Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 24, 2021

Uttarakhand News

Uttarakhand News


देहरादून में हत्या का खुलासा, दोनों सगे भाई और भाभी निकले अविवाहित बहन के हत्यारे

Posted: 24 Dec 2021 03:40 AM PST

देहरादून : रायपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक युवती का शव जंगल में सड़ी गली अवस्था में मिला था जिसके बाद शक की सुई उनके भाइयों और भाभी पर घूम रही थी जो की सच साबित हुई। बता दें कि आज इस मामले का खुलासा हो गया है। अविवाहित बहन की निर्मम हत्या उसी के दो सगे भाइयों और भाभी ने मिलकर की थी। वो भी इसलिए क्योंकि बहन दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी और उसके साथ घूमती पाई गई थी। भाइय़ों और भाभी ने

उत्तराखंड: इस जिले में SSP ने एक साथ कर दिए कई तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Posted: 24 Dec 2021 02:40 AM PST

रुद्रपुर: चुनाव से पहले ट्रांसफर का दौर लगातार चल रहा है। पुलिस में लगातार प्रदेशभर में सभी जिलों के कप्तान निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले में करने में जुटी है। ऊधमसिंह नगर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने दो इंस्पेक्टर समेत 14 उपनिरीक्षकों के तबादले किये हैं। 1. निरीक्षक रमेश तनवार को प्रभारी निरीक्षक बाजपुर से एसआईटी पुलिस कार्यालय रुद्रपुर तैनात किया गया है। 2. निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल

उत्तराखंड: घर में काम करने वाली लड़की को मालकिन ने बेरहमी से पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Posted: 24 Dec 2021 01:40 AM PST

हरिद्वार: हरिद्वार में एक मामला सामने आया है, जिसमें घर में काम करने वाली किशोरी के साथ बेरहमी से पिटाई की गई है। लड़की किसी तरह से वहां से भागकर महिला के पड़ोसी के घर पहुंची। उसके हाथों पर पैरों पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने मकान मालकिन को हिरासत में लेकर किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में रखा है। ज्वालापुर क्षेत्र की हरिलोक कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में फोन करके जानकारी दी कि उनके पड़ोसी के

यहां नाव में लगी भीषण आग, अब तक 38 लोगों की मौत

Posted: 24 Dec 2021 12:40 AM PST

बांग्लादेश में भीषण आग में कई दर्जन लोगों की जान चली गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बांग्लादेश में सुगंधा नदी में एक नाव में तब आग लग गई जब उसपर 1000 के करीब लोग मौजदू थे। बताया गया कि ये आग इतनी भयंकर थी कि इससे बचने के लिए लोगों ने नदी में छलांग लगा दी, जिस कारण भी कई लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अब तक कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिणी जिले झलकाठी में अग्निशमन सेवा के

उत्तराखंड: ओमिक्रॉन की दस्तक, अस्पतालों में व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

Posted: 23 Dec 2021 04:40 AM PST

देहरादून: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की राज्य में दस्तक हो चुकी है। एक मामला पॉजिटिव पाया जा चुका है। कुछ मामले संदिग्ध भी हैं, जिनका सैंपल जांच के लिए भेज गए हैं। ओमिक्रॉन का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने जिलों के सीएमओ को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन उत्तराखंड भी पहुंच गया है। देहरादून में स्कॉटलैंड

उत्तराखंड से दिल दहलाने वाली खबर: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत

Posted: 23 Dec 2021 03:40 AM PST

चमोली: चमोली जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के घाट के दूरस्थ गांव घुनी में एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित पति, पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। राजस्व टीम मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम गांव गांव गई है। इस हादसे में दिनेश

ओमिक्रोन की दस्तक से बढ़ी सख्ती, शादी में शामिल हो पाएंगे इतने लोग, क्रिसमस-नए साल के जश्न पर रोक!

Posted: 23 Dec 2021 02:40 AM PST

देश में ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं। उत्तराखंड में भी एक मामला सामने आ चुका है। वहीं बता दें कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में बढ़ते ओमिक्रोन के मामलों को देखते हुए क्रिसमस और नए साल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों व भीड़ एकत्रित करने पर रोक लगा दी है। डीडीएमए ने इस बारे में बुधवार को आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस के

उत्तराखंड : सीएम धामी का बड़ा बयान, कांग्रेस ने माना, हरीश रावत उनके किसी काम के नहीं

Posted: 23 Dec 2021 01:40 AM PST

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत के ट्वीट के बाद भाजपा को भी कांग्रेस पर हमला करने का मौका मिल गया है। भाजपा संगठन से लेकर सरकार तक सभी कांग्रेस पर हमलावर हैं। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कांग्रेस और हरीश रावत पर निशाना साधा है। सीएम धामी ने समाचार एजेंसी को बयान दिया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई है। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस ने यह माना लिया है कि हरीश

हरदा ने किया राजनीति से संन्यास लेने की अटकलों को खारिज, कहा-अभी मैं गृहस्थ हूं

Posted: 23 Dec 2021 12:40 AM PST

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजनीति से संन्यास लेने की अटकलों को खारिज कर दिया। हरीश रावत ने बुधवार दोपहर सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर कर इन अटकलों पर विराम लगाने का काम किया लेकिन अपनी कई पोस्टों से कांग्रेस समेत अन्य दलों में सनसनी फैला दी। हरीश रावत ने अपनी पोस्ट में पार्टी संगठन को निशाने पर लिया, साथ ही संन्यास के संकेत दिए थे। इससे कांग्रेस में हलचल मची है। देर शाम जब हरीश

उत्तराखंड: हरक सिंह रावत का बड़ा बयान, प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हरीश रावत

Posted: 22 Dec 2021 11:40 PM PST

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नाराजगी वाले ट्वीट पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा बयान सामने आया है। हरक सिंह रावत ने कहा कि हरीश रावत दबाव बनाने की रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रेशर पॉलिटिक्स है। हरीश रावत मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने को लेकर प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं। हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के उस बयान से हरीश रावत

Post Bottom Ad

Pages