न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 14, 2021

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: जानें काशी विश्वनाथ मंदिर अब आपको क्या नया मिलेगा

Posted: 13 Dec 2021 09:28 PM PST

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: जानें काशी विश्वनाथ मंदिर अब आपको क्या नया मिलेगा

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर है। यह मंदिर पिछले कई हजार वर्षों से वाराणसी में स्थित है। माना जाता है कि एक बार मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्‍नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि पृथ्वी के निर्माण के दौरान सूर्य की पहली किरण काशी यानी वारणसी पर पड़ी थी। काशी विश्वनाथ का मंदिर अब गंगा से सीधे जुड़ गया है। श्रद्धालु जलासेन घाट, मणिकर्णिका और ललिता घाट पर स्नान कर सीधे बाबा के मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।

विशालकाय बाबा धाम के 3 यात्री सुविधा केंद्रों में श्रद्धालुओं को अपना सामान सुरक्षित रखने, बैठने और आराम की सुविधा मिलेगी।

काशी में कलाकारों के लिए एक और सांस्कृतिक केंद्र की सौगात मिलेगी। दो मंजिला इमारत सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए है।

विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए योग और ध्यान केंद्र के रूप में वैदिक केंद्र को स्थापित किया गया है।
धाम क्षेत्र में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओें के लिए स्प्रिचुअल बुक सेंटर धार्मिक पुस्तकों का नया केंद्र होगा।
श्रद्धालुओं के लिए बाबा की भोगशाला भी स्थापित की गई है। यहां एक साथ 150 श्रद्धालु बैठकर बाबा विश्वनाथ का प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।

सनातन धर्म में काशी में मोक्ष की मान्यता है। इसलिए विश्वनाथ धाम में मुमुक्षु भवन बनाया गया है। इससे लगभग 100 कदम की दूरी पर महाश्मशान मणिकर्णिका है।

विश्वनाथ धाम में प्रवेश के लिए 4 विशालकाय द्वार बनाए गए हैं। पहले यहां सिर्फ सकरी गलियां थीं।
सुरक्षा के लिए हाईटेक कंट्रोल रूम बनाया गया है। पूरे धाम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
धाम में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा से लेकर एंबुलेंस तक की व्यवस्था रहेगी।

वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट शॉप, हस्तशिल्प के सामान की दुकानें और फूड कोर्ट भी बनाए गए हैं।
काशी को आनंद कानन भी कहा जाता था। इसे देखते हुए बाबा धाम में हरियाली की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। महादेव के प्रिय रुद्राक्ष, बेल, पारिजात के पौधों के साथ ही अशोक के पेड़ और तरह-तरह के फूल धाम परिसर में लगाए जा रहे हैं।

धाम में दिव्यांगों और बुजुर्गों के आवागमन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रैंप और ऐस्कलेटर की अत्याधुनिक सुविधा धाम में उपलब्ध है।

निर्माण से जुड़ी खास बातें
चुनार के बलुआ पत्‍थर के अलावा सात प्रकार के पत्‍थर लगे हैं
मकराना के दूधिया मार्बल से फ्लोरिंग
जैसलमेर का मंडाना स्‍टोन घाट किनारे सीढि़यों पर
वैदिक केंद्र, संग्रहालय व खास भवनों में ग्रेनाइट और कोटा
भूकंप और भूस्‍खलन से बचाने को पत्‍थरों को जोड़ा गया है पीतल की प्‍लेटों से
18 इंच लंबी तथा 600 ग्राम वजन की पीतल प्‍लेटों को कसने के लिए 12 इंच की गुल्‍ली
पीतल और पत्‍थरों के बीच की जगह भरने को केमिकल लेपाक्‍स अल्‍ट्रा फिक्‍स का इस्‍तेमाल

श्रद्धालुओं के लिए ये सुविधाएं
तीन विश्रामालय, वैदिक केंद्र स्‍प्रीचुअल बुक स्‍टोर
कल्‍चरल सेंटर, टूरिस्‍ट फैसिलटेशन सेंटर, सिटी म्‍यूजियम
मोक्ष भवन में 18 दंपतियों के रहने की सुविधा
भोगशाला व दशनार्थी सुविधा केंद्र, पुजारी विश्राम कक्ष
गंगा तट से विश्‍वनाथ मंदिर जाने के लिए लगा है एस्‍केलेटर

विश्‍वनाथ धाम : एक नजर में
1- मार्च 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था शिलान्‍यास
2– अक्‍टूबर 2019 में जारी हुआ ग्‍लोबल टेंडर
3- जनवरी 2020 मकर संक्रांति से शुरू हुआ निर्माण
4- 345 करोड़ की लागत से हुआ धाम का निर्माण
5- 339 करोड़ की लागत से धाम के लिए खरीदे गए 300 भवन
6- 5.3 लाख वर्ग फुट में बना है विश्‍वनाथ धाम
7- विश्‍वनाथ मंदिर से गंगा तट का 400 मीटर में बना है धाम
8- 30 फीसदी क्षेत्र में बने हैं 24 भवन, शेष खुला या हरियाली को समर्पित
9- 5.43 करोड़ रुपये से हाईटेक सुरक्षा व्‍यवस्‍था
10- इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से नियंत्रण
11- मंदिर व आसपास चार स्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था
12- एयर सर्विलांस सिस्‍टम से आकाश में निगरानी

14 दिसंबर से 14 जनवरी 2022 तक खरमास, नहीं होंगे विवाह समेत ये मांगलिक कार्य

Posted: 13 Dec 2021 09:19 PM PST

14 दिसंबर से 14 जनवरी 2022 तक खरमास, नहीं होंगे विवाह समेत ये मांगलिक कार्य

इस वर्ष 14 दिसंबर 2021 से लेकर 14 जनवरी, 2022 तक खरमास लग रहा है। चतुर्मास की तरह खरमास में भी कोई मांगलिक यानी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं कर सकते हैं। खरमास समाप्त होने के बाद मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।

खरमास में क्यों नहीं किए जाते कोई शुभ कार्य? खरमास के दिनों में सूर्यदेव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं। इसके चलते बृहस्पति ग्रह का प्रभाव कम हो जाता है। वहीं, गुरु ग्रह को शुभ कार्यों का कारक माना जाता है। लड़कियों की शादी के कारक गुरु माने जाते हैं। गुरु कमजोर रहने से शादी में देर होती है। साथ ही रोजगार और कारोबार में भी बाधा आती है। इसके चलते खरमास के दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। विवाह के लिए शुक्र और गुरु दोनों का उदय होना आवश्यक है।

यदि दोनों में से एक भी अस्त होगा तो मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। वर्ष 2022 में 23 फरवरी को गुरु अस्त होंगे और 26 मार्च को उदय होंगे। 6 जनवरी को शुक्र अस्त होंगे और 12 जनवरी को उदय होंगे। इसके अलावा एक अक्तूबर को शुक्र अस्त होंगे और 25 नवंबर को उदय होंगे। इस कारण से सगाई, मुंडन, शादी, नामकरण, यज्ञोपवीत, गृहप्रवेश, आदि नहीं किए जाते. नए घर के निर्माण और नए व्यापार का आरंभ भी नहीं किया जाता है।

वर्ष 2022 में किस महीने, किस तारीख को है शादी का शुभ मुहूर्त


जनवरी- 22, 23, 24 और 25
फरवरी- 5, 6, 7, 9,10, 18, 19 और 20
मार्च- मार्च में विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं
अप्रैल- 15,16, 19, 20, 21,22, 23, 24 और 27
मई- 2, 3, 4, 9, 10, 11,12, 16,17,18, 20, 21, 26, 27 और 31

जून- 1, 6, 8, 10,11,13, 20,21, 23 और 24

जुलाई- 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9,14,18,19, 20, 21, 23, 24, 25, 30 और 31
अगस्त- 1, 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11,14, 15, 19, 20, 21, 28, 29, 30 और 31

सितंबर- 1, 4, 5, 6, 7, 8, 26 और 27

अक्टूबर- विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं

नवंबर- विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं

दिसंबर- 2, 4, 7, 8, 9 और 14

क्या बिना मुहूर्त के भी विवाह किए जा सकते हैं? भारत में कई समुदायों में रविवार को विवाह संपन्न होते हैं। इसके पीछे अभिजित मुहूर्त की विशेष भूमिका है। अधिकांश लोग पौष मास में विवाह करना शुभ नहीं मानते। ऐसा भी हो सकता है कि दिसंबर मध्य से लेकर जनवरी मध्य तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ती है, धंुध के कारण आवागमन भी बाधित रहता है, और खुले आकाश के नीचे विवाह की कुछ रस्में निभाना, प्रतिकूल मौसम के कारण संभव नहीं होता, इसलिए 15 दिसंबर की पौष संक्रांति से लेकर 14 जनवरी की मकर संक्राति तक विवाह न किए जाने के निर्णय को ज्योतिष से जोड़ दिया गया हो।

कुछ समुदायों में ऐसे मुहूर्तो को दरकिनार रख कर रविवार को मध्यान्ह में लावां फेरे या पाणिग्रहण संस्कार करा दिया जाता है। इसके पीछे भी ज्योतिषीय कारण पार्श्व में छिपा होता है। हमारे सौर्यमंडल में सूर्य सबसे बड़ा ग्रह है जो पूरी पृथ्वी को ऊर्जा प्रदान करता है। यह दिन और दिनों की अपेक्षा अधिक शुभ माना गया है। इसके अलावा हर दिन ठीक 12 बजे , अभिजित मुहूर्त चल रहा होता है। भगवान राम का जन्म भी इसी मुहूर्त काल में हुआ था। जेैसा इस मुहूर्त के नाम से ही सपष्ट है कि जिसे जीता न जा सके अर्थात ऐसे समय में हम जो कार्य आरंभ करते हैं , उसमें विजय प्राप्ति होती है, ऐसे में, पाणिग्रहण संस्कार में शुभता रहती है।

खरमास में इन नियमों का ध्यान रखें

1. खरमास का महीना दान और पुण्य महीना होता है। मान्यता है कि इस माह में बिना किसी स्वार्थ के किए गए दान का अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। इसलिए खरमास के महीने में जितना संभव हो, जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।

2. ये महीना भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की विशेष पूजा का माह होता है। ऐसे में आप नियमित रूप से गीता का पाठ करें। विष्णु सहस्त्रनाम पढ़ें और श्रीकृष्ण और विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप करें।

3. खरमास में तुलसी की पूजा करना से लाभ मिलता है। शाम के समय में तुलसी के पेड़ के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की परेशानियां कम होती है।

4. खरमास के दौरान रोजाना सुबह सूर्योदय से पूर्व उठना चाहिए और सूर्य को जल देना चाहिए। मान्यता है कि इस दौरान सूर्य देव कमजोर होते हैं। ऐसे में उनकी पूजा करना शुभ माना जाता है।

5. खरमास के महीने में गौ सेवा का विशेष महत्व है। इस दौरान गायों का पूजन करें। उन्हें हल्दी का तिलक लगाकर गुड़-चना खिलाएं। हरा चारा खिलाएं। इससे श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

इन्हें स्थितियों में भूलकर भी ना करें पपीते का सेवन

Posted: 13 Dec 2021 09:11 PM PST

इन्हें स्थितियों में भूलकर भी ना करें पपीते का सेवन

कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फास्फोरस, तथा विभिन्न विटामिंस से युक्त पपीता एक ऐसा फल है, जिसके हमारे शरीर के लिए ढेरों फायदे बताए गए हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर पपीता विशेष तौर पर पेट की समस्याओं में तो काफी लाभकारी माना जाता है। लेकिन कुछ शारीरिक स्थितियां ऐसी भी हैं, जिसमें पपीते का सेवन आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। 

तो आइए जानते हैं किन स्थितियों में आपको पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए..

• किडनी स्टोन की समस्या में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी मौजूद होने के कारण पपीता एक एंटीऑक्सीडेंट रिच फ्रूट है। लेकिन जिन लोगों को पहले से ही किडनी स्टोन की समस्या है, उन्हें पपीते का सेवन संभलकर करना चाहिए, क्योंकि विटामिन-सी की मात्रा शरीर में अधिक होने से कैल्शियम ऑक्सालेट किडनी स्टोन का निर्माण हो सकता है। यह स्टोन के साइज को बढ़ा सकता है और जिसे यूरिन के जरिए निकालना मुश्किल हो जाता है।

• एलर्जी की समस्या में लेटेक्स से एलर्जी की समस्या वाले लोगों को पपीता खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों को चिटिनासेस नामक एंजाइम युक्त पपीते के अधिक सेवन से खांसने, छींकने, तथा श्वसन संबंधी अन्य समस्या और आंखों से पानी आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

• लो-ब्लड शुगर से ग्रस्त व्यक्ति पपीते में ब्लड शुगर लेवल को प्रबंधित करने का गुण होता है, जिससे यह डायबिटीज पेशेंट के लिए बेहतर फल माना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि लो-ब्लड शुगर लेवल की समस्या से ग्रस्त व्यक्ति को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके कुछ गुणों के कारण ब्लड शुगर लेवल और भी कम हो सकता है। जिससे व्यक्ति को गंभीर समस्या झेलनी पड़ सकती है।

• अनियमित धड़कन की समस्या में हालांकि, पपीता को हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में अच्छा माना जाता है, परंतु जिन लोगों की पहले से ही दिल की धड़कन अनियमित रहती है, उन्हें पपीते से परहेज करना चाहिए। एक शोध के अनुसार, पपीते में साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड नामक एक अमीनो एसिड पाया जाता है। यह आपके पाचन तंत्र में हाइड्रोजन साइनाइड उत्पन्न कर सकता है। जिससे अनियमित दिल की धड़कन की समस्या वाले लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

• गर्भावस्था में हालांकि कई शारीरिक समस्याओं में पपीते के फायदे देखे जा सकते हैं, परंतु स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु के लिए पपीता खाना हानिकारक हो सकता है। इसका कारण है पपीते में मौजूद लेटेक्स। गर्भावस्था में पपीते का सेवन करने पर यह है गर्भाशय के संकुचन का कारण बन सकता है। जहां तक संभव हो चिकित्सक की सलाह से ही गर्भवती महिला को आहार देना चाहिए।

सुबह घास पर नंगे पांव चलने से दूर होतीं हैं ये बीमारियां सेहत में होते है ये फायदे

Posted: 13 Dec 2021 09:09 PM PST

सुबह घास पर नंगे पांव चलने से दूर होती हैं ये बीमारियां सेहत में होते है ये फायदे

यह बात तो सभी जानते हैं कि सुबह की सैर हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। हरी घास पर नंगे पैर चलने से शारीरिक और मानसिक तनाव दूर हो सकता है। चलने के फायदे सभी को पता होंगे और यह एक तरह का व्‍यायाम भी है लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि नंगे पैर घास पर चलना आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से कितनी फायदेमंद है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए टहलना बहुत महत्वपूर्ण होता है। 

सिर्फ वॉक कितनी देर की जाए इस बात पर ध्यान देने से ही फायदा नहीं होता बल्कि ये भी सोचना चाहिए कि वॉक कहां की जाए। वॉक के लिए पार्क जाइये और हरियाली देखिये। हरियाली के बीच सुबह का टहलना न केवल तनाव से मुक्ति दिलाता है बल्कि दिल के लिए भी अच्छा है। हृदय रोगियों को हरियाली के बीच टहलना चाहिए। 

घास पर टहलने के और भी कई लाभ होते हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में।

1. आंखों की रोशनी होगी तेज अगर आप अपने आंखों की रोशनी को अच्छा करना चाहते हैं तो घास पर चलना आपके लिए काफी अच्छा होगा। डॉक्टर्स के अनुसार हमारे पैरों में एक प्रेशर पॉइन्‍ट होता है। नंगे पाव घास पर चलने से ये इस प्रेशर पॉइन्‍ट प्रेशर पड़ता है। जिसकी वजह से ये दुरुस्त रहता है। डॉक्टर्स के अनुसार हरी चीजों को देखने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है। अगर आप घास की ओस अपनी आंखो में रोजाना सुबह लेंगे। तो इससे आपके आंखों की रोशनी काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह ओस में भीगी घास पर चलने से आंखों की रोशनी भी तेज होती हैं। जो लोग चश्मा लगाते है कुछ दिन नंगे पैर हरी घास पर चलने से उनका चश्मा उतर जाता है या चश्मे का नंबर कम हो जाता है। ये भी ग्रीन थेरेपी का चमत्कार है

2. मधुमेह में उपयोगी मधुमेह रोगियों के लिए हरियाली के बीच बैठना टहलना और उसे देखना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे लोगों में कोई भी घाव आसानी से नहीं भरता परंतु मधुमेह रोगी यदि हरियाली के बीच रह कर नियमित गहरी सांस लेते हुए टहले तो शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति होने से समस्या से निजात पाया जा सकता है।

3. उच्च रक्तचाप में लाभदायक उच्च रक्तचाप के सभी रोगियों को प्रतिदिन सूर्योदय के समय भ्रमण के लिये किसी पार्क में जाकर एक घंटे शुद्ध वायु के वातावरण में प्रतिदिन बैठने व इसी अवधि में ओस पड़ी हरी घास पर कुछ समय नंगे पैर नियमित चलने से पर्याप्त लाभ मिलता है।

4. छींक एलर्जी का इलाज ग्रीन थेरेपी का मुख्य अंग है हरी-भरी घास पर नंगे पैर चलना या बैठना। सुबह-सुबह ओस में भीगी घास पर चलना बहुत बेहतर माना जाता है। जो पांवों के नीचे की कोमल कोशिकाओं से जुड़ी तंत्रिकाओं द्वारा मस्तिष्क तक राहत पहुंचाता है।

5. नर्वस सिस्‍टम होगा दुरुस्त अगर आप घास पर नंगे पांव चलते हैं तो इससे आपका नर्वस सिस्टम भी अच्छा रहता है। दरअसल नंगे पाव चलने से हमारे पैर का विशिष्ट एक्यूपंक्चर पॉइन्‍ट उत्तेजित होता हैं जो हमारी नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करने में सहायक होती है। इससे नर्वस सिस्‍टम में काफी सुधार होता है।


सर्दियों में ज्यादा गुड़ का सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है जानिए नुकसान के कारण

Posted: 13 Dec 2021 09:03 PM PST

सर्दियों में ज्यादा गुड़ का सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है जानिए नुकसान के कारण

सर्दी के मौसम में गुड़ खाना लोग काफी पंसद करते हैं। गुड़ को सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद भी माना जाता है। गुड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है और यही वजह है कि बरसों से आयुर्वेद में भी गुड़ खाने की सलाह दी गुड़ कई बीमारियों के इलाज के लिए आयुर्वेद में काफी समय से प्रयोग किया जाता रहा है। मसलन माइग्रेन डाइजेशन चक्कर आना और घबराहट जैसी समस्या को कंट्रोल करने में गुड़ काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप जरूरत से अधिक गुड़ खाते हैं तो इससे सेहत को नुकसान भी होता है। हम गुड और तिल की बाद करें तो कई तरह की चीजों में इन दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। गुड और तिल का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। 

ऐसे में आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में

1.वज़न का बढ़ना अगर आप एक दिन में बहुत सारा गुड़ खा लेते हैं तो इसकी वजह से आपका वजन तेजी से बढ सकता है। आपको बता दें कि 10 ग्राम गुड में 9.7 ग्राम शुगर मौजूद होता है। वजन तेजी से बढ़ना- जो लोग डायटिंग करते हैं उन्हें गुड के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। गुड में कैलोरी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। जिससे आपका वजन बढ़ सकता है

2. ब्लड शुगर को बढ़ाता है अगर आप अधिक गुड़ खाएं तो आपके ब्‍लड शुगर को ये बढा देता है जिसकी वजह से कई समस्‍याएं शुरू हो जाएंगी गुड़ का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है क्योंकि 10 ग्राम गुड़ में करीब 9.7 ग्राम शुगर होता है. अगर आपको ब्लड शुगर की समस्या है तो इससे दूर ही रहें।

3. बदहजमी फ्रेश गुड़ खाने से बदहजमी और पेट खराब की समस्या होने लगती है इसलिए मार्केट से जब भी गुड़ खरीदें तो जांच कर लें कि गुड़ फ्रेश है या फिर कुछ समय पुराना। कई लोगों को गुड़ खाने से बदहजमी और पेट खराब की समस्या हो जाती है। इस लिए खरीदते समय अधिक सचेत होकर गुड़ खरीदें. नया गुड़ डायजेशन में दिक्‍कत करता है। अगर आपको गुड़ खाने के बाद इस तरह की समस्‍या हो रही है तो आपको डॉक्‍टर से संपर्क करना चाहिए।

4 .बॉडी फूल जाना पहले से अगर शरीर में सूजन रहती है तो आपके लिए गुड़ का सेवन बहुत ही नुकसानदेह है। गुड़ में सुक्रोज काफी अधिक होता है जो सूजन को अधिक बढ़ा सकता है। शोधों में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि शरीर में सुक्रोज ओमेगा-3 फैटी एसिड जब एक साथ मिलते हैं तो शरीर में सूजन की समस्या शुरू हो जाती है। आपको पहले से ही शरीर में सूजन है तो गुड़ का सेवन बिल्कुल ना करें। गुड़ में सुक्रोज काफी अधिक होता है जो आपके सूजन को और अधिक बढ़ा सकता है।

5. नाक से खून आना गुड की तासीर काफी गर्म होती है ऐसे में इसका बहुत अधिक सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है जिससे नाक से खून आ सकता है। खासतौर पर गर्मियों में गुड नहीं खाना चाहिए।


हिमाचल कई जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी: इन दो दिनों के लिए अलर्ट जारी

Posted: 13 Dec 2021 08:55 PM PST

हिमाचल कई जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी: इन दो दिनों के लिए अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में ठंड शुरू होने के साथ ही मौसम का कहर शुरू हो गया है। ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी तो वहीं लोअर हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। साथ ही प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की कमी भी दर्ज हुई है।

बर्फबारी का पूर्वानुमान: बता दें कि सोमवार सुबह कई जिलों में सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में सोमवार को दिन भर बादल भी छाए रहे। हालांकि, मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश में 46 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही।

मौसम विभाग ने 16 और 17 दिसंबर को कई स्थानों में बर्फबारी और बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इस बीच मौसम बिगड़ने के कारण लाहौल-स्पीति जिले के लोगों को बर्फबारी के चलते दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिले में सबसे अधिक 44 सड़कें प्रभावित चल रही हैं। इसके अलावा कुल्लू और चंबा में एक-एक सड़क बंद है। लाहौल-स्पीति में पीने के पानी की 51 योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे।

तापमान का हाल: ऊना में अधिकतम तापमान 22.0, कांगड़ा में 20.0, बिलासपुर में 19.5, भुंतर में 19.0, नाहन-सुंदरनगर में 18.7, हमीरपुर में 18.3, चंबा में 17.6, धर्मशाला में 16.6, शिमला में 12.6, कल्पा में 9.9, डलहौजी में 5.5 और केलांग में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.6, कल्पा में माइनस 1.6, मनाली में 0.6, कुफरी में 2.2, भुंतर में 2.4, सुंदरनगर में 2.7, चंबा में 2.8, सोलन में 3.3, शिमला में 4.6, ऊना में 5.0 और धर्मशाला में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश सुबह और शाम के समय शीतलहर की चपेट में आ गया है। जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र में सोमवार सुबह कोहरे के कारण बाजार 11 बजे खुले। वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रोहित और विराट दोनों दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, पर साथ नहीं खेलेंगे!

Posted: 13 Dec 2021 08:45 PM PST

रोहित और विराट दोनों दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, पर साथ नहीं खेलेंगे!

इसे विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का कप्तानी विवाद कहिए या संयोग, लेकिन सच यही है कि ये दोनों खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका (India tour of South Africa) दौरे पर जाकर भी साथ नहीं खेलेंगे. भारतीय टीम (Team India) 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी. सीरीज में सबसे पहले टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इसके बाद वनडे सीरीज होगी. रोहित शर्मा को हाल ही में घोषित भारतीय टेस्ट टीम का उप कप्तान बनाया गया था. लेकिन वे चोट के कारण टेस्ट टीम से हट गए हैं. वहीं, विराट कोहली के बारे में खबर आ रही है कि उन्होंने वनडे सीरीज से नाम वापस ले लिया है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी. टेस्ट सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) टीम की कप्तानी करेंगे. वनडे सीरीज 19 फरवरी से खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने वनडे टीम के कप्तान की घोषणा पहले ही कर दी है. विराट कोहली को हटाकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वनडे का नया कप्तान बनाया जा चुका है. हालांकि, वनडे टीम की घोषणा होनी अभी बाकी है.

अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ  होने वाली वनडे सीरीज से नाम वापस ले लिया है. अखबार लिखता है कि विराट ने खुद को 'अनुपलब्ध' बताया है. अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम वनडे सीरीज में विराट के बिना उतरेगी. यानी दर्शकों को विराट कोहली को रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते हुए देखने के लिए अभी और इंतजार करना होगा.

क्रिकेटप्रेमी जानते हैं कि रोहित शर्मा अब तक 10 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं. भारत उनकी कप्तानी में एशिया कप की ट्रॉफी भी जीत चुका है. लेकिन रोहित ने उन्हीं मैचों में भारत की कप्तानी की है, जब विराट कोहली किसी ना किसी वजह से टीम से बाहर थे.

Earn Money: घर बैठे ऑनलाइन करें हर महीने 15,000 रुपये तक की कमाई, देखें वेबसाइट्स की लिस्ट

Posted: 13 Dec 2021 08:36 PM PST

घर बैठे ऑनलाइन करें हर महीने 15,000 रुपये तक की कमाई, देखें वेबसाइट्स की लिस्ट

आप में से कई लोग होंगे जो घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते होंगे, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि आखिर पैसे कमाए कैसे जाएं। वैसे ऑनलाइन पैसे कमाने के कई तरीके हैं। ऑनलाइन पैसे कमाने एक तरीका विज्ञापन पर क्लिक करने का भी है। इसके लिए बकायदा कई वेबसाइट्स बाजार में काम कर रही हैं। आइए जानते हैं उन वेबसाइट्स के बारे में जिन पर मौजूद विज्ञापन पर क्लिक करके आप पैसे कमा सकते हैं।

mobile user पीटीसी वेबसाइट पर अकाउंट बनाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
  • ऑनलाइन पैसा कमाने की वेबसाइट 2021
  • ऑनलाइन पैसा कमाने की वेबसाइट 2022
  • महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए 2022
  • website se paise kaise kamaye
  • फ्री में पैसे कैसे कमाए
  • गूगल से पैसे कैसे कमाए
  • ऑनलाइन मनी मेकिंग इन इंडिया
  • online earning in hindi

सबसे पहले इन वेबसाइट की नियम व शर्तों के बारे में विस्तार से पढ़ें। इसके बाद कई वेबसाइट्स ऐसी भी हैं जो फोन और टैबलेट पर क्लिक किए जाने वाले विज्ञापन पर पैसे नहीं देती हैं। ऐसे में आपको लैपटॉप या कंप्यूटर का ही इस्तेमाल करना होगा। साथ ही ऐसी किसी भी वेबसाइट पर आपको पैसे नहीं देने हैं। आइए अब जानते हैं इन वेबसाइट्स के बारे में..

Neobux का नाम पीटीसी वेबसाइट्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है। यह साइट पहला भुगतान 2 डॉलर की कमाई के बाद ही करती है। वहीं पहले भुगतान के बाद 1 डॉलर की कमाई के बाद भी आपको पैसे मिल जाएंगे। तो यदि आप विज्ञापन पर क्लिक करके पैसे कमाना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक बेहतर साइट होगी।

ClixSense विज्ञापन पर क्लिक करके पैसे कमाने के लिए यह भी एक अच्छी वेबसाइट है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस वेबसाइट पर विज्ञापन पर क्लिक करके भारत के कई लोग 15,000 रुपये तक की कमाई कर रहे हैं। इस साइट पर आपकी उम्र, लिंग और लोकेशन के आधार पर विज्ञापन दिखाए जाते हैं। यह साइट आपको PayPal, Payoneer आदि वॉलेट के जरिए भुगतान करती है।

Swagbucks पीटीसी विज्ञापन साइट्स की दुनिया में Swagbucks का भी एक बड़ा नाम है। इस साइट के जरिए आप अपने आसपास के इलाके में मौजूद नए प्रोडक्ट्स और सेवाओं के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं। खास बात यह है कि हर बार विज्ञापन पर क्लिक करने पर यह साइट प्वाइंट्स भी देती है। इस वेबसाइट पर हुई कमाई का इस्तेमाल अमेजन पर शॉपिंग में किया जा सकता है।

PrizeRebel PrizeRebel पर एक ऑनलाइन सर्वे के जरिए कमाने का मौका देती है। इस साइट पर आप हर महीने 10-12 हजार रुपये कमा सकते हैं। इस साइट पर यदि आप 100 प्वाइंट्स कमाते हैं तो आपको 1 डॉलर मिलेगा जो कि आपको पेपल आकाउंट में आएगा।

InboxDollars यह एक अमेरिकन कंपनी है, हालांकि भारत में इसकी साइट की पकड़ अच्छी है। इस साइट पर विज्ञापन देखकर हर महीने 100 डॉलर तक की कमाई कर सकते हैं। इस साइट पर तमाम तरह के विज्ञापन देखने को मिलते हैं।


