Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 7, 2021

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


MP HIGH COURT जिला न्यायाधीश सीधी भर्ती रिजल्ट के बाद इंटरव्यू की अधिसूचना

Posted: 07 Dec 2021 07:37 AM PST

जबलपुर
। Madhya Pradesh high court exam cell द्वारा अधिसूचना जारी की गई है कि मध्यप्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा (जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर) बार से सीधी भर्ती परीक्षा- 2020 मुख्य परीक्षा दिनाँक 23 एवं 24/10/2021 को आयोजित की गई थी और परीक्षा का परिणाम दिनाँक 02/12/2021 को घोषित किया गया है। 

साक्षात्कार हेतु प्रावधिक रूप से अनुमति प्राप्त अभ्यर्थियों की सूची मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की वेबसाइट www.mphc.gov.in पर अपलोड की गई है। साक्षात्कार हेतु सफल पाये गये अभ्यर्थी मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की वेबसाइट www.mphc.gov.in पर दिये गये व्यक्तिगत विवरण पत्रक तथा अनुप्रमाणन फार्म के प्रोफार्मा को डाउनलोड करें। 

अनुप्रमाणन फार्म के प्रोफार्मा में सभी प्रविष्टियाँ पूर्ण कर साक्षात्कार हेतु दिनाँक 15/01/2022 को प्रातः 08:30 बजे तक कान्फ्रेंस हॉल, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर पिन कोड 482001 में समस्त दस्तावेजों की निर्देशानुसार स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के सेट व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। विस्तृत जानकारी के लिए कृपया मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP Panchayat Chunav- किस पद के लिए कितना डिपॉजिट जमा करना होगा, यहां पढ़िए

Posted: 07 Dec 2021 07:21 AM PST

भोपाल
। त्रिस्तरीय पंचायत के विभिन्न पदों पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए नाम निर्देशन-पत्र भरने वाले अभ्यर्थी को निक्षेप राशि (डिपॉजिट अमाउंट) भी जमा करनी होगी। 

जिला पंचायत सदस्य के लिए जिला मुख्यालय, जनपद पंचायत सदस्य के लिए विकास खण्ड मुख्यालय और पंच तथा सरपंच पद के लिए विकासखण्ड मुख्यालय और क्लस्टर मुख्यालय पर नाम निर्देशन-पत्र लिये जायेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों को समूह-बद्ध कर क्लस्टर बनाया जायेगा। 

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री वी.एस. जामोद ने जानकारी दी है कि जिला पंचायत सदस्य के लिए 8 हजार, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 4 हजार, सरपंच के लिए 2 हजार और पंच पद के लिए 400 रूपये की निक्षेप राशि जमा करनी होगी।  मध्य प्रदेश में चुनाव संबंधी समाचार एवं अपडेट के लिए कृपया mp election news पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- जिस तेंदुए के लिए आफत मची थी, रेस्ट हाउस में आराम करता मिला

Posted: 07 Dec 2021 07:01 AM PST

इंदौर
। जिस तेंदुए के लिए पिछले 6 दिनों से आफत मची हुई थी। इंदौर का चिड़ियाघर प्रशासन, बुरहानपुर के वन विभाग के अधिकारियों को झूठा करार दे रहा था। वह तेंदुआ चिड़ियाघर से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में आराम करता हुआ मिला। जहां पर तेंदुआ आराम कर रहा था वहां आसपास IG, कलेक्टर, SP, ADM और दूसरे अफसरों के बंगले हैं।

पूरी कहानी पॉइंट टू पॉइंट 

30 नवंबर- बुरहानपुर के नेपानगर में तेंदुए को पकड़ा गया। 
1 दिसंबर- तेंदुए को बुरहानपुर से इंदौर के चिड़ियाघर लाया गया। 
2 दिसंबर- चिड़ियाघर परिसर में पिंजरा तो था लेकिन तेंदुआ गायब था। 
2 दिसंबर- घायल तेंदुए के फरार होने की खबर से सनसनी फैल गई। 
2 दिसंबर- खबर लीक हो जाने के बाद 52 एकड़ के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाने का दावा किया गया। 
3 दिसंबर- सीसीटीवी में तेंदुआ दिखाई दिया। सर्च ऑपरेशन जारी का दावा किया गया। 

4 दिसंबर- चिड़ियाघर मैनेजमेंट ने यू-टर्न लिया। कहां तेंदुआ इंदौर में आए ही नहीं। रास्ते में गायब हुआ है। 
5 दिसंबर- दावा किया गया कि खोजी कुत्तों और ढोल वालों की मदद से तेंदुए की तलाश की जा रही है। 
6 दिसंबर- तेंदुए के सर्च ऑपरेशन का दावा किया जाता रहा और यह भी कहा जाता रहा कि तेंदुआ इंदौर आया ही नहीं। 
7 दिसंबर- ग्रामीणों ने चिड़ियाघर से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस के पास तेंदुए के होने की सूचना दी। देखा तो मियां जी आराम कर रहे थे। 

मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर तेंदुए की उपस्थिति ने इस बात का खुलासा कर दिया कि कोई सर्च ऑपरेशन नहीं चल रहा था। मीडिया को दिखाने के लिए सिर्फ फोटो खींचवाए  जा रहे थे। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

MP NEWS- शिक्षक भर्ती में विसंगति के खिलाफ शिक्षा मंत्री के बंगले पर धरना

Posted: 07 Dec 2021 06:32 AM PST

भोपाल
। आज दिनांक 7 दिसंबर को चयनित शिक्षकों ने डीपीआई और शिक्षा मंत्री के बंगले पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा की गई शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर आपत्ति है। उनका कहना है कि नियुक्ति की पहली सूची में बहुत सारी विसंगतियां हैं। इन्हें दूर करना होगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षक भर्ती 2018 लगातार नए आयाम लिखती जा रही है 3 साल बाद भी सरकार वह डीपीआई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रही है। 12043 पदों पर जो पहली सूची जारी की गई थी उसमें बहुत सारी विसंगतियां हैं। नियम के अनुसार अनरिजर्व्ड के पद पूरे भरे जाने चाहिए लेकिन अभी भी बहुत सारे पद खाली है। इसके अलावा अंतिम चयन सूची प्रोविजनल चयन सूची और प्रोविजनल मीटिंग सूची को मिलाकर बनना था। 

डीपीआई अधिकारी कामना आचार्य ने काफी गोलमोल बात की उन्होंने आचार संहिता, ओबीसी आरक्षण एवं लिस्ट की वैधता पर सवाल उठाया। लगातार तीन साल से डीपीआई के अधिकारी और मुख्यमंत्री जी, चयनित शिक्षकों को मूर्ख बना रहे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री जी दावा कर चुके हैं कि उन्होंने 30000 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति दे दिए जो कि बिल्कुल भी सफेद झूठ है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP CORONA NEWS- लॉकडाउन के डर से दुकानदार ने जहर खाया

Posted: 07 Dec 2021 06:28 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पूरा प्रशासनिक अमला लगातार इस तरह के बयान दे रहा है कि कोरोनावायरस की तीसरी लहर शुरू हो गई है और जनवरी में पीक पर होगी। तीसरी लहर के दौरान फिर से बाजार बंद होने की संभावना से एक दुकानदार इतना घबरा गया कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। समाचार लिखे जाने तक दुकानदार जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था। 

यह घटना मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के खड़गांय गांव की है। व्यापारी का नाम अंशुल विनय शर्मा है। वह हाट बाजार में कपड़े की दुकान लगाता है। जहर खाने के बाद अस्पताल में उसने बताया कि पहले नोटबंदी, फिर टोटल लॉकडाउन उसके बाद दूसरी लहर में बाजार बंदी के कारण ना केवल घाटा हुआ बल्कि जमा पूंजी भी खत्म हो गई। सब कुछ सामान्य हुआ। सरकार ने प्रतिबंध हटाए तो उम्मीद जगी थी। बचा-खुचा जो कुछ भी था उससे माल भर लिया था। 

अब तीसरी लहर की बात की जा रही है। फिर से बाजार बंद किया जाएगा। 2 साल पहले शादी हुई है। घर में एक छोटी बच्ची है। परिवार पालना मुश्किल हो गया है। इसी तनाव के चलते जहर खा लिया था। उल्लेख करना आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में भी एक डॉक्टर ने तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए अपने परिवार की हत्या करके गायब हो गया। उसका कहना था कि वह आत्महत्या कर रहा है। आज मंत्री परिषद की बैठक के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों से कहा है कि जनवरी के महीने में कोरोनावायरस की तीसरी लहर पीक पर हो सकती है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages