ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 20, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Belbadda News:- बेलबड्डा गाँवों में मोबाइल वैक्सीनेशन के जरिये लगाया गया कोरोना का टीका।

Posted: 20 Dec 2021 12:31 PM PST

 ग्राम समाचार, बेलबड्डा:- मेहरमा प्रखंड के बेलबड्डा गाँव मे मोबाइल वैक्सीनेशन के जरिये कुल 110 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका! प्राप्त जानकारी के अनुसार धनकुरिया, सिआरडी, सोरियाटिकर, ढोड़ा, एवम् अन्य गाँवों मे जा कर लगाया गया कोरोना का टीका! स्वास्थ विभाग की ओर से ये मोबाइल वैक्सीनेशन टीका छुटे हुए लोगों के लिए बहुत ही   कामगार साबित हो रहा है! जो कि छूटे हुए लोगों को आस्पताल एवम् अन्य जगहों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है! मोबाइल वैक्सीनेशन के जरिये स्वास्थ विभाग की टीम खुद जा- जा कर जिस गाँव में 10 लोग एकत्रित होते है वहाँ जाकर कोरोना का टीका लगाया जा रहा है! 

बेलबड्डा से अजय आर्यन की रिपोर्ट:-

Chandan News:चांदन हाई स्कूल के मैदान में CSSA के बैनर तले चल रहे BL मोदी मेमोरियल क्रिकेट चैम्पियनशिप का आठवां दिन का आंखों देखा हाल

Posted: 20 Dec 2021 08:34 AM PST

 ग्राम समाचार, चांदन, बांका: चांदन उच्च विद्यालय के मैदान पर चांदन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे स्व बीएल मोदी मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप के 8वे दिन  10वे मैच  में उत्तरी कस्बा वसीला और कोरिया के बीच खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तरी कस्बा 12.3 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट हो गई।जिसमें अंकित ने 62 रन बनाए। उमेश ने 4 और संजय ने 2 विकेट लिए।



इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए जवाब में कोरिया की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही फिर भी एक समय लग रहा था कि कोरिया की टीम एक समय आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लेगी। परंतु मुकाबला रोमांचक हुआ अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी और अंतिम विकेट शेष था। अंतिम ओवर की पहली ही गेंद पर कोरिया की टीम 93 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई और उत्तरी कस्बा वसीला ने यह मुकाबला 12 रनों से जीत लिया। कप्तान गुड्डू और अंकित ने तीन-तीन विकेट लिए कोरिया की ओर से रमेश ने 38 और संजय ने 21 रन बनाए।



मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आर जी विद्यापीठ बाराटांड़ की ओर से हीरा यादव नंदकिशोर बरनवाल बैजनाथ यादव द्वारा संयुक्त रुप से अंकित कुमार को दिया गया।

गौरतलब है कि इस पंचायत लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में चांदन प्रखंड के पंचायत की टीमें भाग ले रही है जिसमें उसी पंचायत के खिलाड़ी भाग लेते हैं और ग्रामीण प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है, जिसका बड़ी संख्या में दर्शक और समर्थक उत्साह वर्धन करते हैं। 

आज के निर्णायक अमानत और प्रभात के साथ

स्कोरर की भूमिका में रौनक सिन्हा और अर्पित तथा कमेंट्री तोसीम ,सनी और रंजन बरनवाल थे।

मुख्य रूप से आज  भरत पासवान, गोविंद यादव,जागेश्वर दास,नंदन कुमार,जयकांत राय,अमरेंद्र पांडे, मुख्य आयोजक ओमप्रकाश बरनवाल के साथ दोनो टीम के हजारों समर्थक मौजूद  उपस्थित थे। कल का मैच पिछले वर्ष की विजेता टीम किंग्स इलेवन बिरनिया और सूईया किंग्स के बीच 11.30 बजे से खेला जाएगा।

 संवाददाता, उमाकांत साह।

Chandan News:निर्धारित विषयों पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रधानमंत्री को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा

Posted: 20 Dec 2021 08:30 AM PST

 ग्राम समाचार,बांका/चांदन:-प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय, चान्दन में 20 दिसंबर 2021 को"स्वतन्त्रता संग्राम के गुमनाम नायक एवं मेरी दृष्टि में 2047 का भारत " विभाग के द्वारा निर्धारित विषय पर अवलोकन करते हुए माननीय प्रधानमंत्री के नाम विद्यालय के छात्र/ छात्राओं के द्वारा पत्र लिखा गया। इसमें से दस सर्वश्रेष्ठ पोस्टकार्ड को स्कैन कर माननीय प्रधानमंत्री को मेल द्वारा भेजा गया और शेष चालीस पोस्टकार्ड को डाक द्वारा भेजा गया। साथ ही साथ विद्यालय के बच्चों ने खुलकर अपने अपने विचार प्रेषित किये। इस आयोजन से विद्यालय के छात्र-छात्राएं गौरवान्वित महसूस किया।



इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार, शिक्षक रमेश प्रसाद राय, श्यामसुन्दरजी, इन्दिरा कुमारी, शशिकला कुमारी, सुमन कुमारी, मनीषा कुमारी और सुनीता कुमारी के साथ दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


संवाददाता, उमाकांत साह

Panjwara News:पंजवारा पुलिस ने वसूला तीन हजार रुपये का जुर्माना

Posted: 20 Dec 2021 06:52 AM PST

 ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका।पंजवारा पुलिस ने सोमवार को तीन हजार रुपये का जुर्माना वसुला । पंजवारा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पंजवारा पुलिस ने सोमवार   को पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। 



इस दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट , सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से कुल तीन हजार रुपये का वसूला।


ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा।

Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने दो वारन्टी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 20 Dec 2021 06:49 AM PST

 ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका।पंजवारा पुलिस ने सोमवार को दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल । पंजवारा थाना पुलिस ने दो  वारंटीओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 



इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा के प्रभारी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केस नं0 GR 120/18 में जगन्नाथ पासवान पिता चिरकुट पासवान एवं विकास पासवान पिता जीतेंद्र पासवान दोनों पंजवारा निवासी हैं उनके विरुद्ध बांका के सक्षम न्यायालय से वारंट जारी हुआ था जिसके आलोक में दोनों को गिरफ्तार करते हुए बांका भेज दिया गया ।


ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा।

Godda News: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन माधुरी पंचायत में किया गया

Posted: 20 Dec 2021 05:49 AM PST


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  20 दिसंबर 2021आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम माधुरी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वालों में घनश्याम प्रसाद यादव जिला परिषद सदस्य सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य पोड़ैयाहाट प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी मुखिया वार्ड मेंबर एवं पंचायत के सभी जनता उपस्थित हुए सभी जनता ने अपना समस्या लिखित में पदाधिकारीयों दिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद यादव ने लगभग 75 बृध महिला एवं पुरुष , विधवा महिला एवं बिकलांग को युनिवर्सल पेंशन योजना के तहत कार्यक्रम स्थल पर ही स्वीकृत कर प्रमाण पत्र दिया, लाभुकों को कढ़ाई एवं बच्चों को अन्नप्रशन, किसानों के हित में धान क्रय करने में मदद करने के लिए ओनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया।

Pakur News: उपायुक्त ने किया अलाव व्यवस्था का निरीक्षण

Posted: 20 Dec 2021 05:44 AM PST


 , 



ग्राम समाचार, पाकुड़ ब्यूरो रिपोर्ट:- जिले में कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर जलाए जा रहे अलाव  का उपायुक्त  वरुन रंजन ने निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही ठंड को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई है। सभी प्रखंडों में भी विभिन्न चौक चौराहौं पर भी अलाव जलाए जा रहे हैं। मौके पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को ठंड से बचाने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने, नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव समेत अन्य उपस्थित थे।

राजेश पांडे:-

Meharma News:  बकाया बिजली बिल का भुगतान को लेकर 23 दिसंबर को बेलबड्डा गाँव मे लगाया जायेगा कैम्प

Posted: 20 Dec 2021 12:24 PM PST

ग्राम समाचार, मेहरमा, गोड्डा। मेहरमा प्रखंड के बेलबड्डा गाँव में बकाया बिजली बिल भुगतान को लेकर 23 दिसंबर को कैम्प लगाया जायेगा। विधुत विभाग ने  जानकारी देते हुए बताया  कि झारखंड सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना को लेकर ब्याज,माफी  बिजली बिल भुगतान योजना को लेकर गाँव गाँव मे लगाया जा रहा है शिविर। अलग अलग पंचायत मे अलग अलग तारीख तय किया गया है। जैसे मे 19 दिसंबर 2021 को बसंतराय,  22 दिसंबर 2021 को गांधीग्राम,  23 दिसंबर 2021 को बेलबड्डा,  24 दिसंबर 2021 को ललमाटिया, 26 दिसंबर 2021 को हनवारा,  27 दिसंबर 2021 को  ठाकुरगंगटी,  28 दिसंबर 2021 को  मेहरमा,  29 दिसंबर 2021 को बोआरीजोर, और अंतिम तारिख 31 दिसंबर तक  रखा गया है।


मेहरमा से अजय आर्यन की रिपोर्ट:-

Post Bottom Ad

Pages