Sarkari Noukri: छत्तीसगढ़ वन विभाग में 291 पदों पर निकली है भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

Posted: 13 Dec 2021 08:29 PM PST

Sarkari Noukri: छत्तीसगढ़ वन विभाग में 291 पदों पर निकली है भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 291 पदों पर वन रक्षक की भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इससे जुड़ी सूचना को आधिकारिक वेबसाइट cgforest.com पर जाकर देख सकते हैं। आवेदनकर्ता वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 31 दिसंबर, 2021 तक रात 11.59 बजे तक आवेदन करने का समय है। वन रक्षक भर्ती 2021-22 के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 1 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अकधि नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को निर्देशित किया गया है कि वह आवेदन पत्र को भरने से पहले एक बार वन रक्षक भर्ती 2021-22 की अधिसूचना को अच्छे से पढ़ लें।

क्या होगी चयन प्रक्रिया? 
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा के तहत चयन प्रक्रिया होगी। पहले 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, इसके परिणाम के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का मेरिट सूची में नाम होगा, उन्हें लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। लिखित परीक्षा भी 100 अंकों की होगी।

ये है आवेदन शुल्क अनुसूचित जाति (एससी) , अनुसूचित जनजाति (एससी) व अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर (ओबीसी) के लिए 250 रुपये और शेष सभी श्रेणियों के लिए 350 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से आवेदन शुल्क को जमा करा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें पंजीकरण

1. सबसे पहले cgforest.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अब छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2021 के तहत वनरक्षक के पद पर सीधी भर्ती की अधिसूचना पर क्लिक करें।

4. एक नया पेज खुल जाएगा, उस ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

5. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र पर क्लिक करें।

6. अब आवेदन के लिए पंजीकरण का पेज खुल जाएगा।

7. इसमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पासवर्ड, सुरक्षा कोड को भरते हुए आवेदन करें।

8. अब आपका आवेदन पत्र का फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा, उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।


जागा इंडिया तो पता चला.. चंडीगढ़ की कुडी बन गई है ‘ब्रह्मांड सुंदरी’, जानें खास बातें

Posted: 13 Dec 2021 08:38 PM PST

जागा इंडिया तो पता चला...चंडीगढ़ की कुडी बन गई है 'ब्रह्मांड सुंदरी', जानें खास बातें

न वो चर्चा में थी, न ही मिस यूनिवर्स इवेंट (Miss Universe Event 2021) के दौरान सिटी ब्यूटीफुल (City Beautiful) में घर पर मीडिया का जमावड़ा था। सीधे ही सोमवार सुबह चंद सैकेंड का एक वीडियो सामने आया। इसमें इंडिया को जागते ही पता चला कि चंडीगढ़ की कुड़ी 21 साल बाद भारत के लिए 'ब्रह्मांड सुंदरी' (Miss Universe) का खिताब हासिल कर चुकी है। 17 साल की उम्र में हरनाज के दुबलेपन की वजह से हर कोई मजाक उड़ाया करता था। इस कारण वो डिप्रेशन (Depression) में भी आ जाती थी।

चार साल पहले जब पहली बार मंच पर चढ़ी तो किसी को कतई भी इल्म नहीं रहा होगा कि वो विश्व स्तर पर लाइम लाइट में होगी। संस्कार देखिए, क्राऊन पहनने के बाद देश को प्रणाम तो किया ही, साथ ही मंच से 'सत श्री अकाल' का उदघोष किया। इंस्टाग्राम पर भी पहली तस्वीर गोल्डन टैंपल की शेयर की।

सोमवार सुबह से ही ट्रेंड कर रही पंजाबी कुडी हरनाज संधू के जीवन से जुड़े पहलुओं को एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने ऑनलाइन खंगालने का प्रयास किया। पता चला कि वो तो जीवन में जज बनना चाहती थी। अचानक ही मॉडलिंग का फितूर जागा तो बनते-बनते आज 'मिस यूनिवर्स' बन गई है।

हरनाज कौर की मां ने छलकती आंखों से पहली प्रतिक्रिया में कहा, वो शांत रहती है। अब दुनिया हिला दी। भाई हरनूर ने कहा, 7 साल छोटी बहन बड़ी हो गई है। खिताब जीतने के बाद हरनाज कौर संधू बोली, वो अपने ही खास सिद्धांतों पर चलती हैं। दुनिया में हर कोई एक-दूसरे को काॅपी कर रहा है। वो खुद पर विश्वास रखती थी, यही कारण है कि वो आज आपके सामने खड़ी है।

पशुओं से खास लगाव रखने वाली हरनाज को भारतीय परिधान (Indian apparel) पसंद हैं। शौक में घुड़सवारी, तैराकी, एक्टिंग व डांसिंग शुमार हैं। वो मिस इंडिया-2019 के फिनाले तक पहुंची थी। मिस यूनिवर्स का 70वां क्राउन पहनकर 'मिस यूनिवर्स-2021' बनी हैं।

पंजाब के गुरदासपुर के कोहाली गांव में जन्मीं हरनाज कौर संधू के जन्म से चंद दिन पहले ही भारत को 12 मई 2000 में ये खिताब लारा दत्ता की बदौलत मिला था। 21 मई 1994 को पहली बार ये खिताब सुष्मिता सेन ने भारत को दिलवाया था। 1952 के बाद इंडिया को ये खिताब तीसरी बार मिला है। हरनाज का जन्म 3 मार्च 2000 को हुआ था।

मिस यूनिवर्स ने चंडीगढ़ के जीसीजी सेक्टर 42 से गैजुएशन की पढ़ाई की है। इस समय लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री कर रही है। हरनाज ने कुछ पंजाबी फिल्मों में अभिनय भी किया है। मई 2022 में हरनाज की दो पंजाबी फिल्में भी आ सकती हैं।

दिखा सफेद कौवा, अमृत पीने पर श्राप की वजह से हुआ था काला?

Posted: 13 Dec 2021 08:19 PM PST

दिखा सफेद कौवा, अमृत पीने पर श्राप की वजह से हुआ था काला?

आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी की 'झूठ बोले कौवा काटे' लेकिन क्या आपने सफेद कौवा देखा है. आप कहेंगे कौवा तो हमेशा काला ही होता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सफेद कौवे के बार में बताएंगे जिसके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा. 

आमतौर पर जो कौवे हमारे आसपास पाए जाते हैं वो काले ही होते हैं और उन्हें अशुभ माना जाता है लेकिन सफेद कौवे को अशुभ नहीं माना जाता है और मध्य प्रदेश के दतवाड़ा में ऐसे कौवे को देखा गया है. इससे पहले साल 2017 में भी सतना में सफेद कौवे को देखा जा चुका है.

हालांकि कौवे का रंग बदला होने के पीछे वैज्ञानिक कारण हैं. सफेद कौवा भी दूसरे काले कौवे जैसा ही होता है लेकिन अनुवांशिक दोष ल्यूसीज्म की वजह से कुछ कौवे का रंग सफेद हो जाता है. दुनिया में कौवे की कई ऐसी प्रजातियां हैं जिनके शरीर पर कहीं ना कहीं सफेद धब्बा होता है. 

हालांकि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कौवे के सफेद से काले होने की अलग कहानी है. मान्यताओं के अनुसार काफी समय पहले पहले एक ऋषि ने एक सफेद कौवे को अमृत ढूंढने भेजा और उसे आदेश दिया कि वो सिर्फ अमृत की जानकारी ला कर दे लेकिन उसे पीना नहीं है. सालों की मेहनत के बाद सफेद कौवे ने अमृत को ढूंढ निकाला लेकिन इतनी मेहनत के बाद उसे भी अमृत पीने की लालसा होने लगी. कौवे ने अमृत पी लिया और उसके बाद इसकी जानकारी साधु को दी. 

अमृत पीने की बात सुनकर साधु कौवे पर नाराज हो गए और उसे श्राप दिया कि वचन भंग करके उसने अपनी जिस अपवित्र चोंच से पवित्र अमृत को जूठा किया है इसलिए लोग उससे घृणा करेंगे और अशुभ मानते हुए हमेशा उसकी बुराई करेंगे.

साधु ने यह श्राप देते हुए सफेद कौवे को अपने कमंडल के काले पानी में डुबो दिया जिसके बाद कौवे का रंग काला पड़ गया और तभी से कौवे का रंग काला हो गया.

हालांकि सफेद कौवे को लेकर पक्षी विशेषज्ञों का मानना है कि लाखों कौवे में किसी एक का रंग सफेद होता है.

नर्मदा नदी के किनारे बसे जिस गांव में यह सफेद कौवा देखा गया है वहां के स्थानीय लोगों के मुताबिक बीते तीन दिनों से वह कौवा आसपास घूम रहा है.

ज्योलॉजी के एक प्रोफेसर के मुताबिक एलबीनीजम प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण कुछ कौवा मूल रंग का जीव न होकर सफेद रंग का पैदा हो जाता है.

क्रिकेट में कितने तरीकों से आउट हो सकता है बल्लेबाज? नहीं जानते तो आज जान लीजिए

Posted: 12 Dec 2021 09:52 PM PST

क्रिकेट में कितने तरीकों से आउट हो सकता है बल्लेबाज? नहीं जानते तो आज जान लीजिए

क्रिकेट के खेल के कई नियमों के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है. क्रिकेट के खेल के नियम इंग्लैंड स्थित एक निजी क्लब मैरीलिबोन क्रिकेट क्लब बनाता है. इन नियमों का कॉपीराइट MCC के पास ही है और आजकल क्रिकेट के खेल की वैश्विक नियामक संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ विचार विमर्श के बाद ही नियमों में बदलाव कर सकता है.

बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी होगी कि क्रिकेट के खेल में बल्लेबाज 10 तरीके से आउट हो सकता है, जिनमें से पांच तरीके सामान्य हैं. जबकि पांच तरीके दुर्लभ हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में

बोल्ड आउट 
बोल्ड आउट के बारे में तो आप सभी जानते होंगे, जब गेंदबाज की गेंद सीधे स्टंप में लगती है तो बल्लेबाज बोल्ड आउट हो जाता है.

कैच आउट इस बारे में भी आपको अच्छे से पता होगा.

गेंद को दो बार मारना अगर कोई बल्लेबाज रन बचाने के मकसद से या विपक्षी टीम की सहमति के बिना गेंद को दो बार मारता है तो उसे आउट दिया जाता है. हालांकि क्रिकेट के इतिहास में अब तक कोई भी बल्लेबाज इस तरीके से आउट नहीं हुआ है.

हिट विकेट जब किसी बल्लेबाज का बल्ला बल्लेबाजी के दौरान विकेट में लग जाता है, तो उसे हिट विकेट कहा जाता है .

मार्केडिंग आउट जब गेंदबाज को लगता है कि उसके गेंद फेंकने से पहले ही बल्लेबाज क्रीज से बाहर निकल गया है, तो वह छोर की गिल्लियां उड़ाकर नॉन-स्ट्राइकर बल्लेबाज को आउट कर सकता है. हालांकि गेंद रिकॉर्ड नहीं होती और बल्लेबाज का विकेट गिर जाता है.

स्टंप आउट स्टंप आउट के बारे में भी आप लोगों ने अच्छे से देखा और सुना होगा.

रन आउट रन आउट के बारे में भी आप अच्छे से जानते होंगे. जब कोई बल्लेबाज रन लेने के लिए दौड़ता है और वह समय से पहले क्रीज पर नहीं पहुंच पाता और गेंदबाजों विकेट को हिट कर देता है तो बल्लेबाज रन आउट हो जाता है.

13 दिसंबर: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Posted: 12 Dec 2021 09:41 PM PST

13 दिसंबर: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2012 - नेत्रहीन ट्वेंटी-20 विश्वकप के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 30 रनों से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।

2008 - जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुआ।

2007 - श्रीलंकाई सेना व लिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।

2006 - 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।

2004 - इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ। भूतपूर्व चिली तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के नौ आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।

2003 - भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।

2002 - यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी। यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातेविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोविनिया इसमें शामिल किए गए।

2001 - दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला। इस्रायल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।

1998 - महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से "भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1996 - कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।

1995 - दक्षिण लंदन के ब्रिक्सटन में पुलिस हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद सैकड़ों श्वेत और अश्वेत युवक सड़कों पर उतर आए और तोड़फोड़ की तथा दुकानों तथा कारों को आग लगा दी।

1989 - गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।

1981 - पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।

1977 - माइकल फरेरा ने राष्ट्रीय बिलिय‌र्ड्स चैंपियनशिप में नये नियमों के तहत 1149 अंक का सर्वाधिक ब्रेक लगाया।

1974 - माल्टा गणतंत्र बना।

1961 - मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।

1959 - आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।

1955 - भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।

1937 - चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।

1921 - बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन 'प्रिंस ऑफ वेल्स' ने किया था।

मंडी के लागधार में बारातियों की कार गिरी, दूल्हे के नाना की मौत

Posted: 12 Dec 2021 09:48 PM PST

मंडी के लागधार में बारातियों की कार गिरी, दूल्हे के नाना की मौत

मंडी जिले के कोटली के लागधार में बारात लेकर लौट रही कार रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सड़क से खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में दूल्हे के नाना की मौत हो गई है, जबकि पिता समेत तीन रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जोनल अस्पताल मंडी में इलाज चल रहा है। हादसे का कारण सुबह के समय अधिक धुंध होना बताया जा रहा है।

बारात दुल्हन को लेकर घर लौट रही थी। बारातियों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें चार लोग सवार थे। इनमें दूल्हे के नाना, पिता और दो अन्य रिश्तेदार भी थे। अचानक कार कोटली तहसील के लागधार के पास सड़क से करीब दो सौ मीटर नीचे गिर गई। हादसे में दूल्हे के नाना की मौत हो गई, जबकि पिता, और दो अन्य लोग घायल हो गए, उन्हें कोटली अस्पताल में लाया गया। यहां से घायलों को मंडी जोनल अस्पताल में भेज दिया गया।

यहां पर उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह बारात बल्ह से कुम्हारड़ा गांव गई थी। मृतक की पहचान भूप सिंह गुलेरिया 75 के रूप में हुई है। वे कैहनवाल गांव के रहने वाले थे। घायलों में सुभाष चंद (68), जनक सिंह (85) और यादव सिंह (62) शामिल हैं। कार चालक यादव सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पुरुषोतम धीमान ने बताया कि कोटली पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर जाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

भारत के वो सबसे रहस्यमय चमत्कारी मंदिर, जिनके रहस्यों को आज तक नहीं सुलझा पाए वैज्ञानिक

Posted: 12 Dec 2021 09:38 PM PST

भारत के वो सबसे रहस्यमय चमत्कारी मंदिर, जिनके रहस्यों को आज तक नहीं सुलझा पाए वैज्ञानिक

भारत में एक से एक सुंदर खूबसूरत भव्य मंदिर है। जो लोगों का मन अपनी ओर आकर्षित करते हैं इन मंदिरों को देखने के लिए देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी हजारों की संख्या में लोग आते हैं। यहां कई सारे ऐसे मंदिर हैं जो चमत्कारी है और रहस्यों से भरे हुए हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिरों के बारे में बताने वाले हैं जो रहस्य से भरपूर हैं लेकिन उन्हें आज तक कोई भी नहीं सुलझा पाया।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मां दुर्गा को समर्पित एक मंदिर है जैसे ज्वाला जी मंदिर या ज्वालामुखी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर के केंद्र में एक दीपक जल रहा है। जिसके बारे में कहा जाता है कि वह अनादि काल से जलता हुआ आ रहा है और वह हमेशा जलता रहता है इस दीपक से नीली लो निकलती है और यह भी एक अजीब ही प्रकार का राज है।

कनार्टक के हम्पी में स्थित विरुपाक्ष मंदिर अपने आप में एक रहस्य है। कहते हैं कि इस मंदिर में कुछ ऐसे स्तंभ हैं जिनसे संगीत निकलता है। इनको म्यूजिकल पिलर के नाम से भी जाना जाता है। इन स्तंभों के बारे में कहा जाता है कि एक बार अंग्रेजों ने यह जानने के लिए कि स्तंभों से संगीत कैसे निकलता है उन्हें काट कर देखा लेकिन मंदिर का नजारा देख वह भी हैरान रह गए। क्योंकि अंदर तो कुछ था ही नहीं।

कर्नाटक से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शिव गंगे मंदिर एक एक छोटी सी पहाड़ी पर बना हुआ है। कहते हैं कि यहां की पूरी पहाड़ी शिवलिंग जैसी दिखाई देती है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां मौजूद शिवलिंग पर जी चढ़ाने के बाद वह अपने तरीके से मक्खन में बदल जाता है। हालांकि ऐसा कैसे होता है या आज भी एक राज बना हुआ है

क्या इस मंदिर से जुड़े रहस्य के बारे में जानते हैं आप ?

Posted: 12 Dec 2021 09:36 PM PST

क्या इस मंदिर से जुड़े रहस्य के बारे में जानते हैं आप ?

ये बात तो सब जानते ही हैं कि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। वैसे तो शिव भक्त भोलेनाथ की पूजा हर दिन करते हैं, लेकिन फिर भी ऐसा माना गया है कि जो भी व्यक्ति सोमवार के दिन भगवान की पूजा कर ले, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। देशभर में बहुत से शिव मंदिर आपको देखने को मिलते होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे, जिसका रहस्य जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं उस मंदिर के बारे में।

यह ऐतिहासिक शिव मंदिर राजस्थान के धौलपुर के बीहड़ में स्थित है। जिसे अचलेश्वर शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है। दरअसल, इस मंदिर के बारे में एक बात हैरान कर देने वाली है, कि यहां पूरे दिन में 3 बार शिवलिंग अपना रंग बदलता है। मान्यताओं के अनुसार यह शिवलिंग सुबह में लाल, दोपहर में केसरिया और रात को सांवला हो जाता है। लेकिन इस शिवलिंग के रंग बदलने का रहस्य किसी को नहीं पता है और न ही इसके बारे में कोई भी आज तक जान पाया है। कई बार यहां वैज्ञानिकों की रिसर्च टीमें भी आईं और जांच पड़ताल की, लेकिन चमत्कारी शिवलिंग के रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका।

वहीं दूसरी ओर इसके बारे में एक और मान्यता है कि जो भी कुंवारा लड़का या लड़की शादी से पहले मन्नत मांगने आते हैं, भोलेनाथ उनकी मनोकामना जल्दी पूरी करते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि भगवान की कृपा से कुंवारों को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। ऐसा भी माना जाता है कि जिन लोगों की शादी नहीं हो रही होती, वे अगर पूरी श्रद्धा से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं तो उनकी शादी जल्दी हो जाती है। इस मंदिर के बारे में ऐसा बताया जाता है कि यह मंदिर बहुत साल पुराना है। पहले बीहड़ में मंदिर होने की वजह से श्रद्धालु कम आते थे लेकिन हालात बदलने के बाद अब यहां दूर-दूर से लाखों की संख्या में भक्त अपनी मनोकामना को लेकर आते हैं।

Sarkari Naukri: 8वीं, 10वीं पास के लिए 1295 पदों पर निकलीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

Posted: 12 Dec 2021 09:35 PM PST

Sarkari Naukri: 8वीं, 10वीं पास के लिए 1295 पदों पर निकलीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

Sarkari Naukri-Result 2021 Live Updates, Latest Government Jobs (सरकारी नौकरी) Recruitment Notification: भारतीय वायु सेना, पुलिस विभाग और लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके अलावा भी अन्य विभागों ने कक्षा आठवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों के लिए बंपर नौकरियां निकालीं हैं। इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दी गई जानकारी जैसे पदों का विवरण, आवेदन की तिथि, योग्यता, वेतन आदि से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में दिए गए लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना भी पढ़ सकते हैं।

Sarkari Result: कितनी है पदों की संख्या?

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा राजस्थान सांख्यिकी अधिकारी (एसओ) भर्ती 2021 का आयोजन 43 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का आयोजन 3 सितंबर 2021 से लेकर 2 अक्तूबर 2021 तक किया गया था। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र और वैद्य पहचान पत्र के साथ पहुंचे, बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:06 PM, 11-DEC-2021

सरकारी रिजल्ट: कब होगी परीक्षा?

एसओ के पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन 18 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। भर्ती की प्रक्रिया का आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 तक रखा गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज कर के अपने आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी (एसओ) भर्ती 2021 के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Sarkari Result: आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सांख्यिकी अधिकारी (एसओ) भर्ती 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।


Sarkari Exam: प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

1. उम्मीदवार सबसे पहले एचटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाएं।

2. होम पेज पर दिख रहे प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।

3. सभी जरूरी जानकारियों को भरें और लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।

4. आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. इस पर दिए गए सभी जरूरी दिशानिर्देशों को पढ़ लें।

6. आगे की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंट भी निकलवा लें।

Sarkari Exam: कब होगी परीक्षा?

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) परीक्षा 18 और 19 दिसंबर 2021 को ली जाएगी। यह परीक्षा कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के प्राथमिक शिक्षक, कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और आठवीं से ऊपर की कक्षाओं के लिए स्नातकोत्तर टीजीटी शिक्षकों के लिए ली जा रही है।

ये हैं शिव के 5 चमत्कारी मंदिर, शिवलिंग का रहस्य जान वैज्ञानिक भी हो जाते हैं हैरान

Posted: 12 Dec 2021 09:28 PM PST

ये हैं शिव के 5 चमत्कारी मंदिर, शिवलिंग का रहस्य जान वैज्ञानिक भी हो जाते हैं हैरान

शिव के इस मंदिर में रोज चमत्कार होता है. दरअसल इस मंदिर के शिवलिंग का रंग दिन में तीन बार बदलता है. सुबह के समय शिवलिंग का रंग लाल, दोपहर में केसरिया और शाम को सांवला हो जाता है. हैरान करने वाली बात है कि इस मंदिर के शिवलिंग का कोई छोर नहीं है. यह शिव मंदिर राजस्थान के धौलपुर में है.

भोजेश्वर महादेव मंदिर




यह शिव मंदिर दुनिया का सबसे पुराना है. इस शिव मंदिर को परमार वंश के नामचीन राजा भोज ने बनवाया था. सान्यता है कि इस शिव मंदिर में साधुओं की एक टोली ने गहन तपस्या की थी. मंदिर के शिवलिंग को एक ही प्रकार के चिकन लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है.

बिजली महादेव मंदिर




इस मंदिर के शिवलिंग पर साल में एक बार बिजली गिरती है. जिसके बाद शिवलिंग टुकड़ों में बंट जाता है. इसके बाद मंदिर के पुजारी शिवलिंग को मक्खन में लपेटकर रख देते हैं. फिर कुछ ऐसा चमत्कार होता है जिससे शिवलिंग फिर से अपने आकार में आ जाता है

लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर




इस शिव मंदिर की स्थापना श्री राम ने खर और दूषण का वध करने के बाद किया था. कहा जाता है कि श्री राम ने लक्ष्मण के कहने कर इस मंदिर को बनवाया था. कहते हैं कि इस मंदिर के शिवलिंग में एक लाख छेद हैं. इनमें से एक छेद ऐसा है जो पाताल से जुड़ा है. इसमें जितना भी पानी डाला जाता है सब समा जाता है. इसके अलावा एक छेद ऐसा है जो हमेशा जल से भरा रहता है.

स्तंभेश्वर महादेव मंदिर




यह शिव मंदिर दिन में दो बार कुछ समय के लिए गायब हो जाता है. ऐसा ज्वारभाटा आने से होता है. एकमात्र यही वह शिव मंदिर है जिससे कर्तिकेय और तारकासुर की कथा जुड़ी है. यह शिव मंदिर गुजरात राज्य में है.

शरीर के इस अंग पर लगाएं हल्दी, कई बीमारियां रहेंगी दूर, जानिए जबरदस्त फायदे

Posted: 12 Dec 2021 09:26 PM PST

शरीर के इस अंग पर लगाएं हल्दी, कई बीमारियां रहेंगी दूर, जानिए जबरदस्त फायदे

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं हल्दी के फायदे. हल्दी में कई औषधीय गुण होते हैं, तमाम समस्याओं में भी हल्दी के सेवन या लेप से लोगों को आराम मिलता है. हल्दी में कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम, पोटैशियम और आयरन जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं. ये एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होती है, जो पाचन क्रिया से लेकर त्वचा की समस्याओं में भी कारगर है. कई तरह की परेशानियों में हल्दी के सेवन से लेकर उसका लेप भी लगाया जाता है.

नाभि में हल्दी लगाने से आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं नाभि में हल्दी लगाने के फायदे.

नाभि में हल्दी लगाने के फायदे (Benefits of applying turmeric in the navel)

1. सूजन या घाव से राहत

आपको बार-बार कब्ज की वजह से पेट में सूजन और दर्द हो रहा है तो हल्दी फायदा देगी. नाभि पर हल्दी और नारियल तेल मिलाकर लगा सकते हैं. नाभि में घाव होने पर भी आप हल्दी का लेप लगा सकते हैं.

2. इंफेक्शन से बचाती है
नाभि पर हल्दी और सरसों का तेल मिलाकर लगाने से कई तरह के वायरल इंफेक्शन्स से बचा जा सकता है. ऐसा करने से सर्दी-खांसी में भी जल्दी राहत मिलती है.

3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
हल्दी में फाइबर की मात्रा भी पाई जाती है, जो भोजन पचाने के लिए एक जरूरी तत्व है. इसलिए पेट दर्द या अपच की स्थिति में आप नाभि पर हल्दी रखकर आराम कर सकते हैं.


4. इम्यूनिटी सिस्टम के लिए फायदेमंद
आप रात में नाभि में हल्दी लगाकर सो सकते हैं. ये आपकी इम्युनिटी मजबूत करेगी और वजन कम करने में भी कारगर साबित हो सकती है.

5. पीरियड्स दर्द से राहत
कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द और पेट में ऐंठन की शिकायत होती है. ऐसे में आप अगर नाभि में हल्दी का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और परेशानी में लाभ मिलेगा.

कब और कैसे लगा सकते हैं नाभि में हल्दी? (When and how can you apply turmeric in the navel)
नाभि में हल्दी हमेशा ऐसे समय लगाएं जब आप कम-से-कम 1-2 घंटे आराम करने जा रहे हों ताकि नाभि के द्वारा आपका शरीर हल्दी के गुणों का अवशोषण कर सके.
बेहतर होगा कि आप रात में सोते समय नाभि में हल्दी लगाकर आराम करें, हालांकि अगर आप दिन में भी 1-2 घंटे आराम करते हैं तो दिन में नाभि में हल्दी लगाकर सो सकते हैं.
नाभि में हल्दी सरसों या नारियल तेल के साथ लगाएं, क्योंकि तेल में मिलाकर लगाने पर हल्दी के गुण त्वचा पर जल्दी काम करेंगे.
पेट में दर्द की शिकायत होने पर नाभि में हल्दी लगाने के बाद हल्के हाथों से पेट की मालिश भी कर सकते हैं.

शरीर से दुर्गंध आने की हो सकती हैं कई वजह, त्वचा विशेषज्ञ से जानें इसका इलाज

Posted: 12 Dec 2021 09:23 PM PST

शरीर से दुर्गंध आने की हो सकती हैं कई वजह, त्वचा विशेषज्ञ से जानें इसका इलाज

हर मनुष्य के शरीर में एक अनोखी गंध होती है. लेकिन ज्यादातर जब हम शरीर की गंध (Smell) के बारे में सोचते हैं तो हम एक नापसंद आने वाली महक के बारे में सोचते हैं, जो कि हमें परेशान करने वाला और काफी शर्मनाक हो सकता है. कभी-कभी, इत्र की मदद से गंध पर काबू पाना आसान होता है, लेकिन यह हमेशा मददगार साबित नहीं होता है. जबकि समस्या गंभीर (Serious) है और इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं.

दुर्गंध की वजह और उपचार शरीर की गंध में बदलाव अत्यधिक पसीना या ठीक प्रकार साफ-सफाई (Hygiene) न होने के कारण हो सकती है. यदि आप ऐसे शख्स हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला और त्वचा विशेषज्ञ डॉ जयश्री शरद का यह सन्देश आपके लिए ही है. दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस मुद्दे को विस्तार से समझाया. साथ ही इसके कारणों और उपचार पर भी प्रकाश डाला. यास्मीन कराचीवाला (Yasmin Karachiwala) और डॉ जयश्री शरद (Dr Jaishree Sharad) अक्सर प्रभावी वीडियो बनाती हैं और लोगों की आम समस्याओं पर चर्चा करती हैं.

कुछ समय पहले फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला और त्वचा विशेषज्ञ डॉ जयश्री शरद ने त्वचा के प्रकारों की पहचान करने और फिर उसके अनुसार एक दिनचर्या तैयार करने के बारे में बात की थी. डॉ जयश्री ने बताया कि किसी भी स्किनकेयर उत्पाद के बिना, पहले अपनी त्वचा के प्रकार को जानना जरूरी है. अपनी त्वचा (Skin) को सात प्रकारों (Seven Tpes) में वर्गीकृत कर सकते हैं - सामान्य त्वचा, ऑयली त्वचा, ड्राई त्वचा, कॉम्बिनेशन त्वचा, मुँहासा प्रवण त्वचा, संवेदनशील त्वचा और पिग्मेंट त्वचा.

आपकी त्वचा (Skin) के प्रकार की पहचान करने के लिए त्वचा विशेषज्ञ डॉ जयश्री शरद ने कहा कि "जब आप सुबह उठते हैं तो अपना चेहरा साबुन से धोलें और एक घंटे तक प्रतीक्षा करें. एक घंटा बीत जाने के बाद टिशू पेपर लें और इसे अपने चेहरे पर हल्के से थपथपाएं. अगर कागज चिकना है तो आपकी त्वचा सामान्य है.

शरीर से दुर्गंध आने के कारण स्वच्छता पर ध्यान न देना, फंगल / बैक्टीरियल / यीस्ट इन्फेक्शन, हार्मोन असंतुलन, अत्यधिक पसीना

शरीर की दुर्गंध का उपचार स्वच्छता के लिए संक्रमण का इलाज कराएं, एंटी-फंगल पाउडर का इस्तेमाल करें, त्वचा पर इत्र के इस्तेमाल से बचें, लहसुन/प्याज से परहेज करें

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 हजार 350 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 38 लोग संक्रमित

Posted: 12 Dec 2021 09:20 PM PST

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 हजार 350 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 38 लोग संक्रमित

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप बरकरार है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7 हजार 350 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 202 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 38 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक 4 लाख 75 हजार 636 की मौत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 91 हजार 456 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 75 हजार 636 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 7973 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 41 लाख 30 हजार 768 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक 133 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 133 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 19 लाख 10 हजार 917 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 133 करोड़ 17 लाख 84 हजार 462 डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश में अबतक ओमिक्रोन के 38 केस दर्ज केरल, आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में रविवार को ओमिक्रोन के एक-एक मामले की पुष्टि हुई. तीनों जगहों पर वायरस के इस नए वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है. इसके अलावा महाराष्ट्र और कर्नाटक में ओमीक्रोन का एक-एक और मरीज मिलने के बाद देश में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है. दर्ज किए गए सभी मामलों में मरीजों ने विदेश यात्रा की थी.

रोहित-विराट नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों के फैन हैं Akshay Kumar, खुद बताया नाम

Posted: 12 Dec 2021 09:15 PM PST

रोहित-विराट नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों के फैन हैं Akshay Kumar, खुद बताया नाम

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि Akshay Kumar को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी काफी पसंद हैं। वह अक्सर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए स्टैंड्स में नजर आते हैं। दुबई के मैदान पर खेले गए टी20 विश्व कप के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए हाईवोल्टेज मैच में भी अक्षर मैच देखने आए थे। अब एक इंटरव्यू के दौरान जब Akshay Kumar से पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने विराट कोहली-रोहित शर्मा का नाम नहीं लिया। बल्कि वह शिखर धवन और केएल राहुल के फैन निकले।

Akshay Kumar के फेवरेट हैं केएल और धवन


अमूमन जब किसी एक्टर से उनके फेवरेट क्रिकेटर का नाम पूछा जाता है, तो उसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली या फिर एमएस धोनी का नाम शामिल होता है। लेकिन बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की पसंद जरा हटकर है। Akshay Kumar ना तो रोहित के फैन हैं और ना ही विराट के। बल्कि वह तो फैन हैं केएल राहुल और शिखर धवन के। 'स्पोर्ट्स तक' से बात करते हुए उन्होंने कहा,

"आज के टाइम में मेरे फेवरेट क्रिकेटर केएल राहुल और शिखर हैं।"
चंद्रशेखर के फैन हैं Akshay KumarAkshay-Kumar

जब स्पोट्स तक पर ही Akshay Kumar से पूछा गया कि उन्हें पुराने समय में कौन से खिलाड़ी पसंद हैं। तो उन्होंने पुराने समय के अपने फेवरेट क्रिकेटर के बारे में पूछने पर अक्षय ने बीएस चंद्रशेखर का नाम लिया। चंद्रशेखर भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा नाम हैं, जो अपनी खास तरह की बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं।

चंद्रशेखर ने अपने 16 साल के करियर में 58 टेस्ट में 242 विकेट लिए। बिशन सिंह बेदी, ईरापल्ली प्रसन्ना और एस वेंकटराघवन के साथ भारत की मशहूर स्पिन चौकड़ी का हिस्सा रहे चंद्रशेखर साठ और सत्तर के दशक में खेले थे। उन्हें 1972 में पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार मिला था। बताते चलें, अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म में भले ही अक्षय एक गेस्ट अपियरेंस के रूप में नजर आने वाले हैं, लेकिन उनका रोल इस फिल्म के लिए बेहद खास है। इस फिल्म में सारा अली खान और धनुष लीड रोल निभा रहे हैं।

Create a Website To Make Money: खुद की Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?

Posted: 12 Dec 2021 09:10 PM PST

Create a Website To Make Money: खुद की Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?

Create a Website To Make Money: खुद की Website बनाकर पैसे कैसे कमाए?: खुद की Website बनाकर पैसे कैसे कमाए? (Create a Website To Make Money). आज के समय में internet का उपयोग दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है|हम daily internet पर time spend करते है. कभी English की website से कुछ जानकारी लेते है. कभी song की website open करते है.

कभी आपने यह भी सोचा होगा, कि खुद की website कैसे बनाये? खुद की site बनाकर income किया जाये. दोस्तों क्योकि नही, आप भी खुद की website बनाकर पैसे कमा सकते है.

website के बारे में थोडा जानना होगा. आज के time में कोई भी income कर सकता है. बस, online earning के सही तरीके पता होना चाहिए.

मैं आपको इस article में घर बैठे पैसे कमाने के तरीके बताने जा रहा हूँ, जिससे आप आसानी से online पैसे कम सकते है.

internet से पैसे कमाने के लिए कोई Qualification नही चाहिए. internet पर कोई भी काम कर सकता है. और website बनाकर income कर सकता है. boy, girl, student, woman, man, worker, आप में कोई भी qualification नही चाहिए. बस computer basic knowledge और होंसला होना चाहिए.


Website बनाने के बारे में Information

पैसे कमाने के लिए blog(website) बनाने की जरूरत पड़ती है| website blog 2 प्रकार से बनती है| एक free website और एक paid website| यह free blogger पर बनाया जाता है| और wordpress पर भी बनाया जाता है|wordpress पर paid website भी बनाया जाता है| india में ही नही, पुरे world में blogger पर ज्यादा website बना रखी है| और paid website भी बना रखी है| लेकिन मैं आपको बता दूँ, paid website बनाने से बनाने से पहले, free website पर blog बना के देखना चाहिए| और फिर उसमे work करके पैसे कमाया जा सकता है|
खुद की Website बनाकर पैसे कैसे कमाए

अब हम बात करते है, website कैसे बनती है? पहले की बात है, website बनाने के लिए html code programming की जरूरत पडती थी| आज बिना codding सीखे website को design कर सकते है| और customize करके website create कर सकते है| technology बदलने पर आप short simple 5 minutes में website create कर सकते है| मैं यहाँ website से पैसे कमाने की बात कर रहा हूँ|so मैं आपको 4-5 point के साथ details से समझाऊंगा ताकि आपको समझने में आसानी हो|
1.Create a Own Website |अपनी खुद की वेबसाइट बनाये

website बनाने के लिए programming language जैसे html, javascript, CSS, PHP, jquery etc. codding आनी चाहिए| अगर आपको इसका knowledge है|अगर इन चीजो का knowledge नही है, तो आपके पास 2 option है|
create website:- developer से site बना सकते है|

create blog:-wordpress, blogspot, joomla जैसे software से बना सकते है या blogging platform से site start कर सकते है|

अगर आप फ्री site बनाना चाहते है, तो आप blogspot.com site पर जाके बना सकते है | आप आसानी से 2-3 step follow करके site start कर सकते है|
2.Topic & Target Choose करे

जब आप site बना ले, तो आपको यह सोचना है, कि किस topic पर काम करना है. जैसे- healthy, shayari, blogging, etc choose करना है. ताकि आपको blog में सफलता मिले.

Website Topic:-

जब आप site बना ले , तो आपको यह सोचना है, किस topic पर site पर काम करना है, जैसे मैंने website से पैसे कमाने के बारे में लिखा है, आपको किस topic पर काम करना है| यह सोचे और topic choose करे.

Target & Focus on Site:-

site बनाने के बाद आती है| site पर target बनाना होता है| इसमें आपको यह decide करना है, कि किस topic पर काम करना है, और कितने दिन दिन में काम करना है| ताकि आप अपनी site को successfully बना सके.
3.Add content & publish

अपनी site बनाने के बाद आपको daily content post लिखे| और site पर publish करे| इसे नही कि फटाफट content post लिखा और site पर publish कर दिया|

content post लिखने से पहले decide कर ले, कि उस topic पर post google पर पहले से है. या नही. अगर बहुत कम है. तो आप उनसे भी अच्छा और perfect post लिखे|

मैं आपको content post के बारे में best tips बता रहा हूँ, जिनका follow करके आप site में success बना सकते है|
post को ध्यान से Read करे-

Non-Copyright Content:- ऐसा content post लिखे, जो google पर वो content ना हो, इससे आपके blog site पर अच्छे traffic आयेंगे| यह check करने के लिए google पर search करके देख जरुर देख ले | कही उस topic पर ज्यादा content post नही लिखा गया हो|अगर फिर भी उस topic पर post लिखना चाहते है, तो उनसे हटकर लिखे | किसी दुसरे website से copy नही करे|आप चाहे तो अपनी website को copy चोरी right क्लिक disable कर सकते है|

High Quality Post:-non- copyright content के अलावा दूसरा तरीका है, high quality content post लिखना| high quality content post लिखने से visitors दोबारा आना पसंद करेगा| और पढने में interest होगा| इसे blog के लिए अच्छा और ज्यादा earning करने का best तरीका है|


Readability Content:-इसके बाद आती है, content post readability बनाना| यानी visitors को पढने में आसानी हो|इसे visitors आपके blog को पसंद करेंगे| और दोबारा आना पसंद करेंगे|

Write For Visitors:- website बनाने के बाद post डालने की बात आती है, तो ऐसा content post लिखे जो visitors को पढना पसंद हो| visitors के लिए ज्यादा से ज्यादा post लिखे, और आपके blog पर और भी अच्छे traffic आयेंगे| अगर आपको website बनाकर पैसे कमाना है, तो यह सब करना जरुरी है| फिर देखना एक दिन जरुर success होगे| बस होसला और जूनून होना चाहिए|
4. Traffic On Website To Make Money [पैसे कमाने के लिए website पर Traffic लाये]

internet से पैसे कमाने के लिए केवल site बनाने का काम नही होता है| blog site से earning करने के लिए site पर traffic आना जरुरी है|

जब bog पर किसी भी प्रकार का Traffic नही होगा तो कमाई क्या होगी? इसलिए हमारे website से पैसे कमाने के लिए traffic बहुत जरुरी है|

जितने आपके blog पर visitors आयेंगे, उतने आप earning कर पाएंगे| एक बात और traffic google या other search engine से traffic आते है.

तो earn करने के लिए better है|अब आप सोच लो , google से ज्यादा traffic लाने के लिए क्या करना होगा?

मैं आपको site पर traffic लाने के लिए important tips short में समझा देता हूँ-
online
offline

content post को social media facebook पर promot करना, guest post करना. comment में अपना blog का link छोड़ना. जैसे बहोत से है. traffic के बारे में post भी किया है| इसे on page seo भी कहते है.

2. Offline Traffic include:-


Website से पैसे कैसे कमाए? Earn money From Website in Hindi

अब बात करते है, site से paise कैसे कमाते है? मुझे उम्मीद है, आपने अब तक website बना ली होगी, और उस पर content post भी डाल दिया होगा|

आपके wordpress/blogger पर अच्छे traffic भी आ गये| अब आगे सवाल आती है, खुद की website बनाकर kaise paise kamaye? tension लेने की जरूरत नही है|

मैं आपके लिए internet से पैसे कमाने के बहुत से तरीके लाया हूँ| जिसमे पर online वर्क करके घर बैठे-बैठे earning कर सकते है|

internet पर बहुत से ऐसे companies है, जो आपको अपना products और services का promot करने का promotion देती है| जिसमे से कुछ commission website owner को देती है|
खुद की Website से पैसे कमाने के तरीके-
Advertising Ads
Affiliate Marketing

#1. Advertising Ads

site पर ads लगाकर advertising दिखाया जाता है| कभी आपने देखा होगा, हर site पर ads क्यों लगे हुए होते है? ads होता क्या है? उनसे क्या फायदा मिलता है?

उन ads से ही blog owner को earning मिलती है. वरना internet की दुनिया नही होती है! ads advertising करके खुद की website पर कमी किया जाता है. इसे cpc और ppc ads भी कहते है.
#Advertising (CPC/PPC) Ads के प्रकार:-
Adsense Ads
Media.net
Infolinks
Revcontent
Adbuff
Chitika
Clicksor
Vibrant media
blogads

इनमे से सबसे अच्छा site से पैसे कमाने के लिए adsense है| सभी advertiser site में से adsense सबसे better है| क्योकि यह सबसे ज्यादा trusted और commission देने वाला network है|

adsense से रूपए कमाने के लिए सबसे पहले आपको adsense पर account बनाना होगा| उसके बाद adsense की तरह से एक code मिलेगा.

उस code को adsense में डालकर verify करना होगा| तब जाके आपके blog पर ads दिखने शुरु हो जायेंगे| ads आपके content पर depend करता है |जब कोई visitor ads पर click करेगा,जिसे earning होगी.
#2. Affiliate Marketing Ads(PPS)

यह advertising ads ऊपर वाले ads से different है| इसमें cpc और ppc ads rule नही होता है| affiliate marketing ads से पैसे कमाने का तरीका सबसे अच्छा और best ways है| जब हमारी site पर दिखाए गये ads पर क्लिक करके उस site से कोई product buy करता है, उसका कुछ commission हमें मिलता है| इसको pps(Pay Per Sell) भी कहते है| affiliate marketing में products का commission लेके अच्छी earning कर सकते है|
#Affiliate ads(PPC) के प्रकार:-
vCommision
Komli
iCubeswire
payoom
Flipkart
Amazon

इन site से हम अपने blog पर ads लगाकर commission ले सकते है | affiliate programme PPS(Pay Per Sell) पर काम करता है|जब हमारे site के ads पर क्लिक करके इनकी site पर जाकर कोई products buy करता है, तो हमे मिलता है|

affiliate marketing से commission 5-30% तक मिलता है, या इससे भी ज्यादा हो सकता है|adsense और affiliate से compare की जाये, तो affiliate marketing ही सबसे best है| क्योकि इसमें ज्यादा commission मिलता है|आप promot करके भी commission का ज्यादा फायदा उठा सकते है|

ये था, website बनाकर पैसे कैसे कमाए? website से income कैसे करते है? इस प्रकार आप site बनाये, और उस पर काम करे| बस काम इतना सा करना हो, कि आपके blog पर ज्यादा traffic आ जाये| और आपके blog को पसंद करने लग जाये| दुनिया में site बहुत बन चुकी है|

अच्छे traffic और visitors पाने के लिए आपको कुछ हटकर content डालना होगा| जिससे दुनिया को पता चल जाये, कि आप क्या करते हो? पर आपकी site पर क्या special जानकारी दी जाती है| तभी आप success होगे| और website से अच्छे पैसे कम सकोगे|

हिमाचल: HRTC bus की टक्कर से बीच सड़क पर पलट गई मारुती 800

Posted: 12 Dec 2021 09:04 PM PST

हिमाचल: HRTC bus की टक्कर से बीच सड़क पर पलट गई मारुती 800

Himachal Pradesh Solan जिले में बाईपास पर पुलिस लाइन के पास एक तेज रफ्तार एचआरटीसी बस ने मारुती 800 कार को पीछे से टक्कर मार दी।

यह टक्कर इतनी जोरदार थी की मारुती 800 बीच सड़क पर ही पलट गई। कार सवार घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन इलाज के लिए भेजा गया है।

गनीमत इस बात की रही कि दुर्घटना में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

ASP Ashok Verma ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि HRTC bus (number HP 15A 7333) जो की Shimla to Pathankot जा रही थी। उसने आग चल रही कार (number HP 14 8694) को टक्कर मार दी। टक्कर लगने की वजह से कार सड़क पर ही पलट गई। उन्होंने बताया की पुलिस ने मोके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

12 दिसंबर को सूर्य पूजा का बन रहा है विशेष संयोग, सूर्य पूजा से शरीर रहता है निरोग

Posted: 11 Dec 2021 06:07 PM PST

12 दिसंबर को सूर्य पूजा का बन रहा है विशेष संयोग, सूर्य पूजा से शरीर रहता है निरोग

पंचांग के अनुसार 12 दिसंबर 2021, रविवार को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. इस दिन चंद्रमा का गोचर मीन राशि में हो रहा है. सूर्य इस दिन वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे. जहां पर मंगल और केतु भी विराजमान हैं. रविवार का दिन सूर्य पूजा के लिए अतिउत्तम माना गया है. रविवार के दिन सूर्य पूजा से क्या लाभ मिलता है और पूजा कैसी की जाती है आइए जानते हैं-

हिंदू धर्म में सूर्य देव को जीवन का कारक बताया गया है. सूर्य से प्रकाश और ऊर्जा प्राप्त होती है. हिंदू धर्म में सूर्य देव की पूजा का प्रचलन है. रविवार का दिन सूर्य की पूजा के लिए समर्पित होता है. मान्यता है कि रविवार को सूर्य देव की पूजा और व्रत रखने से कई प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलता है और बल बुद्धि का तेजी से विकास होता है. सभी देवों में सूर्य और चंद्रमा ही ऐसे देव हैं जिन्हें आंखों से देख सकते हैं. सूर्य की रोशनी कई बीमारियों से बचाती है.

धार्मिक मान्यता है कि अगर कोई सूर्य देव की पूजा हर रोज नही कर पाता है तो वो रविवार के दिन विधि पूर्वक पूजा कर लाभ प्राप्त कर सकता है.इस दिन पूजा करने से उसे बाकी दिनों का भी फल प्राप्त कर सकते है. सूर्य देव की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. इससे घर परिवार में शांत और निरोगी वातावरण बना रहता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य देव की पूजा करने से बुद्धि, विवेक, बल और वैभव की भी प्राप्ति होती है. सूर्य को आत्मा का भी कारक माना गया है. सूर्य सभी ग्रहों के राजा हैं. इसके साथ ही सूर्य को सरकारी नौकरी में सफलता और मान सम्मान का कारक भी बताया गया है.

रविवार के दिन करें ये उपाय रविवार के दिन गाय को रोटी खिलाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं. इस लिए सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए हर गाय को रोटी खिलाना चाहिए. यदि हर रोज गाय को रोटी ना खिला पायें, तो रविवार के दिन अवश्य खिलाएं. रविवार के दिन रोटी खिलाने से बाकी दिनों का भी पुण्य मिलता है.

सूर्य देव को ऐसे दें अर्घ्य ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य भगवान को लाल रंग बहुत पसंद है. सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल से भरे कलश में चुटकी भर कुमकुम डाल कर अर्घ्य देना चाहिए, इसके साथ ही लाल चंदन का भी प्रयोग कर सकते हैं. इसदिन सूर्य देव को लाल रंग का पुष्प अर्पित करना चाहिए. रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से भी सूर्य की शुभता में वृद्धि होती है. ऐसा करने से जॉब आदि में आने वाली परेशानियां दूर होती है और संपन्नता और शांति आती है.

रविवार के दिन न करें ये काम
रविवार को तेल और नमक के सेवन से बचना चाहिए.
रविवार के दिन तांबे से बनी वस्तुओं को खरीदना या बेचना नहीं चाहिए.

सूर्य मंत्र का जाप करें
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:

Post Bottom Ad

Pages