Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- BHOPAL NEWS- विवाहिता ने पति का मर्डर किया, डेड बॉडी लेकर थाने पहुंच गई
- DAVV NEWS- कर्मचारियों की अनंतिम सूची जारी, अभ्यावेदन का मौका
- मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन - MP CABINET MEETING OFFICIAL REPORT 07 DEC 2021
- MP WEATHER FORECAST- 6 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, रात में ना निकले, सूर्योदय तक घरों में रहे
- MPPEB NEWS- जेल प्रहरी परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां देखें
- मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के चार स्तंभ बताए - MPNews
- लॉकडाउन में समाज सेवा करने निकली थी, वह फायदा उठा गया, पति से तलाक भी हो गया- BHOPAL NEWS
- GWALIOR NEWS- छात्र के पेट में से लोहे की 27 कीलें निकलीं, कहां से आईं नहीं पता
| BHOPAL NEWS- विवाहिता ने पति का मर्डर किया, डेड बॉडी लेकर थाने पहुंच गई Posted: 07 Dec 2021 06:12 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसान धनराज मीणा की पत्नी संगीता मीणा ने अपने बॉयफ्रेंड आशीष पांडे के साथ मिलकर पति धनराज मीणा की हत्या की और उसकी डेड बॉडी को कार में लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। पति की जानकारी में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा थापुलिस ने बताया कि कटारा हिल्स स्थित सागर गोल्डन पार्क में किसान धनराज मीणा अपनी पत्नी संगीता मीणा के साथ रहते थे। संगीता मीणा का इंजीनियर आशीष पांडे से लंबे समय से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। इस बात की जानकारी धनराज मीणा को भी थी। आशीष के साथ रिश्ते को लेकर धनराज और संगीता में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने कहा कि पांडे ग्वालियर का रहने वाला था, जबकि मीना नसरुल्लागंज का रहने वाला था। दोनों 2014 में सागर गोल्डन पाम कॉलोनी में शिफ्ट हो गए थे। भोपाल में विवाहित महिला पति की लाश को कार की डिग्गी में डालकर थाने पहुंचीसंगीता ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन भी उसका पति धनराज मीणा झगड़ा करने लगा। रोज-रोज के झगड़े से तनाव में आकर संगीता मीणा और उसके बॉयफ्रेंड आशीष मीणा ने पति धनराज मीणा की हत्या करने की साजिश रची। संगीता मीणा ने अपने पति को नींद की गोलियां खिला दी। जब वह बेहोश हो गया तो दोनों ने लाठियों से मार-मार कर पति की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लाश को पैक किया और कार की डिग्गी में डालकर पुलिस थाने पहुंच गई। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| DAVV NEWS- कर्मचारियों की अनंतिम सूची जारी, अभ्यावेदन का मौका Posted: 07 Dec 2021 05:03 AM PST इंदौर। Devi Ahilya Vishwavidyalaya ने गत वित्तीय वर्ष के लिए कर्मचारियों की अनंतिम वरिष्ठता सूची प्रसारित कर दी गई है। कर्मचारियों के अभ्यावेदन के लिए 20 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद इस सूची को अंतिम सूची मान लिया जाएगा। दिनांक 01.04.2020 से 31.03.2021 की स्थिति दर्शाने वाली देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कार्यरत अनुविभागीय, अधिकारी / कुलपति कुलसचिव के निज सहायक, अधीक्षक, सहायक वर्ग प्रथम / द्वितीय/तृतीय, कनिष्ठ आशुलिपिक, सुपरवाईजर, जमादार, मशीनमेन ग्रेड तीन, दफ्तरी, स्वच्छक, वाहन चालक, माली, मार्कर, भृत्य / चौकीदार / फरार्श / ग्राउन्डमेन / पॅप अटेण्डेन्ट, मुद्रणालय विभाग, वरिष्ठ टेक्नीशियन, प्रयोगशाला परिचारक, लेब टेक्नीशियन /प्रयोगशाला सहायक / लेब टेक्नीशियन कम स्टोर कीपर, वरिष्ठ तकनीकी सहायक ग्रंथालय सहायक प्रथम द्वितीय, काउन्टर क्लर्क, बुक लिफ्टर, बुक बाईन्डर, स्टोर कीपर, जीवन विज्ञान अध्ययनशाला, कम्प्युटर सेंटर, ई.एम.आर.सी, यूसिक विभाग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अध्ययनशाला के कर्मचारियों की अनंतिम वरिष्ठता सूची प्रसारित की जाती है। संबंधित कर्मचारी यदि वरियता सूची में नाम, जन्म तिथि, प्रथम नियुक्ति दिनांक, वर्तमान पद, नियुक्ति तिथि, वर्ग/ जाति आदि उल्लेखित किसी जानकारी के संबंध में और/ अथवा अन्य बिन्दु पर अभ्यावेदन प्रस्तुत करना चाहे तो इस सूची प्रसारण तिथि के 20 दिन के अन्दर कर सकेंगे। इस अवधि के पश्चात प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा तथा इसके पश्चात जारी सूची अंतिम मानी जावेगी। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्या करें. |
| मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन - MP CABINET MEETING OFFICIAL REPORT 07 DEC 2021 Posted: 07 Dec 2021 05:07 AM PST संरक्षित वन क्षेत्रों से पुनर्वास हेतु प्रति परिवार मुआवजा 10 से बढ़ाकर 15 लाखभोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में राष्ट्रीय उद्यानों/अभयारण्यों (संरक्षित क्षेत्रों) एवं टाईगर रिजर्व के कॉरिडोर से ग्रामों के पुनर्वास के लिये राज्य योजना में मुआवजा की प्रति परिवार पैकेज राशि 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रूपये अंगीकार करने की मंजूरी दी गयी। वन विभाग की ग्रामों के पुनर्वास के लिये ''मुआवजा" योजना को आगामी पाँच वर्षों अर्थात् 2021-22 से 2025-26 के लिये राशि 75 करोड़ की स्वीकृति दी गयी। कैम्पा मद से वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक कुल 4 वर्षों के लिये 285 करोड़ रूपये की स्वीकृति जारी की जाने का अनुमोदन भी किया गया।ग्वालियर में एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि आवंटनमंत्रि-परिषद ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, ग्वालियर को एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिये ग्राम लोहारपुर तहसील मुरार, जिला ग्वालियर में स्थित कुल रकबा 57.952 हेक्टेयर शासकीय भूमि, शून्य प्रब्याजि एवं एक रुपया वार्षिक भू-भाटक पर आवंटन करने का निर्णय लिया। लोक सेवा प्रबंधन विभाग में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की नियुक्तिमंत्रि-परिषद ने लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान की सांगठनिक संरचना में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की नियुक्ति की सेवा शर्तों के संबंध में संशोधित आदेश को मंजूरी दी। संस्थान में राज्य शासन द्वारा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव से अनिम्न स्तर के प्रशासनिक अनुभव रखने वाले अधिकारी अथवा राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोक नीति, लोक प्रशासन एवं सुशासन के क्षेत्र में कार्यानुभव रखने वाले अशासकीय व्यक्ति की पद-स्थापना की जा सकेगी। अशासकीय व्यक्ति की नियुक्ति की स्थिति में नियुक्त अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी को राज्य शासन के सचिव स्तर के अधिकारी को प्राप्त होने वाली सुविधाओं के समतुल्य सुविधाएँ प्राप्त होंगी। छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तन संशोधन विधेयकमंत्रि-परिषद द्वारा "छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा" का नाम "राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा" किया जाने के प्रस्तावित संशोधन विधेयक के प्रस्तुत प्रस्ताव को मान्य किया गया। व्यापार मेला प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक 2021 का अनुमोदनमंत्रि-परिषद ने ग्वालियर व्यापार मेला, ग्वालियर का आयोजन सुचारू संचालित करने के दृष्टिगत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा प्रशासित अधिनियम "ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण अधिनियम में शब्द "वाणिज्य एवं उद्योग विभाग" के स्थान पर शब्द "सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग" प्रतिस्थापित करने के लिये ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक 2021 का अनुमोदन किया। इस विधेयक को विधानसभा में प्रस्तुत कर पारित कराने की सभी कार्यवाही करने के लिये सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग को अधिकृत किया गया है। ✒ राजेश दाहिमा/दुर्गेश रायकवार/अनुराग उइके |
