प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 20, 2021

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


UPTET 2021 New Admit Card : जल्द ही जारी होंगे यूपीटीईटी परीक्षा के नए एडमिट कार्ड

Posted: 20 Dec 2021 01:21 AM PST

UPTET 2021 New Admit Card : जल्द ही जारी होंगे यूपीटीईटी परीक्षा के नए एडमिट कार्ड

UPTET 2021 New Admit Card : उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी बहुत जल्द उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ( यूपीटीईटी ) के नए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। सभी परीक्षार्थी यह जानना चाहते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र कहां होगा। उम्मीद की जा रही है कि यूपीटीईटी का आयोजन 23 जनवरी को होगा। हालांकि अभी परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है जिस पर मंजूरी मिलना बाकी है। यह तय है कि परीक्षा जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में होगी। इसकी घोषणा उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने विधानसभा में की है। 



बताया जा रहा है कि प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट (उत्तरपत्रक) छपवाने के लिए प्रिंटिंग प्रेस तय करने और केंद्रों की दोबारा जांच करने में वक्त लग रहा है। इस प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों को नये सिरे से प्रवेश पत्र जारी होगा। 

टीईटी केंद्रों के परीक्षण और पुनर्निर्धारण के बाद केंद्रों की संख्या में 15 प्रतिशत तक कमी होने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन ने डीएम को निर्देशित किया है कि वह अपने स्तर से केंद्रों का परीक्षण करा लें। अच्छी ख्याति के स्कूलों को ही केंद्र बनाया जाए। 28 नवंबर की परीक्षा के लिए जो केंद्र बनाए गए थे, उनमें काफी संख्या में वित्तविहीन स्कूलों को जिम्मेदारी दे दी गई थी।

अमरोहा : कस्तूरबा विद्यालयों में शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी

Posted: 19 Dec 2021 05:24 PM PST

अमरोहा : कस्तूरबा विद्यालयों में शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी


बेसिक शिक्षिकाओं को स्कूल भवन निर्माण की जिम्मेदारी न देने का मुद्दा विधानपरिषद में गूंजा

Posted: 19 Dec 2021 05:14 PM PST

बेसिक शिक्षिकाओं को स्कूल भवन निर्माण की जिम्मेदारी न देने का मुद्दा विधानपरिषद में गूंजा


उन्नाव परिषदीय स्कूलों में तैनात महिला शिक्षकों को पढ़ाई के साथ भवन निर्माण की जिम्मेदारी न दिए जाने का मुद्दा शिक्षक विधायक ने विधान परिषद में उठाया। कहा कि शिक्षिकाओं को भवन निर्माण की जानकारी नहीं होती।  इसलिए उन्हें इसकी जिम्मेदारी न दी जाए।


 शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने शुक्रवार को विधान परिषद में कहा कि शिक्षिकाओं को भवन निर्माण से संबंधित सामग्री मौरंग, गिट्टी, सरिया, सीमेंट के साथ मजदूर व राजगीरों की व्यवस्था करने में परेशानी होती है। असमर्थता जताने पर उन पर अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की कार्रवाई की जाती है जो गलत है। कहा कि सरकार को इस पर ठोस कदम उठाकर काम के लिए दूसरा रास्ता अपनाना चाहिए।

यूपी : मिलेगा एक लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट व मोबाइल 25 दिसंबर को, डिजी-शक्ति पोर्टल पर अब तक 38 लाख से अधिक युवाओं का हो चुका रजिस्ट्रेशन

Posted: 19 Dec 2021 05:01 PM PST

यूपी : मिलेगा एक लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट व मोबाइल 25 दिसंबर को,  डिजी-शक्ति पोर्टल पर अब तक 38 लाख से अधिक युवाओं का हो चुका रजिस्ट्रेशन



लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 दिसंबर को लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में एक लाख युवाओं को फ्री टैबलेट व मोबाइल सौंपेंगे। इसमें हर जिले से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने एक करोड़ युवाओं को मोबाइल और टैबलेट देने की घोषणा की है। 25 दिसंबर को 60 हजार मोबाइल और 40 हजार टैबलेट बांटे जाएंगे। 


पहले अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को मिलेगा टैबलेट

मुफ्त टैबलेट और मोबाइल वितरण के पहले चरण में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी एमएसएमई और स्किल डेवलपमेंट आदि के छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी।


डिजी शक्ति पोर्टल पर 38 लाख से अधिक युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अभी भी छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है।

एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती : विद्यालयवार नहीं बल्कि कुल रिक्त पदों के अनुसार मिलेगा आरक्षण

Posted: 19 Dec 2021 04:51 PM PST

एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती : विद्यालयवार नहीं बल्कि कुल रिक्त पदों के अनुसार मिलेगा आरक्षण



● 1504 सहायक अध्यापक, 390 प्रधानाध्यापकों की भर्ती का मामला
● पहली बार परीक्षा से हो रही भर्ती तय नहीं था कैसे देंगे आरक्षण


प्रदेश के एडेड जूनियर हाईस्कूलों में 1504 सहायक अध्यापक और 390 प्रधानाध्यापकों की भर्ती में आरक्षण कुल रिक्त पदों पर लागू किया जाएगा। दिसंबर 2019 में जारी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल (जूनियर हाईस्कूल) नियमावली-1978 (अध्यापकों की भर्ती एवं सेवा की शर्तें) में आरक्षण व्यवस्था की स्थिति साफ नहीं होने के कारण भर्ती प्रक्रिया फंसी हुई थी।


बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर यह तय नहीं कर पा रहे थे कि कुल विज्ञापित 1894 पदों पर आरक्षण लागू करें या फिर स्कूलवार आरक्षण दिया जाए। इस संबंध में विधिक राय लेने के बाद कुल रिक्त पदों पर आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया गया है। 


इससे पहले बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती हो या 68500 समेत अन्य भर्तियों में कुल पदों के सापेक्ष आरक्षण दिया गया था। वैसे तो सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में कॉलेजवार आरक्षण दिया जाता है लेकिन जूनियर हाईस्कूल की भर्ती में इसे लागू करना व्यवहारिक प्रतीत नहीं हो रहा।

यूपी : प्राइमरी स्कूलों में अगले सत्र से लागू होगा Happiness Curriculum (खुशी पाठ्यक्रम)

Posted: 19 Dec 2021 04:40 PM PST

यूपी : प्राइमरी स्कूलों में अगले सत्र से लागू होगा Happiness Curriculum (खुशी पाठ्यक्रम)

विद्यालयों में हैप्पीनेस पाठ्यक्रम समय की मांग, यूपी में भी लागू करने की तैयारी



प्रयागराज अनुभूति /हैप्पीनेस पाठ्यचर्या के विकास के लिए राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) में आयोजित कार्यशाला के समापन अवसर पर हैप्पीनेस पाठ्यक्रम को समय की आवश्यकता बताया गया। प्रवक्ता पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह विषय बच्चों में जीवन मूल्यों की समझ को निरंतर अभ्यास के माध्यम से न केवल बढ़ाता है बल्कि उन्हें खुशहाल मानव बनाकर उन्हें जिम्मेदारी, भागीदारी, ईमानदारी का पाठ भी सिखाएगा।

कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों में विचार विनिमय के माध्यम से स्पष्ट हुआ कि इंद्रियों की अपनी उपयोगिता है, उनके काम अपनी उपयोगिता को प्रमाणित करते हैं, संबंधों में सम्मान एवं स्वीकृति से जीवन आसान होता है, जीवन लक्ष्यों की समझ से तालमेल होता है और दीर्घकालिक खुशी मिलती है। इससे मानसिक तनाव नहीं होता, ईष्या की भावना नहीं उत्पन्न होती बल्कि कृतज्ञता का भाव पैदा होता है।

 विशेषज्ञ, हैप्पीनेस कार्यक्रम श्रवण कुमार शुक्ल ने बताया कि सोशल इमोशन एंड एथिकल लर्निंग के नाम से यह पाठ्यक्त्रस्म अधिकांश देशों में प्रारम्भ हो चुका है। भारत में भी यह कई राज्यों में विभिन्न नामों से शुरुआती दौर में संचालित हो रहा है। उत्तर प्रदेश के परिवेश के मुताबिक इसे अनुभूति / हैप्पीनेस नाम से पाठ्यक्रम के विकास में सरकार प्रयत्नशील है।



छत्तीसगढ़ और दिल्ली के नक्शे कदम पर चलते हुए यूपी में भी प्राइमरी स्कूलों में खुशी पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारियां चल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत विद्यार्थियों को प्रकृति, समाज और देश के प्रति और ज्यादा संवेदनशील बनाने के लिए लागू किया जाएगा।


खुशी पाठ्यक्रम के प्रदेश प्रभारी सौरभ मालवीय ने पीटीआई को बताया कि पाठ्यक्रम को यूपी की भौगोलिक और सांस्कृतिक स्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। सौरभ यहां राजकीय शिक्षण प्रबंधन और प्रशिक्षण संस्थान में छह दिवसीय वर्कशॉप में भाग लेने आए हुए है।


उन्होंने बताया कि खुशी पाठ्यक्रम कक्षा एक से आठ तक के बच्चों पढ़ाया जाएगा। इससे वे खुद से, अपने परिवार, समाज, प्रकृति और देश से जुड़ाव महसूस कर सकेंगे। इससे उन्हें अंतरसंबंध समझने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि छात्रों को ध्यान भी सिखाया जाएगा।


वर्कशॉप में ट्रेनर के तौर पर जुड़े श्रवण शुक्ला ने कहा कि अप्रैल 2022 से शुरू हो रहे अगले सत्र में खुशी पाठ्यक्रम लागू करने के हिसाब से तैयारियां हो रही हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में 1.30 लाख प्राइमरी स्कूल हैं, जिनमें सात लाख शिक्षक पढ़ाते हैं।

Post Bottom Ad

Pages