Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 11, 2021

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड : सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, इस बार हंगामेदार रहा सत्र

Posted: 11 Dec 2021 11:40 AM PST

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र में इस बार देहरादून में आयोजित किया गया। इस बार का सत्र हंगामेदार रहा। विपक्ष ने सरकार को विशेषाधिकार समेत खनन के मामले को लेकर जमकर घेरा और सदन में हंगामा करते हुए वॉक आउट किया। आज सत्र की कार्यवाई कई बार स्थगित हुई और साथ ही सीएम के पीआरओ के एसपी को लिखे गए लेटर को लेकर  सरकार को जमकर घेरा। विपक्ष ने सरकार को सदन के बाहर से लेकर अंदर तक घेरा। आज

उत्तराखंड : CM के PRO के लेटर हेड कांड के बाद शासन का ‘आदेश BOMB’

Posted: 11 Dec 2021 06:40 AM PST

देहरादून : उत्तराखंड की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया जब सीएम के पीआरओ का लेटर हेड वायरल हुआ जिसमे सीएम के पीआरओ ने बागेश्वर एसपी को पुलिस द्वारा सीज किए गए तीन ट्रकों को छोड़ने के निर्देश दिए। लेटर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और मामला गर्मा गया। विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा। वहीं इसके बाद पीआरओ चंदन सिंह बिष्ट को सस्पेंड किया। वहीं अब मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आंनद वर्धन ने बड़ा आदेश

उत्तराखंड में गजब का डॉक्टर, हिलता दांत छोड़ निकाल दिया सही दांत

Posted: 11 Dec 2021 05:40 AM PST

पौड़ी। डॉक्टरों को भगवान कहा जाता है। लेकिन आज कल के टाइम में कई झोलाछाप डॉक्टर हैं जो घूम रहे हैं और अपनी जेबें भर रहे हैं। बता दें कि इसी के साथ डॉक्टरों के ऐसे ऐसे कारनामे देखने और सुनने को मिल रहे हैं कि अब उनके पास जाने से डर लगता है। पौड़ी के जिला चिकित्सालय से एक ऐसा मामला सामने आया है जो सवाल खड़े करता है कि आखिर डॉक्टर इतनी बड़ी गलती करेगा तो मरीज का क्या होगा। दरअसल जिला चिकित्सालय में

देहरादून ब्रेकिंग : सदन के बाहर PRD जवानों और PWD विभाग के संविदा कर्मियों का प्रदर्शन, ये है मांग

Posted: 11 Dec 2021 04:40 AM PST

देहरादून : विधानसभा में आज शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन है। सत्र के तीसरे दिन की शुरुआत हंगामेदार रही विधानसभा में विशेषाधिकार के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा. वहीं दो बार सदन की कार्रवाई स्थगित की गई। अब सदन की कार्यवाही 3:00 बजे शुरू होगी। लेकिन इससे पहले सदन के बाहर पीआरडी जवानों और पीडब्ल्यूडी विभाग के कनिष्क अभियंता संविदा कर्मी ने प्रदर्शन किया

किच्छा : एनएचएम के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, ये है मांगें

Posted: 11 Dec 2021 03:40 AM PST

किच्छा :राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल के दूसरे सरदार बल्लभ भाई पटेल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भी धरना प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने सरकार दो सूत्रीय मांगों को तत्काल प्रभाव से पूरा करने की अपील की। एनएचएम कर्मचारियों ने कहा कि एनएचएम के संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों ने कोविड काल के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की थी।

CDS रावत की शहादत पर हंसने वालों से आहत फिल्ममेकर अली, हिंदू धर्म अपनाने का लिया फैसला

Posted: 11 Dec 2021 02:40 AM PST

फिल्म निर्माता अली अकबर उन लोगों से खफा हैं जिन्होंने सीडीएस बिपिन रावत के निधन की खुशी मनाई और भद्दे कमेंट किए। इसके बाद फेमस फिल्ममेकर अली अकबर ने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया है। जी हां अकबर ने कहा कि क्योंकि कई मुसलमानों ने सीडीएस रावत की मौत से संबंधित पोस्ट पर स्माइली से प्रतिक्रिया दी थी। एक तरह से उन्होंने खुशी जाहिर की थी। इसलिए वो मुस्लिम धर्म को छोड़ रहे हैं। शीर्ष नेताओं ने भी '

बड़ी खबर : विदेश से देहरादून लौटे 224 लोग ‘लापता’, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Posted: 11 Dec 2021 01:40 AM PST

देहरादून : देश और दुनिया में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने दस्तक दे दी है। देश में भी दो केस बीते दिनों ओमीक्रोन के सामने आए थे। देश में ओमीक्रोन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन इस वक्त की बड़ी खबर देहरादून से है। खबर मिली है कि देहरादून में पिछले 40 दिनों में लौटे 224 लोग 'लापता' हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इन सभी लोगों से सम्पर्क नहीं हो पाया है। जानकारी मिली है

Post Bottom Ad

Pages