैं केस : हवलदार यादव

Posted: 07 Dec 2021 04:59 AM PST


खीरी कांड सभी के सामने है, सरकार को गिरेबान में झांकने की जरूरत- सपा जिलाध्यक्ष

सपा जिलाध्यक्ष ने सीएम योगी के बयान पर किया पलटवार

आज़मगढ़: सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आजमगढ़ में दिए सपा के गुंडों वाले बयान पर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को पलटवार किया है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जो जैसा रहता है, वैसा ही दूसरों के बारे में

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: जिले के 35 खिलाड़ी करेंगे राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग

Posted: 07 Dec 2021 04:54 AM PST


पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने ट्रायल आयोजित कर टीम का चयन किया

आजमगढ़: टाइनी टाटस स्कूल में पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ आजमगढ़ के द्वारा जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया जिसमें दिनाँक:- 10 से 12 दिसंबर , 2021 को डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: धान खरीद हेतु अवशेष किसानों का सत्यापन एक हफ्ते में पूर्ण करें: कमिश्नर

Posted: 07 Dec 2021 04:18 AM PST


भुगतान कार्य में तेजी लाएं, मिलों में धान भेजना तत्काल शुरू करें: एमडी,पीसीएफ

आज़मगढ़ 7 दिसम्बर -- मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश धान खरीद हेतु जिन किसानों का सत्यापन अभी तक नहीं हो सका है, उनका एक सप्ताह के अन्दर हर हालत में सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के बाद किसी भी किसान का सत्यापन अवशेष नहीं मिलना चाहिए। मण्डलायुक्त श्री पन्त मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान खरीद की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने क्रय एजेन्सियों को निर्देशित किया कि क्रय केन्द्रों पर स्टाक रजिस्टर, आवक आदि को नियमित रूप से अपडेट रखना सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर रोस्टर बना हुआ नहीं पाया गया, जिससे सुचारु रूप से धान की खरीद प्रभावित हुई है। मण्डलायुक्त ने तत्काल रोस्टर तैयार करने हेतु एजेन्सियों को निर्देशित किया। जनपदों मंे मिलों के सम्बद्धीकरण की समीक्षा में उन्होंने पाया कि मऊ में कार्यरत सभी 7 मिलों का अनुबन्ध हो गया है, जबकि बलिया में 35 मिलों के सापेक्ष कार्यरत 33 मिलों में 29 का अनुबन्ध अभी तक हुआ है। इसी प्रकार आज़मगढ़ में 53 के सापेक्ष 29 का सम्बद्धीकरण हो चुका है। इस सम्बन्ध में उन्होंने आज़मगढ़ एवं बलिया के अपर जिलाधिकारियों से कहा कि व्यक्तिगत ध्यान देकर मिलों का तत्काल सम्बद्धीकरण करायें। मण्डलायुक्त श्री पन्त ने किसानों को भुगतान किये जाने की स्थिति जायजा लेते हुए पाया कि पीसीएफ द्वारा समय से आनलाइन नहीं किये जाने से बकाया अधिक प्रदर्शित हो रहा है। इस स्थिति पर उन्होंने असन्तोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि जो भी भुगतान हो उसे तत्काल आनलाइन किया जाय, भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करें, जो भी कमियॉं पाई जायें उसे तत्काल दूर करायें। श्री पन्त ने आगाह किया कि यदि किसी केन्द्र पर अनियमितता की शिकायत मिलती है तो उसे गंभीरता से लिया जायेगा तथा सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में यूपी पीसीएफ के प्रबन्ध निदेशक मासूम अली सरवर ने कहा कि प्रायः किसानों द्वारा हैण्डलिंग चार्ज के सम्बन्ध में शिकायतें प्राप्त होती हैं, जबकि क्रय केन्द्रों पर हैण्डलिंग चार्ज नहीं लिया जाता है, केवल उतराई, छनाई का ही चार्ज लिया जाता है। इस सम्बन्ध में उन्हों सभी एसडीएम, जिला खाद्य विपणन अधिकारियों एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान इस सम्बन्ध में किसानों को अवश्य बतायें। उन्होंने मिलों में धान प्रेषण की समीक्षा में पाया कि केवल मऊ में धान भेजा गया है तथा वहॉं अग्रिम लाट भी प्राप्त की गयी है, परन्तु आज़मगढ़ एवं बलिया में अभी तक प्रेषण प्रारम्भ नहीं किया गया है। प्रबन्ध निदेशक श्री सरवर ने इस सम्बन्ध में सम्बन्धित एडीएम को निर्देश दिया कि इस ओर ध्यान देकर तत्काल मिलों को धान का प्रेषण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि भुगतान की ऑनलाइन फीडिंग समय से करायें। श्री सरवर ने कहा कि यद्यपि कि बोरे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, फिर भी यदि कहीं बोरे की समस्या आती है तो मिलरों से प्राप्त करें। इसके अतिरिक्त भी उन्होंने कतिपय अन्य बिन्दुओं पर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। बैठक में संभागीय खाद्य नियन्त्रण राममूर्ति पाण्डेय ने बताया कि मण्डल में कुल 243300 एमटी धान की खरीद का लक्ष्य है, जिसमें आज़मगढ़ हेतु 77700 एमटी, मऊ हेतु 41200 एमटी तथा बलिया हेतु 124400 एमटी लक्ष्य निर्धारित है। उन्होने बताया किया कि मण्डल के जनपदों में कुल 4 एजेन्सियों धान क्रय हेतु 191 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जिसमें आज़मगढ़ में 66, मऊ में 45 एवं बलिया में 80 क्रय केन्द्र हैं।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सगड़ी गौरव कुमार, अपर आयुक्त (न्यायिक) हंसराज, एडीएम आज़मगढ़ आज़ाद भगत सिंह, एडीएम मऊ बीपी सिंह, एडीएम बलिया आरके सिंह, आज़मगढ़, मऊ एवं बलिया के जिला खाद्य विपणन अधिकारी क्रमशः गोविन्द उपाध्याय, विपुल कुमार सिंह, अविनाश चन्द्र सागरवाल, तीनों जनपद के सभी एसडीएम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी रहे।

आज़मगढ़: विदेश से आए और कोविड-19 के लक्षण युक्त लोगों की सूचना दें- डीएम

Posted: 07 Dec 2021 04:03 AM PST


विदेश से आए लोग अपनी व परिवार की जांच करा 14 दिन क्वारन्टीन में रहें


सभी लोग कोविड-19 का टीका अनिवार्य रूप से लगवाएं- जिलाधिकारी

आजमगढ़ 07 दिसम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बनाये गये कोविड कन्ट्रोल रूम में कोविड-19 के नये वैरियन्ट ओमिक्रान के बढते हुए मरिजों के दृष्टिगत जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: लापरवाही पड़ी भारी, एसपी ने दो सिपाहियों को सस्पेंड किया

Posted: 07 Dec 2021 01:31 AM PST

एसपी अनुराग आर्य

शहर में पेट्रोल पंप की केबिन में सो रहा था एक सिपाही

देवगांव में चोरी के समय सौ मीटर दूर खड़ी थी पीआरवी

आजमगढ़ : ठंड के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस गश्त की जगह आराम फरमा रही है।इस हकीकत जांच कराई गई, तो लापरवाही उजागर हो गई। एसपी ने दो आरक्षियों को निलंबित करने के साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की है।दो दिसंबर की रात लगभग सवा एक बजे चेकिंग के दौरान ड्यूटी के समय दोपहिया पीआरवी आरक्षी रंजीत कुमार को करतालपुर बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप पर अपनी दोपहिया खड़ी कर पेट्रोल पंप के केबिन में सोते पाया गया। इसी क्रम में देवगांव कोतवाली क्षेत्र में रात्रि चेकिंग के दौरान चकमोजनी मोलनापुर गांव में दो दिसंबर की रात हुई चोरी की घटना के बाद घटनास्थल से मात्र सौ मीटर की दूरी पर स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर मोड़ पर ड्यूटी के लिए लगाए गए पीआरवी वाहन पर तैनात आरक्षी श्यामप्रकाश यादव सही ढंग से कर्तव्य का निर्वहन नहीं करते पाए गए। इन दोनों आरोपियों द्वारा अपने पदेन दायित्वों एवं कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया है।एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

आज़मगढ़: सराफा समेत तीन दुकानों से लाखों का माल उड़ाया

Posted: 07 Dec 2021 01:21 AM PST


संजरपुर में मकान का ताला तोड़ने में नाकाम चोरों ने बाइक फूंकी

मिठाई की दो दुकानों की आलमारी तोड़ किया हजारों का नुकसान

आजमगढ़: ठंड का मौसम शुरू होने के साथ जिले में चोरी की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है।अभी दो दिन पहले अहरौला क्षेत्र के चार मकानों को चोरों ने निशाना बनाया, तो सोमवार को

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages