न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 10, 2021

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


IAS की जगह चुना किसान बनना, अब उन्नत तकनीक के जरिये हर साल कमाते हैं 80 लाख रुपये

Posted: 09 Dec 2021 09:56 PM PST

IAS की जगह चुना किसान बनना, अब उन्नत तकनीक के जरिये हर साल कमाते हैं 80 लाख रुपये

"सुधांशु के पिता ने उनके इस फैसले से नाखुशी जताते हुए उन्हें खेती के लिए 5 एकड़ बंजर जमीन दे दी थी, लेकिन सुधांशु ने वैज्ञानिक तकनीकों के जरिये जल्द ही जमीन के उस टुकड़े को खेती करने लायक उपजाऊ जमीन में बदल डाला। मालूम हो कि सुधांशु साल 1990 से खेती कर रहे है।"

देश में किसानों के हालात में अब तक भी कोई खास सकारात्मक बादलाव नज़र नहीं आया है। देश के तमाम हिस्सों में परंपरागत खेती कर रहे हैं, जबकि सूखा और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएँ उनके लिए मुश्किलें खड़ी करती ही रहती हैं। इस बीच बिहार के एक किसान ने किसानी को लेकर अपने नज़रिये और प्रयासों से देश भर के अन्य किसानों के लिए उन्नति की दिशा में एक मिसाल खड़ी कर दी है।

ये किसान हैं सुधांशु कुमार, जो बिहार के समस्तीपुर स्थित नयानगर गाँव के निवासी हैं। आज सुधांशु कुमार अपनी 70 बीघे जमीन में आधुनिक खेती कर हर साल 80 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर रहे हैं।

आज सफल किसान बन चुके सुधांशु की शुरुआत भी दरअसल बेहद दिलचस्प है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सुधांशु ने केरल में टाटा टी गार्डन में बतौर सहायक प्रबन्धक नौकरी करनी शुरू कर दी थी, हालांकि वहाँ उनका मन नहीं लगा तो वे नौकरी छोड़ कर गाँव वापस आ गए।

सुधांशु के पिता उन्हें आईएएस अधिकारी बनते हुए देखना चाहते थे, लेकिन सुधांशु ने आईएएस बनने की जगह एक सफल किसान बनना चुना।

सुधांशु के पिता ने उनके इस फैसले से नाखुशी जताते हुए उन्हें खेती के लिए 5 एकड़ बंजर जमीन दे दी थी, लेकिन सुधांशु ने वैज्ञानिक तकनीकों के जरिये जल्द ही जमीन के उस टुकड़े को खेती करने लायक उपजाऊ जमीन में बदल डाला। मालूम हो कि सुधांशु साल 1990 से खेती कर रहे है।
आधुनिक तकनीक का कमाल

सुधांशु अपनी खेती में सिंचाई के लिए ड्रिप इरिगेशन और माइक्रो स्प्रिंकलर तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इस तकनीक की मदद से सुधांशु अपने लीची के बागान का तापमान एक समान रख पाने में सक्षम हो सके हैं।

इतना ही नहीं, खेत की निगरानी और खेत में खाद व अन्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुधांशु ने अपने खेत के तमाम हिस्सों को वायरलेस इंटरनेट ब्रॉडबैंड के जरिये जोड़ा हुआ है, जिससे वे एक जगह पर बैठे हुए अपने पूरे खेत की स्थिति पर लगातार नज़र बनाए रख सकते हैं।
खेत में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे

सुधांशु ने आने खेत की निगरानी के लिए तमाम हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए हैं, जिसके जरिये वे नज़र रखते हुए अपने खेतों की सिंचाई को दुनिया के किसी भी कोने से ऑपरेट कर सकने में सक्षम हैं।

आपके नाम पर रजिस्टर्ड हैं 6 से ज्यादा सिम, तो वैरिफिकेशन न करने पर बंद हो सकता है नंबर

Posted: 09 Dec 2021 09:53 PM PST

आपके नाम पर रजिस्टर्ड हैं 6 से ज्यादा सिम, तो वैरिफिकेशन न करने पर बंद हो सकता है नंबर

दूरसंचार विभाग ने 9 से ज्यादा सिम रखने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। विभाग ने पूरे देश में 9 कनेक्शन और जम्मू-कश्मीर, असम सहित उत्तर-पूर्व राज्य में 6 कनेक्शन रखने वाले ग्राहकों के सिम को फिर से वैरिफाई करने और वैरिफाई नहीं होने पर उन्हें डिस्कनेक्ट करने का आदेश जारी किया है। ये आदेश 7 दिसंबर को जारी किए गए हैं।

अगर आपके नाम पर 9 से ज्यादा सिम हैं तो क्या होगा?
दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार ग्राहकों के पास अनुमति से अधिक सिम कार्ड पाए जाने की स्थिति में उन्हें अपनी मर्जी का सिम चालू रखने और शेष को बंद करने का विकल्प दिया जाएगा। विभाग ने कहा अगर किसी ग्राहक के पास तय संख्या से ज्यादा सिम कार्ड पाए जाते है तो सभी सिम का फिर से वैरिफिकेशन किया जाएगा।

वैरिफिकेशन व करने पर बंद हो जाएगी सिम
विभाग ने सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स को आदेश दिया है कि जिन यूजर्स के पास 9 से ज्यादा सिम कार्ड हैं, उन्हें नोटिफिकेशन भेजा जाए। ऐसे सभी सिम कार्ड की आउटगोइंग कॉल को 30 दिनों के अंदर बंद कर दी जाएं। जबकि इनकमिंग कॉल को 45 दिनों के भीतर बंद करने का आदेश दिया गया है। हालांकि मोबाइल सिम यूजर्स के पास एक्स्ट्रा सिम को सरेंडर करने का भी ऑप्शन होगा।

अगर सब्सक्राइबर की तरफ से नोटिफाई किए गए सिम को वैरिफाई नहीं कराया जाता है, तो ऐसे सिम को 60 दिनों के भीतर बंद करने का आदेश दिया गया है। अगर सब्सक्राइबर इंटरनेशनल रोमिंग, बीमार और विकलांग व्यक्तियों को 30 दिनों का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

आपराधिक घटनाओं की जांच करने को लेकर उठाया कदम
दूरसंचार विभाग ने यह कदम दरअसल वित्तीय अपराधों, आपत्तिजनक कॉल और धोखाधड़ी गतिविधियों की घटनाओं की जांच करने को लेकर उठाया है। विभाग ने दूरसंचार कंपनियों से उन सभी मोबाइल नंबर को डेटाबेस से हटाने के लिए कहा है जो नियम के अनुसार उपयोग में नहीं हैं।

सिम के लिए KYC जरूरी
इस साल सितंबर में ही सिम कार्ड KYC नियमों में ही सरकार बदलाव किया था। इसके अनुसार नए कनेक्शन लेने या प्रीपेड नंबर को पोस्टपेड में या पोस्टपेड को प्रीपेड में बदलने के लिए फिजिकल फॉर्म भरने की जरूरत का खत्म किया गया था।

अगर आपको कोई नया मोबाइल नंबर या टेलीफोन कनेक्शन लेना है तो आपका KYC पूरी तरह से डिजिटल होगी। यानी KYC के लिए आपको किसी तरह का कोई कागज जमा नहीं करना होगा। नए नियमों के अनुसार आप सिम देने वाली कंपनी के ऐप के जरिए सेल्फ KYC कर सकेंगे। इसके लिए आपको मात्र 1 रुपए देना होगा।

डायबिटीज के पेशेंट दूध में मिलाकर करें इन चीजों का सेवन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Posted: 09 Dec 2021 09:50 PM PST

डायबिटीज के पेशेंट दूध में मिलाकर करें इन चीजों का सेवन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

दुनियाभर में डायबिटीज के पेशेंट्स (Diabetes Patients) की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. यह आजकल बहुत आम बीमारी हो चुकी है. शरीर में इंसुलिन के स्तर (Insulin level) में कमी होने पर ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है. ऐसे में इस बीमारी से पूरी तरह से मुक्ति नहीं पाई जा सकती है. लेकिन, हेल्दी लाइफस्टाइल (Lifestyle) के द्वारा आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं. दूध सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. डायबिटीज के पेशेंट दूध में मिलाकर इन चीजों का सेवन करें. यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिसे दूध में मिलाकर पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

1. दालचीनी और दूध का करें सेवन दालचीनी को शुगर कंट्रोल करने के लिए बहुत कारगर माना जाता है. यह एक ऐसा मसाला है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत लाभकारी है. इसमें भारी मात्रा में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, विटामिन, बीटा कैरोटीन, अल्फा कैरोटीन, लाइकोपीन, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. यह शुगर को कंट्रोल करने में बहुत कारगर है. रात को सोने से पहले दूध में दालचीनी मिलाकर उबालें और फिर छानकर पिएं. यह बहुत फायदेमंद होता है.

2. दूध में हल्दी मिलाकर पिएं 
हल्दी हमारे सेहत के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती है. यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में बहुत कारगर मानी जाती है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई अन्य तरह की बीमारियों से भी सुरक्षित रखने में मदद करता है. इसमें भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. यह इम्यूनिटी को मजबूत कर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

3. दूध में बादाम मिलाकर करें सेवन 
बादाम सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. इसमें भारी मात्रा में कैल्शियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन पाए जाते हैं. यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह इम्यूनिटी को बूस्ट और डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी बहुत मददगार है. बादाम दूध बनाने के लिए बादाम भिगोकर पीस लें. इसके बाद पेस्ट और दूध डालकर पिएं.

भारत की 7 रोमांटिक जगहें, जहां सिर्फ 20,000 रुपये में पूरा हो सकता है हनीमून

Posted: 09 Dec 2021 09:48 PM PST

भारत की 7 रोमांटिक जगहें, जहां सिर्फ 20,000 रुपये में पूरा हो सकता है हनीमून

शादी के बाद हर कोई अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून पर किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन पर जाना चाहता है, लेकिन शादी का भारी खर्च कई लोगों को इसकी इजाजत नहीं देता है. अगर आप भी किसी असमंजस में फंसे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. उत्तर भारत में ऐसी कई रोमांटिक और खूबसूरत जगहें हैं जहां आप सिर्फ 20 हजार रुपए में हनीमून सेलिब्रेट कर सकते हैं.

मनाली- लोग कहते हैं कि मनाली की हवाओं में ही रोमांस की खुशबू घुली है. चारों तरफ हरियाली, ऊंचे पर्वत और जन्नत जैसा नजारे मनाली को एक खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं. पहाड़ों पर बने कॉटेज और जंगल के पास बने होटेल हनीमून को ज्यादा रोमांचक बना देते हैं. मौमस के हिसाब से आप यहां पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, जंगल सफारी और ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.

नालदेहरा- नालदेहरा शिमला की चहल-पहल से दूर एक अनोखा हिल स्टेशन है. यहां का शांत माहौल, हरियाली और आकर्षक नजारा इस जगह की खूबसूरती को बयां करता है. पार्टनर के साथ किसी एडवेंचरस वॉक पर जाने के लिए ये एक बेहतरीन जगह है. यहां आप पार्टनर के साथ हॉर्स राइड का आनंद ले सकते हैं. जिप लाइनिंग के जरिए खूबसूरत वादियों का नजारा देख सकते हैं. यहां रहने के लिए आपको सस्ते में कॉटेज या होटेल रूम भी मिल जाएगा.

मैकलॉडगंज- अगर आप पहाड़ों के बीच बहते झरने के साथ हनीमून की फीलिंग लेना चाहते हैं तो मैकलॉडगंज एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां बर्फ से ढकी चोटियां, ठंडी हवाएं और जंगलों के बीच बने कुछ मॉडर्न आर्ट कैफे आपको एक अच्छा अनुभव देंगे. घूमने के लिए यहां नड्डी और भगसू फॉल जैसी कुछ अच्छी जगहें भी हैं. मैकलॉडगंज में आपका हनीमून 20 हजार रुपये में आराम से पूरा हो जाएगा.

जयपुर- अगर आप हनीमून पर बजट में एक लग्जरी फीलिंग लेना चाहते हैं तो जयपुर से अच्छी जगह मिलना मुश्किल है. गुलाबी शहर की रंगीन गलियों का आकर्षक नजारा आपको वापस नहीं लौटने देगा. यहां आप रामगढ़ झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं. हवा महल के सामने रेस्टोरेंट की छत पर पारंपरिक जायकों का स्वाद पार्टनर के साथ बिताए लम्हों को यादगार बना देगा.

रानीखेत- खूबसूरत प्राकृतिक नजारे और शांत माहौल रानीखेत को एक खूबसूत हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं. पक्षियों की चहचहाहट और हिमालय की चोटियों का आकर्षक नजारा रोमांस में मिठास घोलने का काम करते हैं. यहां जंगल से सटी सड़कों पर छोट स्टॉल्स पर आप हल्के स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं. ट्रेकिंग पर जाने के लिए आपको यहां बहुत सुंदर-सुंदर जगहें मिल जाएंगी.

तीर्थन घाटी- प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित तीर्थन घाटी किसी स्वर्ग से कम नहीं है. तीर्थन घाटी हिमालय नेशनल पार्क से 3 किलोमीटर की दूरी पर बसी है. ये जगह ट्राउट मछली के लिए लोकप्रिय है. तीर्थन घाटी में आप बड़े आराम से करीब 20,000 रुपए में हनीमून सेलिब्रेट करके आ सकते हैं.

बीर बिलिंग-
दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग बीर बिलिंग में भी हनीमून प्लान कर सकते हैं. हिमाचल प्रदेश में स्थित ये खूबसूरत जगह स्पोर्ट्स एडवेंचरस जैसे कि पैराग्लाइडिंग, ट्रेक या मेडिटेशन के लिए काफी फेमस है. यहां आपको तिब्बती संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी. आप बड़े आराम से 20,000 रुपए में हनीमून सेलिब्रेट कर सकते हैं.

शुक्रवार के दिन ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, घर आएगी सुख, शांति

Posted: 09 Dec 2021 09:45 PM PST

शुक्रवार के दिन ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, घर आएगी सुख, शांति

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन माता लक्ष्मी और संतोषी की पूजा-उपासना करने का विधान है। मां लक्ष्मी को धन की भी देवी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि पूजा करने से साधक के जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। इसके लिए शुक्रवार के दिन भक्तिभाव से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। साधक लक्ष्मी वैभव व्रत उपवास रख सकते हैं। 

अगर आप भी सुख और समृद्धि की कामना करते हैं, तो शुक्रवार के दिन इस तरह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें। आइए जानते हैं-

-मां लक्ष्मी को लाल रंग अति प्रिय है। अतः शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल गुलाब अवश्य भेंट करें। इससे मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं और साधक को मनचाहा वर प्रदान करती हैं।

-मां ममता का रूप हैं। अपने साधकों को त्वरित फल देते हैं। अतः माता को लाल रंग युक्त चूड़ी, चुनरी, श्रृंगार समाग्री अवश्य भेंट करें। इससे मां प्रसन्न होती है।

- मान्यता है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपने हाथ में लाल रंग का फूल लेकर माता का ध्यान करें। सुमरन करने के बाद पुष्प माता के चरणों में भेंट कर दें। आप चाहे तो पुष्प को तिजोरी में रख सकते हैं।

--शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण पाठ करें और लक्ष्मी स्तुति भी करें। साथ ही माता रानी को खीर का भोग लगाएं।

-इन मंत्रों का जाप करें


1. ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये,
धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:

2. शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम् ।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥

3. श्रियमुनिन्द्रपद्माक्षीं विष्णुवक्षःस्थलस्थिताम्॥
वन्दे पद्ममुखीं देवीं पद्मनाभप्रियाम्यहम्॥
सन्धया रात्रिः प्रभा भूतिर्मेधा श्रद्धा सरस्वती॥

4. आदि लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु परब्रह्म स्वरूपिणि।
यशो देहि धनं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।
सन्तान लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु पुत्र-पौत्र प्रदायिनि।

यहां पढ़ें आज का राश‍िफल, आज इन राश‍ियों के लोगों को संतान की ओर से म‍िलेगा शुभ समाचार

Posted: 09 Dec 2021 09:42 PM PST

यहां पढ़ें आज का राश‍िफल, आज इन राश‍ियों के लोगों को संतान की ओर से म‍िलेगा शुभ समाचार

आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा ग्रह कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं जो कि शनि ग्रह की द्वितीय राशि है। इससे आज मेष राशि के लोग वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वृष राशि के लोगों के मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। मिथुन राशि के लोगों को आज आर्थिक संकट का सामना करना पड सकता है। कर्क राशि के लोग अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं। सिंह राशि के लोगों को अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। कन्या राशि के लोगों का किसी से विवाद हो सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों की जमा पूंजी में वृद्धि होगी। धनु राशि के लोगों का पड़ोसी से विवाद हो सकता है। मकर राशि के लोगों का आज खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन रहेगा। मीन राशि के लोगों को आज संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। कोरोना संक्रमण के मरीजों में वृद्धि होने का अनुमान है। 

शेयर बाजार सामान्य रहेगा, आज लोहा एवं कागज की बनी वस्तु और फल के बाजार भाव में तेजी रहने का अनुमान है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर..

मेष -आज आप वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें ,चोट लग सकती है आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृष-आज सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप अपने आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

मिथुन- आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई बहन आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है।

कर्क
- आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपके सहपाठी आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें

सिंह -आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे, जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या
-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। गुप्त शत्रु से सावधान रहें। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

तुला-आज आप जोश में कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आज आप खरीदने की योजना स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवनसाथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।

वृश्चिक-आज का दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी महिला को न सताएं और महिलाओं से अच्छा व्यवहार रखें।

धनु-आज का दिन आपका पड़ोसी से विवाद होने का अनुमान है , वाणी पर नियंत्रण रखेंं, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। लाभ होगा।

मकर-
आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के ल‍िए विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे।। खिलाड़ी अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान प्राप्त करेंगे।

कुम्भ-
आज के दिन आप समस्या से निजात पा लेंगे। आज का दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

मीन-
आज आप थकान और आलस्य के शिकार रहेंगे। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।

धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए शस्त्र पूजा जरूरी

Posted: 09 Dec 2021 09:38 PM PST

धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए शस्त्र पूजा जरूरी

विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति संगठन ने संयुक्त रूप से सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में दुर्गा अष्टमी पूजन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के बाद कार्यक्रम के औचित्य पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुषमा पांडेय ने कहा कि स्त्री देवी स्वरूपा है। आदि काल से ही स्त्री और पुरुष मिलकर समाज को चलाते हैं। वर्तमान परिवेश में जिस प्रकार हिंदू विरोधी शक्तियां सामने आ रहीं हैं, उसे देखते हुए माताओं-बहनों की भूमिका बढ़ जाती है। हिंदू धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए शस्त्र की शिक्षा भी जरूरी है। महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनना पड़ेगा। कार्यक्रम में चारू चौधरी एवं सुधा मोदी ने भी संबोधित किया। रागिनी श्रीवास्तव ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन वसुधा पांडेय ने किया। इस मौके पर मनीषा चतुर्वेदी, रीता शर्मा, स्वीटी जायसवाल, मधु पोद्दार, मेघना रणदीप कौर, परमेश्वर कुमार, दुर्गेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष परमानंद, रोहित कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

कमल शक्ति अभियान पर चर्चा हुई भाजपा के बेनीगंज स्थित कार्यालय पर नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें कमल शक्ति अभियान पर चर्चा की गई। इस बैठक में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान रानी मिश्रा, विजयलक्ष्मी मिश्रा, ओमप्रकाश शर्मा, बृजेश मणि, मीना श्रीवास्तव, चंदा सिन्हा, रत्नेश मौर्या, उषा चौहान, सुभद्रा गुप्ता, रचना गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

सर्दियों में बेवजह हाथ-पैर ठंडे रहना बीमारियों का संकेत, न करें अनदेखी

Posted: 09 Dec 2021 09:34 PM PST

why-are-your-hands-and-feet-cold-in-winter

सर्दी के मौसम में हाथ-पैर ठंडे होना आम समस्या है। मगर, कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि उनके हाथ-पैर हद से ज्यादा ठंडे रहते हैं। जुराबे या ग्लव्स पहनने के बाद भी उनके हाथ-पैर गर्म नहीं होता। हालांकि लोग इसे मामूली समझकर इग्नोर कर देते हैं लेकिन यह किसी बीमारी का संकेत हो सकते हैं। जी हां, ठंडे-हाथ पैर डायबिटीज से लेकर कई बीमारियों का इशारा देते हैं इसलिए इन्हें हल्के में ना लें।

तंत्रिका विकार तंत्रिका विकार (Nerve disorders) भी ठंडे हाथों-पैरों का कारण बन सकता हैं। तंत्रिका क्षति आघात या चोट के कारण हो सकती है, जैसे कि पेरिफेरल न्यूरोपैथी यकृत या गुर्दे की बीमारी, संक्रमण या आनुवंशिकी। इसके कारण पैर में सुन्नपन व झनझनाहट भी होती है।

हाई कोलेस्ट्रोल हाथों-पैरों में गर्माहट ना होना हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण भी बन सकता है। दरअसल, उच्च कोलेस्ट्रॉल धमनियों के अंदर प्लाक बनाने का कारण बन सकता है, जो पैरों और पैरों में ब्लड सर्कुलेशन को कम कर सकता है। इससे हाथ-पैर ठंडे हो सकते हैं।

एनीमिया एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसके कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है। यह कई कारकों के कारण हो सकता है, जिसमें आयरन, विटामिन बी 12, या फोलेट, या क्रोनिक किडनी रोग की कमी शामिल है। लक्षणों की बात करें तो हाथ-पैर ठंडे होना इसका सबसे आम संकेत है।

तनाव तनाव का ब्‍लड सर्कुलेशन पर नकारात्‍मक असर पड़ता है, जिससे वो धीमा हो जाता है। वहीं, इस मौसम में विंटर ब्लूज (एक तरह का तनाव) की समस्या भी अधिक देखने को मिलती है, जिसके कारण हाथ-पैर और उंगलियां ठंडी पड़ जाती है। कई बार उनमें सूजन भी आ जाती है।

डायबिटीज 
अगर बार-बार पेशाब आना, घाव ना भरना , अधिक भूख व प्यास लगना जैसे लक्षणों के साथ हाथ-पैर ठंडे रहने की शिकायत रहती है तो एक बार डायबिटीज की जांच करवा लें।

हाइपोथायरायडिज्म हाइपोथायरायडिज्म एक अंडरएक्टिव थायरॉयड ग्रंथि के कारण होता है, जो थायराइड हार्मोन के निम्न स्तर का उत्पादन करता है। इसका शरीर के चयापचय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वहीं, इस बीमारी में ठंड के प्रति संवेदनशीलता में बढ़ जाती है. जिससे हाथ-पैर ठंडे रहते हैं।

रेनॉड फेनोमेनन 
यह एक ऐसा सिंड्रोम है, जिसमें खून की आपूर्ति करने वाली छोटी धमनियां सिकुड़ जाती हैं और उनमें ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। इससे ना सिर्फ हाथ-पैर ठंडे पड़ जाते हैं बल्कि उंगलियों में रंग नीला, लाल या पीला भी पड़ जाता है। सिर्फ हाथ-पैर ही नहीं, कम तापमान या तनाव के कारण शरीर के कुछ हिस्से भी सुन्न पड़ जाते हैं।


कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर के 2440 पदों पर आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू

Posted: 09 Dec 2021 09:31 PM PST

कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर के 2440 पदों पर आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sarkari Naukri-Result 2021 Live Updates, Latest Government Jobs (सरकारी नौकरी) Recruitment Notification नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें..

असम पुलिस, कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार असम पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी 2021 है

Sarkari Job: यह है निर्धारित आयु सीमा पदों के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2021 तक 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, नियमों के अनुसार कुछ आयु में छूट की अनुमति है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

Sarkari Naukri: संदेह की स्थिति में अभ्यर्थी इस नंबर पर कर सकते हैं कॉल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग या यूकेपीएससी। यदि उम्मीदवारों को कोई संदेह है, तो वे ukpschdr@gmail.com पर लिख सकते हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट- 91-01334-244143 पर उल्लिखित फोन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Govt Jobs: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट-ukpsc.gov.in पर जाएं।

अब रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। एक नई विंडो खुलेगी।

उम्मीदवारों को अधिसूचना पर क्लिक करना चाहिए।

एक नई विंडो खुलेगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें पहले नाम, जन्म तिथि, आयु, पता और अन्य विवरण जैसे विवरणों के साथ पंजीकरण करना होगा।

इसके बाद, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना चाहिए।

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को 176.55 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति अपने पास रखें।

सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी भर्ती सूचना अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, वित्त अधिकारी, सहायक निदेशक, सहायक संभाग परिवहन अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, उप शिक्षा अधिकारी, कर्मचारी अधिकारी के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाल विकास परियोजना, अधिकारी, उप कलेक्टर, राज्य कर अधिकारी, रजिस्ट्रार, और अन्य पद के लिए भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri-Result 2021: कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर के 2440 पदों पर आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू उत्तराखंड लोक सेवा आयोग या यूकेपीएससी भर्ती 2021 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 318 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए 8 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

हिमाचल में हेली टैक्सी सेवा शुरू, मंडी से धर्मशाला के लिए 2 यात्री रवाना

Posted: 09 Dec 2021 09:27 PM PST

हिमाचल में हेली टैक्सी सेवा शुरू, मंडी से धर्मशाला के लिए 2 यात्री रवाना

हिमाचल प्रदेश उड़ान योजना के तहत हेली टैक्सी सेवा शुरू हो गई है, वीरवार को उड़ान योजना के तहत मंडी के कांगनी धार हेलीपोर्ट पर पहली बार सवारियों को लेकर हेलीकॉप्टर पहुंचा और यहां से 2 सवारियां धर्मशाला के लिए रवाना हुई। इस मौके पर शिमला से वन मंत्री राकेश पठानिया मंडी कांगनी धार हेलीपोर्ट पहुंचे और उन्होंने धर्मशाला जाने वाले दोनों यात्रियों का स्वागत किया।

मंडी से सन्यारडी निवासी तनुजा शर्मा और बल्ह क्षेत्र की दया शर्मा ने मंडी से धर्मशाला के लिए रवाना हुई। इस मौके पर वन मंत्री राकेश पठानिया ने पिछले दिन हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए देश के पहले सीडीएस कैप्टन विपिन रावत के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की, उन्होंने कहा कि आज से प्रदेश में टैक्सी सुविधा शुरू हो गई है और जल्द ही अन्य शहरों को भी इस सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। राकेश पठानिया ने कहा कि मंडी वासियों को हफ्ते के 6 दिन चौपर की सुविधा मिलेगी।

वहीं उड़ान भरने से पहले मंडी शहर की तनुजा शर्मा ने टैक्सी सुविधा के लिए सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जहां सड़क मार्ग पर लोग कई घंटे तक सफर करने के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचते थे। वहीं अब कुछ मिनटों में ही एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से समय की भी बचत होगी।

कांगड़ाः दो युवकों की एक साथ उठी अर्थी, शराब ठेके पर सेल्‍समैन थे दोनों

Posted: 09 Dec 2021 09:20 PM PST

कांगड़ाः दो युवकों की एक साथ उठी अर्थी, शराब ठेके पर सेल्‍समैन थे दोनों

कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते दो युवकों की मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित नूरपुर पुलिस थाना के तहत पड़ते बौड़ क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यह हादसा वाहन की तेज रफ़्तार होने की वजह से पेश आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार पुत्र अंचल सिंह व कूपरदीन पुत्र शरीफदीन निवासी कुलाहन शराब के ठेके में काम करते थे और बीते कल काम से छुट्टी कर वापस जसूर से बौड़ अपने घर लौट रहे थे।

इस बीच जब वे पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बौड़ के समीप पहुंचे तो बाइक की तेज रफ्तारी के चलते चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस वजह से बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और टकराने के बाद सड़क से बाहर की ओर जा गिरी।
 
एक साथ दो अर्थियां देख हर कोई हुआ ग़मगीन यह हादसा इतना भयंकर था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

वहीं, आज गुरूवार को एक ही गांव में दो युवकों की अर्थी निकलने से हर कोई गमगीन था। उधर, पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ठाकुर ने की है।

कोहली को कप्तानी से हटाने की असली वजह खुद गांगुली ने बता दी!

Posted: 09 Dec 2021 09:13 PM PST

कोहली को कप्तानी से हटाने की असली वजह खुद गांगुली ने बता दी!

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बुधवार, 8 दिसम्बर को ये ऐलान किया कि विराट कोहली की जगह अब रोहित शर्मा वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. इस फैसले के बाद BCCI के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली का बयान आया है. गांगुली का कहना है कि रोहित शर्मा को कप्तान बनाने का फैसला बोर्ड और सलेक्टर्स ने मिलकर लिया है.उन्होंने ये भी बताया कि BCCI नहीं चाहता था कि विराट T20 की कप्तानी छोड़ें.

गांगुली के मुताबिक बोर्ड ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाने का फैसला मजबूरी में लिया है. विराट कोहली पहले ही T20 में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ चुके थे. इसके बाद वनडे में विराट को टीम का कप्तान बनाना सलेक्टर्स को सही नहीं लगा. सलेक्टर्स और बोर्ड ने मिलकर ये फैसला लिया कि लाल गेंद के फॉर्मेट यानी टेस्ट में विराट कप्तान होंगे, जबकि सफ़ेद गेंद के फॉर्मेट यानी वनडे और T20 में रोहित को कप्तानी की कमान सौंपी जाए. BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने न्यूज ANI से बात करते हुए इस फैसले के पीछे का कारण बताया. कहा,

'असल में BCCI ने विराट से रिक्वेस्ट की थी कि वे T20 की कप्तानी ना छोड़ें, लेकिन वो नहीं माने. इसके बाद सलेक्टर्स को ये बिलकुल सही नहीं लगा कि सफ़ेद गेंद से खेले जाने वाले दोनों फॉर्मेट्स में दो अलग-अलग लोग टीम की कप्तानी करें. इसलिए तय यह हुआ कि विराट कोहली सिर्फ टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि वाइट-बॉल क्रिकेट में रोहित शर्मा टीम के कप्तान होंगे. प्रेसिडेंट के तौर पर मैंने पर्सनली विराट से इस बारे में बात की थी. इसके अलावा सलेक्टर्स ने भी उनसे इस बारे में बात की थी.

BCCI प्रेसिडेंट ने ये भी भरोसा जताया कि जो फैसला लिया गया है वो भारतीय क्रिकेट टीम के हित में है. बोर्ड का मानना है कि रोहित की कप्तानी में टीम और भी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएगी. गांगुली ने आगे कहा,

'हमे रोहित की कप्तानी पर पूरा भरोसा है. हमें यानी BCCI को इस बात पर भी पूरा भरोसा है कि भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में है. विराट ने वनडे कप्तान के रूप में जो भारतीय टीम के लिए योगदान दिया है, हम उसके लिए बहुत आभारी हैं.'

गांगुली के बयान से लगता है कि विराट का T20 फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ना उनकी वनडे कप्तानी को ले डूबा. BCCI ने विराट को कप्तानी से हटाने की घोषणा काफी अटपटे तरीके से की. बोर्ड ने साउथ अफ्रीकी दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा के साथ एक लाइन लिख कर इस बात का भी ऐलान कर दिया कि रोहित शर्मा अब वनडे में भी भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे.

26 दिसम्बर से भारतीय टीम का साउथ अफ्रीकी दौरा शुरू हो रहा है. दौरे की शुरुआत तीन टेस्ट मैचों से होगी. इसके लिए BCCI ने 18 सदस्यों वाली टीम की घोषणा की है. सीरीज़ का पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से जोहान्सबर्ग में, जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट केप टाउन में 11 जनवरी से खेला जाएगा.

मंगल और केतु की इस तारीख को हो रही युति, 5 राशियां होंगी धनवान, ये रहें बचकर

Posted: 09 Dec 2021 06:51 AM PST

मंगल और केतु की इस तारीख को हो रही युति, 5 राशियां होंगी धनवान, ये रहें बचकर

Ketu Mangal Yuti December 2021: मंगल और केतु 14 दिसंबर 2021 यानी मंगलवार के दिन वृश्चिक राशि में युति करेंगे. ये दोनों ग्रह इस राशि में एक साथ अनुराधा नक्षत्र में आने वाले हैं. अनुराधा नक्षत्र शनि द्वारा शासित नक्षत्र है और शनि मकर राशि का शासक ग्रह है. यह राशि राशिचक्र की दसवीं राशि है, जिसकी वजह से आध्यात्मिक गतिविधियों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल सकती है. हालांकि सामान्य रूप से मंगल और केतु की युति (ketu mangal yuti effect) को अर्थव्यवस्था और रोजगार के संबंध में बहुत अच्छा नहीं माना जाता है. समृद्धि में कुछ अवरोध देखने को मिल सकते हैं. आइये बताते हैं कि मंगल और केतु की ये युति आपके जीवन को कितना प्रभावित करेगी.

इन 5 राशियों के लिए शुभ
1- मिथुन (Gemini): मिथुन का राशि चक्र में तीसरा स्थान होता है. इस राशि के लोगों के लिए मंगल छठे और ग्यारहवें भाव का स्वामी है और इस युति के दौरान केतु के साथ छठे भाव में स्थित है. अपने व्यवसाय के विस्तार और उत्थान के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है, हालांकि यह तभी संभव है जब आप प्रयास में कोई कमी ना रहने दें. पेशेवर मोर्चे पर मंगल और केतु की संयुक्त उपस्थिति के कारण आप नौकरी में पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, नौकरी के नए अवसर मिलने की प्रबल संभावना है. यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो इस दौरान आपको अधिक मुनाफा मिलने की संभावना है.

2- कर्क (Cancer): कर्क जल तत्व की स्त्री राशि है. इस राशि में जन्मे लोगों को यात्रा में रूचि होती है. ये लोग अपने काम को लेकर बेहद सजग रहते हैं. इस राशि के जातकों के लिए मंगल पांचवें और दसवें भाव का स्वामी है और इस समय केतु के साथ पंचम भाव में स्थित रहेगा. आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने और रुचि दिखाने के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है. पेशेवर मोर्चे पर बात करें, तो इस अवधि में आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे. आप अपने काम के दम पर प्रमोशन और अन्य प्रोत्साहन और अवार्ड प्राप्त कर सकते हैं. आर्थिक पक्ष के लिहाज से यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. मंगल और केतु की युति के प्रभाव से आप अच्छा धन लाभ कमाने में सफल रहेंगे.

3- मकर (Capricorn): इस राशि के जातक समय पर अपना काम पूरा करना पसंद करते हैं. इस राशि के जातकों के लिए मंगल चतुर्थ और ग्यारहवें भाव का स्वामी है और इस युति के दौरान केतु के साथ ग्यारहवें भाव में स्थित होगा. जिसकी वजह से आप अपने काम और प्रतिबद्धताओं को समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे. इस समय अवधि में नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. मौजूदा कार्यक्षेत्र में आप अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाने में कामयाब रहेंगे. आर्थिक पक्ष की बात करें तो इस दौरान आपको धन लाभ होने की संभावना है, जिसकी वजह से आप खुलकर धन खर्च करेंगे.

4- कुंभ (Aquarius): इस राशि के जातक नया करने, खोज करने और रिसर्च करने में ज्यादा रुचि लेते हैं. इसके अलावा, समय पर कार्य पूरा करना भी इन्हें बेहद अच्छा लगता है. कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल तीसरे और दसवें भाव का स्वामी है और केतु के साथ युति के दौरान दसवें भाव में स्थित होगा, जिसके फलस्वरूप आप रिसर्च और अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित नजर आएंगे. पेशेवर जीवन की बात करें तो इस दौरान आपको नौकरी में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी, जिसकी वजह से आप प्रमोशन आदि भी प्राप्त कर सकते हैं. आर्थिक जीवन के लिहाज से बात करें तो इस समय आपको वित्तीय लाभ होने की भी संभावना है.

5- मीन (Pisces): मीन राशि के लिए मंगल दूसरे और नवम भाव का स्वामी है और केतु के साथ युति के दौरान नवम भाव में स्थित होगा. इस राशि के जातकों को आध्यात्मिक कारणों के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है. पेशेवर जीवन में आपके जॉब में ग्रोथ मिलने की संभावना है. साथ ही प्रमोशन के लिए प्रबल योग बनते नजर आ रहे हैं. वहीं आर्थिक जीवन की बात करें तो कठिन परिश्रम और काम के दम पर आपको प्रमोशन और सम्मान प्राप्त होगा. इस समय अवधि में आप धन संचित करने में भी सफल रहेंगे.

ये 7 राशियां रहें सावधान
1- मेष (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए मंगल पहले और आठवें भाव का स्वामी है और इस दौरान केतु के साथ अष्टम भाव में स्थित होगा. कार्य क्षेत्र में आपको कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं. इस दौरान आपके ऊपर काम का बोझ ज्यादा रहने वाला है और अपने काम को लेकर या अपनी नौकरी को लेकर संतुष्ट भी नहीं रहेंगे.

2- वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल सातवें और बारहवें भाव का स्वामी है और इस दौरान केतु के साथ सातवें भाव में स्थित है. समृद्धि के लिहाज से यह समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है. इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स के साथ अपनी गलती के चलते कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यवसाय करने वाले जातकों को घाटा हो सकता है.

3- सिंह (Leo): सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल चौथे और नवम भाव का स्वामी है और इस युति के दौरान केतु के साथ चतुर्थ भाव में स्थित होगा. यह समय कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए शुभ नहीं रहने वाला है. इस समय अवधि में आपके परिवार में भी कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं. पेशेवर जीवन में आपको कार्यक्षेत्र में काम का ज्यादा बोझ उठाने को मिल सकता है.

4- कन्या (Virgo): कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल तीसरे और आठवें भाव का स्वामी है और इस युति के दौरान केतु के साथ तीसरे भाव में स्थित होगा. यह समय आपके लिए बहुत ज्यादा लाभकारी नहीं रहने वाला है. इस दौरान आपको अपने सहकर्मियों और अधीनस्थों का सहयोग नहीं मिलेगा इसलिए आपको अपने काम को बिना सहयोग के सुनियोजित तरीके से करने की सलाह दी जाती है.

5- तुला (Libra): तुला राशि के जातकों के लिए मंगल दूसरे और सप्तम भाव का स्वामी है और इस युति के दौरान वृश्चिक राशि में दूसरे भाव में स्थित होगा. परिवार या पारिवारिक जीवन के लिए मंगल और केतु की ये युति अनुकूल नहीं कही जा सकती है. आपको अपनी मेहनत का मनमाफिक परिणाम नहीं मिलेगा. आपको अपने काम को सुचारु रूप से करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

6- वृश्चिक (Scorpio): इस राशि के जातकों के लिए मंगल प्रथम और छठे भाव का स्वामी है और इस युति के दौरान केतु के साथ प्रथम भाव में स्थित है. यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है. सीनियर्स के साथ आपका तालमेल थोड़ा नाजुक रहने वाला है. वहीं आर्थिक पक्ष के लिहाज से भी यह समय कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है. इस दौरान धन हानि हो सकती है.

7- धनु (Sagittarius): धनु राशि के जातकों के लिए मंगल पांचवें और बारहवें भाव का स्वामी है और इस युति के दौरान वृश्चिक राशि में केतु के साथ बारहवें भाव में स्थित होगा. आपके सहकर्मियों के साथ आपका विवाद होने की आशंका है. आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो आप अपने बच्चों के स्वास्थ्य में ज्यादा धन खर्च करेंगे. यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ है या रुका हुआ है तो उसके चलते आपको कुछ काम या प्रतिबद्धताओं से जुड़ना भी पड़ सकता है.

इस बैंक में निकलीं बंपर भर्तियां, 17 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Posted: 09 Dec 2021 06:48 AM PST

इस बैंक में निकलीं बंपर भर्तियां, 17 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2021: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 115 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 17 दिसंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित अन्य जानकारी जैसे पदों का विस्तृत विवरण, योग्यता आदि जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

यह है पदों का विस्तृत विवरण

पद संख्या

अर्थशास्त्री 1

इनकम टैक्स ऑफिसर 1

सूचना प्रौद्योगिकी 1

डाटा साइंटिस्ट 1

आईटी सुरक्षा विश्लेषक 1

आईटी एसओसी एनालिस्ट 1

रिस्क एनालिस्ट 5

टेक्निकल ऑफिसर (क्रेडिट) 5

टेक्निकल ऑफिसर (क्रेडिट) 5

क्रेडिट ऑफिसर 10

रिस्क मैनेजर 10

रिस्क मैनेजर 10

डाटा इंजीनियर 11

सूचना प्रौद्योगिकी 11

सुरक्षा 12

सूचना प्रौद्योगिकी 15

फाइनेंशियल एनालिस्ट 20

लॉ ऑफिसर 20

फाइनेंशियल एनालिस्ट 20

लॉ ऑफिसर 20

सेंट्रल बैंक भर्ती 2021: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि (अस्थायी) – 23 नवंबर, 2021

ऑनलाइन पंजीकरण बंद करने की समय सीमा (अस्थायी) - 17 दिसंबर, 2021

परीक्षा के लिए हॉल टिकट 11 जनवरी, 2022 को जारी किए जाएंगे (अस्थायी)

ऑनलाइन परीक्षा की तिथि (अस्थायी) - 22 जनवरी, 2022

सेंट्रल बैंक भर्ती 2021: आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये + जीएसटी है, जबकि 850 रुपये + जीएसटी अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू है।

सेंट्रल बैंक भर्ती 2021: आवेदन कैसे करें

आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाएं।

होमपेज पर, "Recruitment" टैब पर क्लिक करें।

"विभिन्न धाराओं में विशेषज्ञ श्रेणी में अधिकारियों के चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया - 2022-23" के तहत "ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें।

पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।

विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

सेंट्रल बैंक भर्ती 2021: चयन प्रक्रिया

आवेदकों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने से ही कोई उम्मीदवार परीक्षा या साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने का हकदार नहीं हो जाता है।


तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा

Posted: 09 Dec 2021 06:44 AM PST

तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा

तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा

देख‌िए कुछ ऐसी मजेदार तस्वीरें जिन्हें समझने में कोई भी धोखा खा जाए।
तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा

तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा


इस तस्‍वीर में इतनी पतली टांगें पुरुष्‍ा की हैं ?
तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा


तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा

किसी डॉगी की इतनी मोटी टांगें भी हो सकती हैं!
तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा


तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा

अरे.. एक टीशर्ट में दो खिलाड़ी के सिर?
तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा

तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा
क्या बगल की कार डॉगी चला रहा है?
तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा

तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा

ये दो सिर की लड़की है या कुछ और...?
तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा

तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा

पोलीथीन से झांक रही है बिल्ली?
तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा

तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा

मछली का मास्‍क पहना है या कुछ और है....
तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा

तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा

तस्वीरें ऐसी जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे खा जाएं गच्चा





पोस्ट ऑफिस की ये 9 बचत योजनाएं हैं बेहद खास, आप भी उठाएं लाभ

Posted: 09 Dec 2021 06:34 AM PST

government-scheme/9-post-office-savings-plans-which-are-very-special

अगर आप सचमुच अपने आने वाले कल को सुरक्षित और आर्थिक रूप से मज़बूत करना चाहते हैं तो यह ख़बर आपके लिए है. पोस्ट ऑफिस द्वारा पेश की जा रही कुछ बेहतरीन बचत योजनाएं (savings schemes) जिसमें आप निवेश कर अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते है. तो आइये जानते हैं पोस्ट ऑफिस की ये सेविंग स्कीम के बारे में और कैसे आप इसका लाभ उठा सकते हैं.
  1. सबसे अच्छी बचत योजना
  2. भारतीय डाक की नई स्कीम 2020
  3. पोस्ट ऑफिस बेस्ट स्कीम 2020
  4. पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम
  5. पोस्ट ऑफिस चाइल्ड प्लान
  6. भारतीय डाक की नई स्कीम 2021
  7. पोस्ट ऑफिस योजना 2020 मराठी
  8. भारतीय डाक की नई स्कीम: हर महीने जमा करो 500 रुपए,वापस पूरे 43 लाख रुपए मिलेंगे-सरकार दिलाएगी
 वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme)

पोस्ट ऑफिस में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस योजना की पेशकश की है, जिसे "वरिष्ठ नागरिक बचत योजना" के रूप में जाना जाता है. यह योजना वर्तमान में 7.4% का ब्याज दे रही है.
सुकन्या समृद्धि खाता योजना (Sukanya Samriddhi Account Scheme)

इंडियन पोस्ट ऑफिस लोगों को एक अद्भुत छोटी बचत योजना प्रदान करता है, जिसे सुकन्या समृद्धि खाता योजना के नाम से जाना जाता है. यह योजना सबसे अधिक 7.6% ब्याज प्रदान करती है, और इस योजना के तहत पैसा दुगुना होने में 9 साल का समय लगता है. इस योजना के तहत एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये जमा किए जा सकते हैं.

किसान विकास पत्र योजना (Kisan Vikas Patra Yojna)

किसान विकास पत्र योजना के माध्यम से आप इस योजना में भी निवेश कर सकते हैं, वर्तमान में यह केवल 6.9% ब्याज दर प्रदान करता है, इस ब्याज दर के साथ, यहां निवेश की गई राशि 10 साल 4 महीने में दोगुनी हो जाती है.
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund)

भारतीय डाक 7.1% ब्याज वाले लोगों के लिए 15 साल का सार्वजनिक भविष्य निधि प्रदान करता है. इस दर से आपका पैसा दोगुना होने में लगभग 10 साल लगेंगे. इस योजना के तहत एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये की राशि जमा की जा सकती है. जमा एकमुश्त या किश्त में किया जा सकता है.
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र योजना (National Savings Certificate Scheme)

अगर आप इस योजना में हर महीने बहुत कम निवेश करना शुरू करते हैं तो आप बड़ी रकम कमा सकते हैं. यह योजना 6.8% ब्याज प्रदान करती है जो कि 5 साल की बचत योजना है और यदि इस ब्याज दर के साथ पैसा निवेश किया जाता है, तो यह लगभग 10 वर्षों में दोगुना हो जाएगा.

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) स्कीम है, जिसमें में आप 1 से 3 साल तक के लिए पैसे डाल सकते हैं. इसमें 5.5 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है. यदि आप इस स्कीम में पैसा डालते हैं, तो लगभग 13 साल में आपका पैसा दोगुना हो जएगा.
पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक अकाउंट (Post Office Savings Bank Account)

यदि आप पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में पैसा रखते हैं, तो आपको पैसा डबल करने के लिए काफी लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ेगा. इसमें मात्र 4 प्रतिशत ब्याज मिलता है. इस स्कीम में पैसा दुगुने होने में 18 साल लग जाते हैं.
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit)

पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में (RD) 5.8 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है. जिसमें पैसा डबल होने में 12.5 साल लगता है.

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme)

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम योजना (MIS) है. जिसमें 6.6% का ब्याज मिलता है. अगर इस ब्याज दर पर पैसा लगाया जाए तो यह लगभग 10.91 साल में दोगुना हो जाएगा.

अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान, विराट से वापस ली गई ODI की कप्तानी

Posted: 09 Dec 2021 06:27 AM PST

अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान, विराट से वापस ली गई ODI की कप्तानी

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. विराट कोहली को टेस्ट टीम की कमान मिली है, रोहित शर्मा को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उप-कप्तान भी बना दिया गया है. यानी खराब फॉर्म से जूझ रहे अजिंक्य रहाणे की टेस्ट में उप-कप्तानी छिन गई है.

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया की टेस्ट टीम विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुल, मोहम्मद सिराज

विराट कोहली से वापस ली गई वनडे की कप्तानी जिस बात का कयास लंबे वक्त से लग रहा था, आखिर वह सच हो गया है. विराट कोहली अब सिर्फ टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे. टी-20 वर्ल्डकप के बाद टी-20 फॉर्मेट की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा अब वनडे टीम के भी कप्तान बन गए हैं. यानी अब टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुवाई में ही 50 ओवर के वर्ल्डकप 2023 के लिए तैयार होगी.

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए राहुल चाहर, शुभमन गिल, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. जबकि नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अरजन नगवासवाला को स्टैंडबाय प्लेयर्स के रूप में रखा गया है.

टीम इंडिया को अपने साउथ अफ्रीकी दौरे पर तीन टेस्ट मैच, तीन वनडे मैच खेलने हैं. अभी सिर्फ टेस्ट टीम का ऐलान किया गया है, जबकि वनडे टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा.

पहला टेस्ट: 26-30 दिसंबर, 2021, सेंचुरियन
दूसरा टेस्ट: 3-7 जनवरी, 2022 जोहान्सबर्ग
तीसरा टेस्ट: 11-15 जनवरी, 2022, केपटाउन

हिमाचल: घर से स्कूल निकला था 15 वर्षीय बालक, नहर किनारे बैग मिला पर बेटा नहीं

Posted: 09 Dec 2021 06:23 AM PST

हिमाचल: घर से स्कूल निकला था 15 वर्षीय बालक, नहर किनारे बैग मिला पर बेटा नहीं
Himachal Pradesh में एक 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की खबर सामने आई है। मामला Mandi के तहत पड़ते Sundernagar क्षेत्र से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त बालक घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन छुट्टी के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा।

बैग नहर के किनारे से बरामद हुआ बालक की गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने पुलिस में दी। परिबार ने आशंका जताई है की किसी ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है। पुलिस में दी शिकायत में लापता बालक के पिता प्रदीप सिंह गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा बग्गी क्षेत्र में अपने चाचा के घर में रहता है।

बीते 6 दिसंबर को वह चाचा के घर से स्कूल के लिए रवाना हुआ था। परंतु उसके बाद वो घर ही नहीं लौटा और ना ही उससे कोई संपर्क हो पाया है। उन्होंने बताया कि उन्हे उनके बेटे का बैग दयारगी में नहर के किनारे से बरामद हुआ है। उन्होंने पुलिस विभाग से अपील की है कि उनके बेटे को जल्द से जल्द ढूंढा जाए।

इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
आपकी मदत जरुरी है

15 वर्षीय किशोर को ढूंढने में आप भी मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस पोस्ट को शेयर करना होगा। आपका एक शेयर किसी के घर के चिराग को ढूंढने में कारगर साबित हो सकता है। इतना ही नहीं यदि किसी ने बालक को देखा है तो वे नीचे दिए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
नंबरः 75600-22848, 98160-45278

रोहित के वनडे का कप्तान बनते ही वायरल हुआ 11 साल पुराना ट्वीट

Posted: 08 Dec 2021 07:03 PM PST

रोहित के वनडे का कप्तान बनते ही वायरल हुआ 11 साल पुराना ट्वीट

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम इंडिया का नया वनडे कप्तान बनाया गया है। हाल ही में उन्हें टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के नया कप्तान बनाया गया है। ऑल इंडिया सिलेक्शन कमेटी ने बुधवार को ये फैसला लिया। विराट कोहली अब सिर्फ टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। भारत को साउथ अफ्रीका के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। ये टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से शुरु होगी। इसके बाद जनवरी में वो तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। रोहित इस सीरीज से वर्ल्ड कप 2023 तक टीम इंडिया के कप्तान रहेंगे।

रोहित के कप्तान बनने के बाद उनका 11 साल पुराना ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उन्होंने ये ट्वीट 17 अप्रैल 2010 को किया था। उन्होंने ट्वीट किया,' लोग सवाल कर रहे हैं कि मैं क्या वर्ल्ड कप टीम में होना डिजर्व करता हूं। मैं बल्ले से इसका जवाब देना पसंद करूंगा। गौरतलब है कि रोहित ने 2007 में टीम इंडिया में कदम रख लिया था। इसके बाद वो साल 2011 में भारत में हुए वर्ल्ड कप में वे टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हाल ही में तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से मात दी थी। इससे पहले विराट कोहली की अगुवाई में टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत का प्रदर्शन बेद खराब रहा था। उसे लगातार दो मैचों में हार मिली थी और टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी। हालांकि विराट ने टीम इंडिया की टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान पहले ही कर दिया था।
अब विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है।

कांगड़ा के विवेक कुमार भी हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद, 2 माह पहले जन्मा था बेटा

Posted: 08 Dec 2021 07:11 PM PST

himachal-s-lawn-naik-vivek-kumar-also-martyred-in-helicopter-crash-son-was-born-2-months-ago

कांगड़ा। तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त सेना के हेलिकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ सवार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर के गांव अपर ठेहडू, डाकघर कोसरी के लॉन्स नायक विवेक कुमार (29) का भी निधन हो गया है।

दो माह के बेटे को छोड़ गया पीछे

30 वर्षीय युवा अभी हाल ही में छुट्टी काट कर गया था। उनकी शादी 2020 में हुई थी और सितंबर में घर में बेटे का जन्म हुआ था। विवेक घर मे सबसे बड़े थे। उनके पिता रमेश चंद दिहाड़ी का काम करते हैं जबकि माता आशा देवी गृहिणी हैं।

विवेक का एक छोटा भाई है, जो बैजनाथ के चौबीन में बेकरी में काम करता है। एक बहन की शादी हो चुकी है। 2012 में जैक राइफल में भर्ती होने के पश्चात देश सेवा के जज्बे के चलते उन्होंने पैरा कमांडो में अपनी बदली करवा ली थी।
जनवरी में घर आने की बात कह लौटे थे

पंचायत के प्रधान विनोद कुमार के अनुसार पत्नी ने बताया है कि विवेक सीडीएस के साथ थे। तमिलनाडु जाने से पहले विवेक ने उन्हें यह बात बताई थी। बताया जा रहा है कि विवेक की पत्नी, पिता रमेश चंद, माता आशा देवी इस सूचना के बाद बेसुध हैं।

विवेक के ताया सीताराम ने बताया कि उन्हें भी टीवी के माध्यम से ही विवेक के शहीद होने की सूचना मिली है। विवेक अक्टूबर में घर छुट्टी काटने आए थे। स्वजन से जनवरी में फिर आने की बात कहकर घर से गए थे।
काफी मेहनती व मिलनसार थे विवेककुमार

विवेक कुमार के माता-पिता दोनों मेहनत-मजदूरी करते हैं। गरीब परिवार का यह लड़का काफी मेहनती व मिलनसार था। क्षेत्र में खबर आग की तरह फैल गई व सुनकर हर कोई स्तब्ध है।

बता दें कि तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में ये हादसा हुआ है। यहां पर सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत अपने स्टाफ और परिवार के सदस्यों के साथ सवार थे। इसके अलावा सेना के कुछ उच्च अधिकारी भी हेलीकॉप्टर में सवार थे।

सर्दियों में रोज इस वक्त खाएं उबला अंडा, कई बीमारियां रहेंगी दूर

Posted: 08 Dec 2021 06:59 PM PST

सर्दियों में रोज इस वक्त खाएं उबला अंडा, कई बीमारियां रहेंगी दूर

आज हम आपके लिए उबला हुआ अंडा खाने के फायदों के बारे में जानकारी दे रहे हैं. अंडा ऐसा फूड है, जो बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्गों तक की पसंद में शामिल है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सर्दी के मौसम में अंडा मौसमी बीमारियों से बचान में मदद करता है. पोषक तत्वों से भरपूर अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी है. यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही आंखों का विशेष ख्याल रखता है.

बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद अंडा (Eggs beneficial for children's health)
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अंडे में कोलीन तत्व पाया जाता है. अगर इसे उबाल कर खाया जाए तो इसमें मौजूद विटामिन व 12 ब्रेन को एक्टिव करता है और मानसिक तनाव दूर करता है. बच्चे रोज उबले अंडे खाएं तो उनकी मेमोरी भी तेज होगी.

अंडा में पाए जाने वाले पोषक तत्व (nutrients found in eggs)
अंडे में पाए जाने वाले तत्वों की बात करें तो इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (लिनोलिक, ओलिक एसिड) पाए जाते हैं जो वयस्‍कों से लेकर बच्‍चों तक की सेहत के लिए बहुत जरूरी है.

क्या कहती हैं डाइट एक्सपर्ट
डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, उबले हुए अंडे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें विटामिन ए शामिल होता है, जो हमारी त्वचा और आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है. यह विटामिन डी का भी अच्‍छा स्रोत है, जो हड्डियों की हेल्‍थ के लिए अच्छे होते हैं. साथ ही यह विटामिन बी और आयरन का एक समृद्ध स्रोत हैं और इस तरह हीमोग्लोबिन के अच्‍छे लेवल में योगदान करते हैं.


अंडा खाने के फायदे (benefits of eating eggs)
अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो नाश्‍ते में अंडा जरूर शामिल करें.
अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, अंडा खाने से गुड कोलेस्‍ट्रॉल भी बढ़ता है.
आंखों के लिए भी अंडा खाना बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें दो एंटीऑक्सिडेंट ल्यूटिन (lutein) और जेक्सैंथिन (zeaxanthin) होते हैं, जो आंखों से संबंधित रोग मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने के लिए जाने जाते हैं.
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि प्रतिदिन एक अंडा खाने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के चांस कम होते हैं.
एनर्जी से भरपूर अंडे में प्रोटीन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, ये आपकी स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है.

उबला अंडा खाने का सही समय (best time to eat boiled egg)
सुबह ब्रेकफास्ट में अंडा खाना अधिक फायदेमंद है.

ये चीज बढ़ाने के लिए पुरुष रात में अपनाएं देसी नुस्खा

Posted: 08 Dec 2021 06:53 PM PST

ये चीज बढ़ाने के लिए पुरुष रात में अपनाएं देसी नुस्खा

जिम्मेदारी और स्ट्रेस के कारण पुरुषों में एनर्जी और स्टैमिना की कमी हो जाती है. ऐसे पुरुष एनर्जी की कमी दूर करने के लिए दूध में शहद मिलाकर पी सकते हैं. पुरुषों को सोने से पहले दूध में शहद मिलाकर पीना चाहिए. यह एक कमाल की एनर्जी ड्रिंक है, जो शरीर में स्फूर्ति और स्टैमिना लाती है. इसके कारण पुरुष किसी भी काम में बेस्ट परफॉर्म कर पाएंगे.

पुरुषों को रात में क्यों पीना चाहिए दूध और शहद
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. अबरार मुल्तानी के मुताबिक, रात में सोते समय शरीर की कोशिकाएं खुद को रिपेयर करती है और पूरे दिन की थकान से छुटकारा मिलता है. इसके बाद ही आप अगले दिन तरोताजा और एनर्जी से भरा हुआ महसूस करते हैं. रात के समय दूध में शहद पीने से एनर्जी वापस पाने का प्रोसेस तेजी से होता है.

Milk and Honey benfits: दूध में शहद मिलाकर पीने के फायदे

1. पुरुषों की सेहत के लिए अचूक दवा
टेस्टोस्टेरोन की कमी के कारण पुरुषों की सेहत कमजोर हो जाती है और सेक्शुअल प्रॉब्लम्स आने लगती हैं. लेकिन दूध के साथ शहद पीने से टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन की कमी खत्म की जा सकती है. इस एनर्जी ड्रिंक को रोज रात में पीना चाहिए.

2. गहरी नींद मिलती है
इस एनर्जी ड्रिंक को पीने से रात में गहरी व सुकूनदायक नींद भी मिलती है. दूध व शहद मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं. जिससे दिमाग सोते हुए आरामदायक स्थिति में रहता है और आप अगले दिन तरोताजा उठते हैं.

3. हड्डियां बनती हैं मजबूत
दूध में शहद मिलाकर पीने से पुरुषों की हड्डियां मजबूत बनती है. इसलिए जो लोग कमजोर हड्डियों की समस्या से जूझ रहे हैं, वह रात में सोने से पहले इस एनर्जी ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं.

फेफड़ों को सीधा नुकसान पहुंचाती हैं ये चीजें, जल्द बना लें दूरी!

Posted: 08 Dec 2021 06:50 PM PST

harmful-food-for-lung-keep-lungs-healthy-help-with-these-food

फेफड़े शरीर की कई कार्यप्रणालियों को बेहतरीन तरीके से चलाते हैं. फेफड़ों के खराब होने पर शरीर को शुद्ध ऑक्सीजन मिलने में काफी परेशानी हो सकती है. कोरोना काल में फेफड़ों की सेहत का ख्याल रखना और भी अहम हो गया है, क्योंकि कोरोना वायरस ने सबसे पहले लंग्स यानी फेफड़ों को अपना निशाना बना है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि फेफड़ों के संकुचित हो जाने के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है. इसलिए इनका ख्याल रखना जरूरी है. शरीर में फेफड़ों का महत्व क्या है, ये सभी जानते हैं. फेफड़े ऑक्सीजन को फिल्टर करने का काम करते हैं. हमेशा हेल्दी रहने के लिए फेफड़ों (Lungs) का बिना रुकावट के काम करना जरूरी है.

क्या कहती हैं डाइट एक्सपर्ट्स
डाइट एक्पसर्ट डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट (Healthy Diet) जरूरी है. कुछ ऐसी चीजें हैं भी हैं, जो फेफड़ों को कमजोर बनाती हैं, आपको उनसे दूर रहना चाहिए. इनमें धूम्रपान और तंबाकू के अलावा प्रोसेस्ड मीट, शुगर वाली ड्रिंक और अधिक शराब पीना शामिल है. इनके सेवन से लंग्स डैमेज हो सकते हैं. इसलिए इनका सेवन न करें.

इन चीजों से बना लें दूरी

1. नमक
डाइट एक्पसर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, नमक स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है, लेकिन एक सीमित मात्रा में. जब कोई भी अधिक मात्रा में नमक का सेवन करता है तो उसके फेफड़ों में समस्या हो सकती है. यही वजह है कि फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए नमक का कम सेवन करें.


2. शुगर वाले ड्रिंक्स
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि फेफड़ों के लिए शुगर वाले ड्रिंक्स नुकसानदेह होते हैं, क्योंकि, इससे वयस्कों में ब्रोंकाइटिस होने की संभावना रहती है. ऐसे में शुगर वाले ड्रिंक्स के सेवन से बचना चाहिए. इसकी जगह आप जितना हो सके, पानी पीएं.

3. प्रोसेस्ड मीट
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि प्रेसेस्ड मीट फेफड़ों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता, क्योंकि, इसे प्रीजर्व रखने के लिए नाइट्राइट नामक तत्व मिलाया जाता है, जिससे फेफड़ों में सूजन और तनाव की स्थिति पैदा होती है. ऐसे में प्रोसेस्ड मीट जैसे बेकन, हैम, डेली मांस और सॉसेज आदि खाने से बचना चाहिए.

4. डेयरी प्रोडक्ट्स
वैसे तो डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और पनीर सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं, लेकिन जब आप इनका अधिक सेवन करने लगते हैं तो यह फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो जाते हैं. इसलिए डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक सेवन न करें

5. अधिक शराब का सेवन
डाइट एक्पसर्ट डॉक्टर रंजना सिंह की मानें तो शराब फेफड़ों के लिए नुकसानदायक होती है. इसमें मौजूद सल्फाइट अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं. शराब में इथेनॉल भी मौजूद होते हैं, जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में आपको अधिक शराब के सेवन से बचना चाहिए.

Post Bottom Ad

Pages