आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … |
| आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी ने जिले की 07 सीटों पर घोषित किया प्रत्याशी Posted: 27 Jan 2022 02:13 AM PST 03 सीटों पर अभी भी सस्पेंस बरकरारआज़मगढ़: आखिरकार जनपद की 10 विधानसभा सीटों में से 07 पर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। सपा की विज्ञप्ति के अनुसार 343 अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से डॉ. संग्राम सिंह यादव तो वही 344 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से नफीस अहमद, 347 सदर विधानसभा क्षेत्र से दुर्गा प्रसाद यादव, 348 निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से आलम बदी, 350 दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र से कमला कांत राजभर, 351 लालगंज विधानसभा क्षेत्र से बेचई सरोज को प्रत्याशी घोषित किया गया है । पूर्व सांसद रमाकांत यादव को 349 फूलपुर- पवई विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि, 03 विधानसभा क्षेत्रोँ मुबारकपुर, सगड़ी व मेंहनगर विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं हुई है। |
| You are subscribed to email updates from आजमगढ़ लाइव - जीवंत खबरों का आइना ..... To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |