सुल्तानपुर टाइम्स |
- 13 वर्षीय किशोर ने पोर्न देखकर तीन साल की बच्ची से किया रेप
- पुलिस ने चोरी गए 21 लाख 50 हजार रुपए कीमत के मोबाइल किए बरामद,130 लोगों को वापस किए गए मोबाइल
- सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
- जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान आमजनों की सुनी समस्याएं
- ड्राइवर को गाड़ी से उतारकर कार ले उड़े बदमाश
- प्रैक्टिकल के बहाने नशा देकर लड़कियों से रेप की कोशिश,स्कूल के मैनेजरों पर केस दर्ज
- मां की दवाई लेकर वापस लौट रही युवती से बाइक सवार ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
| 13 वर्षीय किशोर ने पोर्न देखकर तीन साल की बच्ची से किया रेप Posted: 07 Dec 2021 03:17 AM PST
लखनऊ कानपुर में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां बिधनू के एक गांव में 13 साल के किशोर ने मोबाइल में पोर्न वीडियो देखते हुए बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद जब बच्ची की हालत बिगड़ी तो आरोपी मौके पर उसे छोड़कर भाग निकला। बदहवास हालत में बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। बिधनू पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बच्ची के पिता ने बताया कि सोमवार देर शाम को उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 13 साल का किशोर उसे टॉफी-चॉकलेट दिलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया। उस वक्त घर में किशोर अकेला ही था। उसने मोबाइल में पोर्न वीडियो देखते हुए बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे छोड़कर फरार हो गया। उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लड निकल रहा था।बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची। परिजनों ने पूछा तब हैवानियत का पता चला। उन्होंने बिधनू पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को उर्सला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से हालत बिगड़ने पर हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल में रेफर कर दिया गया।बिधनू थाने के एसओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही रात में ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।पूछताछ में किशोर ने बताया कि मोबाइल पर उसने पोर्न वीडियो देखकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। मोबाइल भी उसके पास से बरामद हुआ है। किशोर की गूगल सर्च हिस्ट्री चेक की गई तो सामने आया कि कई महीनों से वह सिर्फ पोर्न वीडियो अश्लील तस्वीरें ही मोबाइल में देख रहा था। |
| पुलिस ने चोरी गए 21 लाख 50 हजार रुपए कीमत के मोबाइल किए बरामद,130 लोगों को वापस किए गए मोबाइल Posted: 07 Dec 2021 03:19 AM PST अमेठी जिले में सर्विलांस टीम को आज मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है़। टीम ने साढ़े इक्कीस लाख रुपए कीमत के 130 मोबाइल बरामद किया है़। आज यहां सभागार में सभी मोबाइलों को वापस करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस टीम को 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया है़।जिले के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने मीडिया को बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय के निर्देशन में गुमशुदा और चोरी गए मोबाइलों को बरामद करने के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया था। प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा और उनकी टीम के अथक प्रयास में खोए हुए 130 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन विभिन्न तिथियों में उनके मालिकों से खो गये थे। सर्विलांस/साइबर सेल टीम द्वारा जनहित में प्रयास करके खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी की गई। जिनकी कुल कीमत लगभग 21 लाख 50 हजार रुपए है। आज सभी मोबाइल उनके मालिको को सुपुर्द किये गये हैं। |
| सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया Posted: 07 Dec 2021 02:38 AM PST सुलतानपुर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सुलतानपुर एवं प्रभारी अधिकारी ई.सी.एच.एस., पालीक्लीनिक सुलतानपुर की अगुवाई में सैनिक कल्याण, कार्यालय के समस्त स्टाफ तथा भूतपूर्व सैनिकों के समूह द्वारा जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) बी0 प्रसाद, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय तथा अन्य अधिकारियों कर्मचारियों को प्रतीक झण्डा लगाया गया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने दान पात्र में आर्थिक सहयोग देते हुए कहा कि सैनिक की हमारे देश के रक्षक हैं, उन्हीं के बल पर हम सभी देश वासी सुख शांति तथा गर्व की अनुभूति करते हैं। इसलिये हम सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा जिले वासियों का कर्तव्य है कि यथाशक्ति उदारता पूर्वक अधिक सहयोग देकर सैनिकों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे कि उनका मनोबल सदैव ऊॅचा रहे। इसी क्रम में जनपद के भूतपूर्व सैनिकों/आश्रितों तथा वीर नारियों के कार्यालय सभाकक्ष में एक सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैनिकों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु उचित दिशा निर्देश तथा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया और सभी का समापन हुआ। |
| जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान आमजनों की सुनी समस्याएं Posted: 06 Dec 2021 10:36 PM PST सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। |
| ड्राइवर को गाड़ी से उतारकर कार ले उड़े बदमाश Posted: 06 Dec 2021 10:23 PM PST सुलतानपुर जिले में वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बदमाशों ने कार लूट लिया और फरार हो गए। बताया जा रहा है़ बदमाश मौत में शामिल होने के लिए कहकर लखनऊ से कार बुककर ला रहे थे। पुलिस अब पूरे मामले में जांच कर रही है़।पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि लखनऊ के पॉलीटेकनिक चौराहे के पास से कुछ लोगों ने कार बुक कराई। और कार संख्या यूपी 32 एल एन 6247 को बुक कर यह कहकर लाये कि किसी की मृत्यु हो गयी चलना है। कार ड्राइवर पवन कुमार मिश्रा पुत्र रामहरस मिश्रा निवासी कुटिया थाना खंडासा जनपद अयोध्या वाहन चला रहा था। बदमाशों ने हैदरगढ़ में कार में सीएनजी डलवायी और उसी समय बदमाश कार से ड्राइवर को हटाकर खुद गाड़ी चलाने लगे। जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमागंज बाइपास चौराहे पहुंचने पर ड्राइवर पवन को बदमाशों ने गाड़ी से उतार दिया और कार लेकर फरार हो गये। इस मामले में पवन कुमार मिश्र की सूचना पर कोतवाली देहात थाने पर केस दर्ज कर लिया गया है़। पुलिस अधीक्षक ने बताया अभियुक्तो की तलाश के लिए टीम गठित की गयी है़। |
| प्रैक्टिकल के बहाने नशा देकर लड़कियों से रेप की कोशिश,स्कूल के मैनेजरों पर केस दर्ज Posted: 06 Dec 2021 09:39 PM PST
लखनऊ मुजफ्फरनगर जिले में दो प्राइवेट स्कूल के मैनेजरों पर 17 लड़कियों को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर यौन उत्पीड़न करने तथा बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने को लेकर एक पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को बताया कि एक नेता और स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुरकाजी पुलिस थाना के प्रभारी को इस मामले में कथित लापरवाही बरतने को लेकर लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं भोपा थाना स्थित सूर्य देव पब्लिक स्कूल के संचालक योगेश कुमार चौहान और पुरकाजी क्षेत्र में पड़ने वाले जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल के संचालक अर्जुन सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न नशीला पदार्थ देने और पोक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कथित घटना उस समय हुई जब योगेश सूर्य देव पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली 17 लड़कियों को प्रायोगिक परीक्षा दिलाने के लिए जीजीएस स्कूल में लेकर गए थे और उन्हें वहां रातभर रुकना था। पीड़िताओं के परिजन की शिकायत के अनुसार दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर उनका यौन उत्पीड़न किया और बलात्कार करने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों की शिकायत है कि आरोपियों ने लड़कियों को धमकी दी कि वे घटना के बारे में किसी को नहीं बताएं। परिजन के अनुसार जब वे स्थानीय पुलिस के पास पहुंचे तो उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया जिसके बाद उन्होंने विधायक से संपर्क किया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के दो लोगों के खिलाफ भारतीय दंड की धारा 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि से नुकसान पहुंचाना), धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग करना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। |
| मां की दवाई लेकर वापस लौट रही युवती से बाइक सवार ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार Posted: 06 Dec 2021 09:32 PM PST लखनऊ सीतापुर जिले में एक युवती से सरेराह छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां अपनी मां का इलाज करा कर आज तड़के घर जा रही एक युवती पर फब्तियां कसने के बाद आशिक मिजाज एक युवक ने उससे छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। युवती का आरोप है कि युवक ने युवती को जबरन बाइक पर भी बिठाने की कोशिश की लेकिन चीखने चिल्लाने और विरोध करने पर स्थानीय लोगों ने उसे बचाया।स्थानीय लोगो ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाई शुरू कर दी गयी है।घटना शहर कोतवाली इलाके की है। यहां कोतवाली देहात इलाके के कचनार चौकी क्षेत्र की निवासी एक युवती अपनी मां की दवा लेने आज सुबह जिला अस्पताल आयी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, युवती जिला अस्पताल से सुबह तड़के वह वापस अपने घर जा रही थी। इसी बीच शहर कोतवाली इलाके के शास्त्री नगर इलाके का युवक बहोरी लाल पीछा कर उस युवती पर फब्तियां कसने लगा। सरेराह काफी देर बर्दाश्त करने के बाद युवती ने कैंची पुल के समीप जब उसका विरोध किया तो युवक उसे जबरन बाइक पर बिठाने की कोशिश करने लगा। इस पर युवती ने शोर मचाते हुए विरोध किया। युवती के शोर मचाने पर लोग एकत्रित्र हो गए और लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।स्थानीय लोगो से घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना को लेकर इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को पकड़ लिया गया है उसे जेल भेजने की कार्यवाई की प्रचलित है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |