सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 20, 2021

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


परीक्षा में गेट पीटती रहीं छात्राएं, नहीं दिया प्रवेश,सुबह 9.30 बजे से थी परीक्षा, 9.20 पर पहुंची थीं छात्राएं

Posted: 20 Dec 2021 03:16 AM PST


लखनऊ आनलाइन केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में सोमवार को सिकंदरा स्थित आरकेजीएम इंस्टीट्यूट पर कई महिला अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गईं। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले पहुंची अभ्यर्थी इंस्टीट्यूट का गेट पीटती रहीं, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा से वंचित होने पर अभ्यर्थियां फूट-फूट कर रोने लगीं।आगरा में आनलाइन केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटीईटी)की आनलाइन परीक्षा कराने के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को सुबह की पाली में सिकंदरा के आरकेजीएम इंस्टीट्यूट पर करीब 9.20 बजे तीन महिला अभ्यर्थी पहुंची। तब तक इंस्टीट्यूट का गेट बंद हो चुका था। अभ्यर्थियों ने इंस्टीट्यूट प्रबंधन से प्रवेश के लिए गेट खोलने का अनुरोध किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। ऐसे में तीनों गेट खोलने के लिए दरवाजा पीटने लगी। इसके बाद भी कोई गेट खोलने नहीं आया। करीब पांच मिनट तक दरवाजा बजाने के बाद अंदर से गार्ड ने कहा कि सवा नौ बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाता। तीना अभ्यर्थियों ने कहा कि वो काफी दूर से आई हैं। परीक्षा साढे़ नौ बजे कि है। अभी ता परीक्षा शुरू होने में समय है। मगर, इसके बाद भी अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों के साथ आए परिजनों ने भी गेट खोलने के लिए गुहार लगाई। मगर, सबकी कोशिश बेकार रहीं।प्रवेश न मिलने और परीक्षा से वंचित होने पर तीनों अभ्यर्थी फूट-फूट कर रोने लगीं। परिजनों के हंगामा करने पर इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थी और उनके परिजनों को वहां से जाने को कहा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब थोड़ा लेट होने अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा हो। इससे पहले भी कई बार अभ्यर्थी हंगामा कर चुके हैं।

8 साल के बेटे पर तमंचा दिखाकर मां से रेप

Posted: 20 Dec 2021 03:15 AM PST

 


लखनऊ झांसी में 8 साल के बेटे पर तमंचा सटाकर उसकी मां से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग युवक ने रेप के बाद महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।घटना  झांसी जिले में समथर थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 दिसंबर को हुई थी। पीड़िता के SSP के समक्ष पेश होने पर पुलिस ने रविवार रात केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।8 दिसंबर की शाम करीब 4:30 बजे 30 वर्षीय महिला अपने 8 साल के बेटे के साथ शौच के लिए जंगल में गई थी। पति ने बताया कि तभी बुढेराघाट निवासी बलवान पुत्र बंशी आया और डरा धमकाकर दोनों को घने जंगल में ले गया। वहां जोर जबरदस्ती करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर उसने बेटे व पत्नी पर तमंचा सटा दिया। गाली-गलौज कर मारपीट कर महिला से रेप किया।आरोपी ने अपने मोबाइल में महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता का मोबाइल लेकर मौके से भाग गया। घटना से महिला बुरी तरह सहम गई। इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इससे उसकी बेइज्जती हुई।पति ने बताया कि आरोपी बलवान दबंग व्यक्ति है, उसके खिलाफ गांव के लोग गवाही देने से भी डरते हैं। वह करीब एक साल से उनके परिवार को परेशान कर रहा है। पहले बिजली का तार काटकर ले गया था। फिर करीब दो माह पहले उसने घर पर पत्थर फेंके थे। पीड़िता के पति का आरोप है कि समथर पुलिस से शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।वीडियो वायरल होने के बाद वे 14 दिसंबर को सीधे एसएसपी के समक्ष पेश हुए थे। तब रविवार को पुलिस हरकत में आई और थाने बुलाया गया और पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई की। पति ने कहा कि आरोपी एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। समथर थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर सोमवार को कोर्ट में जज के समक्ष पीड़िता के बयान करा दिए हैं। आरोपी हिरासत में है, उससे पूछताछ जारी है।

शिव कुमार सिंह ने कहा समाज की सेवा से बढ़कर अन्य पुनीत कोई कार्य नहीं

Posted: 20 Dec 2021 02:34 AM PST


सुलतानपुर अखिल विश्व गायत्री परिवार सुल्तानपुर के बैनर तले आज सोमवार को कुड़वार बाजार के प्रज्ञा एकेडमी स्कूल में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न हुआ।

शिविर में 86 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण के पश्चात नेत्र परीक्षण हुआ। नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ बल्दीराय ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने करते हुए कहा कि समाज की सेवा से बढ़कर अन्य पुनीत कोई कार्य नहीं है। लोगों को समाज सेवा में बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए।

नेत्र रोगियो का परीक्षण डाक्टर सुजाता, डाक्टर अरशद खान, डाक्टर रोहित एवं कोविड-19  टीकाकरण प्रभावती ,किरन शुक्ला,शांती गुप्ता ने किया। नेत्र परीक्षण शिविर के आयोजक विद्यालय प्रबंधक दयाराम अग्रहरि,आशीष अग्रहरि, इसरौली ग्रामप्रधान नरेंद्र मौर्य, प्रेमप्रकाश मोदनवाल,उमेश मौर्य, चंद्रभान आदि ने शिविर में आये आगंतुक लोगों का स्वागत किया।

डीएम ने जनता दर्शन के दौरान आमजनों की सुनी समस्याएं

Posted: 19 Dec 2021 09:47 PM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

5 रुपए कम नहीं करने पर दुकानदार का कान चबाया

Posted: 19 Dec 2021 09:09 PM PST


लखनऊ बलिया में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रेडिमेड गारमेंट के दुकानदार के 5 रुपए कम न करने पर युवक ने उसका पूरा कान ही चबा लिया। आसपास के लोगों ने उसे उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया है। उधर, दुकानदार के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।मामला रसड़ा कस्बा के मुंसफी तिराहा का है।मोहल्ला पुरानी कोट निवासी मोहम्मद आरिफ (25) फुटपाथ पर रेडिमेड गारमेंट की दुकान लगाता है। रविवार शाम उसकी दुकान पर गाजीपुर का रहने वाला मनोज कुमार गोंड अपनी बहन के साथ कपड़े खरीदने पहुंचा। उसकी बहन को एक कुर्ती पसंद आई।मोहम्मद आरिफ ने उसके दाम बताए तो उसकी बहन ने कुछ कम करने को कहा। रुपए कम करने को लेकर दोनों में मोलभाव होने लगा। इसी बीच मनोज ने कहा कि 5 रुपए तो कम कर दो, लेकिन आरिफ ने मना कर दिया। साथ ही कुछ कमेंट भी कर दिया।आरिफ की बात सुनकर मनोज को गुस्सा आ गया। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई होने लगी। इसी बीच मनोज ने अपने दांतों से आरिफ का कान चबा लिया। कान से खून बहता देख आसपास के लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। साथ ही आरिफ को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी कटा कान नहीं मिला।आरिफ का बड़ा भाई आफताब आलम  ने हमलावर मनोज के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को चालान न्यायालय कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आज होगा अब तक का सबसे बड़ा 'ड्रोन शो'

Posted: 19 Dec 2021 08:20 PM PST


लखनऊ भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर 'आजादी का अमृत महोत्‍वस' मना रही सरकार सोमवार की शाम लखनऊ  में अब तक के सबसे बड़े 'ड्रोन शो'  का आयोजन करने जा रही है। इसमें भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम 1857 से लेकर 1947 तक की गाथा को आसमान में एक साथ 500 ड्रोन के माध्यम से संगीत, लेजर लाइट, कलाबाजियों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।रुस से 500 ड्रोन मंगाये गये हैं तथा रुस से ड्रोन इंजीनियरों की विशेष टीम लखनऊ में डेरा डाल चुकी है। लखनऊ में आयोजित किए जाने वाले भारत के सबसे बड़े मेगा ड्रोन शो के आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही भारत सरकार की संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी एवं अन्य मंत्रीगण भी हिस्सा लेंगे। रेज़िडेन्सी के इतिहास पर बनाया गया लाइट एंड साउंड शो का भी उद्घाटन किया जायेगा। कार्यक्रम शाम ठीक 6.00 बजे प्रारम्भ हो जायेगा। सभी लोगों के बैठने के लिये पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और उत्तर प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर देश के अब तक के सबसे बड़े ड्रोन शो का आयोजन लखनऊ में 1857 की प्रथम क्रांति का साक्षी बनी रेज़िडेन्सी में 20 दिसंबर को शाम साढ़े पांच बजे से किया जाएगा।इस कार्यक्रम के लिये शाम 5.00 बजे से 7.00 बजे तक रेज़िडेन्सी में सभी लोगों के लिये प्रवेश नि:शुल्क होगा।

सीएम योगी 25 दिसंबर को एक लाख युवाओं को देंगे मुफ्त टैबलेट-मोबाइल

Posted: 19 Dec 2021 08:18 PM PST

 


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 दिसंबर को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में एक लाख युवाओं को फ्री टैबलेट व मोबाइल सौंपेंगे। इसमें राज्य के हर जिले से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक करोड़ युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट देने की घोषणा की है। जिसके तहत पहले चरण में 25 दिसंबर को 60 हजार मोबाइल और 40 हजार टैबलेट का वितरण होगा। देश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट दिया जा रहा है।पहले चरण में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी एमएसएमई और स्किल डेवलपमेंट आदि के छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी। डिजी शक्ति पोर्टल पर 38 लाख से अधिक युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अभी भी छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है।

Post Bottom Ad

Pages