ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 5, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Rewari News : मोहित जैन नमो नमो मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व जितेश अग्रवाल जिला महामंत्री बने

Posted: 05 Dec 2021 04:16 AM PST



रविवार को नमो नमो मोर्चा भारत के रेवाड़ी जिला अध्यक्ष कपिल कौशिक द्वारा रेवाड़ी टीम की गठन किया गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर दुग्गल, सचिव योगेश चौहान व सोशल एण्ड मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल से विचार-विमर्श करके जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होने बताया कि इसी प्रकार विधानसभा व मण्डल स्तरों पर भी तथा जिले में अन्य मोर्चो की नियुक्ति की जाएगी।
जिला अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि एडवोकेट मोहित जैन को रेवाड़ी जिला उपाध्यक्ष, जितेश अग्रवाल को महामंत्री, एडवोकेट जयंत यादव को संगठन मंत्री, खुशवंत शर्मा को सचिव, अभिषेक गुप्ता को आईटी जिला प्रमुख, संजय मनचंदा को मीडिया प्रभारी, रूपेश गुप्ता को सह मीडिया प्रभारी, ईशान जिंदल को कोषाध्यक्ष व विशाल को सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं रेवाड़ी जिला युवा मोर्चा की नियुक्ति करते हुए उन्होने बताया कि एडवोकेट हरीश पहलवान को युवा जिला अध्यक्ष, शिवम अग्रवाल को उपाध्यक्ष, दिपांकर गुप्ता को महामंत्री, कपिल पटेल को संगठन मंत्री, धीरज गोयल को सचिव, वरूण को सह सचिव, यश जिंदल को मीडिया प्रभारी, अनमोल गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं रेवाड़ी जिला महिला मोर्चा की नियुक्ति करते हुए उन्होने बताया कि अल्का माकोल को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, अंजली विज व कान्ता देवी को उपाध्यक्ष, मनु कुमारी व कृष्णा सैन को महामंत्री, अनिता शर्मा को संगठन मंत्री, रेखा शर्मा को सहसचिव, पूजा राय को मीडिया प्रभारी, खुशबू को आईटी प्रमुख व निशा कुमारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नए दायित्व के लिए उनको बधाई दी है।

Rewari News : आजादी के अमृत महोत्सव टीम के तहत हाफ मैराथन का आयोजन

Posted: 05 Dec 2021 04:11 AM PST



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी स्थित बीएमजी एलीफेट सिटी में आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर चौथी रेवाड़ी हाफ़ मेरॉथान का आयोजन किया गया। इस मेरॉथान का आयोजन में बी ऐम जी एलेग़ंट सिटी और होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल रेवाड़ी के विशेष सहयोग रहा। रेवाड़ी शहर और आस पास के कई शहरों से क़रीब 2500 प्रतिभागियों ने इस मेरॉथान में भाग लिया और संस्था द्वारा चलाए गए इस महाअभियान में सहयोग दिया। इस अवसर पर रेवाड़ी के उपायुक्त श्री यशइंद्र सिंह जी एवं डिस्ट्रिक्ट सेशन जज श्री डी क़े मित्तल मुख्य अतिथि और श्री रवीन्द्र कुमार ऐस डी ऐम रेवाड़ी श्री संजीव कुमार एसडीएम बवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मेराथान की शुरूवात की। इस मैराथन में रेवाड़ी पुलिस का और  विशेषकर श्रीं राजेश कुमार डी ऐस पी बवाल का विशेष योगदान रहा।  



संस्था के प्रधान सतीश शर्मा ने बताया की रेवाड़ी हाफ मेरॉथान इस ऐन सी आर रीजन की सबसे बड़ी मैरथॉन में से एक है जहाँ पर इतने सारे लोगों ने एक साथ भाग लिया। इस मेरॉथान से अर्जित सारा धन  माइल्ज़ टू एजुकेट संस्था के द्वारा गोद लिए हुए उन बच्चों पर खर्च होगा जो पैसे के आभाव के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते है।

इस संस्था के दो स्कूल पालहावास और बवाल में सुचारु रूप से चल रहे है। इसके अलावा संस्था द्वारा 150 से अधिक बच्चे रेवाड़ी के विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे है जिसका सारा खर्चा यह संस्था उठाती है। इसके अलावा संस्था मीरपुर में एक स्कूल को भी वित्तीय मदद देती है। 



इस महाअभियान को सफल बनाने में बी ऐम जी ऐलीगंट सिटी, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, अर्बन किंग होटल, जे बी टेलर, दीपक शर्मा फ़ोटोग्राफ़ी, वेदांता हॉस्पिटल रेवाड़ी, अप्सरा रेस्टोरेंट, पी एन पी इवेंट्स,  सेंटर फॉर साईट, ग्रीनकोर भिवाड़ी और जीन्यस हेल्थ क्लब का अति विशेष योगदान रहा। मंच का संचालन पी एन पी इवेंट्स की प्रियंका ने किया।  

बी ऐम जी ग्रूप के चेयरमेन रवि गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें हमेशा फ़िट रहने के लिए प्रेरित किया। होली चाइल्ड स्कूल के चेयरमेन श्री अनिरुध सचदेवा ने भी सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए माइल्ज़ टू एजुकेट संस्था के सभी पदअधिकरियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने रेवाड़ी अड्मिनिस्ट्रेशन और रेवाड़ी पुलीस का भी इस आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया


मेरॉथान में 21 किलोमीटर कैटेगॉरी में पुरुष और महिला वर्ग पहले तीन प्रतिभागियों को 21000, 11000 और 5100 रु की धन राशि से पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में 10.5 किलोमीटर कैटेगॉरी में 11000, 5100 और 3100 रू की धन राशि भेंट की। सभी प्रतिभागियों को संस्था की तरफ़ से एक फ़िनिशर मेडल भी दिया गया। 

पंजाबी सिंगर निश्चय सिंह, रेवाड़ी के मशहूर गायक अनिल ठकराल, परवीन कुमार और गायिका पूनम भारद्वाज जी के मधुर गायन ने सभी प्रतिभागियों का मन मोह लिया। 

इस अवसर पर प्रतिभागियों का प्रोत्साहन करने के लिए होली चाइल्ड स्कूल के बच्चे और स्टाफ़, बी ऐम जी ग्रूप के चेयरमेन श्री राधेश्याम गुप्ता, रिपुदमन गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अंकित गुप्ता, विजय गुप्ता, माइल्ज़ टू एजुकेट संस्था सभी सदस्यगण संस्था के द्वारा संचालित स्कूलों के बच्चे, प्रोग्राम के सभी आयोजक और रेवाड़ी के कई गणमान्य लोग मोजूद थे। 

संस्था के प्रधान सतीश शर्मा ने सभी प्रायोजकों का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए सभी प्रायोजकों एवं अथिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Rewari News : स्टार यूथ क्लब ने पोसवाल चौक पर चलाया सफाई अभियान

Posted: 05 Dec 2021 04:03 AM PST



ग्राम समाचार न्यूज : साफ सफाई को लेकर किये गए प्रण को आगे बढ़ाते हुए स्टार युथ क्लब के सदस्यों के द्वारा आज फिर पोसवाल चौक पर सफाई अभियान चलाया गया । रेवाड़ी जिले का सफाई सूचकांक जिस स्तर से नीचे गया है वह काफी शर्मनाक रहा है । रेवाड़ी के सरकारी महकमे  की लापरवाही हम हर रोज़ देख रहे है । 



कूड़े के ढेर हर गली के नुक्कड पर मिल जाएंगे ।  स्टार युथ क्लब के हर सदस्य की महनत से हर रविवार को जिले के किसी न किसी चौक या पार्क को साफ किया जा रहा है । 



आज सफाई सेवा में कार्यरत रहे सदस्य उपेंद्र प्रधान स्टार युथ क्लब, चेतन शर्मा, विकास गुरावडा, कर्ण सिंह, विकास यादव, अक्षयकांत, धर्मेंद्र कुमार, दीपक, हैप्पी, यशपाल यादव, शमशेर राव, सौरव आदि समेत टीम के सदस्य मौजूद रहे. 

Jamshedpur New: आसेका झारखंड शाखा की बैठक में संताली भाषा शिक्षा को लेकर हुई चर्चा

Posted: 05 Dec 2021 01:10 AM PST


ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर:  जिला के चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित केएनजे उच्च विद्यालय में आज  अखिल भारतीय संताली लेखक संघ की झारखंड शाखा की बैठक संपन्न हुई. बैठक में झारखंड  शाखा की नई कमेटी की गठन की गई. बैठक में संताली लिपि ओल चिकि से प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यालय  पढ़ाई-लिखाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. वरिष्ठ  संताली लेखक एवं संघ के सलहाकर ने बताया कि मातृभाषा में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई सुनिश्चित करना सरकार का नैतिक कर्तव्य है. परन्तु आज समाज की उदासीनता के कारण संताली भाषा का आस्तित्व पर गंभीर सवाल है. शिक्षकों  के  सहयोग से एक ठोस नीति तैयार कर सरकार को इस संबंध में उचित कदम उठाने की जरूरत है. इस बैठक में केन्द्रीय कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं  केसीयार श्री मोहन चंद्र वास्की, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष मानिक चन्द्र हांसदा, रजनीकांत माण्डी, सुभाषचंद्र माण्डी, बैजू माण्डी,  महेंद्र हांसदा, पितम्बर हांसदा,मुनीराम माण्डी, सुधीर मुर्मू ,नोनी गोपाल हेम्ब्रम, रविलाल टुडू मुख्य रूप से उपस्थित थे. 

कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर।





 

Bounsi News: पुलिस ने 3 बोतल विदेशी शराब के साथ एक बाइक को किया जप्त

Posted: 04 Dec 2021 09:20 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के बगीचा हाट समीप से पुलिस ने शनिवार को 3 बोतल विदेशी शराब के साथ एक बाइक को जप्त कर लिया। शराब तस्करी के लिए मोटरसाइकिल की सीट को काटकर उसमें बॉक्स बनाया गया था। जिसमें शराब रखा गया था। पुलिस को देखकर शराब तस्कर वाहन छोड़कर भागने में सफल हो गए। वहीं 

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि, 750ml की एक बोतल एवं 350ml की दो बोतल शराब बरामद की गई है। बाइक को भी जप्त कर इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया कि, बाइक भागलपुर से खरीदा गया है। जिसका रजिस्ट्रेशन शांतन कुमार साह के पुत्र मनीष कुमार के नाम पर है। जिसकी छानबीन की जा रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों को दी गई चेतावनी

Posted: 04 Dec 2021 09:18 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण किए गए दुकानदारों को शनिवार को हटा दिया गया। प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा अधिक्रमित किए गए दुकानों को हटाया गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता एवं प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार के द्वारा मुख्य चौक सहित डेम रोड के फुटकर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए गए 

दुकानों को हटाया गया। वहीं कई फलों के ठेले को भी हटाया गया। वहीं बस स्टैंड समीप जिला परिषद मार्केट को भी अतिक्रमण कर लगाए गए सभी दुकानों को खाली कराया गया। मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने कहा कि, अतिक्रमण को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी को अतिक्रमण किए हुए जमीन को खाली करना होगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: भागलपुर कमिश्नर के द्वारा मतदाता बिशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम कि की गई समीक्षा

Posted: 04 Dec 2021 09:16 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। भागलपुर के कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा ने शनिवार को कटोरिया विधानसभा के कटोरिया एवं बौंसी प्रखंड के मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। मंदार के पापहरणी स्थित पर्यटन गेस्ट हाउस में कटोरिया प्रखंड एवं बौंसी प्रखंड दर्जनों बीएलओ को बुलाया गया। जहां पर बीएलओ का रजिस्टर, फॉर्म, चेक लिस्ट सहित अन्य जांच की गई। प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में कितना नाम 

चढ़ा है। कितने लोगों का आवेदन आया और कितने मृत लोगों का नाम हटाया गया है। इसकी जानकारी ली गई। वहीं बूथवार समीक्षा के बाद सभी बीएलओ को नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, डीपीआरओ रंजन कुमार चौधरी, बौंसी अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता,बौंसी प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, स्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: चांदन डैम में 10 दिसंबर से गोताखोरों, नाविकों व तैराकों को दी जाएगी डिजास्टर ट्रेनिंग

Posted: 04 Dec 2021 09:14 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित चांदन डैम में 10 दिसंबर से डिजास्टर ट्रेनिंग की शुरुआत की जाएगी। जिलाधिकारी सुहर्ष भगत के निर्देश पर गोताखोरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नाविकों, तैराकों एवं गोताखोरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि आपदा के समय लोगों को बचाने का कार्य किया जा सके। मालूम हो कि, प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जलाशयों एवं नदियों में डूबने से कई लोगों की जान चली 

जाती है। ऐसी स्थिति में दुर्घटना को रोका जा सकेगा। मालूम हो कि, मंदार की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर में छठ पूजा के दौरान बाहर से गोताखोरों को बुलाया जाता है। प्रशिक्षण के बाद बाहर से गोताखोरों को बुलाने की जरूरत नहीं होगी। चांदन डैम में 15 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद आपदा प्रबंधन एवं जिला पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद ऐसे लोगों को रोजगार भी दिया जाएगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Panjwara News: मारपीट मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 04 Dec 2021 08:25 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में शुक्रवार देर शाम एक बाइक सवार के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को लेकर धोरैया थाना क्षेत्र के अमजोरा गांव निवासी ज्योतिष यादव ने पंजवारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में वादी ने बताया कि वह शुक्रवार देर शाम पंजवारा से वह 

बाइक द्वारा अपने घर से अमजोरा लौट रहे थे। इसी दौरान पंजवारा से थोड़ा आगे बढ़ने पर रामकोल निवासी मिस्टर यादव ने उससे लिफ्ट मांगी। जिसे बाइक रोककर बिठा लिया और रामकोल में उसे उतारा। बाइक से उतरते ही उसने हाथ में मौजूद लाठी से उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उसका सिर बुरी तरह फट गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी मिस्टर यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है औऱ उसे जेल भेज दिया है।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: नि:सहाय, विकलांग व विधवा के बीच कंबल वितरित

Posted: 04 Dec 2021 08:20 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कड़ाके की ठंड को देखते हुए नि:सहाय, विकलांग विधवा व जरुरतमंद के बीच दो दर्जन कंबल का वितरण रजौन प्रखंड अंतर्गत सिंहनान (सरकार पंचायत भवन) में शनिवार को किया गया। कंबल भागलपुर परीक्षा नियंत्रक सह समाजसेवी सानू कुमार तथा टीम सच्ची खबर अच्छी खबर के सौजन्य से पत्रकार अमित कुमार झा को उपलब्ध कराया गया था। कंबल पाकर सभी बहुत खुश थे कि अब ठंड में राहत मिलेगी। इस मौके पर भागलपुर परीक्षा नियंत्रक सह समाजसेवी सानू कुमार ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, हर सामर्थ्यवान को अपने आस- पास के जरूरतमंदों की 

मदद करनी चाहिए। बांका जिला शिक्षा सचिव आलोक रंजन ने कंबल वितरण को महान कार्य बताया, साथ ही कहा कि विकट परिस्थितियों में पत्रकार द्वारा खबर संकलन के साथ सामाजिक कार्यों में भागीदारी काफी सराहनीय है। विज्ञान स्पेशलिस्ट शिक्षक बरुण कुमार चौधरी ने कहा कि यह कंबल इस ठंड में तन ढ़कने के काम आयेगा। इस मौके पर अंग्रेजी कॉमेंटेटर देवेंद्र कुमार मिश्र, प्रशांत कुमार आदि वितरण में सहयोग कर रहे थे। कंबल पाने वाले में संगीता देवी, नीलम देवी, सुशीला देवी, इंदू देवी, चिगो दादा, रुकमणि देवी, सुशील मिश्र, सुनील मिश्र, वंदना देवी, प्रदुमण मिश्र, मोसरफी दास, नरेश यादव, कामेश्वर दास, मक्को देवी, चूल्हो देवी, नूतन देवी, वंदना देवी, नीरा देवी आदि का नाम शामिल है।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Chandan News:कोरोना का दुसरा टीका लगवाओ, लकी विजेता बंपर इनाम जीतो

Posted: 04 Dec 2021 08:17 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि विश्व में कोरोना महामारी को रोक थाम एवं शरीर सुरक्षा को दृष्टिकोण में जागरूकता अभियान चलाकर कोरोना वैक्सीन नेशन किया जा रहा है। लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर वैक्सीनेशन टीका लगवा रहे हैं जो सरकार द्वारा जारी निर्देश 6 महीने में छह करोड़ लोगों का टीका लगने का लक्ष्य के करीब हो चुकी है जिसमें प्रथम डोज का टीका लगभग लोग लगवा चुके हैं। दूसरी डोज का टीका गति पर चल रही है। इधर कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संकेत को 

लेकर सरकार पहले से ही तैयारी में जुट चुकी है। जिसे देखते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर केयर इंडिया की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरी टीका लगाने गति बढ़ाने को लेकर 27 नवंबर से 31 दिसंबर 2021 के दौरान कोविड का दुसरा टीका लगवाने को लेकर बम्पर ईनाम देने की घोषणा की है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के केयर इंडिया उदय कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन का पहला टीका ले चुके हैं, वैसे लोग 84 दिन के उपरांत 7 दिनों के अंदर दूसरी टीका लगवाते हैं तो वैसे दस व्यक्तियों को चिन्हित कर बंपर इनाम दिया जाएगा। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: कोटपा के तहत बड़ी कार्रवाई कर वसूला जुर्माना

Posted: 04 Dec 2021 08:14 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। अवैध तरीके से चोरी छिपे गुटका बेचने वाले अब खेर नहीं। ज्ञात हो कि सरकार द्वारा पान गुटखा मसाला बेचने एवं खाने वाले पर पूरी प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन इस कानून को लोगों ने ताक पर रखकर बेधड़क कानून का धज्जियां उड़ाने में लगे हैं जिसे लेकर शुक्रवार 3 दिसंबर को चांदन थाना प्रभारी रवि शंकर कुमार, चांदन अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य एवं पुलिस बल के संजुक्ता में कोटपा के 

तहत कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाकर ब्याही मोड़ एवं चांदन बाजार के साथ-साथ पांडेय डीह स्थित दर्जनों पान दुकानों में रखे गुटका पान मसाला को जप्त किया गया एवं कड़े हिदायत देते हुए दुकानदारों से 14 सो रुपया जुर्माना वसूला। और कड़े हिदायत देते हुए कहा कि इसके बाद पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिससे गुटखा पान मसाला बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।  

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Chandan News: लंबे दिनों के बाद भूमि विवाद को को लेकर थाना में लगा शिविर

Posted: 04 Dec 2021 08:09 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे भूमि विवाद को लेकर शिविर लगाया गया। ज्ञात हो कि भूमि विवाद को लेकर लगने वाली जनता दरबार शिविर को चांदन प्रखंड में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में व्यस्त रहे। चुनाव खत्म होते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर पुण: 4 दिसंबर शनिवार जनता दरबार शिविर आयोजित किया गया! जिसमें चांदन थाना परिसर में थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार एवं अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य की उपस्थिति में भूमि विवाद संबंधित पांच 

मामले आए जो रैयत संबंधित मामला था। इसे लेकर अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने पांचों मामले को अवलोकन करते हुए हल्का कर्मचारी एवं जमीन को जांच प्रतिवेदन के लिए निर्देश दिया गया। वहीं आनंदपुर ओपी परिसर में ओपी अध्यक्ष की उपस्थिति में सीओ प्रशांत शांडिल्य के द्वारा पुराने दो भूमि विवाद मामले को निष्पादन किया गया।मौके से सिओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि विगत दिनों आए हुए भूमि सम्बंधित फरियादियों को आवश्यक कागजात के साथ अगले शिविर में प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। इस मौके गणमान्य लोगों के साथ दर्जनों फरियादी मोजूद थे। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Post Bottom Ad

Pages