आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 20, 2021

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: पी०एम० किसान योजना में कृषकों को अब कराना होगा eKYC

Posted: 20 Dec 2021 03:54 AM PST


लाभार्थी पोर्टल पर स्वयं या जनसेवा केन्द्र से अपना आधार वैलिडेट करा लें- उप कृषि निदेशक

आजमगढ़ 20 दिसम्बर-- उप कृषि निदेशक ने जनपद के  कृषक बन्धुओं को सूचित किया है कि भारत सरकार द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु वर्तमान व्यवस्था के अनुसार पात्र सभी लाभार्थी पी0एम0 किसान पोर्टल पर स्वयं अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अपना आधार वैलिडेट करा लें। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि नवीन व्यवस्था के अनुसार पी0एम0 किसान सम्मान योजना पोर्टल पर www.pmkisan.gov.in पर एक नया लिंक eKYC के नाम से खोल दिया गया है। योजनान्तर्गत नवीन/पूर्व पंजीकृत कृषक बन्धुओं से अपील है कि वह दिनांक 31 मार्च 2022 के पूर्व अनिवार्य रूप से स्वयं जनसेवा केन्द्र के माध्यम अथवा कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों के ग्राम भ्रमण के दौरान वांछित अभिलेख उन्हें उपलब्ध कराते हुए मौके पर अपना eKYC करा सकते हैं, जिससे वे योजनान्तर्गत आगामी किस्तों का लाभ प्राप्त कर सकें और उन्हें भविष्य में कोई कठिनाई न हों।
उक्त कार्य भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रति लाभार्थी जनसेवा केन्द्र द्वारा रूपया 15 मात्र की अधिकतम धनराशि ली जा सकती है।



----जि0सू0का0 आजमगढ़-20-12-2021-----

आज़मगढ़: अब्दुल्लाह शेख मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुए

Posted: 20 Dec 2021 03:11 AM PST


संगठन और पार्टी को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा- अब्दुल्लाह शेख बम्हौरी

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सिद्धार्थ सिंह ने अब्दुल्लाह शेख बम्हौरी को मुलायम सिंह

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: सराहनीय, निशुल्क चिकित्सा शिविर के 12 वर्ष हुए पूरे

Posted: 20 Dec 2021 01:53 AM PST


पिता की प्रेरणा से सप्ताह में एक दिन गरीबों की निशुल्क सेवा करते हैं डा० डी डी सिंह

आजमगढ़ : शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीडी सिंह ने निश्शुल्क चिकित्सा शिविर के 12 वर्ष पूरे कर लिए। उन्होंने एक

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: सपा की लोकप्रियता से डरी भाजपा, तभी पड़ रहा है छापा- जूही सिंह

Posted: 20 Dec 2021 01:40 AM PST


सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोला

संवेदनहीन योगी सरकार के चेहरे का नकाब हट रहा है- जूही सिंह

आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाएं जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं। यह सरकार संवेदनहीन है। उसे लोगों से कोई लेना

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: शहर की शेष 03 सड़कें 24 घण्टे में गढ्ढामुक्त करें- डीएम

Posted: 20 Dec 2021 01:19 AM PST


सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में सड़कों की जांच कर रिपोर्ट दें

डीएम ने विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

आजमगढ़ 20 दिसम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख एवं उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यां (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा बैठक

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: क्राइम कंट्रोल में नाकाम कई थानेदारों की छिनी कुर्सी

Posted: 20 Dec 2021 01:00 AM PST


बरदह, अतरौलिया, फूलपुर के थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी

पुलिस कप्तान की सख्ती से छूट रहा इंस्पेक्टर, दारोगाओं को पसीना

आजमगढ़ : क्राइम कंट्रोल करने में असफल थानेदारों की रविवार देर रात कुर्सी छिन गई। अपराधियों की नकेल कसने के लिए कप्तान ने नए दारोगा, इंस्पेक्टरों पर भरोसा जताया है। हालांकि, बदमाशों से दो-दो हाथ करने में असफल रहने पर

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़:शीतलहर शुरू- पांच डिग्री पर पहुंचा पारा, कांप रही जिदगी

Posted: 19 Dec 2021 07:46 PM PST


ठंड के रिकार्ड तोड़ने से मुश्किल में जनजीवन, अलाव की नहीं पर्याप्त व्यवस्था

आजमगढ़: पारा लुढ़क कर रविवार की शाम को पांच डिग्री पहुंच गया है। ठंड से हर आम और खास कांप रहा है। ठंड के रिकार्ड तोड़ने की ओर बढ़ चलने से मौसम लोगों पर भारी पड़ने लगा है। आधी रात बाद जहां सड़कों की रफ्तार जहां थम जा रही है, वहीं सुबह में लोग विलंब से घरों से बाहर निकल पा रहे हैं। बावजूृद इसके रोडवेज व रेलवे स्टेशन सहित कुछ प्रमुख स्थानों को छोड़ दिया जाए तो अलाव की व्यवस्था नाकाफी है। कई स्थानों पर लोग रद्दी कागज या खरपतवार जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। रात से हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई। तीन दिन में नम हवाओं के चलने से धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जाती जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के प्रभारी डा. आरपी सिंह ने बताया कि इधर बीते कुछ दिनों की अपेक्षा तापमान बहुत नहीं गिरा है, लेकिन उत्तरी-पश्चिमी छोर से आ रही नम हवाओं ने वातावरण में गलन बढ़ा दी है। इससे ठंड में धीरे-धीरे उत्तरोत्तर वृद्धि ही होती जा रही है। फिलहाल रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि मौसम साफ है और सूर्य की किरणें अपनी पूरी प्रखरता से फैली हुई हैं। आसमान साफ होने से धुंध का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में भोर में कहीं-कहीं हल्का-फुल्का नजर आया। हवा तेज होने के कारण सर्दी अधिक थी।
वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। शहर के पूर्व में चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। निर्देशित किया गया है कि चिह्नित स्थान पर मोटी लकड़ी ही जलाई जाए। क्योंकि पतली लकड़ी जल्द जल जाती है और जो बच जाती है, उसके गायब होने की आशंका रहती है। यदि कहीं अलाव न जलने की सूचना मिलेगी तो संबंधित की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Post Bottom Ad

Pages