आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 14, 2021

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: 16 दिसम्बर के अमृत महोत्सव आयोजन के लिए यहां है रुट डाइवर्जन..

Posted: 14 Dec 2021 07:14 AM PST


वाराणसी, जौनपुर और भंवरनाथ से रोडवेज आने वाले वाहनों का बदलेगा रास्ता

कर्यक्रम के लिए डीएवी व जीजीआइसी में होंगी वाहन पार्किंग

आजमगढ़ : शहर के जजी कचहरी के मैदान में 16 दिसंबर को आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान घर से जल्दी निकलने की जरूरत है, क्योंकि पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट करने का निर्णय ले लिया है।
उस दिन सुबह छह बजे से आयोजन की समाप्ति तक

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: जजी कचहरी के मैदान में 16 दिसंबर को गूंजेगा वंदेमातरम

Posted: 14 Dec 2021 06:57 AM PST


आजादी के इतिहास और जाने-अनजाने नायकों से परिचित कराना है अमृत महाेत्सव का मकसद - डा० पीयूष सिंह यादव

मुंबई से आए स्पेशल बैंड दल के प्रदर्शन से होगी शुरुआत

आजमगगढ़ : शहर के जजी कचहरी के मैदान में 16 दिसंबर काे आयोजित स्वाधीनता का अमृत महोत्सव में युवाओं को आजादी के इतिहास से परिचित कराया जाएगा। कार्यक्रम का मकसद है कि अपने देश के उन युवाओं को इतिहास के पन्नों के

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: आय बढ़ाने को करें एक साथ कई फसलों का उत्पादन: डीएम

Posted: 14 Dec 2021 06:38 AM PST



दो दिवसीय कृषक गोष्ठी व प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ

बहुत कम लगता है धन,फसलों का अधिक से अधिक बीमा करायें- राजेश कुमार , डीएम

आजमगढ़: राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत मंगलवार को नेहरू हाल में दो दिवसीय कृषक गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये कृषकों से डीएम राजेश कुमार ने कहा कि कृषि में वैज्ञानिकों से सम्पर्क कर आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाय। कृषक भाई अपनी आय को बढ़ाने के लिए एक साथ कई फसलों का उत्पदान करें। बढ़ते हुए परिवार के कारण कृषि योग्य भूमि कम होती जा रही है, इसलिए परम्परागत खेती को छोड़कर आधुनिक एवं नई प्रजातियों के उत्पादन को बढ़ावा दें। उन्होने कहा कि अब दो फसलों की बजाय साल में 3-4 बार खेती कर फसलों का उगायें।
जिलाधिकारी ने कृषकों से अपील किया कि फसलों का अधिक से अधिक बीमा करायें, जिससे प्राकृतिक आपदा से फसलों के नुकसान होने पर सरकार द्वारा अधिक से अधिक मुआवजा प्राप्त हो सके। उन्होने कहा कि बीमा कराने की धनराशि बहुत कम है, इसलिए सभी लोगों को बीमा जरूर कराना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की जमीन कृषि योग्य पर्याप्त एवं उपजाऊ है, यहॉ की मिट्टी में काफी मात्रा में नमी पायी जाती है, इसलिए फूल, मशरूम एवं गन्ना की खेती को बढ़ावा दें। उन्होने कहा कि कृषक भाई अधिक से अधिक पशुपालक/कृषि कार्ड बनवायें। कहा जनपद के प्रगतिशील कृषकों को चिन्हित कर आधुनिक कृषि तकनीक का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें। विभागीय अधिकारी जनपद में भ्रमण कर कृषक भाईयों को अधिक उत्पादन वाले फसलों के बीज की जानकारी दें तथा उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होने कहा कि बड़े कृषकों को देखकर छोटे कृषकों को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों ने एक आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई । जिसमें बदरी पौधशाला एवं मधुमक्खी विकास केन्द्र, राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, विवेक मशरूम फर्म, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, राष्ट्रीय कृषि विकास, पशुपालन विभाग, गन्ना विकास विभाग, आजमगढ़ दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड/महताब साड़ी उद्योग, राजकीय कृषि बीज भण्डार/कृषि रक्षा इकाई, अभिमन्यु किसान गोष्ठी, दिवस मुरब्बा, अचार एवं आंवला लड्डु, महक इण्डिया अगरबत्ती द्वारा लगाए गए स्टाल आकर्षण के केंद्र में रहे। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी आजमगढ़ ममता सिंह यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तथा किसान उपस्थित रहे।

आज़मगढ़: बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे किसान की मौत

Posted: 14 Dec 2021 06:12 AM PST


देवगांव थाना क्षेत्र के अकोली मोंड के पास तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

आजमगढ़: देवगांव थाना क्षेत्र के अकोली मोंड के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार बाइक की की टक्कर लगने से एक किसान

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: मुकदमे से नहीं डरेगा अधिवक्ता समाज, लड़ेंगे सम्मान की लड़ाई

Posted: 14 Dec 2021 06:00 AM PST


सगड़ी में लेखपाल और वकील के बीच हाथापाई का मामला गर्म ही रहा

अधिवक्ता समिति ने जबरदस्त प्रदर्शन कर एकतरफा केस दर्ज होने पर आक्रोश जताया

आजमगढ़: सगड़ी तहसील में एक सप्ताह पूर्व हुए लेखपाल और वकील के बीच हाथापाई को लेकर आंदोलन अब और तेज हो गया है। जहां एक तरफ लेखपाल वकील की गिरफ्तारी और उनका लाइसेंस रद करने के लिए अड़े हुए हैं, वही वकीलों ने इस

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: अधिवक्ता की गिरफ्तारी तक चलता रहेगा धरना प्रदर्शन- कर्मचारी संयुक्त संघ

Posted: 14 Dec 2021 05:53 AM PST


हाथापाई के विरोध में कर्मचारी संयुक्त संघ का धरना छठवें दिन भी जारी

सगड़ी में कर्मचारियों और वकीलों के विवाद में अड़े हैं दोनो पक्ष

आजमगढ़: अधिवक्ता प्रतीश यादव और लेखपाल अमित सिंह के बीच हुई हाथापाई को लेकर मंगलवार को भी कर्मचारी संयुक्त संघ सगड़ी के कर्मचारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: विश्व हिंदू परिषद ने दीप जला किया शहीदों को नमन

Posted: 14 Dec 2021 05:26 AM PST


अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'एक दिया शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आजमगढ़: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद आर्यमगढ़ द्वारा मंगलवार की शाम एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें विहिप ने नगर के रैदोपुर तिराहे पर स्थित शहीद भगत सिंह, महाराणा

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत

Posted: 14 Dec 2021 05:18 AM PST


बहन की शादी का कार्ड छपवाने गए थे परशुरामपुर बाजार

महराजगंज क्षेत्र के सरदहा-शिवपुर मार्ग पर चपरी पुल के पास हुआ हादसा

आजमगढ़: महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा-शिवपुर मार्ग स्थित चपरी गांव के पुल के समीप सोमवार की रात 10 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव के राजकुमार यादव (35)

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: 12 लाख के अपव्यय में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Posted: 14 Dec 2021 05:08 AM PST


अजमतगढ़ ब्लाक के डिघवनिया काजी में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई

02 इंटरलॉकिंग कार्यों में 12,98,807 रुपये का पाया गया है अपव्यय

आजमगढ़: अजमतगढ़ ब्लाक के डिघवनिया काजी में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी को 12.98 लाख अपव्यय के माले में जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। गांव में इंटर लाकिंग का निमार्ण किया गया

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: सराहनीय सेवा के लिए 104 पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

Posted: 14 Dec 2021 04:40 AM PST


एसपी ने इमानदारी,सत्य निष्ठा से ड्यूटी करने वाले कर्मियों के बैंक खाते में नकद राशि भेज कर सम्मानित किया


आजमगढ़: एसपी अनुराग आर्य ने इमानदारी व सत्य निष्ठा के साथ ड्यूटी करने वाले 104 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा से पुरस्कृत किया। एसपी ने सराहनीय सेवा से पुरस्कृत 104

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: 25 आदतन अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, देखें कौन कौन हैं ....

Posted: 14 Dec 2021 04:29 AM PST


एसपी अनुराग आर्य ने अपराधियों पर सख्त करवाई के लिए उठाया कदम

आजमगढ़: जिले में आएदिन हो रही अपराधिक घटना पर नियंत्रण पाने व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले मेंआदतन अपराध करने वाले

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: चारों दिशाओं से निकली तिरंगा जनजागरण यात्रा,चढ़ा देशप्रेम का रंग

Posted: 13 Dec 2021 07:01 AM PST




अमृत महोत्सव में हाइडिल चौराहा, बेलइसा, बलरामपुर और भंवरनाथ से निकाली गई तिरंगा यात्रा

जनजागरण को हर गांव व मोहल्ले में यह यात्रा जाएगी- अजय अग्रवाल, नगर सह संचालक

आजमगढ़: शहर क्षेत्र में सोमवार को आजादी के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव, पाकिस्तान पर जीत के 50 वर्ष, चौरी चौरा कांड के 100 वर्ष, प्रकाश पर्व के 500 वर्ष के अन्तर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली गई इस यात्रा के माध्यम से वीर-शहीदों की वीर गाथाओं के बारे में युवाओं को बताया जा रहा है। जिससे यह युवा आजादी के वीरों के बलिदान को समझ सकें। इसमें खास बात है कि इतिहास के पन्ने में दर्ज न होने वाले उन वीर सेनानियों के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वत्र न्योछावर कर दिया था। सोमवार को शहर के चार कोनों से निकली तिरंगा यात्रा नगर के मध्य वीर कुंवर सिंह पार्क पर पहुंच कर समाप्त हुई। जिले में 19 नवम्बर से 19 दिसम्बर तक यह यात्रा निकाली जा रही है। 16 दिसम्बर को वृहद आयोजन किया जाएगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और बाहर से आने वाले अतिथियों का उद्बोधन होगा और उन बलिदानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी जिन्हें इतिहास ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया या जो प्रकाश में आए ही नहीं। आरएसएस के नगर सह संचालक अजय अग्रवाल ने बताया कि इस जनजागरण अभियान के तहत हर गांव व मोहल्ले में यह यात्रा जाएगी। इसके साथ ही भारत मां का गान व आरती की जाएगी। सभी चारों मार्गों से होते हुए इस यात्रा का शाम चार बजे समापन किया गया। इस यात्रा के माध्यम से चौरी-चौरा के 100 वर्ष पूरे होने सहित आजादी की लड़ाई की महत्वपूर्ण तिथियों व योद्धाओं को याद किया गया है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। जिससे हमारी आने वाली युवा पीढ़ी प्रेरित हो सके। शहर के चार अलग-अलग दिशा के सिधारी हाइडिल चौराहा, बेलइसा मंडी चौराहा, बलरामपुर और भंवरनाथ चौराहे से तिरंगा यात्रा निकली, जिसका समापन कुंवर सिंह उद्यान में किया गया।

आज़मगढ़: सपा के नए पदाधिकारियों का समारोहपूर्वक हुआ स्वागत

Posted: 13 Dec 2021 06:43 AM PST


रामदरस यादव अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष व मनोज यादव युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव बने

दोनों लोगों की वजह से जिले का मान बढ़ा है- विजय यादव , जि०पं० अध्यक्ष

आजमगढ़: रामदरस यादव एडवोकेट को समाजवादी अधिवक्ता सभा का जिला अध्यक्ष एवं मनोज यादव को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर समाजवादी

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: सर्द हवाओं के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब,श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Posted: 13 Dec 2021 06:21 AM PST



गोविंद सरोवर में स्नान कर श्रद्धालुओं ने चढ़ाई कच्ची खिचड़ी व लाल गन्ना

गोविंद साहब मेले में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं कई जनपदों के लोग

आजमगढ़ : सर्द हवा के झोंके के बीच आंधी बनी आस्था और उमड़ पड़ा सैलाब। ये नजारा था आजमगढ़-अंबेकरनगर की सीमा पर स्थित गोविंद साहब धाम का। गोविंद दशमी पर स्नान के लिए पहुंचे कई जनपदों के लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने सोमवार की भोर होते ही गोविंद सरोवर में डुबकी लगाई। इस दौरान गोविंद साहब के जयकारे से पूरा धाम गूंज रहा था। श्रद्धालु गोविंद सरोवर में स्नान के बाद बाबा की समाधि की ओर हाथ में प्रसाद और मन में मन्नत लेकर पहुंचते रहे। हर तरफ सुनाई दे रही थी एक ही गूंज बोलो गोविंद साहब की जय। कुछ लोगों ने आधी रात के बाद से ही स्नान करना शुरू कर दिया था, लेकिन अधिकतर लोगो ने ब्रह्म मुहूर्त में ही स्नान के बाद दर्शन किया। इस मुहूर्त में स्नान का अधिक फलदायी माना जाता है। मेले में एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी। भोर में लगा कि आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और इस तरह गोविंद साहब का 232वां स्नान समाप्त हुआ।
श्रद्धालुओं ने गोविद साहब दरबार में प्रसाद के रूप में चावल व उर्द के दाल की कच्ची खिचड़ी के साथ लाल गन्ना चढ़ाया। स्नान और बाबा की समाधि पर शीश झुकाने के बाद भीड़ मेले में पहुंची। मेले में खजला, लाल गन्ना, लकड़ी निर्मित सामान, दुधारू पशुओं व बच्चों के मनोरंजन के समान आदि की जमकर खरीदारी हुई। सुरक्षा के मामले में हर कदम पर एहतियात बरती जा रही थी। जगह-जगह क्लोज सर्किट कैमरा लगा था। अतरौलिया प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव अमडी तक अपने जवानों के साथ दिख रहे थे। गोविंद साहब मेले में हर कोई पहुंचता तो है लेकिन उनकी सोच अलग-अलग होती है। कोई मेले के बहाने खरीदारी करने तो कोई स्नान व पूजा के बाद अपने घर का रास्ता पकड़ता है। कई जिलो से आने वाले लोग समाधि पर शीश झुकाने के बाद भी तब तक वहां से नहीं हटते जब तक समाधि के गुंबद से सरककर गिरा एक दाना प्रसाद उनके हाथ तक नहीं पहुंच जाता है। समाधि के चारों तरफ खड़े लोगों ने बताया कि बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो समाधि तक नहीं पहुंच पाते हैं तो गुंबद के ऊपर ही प्रसाद चढ़ा देते हैं जो गिर कर नीचे आता है वही प्रसाद जिस किसी के हाथ में आ जाता है उस पर गोविद साहब की विशेष कृपा मानी जाती है।

आज़मगढ़: चाचा की हत्या में आरोपित भतीजा साथी संग गिरफ्तार 

Posted: 13 Dec 2021 06:04 AM PST


मेंहनगर के गंजोर गांव के पास एक दिन पूर्व राड से प्रहार कर की गई थी हत्या

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर लिया

आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव के समीप राड से प्रहार कर चाचा को मौत के घाट उतारने वाला भतीजा अपने साथी के साथ सोमवार को लखरांव पोखरे के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की राड भी बरामद कर लिया है। पकड़ा गया सूरज चौहान गंजोर गांव, जबकि उसका साथी शिवा चौहान सरदारगंज का निवासी है। दिनांक 11.12.21 को सकलदीप चौहान पुत्र गंगा चौहान निवासी गंजोर थाना मेहनगर व पत्नी के साथ अपनी दुकान तहसील मेहनगर से अपने गांव गंजोर की ओर जा रहे थे कि टिल्लू यादव के खेत के सामने सकलदीप का पट्टीदार सूरज चौहान पुत्र प्रदीप चौहान निवासी ग्राम गंजोर थाना मेहनगर (सकलदीप का भतीजा) तथा एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात जो मोटरसाइकिल चला रहा था ने सकलदीप को रोक कर लोहे की रॉड से सिर पर वार कर गिरा दिया तथा मौके से भाग गया । सकलदीप को इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा सकलदीप को मृत घोषित कर दिया गया ।
प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय ने बताया कि विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गंजोर में हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त सूरज चौहान व शिवा चौहान लखरांव पोखरा पर मंदिर के पास बैठा हैं। उसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया।

आज़मगढ़: सड़क हादसों में बाइक सवार युवक और किसान की मौत

Posted: 13 Dec 2021 05:48 AM PST


फूलपुर क्षेत्र के सुदनीपुर के पास अज्ञात वाहन से भिड़ी बाइक

अम्बारी में हादसे में घायल किसान की भी इलाज के दौरान मौत

आजमगढ़: फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर के पास रविवार की रात बाइक से जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: पुरानी पेंशन बहाली पर शिक्षकों ने भरी हुंकार,कहा, लेकर मानेंगे

Posted: 13 Dec 2021 05:36 AM PST


प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर धरना दिया

आजमगढ़ : अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को ब्लाक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। पुरानी

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: प्रधान व सचिव पर मुकदमे के विरुद्ध खड़े हुए कई गांवों के प्रधान

Posted: 13 Dec 2021 05:11 AM PST


सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक पर बैठक कर किया प्रदर्शन

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक पर सोमवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्र, ग्राम प्रधान अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें काजी

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: लापता रहे युवक का लालडिग्गी के पास पोखरी में मिला शव

Posted: 13 Dec 2021 05:04 AM PST


शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालडिग्गी मातबरगंज बंधे स्थित पोखरी में शव मिला

आजमगढ़: शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालडिग्गी मातबरगंज स्थित बंधे स्थित पोखरी में सोमवार की शाम शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: बैंक में व्यापारी के बैग से रुपये उड़ा रहा चोर रंगे हाथ पकड़ा गया

Posted: 13 Dec 2021 04:54 AM PST


सुरक्षा गार्डों ने पिटाई कर किया कोतवाली पुलिस के हवाले

शहर के सिविल लाइन स्थित यूबीआई बैंक की शाखा की घटना

आजमगढ़: शहर के एक बैंक में सोमवार की दोपहर को रुपये जमा करने के लिए आए व्यापारी के बैग से 50 हजार रुपये उड़ा रहे चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए चोर की

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: जिलाधिकारी के गनर की ब्रेन हैमरेज से मौत,शोक व्याप्त

Posted: 13 Dec 2021 04:34 AM PST



04 सालों से डीएम की सुरक्षा में तैनात थे वाराणसी के चोलापुर निवासी चेतन आनंद पटेल

डीएम ने पत्नी व स्वजन से बात कर ढांढस बंधाया

आजमगढ़: वाराणसी के चोलापुर निवासी व जनपद के जिलाधिकारी के गनर की रविवार की ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages