Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 27, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


अजाक्स के कर्मचारी नेता ने राजनीतिक पार्टी बनाई, पूरे प्रदेश में लड़ेंगे - MP NEWS

Posted: 26 Jan 2022 10:43 PM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश में सक्रिय सबसे सशक्त कर्मचारी संगठनों में से एक अजाक्स के कर्मचारी नेता श्री रावण वर्मा ने एक नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है। 26 जनवरी को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में समतामूलक समाज पार्टी की घोषणा की गई। 

श्री रावण वर्मा ने शासकीय सेवाओं से त्यागपत्र देने के बाद समतामूलक समाज पार्टी की घोषणा की। अजाक्स की वेबसाइट पर श्री रावण वर्मा का नाम प्रांतीय सचिव की सूची में तीसरे नंबर पर आज भी प्रदर्शित हो रहा है। श्री वर्मा ने भोपाल समाचार डॉट कॉम से चर्चा करते हुए बताया कि समतामूलक समाज पार्टी, कर्मचारी संगठन अध्यक्ष की पॉलिटिकल विंग नहीं है बल्कि एक स्वतंत्र राजनीतिक दल है। 

श्री वर्मा ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में जनता के सामने तीसरा विकल्प बनकर आएंगे। उन्होंने बताया कि हम मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री वर्मा लंबे समय तक कर्मचारी संगठन अजाक्स के पदाधिकारी रहे इसलिए माना जा रहा है कि अजाक्स से जुड़े कर्मचारियों के परिवार समतामूलक पार्टी के लिए काम करेंगे। 

अजाक्स के प्रांत अध्यक्ष श्री जे.एन. कांसोटिया (आईएएस) ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि 26 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में, मैं उपस्थित नहीं था। श्री रावण वर्मा अजाक्स के पदाधिकारी थे, परंतु उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। अब वह किसी भी प्रकार के निर्णय के लिए स्वतंत्र हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. 

यह क्या बात हुई, इंदौर इतना पसंद है कि खंडवा में गुंडागर्दी करने लगा- INDORE NEWS

Posted: 26 Jan 2022 10:14 PM PST

किसी शहर के प्यार में, उस शहर में रहने के लिए आप क्या क्या कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के खंडवा में बंटी उपाध्याय नाम का एक युवक है। अब तक 28 अपराध कर चुका है। केवल इसलिए ताकि 1 दिन कलेक्टर उसे खंडवा से जिला बदर कर दे और वह इंदौर जाकर रह सके। 

लोगों के पास कितना दिमाग है। न्यू जनरेशन कितनी इनोवेटिव हो सकती है, कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। खंडवा के पुलिस रिकॉर्ड में 28 आपराधिक मामलों में आरोपी बंटी उपाध्याय के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई। जब उसे गिरफ्तार किया गया तो बंटी उपाध्याय ने बताया कि वह खंडवा में नहीं रहना चाहता। उसे इंदौर पसंद है, लेकिन उसकी मां उसे खंडवा से बाहर नहीं जाने देती। इसलिए उसने गुंडागर्दी करना शुरू कर दिया। 

बंटी के पिता रेलवे कर्मचारी हैं। घर में मां के अलावा एक बहन भी है। जब पुलिस उसे गिरफ्तार कर के ले जा रही थी तो उसने अपनी घड़ी निकालकर, मां के लिए दे दी। गिरफ्तारी के समय उसने कुछ इस तरीके से रिएक्ट किया जैसे अब कभी वापस लौटकर नहीं आएगा। गिरफ्तारी के बाद बंटी उपाध्याय को इंदौर जेल शिफ्ट किया जा रहा है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

Small business ideas- सोलर कॉलेज बैग बनाइए, लाखों का मुनाफा होगा

Posted: 26 Jan 2022 10:16 PM PST

यह बिल्कुल नया बिजनेस आइडिया है। शायद इससे पहले किसी ने नहीं किया। सोलर कॉलेज बैग। यानी एक ऐसा कॉलेज बैग जिसमें लैपटॉप और बुक्स रखने के लिए जगह हो साथ में सोलर पैनल भी लगा हो। यह थोड़ा महंगा होगा लेकिन मार्केट में इसकी डिमांड काफी हाई हो जाएगी। इस तरह के इन्नोवेटिव आइडियाज को गवर्नमेंट की तरफ से सपोर्ट दिया जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में कुछ सरकारी योजनाएं हैं जहां बिना गारंटी का लोन मिलता है।

मध्यप्रदेश में उज्जैन की सिद्धार्थ चौधरी ने अपने लिए ऐसा ही कॉलेज बैग बनाया है। अब उन्हें किसी पावर बैंक की जरूरत नहीं होती। उनका मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स उस समय चार्ज हो जाते हैं जब अपनी पीठ पर कॉलेज बैग को कैरी करते हुए, अपने दोस्तों से बात कर रहे होते हैं या फिर कोई दूसरा काम कर रहे होते हैं। उनके कॉलेज बैग को देखकर उज्जैन में इस तरह के कॉलेज बैग की डिमांड काफी बढ़ गई है। 

सोलर कॉलेज बैग कैसे बनेगा

इसे तैयार करना बहुत आसान है। स्कूल और कॉलेज बैग बनाने वाले कारीगर हर शहर में मिल जाते हैं। करना सिर्फ इतना है कि कॉलेज बाइक के ऊपर 3 सोलर प्लेट लगाना है। इन प्लेटों को 5 वोल्ट के इलेक्ट्रॉनिक एडॉप्टर के साथ कनेक्ट कर देना है। आपका सोलर कॉलेज बैग तैयार है। इसकी कीमत सामान्य स्कूल कॉलेज बैग से दोगुनी होगी लेकिन इसके सोलर पैनल अगले 25 सालों तक के लिए खराब नहीं होंगे। स्टूडेंट चाहेंगे तो कॉलेज बैग चेंज कर सकते हैं लेकिन उन्हें सोलर पैनल चेंज नहीं करना पड़ेगा।

SDM ने मंत्री जी को खाना तक नहीं दिया, गणतंत्र दिवस समारोह में आए थे- MP NEWS

Posted: 26 Jan 2022 08:58 PM PST

ग्वालियर
। मध्य प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत को भिंड में SDM ने दोपहर का खाना तक नहीं दिया। श्री राजपूत गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में परेड की सलामी लेने और झंडा फहराने के लिए आए थे। कृपया ध्यान दें कि एसडीएम, राजस्व विभाग का अधिकारी होता है और प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत राजस्व विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। 

एसडीएम उदय सिंह सिकरवार को कैबिनेट मंत्री ने डांट लगाई

ग्वालियर चंबल की राजनीति के महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे नजदीक यों में से एक और शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट मंत्री 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के अवसर पर भिंड जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में परेड की सलामी लेने एवं झंडा फहराने के लिए आए थे। समारोह के बाद जब वह वापस जा रहे थे तभी अचानक उनकी नजर एसडीएम उदय सिंह सिकरवार पर पड़ी। एसडीएम को देखते ही मंत्री जी अपना गुस्सा रोक नहीं पाए। उन्होंने सबके सामने लताड़ लगाते हुए कहा कि ऐसे नहीं चलेगा। व्यवस्थाएं ठीक नहीं है। मैंने कलेक्टर को बहुत डांटा है। तुम सुधर जाओ, व्यवस्थाओं को सुधारो, ना ही तो घर जाओ। 

मामला क्या है, समारोह के अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नाराज क्यों हुए

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भिंड जिले के प्रभारी मंत्री 25 जनवरी 2022 की रात सर्किट हाउस पहुंच गए थे। बताया गया है कि सुबह का चाय नाश्ता प्रोटोकॉल के अनुसार नहीं था। श्री राजपूत ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की और मुख्य समारोह में शामिल हुए। जब वापस लौट कर आए तो सर्किट हाउस पर उनके लिए दोपहर का भोजन बना ही नहीं था। इसका पता लगते ही श्री राजपूत अपना गुस्सा नहीं रोक पाए। सबसे पहले उन्होंने भिंड कलेक्टर डॉक्टर सतीश कुमार एस को बुलाकर बंद कमरे में अपनी नाराजगी जताई और जब वह बाहर निकले तो एसडीएम खड़े बिक गए। जो कुछ बंद कमरे में हुआ था, सबके सामने आ गया।

एसडीएम ने कैबिनेट मंत्री के लिए खाना क्यों नहीं बनवाया 

बताया जा रहा है कि एसडीएम उदय सिंह सिकरवार को किसी भाजपा नेता ने बताया था कि मंत्री जी दोपहर का भोजन उनके घर करेंगे। इसलिए एसडीएम ने खाना ही नहीं बनवाया। प्रोटोकॉल के अनुसार प्रभारी मंत्री अथवा सरकारी अतिथि भोजन करें या ना करें, उसके बताए हुए समय पर भोजन तैयार किया जाता है। इस मामले में प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो गया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages