सुल्तानपुर टाइम्स |
| Posted: 23 Dec 2021 06:45 AM PST सुलतानपुर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता के कुशल निर्देशन में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रमों की श्रृंखला के अन्तर्गत विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा मतदाता जागरूकता एवं उनकी सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, विकास खण्ड लम्भुआ में मतदाता जागरूकता रैली, दीपमाला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत कालेज में रंगोली, दीपमाला, पोस्टर प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कालेज की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के उपरान्त विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। |
| वृहद रोजगार मेले का आयोजन 24 दिसम्बर को Posted: 23 Dec 2021 06:39 AM PST सुलतानपुर जिला सेवा योजन अधिकारी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पयागीपुर एवं जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में 24 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10 बजे से एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 20 कम्पनियों से अधिक कम्पनियों द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पयागीपुर के परिसर में प्रत्यक्ष साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। यह जानकारी जिला सेवा योजन अधिकारी संदीप ने देते हुए बताया कि उक्त वृहद रोजगार मेले में इच्छुक अभ्यर्थी जो हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आई0टी0आई0 अथवा किसी भी वर्ग में स्नातक उत्तीर्ण हों तथा 18 वर्ष से 35 वर्ष की आयु के मध्य हों वे रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु विभाग के पोर्टल http://www-sewayojan.up.nic.in पर निःशुल्क पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |