ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Chandan News: अमित कुमार के शानदार शतक से उत्तरी कस्बावसिला टीम 148 रन से शानदार जीत हासिल किया
- Bounsi News: पुलिस ने 165 बोतल देसी शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
- Bounsi News: पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जप्त, ट्रैक्टर चालक व मालिक गिरफ्तार
- Panjwara News: दुष्कर्म मामले की जांच करने पहुॅचे प्रशिक्षु डीएसपी
- Pathargama News: दुष्कर्म का मामला दर्ज
- Jamshedpur News: चाकुलिया के दिसोम जाहेरगाड़ में संताली भाषा दिवस का आयोजन
| Chandan News: अमित कुमार के शानदार शतक से उत्तरी कस्बावसिला टीम 148 रन से शानदार जीत हासिल किया Posted: 23 Dec 2021 06:44 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में उच्च विद्यालय चांदन के मैदान में चल रहे स्वर्गीय विष्णु लाल मोदी मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप के ग्यारहवें दिन उत्तरी कस्बा वसीला और चांदन सुपरकिंग्स के बीच टूर्नामेंट का तेरहवा मुकाबला खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तरी कस्बा वसीला की टीम ने अंकित कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर शानदार 103 रनों की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 282 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें विष्णु कुमार ने 74,वहीं दिलीप ने 53 रन बनाए। सुधांशु को 2 और पुरुषोत्तम को 1 विकेट मिला। 282 रनों का विशाल लक्ष्य का जवाबी पारी में सुपरकिंग्स की टीम की शुरुआत खराब रही, और पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज शिवम शून्य पर ही आउट हो गया।उसके बाद बल्लेबाज पुरुषोत्तम के 42 और अमित के 22 दिलीप के 20 रन की बदौलत सुपरकिंग्स की टीम 134 रन में ही सिमट कर रह गई और एक एक कर 14 ओवरों में ही ऑल आउट हो गई। उत्तरी कस्बा वशीला के टीम वसीम ने 21 रन देकर 5 विकेट झटके। खेल के रोमांचक मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विश्वकर्मा हार्डवेयर, गांधी चौक की तरफ से अंकित शर्मा ने अंकित कुमार को दिया। शतक बनाने के लिए अंकित कुमार को चांदन थाना के एसटीएफ ग्रुप द्वारा 151 रुपए देकर सम्मानित किया वहीं देवघर झारखंड खेल प्रेमी अंकित स्पोर्ट्स की तरफ से आरबी ब्रांड का शानदार बल्ला गिफ्ट किया गया। आज के क्रिकेट टूर्नामेंट में स्कोरर के भुमिका में रौनक सिन्हा, रंजीत और हिमांशु थे। निर्णायक की भूमिका में प्रभाकर और गुड्डू कुमार वहीं कोमेंट्री में रंजन के साथ दे रहे थे मोहम्मद तोशिम। मंचासीन में मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार सह नवनिर्वाचित सरपंच राकेश कुमार बच्चू के साथ मुख्य आयोजक ओमप्रकाश बरनवाल, शिक्षक अशोक यादव, समाज सेवी गोविंद दास, भरत पासवान, अवधेश वर्मा ,सरफुद्दीन , शरीफ,वार्ड सदस्य पप्पू दुबे एवं प्रभाकर पाण्डेय, नरेंद्र मिस्त्री ,लक्ष्मी मिस्त्री आदि मौजूद थे। बारहवीं दिन 24 दिसम्बर को क्रिकेट मुकाबला गौरीपुर लायंस वर्षेश चांदवारी पंचायत की टीम के बीच 12.30 बजे से खेला जाएगा। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Bounsi News: पुलिस ने 165 बोतल देसी शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार Posted: 23 Dec 2021 06:23 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के गुरिया मोर समीप से पुलिस ने मंगलवार देर रात एक बाइक सवार को 165 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब तस्करी का मामला सामने सामने आने के बाद, पुलिस ने छापेमारी की। जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी बनारसी दास एवं पायल कुमारी ने मौके पर छापेमारी कर एक बाइक सवार को रोक कर जब जांच किया तो,आरोपी शराब तस्कर ढाका मोर निवासी मोहम्मद दानिश अली के बाइक से 148 बोतल लैला ब्रांड एवं 17 बोतल रॉयल ब्रांड का देसी शराब जप्त किया गया। इसके बाद आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आरोपी का बाइक भी बौंसी थाना में जमा कर दिया गया। बुधवार को रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जप्त, ट्रैक्टर चालक व मालिक गिरफ्तार Posted: 23 Dec 2021 06:23 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सुखनिया नदी किनारे से पुलिस ने एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त करते हुए चालक एवं वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि, कैरी स्थित सुखनिया नदी से अवैध बालू लोड कर एक ट्रैक्टर चालक बौंसी की ओर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर ट्रैक्टर को पकड़ा। चालक से पूछताछ करने पर कोई ठोस जवाब नहीं मिलने के बाद पुलिस ने चालक कैलाश कापरी एवं वाहन मालिक पप्पू कापरी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ट्रैक्टर को जब करते हुए थाना परिसर में लगा दिया गया। बुधवार को रेफर अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: दुष्कर्म मामले की जांच करने पहुॅचे प्रशिक्षु डीएसपी Posted: 23 Dec 2021 06:23 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। दुष्कर्म मामले की जाँच करने प्रशिक्षु डीएसपी गुरुवार को पंजवारा पहुॅचे ।प्रशिक्षु डीएसपी अर्जुन प्रसाद गुप्ता ने गुरुवार को पंजवारा पहुंच पिछले दिनों महिला थाना बांका में पंजवारा के एक पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए रेप के मामले की जांच पड़ताल की। इस दौरान अधिकारी ने दोनों पक्षों से बात किया और मामले से जुड़ी हुई हर पहलू की जानकारी ली। इस मौके पर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव भी मौजूद रहे । बताते चलें कि इस मामले में पंजवारा की एक युवती ने पड़ोस के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बांका महिला थाना में केस दर्ज कराया था। जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए महिला थाना बांका की पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Pathargama News: दुष्कर्म का मामला दर्ज Posted: 23 Dec 2021 01:47 AM PST
ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर पंचायत के रानी पूर गांव के अमीना खातून काल्पनिक नाम ने गांव के ही नौशाद अंसारी का बेटा रजा उल अंसारी उर्फ टिकिया तथा उसका पिता नौशाद अंसारी एवं उसका भाई सुभान अंसारी तथा कयामुद्दीन अंसारी और शमशेर अंसारी पर पथरगामा थाना में कान संख्या 219 /21 भा द वि धारा 376, 34 के तहत जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के बाबत बताया गया कि गत शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे अमीना खातून अपने गर्दन की मोच को ठीक कराने के लिए गांव के ही बुतिया दीदी के घर जा रही थी| उसी क्रम में रजा उल अंसारी ने अमीना का मुंह दुपट्टा से बांधकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर लिया। घटना के बाबत गांव में ही आम ग्रामीणों एवं सरदार के साथ मिल बैठकर पंचायती किया गया था| जिसमें तय किया गया था कि रजा उल अंसारी को दुष्कर्म पीड़िता के सामने उपस्थित कराया जाएगा| इसी बीच दुष्कर्म के आरोपी को उसके पिता एवं भाइयों के द्वारा कहीं बाहर भगा दिया गया| इधर 1 सप्ताह बीत जाने के बावजूद कोई नतीजा निकलता नहीं देख दुष्कर्म की शिकार अमीना खातून ने अपने पिता के साथ पथरगामा थाना में मामला दर्ज कराया| थाना में मामला दर्ज करने के उपरांत कोर्ट में बयान दर्ज कराने और मेडिकल जांच हेतु अमीना खातून को गोड्डा भेज दिया गया है। अमन राज:- |
| Jamshedpur News: चाकुलिया के दिसोम जाहेरगाड़ में संताली भाषा दिवस का आयोजन Posted: 23 Dec 2021 12:18 AM PST
|
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |