न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- Numerology and career : अंकों से जानें किस कॅरिअर से खुलेगा आपकी कामयाबी का रास्ता
- कंगाल कर देंगी वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टा की ये साइट, आ गया सबसे बड़ा अलर्ट
- वापस लौट सकता है लॉकडाउन, मोदी सरकार ने राज्यों के लिए जारी किया ऐसा आदेश
- धरती पर एलियंस करेंगे अटैक, भारत में पड़ेगा भीषण अकाल- क्या सच होगी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां?
- Free Me Paise Kaise Kamaye, 39 तरीकों से फ्री में पैसे कमाए
- इस 29 साल के रिजर्व गेंदबाज ने नेट प्रैक्टिस के दौरान रहाणे और साहा के उड़ाए होश
- IPL 2022 मेगा ऑक्शन के लिए नई तारीखों का हुआ ऐलान, अब इस दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली
- 2022 में इन टॉप 10 जॉब में मिलेगी सबसे ज्यादा सैलरी! देखें पूरी लिस्ट
| Numerology and career : अंकों से जानें किस कॅरिअर से खुलेगा आपकी कामयाबी का रास्ता Posted: 23 Dec 2021 04:56 PM PST जीवन में पढ़ाई-लिखाई करने के बाद हर किसी की चाह एक बेहतर कॅरिअर या कारोबार की होती है, जिसके माध्यम से वह सफलता की उंचाईयों को छू सके. कॅरिअर या कारोबार को लेकर अक्सर लोगों के सामने एक बड़ा सवाल होता है कि वह किस दिशा में आगे बढ़े. मसलन वह नौकरी के माध्यम से आगे बढ़े या फिर उसे कोई कारोबार करना चाहिए. फिर सवाल उठता है कि नौकरी किस क्षेत्र में करना उचित रहेगा या फिर कौन सा कारोबार उन्नति दिलाने वाला होगा. आप अपने इन सभी सवालों के जवाब अंक ज्योतिष के माध्यम से जान सकते हैं. आइए जानते हैं कि मूलांक 01 से लेकर 09 तक के लोगों के लिए कौन सा कॅरियर या कारोबार उचित रहेगा. मूलांक 01 अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 का स्वामी सूर्य होता है. जिसे वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है. सूर्य से प्रभावित मूलांक 01 वालों में भी इसके गुण साफ दिखाई देते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 01 से जुड़े लोगों में नेतृत्व करने की गजब की क्षमता होती है. ऐसे में ये लोग यदि किसी नौकरी से जुड़ते हैं तो उसमें अपनी टीम को बेहतर तरीके से लीड कर सकते हैं. वैसे मूलांक 01 वालों के लिए इलेक्ट्रानिक, किसी एंबेसी, रिसर्च वर्क, प्रशासनिक सेवा, आदि में नौकरी करना अत्यंत शुभ होता है. इसी प्रकार इनके लिए बिजली से जुड़े व्यवसाय, ईएनटी से संबंधित चीजों का कारोबार, ज्वैलरी, समुद्री व्यापार, सरकारी ठेके आदि का काम भी तरक्की दिलाने वाला होता है. मूलांक 02 मूलांक 02 वाले जातक काफी क्रिएटिव होते हैं. ऐसे लोगों की रुचि गीत, संगीत, कला, लेखन आदि में खूब होती है. मूलांक 02 के लिए पत्रकारिता, म्युजिक इंडस्ट्री, साहित्य के क्षेत्र में, दूध से संबंधित काम जैसे डेयरी, पशुपालन और परिवहन आदि का काम खूब फलता है. मूलांक 02 के लोगों को शोध का काम करना भी खूब अच्छा साबित होता है. मूलांक 03 मूलांक 03 वाले काफी अनुशासनप्रिय होते हैं. इन्हें शिक्षा, सेवा, अदालती कार्य, पुलिस या प्रशासन से जुड़े कार्य, बैंक, विज्ञापन आदि के कार्य खूब फलते हैं. साथ ही साथ मूलांक 02 के लोगों के लिए त्वचा, रक्त, उदर संबंधित दवाइयों और उपकरणों से संबंधित कार्य भी करने पर विशेष सफलता मिलती है. मूलांक 03 वाले लोग एक अच्छे काउंसलर भी साबित होते हैं. मूलांक 04 मूलांक चार से जुड़े लोग काफी शौकीन और खुले हाथ से खर्च करने वाले होते हैं. इनके जीवन का ध्येय होता है खूब कमाओ और खूब खर्च करो. इस अंक से जुड़े लोग इंजीनियर, इंटीरियर डिजायनर, बिल्डर आदि बनकर खूब तरक्की करते हैं. मूलांक 04 से जुड़े लोगों को तकनीक या फिर मशीनरी काम खूब प्रगति दिलाता है. मूलांक चार से जुड़े लोग वकालत, पत्रकारिता,कमीशन का कार्य, ट्रांसपोर्ट आदि का कार्य भी बहुत अच्छा साबित होता है. मूलांक 05 बुध से प्रभावित मूलांक 05 के लोगों के लोग एक सफल बिजनेसमैन साबित होते हैं. मूलांक 5 अच्छे वक्ता और समझदार होते हैं. अपने कार्य को बहुत सोच-समझकर करते हैं. इस अंक से जुड़े लोग एक अच्छे अध्यापक, पत्रकार, मैनेजर, वकील, एकाउंटेंट, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर या मार्केटिंग की जॉब में खूब तरक्की करते हैं. ऐसे लोगों के लिए पब्लिकेशन, एडवरटाईजिंग का कारोबार भी खूब फलता है. मूलांक 06 मूलांक 06 का संबंध शुक्र ग्रह से होता है. अंकों की दुनिया में मूलांक 06 से जुड़े लोग बेहद आकर्षक होते हैं. हर समय खुश रहने वाले इन लोगों की खासियत होती है कि ये लोगों को बातों ही बातों में अपना बना लेते हैं. मूलांक 06 से जुड़े लोगों के लिए वास्तुकला, इंजीनियरिंग, ज्वैलरी, विदेश से जुड़े कार्य, होटल, फिल्म, मीडिया आदि से जुड़े कार्य करने पर मनचाही सफलता मिलती है. मूलांक 07 मूलांक 07 से जुड़े लोग बहुत ही सुलझे हुए होते हैं. ऐसे लोगों का मन नई-नई चीजों के बारे में जानने और नई-नई जगह देखने में खूब लगता है. ये लोग नई खोज करने या फिर रहस्यों को सुलझाने में माहिर होते है. मूलांक 07 से जुड़े लोग एक अच्छे पत्रकार, लेखक, जासूस, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कार्य करने पर मनचाही सफलता मिलती है. इनके लिए डेरी फार्मिंग, परिवहन, दवाओं की विक्री, आदि से जुड़े कार्य भी उन्नति दिलाने वाले होते हैं. मूलांक सात से जुड़े लोग एक अच्छे सलाहकार साबित होते हैं. मूलांक 08 मूलांक 08 से जुड़े लोगों को अपने जीवन में सफलता थोड़े से संघर्ष के बाद मिलती है, लेकिन मिलती जरूर है. ऐसे लोग बड़े पद तक काम करते हैं. मूलांक 08 के लोगों को बैंकिग, मैनेजमेंट, मशीनरी से जुड़े काम खूब फलते हैं. मूलांक आठ वालों के लिये ठेकेदारी, वकालत, गार्डनिंग, कोयला, खान, मुर्गीपालन आदि का कार्य भी खूब तरक्की देने वाला साबित होता है. मूलांक 09 मूलांक 09 से जुड़े लोग मंगल ग्रह से प्रभावित होते हैं. ऐसे लोगों के लिए टेक्निकल काम खूब तरक्की देने वाला साबित होता है. इस अंक से जुड़े लोग सेना, पुलिस, अग्निशमन सेवाओं, वकालत एवं धर्म-कर्म से जुड़े कार्य करना अत्यंत ही लाभप्रद साबित हेाता है. मूलांक 09 के लोग अच्छे खिलाड़ी भी साबित होते हैं. |
| कंगाल कर देंगी वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टा की ये साइट, आ गया सबसे बड़ा अलर्ट Posted: 23 Dec 2021 04:53 PM PST साइबर क्रिमिनल वॉट्सऐप यूजर्स की लॉगइन डिटेल्स में अंधाधुंध सेंधमारी कर रहे हैं। ऐसे में अब वॉट्सऐप यूजर्स को चेतावनी दी गई है कि वे वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, फेसबुक मैसेंजर जैसी हूबहू दिखने की नकल करने वाली फिशिंग वेबसाइटों पर अपनी पर्सनल लॉगइन डिटेल, पासवर्ड और यहां तक कि ईमेल आईडी शेयर न करें। वॉट्सऐप यूजर्स को पता होना चाहिए कि उन्हें आसानी से ठगा जा सकता है क्योंकि ये फिशिंग वेबसाइट बिल्कुल वॉट्सऐप की ओरिजनल वेबसाइट की तरह दिखती हैं। मेटा ने उपयोगकर्ताओं को चेतावनी दी है कि साइबर अपराधियों उनके वॉट्सऐप अकाउंट्स तक पहुंच प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। सभी यूजर्स को इस खतरे के बारे में पता होना चाहिए। मेटा के स्वामित्व वाली फर्म ने शेयर किया है कि 39,000 से अधिक वेबसाइटों को नकली लॉगिन पेजों के माध्यम से यूजर डिटेल चुराने का प्रयास करते हुए खोजा गया है। न केवल वॉट्सऐप बल्कि मेटा के स्वामित्व वाली अन्य सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर भी इस घोटाले में फंस गए हैं। भोले-भाले यूजर्स बन जाते हैं शिकार नया फिशिंग स्कैम, जो वॉट्सऐप उपयोगकर्ताओं को प्रभावित कर रहा है, साइबर अपराधियों द्वारा पीड़ितों को ऐसी वेबसाइटों का लालच देकर संचालित किया जाता है, जो कंपनियों, बैंकों और अन्य की ओरिजनल वेबसाइट प्रतीत होती हैं, लेकिन, यह सब फेक है। इन फेक साइट्स के कंटेंट को उपयोगकर्ताओं को पासवर्ड या ईमेल एड्रेस जैसी संवेदनशील जानकारी दर्ज करने के लिए राजी करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। तो आप पाएंगे कि यदि आप किसी अजीब लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यह आपको एक नकली वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पेज पर ले जाएगा। भोले-भाले उपयोगकर्ता जो नहीं जानते कि क्या हो रहा है, वे अपना लॉगिन और पासवर्ड शेयर करते हैं और अंत में अपना पैसा खो देते हैं। 39,000 से अधिक फिशिंग वेबसाइट बनाई गईं मेटा ने कहा है कि फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के लॉगिन पेजों की नकल करके 39,000 से अधिक फिशिंग वेबसाइटें बनाई गई हैं। ये वेबसाइटें उपयोगकर्ताओं को अपने यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करने के लिए प्रेरित करती हैं। फिर वे इंटरनेट ट्रैफ़िक को फिशिंग वेबसाइटों पर इस तरह रीडायरेक्ट करने के लिए एक रिले सर्विस का उपयोग करते हैं जिससे उनके हमले के बुनियादी ढांचे को अस्पष्ट किया जा सके। अपराधियों के खिलाफ मेटा ने मुकदमा दायर किया इन डेटा-चोरी करने वाली वेबसाइटों से निपटने और उपयोगकर्ताओं को इस तरह के घोटालों का शिकार होने से रोकने के लिए, मेटा ने साइबर चोरों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। अपने एक ब्लॉग पोस्ट में, फेसबुक ने कहा, "आज, हमने कैलिफोर्निया की अदालत में एक संघीय मुकदमा दायर किया है ताकि लोगों को धोखा देने के लिए फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के लिए फर्जी लॉगिन पेजों पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल शेयर करने के लिए डिज़ाइन किए गए फिशिंग हमलों को रोका किया जा सके।" फेसबुक के अनुसार, यह मुकदमा उपयोगकर्ताओं की रक्षा करेगा और उन लोगों को एक स्पष्ट संदेश भेजेगा जो प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करने की कोशिश करते हैं और प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग करने वालों की जवाबदेही बढ़ाते है गलती से भी ना करें ये काम- मेटा मेटा ने उपयोगकर्ताओं को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें कोई ईमेल, टेक्स्ट या वॉट्सऐप मैसेज मिलता है, जो उन्हें किसी वेबसाइट के माध्यम से अपने किसी भी फेसबुक-स्वामित्व वाले अकाउंट में लॉगिन करने के लिए कहता है, तो कोई डिटेल दर्ज न करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने फेसबुक, वॉट्सऐप या इंस्टाग्राम से होने का दावा करने वाले किसी भी लिंक या अटैचमेंट, ईमेल या मैसेज पर क्लिक नहीं करने के लिए भी कहा है। वेबसाइट फेक है या नहीं कैसे पता करें विशेष रूप से, उपयोगकर्ताओं को यूआरएल की जांच करनी चाहिए। फेसबुक के सभी ईमेल fb.com, facebook.com या facebookmail.com से आते हैं और कोई भी हमेशा www.facebook.com पर जा सकता है या फर्म से महत्वपूर्ण मैसेज की जांच के लिए अपना फेसबुक ऐप खोल सकता है। |
| वापस लौट सकता है लॉकडाउन, मोदी सरकार ने राज्यों के लिए जारी किया ऐसा आदेश Posted: 23 Dec 2021 04:49 PM PST भारत में वायरस ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले की वजह से लॉकडाउन एकबार फिर से लौट सकता है। ओमिक्रॉन कोरोना वायरस की महालहर का कारण न बन जाएं इसलिए केंद्र सरकार ने चिट्ठी लिखकर सभी राज्यों को आगाह करते हुए कुछ सुझाव दिए थे। पीएम मोदी गुरुवार यानी आज कोरोना स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। अब राज्य सरकारें हरकत में आ गई हैं और क्रिसमस से लेकर नए साल के जश्न तक को लेकर कई पाबंदियों का ऐलान किया गया है। कुछ राज्यों में 18 साल से ऊपर के सभी छात्रों के लिए कोरोना टीकाकरण अनिवार्य किया गया है तो कहीं विदेश से आने वाले कोरोना पॉजिटिव यात्री के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटीन को अनिवार्य किया गया है। आइए बताते हैं आपको किस राज्य में कोरोना संबंधी क्या नियम लागू किए गए हैं। कोरोना ओमिक्रॉन वेरियंट के मामलों की राजधानी बने दिल्ली में बुधवार को 6 महीने बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने क्रिसमस और नए साल पर सभी तरह के जश्न पर पाबंदी लगा दी है। सरकार ने अभी तक किसी समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सीमा नहीं तय की है लेकिन सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, धार्मिक, सांस्कृतिक और त्योहार संबंधी जश्न पर रोक लगाई गई है। बैंक्वेट हॉलों में मीटिंग, कॉन्फ्रेंस, शादी और प्रदर्शनियों के अलावा किसी भी समारोह के लिए संचालित नहीं किए जा सकते हैं। वहीं, रेस्तरां और बार भी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलाए जा सकते हैं। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा और लखनऊ में योगी सरकार ने 31 दिसंबर तक के लिए धारा 144 लागू कर दी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने जोखिम वाले देशों से भारत आने वाले कोरोना संक्रमितों के लिए सात दिन का इंस्टीट्यूशनल हॉस्पिटलाइजेशव और आइसोलेशन को अनिवार्य कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा है कि अगर जीनोम सिक्वेंसिंग में कोई ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया जाता है, तो उसे लगातार दो आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव आने तक अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते देख महाराष्ट्र सरकार ने दोबारा स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। बुधवार तक महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 65 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। मुंबई नगर निगम ने क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं और बंद परिसरों में 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालन का आदेश दिया है। वहीं, खुले परिसरों को 25 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किया जा सकता है। राज्य में एक जनवरी से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी छात्रों के लिए टीकाकरण को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही अब होटल, बार, शॉपिंग मॉल, शराब की दुकानों, अनाज मंडियों, लोकल मार्केट, हाटों में एंट्री के लिए भी कोरोना वैक्सीनेशन अनिवार्य है। इसी तरह, टीके की दोनों डोज लिए बिना किसी सरकारी कर्मी को दफ्तर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। ट्रक और ऑटोरिक्शा यूनियनों ने भी टीके की दोनों डोज लेने वालों को ही सफर करवाने का फैसला किया है। हरियाणा सरकार ने एक बयान जारी कर बताया है कि यह कदम इसलिए उठाए जा रहे हैं क्योंकि राज्य में 93 फीसदी लोगों ने टीके की पहली खुराक ले ली लेकिन दूसरी डोज सिर्फ 60 फीसदी लोगों ने ही ली है। कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने आदेश दिया है कि किसी भी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले प्राइमरी और सेकंडरी कॉन्टैक्ट्स की ट्रेसिंग और ट्रैकिंग 24 घंटे के अंदर की जाएगी। कर्नाटक में अब तक ओमिक्रॉन के 19 मामले आ चुके हैं और ये सभी बिना लक्षण वाले हैं। सरकार ने क्लब, पब, रेस्तरां और होटलों पर भी 30 दिसंबर से कई पाबंदियां लगाने का ऐलान किया है। कोरोना महामारी की बुरी मार झेलने वाले केरल राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़कर 24 हो गए हैं। केरल ने फिलहाल गैर-जोखिम देशों से आने वाले यात्रियों तक के सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने का फैसला किया है। गुजरात सरकार ने आठ बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। |
| Posted: 23 Dec 2021 04:46 PM PST Baba Vanga Predictions 2022: वांगेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा (Vangeliya Pandeva Gushterova) उर्फ बाबा वेंगा (Baba Vanga) एक भविष्यवक्ता (Bulgarian mystic) हैं, जो रूस और पूर्वी यूरोप में बहुत प्रसिद्ध है. उनकी कई भविष्यवाणियां (Future Prediction) सच साबित हुई है. कुछ लोगोंं का मानना है कि बाबा वेंगा के पास चमत्कारिक शक्तियां थी, जिसकी वजह से बचपन से ही नेत्रहीन (Blind) होने के बावजूद वह भविष्य (Future) देख सकते हैं. बाबा वेंगा की मौत साल 1996 में हुई थी. सूत्रों के अनुसार, बाबा वेंगा (Baba Vanga) ने सोवियत संघ के विघटन, चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना, स्टालिन की मृत्यु की तारीख और 11 सितंबर के हमलों की भविष्यवाणी की थी. बाब वेंगा ने 2022 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की थीं. उनकी कुछ भविष्यवाणियां काफी भयावह है. आइए जानते हैं बाबा वेंगा द्वारा की गई 6 भयावह भविष्यवाणियों के बारे में. एक और महामारी- साइबेरिया में नए वायरस की खोज बाबा वेंगा के मुाबिक 2022 में शोधकर्ताओं की एक टीम साइबेरिया में एक घातक वायरस की खोज करेगी, जो अब तक बर्फ के नीचे दबा जमा हुआ था. ग्लोबल वार्मिंग के कारण ये वायरस दुनिया में तेजी से फैलने लगेगा और स्थिती भयावह हो जाएगी. दुनिया में पानी की हो जाएगी कमी भविष्यवाणी के मुताबिक बढ़ती जनसंख्या के कारण दुनिया के कई देशों को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है. भारत में फसलों पर टिड्डियों का हमला, अकाल की संभावना बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी करते हुए बताया था कि भारत का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. इस दौरान टिड्डियां फसलों पर जोरदार हमला करेंगी, जिसके कारण भारत को भीषण अकाल का सामना करना पड़ सकता है. धरती पर एलियंस का हमला बाबा वेंगा के अनुसार 'ओउमुआमुआ' के नाम का एक एस्टेरोइड (Asteroid) पृथ्वी पर जीवन की तलाश के लिए एलियंस (Alien) द्वारा भेजा जाएगा. ये एलियंस इसांन को बंधक (Human Prisoners) भी बना सकते हैं. बर्बाद कर देगी इंटरनेट की लत भविष्यवक्ता (Mystic) वेंगा ने खुलासा किया था कि इस साल लोग सोशल मीडिया और वर्चुअल दुनिया में पहले से ज्यादा समय बिताएंगे. लोगों को वीडियो गेम खेलने और इंटरनेट चलाने की लत लग जाएगी. टेक्नोलॉजी के प्रति हमारी लगातार बढ़ती लत के कारण लोगों के मानसिक तौर पर बीमार होने का खतरा बढ़े जाएगा. 2022 में आपदाओं से परेशान रहेगी दुनिया भविष्यवाणी के अनुसार 2022 में प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि होगी. ऑस्ट्रेलिया समेत कई एशियाई देशों को बाढ़ का सामना करना पड़ेगा. बाबा वंगा के अनुयायियों का यह भी मानना था कि भविष्यवक्ता टेलीपैथिक थेऔर एलियंस के साथ भी वह संवाद कर सकते थे. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ये भविष्यवाणियां सच होंगी? LatestLY इस तरह की किसी भी भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं करता है और ना ही इस तरह की मान्यताओं को बढ़ावा देता है. |
| Free Me Paise Kaise Kamaye, 39 तरीकों से फ्री में पैसे कमाए Posted: 23 Dec 2021 02:07 AM PST क्या आप भी जानना चाहते हैं की free me paise kaise kamaye या फिर आप अपने free टाइम में के लिए ऐसा काम ढूंढ रहे हैं। जिसे आसानी से घर पर बैठे किया जा जाये और पैसा कमाया जाये वो भी बिना कोई Investment के तो आप सही पेज पर आए हैं। आज के वक्त में हर इंसान Student से लेकर Housewife या जो job कर रहे वो भी अपने खली time का सही उपयोग करके पैसा कमाने की सोच रहे है। ताकि वह अपने ऊपर के खर्चे को maintain कर सके। यहाँ हम आप को फ्री में पैसा कमाने का ऐसे तरीके बताएंगे जो आप आसानी से घर पर बैठे कर सकते हैं। और मनचाहा पैसा कमा सकते हैं। तो चलिए जानते तरीकों के बारे में जिन्हें आप follow कर के free में पैसे कमा सकते हैं। आगे बढ़ने से पहले एक request है की आप इस आर्टिकल में दिए गए हर तरीकों को पूरा पढ़ें जिससे आपको समझ में आये के कौन सा काम आपको करने में आसानी होगा। और कौन सा आपके skill से मेल होता है। 01. Online Survey करके पैसे कमाए Student और Housewife के लिए पैसा कमाने का एक तेजी और आसान तरीकों में से एक है अपने खाली समय में आप ऑनलाइन सर्वे कर सकते हैं और कमा सकते हैं। कई survey companies हैं जो आमतौर पर इंटरनेट users को उनके लोकप्रिय products and services पर उनकी राय या विचारों के लिए पैसे देते हैं। साथ ही वे अपने product को test करने के लिए लोगों को मुफ्त products and services देते हैं। यदि आप ऑनलाइन पैसा कमाने का कोई entertain तरीका खोज रहे हैं, तो एक भरोसेमंद Survey कंपनी के साथ पंजीकरण करने के बारे में सोच सकते हैं । यह कुछ वेबसाइट दी गई है जहाँ आप ऑनलाइन paid survey का काम कर सकते हैं। Swagbucks Prizerebel 02. Fiverr.com पर पैसे कैसे कमाए Fiverr फ्री में ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यह वेबसाइट आपको किसी भी तरह की सेवाओं की offer करने देती है जिस भी skill में आप अच्छे हैं और इससे पैसे कमाते हैं। Fiverr के साथ शुरुआत करना आसान है, और यह आप जैसे users के लिए डिज़ाइन किया गया है जो घर से काम करने और पैसा कमाने के इच्छुक हैं। Fiverr पर कई सफलता की कहानियां हैं, और एक बार जब आप उनका बाज़ार browse करते हैं, तो आपको बहुत सारे विचार मिल सकते हैं जो आपको आरंभ करने में मदद करेंगे। सबसे अच्छी बात, यह बिल्कुल मुफ्त है, और बिना किसी investment के ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों में से एक है। 03. Virtual Assistant से पैसे कमाए घर बैठे पैसे कमाने का यह एक और बेहतरीन तरीका है। वर्चुअल असिस्टेंट का काम एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह ही होता है, लेकिन virtually किया जाता है। काम कुछ ऐसा होता है जैसे : Research करना ईमेल का जवाब Content या ads कॉपी लिखना Comments को moderate करना वर्चुअल असिस्टेंट की नौकरी आपको लगभग हर घंटे $2 – 30 के बीच कहीं भी कमाने में मदद कर सकती है। कोई भी जो घर से बाहर नहीं जा सकता है, और घर बैठे कमाना चाहता है, तो उसके लिए यह एक attractive ऑप्शन है। 04. Article लिख कर पैसे कमाए Bloggers और webmasters हमेशा अपने ब्लॉग और वेबसाइटों के लिए नई और unique content की तलाश में रहते हैं। एक लेख लेखक बनने के लिए, आप को लिखने का अच्छा skill आना जरूरी है और आपको सही जानकारी खोजने के लिए इंटरनेट पर search करना आना चाहिए। यह भी free में ऑनलाइन पैसे कमाने के best तरीकों में से एक है। तो अगर आप भी लिखने में माहिर हैं तो आप निचे दिए गए किसी भी वेबसाइट पे जा कर अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं और content writer के तौर पर काम कर सकते हैं और खूब पैसा कमा सकते हैं। यहां उन वेबसाइटों की लिस्ट दी गई है जो लिखने के लिए पैसा देती हैं : Outsourcely Problogger Job-board Freelancer Constant-Content Upwork Craigslist 05. YouTube से पैसे कैसे कमाए आप शायद नहीं जानते होंगे कि लोग youtube से लाखों कमा रहे हैं। फिर एक अच्छा विकल्प नहीं है। उन लोगों के लिए जो किसी special विषय में ज्ञान रखते हों तो वह अपनी वीडियो रिकॉर्ड करके लोगों को अच्छी ज्ञान दे सकते हैं या अपने वीडियो से entertain कर सकते हैं । दो तरह के लोग सफल YouTube चैनल बना सकते हैं, एक जो मजेदार और मनोरंजक वीडियो बनाते हैं, दूसरा जो अपने दर्शकों के लिए अत्यधिक informative वीडियो बना सकते हैं। जब आपकी यूट्यूब channel के सब्सक्राइबर बढ़ जाएँ और आपके अपलोड किये हुए video पर views ज्यादा हो जाये तो आप अपने चैनल को Monetize करा कर विडिओ पर ads लगा कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। 06. Websites और Apps Review से पैसे कमाए क्या आप जानते हैं आप website या app review कर के पैसा कमा सकते है जी हाँ आप कई ऐसी कंपनियां हैं जो अपने वेबसाइट या app को लांच करने से पहले उसे टेस्ट करती हैं। और टेस्टिंग के लिए वह अलग अलग व्यक्ति को hire करती हैं जो की web developer में ज्ञान रखता हो। पेश है UserTesting.com एक नया प्लेटफ़ॉर्म जो रोज़मर्रा के लोगों को सभी प्रकार की वेबसाइटों की review करने के लिए है।और हर एक review में लगभग 20 मिनट लगते हैं रिव्यु होने के बाद आपको पेपैल के माध्यम से $ 10 मिलता होता है। बस दिए गए website पर साइन अप करें एक test review पूरी करें और पैसा कमाए। 07. Affiliate Marketing से पैसे कमाए यदि आपकी सोशल मीडिया पर अच्छी presence है या अगर आपके पास एक ब्लॉग या वेबसाइट भी है, तो आप सभी तरह की companies products, services and offers को ऑनलाइन promote कर के तुरंत पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। एक बार जब आपकी वेबसाइट तैयार हो जाती है और चलने लगती है, तो आप कंपनियों को आपकी साइट पर वेब लिंक डालने की permission देते हैं। यह एक partnership की तरह है। जब आपकी साइट पर आने वाले लोग ऐसे लिंक पर क्लिक करके products और services को खरीदते हैं, तो आपको भी इससे कमाई होता है। Also Read: 08. Captcha Solve कर के पैसे कमाए यदि आपके पास अधिक खाली समय है तो आप Captcha Solver के रूप में काम करके अपनी जेब खर्च में और income जोड़ सकते हैं। यह ऑनलाइन पैसे कमाने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। कैप्चा सॉल्वर के रूप में, आपको Captcha images को पढ़ने और exact word टाइप करने की जरूरत है। बेहतर income पाने के लिए आपको बहुत तेज होने की आवश्यकता है। आपके द्वारा हल किए गए 1000 कैप्चा के लिए आपको $2 तक का पैसा मिल सकता है। 09. Online Sell करके पैसे कमाए ऑनलाइन selling traditional selling की तरह नहीं है। आपके पास अपने सामान को अपने बाजार के बाहर बेचने की ज्यादा गुंजाइश नहीं है लेकिन ऑनलाइन बिक्री में आप अपने product को पूरे देश में बेच सकते हैं, और online पैसे कमा सकते हैं। ऑनलाइन कुछ भी बेचने के 2 तरीके हैं। एक तो, आप अपनी वेबसाइट बना सकते हैं और अपने products को अपनी वेबसाइट से बेच सकते हैं दूसरा विकल्प है किसी प्रसिद्ध शॉपिंग पोर्टल जैसे Amazon, Flipkart, Paytm, eBay, Snapdeal आदि पर विक्रेता बन सकते हैं। 10. OLX या Quikr से पैसे कैसे कमाए क्या आपने 'Old is gold' के बारे में सुना है? खैर, हम आपको यह साबित कर सकते हैं! हम उन आँखों को चौड़ा होते हुए देख सकते हैं। मुझे जहाँ तक यकीन है कि आपके घर में कई चीजें हो सकती हैं जो महीनों से ऐसे ही पड़े हैं और यदि आप थोड़ा भी कोशिश करते हैं, तो आप उन चीज़ों से कुछ अच्छा पैसा कमा सकते हैं। अब आप अपने पुराने सामान को बेचकर OLX या Quikr से पैसे कमा सकते हैं। आपको बस इतना करना है कि चुने हुए ऐप या वेबसाइट पर एक वैध प्रोफाइल बनाना है। आपको बस 2 काम करने की जरूरत है, यानी उन सभी चीज़ों का पता लगाएं जिनका आप अब उपयोग नहीं कर रहे हैं, अलग अलग Angle से इन वस्तुओं की high qualitiy वाली तस्वीरें लें और इन वस्तुओं को बिक्री के लिए OLX और Quikr पर list कर दें। इतना ही नहीं आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से उनका पुराना सामान बेचने के लिए भी कह सकते हैं। आप इन वस्तुओं को बेचने में उनकी मदद कर सकते हैं और कुछ कमीशन बना सकते हैं। और free में पैसा कमा सकते हैं। 11. Photo बेच कर पैसे कमाए हमारा स्मार्टफोन हमारे जीवन में काफी उपयोगी है और यह तस्वीरें क्लिक करने के लिए काफी है। अब आप अपने स्मार्टफोन से लिए हुए तस्वीरों से ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं। आपको बस nature, food, places, people, homes आदि की high qualitiy वाली तस्वीरें क्लिक करना है और उन्हें ऑनलाइन बेचना है। जब भी कोई ग्राहक आपकी तस्वीरें खरीदना चाहेगा, तो आपको आपके द्वारा तय की गई कीमत के अनुसार पैसा दिया जाएगा। आप एक ही फ़ोटो के लिए कई बार पैसा कमा सकते हैं। Shutterstock, Fotolia, iStockPhoto, Photobucket जैसी कई बड़ी साइटें हैं जहां आप अपनी तस्वीरें जमा कर सकते हैं। 12. PTC sites से पैसे कैसे कमाए यदि आप ऑनलाइन पैसा कमाने की कोशिश कर रहे हैं और आपकी केवल थोड़ी सी आय यानी $200(Rs. 12000) से कम है, तो PTC साइट पर काम शुरू करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। आपको केवल 10-30 सेकंड के लिए Ads पर क्लिक करने और पढ़ने की जरूरत है और आपके द्वारा देखे जाने वाले हर एक ads के लिए आपके अकाउंट में पैसा दिया जायेगा। ऐसी कई साइटें हैं जहां आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और विज्ञापन पढ़कर पैसे कमा सकते हैं। सभी साइटें निःशुल्क हैं और किसी निवेश की आवश्यकता नहीं है। 13. Freelancing से पैसे कमाए बड़ा या छोटा हर skill का एक वैल्यू होता है और यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसका अधिकतम लाभ कैसे उठाते हैं। आप जिस कंपनी में काम करते हैं उसमें आप अपने skill की पेशकश कर सकते हैं और बदले में वेतन पा सकते हैं। या कई कंपनियों के लिए काम करते हैं और उनमें से हर एक से पैसा कमाते हैं या दोनों का combination है यानी full time job और फ्रीलांसिंग। और इंटरनेट इसे संभव बनाता है, क्योंकि यह सभी को अपने skill का monetize करने की offer करता है। और एक अच्छा income पाने के लिए से इस्तेमाल किया जाने वाला एक ऐसा मॉडल है फ्रीलांसिंग। दुनिया की सबसे प्रसिद्ध कंपनियां – freelancer.com और elance.com (इस सेवा की पेशकश करने वाले कई अन्य हैं), आपको पैसे कमाने देते हैं। यहां एक snapshot दिखाया गया है कि आप किस प्रोजेक्ट से कितना कमा सकते हैं। 14. Digital Marketing से पैसे कमाए डिजिटल मार्केटिंग Google Ads और Facebook Ads के माध्यम से आपकी वेबसाइट और ऐप पर ट्रैफिक लाने में मदद करता है। articles, videos, and graphics की मदद से वेबसाइट organic growth करता है। अगर मैं 100 रुपये की लागत से एक lead ला सकता हूं, तो एक डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ 50 रुपये में एक lead ला सकता है। डिजिटल मार्केटिंग डेटा को समझने और cost optimising करने के बारे में है। आप कुछ ही महीनों में डिजिटल मार्केटिंग सीख सकते हैं और अपनी खुद की डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी शुरू कर सकते हैं। और घर बैठे आसानी से पैसे कमा सकते हैं। Also Read: 15. Music Review करके पैसे कैसे कमाए यदि आप music lover हैं, तो पैसा कमाने के लिए बैंड और कलाकारों की ऑनलाइन review करके इसे अपना business बना सकते हैं । आपकी reputation बनाने में कुछ समय लग सकता है लेकिन कुछ users 3000 रुपये तक कमाते हैं। हालाँकि यह बहुत अधिक नहीं लगता है, अगर यह ऐसी चीज़ है जिसको आप enjoy भी करते हैं और पैसे भी कमाते हैं और साथ ही यह आपके cv में जुड़ जाती है। शुरू करने के लिए आपको केवल एक sign करना और review करना है। 16. Fashion Trend से पैसे कमाए यह उन सभी युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो फैशन बाजार में latest trends से रोमांचित हैं। जब हम फैशन की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में जो सबसे पहला आता है वह है western fashion। भारतीय फैशन ट्रेंड में आपकी interest होने पर भी आपको वही सफलता मिल सकती है। साड़ी और कुर्ता भारतीय महिलाओं का हमेशा से पसंदीदा रहा है। उन्हें ऑनलाइन चुनने में मदद करें कि बाजार में क्या नया चल रहा है।और इस तरीके को अपना कर पैसे कमा सकते हैं। 17. Mobile App से पैसे कमाए यदि आपके पास Mobile Development में थोड़ा सा experience है, तो बस अपने विचार को implement करके आगे बढ़ें। कम लागत वाले मोबाइल और मुफ्त इंटरनेट सुविधाओं ने मोबाइल ऐप business के लिए बड़े अवसर पैदा किए हैं। यदि आप वायरल हो सकते हैं तो आप मोबाइल ऐप्स से बहुत सी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 18. Refer and earn से पैसे कमाए कई कंपनियां विशेष रूप से मोबाइल ऐप जैसे Paytm, Lenskart, Snapdeal, Flipkart और कई अन्य लोगों के माध्यम से व्यापार करती हैं, आपको दोस्तों या परिवारों को refer करने से यह आपको Cashback या Reward Point देते हैं। तो यह थोड़े से प्रयासों के साथ कमाई करने का एक बहुत ही आसान तरीका प्रतीत होता है। वास्तव में, कई फ्लाइट बुकिंग कंपनियां जैसे MakeMyTrip, ClearTrip भी अपने ऐप users को उनके रेफेर करने points देती जिन्हें flight बुकिंग के वक्त redeem किया जा सकता है 19. Art बेच कर पैसे कमाए यह विशेष रूप से Artists के लिए है। यदि आपके पास कोई अच्छी Artwork के लिए तैयार है तो उसे mojarto.com पर बेचने के लिए अपलोड करें। Mojarto वेबसाइट से ली गई list में से एक को देखें। भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थित खरीदार हमेशा अच्छे कलाकृतियों की तलाश में रहते हैं। आप किसी भी तरह की कलाकृति जैसे डिजिटल आर्ट, ड्राइंग, पेंटिंग, आदि बेच सकते हैं। कला बेचने और पैसा कमाने के लिए कई अन्य ऑनलाइन मार्केटप्लेस हैं जैसे Amazon, artfire, arty, eBay और कई अन्य। 20. Consultant बन पैसे कमाए यदि आप किसी एक क्षेत्र में अत्यधिक skill रखते हैं जैसे फिटनेस तो आप एक फिटनेस सलाहकार बन सकते हैं और किसी व्यक्ति या छोटे समूह को training देना शुरू कर सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं। फिटनेस सलाहकार बनना वास्तव में कोविड-19 महामारी के दौरान या उसके बाद एक demand वाला role बन सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग फिटनेस सेंटर जाने से हिचकिचाएंगे और इसके बजाय personal coach का विकल्प चुनेंगे। 21. Web Designing करके पैसे कमाए अगर आप Technology का ज्ञान रखते हैं और आपके पास कंप्यूटर है, तो आप आसानी से वेब डिजाइनिंग का कोर्स कर सकते हैं और अपना खुद का वेब डिजाइनिंग बिजनेस शुरू कर सकते हैं।इसके लिए बहुत से ट्यूटोरियल internet पर हैं जिससे आप आसानी से web designing सीख सकते हैं एक बार ऐसा करने के बाद, आप officially तौर पर लोगों और बिज़नेस के लिए शानदार वेबसाइटें डिज़ाइन करके पैसा कमाने कमा सकते हैं। आपको एक पोर्टफोलियो की आवश्यकता होगी जो आपके डिजाइनों को प्रदर्शित करेगा। जो केआप Behance पर आसानी से बना सकते हैं। Upwork और Fiverr जैसी वेबसाइटें हैं जो आपको आसानी से वेब डिजाइनिंग जॉब खोजने में मदद करेंगी। 22. Copywriting से पैसे कमाए आसान शब्दों में Copywriting विज्ञापन और मार्केटिंग उद्देश्यों के लिए शॉर्ट फॉर्म कंटेंट या ads copy लिखना है। Copy short, crisp, precise होनी चाहिए और छोटे रूप में एक या अधिक विचारों को व्यक्त करना चाहिए। इसके लिए बहुत अधिक सोच की आवश्यकता है, लेकिन यह बहुत अधिक पैसा कमाने का मौका देता है। अगर आप शब्दों से खेलने में माहिर हैं और पैसा कमाना चाहते हैं – तो डिजिटल कॉपी राइटिंग आपके लिए है। आप CopyBlogger से कुछ बेहतरीन मुफ्त संसाधन भी डाउनलोड कर सकते हैं या इस ब्लॉग को पढ़ सकते हैं जो यह समझ देगा कि कॉपी राइटिंग क्या है। 23. Coding से पैसे कैसे कमाए अगर आप घर से काम करना चाहते हैं और ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते हैं, तो आपको इस पर विचार करना चाहिए इसके लिए आपको कोडिंग का अच्छा ज्ञान होना चाहिए डेवलपर, प्रोग्रामर ऑनलाइन काम करते हैं और अपने घर बैठे भी अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। Upwork, Fiverr, PeoplePerHour और Freelancer जैसी साइटें कोडिंग जॉब दिलाने में मदद करती हैं यदि आप कोड करना नहीं जानते हैं तो आप आसानी से Udemy, Coursera, SkillShare आदि साइटों पर ऑनलाइन कोडिंग कोर्स कर सकते हैं। 24. Translator बन कर पैसे कमाए यदि आपने एक या अधिक भाषाओं में ज्ञान हासिल कर ली है, तो आप ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए अपने skill का उपयोग कर सकते हैं। एक freelance translator के रूप में, आप एक भाषा में लिखी गई content को दूसरी भाषा में translate करके पैसे कमा सकते हैं। शुरू करने से पहले आप Udemy पर एक ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं और अपनी पसंद की भाषा के ज्ञान को तेज कर सकते हैं। इस क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले, इस क्षेत्र के अच्छे और बुरे को समझने के लिए एक freelance translator बनने के तरीके के बारे में पढ़ें। Also Read: 25. Blogging से पैसे कैसे कमाए एक ब्लॉग शुरू करें और food या fashion के लिए अपने प्यार का शब्दों द्वारा show करें। यह ऑनलाइन पैसा कमाने का एक शानदार तरीका है। कड़ी मेहनत और लगन से ब्लॉगिंग से कोई भी पैसा कमा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आपके पास एक self hosted website होना चाहिए। जब आप सोचते हैं कि ब्लॉग के माध्यम से पैसे कैसे कमाए जाते हैं, तो आमतौर पर ads सबसे पहले दिमाग में आता है। इसके अलावा, आप पैसे कमाने के लिए Affiliate Marketing और Google AdSense से भी जुड़ सकते हैं। एक ब्लॉगर के रूप में, आप पहले से ही अपने विषय में expert हैं। आप एक फ्रीलांसर के रूप में अपनी skill की पेशकश करके भी पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। लोग ghostwriter को भी विभिन्न को ब्लॉग पर काम करने के लिए आमंत्रित करते हैं। हालांकि यह शुरुआत में आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है, लेकिन लंबे समय में यह आपको शानदार रिटर्न दिला सकता है। 26. E-book Publish करके पैसे कमाए ऑनलाइन पैसे कमाने के सबसे अधिक मांग वाले तरीकों में से एक E-book प्रकाशित करना है। यदि लिखने में आप intrested है, तो आप ई-पुस्तकें और पेपरबैक खुद से पब्लिश कर सकते हैं। आप लाखों पाठकों तक ऑनलाइन अपनी Ebook पहुंचा सकते हैं और हर बिक्री पर पैसा कमा सकते हैं। जैसे ही आप कोई पुस्तक लिखते हैं, साइन अप करें और उसे अपनी पसंद के website पर प्रकाशित करें। लेखक का नाम दर्ज करें और अपनी पुस्तक के लिए एक cover अपलोड करें। आप अपनी किताब की कीमत $2.99 (Rs. 210) और $9.99 (Rs. 700) के बीच कहीं भी रख सकते हैं। NookPress.com, Smashwords, BookFundr, Lulu Publishing जैसी वेबसाइटें घर से काम करने का offer देती हैं। 27. Social Media से पैसे कैसे कमाए सोशल मीडिया मार्केटिंग एक ऐसा है जो जल्द ही कभी भी पुराना नहीं हो रहा है। यदि आप सोशल मीडिया मार्केटिंग के शौकीन हैं, तो आपने ऑनलाइन पैसा कमाने का आधा रास्ता तय कर लिया है। आप किसी भी प्लेटफॉर्म पर जैसे Facebook, Instagram पर एक पेज शुरू कर सकते हैं और अपनी रुचि के हिसाब से उसपर content बना सकते हैं। इसके अलावा, आपको अपनी सेवा बेचने और पैसा कमाने में सक्षम होने के लिए पेज पर traffic लेन की आवश्यकता होगी। Affiliate Marketing को सोशल मीडिया के माध्यम से पैसा कमाने के best तरीकों में से एक माना जाता है। इसके माध्यम से आप हर एक प्रोडक्ट या सर्विस बिकने पर आप कमीशन कमाते हैं। इसके अलावा, आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ब्रांडों और उत्पादों को promote करना भी चुन सकते हैं। 28. Online Data Entry से पैसे कमाए यदि आप ऑनलाइन पैसे कमाने का एक आसान तरीका ढूंढ रहे हैं तो Data Entry job के बारे में आप सोच सकते हैं। अनिवार्य रूप से, एक Data Entry व्यक्ति कंप्यूटर सिस्टम में डेटा दर्ज करने और अपडेट करने के लिए जिम्मेदार होता है। आप भारत में उपलब्ध Data Entry नौकरियों की अधिक हैं। याद रखें कि 'हाउ टू मेक मनी फास्ट scam' का शिकार न हों। मुफ्त पंजीकरण के साथ एक ऑनलाइन Data Entry नौकरी पा सकते हैं, तो यह आपको मोटी रकम नहीं देगा। Fiverr, flexjobs, freelancer या यहां तक कि Naukri.com जैसी वेबसाइट प्रोजेक्ट के आधार पर जॉब ऑफर करती है और ऑनलाइन पैसे कमाने का एक शानदार तरीका हो सकता है। दिए गए कार्यों को पूरा करने के लिए, आपको एक कंप्यूटर, एक इंटरनेट कनेक्शन और तेज़ टाइपिंग होने की आवश्यकता होगी। 29. Part Time job से पैसे कमाए पार्ट टाइम जॉब कुछ अतिरिक्त आय अर्जित करने का एक शानदार तरीका है। यहां आपको पैसा कमाने के लिए दिन में करीब 3-4 घंटे काम करना होगा। इन नौकरियों का मुख्य लाभ यह है कि आप घर से काम करके नियमित रूप से निश्चित पैसा कमा सकते हैं। पार्ट टाइम ऑनलाइन सर्वे से लेकर पार्ट टाइम ब्लॉगिंग तक, आप आसानी से कोई भी काम कर सकते हैं। आपको 9-5 की सेवा करने की आवश्यकता नहीं होगी और आप दिन भर में किसी भी time पर यह काम कर सकते हैं। एक को सुरक्षित करने के लिए, आप Naukri.com, Ind और Quickr जैसे पोर्टलों पर फर्मों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बस अपना रिज्यूमे अपलोड करें और ऐसी नौकरी की तलाश शुरू करें जो आपके skill से मेल खाती हो। Also Read: 30. Podcast से पैसे कैसे कमाए अपने passion को करने और एक ही समय में पैसा कमाने का एक अच्छा तरीका podcast करना है। podcast एक डिजिटल ऑडियो या वीडियो फ़ाइल है जिसे users कंप्यूटर या मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते है। केवल Audio content की बढ़ती मांग के साथ, podcast ऑनलाइन पैसे कमाने का एक शानदार तरीका बन गया है। FutureLearn, Udemy and Skillshare कुछ ऐसे सामान्य प्लेटफॉर्म हैं, जिनके course आपको अपना podcast शुरू करने में मदद करते हैं। कभी-कभी जब लोग गाड़ी चला रहे होते हैं या जिम में कसरत करते हैं, तो वे अपना मनोरंजन करने के लिए पॉडकास्ट पर स्विच करते हैं। ऐसे समय अन्य उदाहरणों के अलावा podcast को पैसे कमाने का एक शानदार तरीका बनाते हैं। 31. SMS Send करके पैसे कमाए SMS Send करके पैसे कमाए SMS sending की नौकरी मोबाइल फोन पर संदेश भेजने के बारे में है। बिना निवेश के पैसा कमाने का यह एक अच्छा तरीका है। कंपनियां एसएमएस भेजने के लिए अच्छा पैसा दे रही हैं। जो चीज इसे और अधिक आकर्षक बनाती है वह यह है कि इसमें शामिल होने के लिए स्वतंत्र है। अधिकांश SMS भेजने वाली नौकरियां आपको रोज आधार पर भुगतान करेंगी। तो आप कभी भी इन नौकरियों को आजमा सकते हैं। साथ ही, आपको इस नौकरी के लिए किसी special skill की आवश्यकता नहीं है। बस एक मोबाइल फोन और रोजाना कुछ घंटों की कड़ी मेहनत आपको अच्छा फायदा दे सकती है। 32. Proof Reading से पैसे कमाए सरल शब्दों में Proof Reading का अर्थ है grammatical and typing errors, style, spelling आदि को खोजने और ठीक करने के लिए दिए गए text की अच्छे से चेक करना। इस ऑनलाइन नौकरी के लिए बुनियादी skill की आवश्यकता होती है और यह छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन नौकरियों में से एक है। एक प्रूफ-रीडर का काम एक लेख लिखे जाने के ठीक बाद आता है। यदि आपका grammar काफी अच्छा है तो आपके लिए यह सबसे आसान काम है। यदि आपके पास अच्छा grammar का skill नहीं है, तो चिंता न करें, आपके व्याकरण को सुधारने में मुश्किल से 2-3 सप्ताह लगते हैं। 33. Phone call review से पैसे कमाए क्या आप भी fake और blank कॉल आने पर चिढ़ जाते हैं? क्या आप भी बैंक की ओर से बीमा कंपनियों के कॉल और लोन ऑफर को decline करते-करते थक गए हैं? अब आप अपनी निराशा को income में बदल सकते हैं। भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए? फोन कॉल reviewer का काम होता है फोन कॉल सुनना और review प्रदान करना। इसके अलावा, आपको बदले में कुछ भी नहीं बोलना है। सबसे पहले, बस कॉल उठाओ। दूसरी बात, जो भी कहा जाए, उसे सुनें। तीसरा, उन फोन कॉलों को कुछ category में छाँटें। और अंत में, voice quality के लिए उनकी review करें। 34. Virtual Internship से कैसे पैसे कमाए यदि आप ऑनलाइन पैसा कमाने के इच्छुक हैं और पढ़ाई के दौरान कुछ industry exposure हासिल करना चाहते हैं, तो Virtual Internship पर आप विचार कर सकते है। आप job location पर उपस्थित हुए बिना work experience कार्यक्रम में engage हो सकते हैं। आप ऑनलाइन उपलब्ध बहुत से Internship पा सकते हैं। Internshala, Let's Intern and Youth4work जैसे प्लेटफॉर्म आपका फोकस area हो सकते हैं। बस किसी भी पोर्टल पर एक अकाउंट बनाएं और एक attractive resume बनाएं। आवेदन करते समय आपको एक या दो प्रश्नों का उत्तर देने की भी आवश्यकता हो सकती है। आवेदन करने से पहले, इंटर्नशिप के लिए पर्याप्त समय देने के लिए अपने schedule में जगह बनाएं। आपको नौकरी की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को ध्यान से देखना चाहिए। वर्चुअल इंटर्नशिप की सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपनी गति से काम कर सकते हैं। Also Read: 35. Video Editing करके पैसे कमाए जो लोग Adobe Premier Pro, Final Cut Pro, या KineMaster जैसे अनुप्रयोगों से अच्छी तरह वाकिफ हैं,तो वे लोग इस नौकरी के लिए एकदम सही हैं। ये वीडियो editors सॉफ्टवेयर हैं जिनको सिखने के लिए practice की आवश्यकता होती है। भारत में पैसा कमाने का सबसे आसान तरीका इसके अलावा, अगर आप वीडियो edit करना नहीं जानते हैं तो डरें नहीं। एक बार जब आप editing शुरू कर देते है और खूब practice करते हैं तो आप कुछ महीने के भीतर, सभी tools और techniques आपके समझ आ जाएंगे। कई social media influencers, bloggers, vloggers, content creators, production हमेशा quick video editor की तलाश में रहते हैं। यह भारत में ऑनलाइन पैसा कमाने के बेस्ट तरीकों में से एक है। एक वीडियो एडिटर का औसत वेतन लगभग 20,000 रुपये से 60,000 रुपये प्रति माह है जो की आप के काम के quality और आवश्यक practice पर निर्भर करता है। 36. Online Teaching से कैसे कमाए इंटरनेट के साथ Teaching एक बिल्कुल नए दायरे में चल रहा है। बहुत सारी वेबसाइटें आपको उन छात्रों से जुड़ने में मदद करती हैं, जिन्हें उन विषयों में आपकी मदद की ज़रूरत है, जिन्हें उन्हें लगता है कि उन्हें सुधारने की ज़रूरत है। ऑनलाइन tutoring के माध्यम से पैसा कमाने के लिए बहोत सी websites काम कर रही है। यदि आप किसी विषय में अच्छे हैं जिसे आप पढ़ाना चाहते हैं तो यह भारत में पैसा कमाने का सबसे आरामदायक और सबसे अच्छा तरीका है। आप आसानी से नामांकन कर सकते हैं और यह साबित करने के लिए कुछ कदम उठा सकते हैं कि आप में काम करने के लिए योग्य हैं। यह भारत में पैसा कमाने का एक कुशल तरीका है। छात्र अपने प्रश्न पूछते हैं और आपको उनका उत्तर देने के लिए पैसा मिलता है। 37. Distributor बन कर पैसे कमाए अगर आपको लगता है कि आपके पास seller या dealer बनने के लिए पैसा या सोशल मीडिया का ज्ञान नहीं है, तो distributor होने से आपको ऑनलाइन पैसा कमाने में मदद मिलेगी और भारत में पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका होगा। आप बस एक franchise ले सकते हैं और थोक में खरीदने की योजना बना रहे customer और विभिन्न दरों वाले कई seller के बीच एक middleman बनना। यह आपको कमीशन प्राप्त करने और बल्क ऑर्डर को संभालने में मदद करेगा जो बदले में भारत में ऑनलाइन पैसे कमाने के बेहतर तरीके से आपकी सहायता करेगा। 38. Fitness Trainer से पैसे कमाए इनिडा में ऑनलाइन पैसा कमाना मुश्किल लग सकता है। लेकिन, हमारा विश्वास करें, यह वजन कम करने से कहीं ज्यादा आसान है। पहले से कहीं अधिक, लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए फिटनेस की दुनिया में Trainer की तलाश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आप अपनी विशेषज्ञता के विषयों में लोगों को Training देकर हमेशा ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैं। एक ऑनलाइन ट्रेनर बनने के लिए, आपको शुरू करने में मदद करने के लिए ग्राहकों का एक base बनाना होगा। लेकिन इससे पहले, आपको यह तय करना होगा कि आप इसे कैसे फैलाएंगे। आप Youtube वीडियो का उपयोग कर सकते हैं, या ऐसा करने के लिए अपनी खुद की वेबसाइट भी बना सकते हैं। एक बार जब आप ग्राहक हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं, तो आप प्रयास किए बिना आसानी से पैसा कमा सकते हैं। उदाहरण के लिए, 25 से 30 वर्ष की आयु के पुरुष अनिवार्य रूप से 'how to build muscles' वीडियो की तलाश में करते हैं। Also Read: 39. Voice Over काम से पैसे कमाए Voice Over Artist वह होता है जिसे ads, films रिकॉर्ड किए गए मैसेज आदि के लिए ऑडियो रिकॉर्ड करने के लिए भुगतान किया जाता है। Voice Over Artist के रूप में पैसा कमाने के लिए आपको high pay वाली Voice Over जॉब ढूंढनी होगी। Voice Over ऑनलाइन रिकॉर्ड करने और बेचने की प्रथा अभी भी एक नई है। आपको different tones, voices और variations को show करते हुए आवाज के sample की एक सूची बनाने की आवश्यकता होगी जो आप पेश कर सकते हैं। आरंभ करने के लिए आपको बस एक शांत कमरा, एक लैपटॉप और एक अच्छा माइक्रोफ़ोन चाहिए। आप कुछ स्क्रिप्ट पढ़ सकते हैं ताकि लोगों को यह पता चल सके कि आप कैसे आवाज करते हैं। |
| इस 29 साल के रिजर्व गेंदबाज ने नेट प्रैक्टिस के दौरान रहाणे और साहा के उड़ाए होश Posted: 23 Dec 2021 02:01 AM PST विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के उसकी सरजमीं पर हराने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में मात देने के लिए उतरेगी। टीम इंडिया इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में और सेंचुरियन में जमकर अभ्यास रही है। भारतीय टेस्ट सीरीज से पहले जिस तरह की तैयारी कर रही है उसके कई वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। लेकिन इसके अलावा टीम के साथ रिजर्व गेंदबाज के तौर पर शामिल दीपक चाहर ने अपनी स्विंग गेंदबाजी के जरिए नेट सत्र के दौरान टीम इंडिया के अपने साथियों के दांत खट्टे कर दिया। उनकी इस स्विंग बॉलिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। दीपक चाहर ने स्विंग गेंदबाजी से उड़ाए होश टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो वह दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी परिस्थितियों में अपनी बॉलिंग का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। टीम इंडिया के नेट सत्र के दौरान दीपक को शानदार स्विंग गेंदबाजी करते देखा गया। 29 वर्षीय इस गेंदबाज की बॉलिंग के आगे टेस्ट बल्लेबाज रिद्धिमान साहा, अजिंक्य रहाणे और प्रियांक पांचाल संघर्ष करते नजर आए। दीपक चाहर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह स्टैंडबाय के रूप में टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरान कर रहे हैं। दीपक चाहर ने अपने आपके सीमित क्रिकेट में पहले ही स्थापित कर चुके हैं। दीपक के अलावा नवदीप सैनी, सौरभ कुमार और अर्जन नागवासवाला स्टैंडबाय खिला़ड़ियों के तौर पर शामिल हैं। Also Read: 26 दिसंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। इसके बाद 3 से 7 जनवरी के दरम्यान दूसरा मुकाबला जोहासंबर्ग के वांडरर्स में होगा। जबकि, तीसरा और अंतिम मैच 11 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स पर खेला जाएगा। भारत आज तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रहा है। विराट कोहली इस बार अपनी कप्तानी में इस मिथक को तोड़ना चाहेंगे। |
| IPL 2022 मेगा ऑक्शन के लिए नई तारीखों का हुआ ऐलान, अब इस दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली Posted: 23 Dec 2021 01:58 AM PST इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए मेगा ऑक्शन शेड्यूल को अंतिम रूप दे दिया गया है। आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अब 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। इससे पहले, ऐसी खबरें आई थी कि आईपीएल की मेगा नीलामी का आयोजन सात और आठ फरवरी को करेगा। लेकिन अब लेकिन क्रिकबज ने आईपीएल अधिकारियों के हवाले से कन्फर्म किया है कि प्रत्येक फ्रेंचाइजी को तारीखों की जानकारी दी गई है। गुरुवार सुबह बैठक के दौरान, बीसीसीआई अधिकारियों ने इस बात पर भी जोर दिया इंटरनेशनल मैचों के साथ टकराव होने के बावजूद नीलामी होगी। नीलामी के दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज होगी। बोर्ड ने फ्रेंचाइजी को आश्वासन दिया कि मैच का नीलामी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और दोनों तय कार्यक्रम के अनुसार चलेंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच 12 फरवरी को कोलकाता में होना है और इसी दिन आईपीएल 2022 नीलामी की पहली दिन है। इससे पहले, ऐसी खबरें थी कि नीलामी यूएई में होगी लेकिन बीसीसीआई की फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़ने की दशा में विदेश यात्रा को लेकर प्रतिबंध हो सकते हैं जिससे भारत में इसे कराना आसान होगा। इस साल आईपीएल में 10 टीमें होंगी चूंकि लखनऊ और अहमदाबाद की नई टीमें जुड़ गई हैं। दोनों टीमें के पास ड्राफ्ट में से चुने गए तीन खिलाड़ियों का ऐलान करने के लिए क्रिसमस तक का समय है। Also Read: बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बुधवार कहा था कि सात और आठ फरवरी को मेगा नीलामी हो सकती है क्योंकि अधिकांश मूल आईपीएल टीमें अब इसे बंद करना चाहती हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा था,'कोरोना महामारी के कारण स्थिति खराब नहीं होने की दशा में आईपीएल की मेगा नीलामी भारत में होगी। दो दिवसीय नीलामी सात और आठ फरवरी को बेंगलुरु में होगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं।' |
| 2022 में इन टॉप 10 जॉब में मिलेगी सबसे ज्यादा सैलरी! देखें पूरी लिस्ट Posted: 23 Dec 2021 01:51 AM PST यहां हम 10 ऐसे जॉब के बारे में बता रहे हैं, जो वर्ष 2022 में हाईएस्ट पेइंग जॉब रहने वाली हैं। इनमें मिलने वाली सैलरी पैकेज और अपने इंटरेस्ट के अनुसार कोर्स का चुनाव कर सकते हैं। 1. सिस्टम एनालिस्ट (System analyst) एक सिस्टम एनालिस्ट को बिजनेस टेक्नोलॉजी एनालिस्ट भी कहा जाता है। ये वे आईटी स्पेशलिस्ट हैं, जो इनफार्मेशन सिस्टम के एनालिस्ट, डिजाइन और इम्प्लीमेंट में माहिर होते हैं। ये सभी इश्यू को उचित तरीके से ठीक करने और प्रोग्राम व डेटाबेस का परीक्षण करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। ये ऑर्गेनाइजेशन में सिक्योरिटी ऑडिट भी करते हैं। भारत में एक सिस्टम एनालिस्ट की सैलरी लगभग प्रति वर्ष 16 लाख रुपये प्रतिवर्ष होता । एक सिस्टम एनालिस्ट को विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम, हार्डवेयर कॉन्फ़िगरेशन, प्रोग्रामिंग भाषाओं और सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर प्लेटफॉर्म के बारे में जानने की आवश्यकता पड़ती है। 2. ब्लॉकचेन इंजीनियर (Blockchain engineer) एक ब्लॉकचेन इंजीनियर वह प्रोफेशनल होता है, जो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके आर्किटेक्चर और समाधानों को डेवलप व इम्प्लीमेंट करने में माहिर होता है। ये मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग फर्मों या डेटा सेवा फर्मों के लिए एक डिजिटल ब्लॉकचेन को लागू करना और बनाना पसंद करते हैं। साथ ही ये कोड का विश्लेषण भी करते हैं और किसी भी जूनियर कर्मचारी को ट्रेनिंग भी देते हैं। ब्लॉकचेन कैसे काम करता है, इस पर एक ब्लॉकचेन इंजीनियर की अच्छी पकड़ होनी चाहिए। उन्हें सर्वसम्मति और हैश फ़ंक्शन जैसी अवधारणाओं को समझने की आवश्यकता होती है। भारत में एक ब्लॉकचेन इंजीनियर को सालाना औसतन 15 लाख रुपये सैलरी मिल जाती है। 3. प्रोडक्ट मैनेजर (Product manager) एक प्रोडक्ट मैनेजर वह प्रोफेशनल है, जो उत्पाद में कस्टमर की जरूरतों को पहचान कर उसे डेवलप करता है। प्रोडक्ट मैनेजर पर फिजिकल और डिजिटल दोनों तरह से प्रोडक्ट का बिजनेस आइडिया तैयार करने की जिम्मेदारी होती है। ये प्रोडक्ट के लॉच तक की सभी व्यवस्थाओं को देखते हैं और जरूरत पड़ने पर उसमें बदलाव करते हैं। ये सॉफ्टवेयर इंजीनियरों, डेटा साइंटिस्ट और प्रोडक्ट साइंटिस्ट के वर्क का कॉर्डिनेशन भी करते हैं। ये प्रोडक्ट की व्यावसायिक सफलता के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होते हैं। एक प्रोडक्ट मैनेजर को सालाना लगभग 25 लाख रुपये तक की सैलरी मिलती है। 4. फुल-स्टैक डेवलपर (Full-stack developer) एक फुल-स्टैक डेवलपर क्लाइंट और सर्वर दोनों सॉफ्टवेयर बना सकता है। ये फ्रंट-एंड और बैक-एंड डेवलपमेंट, दोनों में काम करते हैं और प्रोडक्ट कॉन्सेप्ट से डेवलपमेंट के सभी स्टेज को भी तय करते हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि ब्राउजर, सर्वर और डेटाबेस को कैसे प्रोग्राम करना है, जैसे जावास्क्रिप्ट, jQuery, कोणीय आदि का उपयोग करना। भारत में एक पूर्ण स्टैक डेवलपर का औसत वार्षिक सैलरी लगभग 11 लाख रुपये होती है। 5. DevOps इंजीनियर (DevOps engineer) एक DevOps इंजीनियर कोडिंग और क्लासीफाइंग से लेकर रखरखाव और अपडेटिंग करने तक सभी कार्य करता है। ये सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के पूरे लाइफ में जरूरतों को बैलेंस करने के लिए एक प्लान डेवलप करता है। ये जटिलता को कम करते हैं और किसी एप्लिकेशन को जल्दी से बदलने के लिए होने वाली जरूरतों को पूरा करते हैं। ये एक एप्लिकेशन के लिए नई करैक्टेरिस्टिक्स का इंट्रो देते हैं। वहीं ऑपरेशन टीम एक एप्लिकेशन के जारी होने के बाद उसकी स्थिरता की रक्षा करना चाहती है। एक DevOps इंजीनियर को 11 लाख रुपये प्रति वर्ष की सैलरी मिलती है। 6. डेटा साइंटिस्ट (Data scientist) डेटा साइंटिस्ट एनालिटिकल स्पेशलिस्ट होते हैं, जो थर्ड को खोजने और डाटा को मैनेज करने के लिए अपने स्किल का उपयोग करते हैं। ये बिजनेस चुनौतियों के समाधान को उजागर करने के लिए इंडस्ट्री नॉलेज का उपयोग करते हैं। ये कंप्यूटर साइंस, सांख्यिकी, गणित को जोड़ते हैं और परिणामों की व्याख्या करने के लिए मॉडल डेटा का विश्लेषण और प्रक्रिया करते हैं। एक डेटा साइंटिस्ट को सालाना 15 लाख रुपये की सैलरी मिलती है। 7. क्लाउड आर्किटेक्ट(Cloud architect) एक क्लाउड आर्किटेक्ट कंपनी की क्लाउड कंप्यूटिंग स्ट्रेटजी का एनालिसिस करने के लिए जिम्मेदार होता है। इसमें क्लाउड अपनाने की योजना और डिजाइन, क्लाउड प्रबंधन और निगरानी शामिल होती है। क्लाउड आर्किटेक्ट का वक्र बेहद टफ माना जाता है। हालांकि इनको सैलरी भी शानदार मिलती है। एक क्लाउड आर्किटेक्ट को भारत में सालाना 26 लाख रुपये तक की सैलरी मिलती है। 8. IoT सॉल्यूशन आर्किटेक्ट (IoT solutions architect) IoT सॉल्यूशन आर्किटेक्ट वह प्रोफेशनल होते हैं, जो इंटरनेट के प्रैक्टिकल यूज के लिए एप्लिकेशन को डेवलप करते हैं। IoT सॉल्यूशन आर्किटेक्ट डेवलपमेंट का रास्ता साफ करने के लिए इंजीनियरों और सेल्सपर्सन के साथ काम करता है। उन्हें IoT सॉल्यूशन के संदर्भ के बारे में पता होना चाहिए और IoT डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए कई डिपार्टमेंट के साथ मिलकर वर्क करना चाहिए। इन्हें सालाना करीब 10 लाख रुपये तक सैलरी मिलती है। 9. एआई आर्किटेक्ट (AI architect) एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आर्किटेक्ट डिजाइन ऑप्शन बनाकर डेवलपमेंट करता है। वे कोडिंग जैसे टेक्निकल स्टैंडर्स को निर्धारित करते हैं। एआई आर्किटेक्ट को इंफॉर्मेशन और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही एक आर्किटेक्ट का निर्माण करने के लिए उन वर्तमान तकनीक की भी जानकारी होनी चाहिए, जो भविष्य में काम करेगी और अनुकूल होगी। भारत में एक AI आर्किटेक्ट की सालाना सैलरी लगभग 63 लाख रुपये तक हो सकती है। 10. सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट (Software architect) एक सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट वह स्पेशलिस्ट होता है, जो उच्च-स्तरीय डिजाइन विकल्प बनाता है और कोडिंग जैसे तकनीकी मानकों को लागू करने का प्रयास करता है। ये डिजाइन विकल्प बनाकर और कोडिंग जैसे तकनीकी मानकों को निर्धारित करके डेवलपमेंट प्रोसेस को आसान बनाते हैं। एक सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट को सालाना 45 लाख रुपये तक की शानदार सैलरी मिलती है। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |