ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 22, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: उत्पाद विभाग की टीम ने 334 बोतल विदेशी शराब किया बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Posted: 22 Dec 2021 09:34 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। हंसडीहा भागलपुर स्टेट हाईवे स्थित सूजापुर गांव समीप से उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को छापेमारी कर एक टैंपू में गुप्त तहखाने में छुपा कर ले जा रहे 334 बोतल विदेशी शराब को जप्त कर लिया। छापेमारी का नेतृत्व कर रहे अवर निरीक्षक विष्णु प्रिया ने बताया कि, भलजोर चेक पोस्ट की ओर से एक टेंपो आ रहा था। जिसे रोककर जांच की गई तो, टैंपू में बने तहखाने से 334 बोतल विदेशी शराब 

जब किया गया। जिसमें 100 लीटर से ज्यादा शराब थी। वहीं टैंपू पर सवार चार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर कटिहार और खगड़िया जिले के हैं। उन्होंने बताया कि, तस्कर बृजनंदन कुमार मानसी खगड़िया, पंकज कुमार  कटिहार, रंजीत यादव कटिहार एवं ललन कुमार राजाजान मानसी खगड़िया का रहने वाला है। वहीं जप्त टैंपू जिसका वाहन संख्या बीआर 33 पी 2475 है की छानबीन की जा रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के साथ की गई बैठक

Posted: 22 Dec 2021 09:34 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में बुधवार को नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बताया गया कि, प्रखंड प्रमुख पद का चुनाव बांका अनुमंडल कार्यालय में 30 दिसंबर को होगा। सभी पंचायत समिति सदस्यों को बताया गया कि, अनुमंडल प्राधिकारी कार्यालय में 30 दिसंबर 

को सभी नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही प्रमुख एवं उप प्रमुख पद का चुनाव समिति सदस्यों द्वारा किया जाएगा। सभी सदस्यों को अपना प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लेकर जाना अनिवार्य होगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य तैयारी में जुट गए हैं। मालूम हो कि, प्रखंड प्रमुख पद के लिए काफी समय से ही संभावित प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: मारपीट के आरोप में गिरफ्तार पिता पुत्र को पुलिस ने भेजा जेल

Posted: 22 Dec 2021 09:34 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव से गिरफ्तार पिता पुत्र को पुलिस ने बुधवार को कोरोना जांच कराने के बाद जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा मारपीट के मामले में अभियुक्त पिता पुत्र को कुसियारी गांव से उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, 

सितंबर माह में कुसियारी गांव में गोतियारी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें गांव के ही पटवारी मांझी के पुत्र, मंदेश्वर मांझी एवं उनके पुत्र पिंटू मांझी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने छापेमारी करते हुए दोनों पिता-पुत्र को घर से ही गिरफ्तार किया। जिसके बाद दोनों को रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद बांका जेल भेज दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: 24 दिसंबर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई जाएगी शपथ

Posted: 22 Dec 2021 09:35 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड में सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण समारोह के तैयारी के अंतर्गत शपथ दिलाई जाएगी। प्रखंड सभागार में 24 दिसंबर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाने का काम किया जाएगा। शपथ दिलाने के बाद गांव गांव में जहां पर पंचायत पर काम शुरू हो जाएगा। वहीं प्रखंड पंचायत वार उप मुखिया एवं उपसरपंच का भी चुनाव कराया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज 

कुमार ने बताया कि, 24 दिसंबर को अंगारू जबड़ा, बभंगामा, नयागांव के जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं नवनिर्वाचित मुखिया एवं सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच सदस्यों को भी शपथ दिलाई जाएगी और उप मुखिया एवं उपसरपंच का भी चुनाव होगा। वहीं प्रखंड सभागार में 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रखंड कार्यालय में सभी डाटा ऑपरेटर एवं अन्य कर्मियों को शपथ समारोह के लिए तैयार रहने को कहा गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: गणितज्ञ रामानुजन जयंती के अवसर पर गणित विज्ञान मेला का किया गया आयोजन

Posted: 22 Dec 2021 09:35 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में गणितज्ञ रामानुजन जयंती के अवसर पर बुधवार को गणित विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्रजकिशोर सिंह, सचिव राजीव कुमार, उपाध्यक्ष डॉ सीताराम घोष, कोषाध्यक्ष जलधार हरिजन, समिति सदस्य कंचन साह, अभिभावक प्रतिनिधि अनीता झा  सदस्य डॉ गोविंद झा, कार्यक्रम के निर्णायक सुरेश शर्मा, विजय सिंह तथा बिमलेंद्र सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में वाटिका खंड के भैया बहनों के लिए गणित दौड़, शिशु मंदिर तथा विद्या मंदिर खंड के भैया बहनों के लिए गणित दौड़ तथा गणित विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें वाटिका खंड से सुहानी एंजेल, आर्य, सिमर, तन्मय, अंश, आर्केश,सुप्रिया, वहीं शिशु मंदिर से आरुषि, ओम झा, ओम 


मिश्रा, आदित्य मिश्रा, साथ ही बाल वर्ग से भव्या, वर्षा, ओम, अनुराग, उत्सव, मयंक, जिया एवं किशोर वर्ग से आकांक्षा, रक्षा, शिवम, यश, उन्नति, अंशु, श्रेया, अमन, तिलक, मयंक, नयन, प्रीतम, प्रिंस, अविनाश, शिव आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें वाटिका खंड से गणित दौड़ में प्रथमा स्थान पर आर्या रही। वही शिशु वर्ग से गणित दौड़ में आकाश मिश्रा ने प्रथम बाजी मारी। साथ ही बाल वर्ग से गणित दौड़ में प्रियांशु कुमार प्रथम स्थान पर रहे। वहीं शिशु वर्ग से प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर आरुषि आर्य एवं द्वितीय स्थान पर ओम कुमार झा रहे। साथ ही बाल वर्ग से प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर वर्षा कुमारी एवं द्वितीय स्थान पर भव्य सिन्हा रही। वहीं किशोर वर्ग से प्रदर्शन में प्रथम स्थान रक्षा कुमारी एवं द्वितीय स्थान शिवम कुमार ने प्राप्त किया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाचार्य हरि किशोर पंडित, कार्यक्रम प्रमुख अमरकांत मिश्रा तथा कार्यक्रम सह प्रमुख शिखा ठाकुर के द्वारा संचालित किया गया। इस अवसर पर रानी मिश्रा, बासुकी प्रसाद साह, सुनीता कुमारी, सुमन प्रसाद सिन्हा, मुकेश कुमार सिंह, कुमार विकास, बृजेश कुमार देव, ललिता कुमारी, मुकेश कुमार, विवेकानंद झा, माला कुमारी, उदय कुमार सिन्हा, विजय कुमार झा, अंजनी कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: सड़क सुरक्षा एवं शराब करोबारीयों को लेकर वाहन चेकिंग अभियान तेज

Posted: 22 Dec 2021 09:35 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिला प्रशासन के निर्देश पर चांदन थाना क्षेत्र के आनन्दपुर ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सउनि सुनिल कुमार पुलिस बल के संयुक्त में सिमुलतला कटोरिया  मुख्य मार्ग स्थित थाना मोड़ के समीप बुधवार दोपहर गस्ती में वाहन चेकिंग चेकिंग चलाया गया। इस दौरान सड़क पर चलने वाले सभी दो चक्का चार चक्का एवं भारी वाहन को रोक रोक कर तलाशी ली गई। वाहन चेकिंग के दौरान सभी 

वाहनों को आवश्यक कागजात हेलमेट इसकी इंश्योरेंस सीट बेल्ट इत्यादि की जांच की गई अवैध कागजात पाए जाने वाले वाहनों चालकों से जुर्माना वसूला गया साथ ही साथ कोरोना की तीसरी लहर ओमीक्रोन जैसे घातक बीमारी की संकेत को लेकर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया मास्क उपयोग नहीं करने वाले प्रति लोगों को₹50 जुर्माना वसूला गया। जिसमें कुल तीन हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: चांदन राइजिंग स्टार ने युवा क्रिकेट क्लब चांदवारी क्रिकेट टीम को 16 रनों से किया पराजित

Posted: 22 Dec 2021 07:08 AM PST

 ग्राम समाचार,चांदन/बांका: चांदन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में उच्च विद्यालय चांदन के मैदान में चल रहे स्वर्गीय विष्णु लाल मोदी क्रिकेट चैंपियनशिप के दसवें दिन युवा क्रिकेट क्लब चांदवारी और चांदन पंचायत की जूनियर टीम चांदन राइजिंग स्टार्स के बीच टूर्नामेंट का बारहवा मुकाबला खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चांदन राइजिंग स्टार्स की टीम ने कुल 20 वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ऑल आउट होने से पहले 193 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें निक्की ने 32 गेंद में 58 और जैकी (आदित्य) ने 40 गेंद पर 56 रन बनाए. संजीत ने 40 रन देकर तीन विकेट तथा सोनू और रजाउल ने दो-दो विकेट हासिल किए।



 लक्ष्य का पीछा करते हुए युवा क्रिकेट क्लब चांदवारी की टीम 20 ओवर की अंतिम गेंद पर ऑल आउट होने के पहले 176 रन ही बना सकी जिसमें निवास ने 41 गेंदों पर 62 रन बनाए। इस तरह चांदन राइजिंग स्टार ने यह मुकाबला 16 रनों से जीत लिया। अर्पित ,अमानत और जमशाद ने दो-दो विकेट हासिल किए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मा दुर्गा सेटेलाइट के प्रोपराइटर अवधेश वर्मा की तरफ से निशांत राय उर्फ निक्की को दिया गया। कमेंट्री के लिए वसीम, रंजन बरनवाल और आयोजन समिति के सचिव नीरज सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई।



 स्कोरर के रूप में पंकज, नंदन और हिमांशु थे । निर्णायक की भूमिका में अंशु उत्तम और अमित थे।

मौके पर नीरज सिन्हा, भरत पासवान, अवधेश वर्मा सनी , रंजन बरनवाल , तोसिम , शरीफ आदि आज के आयोजन में मुख्य भूमिका निभा रहे थे।।

कल का मुकाबला उत्तरी कस्बा वसीला और चांदन पंचायत की तीसरी टीम चांदन सुपर किंग्स के बीच 11.30 बजे से खेला जाएगा।


संवाददाता-उमाकांत साह

Chandan News: आगामी 24 दिसंबर से शुरू होगा पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण

Posted: 22 Dec 2021 07:05 AM PST

 ग्राम समाचार,चांदन/ बांका: जिला पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी बांका के आदेश पर राज्य निर्वाचन आयोग बिहार के तत्वाधान में 13 दिसंबर 2021 के आलोक में पंचायत आम निर्वाचन जोया के समाप्ति उपरांत नवनिर्वाचित मुखिया ग्राम पंचायत सदस्य सरपंच ग्राम कचहरी पंचों के शपथ ग्रहण एवं उप मुखिया एवं उपसरपंच के निर्वाचन हेतु निम्नांकित तिथि वार निर्धारित की गई है। 



जिसमें 24 दिसंबर को चांदन एवं निर्णय पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति का प्रातः 10:00 बजे चांदन अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य पंचायती राज पदाधिकारी हरिमोहन कुमार प्रमोद कुमार चौबे प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक के संयुक्त में शपथ ग्रहण लिया जाएगा। तदोपरांत 11:30 बजे कोरिया एवं सीलजोरी पंचायत, अपराहन 1:00 बजे बोड़ा सूईया मुखिया शामिल है वही 27 दिसंबर 2021 को सरपंच एवं ग्राम कचहरी पंच का शपथ ग्रहण होना है जिसमें 10:00 बजे उत्तरी कस्बा वसीला पूर्वी कर सकरा दक्षिणी कस्बा वसीला 11:30 बजे असुढ़ा, बोड़ा सूईया पश्चिमी कट सकरा एवं 1:00 बजे बड़फेरा तेतरिया उत्तरी बारने, दक्षिणी बारने पंचायत सामिल है। इस दौरान 29 दिसंबर को मुखिया एवं पंचायत समिति का शपथ ग्रहण होगा जिसमें प्रथम पाली 10:00 बजे उत्तरी बारने, एवं पूर्वी कटसकरा, 11:30 बजे पश्चिमी कटसकरा, एवं कुसुम जोरी 1:00 बजे गौरीपुर एवं उत्तरी कस्बा वसीला 31 दिसंबर 2021 को मुखिया एवं पंचायत समिति का शपथ ग्रहण किया जाएगा जिसमें 10:00 बजे दक्षिणी बारने पंचायत एवं चांदवारी 11:30 बजे धनुवसार एवं असोढा, 1:00 बजे से दक्षिणी कस्बा वसीला एवं बड़ फेरा तेतरिया पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण किया जाएगा।

आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी चांदन सह निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उक्त तिथि को समयानुसार प्रखंड के सभी प्रतिनिधि अपने अपने योगदान देकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहना है।


संवाददाता-उमाकांत साह

Panjwara News: निझरी गॉव से सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर की ट्रॉली हुई चोरी

Posted: 22 Dec 2021 06:08 AM PST

 ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका।पंजवारा थाना क्षेत्र के निझरी गांव से  मंगलवार की रात सड़क किनारे खड़ी  ट्रैक्टर ट्रॉली के चोरी हो जाने का मामला सामने आया है । घटना को लेकर पीड़ित निझरी  गांव निवासी राजेश कुमार ने पंजवारा थाना में लिखित आवेदन देकर इसकी शिकायत की है। 



पीड़ित का कहना है कि निझरी गांव  में प्रतिदिन के तरह  सड़क किनारे उसकी ट्रेक्टर खड़ी थी। बुधवार सुबह जब वह जगे और सड़क किनारे अपने खलिहान में ट्रैक्टर की ट्रॉली को को खड़ी नहीं देखा तो इसकी खोजबीन पर कोई जानकारी नहीं मिला तो इसकी शिकायत पंजवारा थाना में की । वही प्राप्त आवेदन के आलोक में पंजवारा थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा।

Jharkhand News:- अगले दो दिनों में 14 राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया गया सूची

Posted: 22 Dec 2021 01:55 AM PST

ग्राम समाचार, झारखंड:- मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार अगले 2 दिनों में उत्तर प्रदेश, पूर्वि मध्य प्रदेश, छत्तिसगढ़, उड़ीसा,एवम्  चौदह अलग- अलग राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी कर दिया गया है! वहीं पंजाब, हरियाणा, पूर्वि राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात एवम् अलग- अलग राज्यों में तेलंगाना, बिहार, झारखंड और पश्च्चिम बंगाल के गंगा के सटे क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में शीतलहर की चेतावनी जारी किया गया!





संवादाता:- अजय आर्यन, ग्राम समाचार, मेहरमा (गोड्डा)

Chandan News: स्वर्गीय विष्णु लाल मोदी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट चांदन

Posted: 21 Dec 2021 08:41 AM PST

 ग्राम समाचार,चांदन/बांका:- उच्च विद्यालय चांदन के मैदान में चांदन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे स्वर्गीय विष्णु लाल मोदी मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप के नौवें दिन 11 मुकाबले में किंग्स इलेवन बिरनिया ने टॉस जीतकर सोया किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में 180 रनों का लक्ष्य दिया।कप्तान लोकेश ने 26 गेंदों में 52 और उज्जवल ने 50 रन 39 गेंदों पर बनाए । आशीष ने तीन तथा एजाज और शबीर को दो-दो विकेट मिले।



जिसके जवाब में कप्तान संतोष 30 गेंदों में 37 और सनातन 13 गेंदों में 27 रनों की बदौलत किंग्स की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई।

अमर ने तीन सर्वोत्तम तथा लोकेश ने दो-दो विकेट लिए।

हरफनमौला प्रदर्शन के लिए किंग्स इलेवन बिरनिया के कप्तान लोकेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोविंद दास की तरफ से टूर्नामेंट के सचिव नीरज सिन्हा , गोविंदास नंदकिशोर बरनवाल, हेमंत बेसरा , रंजन बरनवाल, जय कांत राय द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। दो बेहतरीन कैच लपकने के लिए सुईया किंग्स के कप्तान संतोष को ₹50 का पुरस्कार सरफुद्दीन अंसारी द्वारा दिया गया।



निर्णायक की भूमिका में आदित्य जमशाद तथा शरीफ और स्कोरर रौनक सिन्हा के साथ हिमांशु, रंजीत थे कमेंट्री में रंजन बरनवाल तथा नीरज सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई।

मैच समाप्ति के बाद सचिव नीरज सिन्हा द्वारा स्व. विष्णु लाल मोदी के जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई गई तथा उनकी सादगी और उनकी उपलब्धियों के बारे में दर्शकों को बताया । अतिथि के रूप में पूर्व  जिला परिषद सदस्य जागेश्वर दास, बिरनियां पंचायत के शिवनंदन राय , ध्रुव राय  इत्यादि मौजूद रहे।

इस पंचायत लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में चांदन प्रखंड के पंचायत की टीमें भाग ले रही है जिसमें 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, प्रत्येक टीम को पांच लीग मैच खेलने हैं।

कल का मैच चांदन राइजिंग स्टार और युवा क्रिकेट क्लब चांदमारी के बीच 11.30 बजे से खेला जाएगा।


संवाददाता उमाकांत साह

Bajitpur News:- बाजीतपुर गाँव में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व कर्मा पूजा!

Posted: 21 Dec 2021 08:48 AM PST

 ग्राम समाचार, बाजीतपुर:- मेहरमा प्रखंड के बाजीतपुर पंचायत में बड़ी हर्षो उल्लास से मनाया गया प्राकृति पर्व कर्मा पूजा! प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि आदिवासी समाज के लोग एवम् ग्रामीणों ने बढ़- चढ़ कर इस पर्व मे भाग लिया गया! आदिवासी समाज के कार्यकर्ता बाबा जी हासदा,एवम् सुखदेव मुर्मू ने बताया गया कि हर साल इस महीने में नया फसल उगने पर हमलोग एवम् हमारे समाज के लोगों ने बड़ी धूमधाम मनाया जाता है

 बाजीतपुर से अजय आर्यन की रिपोर्ट :-

Chandan News: सड़क सुरक्षा एवं शराब करोबारीयों को लेकर वाहन चेकिंग अभियान तेज

Posted: 21 Dec 2021 08:30 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन/बांका:-जिला प्रशासन के निर्देश पर चांदन थाना प्रभारी रवि शंकर कुमार व एएसआई अर्जुन कुमार अन्नू पुलिस बल के संयुक्त में चांदन देवघर मुख्य मार्ग स्थित बेहंगा पुल के समीप दोपहर गस्ती में वाहन चेकिंग चेकिंग चलाया गया। जिसमें देवघर झारखंड की ओर से आ रहे एवं चांदन की ओर से देवघर झारखंड जा रहे सभी दो चक्का चार चक्का एवं भारी वाहन को रोक रोक कर तलाशी ली गई।



 विदित हो कि जिले में शराब माफियाओं की वर्चस्व ग्राफ अक्सर देखा जा रहा है जो शराब कारोबारी शराब की कारोबार करने में पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। हाल ही के दिनों में झारखंड की ओर से आ रहे डीआरडीए कार्यपालक अधिकारी का बोर्ड लगा वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई थे जिसमें जांच कर रहे बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह शराब कारोबारी वाहन चालक से बाल बाल बचे। जिसे लेकर वाहन चेकिंग अभियान तेज किया गया है। जिससे शराब कारोबारियों में अंकुश लगे। वाहन चेकिंग के दौरान सभी वाहनों को आवश्यक कागजात हेलमेट इसकी इंश्योरेंस सीट बेल्ट इत्यादि की जांच की गई अवैध कागजात पाए जाने वाले वाहनों चालकों से जुर्माना वसूला गया साथ ही साथ कोरोना की तीसरी लहर ओमी क्रोन जैसे घातक बीमारी की संकेत को लेकर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया मास्क उपयोग नहीं करने वाले प्रति लोगों को₹50 जुर्माना वसूला गया। जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

संवाददाता-उमाकांत साह

Chandan News: अन्नप्राशन दिवस पर 6 माह से ऊपर बच्चों को ऊपरी आहार देने पर दिया बल

Posted: 21 Dec 2021 08:26 AM PST

 ग्राम समाचार,चांदन/बांका:-20 दिसंबर सोमवार को निदेशालय पटना बिहार के आदेश के आलोक में प्रखंड के उत्तरी बार ने पंचायत मथुरा तुरी टोला आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 39 के साथ अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों पर  सीडीपीओ वंदना दास के निर्देशन में समाजिक अंकेक्षण की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र के क्रियाकलापों एवं कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु बैठक की गई।



 तदोपरांत योजना के संबंध में स्थानीय लोगों को पूर्ण जानकारी दी गई । लोगों को बताया गया कि सामाजिक अंकेक्षण बैठक प्रत्येक साल दो बार जून एवं सितंबर माह में की जाती है विदित हो कि कोरोना महामारी के कारण इस साल जून में नहीं की जा सके बैठक में टी एच आर पूरक आहार टीकाकरण केंद्र में किए जाने वाले कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण दिवस के अवसर पर 6 माह पूर्ण किए बच्चों को हलुआ खिलाकर ऊपरी आहार की शुरुआत की गई तथा कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अभिभावकों को सेविका द्वारा बच्चों के प्रति जागरूक किया गया बताएं कि बच्चा जब जन्म लेता है तो जन्म के बाद गाढ़ा पीला दुध बच्चे की पूरक आहार है। एवं छह माह के बाद से ही उपरी अन्य आहार दिया जाना है।


संवाददाता-उमाकांत साह

Chandan News:परिवार नियोजन के तहत 6 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन

Posted: 21 Dec 2021 08:22 AM PST

 ग्राम समाचार,चांदन/बांका:-समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन अस्पताल में मंगलवार परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 6 महिलाओं का बंध्याकरण कराया गया। जिसमें प्रभारी चिकित्सक डॉ एके सिन्हा चिकित्सक आशीष कुमार एएनएम इंदु कुमारी जीएनएम रूपम कुमारी के संयुक्त में सफल ऑपरेशन किया गया। जिसमें  आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर के साथ सुपर मनोज कुमार का सहयोग रहा।इधर ऑपरेशन के बाद महिला वार्ड में भर्ती मुरली देवी पति सिकंदर पुझार, विमला देवी अनिल यादव ललिता देवी पति हरेंद्र यादव  ननकी देवी पति दिलीप पूजार इत्यादि सभी मरीजों से मुलाकात कर हेल्थ मैनेजर डॉ यश राज के द्वारा मरीजों को विजिट कर  हेल्थ चेक अप किया। 



ठंड के मध्येनजर  भर्ती मरीजों की विशेष देखभाल को लेकर अस्पताल प्रबंधन कि अहम भूमिका देखी गई। प्रेस वार्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन प्रभारी एके सिन्हा ने बताया कि ठंड की मौसम आ गई है बंध्याकरण के लिए लोगों को जागरूक क्या जा रहा है बताया कि *छोटा परिवार सुख का आधार* हम दो हमारे दो सुख का आधार होती है इसलिए लोगों को अपनी सूझबूझ दिखाते हुए दो बच्चे में ही बंध्याकरण या पुरुष नसबंदी कर सुख प्राप्त कर सकते हैं। यह भी बताया कि अस्पताल में दो तरह की ऑपरेशन कराए जा रहे हैं जिन लाभुकों को जिस तरह से कराना उचित समझे कह सकते हैं पहले बेहोशी की डॉक्टर नहीं थे, अब हमारे अस्पताल में बेहोशी चिकित्सक आशीष कुमार में योगदान देकर कई महिलाओं का सफल ऑपरेशन कराने में सक्षम हुए हैं। इसलिए बेहिचक ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाना है। परिवार नियोजन कार्यक्रम रविवार छोड़ कर सभी दिन किया जाएगा। भर्ती मरीजों को घर तक छोड़ने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था एवं पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी।


संवाददाता - उमाकांत साह

Delhi News : दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में पिछडा वर्ग सम्मेलन आयोजित

Posted: 21 Dec 2021 05:46 AM PST

दिल्ली। समृद्ध भारत की तरफ से दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित पिछडा वर्ग सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह भी सैंकडों की संख्या में पिछडा वर्ग के लोगों को साथ लेकर पंहूचे। सम्मेलन में मौजूद सभी अतिथिगणों ने घोषणा पत्र व अपनी मांगों को रखा। कैप्टन अजय सिंह ने सम्मेलन में मांग रखी कि जनगणना जातिय आधार पर हो, ताकि आरक्षण जाति के आधार पर मिल सके। वहीं जातिय जनगणना से प्रत्येक जाति की आर्थिक, समाजिक व शैक्षिक की सही पहचान हो सकेगी। इससे यह होगा कि आरक्षण जिसको मिलना चाहिए उसी को मिलेगा उसके हिस्से का आरक्षण कोई और जाति का नही ले सकेगा। और सरकार के पास पूरा ब्योरा होगा और उसी के आधार पर आरक्षण दिया जा सकेगा। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए एक अलग से मंत्रालय बने। जोकि पिछडे वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाएं। साथ ही बजट में ओबीसी, एस सी औ एस टी वर्ग के उत्थान व विकास के लिए अलग पैसा मिले। यदि जातीय जनगणना हो जाए तो प्रत्येक जाति को उसके हक का पैसा मिल सकेगा। 2011 में जातिय जनगणना हुई थी लेकिन उसकी रिर्पोट सरकार नही दे रही है वहीं 2021 में भी यह करवानी थी जिसको मौजूदा सरकार द्वारा करवाया नही जा रहा है। 



यहां पर अपने संबोधन में कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर जी ने पिछडे समुदाय तथा अनुसूचित जातियों और जनजातियों से सामाजिक और शैक्षिक पिछडेपन को दूर करने के लिए आरक्षण लागू किया था। लेकिन अब बाबा साहेब के सपने को सरकार द्वारा तोडा जा रहा है और आरक्षण का सही हक मिलने से ओबीसी वर्ग के लोगों को वंचित किया जा रहा है। इसलिए अब सभी को शिक्षित होकर संगठित रहकर संघर्ष करना पडेगा जोकि बाबा साहेब का नारा था। ओबीसी वर्ग की नौकरी व शिक्षा के आरक्षण में सरकार द्वारा क्रीमी लेयर लगाई हुई है। जिसके अंर्तगत केंद्र सरकार ने 8 लाख रूपये जबकि प्रदेश सरकार ने मात्र 6 लाख रूपये सालाना आय पर क्रीमी लेयर लगा दिया है। हरियाणा सरकार द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। दोनों सरकारों द्वारा क्रीमी लेयर को हटाया जाए या फिर इसको 8 लाख से बढाया जाए। क्योंकि सालाना 6 लाख में तो मात्र फोरथ क्लास के कर्मचारी ही आते हैं, क्रीमी लेयर लगने से नौकरियों और शिक्षा में ओबीसी वर्ग की सीटें खाली रह जाती हैं। इसके अलावा बैक लॉग को भी भरा जाए 1997 से। 
श्री यादव ने कहा कि नेशनल पार्टियों द्वारा ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लोगों को नकारा जाता है इसलिए ही क्षेत्रिय पार्टियों का जन्म हुआ है, इसलिए नेशनल पार्टियों को ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लोगों का ध्यान रखना चाहिए। वहीं अन्य रेजीमेंटों की तरह अहीर और गुर्जर रेजिमेंट भी बननी चाहिए क्योंकि सभी युद्धों में अहीर और गुर्जर समाज के बहूत से जवानों ने भागीदारी ली और देश की रक्षा करते हुए शहीद भी हुए हैं।श्री यादव ने मंडल कमीशन लागू करने की भी मांग रखी। 
उन्होंने कहा कि न्याय पालिका में ओबीसी, एस सी और एस टी वर्ग की भागीदारी बहूत कम है। न्याय पालिका में भी नौकरी के लिए ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को आरक्षण दिया जाए, क्योंकि सबसे ज्यादा प्रताडित भी ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लोगों को किया जाता है। न्याय पालिका में संख्या कम होने की वजह से प्रमोशन भी नही हो पाते।
श्री यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में पंचयती राज में आरक्षण खत्म कर दिया, जोकि असैंधानिक है। यह एक षडयंत्र है आरक्षण को खत्म करने का, कुछ पूंजीपति और सरकार की मिली भगत से नीजी करण किया जा रहा है जैसे कि एल आई सी, बी एस एन एल, बहल, रेलवे, बैंक इत्यादि का नीजीकरण ही इसलिए किया जा रहा है ताकि आरक्षण को खत्म किया जा सके। इसके लिए सुर्पीम कोर्ट में पेटिशन डालनी चाहिए। मैं तो यह कहता हूं कि न्याय पालिका, लेजिस्लेटिव और पार्लियामेंट में भी आरक्षण होना चाहिए। प्राईवेट सैक्टर में भी आरक्षण मिले। ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लोगों को ठेके की नौकरी की बजाय पक्की नौकरी दी जानी चाहिए। ओबीसी, एस सी औ एस टी वर्ग की महिलाओं को भी अलग से आरक्षण मिले। हमारे समाज की महिलाएं बहूत पीछे हैं उनको भी बराबरी का हक मिलना चाहिए। 
इस मौके पर छगन भुजबल मंत्री महाराष्ट्र सरकार, डी राजा महासचिव सीपीआई, सांसद श्याम सिंह यादव, पुष्पराज, गुरूदीप सप्पल ने भी सम्मेलन को संबोधित कर अपने-अपने विचार रखे।

Panjwara News:एससी एसटी केस के नामजद आरोपी को पंजवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 21 Dec 2021 05:46 AM PST

 ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका।पंजवारा थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह क्षेत्र के सबलपुर गांव से एससी एसटी केस के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है।



मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सबलपुर गांव निवासी सूरज सिंह पिता धनंजय सिंह को मंगलवार सबेरे  गिरफ्तार किया गया है। जिसपर कांड संख्या 108/21 दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया है।


ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा।

Rewari News : आजाद हिंद फौज के सेनानीयों की याद में शिलालेख और म्यूजियम बनाने की मांग

Posted: 21 Dec 2021 05:39 AM PST



आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी हीरा सिंह 103 वर्ष की चिंडालिया आवास पर सांयकाल श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए किये गये महान कार्यों हेतु सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.आर.के.जांगड़ा विश्वकर्मा, सदस्य,स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा कोटि-कोटि नमन किया गया| इस अवसर पर डॉ.विश्वकर्मा ने देश के राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल से आजाद हिंद फौज के हरियाणा के सेनानियों का शिलालेख और म्यूजियम सुभाष पार्क नारनौल में बनाने की मांग की गई| डॉ. विश्वकर्मा ने कहा देश की आजादी में आईएनए के सेनानी हीरा सिंह आजाद का योगदान इतिहास में हमेशा अजर अमर रहेगा| उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र बोस के साथ आजादी की लड़ाई में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका युवाओं को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी | उन्होंने  कहा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुयें "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" के प्रणेता  सुभाष चंद्र बोस के साथ जेल भी गयें| गुमनान शहीदों को शहीद का दर्जा दिलवाने के कार्य में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता श्रीभगवान फोगाट ने कहा सुभाष चंद्र बोस के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर हीरा सिंह आजाद द्वारा दिया गया योगदान हमेशा देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा| उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अनेक यातनाओं के बावजूद भी देश को आजाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की| 



भारत विकास परिषद के सह संयोजक सुभाष सिंह ने कहा स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की बदौलत ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं| इस अवसर पर सुभाष पार्क नारनौल में जगराम आर्य द्वारा गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हीरा सिंह आजाद एवं देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर शहीदों की याद में पौधारोपण भी किया गया| वयोवृद्ध कप्तान जगराम आर्य ने  हीरा सिंह को सच्चा राष्ट्रभक्त बताया| इस अवसर पर श्रीभगवान फोगाट, जगराम आर्य, सुभाष सिंह, जितेंद्र बाल्मीकि सर प्रमुख आईटी सेल एससी मोर्चा, चंद्रप्रकाश, उमेद सिंह, महेंद्र सिंह, सूबेदार महावीर सिंह, हवा सिंह नंबरदार, सुंदर पाल, पूर्व सरपंच सुभाष, सूबेदार ओमबीर लांबा आदि अनेक गणमान्य उपस्थित थे |     

Rewari News : Crime News At A Glance : हवाई फायर करने व मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया

Posted: 21 Dec 2021 04:45 AM PST

थाना बावल पुलिस ने हवाई फायर करने व मारपीट करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गांव खिजुरी निवासी लक्ष्मण उर्फ लच्छु के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बतलाया कि रेवाड़ी जिले के गांव रसियावास निवासी मंजीत ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मै खेतीबाङी का काम करता हूं। दिनांक 14 नवंबर को मै अपने कुछ साथियों के साथ कार में बैठकर हरसौली दोस्त की शादी समारोह मे जा रहे थे। इसी दौरान हरसौली फाटक पर हमें प्रदीप गांव खिजूरी व काला निवासी खिजुरी गाङी मे मिले थे। हमारा उनसे गाड़ी साइड में लेने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद अगले दिन जब मैने प्रदीप खिजुरी को फोन किया तो उसने मुझे फोन पर गाली-गलौच करके धमकी दी। इसके थोङी देर बाद जब मैं अपने साथी जतिनकृष्णसंदीपनरेन्द्रबिरेन्द्र उर्फ ढिल्लू के साथ मेरे कुँए पर बैठे थे। तभी स्विफ्ट गाङी मे हांडा निवासी रुधबच्चु निवासी टीकलादिवान निवासी टीकलाचोट व काला वासियान खिजूरी सवार होकर आये और गाङी को दूर खङा कर दिया था। इनसे पहले मोटरसाईकिल सवार कुछ और लड़के वहाँ आये व कुंआ से दूर बाईक खङी करके खङे हो गये। उन्होंने अपने हाथ मे लकङी की बेंसे व पाईप ले रखी थी। वो सभी हमारे नजदीक आने लगे तो हम सभी जान बचाने के लिए भागने लगे। हमे भागता देख वे हमारे पीछे दौङे। इस दौरान बिरेन्द्र व कृष्ण गिर गये। तभी उन सबने मिलकर कृष्ण व बिरेन्द्र की डंडों से पिटाई की। इसके बाद हांडा ने हवाई फायर भी किया और वो सभी मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना हमने पुलिस को दी तथा घायल कृष्ण और बिरेन्द्र को अस्पताल में भर्ती करवाया।


पुलिस ने शिकायतकर्ता मंजीत की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बावल पुलिस ने सात आरोपियों प्रदीप उर्फ छोटुमनीषनितेश उर्फ दादादिनेश उर्फ डंचा, प्रवीन उर्फ ढिल्लू को दिनेश उर्फ डंचा, रविन्द्र उर्फ तातरिया व सुधीर उर्फ भोलू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप उर्फ छोटू के कब्जे से एक देशी कट्टा व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में एक आरोपी खिजुरी निवासी लक्ष्मण उर्फ लच्छु को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया है।

 

अवैध तलवार रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, -म्यान सहित अवैध तलवार बरामद



कसोला थाना पुलिस ने बिना लाईसैंस के प्रतिबंधित अवैध तलवार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गुजरीवास निवासी मनोज के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए जांचकर्ता एचसी विजेंदर सिंह ने बताया कि 14 दिसम्बर उच्च अधिकारियों कर निर्देश पर मादक/नशीले पदार्थ की तलाशी का अभियान चलाया हुआ था। पुलिस ने गुजरीवास गांव में जिम्मेदार व्यक्तियों की मौजूदगी में जब मनोज के घर की तलाशी ली तो घर के एक कमरे की अलमारी में लाल रंग की म्यान में एक स्टील की तलवार मिली। जिसकी लम्बाई 83 सैं. मी. थी तथा यह प्रतिबंधित हथियार की श्रेणी में है। जिसके बारे में पूछने पर परिवार के सदस्य को संतुष्टि जनक जवाब नही दे सके। पुलिस ने तलवार को म्यान सहित कब्जे में लेकर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में कल शाम आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया।    

 

अवैध रिवाल्वर सहित एक आरोपी गिरफ्तार, -मामले में एक देशी रिवाल्वर बरामद.




सेक्टर-धारूहेड़ा थाना पुलिस अवैध देशी रिवाल्वर सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अलवर जिले के चील घटाल निवासी राहुल खान के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया कि गुप्त सुचना मिली की एक लड़का भिवाड़ी से धारुहेडा की तरफ यामहा मोटरसाइकिल से आ रहा है। जिसके पास अवैध देशी रिवाल्वर है। सुचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 4-6  के कट पर नाकाबंदी शुरू कर दी। थोड़ी देर में भिवाड़ी की तरफ से एक लड़का यामहा मोटरसाइकिल पर धारूहेड़ा की तरफ आता दिखाई दिया तथा नाकाबंदी को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को वापिस मोड़कर भागने लगा। जिसको पुलिस ने काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राहुल खान पुत्र गफ्फूर खान निवासी चील घटाल जिला अलवर राज. बताया। पुलिस ने आरोपी राहुल खान की तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से एक देशी रिवाल्वर बरामद हुई। जिसका आरोपी के पास कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज करके मामले में आरोपी राहुल खान को गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपी से बरामद देशी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया।

 

नाबालिग बच्चे का यौन उत्पीड़न करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

माडल टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने और  उसे शराब पिला कर यौन उत्पीड़न करने के मामले में माडल टाउन थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी बच्चे के गांव का ही रहने वाला है।

जांच कर्ता ने बताया पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा था कि दस दिसंबर को गांव में चाक पूजन का कार्यक्रम था। उनका 12 वर्षीय बेटा भी वहां मौजूद था। गांव निवासी तीन युवक उनके बच्चे को अपने साथ ले गए। बच्चे के नहीं मिलने पर उन्होंने तलाश की तो पता लगा कि गांव के तीन युवक मोटरसाइकिल पर अपने साथ लेकर गए है। परिजनों को बच्चा एक सुनसान जगह पर मिला। पूछताछ करने पर बच्चे ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। तीनों ने बच्चे को पहले जबरदस्ती शराब पिलाई फिर उसके साथ गलत काम किया। आरोपियों ने बच्चे की फोटो भी ले ली। 16 दिसंबर को पता लगा कि आरोपियों ने बच्चे की फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल दी। जानकारी सामने आने पर परिवार वालों ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के बाद महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरणयौन शोषण करने व और आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने सोमवार की शाम एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार

जाटूसाना थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर एक नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी नाबालिग के गांव का ही रहने वाला है।

पुलिस को दी शिकायत में एक नाबालिग ने कहा था कि वह 19 दिसंबर को अपने घर पर थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव निवासी युवक घर में घुस आया। युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और जबरदस्ती करने लगा। नाबालिग ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। नाबालिग ने शिकायत में आरोप लगाया था कि युवक पिछले छह माह से उसका पीछा कर रहा है। स्कूल में आने व जाने के दौरान भी आरोपी युवक उससे दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता था और किसी ओर से बात नहीं करने की धमकी देता था। जाटूसाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने सोमवार की शाम को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।


Pathargama News: अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जप्त

Posted: 21 Dec 2021 02:59 AM PST




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- मंगलवार को सुबह 9:00 बजे के आसपास पथरगामा थाना अंतर्गत सुंदर मोर गांव के निकट अवैध बालू लदी ट्रैक्टर को जप्त किया गया है| सुंदर नदी से अवैध बालू लोड कर सुंदर मोर के रास्ते ट्रैक्टर कहीं जा रही थी उसी वक्त पुलिस की गश्ती गाड़ी को देखकर ट्रैक्टर वाला बालू गिरा कर भागने की कोशिश कर रहा था की पुलिस द्वारा पकड़ा गया| जप्त गाड़ी को पथरगामा थाना लाया गया है| जप्त ट्रैक्टर पर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जिला उत्खनन पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है|

अमन राज:-

Pathargama News: प्रत्यक्षण हेतु अनुदानित बीज का वितरण किया गया

Posted: 21 Dec 2021 02:55 AM PST




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा गोड्डा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत कृषि कार्यालय पथरगामा में प्रखंड तकनीकी दल हेतु चयनित प्रखंड के 3 पंचायतों के किसानों बीच प्रत्यक्षण हेतु अंचलाधिकारी संतोष बैठा के हाथों मसूर, चना और तीसी के बीज का वितरण किया गया| बताया गया कि प्रत्येक किसानों के बीच 4 किलो बीज का वितरण किया गया| वित्तीय वर्ष 2021/22 में मिनी किट बीज वितरण करने के लिए 256 किलो मसूर बीज (किस्म- आईपीएल 316) और 50 किलो तीसी बीज किस्म (पी- ए एल एस आई 2) तथा 750 किलो चना बीज का आवंटन कार्यालय को प्राप्त हुआ था| मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पवन कापरी सहित तमाम कृषक मित्र मौजूद थे|

अमन राज:-

Pathargama News: पेट्रोल पंप बंदी का असर आंशिक रहा

Posted: 21 Dec 2021 02:51 AM PST

ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- वेट वृद्धि के खिलाफ विरोध स्वरूप झारखंड पेट्रोलियम एसोसिएशन के आह्वान पर एक दिवसीय पेट्रोल पंप बंद का असर प्रखंड में आंशिक तौर पर दिखा| पथरगामा के दोनों पेट्रोल पंप को एसोसिएशन के आह्वान पर दो से 4 घंटा बंद रखने के बाद पूर्ववत खोल दिया गया| इधर पेट्रोल पंप बंदी को देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा इसे गैरकानूनी करार देते हुए झारखंड सरकार खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सरकार के विशेष सचिव चंद्रशेखर प्रसाद के द्वारा पत्र निर्गत कर एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट 1955 की धारा 2 (ए) के अनुसार आच्छादित रहने के कारण पेट्रोलियम पदार्थ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एक्ट की धारा 3, 2(ई) के तहत इसकी बिक्री एवं क्रय बाधित करना सरकार द्वारा स्थापित नियमों/अधिनियम के विरुद्ध करार दिया गया है|

अमन राज:-

Jamshedpur News: रेलवे स्टेशनों के नाम ओलचिकी लिपि में लिखने की उठी मांग

Posted: 21 Dec 2021 01:41 AM PST

 

ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर : अखिल भारतीय संताली लेखक संघ का प्रतिनिधित्व जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिले. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम पर मांग पत्र सौंपा. जिसमें कहा गया कि पश्चिम बंगाल के संताल बहुल क्षेत्रों में पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों का ओलचिकी  लिपि में लिखा गया है. उसी  तरह  झारखण्ड ओडिशा, बिहार एवं अन्य राज्यों में भी  संताल बहुल क्षेत्रों में  स्थित रेलवे स्टेशनों का नाम ओलचिकी लिपि में लिखे जाने की मांग की गई है. साथ ही साथ  गाड़ियांं  के आवागमन की उद्घोषणा संताली में की जाने की  जाय. इस आशय पर मांग पत्र सौंपा जाने के सदस्य मण्डली में अखिल भारतीय संताली लेखक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण किस्कू, महासचिव रवीन्द्र नाथ मुर्मू, साहित्य अकादमी नई दिल्ली के संताली भाषा के मदन मोहन सोरेन, झारखण्ड संघ प्रदेश अध्यक्ष मानिक हांसदा एवं अन्य उपस्थित थे. 

 कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर।

Post Bottom Ad

Pages