ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 14, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: स्टूडियो में लगी आग से एक लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान

Posted: 14 Dec 2021 09:24 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के ऐतिहासिक मंदार पर्वत की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर के किनारे सोमवार रात दुकान में आग लगने से एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकानदार सबलपुर निवासी पिंटू कुमार, पिता भुवनेश्वर भगत रात को अपने दुकान मंदार स्टूडियो को बंद कर अंदर ही सोए हुए थे। 

तभी अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। पिंटू कुमार ने बताया कि, जब उन्होंने शोर मचाया तो, अन्य दुकानदार वहां पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। पिंटू कुमार ने बताया कि, आग लगने से दुकान के अंदर रखे एक इनवर्टर, 2 बैटरी, कपड़ा, बिजली का मीटर सहित ₹100000 की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि पीड़ित दुकानदार ने घटना को लेकर थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: गायब हुई नौवीं की छात्रा का अब तक सुराग नहीं, पिता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Posted: 14 Dec 2021 09:23 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के अचारज मोहल्ले से विगत 9 दिसंबर से गायब नाबालिक लड़की का पता अब तक नहीं लग पाया है। इस बाबत मंगलवार को नाबालिक लड़की के पिता ने बौंसी थाने में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए नाबालिक लड़की के पिता ने बताया कि 9 दिसंबर से ही उनकी पुत्री लापता है। जिसका अब तक 

कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस को भी आवेदन दिया गया है। लेकिन अब तक लड़की का कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि, बाजार के सरकारी गर्ल्स स्कूल में पढ़ने गई थी। जो वापस नहीं लौटी। नाबालिक लड़की नवमी क्लास की छात्रा है। वहीं पुलिस का कहना है कि, मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब किया बरामद, तस्कर फरार

Posted: 14 Dec 2021 09:22 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के कोईलीजोर एवं बगीचा समीप से पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब बरामद किया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि, गुप्त सूचना मिली थी कि  कोईलीजोर एवं बगीचा समीप शराब तस्करी की जा 

रही है। जिसके बाद छापेमारी की गई। लेकिन पुलिस के आने की सूचना मिलते ही, शराब तस्कर मौके से दोनों जगहों से फरार हो गया। दोनों जगहों से पुलिस ने अलग-अलग गैलन में कुल 10 लीटर देसी शराब बरामद किया। मंगलवार को उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: मेगा टीकाकरण अभियान के तहत 3340 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

Posted: 14 Dec 2021 09:21 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मेगा टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को बौंसी के पुराना अस्पताल सहित विभिन्न केंद्रों पर 3340 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिसमें बताया गया कि, दूसरा डोज का टीका लेने वालों की संख्या काफी ज्यादा रही। 2364 लोगों ने कोरोना का दूसरा डोज लिया। जबकि 976 लोगों ने पहला डोज लिया। मालूम हो कि, कोरोना कि तीसरी लहर को देखते हुए प्रखंड के सभी क्षेत्र में टीकाकरण 

शत-प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको लेकर मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि, प्रखंड क्षेत्र में सभी व्यक्ति को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। लोगों में जागरूकता भी फैलाई जा रही है। लोगों ने टीका लिया है। वहीं दूसरी डोज लेने वाले लोगों की संख्या कम होने की वजह से उन्हें प्रेरित भी किया जा रहा है। अब दूसरा डोज लेने वाले काफी संख्या में लोग सामने आ रहे हैं। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी आनन्दपुर पुलिस

Posted: 14 Dec 2021 09:19 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनन्दपुर ओपी क्षेत्र के चांदवारी गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार चांदवारी में एक परिवार के घर सोमवार 13 दिसंबर को शादी समारोह चल रहा था। और उसी परिवार की एक 17 वर्षीय छात्रा किरण कुमारी पिता स्वर्गीय लेखो रमानी की बेटी की आत्महत्या कर लेने की मामले में परिजनों में सन्नाटा पसर गया। मृत किरन कुमारी की भाभी ने बताई कि हमारे परिवार में शादी समारोह में हम सभी लोग व्यस्त थे सुबह जब हुआ तो देखे कि मेरी ननद एक कमरे के भीतर फांसी लगाकर अपनी आत्म समाप्त कर ली है। इस ह्रदय 

विदारक घटना से लोगों में विभिन्न तरह की चर्चाएं होने लगी जिसे लेकर ग्रामीणों ने घटना की सूचना आनंदपुर पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के निर्देश पर सउनि श्याम रजक पुलिस बल के साथ चांदवारी गांव पहुंचकर मृत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया। इस संबंध में आनंदपुर होगी अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार के आवेदन प्राप्त नहीं की गई है। आनंदपुर पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: स्वर्गीय बिष्णु लाल मोदी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दुसरा दिन खेल रहा रोमांचक

Posted: 14 Dec 2021 09:18 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिले के एम एम के जी हाई स्कूल चांदन के खेल मैदान में खेले जा रहे स्व० विष्णु लाल मोदी मेमोरियल क्रिकेट के दूसरे सीजन का दूसरा मुकाबला में युवा क्रिकेट क्लब चांदवारी और किंग्स यूनाइटेड भैरोगंज के बीच खेला गया। जिसमें युवा क्रिकेट क्लब चांदवारी ने टॉस जीतकर चांदवारी टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। किंग यूनाइटेड भैरोगंज की टीम ने 17.2 ओवर में 193 बनाया। जिसमें किंग यूनाइटेड भैरोगंज टीम के कप्तान अमित कुमार शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 61रन की मदद से युवा क्रिकेट क्लब चांदवारी टीम को 193 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे युवा क्रिकेट क्लब चांदवारी की पूरी टीम महज 13.5 ओवरों में 100 रन पर ही सिमट गई। आज के मैच में किंग्स 

यूनाइटेड भैरोगंज के कप्तान अमित कुमार ने 25 गेंद में 61 रन के साथ 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया। और 94 रनों से किंग यूनाइटेड भैरोगंज टीम को जीत दिलाया। जिन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से क्रिकेट टूर्नामेंट के सचिव- नीरज सिन्हा, मुख्य आयोजक ओमप्रकाश वर्णवाल एवं समाजसेवी गोविंद दास  द्वारा प्रदान किया गया। आज क्रिकेट टूर्नामेंट के दुसरे दिन भी मैदान के चारों ओर खेल प्रेमियों का कड़ाके की ठंड के बीच दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। इस मौके पर चांदन पंचायत के मुखिया अनिल मंडल, नंदकिशोर वर्णवाल, हेमंत दुबे, रंजन वर्णवाल,सरफुद्दीन अंसारी,दिलीप शर्मा, विक्रम कुमार दुबे, यासीन अंसारी,कॉमेंटेटर वसीम शेख,जयकांत राय निर्णायक के रूप में सरफुद्दीन अंसारी और गुड्डू ने निर्णायक का अदा किया। क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन बुधवार को उत्तरी कस्बा वसीला बनाम बिरनियां लायंस के बीच  खेला जाएगा। कड़ाके की ठंड के कारण अनुमान लगाया गया कि 12:00 बजे के करीब मैच शुरू होने की संभावना जताई गई है। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Banka News: जिले में दो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया उद्घाटन

Posted: 14 Dec 2021 08:25 AM PST

 ग्राम समाचार, बांका। आज  दिनांक 14.12.2021 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतिश कुमार के कर कमलों द्वारा 1 हजार 9 सौ 19 करोड रूपये की लागत से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न जिलो में योजनाओं का शिलान्यास, कार्य आरंभ, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय, भवन निर्माण मंत्री, श्री अशोक चैधरी उपस्थित थे।



 बांका जिले से विडियों काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े जिला पदाधिकारी, बांका श्री सुहर्ष भगत, बांका के विद्यायक श्री राम नारायण मंडल, बेलहर के विधायक श्री मनोज यादव एवं सिर्विल सर्जन बांका श्री सुधीर कुमार महतो उपस्थित थे। बांका जिला अन्तर्गत बाराहाट प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणपुर के नवनिर्मित भवन लागत राशि 1 करोड़ 10 लाख एवं रजौन प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मकरमडीह लागत राशि 1 करोड़ 10 लाख से नवनिर्मित भवन का उद्धाटन किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

Banka News: गृहरक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को कोविद-19 के दिशा निर्देश का अनुपालन करना अनिवार्य

Posted: 14 Dec 2021 08:22 AM PST

 ग्राम समाचार, बांका। दिनांक 14.12.2021 को जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देश पर गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु अभ्यर्थियोें के शारीरिक दक्षता की जाँच एवं चिकित्सीय प्रशिक्षण दिनांक 17.12.2021 से 22.12.2021 तक आर0एम0के0 इंटरस्तरीय विद्यालय, बांका के मैदान में संचालित की जाएगी। इसमें प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समाहरणालय सभागार बांका में आज प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता, बांका, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बांका निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण बांका, समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी बांका, उप निर्वाचन पदाधिकारी बांका, आपदा प्रभारी बांका, प्रभारी राजस्व पदाधिकारी बांका, डी0पी0ओ0 (एस0एस0ए0) बांका उपस्थित थे।



 विज्ञापन संख्या 02/2011 के लिए दिनांक 17.12.2021 के प्राप्त 7ः00 बजे से प्रखंडवार शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक जाँच परीक्षा ली जाएगी। इस बहाली की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा रहा है। यह प्रक्रिया स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इन पदाधिकारी का दायित्व होगा कि वे दक्षता परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के पहचान-पत्र के आधार पर उनका निबंधन करने के साथ-साथ उनकी उपस्थिति भी दर्ज कर उनका पूर्ण हस्ताक्षर करायेेंगे। साथ ही आधार कार्ड आधारित बायोमैट्रिक परीक्षा होगा तथा अंगुठे का निशान लिया जाएगा। निबंधन के पश्चात अभ्यर्थियों के मास्टर चार्ट एवं फार्म को दौड़ स्थल से अंतिम गतिविधियों के पूर्ण होने तथा जमा करने तक गठित पाँच दल द्वारा बहाली को पूर्ण कराया जाएगा। निबंधन के पश्चात दौड़ की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। 



दौड़ की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। इसके लिए स्थापित कन्ट्रोल रूम द्वारा सी0सी0टी0वी0 कैमरा से निगरानी रखी जाएगी। दौड़ में सफल उम्मीदवारों को ही आगे की जाँच प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को ट्रैक के अंदर बने आंतरिक घेरे में लेकर स्टील फोटोग्राफी किया जाएगा। ततपश्चात सफल अभ्यर्थियों का आधार कार्ड की जाँच बायोमैट्रीक द्वारा पुनः की जाएगी। तथा अंगूठे का निशान लिया जाएगा। दौड़ के पश्चात होने वाले विभिन्न जाँच परीक्षाओं जैसे उचाई की माप, सिना की माप, ऊची कूद, लंबी कूद, गोला फेक में उपयोग होने वाले उपकरणों की जाँच मानक के अनुसार की जाएगी। सभी जाँच परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य जाँच असैनिक शैल्य-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बांका द्वारा प्रतिनियुक्त मेडिकल टीम द्वारा की जाएगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम में कोविड-19 से संबंधित सरकार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन प्रत्येक स्तर पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को भी सोशल डिस्टेंसिंग, सैनेटाईजर एवं मास्क के उपयोग का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। आर0एम0के0 मैदान, बांका में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित रहेगा। नियंत्रण कक्ष में साउण्ड सिस्टम/माइक की व्यवस्था रहेंगी। जाँच स्थल पर शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरीय प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी बांका एवं उनके सहायतार्थ श्री अरविंद कुमार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, कृषि विभाग बांका की प्रतिनियुक्ति की गयी है। अभ्यर्थियों की होने वाली संभावित भीड़ की मद्दे नजर अनुमंडल पदाधिकारी बांका एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बांका आर0 एम0के0 इंटरस्तरीय विद्यालय बांका के आस-पास प्रमुख चैराहों, बाका जंक्शन, बस स्टैण्ड एवं शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अपने स्तर से दण्डाधिकारी पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करेंगे। प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस दण्डाधिकारी /कर्मी सभी समय पर अपने कार्य स्थल पर पहुँचना सुनिश्चित करेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

Godda News: हित धारक एवं प्रतिभागियों को कराया गया दायित्व बोध

Posted: 14 Dec 2021 08:16 AM PST


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 14.12.2021 को उप-विकास आयुक्त गोड्डा चंदन कुमार की अध्यक्षता में सभी हितधारकों के साथ बाल-विवाह उन्मूलन कार्य-योजना (डीआईपी) के क्रियान्वयन पर ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गयी। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, जिला समाज कल्याण, सूचना एवं जनसंपर्क, परिवहन, श्रम, नगर निगम, कल्याण विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जेएसएलपीएस, तेजस्वनी परियोजना, एनएसएस, एनवाईके, गैर-सरकारी संस्था, चाइल्ड लाइन, सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। बैठक में जिला स्तर पर बाल-विवाह उन्मूलन के लिए तैयार की गयी कार्य योजना के क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित विभाग, संस्था एवं हितधारकों को विस्तृत जानकारी दी गयी एवं पुनः दायित्वबोध कराया गया उनके द्वारा किए गए कार्यों के समीक्षा के लिए वांछित प्रपत्र में प्रतिवेदन की मांग की गयी। यूनिसेफ-एक्शन एड के जिला समन्वयक अमित कुमार ने डीआईपी की प्रस्तुतीकरण करते हुए विभिन्न हितधारकों को दायित्वबोध कराया एवं प्रत्येक बिदुओं पर बारीकी से चर्चा की और बताया कि कार्य-योजना में सभी संबंधित विभाग, संस्था, हितधारकों को सम्मिलित किया गया है। संरक्षण पदाधिकारी विकास चन्द्र ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जो वर्षों से चली आ रही है, इसके उन्मूलन के लिए सभी की सहभागिता जरुरी है। बाल-संरक्षण से संबंधित मामले एवं मुक्त कराये गए बच्चों की गोपनीयता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रितेश कुमार ने बालकों के पुनर्वास, विभिन्न योजनाओं से जोड़कर सशक्तिकरण, जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रमों के आयोजन, गैर-सरकारी/ स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा अपेक्षित सहयोग, प्रखण्ड एवं ग्राम बाल संरक्षण समिति की सक्रियता आदि महत्वपूर्ण विषयों पर बिंदुवार चर्चा की। कहा कि इस कुप्रथा के अंत के लिए जनप्रतिनिधियों की भी भूमिका अहम है, सरकार द्वारा जारी निर्देशिका में ग्राम स्तर की बाल संरक्षण समिति में उन्हें अध्यक्ष के रूप में सम्मिलित किया गया है। इन समितियों को सक्रिय किया जाएगा।यूनिसेफ झारखण्ड के चाइल्ड स्पेशलिस्ट प्रीति श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन, जिला बाल संरक्षण इकाई गोड्डा एवं संबंधित हितधारकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए प्रयास ने रंग लाया है । नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2015-16 में झारखण्ड राज्य में गोड्डा 63.5% के साथ सर्वाधिक बाल-विवाह दर वाला जिला था, जो कि वर्तमान सर्वेक्षण 2020/21 में घट कर 48.5% हो गया है एवं वर्तमान सर्वे में, अब यह सर्वाधिक बाल-विवाह दर वाला जिला नहीं है। यह एक अच्छी प्रगति है। उप-विकास आयुक्त चंदन कुमार के द्वारा बाल-विवाह वाले हॉट-स्पॉट्स को चिन्हित करने कहा गया एवं सभी संबंधित विभाग, संस्था एवं हितधारक को ससमय जिला बाल संरक्षण इकाई, गोड्डा को डीआईपी के क्रियान्वयन संबंधी अनुपालन-प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया| बैठक के अंत में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कालानाथ ने उपस्थित उप-विकास आयुक्त, मुख्य अतिथि, सभी विभागीय पदाधिकारी, संस्थाओं के प्रतिनिधि, हितधारक एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन किया तदोपरांत बैठक की समाप्त की गयी।

Godda News: सेमीफाइनल में बोआरिजोर ने बसंतराय को 7-6 से हराया

Posted: 14 Dec 2021 08:02 AM PST


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  गोड्डा कॉलेज मैदान में चल रहे जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2021 के दूसरे दिन का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी गोड्डा श्री राहुल कुमार एवं बोआरीजोर के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री धीरज प्रकाश के द्वारा किया गया। आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन फिक्सचर के मुताबिक 04 टीमों ने भाग लिया जिसमे बोआरीजोर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, बसंतराय ने भाग लिया। जिसमे बोआरीजोर ने गोड्डा को 4-0 से हराया। दूसरा मैच में बसंतराय ने पोड़ैयाहाट को 1-0 से हराया। सेमीफइनल में बोआरीजोर ने बसंतराय को 7-6 से हराया। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2021 का फाइनल मैच दिनांक 15.12.2021 को महागामा बनाम बोआरीजोर के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2021 के संयोजक संतोष कुमार निराला, विभिन्न स्कूल से आए शारीरिक शिक्षक, मिहीर कुमार, कॉमेंटेटर किरमान अंसारी, वुशु संघ के सचिव दीपक सिंह, कबड्डी संघ के सचिव शक्ति कुमार, जिला ओलंपिक संघ के संयोजक देवाशीष कुमार झा, सहित अन्य मौजूद थे।

Godda News: आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रत्येक पंचायतों में पहुंचाया जा रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ

Posted: 14 Dec 2021 07:52 AM PST


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा जिले में उपायुक्त भोर सिंह यादव एवं वरीय पदाधिकारियों सहित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के माध्यम से जिले में राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे "आपकेअधिकार,- आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का सफल संचालन कराया जा रहा है । जिले के सभी पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन कर लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान भी ऑन द स्पॉट आवेदनों का निष्पादन किया जा रहा है। "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत दिनांक 14.12.2021 को 06 पंचायतों में आयोजित किए गए जिसमें गोड्डा प्रखंड अंतर्गत सुंडमारा पंचायत में , पथरगामा प्रखंड अंतर्गत सोनारचक पंचायत में, बसंतराय प्रखंड अंतर्गत राहा पंचायत में, सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत तिलाबाद पंचायत में, महागामा प्रखंड अंतर्गत सरोतिया पंचायत में, पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत चतरा पंचायत में आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित की गई। गोड्डा जिले में विभिन्न प्रखंडों "आपके अधिकार -आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के आयोजन से लोगों के द्वारा खुशी जाहिर कर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में दिनांक 15.11.2021 से 28.12.2021 तक की अवधि में गोड्डा जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में "आपके अधिकार - आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शिविर का आयोजन कर सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है साथ ही विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। 30 दिनों के शिविर में अब तक कुल 84906 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 59825 निष्पादित किये जा चुके हैं एवं बाकी आवेदनों के निष्पादन प्रक्रिया जारी है। जिले में शिविर के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण, मनरेगा जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा अन्तर्गत कई योजनाओं की स्वीकृति, नया राशन कार्ड, राशन कार्ड में सुधार, म्युटेशन, पेंशन शिकायतें, जाति व आय प्रमाण पत्र, झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना, कंबल वितरण, 15 वें वित्त आयोग के अन्तर्गत जनोपयोगी योजनाओं की स्वीकृति देकर लाभुकों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम जिले के छह पंचायतों में आयोजित

Posted: 14 Dec 2021 07:43 AM PST


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 14.12.2021 को जिले के 06 पंचायतों जिसमें जिसमें गोड्डा प्रखंड अंतर्गत सुंडमारा पंचायत में , पथरगामा प्रखंड अंतर्गत सोनारचक पंचायत में, बसंतराय प्रखंड अंतर्गत राहा पंचायत में, सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत तिलाबाद पंचायत में, महागामा प्रखंड अंतर्गत सरोतिया पंचायत में, पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत चतरा पंचायत में आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित किए गये। इस मौके पर शिविर के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण, लगान रसीद निर्गत, मनरेगा, जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा अन्तर्गत नई योजनाओं की स्वीकृति, नया राशन कार्ड, राशन कार्ड में सुधार, म्यूटेशन, पेंशन शिकायतें, जाति व आय प्रमाण पत्र, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना अन्तर्गत जनोपयोगी योजनाओं की स्वीकृति आदि से संबंधित आवेदन लिए गए। जिसमे पदाधिकारियों के द्वारा कई आवेदनों पर ऑन द स्पॉट यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समाधान किया गया जिससे आमजनों में खुशी देखी गई। वहीं संबंधित पदाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को दिए गए आवेदनों पर अविलंब नियमसंगत कार्रवाई करते हुए समस्या का निराकरण करने की बात कही। "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभाग की योजनाओं का प्रदर्शन करते हुए स्टॉल लगाया गया। जिसमे कृषि, पशुपालन, जेएसएलपीएस, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, केसीसी, अंचल, प्रखण्ड सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी के साथ ही उनकी समस्याओं का आवेदन भी जमा किया गया। इस मौके पर विभिन्न परिसंपत्तियां भी वितरित की गई। उपरोक्त कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, जिले से प्रतिनियुक्त किए गए विभिन्न पदाधिकारी गण, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया , प्रमुख, अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित थे|

Godda News: उपायुक्त के जनता दरबार में 16 फरियादी आए

Posted: 14 Dec 2021 07:35 AM PST


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देशानुसार जिला नजारत उप समाहर्ता मनोज कुमार के द्वारा आज दिनांक 14.12.2021 दिन मंगलवार को जनता की फरियाद को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए सुना गया। जिसमें जिले के दूरदराज के गांव से 16 लोगों ने आकर अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति वयक्त की| सभी के शिकायतों को बारी-बारी से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ज्ञात हो कि उपायुक्त अथवा अन्य वरीय पदाधिकारी के द्वारा प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से 1.00 वजे अपराह्न तक जनता की समस्याओं को सुना जाता है। जिसमें जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। आज जनता अपनी अपनी समस्या लेकर आए जिनमें निम्न है:- जमीन संबंधी विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना , विधवा पेंशन , पेंशन संबंधी मामले, राशन कार्ड से संबंधित मामले सहित अन्य संबंधित आवेदनों को सुनकर संबंधित विभाग को कार्यवाही करने के लिए निदेशित किया गया।

Godda News: आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 4 पंचायतों में 15 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा

Posted: 14 Dec 2021 07:25 AM PST



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम दिनांक 15.12.2021 को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 15 सहित 04 पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत में, गोड्डा प्रखंड अंतर्गत सैदापुर पंचायत में, मेहरमा प्रखंड अंतर्गत डोय पंचायत में, पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत तरखुट्टा पंचायत में आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित की जाएगी।जिलेवासियों से अपील है कि संबंधित प्रखंडों के पंचायतों के पंचायतवासी योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उक्त शिविर में जाएं। वे इन शिविरों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन दे सकते हैं। इसके अलावा अन्य योजनाओं से संबंधित किसी भी समस्या के निष्पादन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही वैसे लोग जिन्होंने अभी तक कोविड-19 का टीका नहीं लिया है वे भी इन शिविर में भाग लेकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं।

Panjwara News: दो बोतल विदेशी शराब के साथ बाईक सवार दो युवक गिरफ्तार

Posted: 14 Dec 2021 07:05 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा पुलिस ने मंगलवार सुबह दो बोतल विदेशी शराब के साथ बाईक सवार दो युवक को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुये पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि मंगलवार सुबह नियमित गश्ती के दौरान पंजवारा थाना के एएसआई अरुण कुमार सिंह ने माराटीकर के पास बाईक सवार दो युवक को शक के आधार पर रोका । तलाशी के दौरान बाईक के डिक्की 

से दो बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया मौके से बाईक को जब्त करते हुये दोनो युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान संतोष कुमार और प्रीतम कुमार के रूप में हुई है दोनों युवक बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तार दोनों युवकों पर बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को बुधवार को जेल भेज दिया जाएगा। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Rewari News : गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का आजाद हिद फौज का रिकॉर्ड गौरव गाथा इतिहास को ढुढकर परिवारों तक पहुँचाने में करें मदद

Posted: 14 Dec 2021 05:34 AM PST

एक दशक में आर्थिक मानसिक शारीरिक रूप से अमानवीय यातनाएं सहकर स्वतंत्रता सेनानी रिकॉर्ड के आधार पर सैकड़ों गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का रिकॉर्ड आजाद हिद फौज राष्ट्रीय अभिलेखागार कार्यालय से ढुढकर राज्य सरकार तक पहुँचाया गया है यह अधययन आसान नहीं रहता है लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध अग्रेजी सेना के जवानों व शहीद जवानों की युनिट आर्मी नमबर नाम पता मिलने पर उनका आजाद हिद फौज रिकॉर्ड ढुढना आसान रहता है अतः राज्य सरकार से दिलवाने का पुनः बार बार फिर से अनुरोध किया जाता रहा है एवं आजाद हिद फौज का रिकॉर्ड न मिलने कारण हरियाणा के जवानों व शहीद जवानों की विधवाओं आश्रितों कि स्वतंत्रता सेनानी सममान पैशन फाईलों को अस्वीकार किया गया था उन शहीद जवानों का नाम समारको गौरवपटटौ पर लिखा गया है अतः उनकों अग्रेजी सेना का जवान पाया गया था अब उनका आजाद हिद फौज पाया जाता है यह समाचार पैपरो यूट्यूब टेलीविजन चैनलों पर दिया जाता रहा है उसे देख कर परिवारों दवारा अग्रेजी सेना युनिट आर्मी नमबर नाम पता दिया जा रहा है उससे दिन प्रति दिन उनका आजाद हिद फौज का रिकॉर्ड ढुढकर परिवारों तक पहुँचाना आसान होता जा रहा है उसके लिए मिडिया मदद भी अतिमहत्वपूर्ण है



आजादी के अर्मत महोत्सव में सरकार द्वारा समाचारों में आम जनता से आहवान किया जा रहा है कि उनके पास किसी गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी का रिकॉर्ड गौरव गाथा इतिहास है सरकार तक पहुँचाये ताकि उनका भी सममान किया जा सकें उनका भी इतिहास आम जनता तक पहुँचें अतः मिडिया यह समाचार दिखाकर परिवारों तक समाचार पहुँचाये ताकि उनका भी आजाद हिद फौज का रिकॉर्ड ढुढकर दिया जा सकें. श्री भगवान फौगाट : रेवाड़ी : 9416882290

Rewari News : अतिथि अध्यापक संघ हरियाणा संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक चिरंजीव राव को ज्ञापन सौंपा

Posted: 14 Dec 2021 05:17 AM PST

रेवाडी। समस्त अतिथि अध्यापक संघ हरियाणा संघर्ष समिति ने जिलाध्यक्ष नरेश यादव के नेतृत्व में विधायक चिरंजीव राव को उनके निवास स्थान माडल टाउन रेवाडी में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाख खट्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। अतिथि शिक्षिकाओं ने अपने खून से लिखे पत्र में गत 8 सितंबर को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया वायदा पूरा करने की याद दिलाते हुए मांग करी है कि हरियाणा प्रदेश के सभी अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाए। 



विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि बडे दुख की बात है कि अतिथि शिक्षिकाओं को अपने खून से पत्र लिखना पड रहा है। श्री यादव ने बताया कि अपने ज्ञापन में इन्होंने मांग करी है कि अतिथि अध्यापकों को सभी लाभ दिए जाएं जो नियमित अध्यापकों को मिलते हैं। जब अतिथि अध्यापक भी नियमित अध्यापकों जितना काम करते हैं तो उनको भी सभी लाभ देने में सरकार को क्या एतराज है। सब का साथ सबका विकास नारा देने वाली सरकार की सच्चाई आपके सामने है, ये तो बहूत बडा भेदभाव किया जा रहा है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी अतिथि अध्यापकों की आवाज उठाएगी। रोड से लेकर विधानसभा तक कांग्रेस पार्टी अतिथि अध्यापकों के साथ है। आगामी 17 से दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में भी अतिथि अध्यापकों की मांगों को रखा जाएगा। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री जी ने अतिथि अध्यापकों से वायदा किया है तो उसे पूरा करना चाहिए। 
इस मौके पर अतिथि अध्यापकों में राजेश कुमार, कौशल वश्ष्ठि, डा. नरेंद्र पाल, मोहनलाल, ईश्वर, नरेश यादव, भरत सिंह, बृजेश, कमलेश, सूरजभान शास्त्री इत्यादि मौजूद रहे। 

Rewari News : तीन दिवसीय गीता महोत्सव का सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों व पारितोषिक वितरण के साथ समापन

Posted: 14 Dec 2021 05:13 AM PST

रेवाड़ी 14 दिसंबर : गीतापुरम में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव और तीन दिवसीय गीता महोत्सव के अंतिम दिन गुरुग्राम मंडल आयुक्त राजीव रंजन ने डीसी यशेन्द्र सिंह के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा विभागों ने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बहुत ही सराहनीय ढंग से  प्रदर्शित किया हैं। राजीव रंजन ने इस अवसर पर पूर्व रिसालदार नसन्हड़ सिंह मिल्ट्री क्रॉस के परिजन व जिले के वॉर हीरो को सम्मानित किया तथा सेवानिवृत मेजर जनरल डा. वीके सिंह का संदेश पढक़र सुनाया।



इस दौरान आयुक्त राजीव रंजन व उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि  सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा और जिला प्रशासन  रेवाड़ी की ओर से गीतापुरम में पिछले तीन दिनों से चले रहेअंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का मंगलवार की शाम गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पारितोषिक वितरण के साथ समापन हो गया। गीता जयंती समारोह का आगाज जितना शानदार रहा, इसका आयोजन भी उससे कहीं उत्कृष्ट व सराहनीय रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मंडलायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि गीता भारतीय संस्कृति की धरोहर का  मूल सार है, जो ज्ञान, धर्म और कर्म को प्रतिपादित करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा गीता महोत्सव कुरूक्षेत्र के साथ-साथ सभी जिलों में मनाने का निर्णय सराहनीय है, जिसके चलते पिछले तीन दिनों से गीता पर आधारित कार्यक्रम से भक्ति भावना को बल मिला है। उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान को धारण करने और अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए नागरिकों को अपना योगदान देना चाहिए, तभी भारत एक बार फिर से विश्व में ज्ञान गुरू की उपाधि प्राप्त करेगा।



समारोह के मुख्य अतिथि राजीव रंजन ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में संसार की सभी समस्याओं का समाधान है। गीता को जितनी बार पढ़ा जाए, हर बार जीवन को समझने का नया संदेश अलग तरीके से सामने आता है। गीता व्यक्तिगत विकास , मोह व लालच से निकलने का सशक्त साधन है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की आध्यात्मिक मूल्यों से समृद्ध सोच का परिचायक है।  



डीसी यशेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि राजीव रंजन का कार्यक्रम में पधारने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस भव्य आयोजन में आपकी उपस्थित हमारे लिए प्ररेणा स्वरूप है। उन्होंने कहा कि  गीता जैसे ग्रंथ  हमारे जीवन में पथ प्रदर्शक का काम करते हैं । आज हमारी देश की सभ्यता व संस्कृति का पूरे विश्व में अनुसरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी दूरगामी सोच के चलते आज आमजन की सुविधा को लेकर कई पहल शुरू की गई है और अंतोदय का सपना साकार करने की दिशा में बहुत ही कल्याणकारी योजनाओं के तहत काम किया जा रहा है।

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने गीता जयंती में भाग लेने वाले प्रतिभागियों, समाज सेवी संस्थाओं, जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया। उन्होंने इस अवसर पर दीपदान भी किया।

एडीसी आशिमा सांगवान ने तीन दिवसीय कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि  जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह के मार्ग दर्शन में प्रशासन के साथ -साथ विभिन्न संस्थाओं ,संगठनों का बेहतरीन आपसी तालमेल रहा जिसकी बदौलत रेवाड़ी इस बार भी भव्य ढंग से गीता महोत्सव का आयोजन सफल हुआ।

उन्होंने  गीता महोत्सव और आजादी के अमृत महोत्सव  के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, जिले के प्रबुद्ध व गणमान्य नागरिकों व समारोह में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समारोह में दर्शकों की भारी भीड़ से यह सिद्ध हुआ है कि रेवाड़ी के लोगों की श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति गहन आस्था व रूचि है।



समापन समारोह में एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव,एसडीएम बावल संजीव कुमार, नगराधीश रोहित कुमार, सिंह, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीईओ राजेश कुमार, डीईईओ कपिल पूनिया, डीआरओ राजेश ख्यालिया, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, एआईपीआरओ सुरेश गुप्ता, कर्नल जेडी सिंह, रवि चौहान, अजय मितल, रिपुदमन गुप्ता, डा. रामफल शास्त्री, दलीप शास्त्री, अनील कुमार, नेमीचन्द संडिल्य, आर एस ओ रमेश वशिष्ठ, सतीश मस्तान, आर के जांगड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण उपस्थित रहें। प्रदीप जैलपुरिया व डा. ज्योत्सना ने कार्यक्रम में सफल मंच संचालन की भूमिका निभा कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Rewari News : ग्राम मून्दी की होनहार बेटी नैन्सी से राजकीय उच्च विद्यालय के विद्यार्थी रूबरू हुए

Posted: 14 Dec 2021 04:54 AM PST

समग्र शिक्षा विभाग हरियाणा की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को अनुप्राणित करने के लिए क्षेत्र की होनहार प्रतिभाओं को रोल मॉडल के रूप में चुन कर विद्यालयों में आमंत्रित किया जाता है। इसी क्रम में शहीद रामसिंह मेहता राजकीय उच्च विद्यालय मूंदी खण्ड खोल जिला रेवाड़ी में विद्यार्थियों को ग्राम मून्दी की होनहार बेटी नैन्सी सिंह से रूबरू होने का सुअवसर प्राप्त हुआ। 



एमबीए, एलएलबी शिक्षा प्राप्त नैन्सी सिंह ने विद्यार्थियों को अनेक प्रेरक प्रसंग सुनाए । विद्यार्थी काल के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सदैव अपना लक्ष्य ऊँचा रखें तथा उसे प्राप्त करने के लिए अपना सौ प्रतिशत  योगदान करें । इस अवसर पर उनके साथ आए हुए रेजांगला शौर्य समिति के महासचिव उनके पिता एडवोकेट नरेश चौहान ने सरकार की इस पहल से विद्यार्थियों को मिलने वाली प्रेरणा पर विस्तार से चर्चा की। 



मुख्याध्यापक नेमीचंद शाण्डिल्य ने विद्यार्थियों को रोल मॉडल के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र के समुन्नयन के लिए यह आवश्यक हो जाता है कि शिक्षक श्रेष्ठ नागरिक तैयार करने के लिए सदैव तत्पर रहें।स्कूल प्रबंधन समिति की ट्रेनिंग में आए हुए सदस्यों को नई शिक्षा नीति 2020 में अपनी भूमिका पर खरा उतरने की अपील करते हुए मुख्याध्यापक ने सभी को मिलकर विद्यार्थियों के हित में कार्य करने पर विशेष बल दिया। वरिष्ठ गणित प्राध्यापक बाबूलाल शर्मा और मौलिक मुख्याध्यापिका सुशीला कुमारी  ने आगंतुकों का स्वागत किया। डीपीई कृष्ण कुमार ने उत्तम मंच संचालन किया। एबीआरसी पूजा यादव ने ऐसे कार्यक्रमों के होते रहने पर बल दिया। पीजीटी भूगोल सुनील यादव, विज्ञानाध्यापक कृष्ण मुरारी, लिपिक प्रताप सिंह और भारत भूषण राव ने विशेष योगदान किया। एडवोकेट नरेश चौहान ने विद्यार्थियों को रेजांगला शौर्य साहित्य विद्यार्थियों में वितरित किया। इसी क्रम में विद्यार्थियों ने राजकीय स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 की आनलाइन फाइनल रिहर्सल में भी भाग लिया तथा आवश्यक निर्देश सुने। रोल मॉडल को 1100/ का चैक दिया गया और जलपान करवा कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Rewari News : भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार

Posted: 14 Dec 2021 04:26 AM PST

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एक लावारिस शव का अंतिम संस्कार किया है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा युवा मोर्चा रेवाड़ी के जिला सचिव आदिनायक गौड ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि 11 दिसम्बर को एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र 60 वर्ष है मृत अवस्था में है। उपरोक्त घटना की सूचना उन्होने बावल थाना प्रभारी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक को पहचान के लिए बावल के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया था। 



72 घंटे बाद तक भी पहचान न होने पर मंगलवार को मृतक के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम होने के बाद युवा मोर्चा के पदाधिकारियों विपिन कौशिक, मोहित कौशिक, संदीप बेरवाल, कमल यादव, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप चौहान, मण्डल अध्यक्ष अमरसिंह के सहयोग से पुलिस प्रसासन से महिपाल इन्वेस्टगेशन ऑफिसर व संजय की मौजूदगी में मृतक व्यक्ति का दाह-संस्कार किया गया।

Dumka news: मसलिया में बिजली चोरी पर आठ पर प्राथमिकी दर्ज

Posted: 13 Dec 2021 05:34 PM PST

श्रोत-google

ग्राम समाचार, दुमका। मसलिया प्रखंड के खुटोजोरी पंचायत सचिवालय के समीप शिविर लगाकर बिजली विभाग की ओर से एक मुश्त निबटारा योजना के तहत बिजली बिल भुगतान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 41 बिजली उपभोक्ताओं से कुल से 2 लाख 35 हजार रुपये की वसूली की गई । शिविर में सात उपभोक्ताओं ने एकमुश्त निबटारा योजना योजना का लाभ अपना सारा बकाया बिजली जमा कर सूद माफी का लाभ लिया। बिजली विभाग की ओर से करवाई करते हुए। ग्यारह लोगों का दस हजार से अधिक बिजली बिल वालों का कनेक्शन काटा गया वहीं कुल आठ  उपभोक्ताओं मगाराम रुज पिंडारी, राजू मंडल गुंदलिया, सीताराम साह,फुदु मियां गुमरो, हसिम मियां,बदरुद्दीन मियां,जुवेद मियां राहमुद्दीन मियां बड़ा डुमरिया पर अवेध टोका लगाकर बिजली चोरी करते पाए जाने पर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने मसलिया थाना में मामला दर्ज कराया है। जिसपर भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत धारा 135  के तहत मसलिया थाना में केस दर्ज किया गया है।

Bounsi News: पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

Posted: 13 Dec 2021 10:15 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र स्थित कुडरो मोर समिति से पुलिस ने सोमवार को एक स्कॉर्पियो वाहन पर सवार दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुडरो मोर समीप झारखंड की तरफ से आ रहे वाहन के जांच के दौरान 375ml की दो बोतल विदेशी शराब बरामद किया। साथ ही 

स्कॉर्पियो पर सवार दो शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शराब तस्कर की पहचान पोड़ैयाहाट थाना अंतर्गत धेनुकटा गांव के हैदर अंसारी के पुत्र, हसनैन अंसारी एवं पोड़ैयाहाट के पुराना बाजार के मुन्ना लाल साह के पुत्र, राहुल कुमार साह के रूप में हुई है। जानकारी देते प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि, दोनों शराब तस्कर को कोरोना जांच के बाद जेल भेज दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Post Bottom Ad

Pages