| MP WEATHER FORECAST- 6 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, रात में ना निकले, सूर्योदय तक घरों में रहे Posted: 07 Dec 2021 04:41 AM PST भोपाल। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस के इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। यानी यह कोहरा ट्रैफिक के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। मध्य प्रदेश के इन 6 जिलों के लिए घना कोहरा की चेतावनीभारत मौसम विज्ञान विभाग की मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार भिंड, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिला में 8 दिसंबर 2021 की सुबह घना कोहरा पड़ सकता है। इनके आसपास के जिलों में भी कोहरा बना रहेगा। घने कोहरे की स्थिति में यातायात प्रभावित हो सकता है। अतः नागरिकों से अपील की गई है कि रात्रि से लेकर दूसरे दिन सूर्योदय तक यथासंभव यात्राएं स्थगित कर दें। मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमानएक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जिसे मोटे तौर पर लॉन्ग के साथ एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है। 62°E अक्षांश के उत्तर में. निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में 27°N. इसके प्रभाव में, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 07-09 और हिमाचल प्रदेश में 08 और 09 दिसंबर को हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। इसके कारण अगले चार-पांच दिनों में मध्य प्रदेश के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MPPEB NEWS- जेल प्रहरी परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां देखें Posted: 07 Dec 2021 04:21 AM PST भोपाल। Professional Examination Board, Bhopal ने MP Jail Department Prahari (Karyapalik) Recruitment Test 2020 का FINAL RESULT घोषित कर दिया है। उम्मीदवार मध्य प्रदेश गृह विभाग जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं। HOW TO GET FINAL RESULT FROM MPPEB WEBISTEसबसे पहले एमपी पीईबी की ऑफिशल वेबसाइट peb.mp.gov.in ओपन करें। होम पेज पर नवीन सूचनाओं के लिए एक पॉप अप ओपन होगा। पॉप अप में 'अंतिम परीक्षा परिणाम - जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2020' लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आप रिजल्ट वाले पेज पर पहुंच जाएंगे। यदि पॉप अप ओपन नहीं होता तो सबसे ऊपर ग्रे स्ट्रिप में RESULT/ परिणाम ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां ENTRANCE TEST के नीचे RECRUITMENT TEST की टेबल में Jail Department - Prahari (Karyapalik) Recruitment Test 2020 (Final Result) लिंक पर क्लिक करें। आप डायरेक्ट रिजल्ट वाले पेज पर पहुंच जाएंगे। अपना एप्लीकेशन नंबर अथवा रोल नंबर दर्ज करें। डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। कैप्चर क्वेश्चन का आंसर भरें। सर्च बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट आपके सामने हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के चार स्तंभ बताए - MPNews Posted: 07 Dec 2021 04:04 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के 4 स्तंभ बताए। उन्होंने कहा कि हमने AtmaNirbhar MP के लिए चार प्रमुख स्तंभ तय किए हैं, जिसमें पहला है इंफ्रास्ट्रक्चर। हम यहां अधोसंरचना पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। चाहे रोड कनेक्टिविटी हो या एयर कनेक्टिविटी, हम अधोसंरचना पर काम कर रहे हैं। दूसरा स्तंभ है गुड गवर्नेंस।आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए तीसरा स्तंभ है स्वास्थ्य और शिक्षा। चौथा स्तंभ है अर्थव्यवस्था और रोजगार। हम देखें तो अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए पहले दो स्तंभ यानी बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और गुड गवर्नेंस मुख्य आधार है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के चार स्तंभ1. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर 2. गुड गवर्नेंस 3. स्वास्थ्य और शिक्षा 4. अर्थव्यवस्था और रोजगार |
| लॉकडाउन में समाज सेवा करने निकली थी, वह फायदा उठा गया, पति से तलाक भी हो गया- BHOPAL NEWS Posted: 07 Dec 2021 04:06 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 वर्षीय एक विवाहित महिला लॉकडाउन के समय समाज सेवा करने निकली थी। जिस समाज सेवक के साथ वह लोगों को खाना बांटने जाती थी। उसी सोशल वर्कर ने उसका फायदा उठा लिया। उसके झूठे प्यार में पागल विवाहित महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया। अब मामला पुलिस थाने में पहुंच गया है। राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाने में इकबाल नाम के कथित सोशल वर्कर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि लॉकडाउन के समय इकबाल लोगों को भोजन वितरण करने के लिए जाता था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। वह भी इकबाल के साथ लोगों की मदद करने जाने लगी। इसी दौरान इकबाल ने उसे प्रपोज कर दिया। शिकायत के अनुसार महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। फिर भी इकबाल उसके साथ फिजिकल हो गया। इकबाल ने कहा कि सब कुछ सामान्य होने के बाद तुम अपने पति और बच्चों को छोड़ देना। मैं तुमसे शादी कर लूंगा। महिला समझ नहीं पाई कि एक बार ने कुछ समय तक उसका फायदा उठाने के लिए ऐसी बात कही है। उसने सचमुच अपने पति से तलाक ले लिया। इधर इकबाल ने शादी करने से मना कर दिया। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- छात्र के पेट में से लोहे की 27 कीलें निकलीं, कहां से आईं नहीं पता Posted: 06 Dec 2021 09:21 PM PST ग्वालियर। मात्र 17 साल के एक छात्र के पेट का अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि उसके पेट के अंदर लोहे की 27 कीलें मौजूद हैं। उनकी लंबाई 3-3 इंच है। यह देखते ही डॉक्टरों के होश उड़ गए तुरंत ऑपरेशन किया गया। 25 कीलें तो बाहर निकाल ली गईं लेकिन 2 कीलें छोटी आंत में घुस गईं थीं। इसके लिए दोबारा ऑपरेशन करना पड़ा। छात्र का नाम धनंजय कुमार उम्र 17 साल निवासी आर्य नगर मुरार बताया गया है। 1 दिन पहले उसके पेट में दर्द उठना शुरू हुआ। परिवार वालों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन कुछ समय बाद उसका पेट फूलना शुरू हो गया और उल्टियां होने लगी। परिवार वालों ने उसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसके पेट का अल्ट्रासाउंड किया। स्क्रीन पर पेट की स्थिति देखकर डॉक्टर चौक गए। छात्र के पेट में कीलें भरी हुई थी। गिनती करने पर उनकी संख्या 27 निकली। छात्र की जान बचाने के लिए उसका ऑपरेशन करना जरूरी था। करीब ढाई घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने छात्र के पेट से 25 कीलें सफलतापूर्वक बाहर निकाल ली। लेकिन 2 कीलें अभी भी छात्र के पेट रह गई थी। डॉक्टर ने बताया कि वह छोटी आंत के अंदर घुस गई है। दोबारा ऑपरेशन करके उन्हें भी बाहर निकाल लिया गया। छात्र अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पेट के अंदर कीलें कहां से आईं, रहस्यछात्र की जान तो बचा ली गई लेकिन उसके पेट के अंदर लोहे की 27 कीलें कैसे पहुंच गई किसी को कुछ नहीं पता। छात्र को याद नहीं कि उसने कभी कीलें निगलने की कोशिश तक की है। परिवार के लोग भी बस अनुमान लगा रहे हैं। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |