Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 13, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


CTET NEWS- स्थगित पेपर मामले में दूसरा नोटिस जारी

Posted: 13 Jan 2022 11:24 AM PST

CTET
- CENTRAL TEACHER'S ELIGIBILITY TEST (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर- 2021) के संबंध में सीबीएसई ने एक पब्लिक नोटिस जारी किया है। यह पब्लिक नोटिस 10 जनवरी 2022 को जारी किए गए पब्लिक नोटिस के कंटिन्यूश में ही है। गौरतलब है कि सीटेट दिसंबर 2021 के पहले ही दिन 16 दिसंबर 2021 के फर्स्ट शिफ्ट के पेपर में टेक्निकल खराबी की वजह से कई कैंडिडेटस् का पेपर पूरा नहीं हो सका था, जबकि दूसरी शिफ्ट का पेपर आयोजित ही नहीं हो सका था और 17 दिसंबर का पेपर पोस्टपोन कर दिया गया था। 

ऐसे कैंडीडेट्स जिनका 16 दिसंबर 2021 का फर्स्ट शिफ्ट का पेपर टेक्निकल खराबी के कारण नहीं हो सका था, वे अब 17 जनवरी 2022 को सेकंड शिफ्ट में दोपहर 2:30 से 5:00 के बीच पेपर फर्स्ट दे सकेंगे। इसके लिए दोबारा से एडमिट कार्ड सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट https://ctet.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। जहां से कैंडीडेट्स अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा शहर परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तिथि के संबंध में किसी भी प्रकार की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं की जाएगी। 

सनद रहे की सीटेट ने 10 जनवरी 2022 को पब्लिक नोटिस जारी करके 16 दिसंबर 2021 की सेकंड शिफ्ट के पेपर 2 और 17 दिसंबर 2022 की दोनों शिफ्ट के पेपर की डेट पहले ही घोषित कर दी थी। 16 दिसंबर 2021 का सेकंड शिफ्ट का सेकंड पेपर अब 17 जनवरी 2022 को फर्स्ट शिफ्ट में सुबह 9:30 से 12:00 बजे आयोजित किया जाएगा। जबकि 17 दिसंबर 2021 का फर्स्ट शिफ्ट का पेपर 21 जनवरी 2022 को फर्स्ट शिफ्ट में होगा तथा 17 दिसंबर 2022 का सेकंड शिफ्ट का पेपर 21 जनवरी 2022 को सेकंड शिफ्ट में आयोजित होगा।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

2022 में लाइफ चेंज करनी है तो सिर्फ 4 आदतें चेंज कीजिए- MOTIVATIONAL THOUGHTS

Posted: 13 Jan 2022 11:14 AM PST

शक्ति रावत।
नया साल शुरू हो चुका है, हम सभी नए साल के साथ नई आशाएं और उम्मीदें भी लगाते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में वे भी पुराने साल की तरह पुरानी हो जातीं हैं। ऐसा इसलिए होता है, कि हम अपने मोटीवेशन या जोश को कुछ ही दिन कायम रख पाते हैं, और जल्द अपनी पुरानी आदतों पर लौट जाते हैं। इस साल ऐसा ना हो इसके लिए यह चार आदतें बड़ी काम हैं, अगर आप इनको अपनाना शुरू कर दें तो संभव हैं, कि यह साल आपके जीवन में बदलाव और नई दिशाओं का साल बन जाए। आईए जानते हैं, कौन सी हैं, वे चार आदतें:

1- बीती ताहि बिसारिए

मनोविज्ञान कहता है, कि 100 में 90 लोग अपने विचारों में अतीत में जीते हैं, लेकिन एक बात जान लें, बीते समय में कुछ अच्छा हुआ या बुरा अब उसका कुछ नहीं हो सकता। यह समझें कि आप वक्त में पीछे लौटकर सबकुछ ठीक नहीं कर सकते लेकिन इससे उलट वर्तमान यानि आज और आने वाले कल को अपने काम और विचार से जरूर प्रभावित कर सकते हैं। इसलिये पीछे मुडक़र बार-बार देखने की इस आदत को बदल डालिए। क्योंकि यह आदत आपकी प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है।

2- बार-बार कोशिश से ही सफल होंगे

एक बार हार जाने पर फिर से कोशिश नहीं करने का मतलब होता है कि आपने सफल होने का विचार छोड़ दिया है। या फिर आपके भीतर मेहनत करने का हौसला नहीं बचा है। तो यह जान लें कि पूरी दुनिया में एक भी आदमी आज तक ऐसा पैदा नहीं हुआ, ना ही होगा जो कह सके कि वह जीवन में कभी असफल नहीं हुआ। दोबारा कोशिश करने का मतलब है दोगुने उत्साह के साथ अपने लक्ष्य और सपनों के लिए संघर्ष शुरू करना। हार मानने की आदत को बदलिए।

3- दृढ़ इच्छाशक्ति है बड़ी ताकत

आपके लक्ष्य को पाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति का कोई विकल्प नहीं है, इसकी जगह कोई दूसरा गुण नहीं ले सकता। दृढ़ता का स्वभाव आपको परेशानी में तो डाल सकता है, कई बार खुद को अकेला भी महसूस करेंगे लेकिन अंत में आपकी मंजिल पर आपको यही चीज पहुंचाएगी। कमजोर इच्छाशक्ति की आदत को बदलिये।

4- जरूरी काम सुबह के समय

वैज्ञानिक मानतें हैं, कि बड़े और जरूरी काम करने के लिए सुबह का समय आदर्श होता है, क्योंकि इस समय वातावरण में ताजा ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा होती है, जो दिमाग के लिए जरूरी है, इसके उलट रात में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है, जिससे दिमाग कम चलता है। इसलिये दिमागी काम के लिए रात का समय ठीक नहीं। अपने लक्ष्यों से जुड़ी जरूरी योजनाएं और दूसरे काम सुबह के समय करें परिणाम और अच्छे मिलेंगे। कामों को टालने की आदत बदल दें। -लेखक मोटीवेशनल एंव लाइफमेनेजमेंट स्पीकर हैं।

80000 शिक्षक क्रमोन्नति का इंतजार कर रही हैं, ध्यान दे सरकार- Khula Khat

Posted: 13 Jan 2022 10:45 AM PST

राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग 1/7/2018 से अस्तित्व में आया। जिसके अंतर्गत प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति संभागीय संयुक्त संचालक, उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति लोक शिक्षण आयुक्त भोपाल द्वारा की गई। 

12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने के बाद उपरोक्त अधिकारियों द्वारा ही क्रमोन्नति आदेश जारी किए जाने थे। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश की पूर्व आयुक्त श्रीमती जयश्री कियावत के द्वारा जारी आदेश क्र./एनसी / एफ / 16 / न.स./ क्रमोन्नति/2021/428 दिनाँक 8/3/2021 के द्वारा शिक्षकों की क्रमोन्नति को सामान्य प्रशासन विभाग की सहमति लेने का कारण बताते हुए क्रमोन्नति आदेशों को स्थगित किया गया। 

चूंकि इस आदेश को 9 माह का समय हो गया है। 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले 70 से 80 हजार शिक्षक 4 से 5 वर्षो से अपने क्रमोन्नत वेतनमान का इंतजार कर रहे हैं। जिससे उनको हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसका जिम्मेदार कौन है। वर्तमान सरकार से अनुरोध है इस ओर भी अपना थोड़ा ध्यान देवें। 
महेंद्र सिंह मंडलोई जिला अध्यक्ष, अध्यापक संविदा शिक्षक महासंघ जिला इकाई खंडवा।

इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. खुला खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com

MP Panchayat Chunav news- ओबीसी आरक्षण का समाधान मिला, अप्रैल में चुनाव संभावित

Posted: 13 Jan 2022 10:35 AM PST

भोपाल।
मंत्रालय में चर्चा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 27% ओबीसी आरक्षण के लिए समाधान मिल गया है। सरकार पूरी तरह से कॉन्फिडेंट है। सुप्रीम कोर्ट में मामला सुलझने की उम्मीद है। इसीलिए पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अप्रैल 2022 में चुनाव घोषित कर दिए जाएंगे। 

उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट और मध्यप्रदेश शासन की तरफ से परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी जिलों के कलेक्टरों को परिसीमन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 45 दिन का समय निर्धारित किया है। यानी फरवरी के अंत तक परिसीमन हो जाएगा। मुख्यमंत्री के इसी आत्मविश्वास के कारण चर्चा है कि ओबीसी आरक्षण का समाधान निकाल लिया गया है।

मध्य प्रदेश की पंचायतों में 27% से ज्यादा पदों पर ओबीसी का कब्जा 

चर्चा है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जो जानकारी संग्रहित की गई है उसके बाद स्पष्ट हुआ है कि मध्यप्रदेश की ग्राम पंचायतों में वर्तमान में 27% से ज्यादा पदों पर पिछड़ा वर्ग के नेता पहले से ही निर्वाचित हैं। इस आधार पर एक एंगल यह भी बनता है कि पिछड़ा वर्ग को किसी भी प्रकार के आरक्षण के संरक्षण की जरूरत ही नहीं है। हालांकि सरकार इन्हीं आंकड़ों के आधार पर 27% आरक्षण लागू करने की तैयारी कर रही है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP POLICE आरक्षक भर्ती परीक्षा- कोरोना के डर से 40 प्रतिशत उम्मीदवार अनुपस्थित

Posted: 13 Jan 2022 07:47 AM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर के बीच पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 का आयोजन निरंतर जारी है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी दिन गुरुवार तक 60% उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए या नहीं 40% उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। माना जा रहा है कि कोरोनावायरस संक्रमण के डर से उम्मीदवार परीक्षा देने नहीं आ रहे हैं। 

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 का आयोजन 8 जनवरी से 17 फरवरी 2022 तक दो पालियों में किया जा रहा है। इस परीक्षा में कुल 12 लाख 72 हजार 305 अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र जारी किये गये हैं। गुरूवार 13 जनवरी तक 12 पालियों में 2 लाख 7 हजार 624 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिसमें से 1 लाख 23 हजार 546 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा यह बताने की कोशिश की जा रही है कि वह कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरी तरह से सक्रिय है एवं परीक्षा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। कई स्थानीय समाचार माध्यमों के द्वारा दावा किया गया है कि परीक्षा केंद्रों के बाहर मेले जैसा माहौल लगा रहता है। हर परीक्षा केंद्र में उम्मीदवार के साथ उसके परिजन आ रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया के दौरान सभी परिजन परीक्षा केंद्र के बाहर उपस्थित रहते हैं। संक्रमण की दृष्टि से यह बेहद चिंताजनक बात है।  मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP NEWS- बिजली की कीमत में 10 प्रतिशत की वृद्धि की तैयारी

Posted: 13 Jan 2022 07:13 AM PST

जबलपुर।
मध्यप्रदेश में आम नागरिकों की जरूरत पेट्रोल, डीजल और बिजली के दाम बेतहाशा बढ़ते जा रहे हैं। जहां एक तरफ कोरोनावायरस की तीसरी लहर के कारण रोजगार और कारोबार ठप होने की स्थिति में आ रहे हैं, बिजली कंपनी 10% की वृद्धि करने की तैयारी कर रही है।

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डा.पीजी नाजपांडे और रजत भार्गव ने इस संबंध में ऊर्जा सचिव को बीते 6 दिसंबर को नोटिस भेजकर बिजली के दाम नहीं बढ़ाने की अपील की थी लेकिन 21 जनवरी तक विद्युत नियामक आयोग ने आपत्तियां मंगाकर साफ कर दिया है कि बिजली के दाम बढ़ाए जाएंगे। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने 2023 के लिए प्रस्तावित बिजली की दरों पर जनसुनवाई 8 फरवरी को जबलपुर में बुलाई है। जिसमें अपत्तिकर्ताओं का पक्ष सुना जाएगा।

धारा 108 के तहत सरकार जनता को राहत दे सकती है

डा.पीजी नाजपांडे ने ऊर्जा सचिव को लिखे पत्र में बताया कि विद्युत अधिनियम की धारा 108 के तहत मप्र विद्युत नियामक आयोग को सरकार अपना निर्णय बताकर निर्देश जारी कर सकती है। जिसमें बिजली की दर नहीं बढ़ाने से जनता को राहत मिल सकती है लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि केरल सरकार ने बिजली की दर इसी धारा का उपयोग कर घटाया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

DPC BHOPAL के खिलाफ पुलिस इन्वेस्टिगेशन चल रही है: शिक्षा विभाग ने बताया - MP NEWS

Posted: 13 Jan 2022 07:04 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संचालित जिला शिक्षा केंद्र में जिला परियोजना समन्वयक के खिलाफ हुई छेड़छाड़ की शिकायत पर डिपार्टमेंटल इंक्वायरी पूरी हो चुकी है और अब पुलिस इन्वेस्टिगेशन चल रही है। यह जानकारी शिक्षा विभाग द्वारा दी गई। 

स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन से मिली जानकारी के आधार पर जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रेस को बताया गया कि पिछले दिनों भोपाल के एक समाचार पत्र में प्रकाशित हुई खबर (4 महीने से जांच के नाम पर अधिकारी को बचा रहे हैं) निराधार है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि जिला शिक्षा केंद्र में जिला परियोजना समन्वयक के खिलाफ प्राप्त हुई छेड़छाड़ की शिकायत की डिपार्टमेंटल इंक्वायरी पूरी हो चुकी है। 

जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट संबंधित पुलिस थाने को सौंप दी है। भोपाल कलेक्टर द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट भी संबंधित पुलिस थाने को सौंप दी गई है। अब इस मामले में भोपाल पुलिस द्वारा इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अधिकारी को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। हालांकि अपने खंडन के साथ शिक्षा विभाग ने जांच रिपोर्ट की कॉपी नहीं भेजी है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

लापरवाही के दोषी 3 अधिकारियों का ट्रांसफर: DGP ने हाईकोर्ट को बताया- GWALIOR NEWS

Posted: 13 Jan 2022 07:25 AM PST

ग्वालियर।
नियमानुसार ट्रांसफर इनाम नहीं होता है और ना ही दंड, लेकिन मध्य प्रदेश के डीजीपी ने हाई कोर्ट में प्रस्तुत शपथ पत्र में बताया है कि लापरवाही के दोषी तीन अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। मामला बलात्कार के मामले में डीएनए रिपोर्ट में देरी का है।

दतिया जिले के भांडेर थाने में दर्ज हुए बलात्कार के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजे गए आरोपी हेमंत ने हाई कोर्ट में प्रस्तुत जमानत याचिका में दलील दी थी कि उसकी गिरफ्तारी के लंबे समय बाद तक डीएनए रिपोर्ट नहीं आई है। निकट भविष्य में आने की संभावना भी नहीं है। पुलिस की इन्वेस्टिगेशन पूरी होने एवं चार्जशीट दाखिल होने में बहुत समय लगेगा। इसलिए उसे जमानत दे दी जाए। 

इसी मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से डीएनए रिपोर्ट के बारे में पूछा था। स्थानीय पुलिस जब हाईकोर्ट को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई तो हाई कोर्ट बीजेपी से शपथ पत्र पर कारण पूछा। बीजेपी ने जवाब प्रस्तुत करते हुए बताया कि डीएनए रिपोर्ट में देरी के लिए तीन अधिकारियों को दोषी मानते हुए स्थानांतरण कर दिया है। सागर लैब की डायरेक्टर हर्षा सिंह को भोपाल, लैब प्रभारी पंजक श्रीवास्तव का ग्वालियर स्थानांतरण किया गया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकि को हटाकर अब रिसर्च एंड डेवलपमेंड दिया गया है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS- मकर संक्रांति नर्मदा स्नान पर प्रतिबंध, मेले भी नहीं लगेंगे

Posted: 13 Jan 2022 06:37 AM PST

जबलपुर।
युवा उत्सव के बाद आनंद उत्सव की तैयारी में व्यस्त जबलपुर जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदा स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है। रोजगार मेले का आयोजन करने के बाद मकर संक्रांति का मेला रद्द कर दिया गया है। 

मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदा नदी के किनारे जबलपुर में स्थित ग्वारीघाट, तिलवारा घाट, लम्हेटाघाट, भेड़ाघाट सहित सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदा नदी में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। प्रशासन ने नर्मदा के सभी घाटों पर पुलिस तैनात कर दी है। बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को नर्मदा की तरफ जाने से रोका जाएगा। 

जबलपुर जिले में कोरोनावायरस की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए धारा 144 लगाई गई है। इसी के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए। जो लोग आदेशों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों को धारा 144 का पालन करने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन जागरूक नागरिकों के सवाल सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। क्या कारण है कि सरकारी कार्यक्रमों में धारा 144 शिथिल कर दी जाती है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.

Central Government jobs- नवोदय विद्यालयों में ऑफिस स्टाफ 1215 रिक्त पदों पर भर्ती

Posted: 13 Jan 2022 07:28 AM PST

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित 649 नवोदय विद्यालयों में ऑफिस स्टाफ की वैकेंसी ओपन होने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लेटेस्ट जॉब नोटिफिकेशन के अनुसार 1215 पदों पर रिक्रूटमेंट किए जाएंगे।

बताया गया है कि नवोदय विद्यालयों में जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, इलेक्ट्रिशियन कम प्लंबर, लैब अटेंडेंट, हॉस्टल मेस में हेल्पर और इसी प्रकार के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। एप्लीकेशन की लास्ट डेट 10 फरवरी 2022 बताई गई है।

फिलहाल नवोदय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर इस वैकेंसी से रिलेटेड कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों का कहना है कि पूरा कार्यक्रम निर्धारित हो चुका है। भर्ती परीक्षा का आयोजन मार्च के दूसरे सप्ताह में होगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

औषधीय पौधे जो वायरस और विकार से बचाते हैं, GWALIOR नर्सरी में डिमांड बढ़ी

Posted: 13 Jan 2022 06:44 AM PST

ग्वालियर।
शहर में एक बार फिर आयुर्वेद का डंका बजने लगा है। तीसरी लहर से बचने के लिए लोग औषधीय पौधे खरीदने हैं। शहर की तमाम नर्सरी में औषधीय पौधों की डिमांड बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि दूसरी लहर के समय इसी प्रकार के औषधीय पौधों ने जान बचाई थी। दावा किया जाता है कि इनके प्रयोग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और वायरस का हमला होने पर भी संक्रमण नहीं फैलता। 

कौन-कौन से पौधे खरीद रहे हैं लोग

तुलसी- क्योंकि इसमें एंटीबायोटिक सहित कई गुण होते हैं। लोग देसी काढ़े में तुलसी के पत्तों का उपयोग करते हैं।
गिलोय- दावा किया जाता है कि इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ जाती है। जो शरीर को संक्रमित होने से बचाती है।
बोवई- यह तुलसी की प्रजाति का पौधा है। यह दो फ्लेवर (सौंफ और लोंग) में आता है। 

दमा बेल- ये दमा के रोगों के लिए लाभदायक है और गले से सूखे कफ को साफ करती है।
गुग्गल- ये शरीर में वात और पित्त खत्म करता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
चित्रक- इसके सेवन से पाचन तंत्र में सुधार होता है।
कालमेघ- इसका काढ़ा बनाकर पीने से बुखार खत्म हो जाता है।
ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

नरसिंहपुर में 3 स्कूल बंद, सागर में 11 और गुना में 4 स्टूडेंट्स संक्रमित - MP CORONA NEWS

Posted: 13 Jan 2022 06:09 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में संक्रमण का कोई आंकड़ा नहीं है इसलिए आप स्कूलों में संक्रमण के आंकड़े आना शुरू हो गए। नरसिंहपुर में कोरोनावायरस के कारण 3 स्कूल बंद करने पड़े। सागर में एक ही स्कूल के 11 बच्चे पॉजिटिव मिले हैं और गुना में वैक्सीनेशन के बाद 4 छात्राएं संक्रमित पाई गई हैं। 

नरसिंहपुर से खबर आ रही है कि एक सरकारी स्कूल एवं दो प्राइवेट स्कूलों में कोरोनावायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद उन्हें बंद कर दिया गया है। एक प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य को एसडीएम द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया है। स्कूलों को 1 सप्ताह के लिए बंद किया गया है। प्रशासन संक्रमित हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की कांटेक्ट हिस्ट्री पता लगाने की कोशिश कर रहा है। 

सागर से खबर आई है कि यहां एक ही स्कूल के 11 विद्यार्थी संक्रमित पाए गए हैं। गुना जिले में वैक्सीनेशन के बाद 11 छात्रों सर्दी खांसी की शिकायत हुई। सभी की जांच की गई। 4 छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया गया है। कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MPPSC NEWS- मध्य प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा में संशोधन

Posted: 13 Jan 2022 07:28 AM PST

इंदौर
। MP Public Service Commission (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) ने गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन के लिए वैज्ञानिक अधिकारी की वैकेंसी पर रिक्रूटमेंट के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में संशोधन का नोटिस जारी किया है। 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग हेतु वैज्ञानिक अधिकारी की चयन प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की OMR आधारित प्रतियोगी परीक्षा इंदौर, भोपाल, जबलपुर तथा ग्वालियर स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंकों के गुणानुक्रम के आधार पर विभिन्न प्रवर्गो हेतु विज्ञापित पदों के 3 गुना तथा समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा। 

अंतिम चयन परिणाम प्रतियोगी परीक्षा तथा इंटरव्यू में प्राप्त नंबर टोटल के गुणानुक्रम के आधार पर घोषित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में उक्त संशोधन के परिणाम स्वरूप अब अभ्यर्थियों को अपने अभिलेख आयोग कार्यालय को प्रेषित नहीं करने पड़ेंगे। केवल ऐसे उम्मीदवार जो प्रतियोगी परीक्षा में पास हो जाएंगे उन्हें कि अपने डाक्यूमेंट्स रिजल्ट की निर्धारित तारीख तक आयोग कार्यालय को प्रेषित करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कृपया एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

SGSITS Indore News- शिक्षा प्रोत्साहन स्कॉलरशिप के लिए सूचना जारी

Posted: 13 Jan 2022 06:31 AM PST

Shri Govind Ram sakaria Technology and Science institution, Indore (श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, इंदौर) द्वारा समस्त विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री जन कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना जो कि विगत वर्ष से लागू की गई थी। उस योजना के लिए भी सूचना जारी की गई है। मुख्यमंत्री जन कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना के लिए विद्यार्थी अपना आवेदन 28 जनवरी 2022 तक पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप विभाग में जमा कर सकते हैं।

योजना के लिए आवश्यक शर्तें निम्नानुसार रहेंगी-

1.मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग में विद्यार्थियों के माता/पिता का असंगठित कर्मकार के रूप में पंजीयन हो। 
2.साथ ही कोई भी विद्यार्थी जिसने जेईई मेंस परीक्षा में 1.50 लाख तक रैंक प्राप्त की है, वह किसी भी शासकीय अथवा अशासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में उपरोक्त आधार पर प्रवेश प्राप्त करता है। 

a) तो शासकीय कॉलेज को देय शुल्क शासन द्वारा वहन किया जाएगा।
b) प्राइवेट कॉलेज को देय शुल्क रु डेढ़ लाख तक या वास्तविक रूप से देय शुल्क जो  कम जो कम हो, राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा।

3. विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक शुल्क की छूट या प्रतिपूर्ति हेतु www.Scholarshipportal.mp.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त करना होगा। यदि विद्यार्थी द्वारा विगत वर्ष में इस योजना का लाभ लिया हो तो वे इस वर्ष भी आवेदन कर सकते हैं।
 
4. डिप्लोमा के आधार पर द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा।

5.विद्यार्थी पोर्टल पर लॉगिन कर योजना के लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 

6.विद्यार्थी को अपना आधार नंबर एवं माता-पिता का असंगठित कर्मकार का पंजीयन क्रमांक ऑनलाइन आवेदन में भरना होगा।

7.आवेदन करते समय विद्यार्थी को अर्हकारी परीक्षा की अंकसूची, प्रवेश परीक्षा की अंकसूची, शिक्षण शुल्क एवं अन्य शुल्क का विवरण व रसीद इत्यादि अपलोड करना होगा। आवेदन पत्र के साथ मूल निवासी प्रमाण पत्र ,10वीं एवं 12वीं की अंकसूची, अलॉटमेंट लेटर, प्रवेश पत्र एवं चालान की प्रतिलिपि, समग्र आईडी ,आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी एवं समस्त दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने होंगे। यदि विगत वर्ष में योजना का लाभ लिया हो तो नवीनीकरण आवेदन पत्र के साथ विगत वर्ष की विगत वर्ष की उत्तीर्ण अंकसूची आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।

8. विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन भरा हुआ आवेदन प्रिंट कर समस्त दस्तावेजों के साथ संस्थान में जमा करना अनिवार्य होगा।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP PEB PVFT 2021 RESULT यहां देखें, डायरेक्ट लिंक से DOWNLOAD करें

Posted: 13 Jan 2022 06:09 AM PST

Pre-Veterinary & Fishery Entrance Test (PVFT) - 2021 Result 

Professional Examination Board, Bhopal द्वारा आयोजित प्री वेटनरी एंड फिशरी टेस्ट (PV& FT) – 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट (peb.mp.gov.in) पर जाकर अपना रिजल्ट DOWNLOAD कर सकते हैं। सुविधा के लिए हमने भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दी है। 

HOW TO GET FINAL RESULT FROM MPPEB WEBISTE 

सबसे पहले एमपी पीईबी की ऑफिशल वेबसाइट peb.mp.gov.in ओपन करें। 
होम पेज पर नवीन सूचनाओं के लिए एक पॉप अप ओपन होगा। 
पॉप अप में 'अंतिम परीक्षा परिणाम - जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2020' लिंक पर क्लिक करें। 
क्लिक करते ही आप रिजल्ट वाले पेज पर पहुंच जाएंगे।
यदि पॉप अप ओपन नहीं होता तो सबसे ऊपर ग्रे स्ट्रिप में RESULT/ परिणाम ऑप्शन पर क्लिक करें। 
यहां ENTRANCE TEST के नीचे RECRUITMENT TEST की टेबल में Jail Department - Prahari (Karyapalik) Recruitment Test 2020  (Final Result) लिंक पर क्लिक करें। 
आप डायरेक्ट रिजल्ट वाले पेज पर पहुंच जाएंगे। 

अपना एप्लीकेशन नंबर अथवा रोल नंबर दर्ज करें।
डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। 
कैप्चर क्वेश्चन का आंसर भरें। 
सर्च बटन पर क्लिक करें। 
आपका रिजल्ट आपके सामने है।
मध्य प्रदेश हायर एजुकेशन और नौकरी रोजगार से जुड़े अपडेट के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें.

Online Game पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बना रही है सरकार: गृह मंत्री मध्य प्रदेश - MP NEWS

Posted: 13 Jan 2022 05:39 AM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश शासन की गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि Free Fire जैसे बच्चों के लिए खतरनाक Online Game पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रदेश सरकार जल्द Online Games Act लाने जा रही है। नए कानून का ड्राफ्ट लगभग तैयार हो गया है और जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि Free Fire गेम खेलने वाले 11 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। चश्मे की दुकान चलाने वाले योगेश ओझा का बेटा सूर्यांश ओझा सेंट जेवियर स्कूल में कक्षा 5 का स्टूडेंट था। उस की डेड बॉडी घर की छत पर बॉक्सिंग रिंग में रस्सी के फंदे पर लटकी हुई मिली। 

पिता योगेश ने पुलिस को बताया कि सूर्यांश ज्यादातर समय Free Fire गेम खेला करता था। पुलिस ने उस मोबाइल को जप्त कर लिया है जिसमें सूर्यांश ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलता था। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ऑनलाइन गेम के दौरान उसे सुसाइड करने का टारगेट तो नहीं मिला था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages