सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 13, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Posted: 13 Jan 2022 08:35 AM PST

सुलतानपुर। विशेष सचिव, उ0प्र0 शासन पंचायतीराज अनुभाग/नोडल अधिकारी  शाहिद मंजर अब्बास रिजवी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय, कोविड-19 टीकाकरण प्रगति, रैन बसेरा, आँक्सीजन प्लांट आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में समीक्षा बैठक की । नोडल अधिकारी द्वारा पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में बने रैन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिस्तर, गद्दा व रजाई आदि व्यवस्थित पाये गये। नोडल अधिकारी द्वारा ड्यूटी रजिस्टर का निरीक्षण किया । उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत थर्मामीटर, सेनेटाइजर आदि का प्रबन्धक किया जाय तथा 02 बेडों के बीच की दूरी को सुनिश्चित किया जाय। ठण्ड से बचाव हेतु अलाव जलाये जाय।तत्पश्चात विशेष सचिव, उ0प्र0 शासन पंचायतीराज अनुभाग/नोडल अधिकारी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान एल-1, एल-2 हास्पिटल, आँक्सीजन प्लांट, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा स्टाफ, कोविड टीकाकरण की प्रगति, बेडों की स्थिति, वेंटीलेटर, आँक्सीजन कन्सट्रेटर आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए समस्त तैयारियाॅ सुनिश्चित कर ली जाय। तत्पश्चात नोडल अधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल गोराबारिक अमहटक का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान गोवंशों के खान-पान, हरा चारा, भूषा, ठण्ड से बचाव हेतु उचित व्यवस्था आदि के बारे में जायजा लिया तथा सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंशों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये तथा ठण्ड से बचाव हेतु उचित व्यवस्था सुनिश्चत करें।इसके तत्पश्चात विशेष सचिव, उ0प्र0 शासन पंचायतीराज अनुभाग/नोडल अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की उपस्थिति में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें कोविड-19 के नये वैरिएंट, 15 वर्ष से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत टीकाकरण, रैन बसेरा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। उन्होंने समीक्षा बैठक में निर्देशित करते हु ए कहा कोविड-19 के नये वैरिएंट को किसी भी दशा में फैलने नहीं देना है। निगरानी समितियों के माध्यम से गाॅव में लोगों के सोशल डिस्टेन्सिंग अपनाने एवं अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया जाय। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों का कोविड-19 टेस्ट अवश्य कराया जाय। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत किया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकगण अपने-अपने क्षेत्रों के गाॅवों में एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर टीकाकरण से पूर्व लोगों को व्यापक प्रचार-प्रसार कर टीकाकरण के बारे में अवगत करायें, ताकि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके।इस अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, जिला पंचायत राज अधिकारी आर0के0 भारती सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा/अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

सपा और राष्‍ट्रीय लोकदल ने अपने 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

Posted: 13 Jan 2022 07:56 AM PST


लखनऊ यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और राष्‍ट्रीय लोकदल ने अपने 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में 10 पर सपा तो 19 सीट पर रालोद ने अपने प्रत्‍याशी उतारे हैं।

यही नहीं आज ही दामन थामने वाले गजराज सिंह को हापुड़ विधानसभा से आर एल डी ने टिकट दिया है। वह चार बार कांग्रेस से विधायक रह रहे हैं। वहीं हापुड की धौलाना विधानसभा से वर्तमान विधायक को भी आरएलडी से टिकट मिला है।

असलम चौधरी ने 2017 में बसपा से विधायक बने थे और उन्‍होंने हाल के दिनों में सपा का दामन थामा था।इसके अलावा गाजियाबाद की साहिबाबाद सपा के खाते में गयी है जहां से अमरपाल शर्मा मैदान में होंगे। वहीं बुलंदशहर से आरएलडी के हाजी यूनुस, अलीगढ़ से सपा से जफर आलम, शामली से आरएलडी के प्रसन्न चौधरी और मेरठ से सपा के रफीक अंसारी चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि यूपी चुनाव के पहले चरण में जाट बाहुल्‍य सीटें हैं। लिहाजा सपा ने कम सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारे हैं।


यूपी में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए नामांकन कल से

Posted: 13 Jan 2022 02:55 AM PST


लखनऊ यूपी
में पहले चरण में होने वाली नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है।इसके तहत  पश्‍चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों के लिए नामांकन किया जाएगा। प्रक्रिया के लिए सभी जिला मुख्‍यालयों में तैयारी पूरी कर ली गई है। अधिकारियों को विधानसभावार जिम्‍मेदारी सौंप दी गई है। पहली चुनाव ऐसा चुनाव होगा जिसमें बगैर जुलूस के उम्‍मीदवार नामांकन करने पहुंचेंगे। इसके अलावा अन्‍य कई तरह के बदलाव किए गए हैं। उम्‍मीदवारों को इन बदलाव का ध्‍यान रखना होगा।पहले चरण के लिए 14 जनवरी से नामंकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है और नाम वापसी की तिथि 27 जनवरी है। सबसे पहला बदलाव यही है कि उम्मीदवार नामांकन में लाव-लश्‍कर लेकर नहीं जाएगा। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा कोरोना प्रोटोकाल के तहत प्रत्येक उम्‍मीदवार केवल दो समर्थकों के साथ ही नामांकन कक्ष में जाएगा। एक उम्‍मीदवार के बाहर जाने के बाद ही दूसरे को अंदर प्रवेश मिलेगा।प्रत्येक कक्ष में एक वीडियोग्राफर भी रहेगा जो पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करेगा। बाहर परिसर में चार वीडियोग्राफर रहेंगे।सुरक्षा व्यवस्था और कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखकर तीन स्तर पर बैरिकेडिंग की गई है। चुनाव प्रचार के लिए एप से उम्‍मीदवारों को अनुमति लेनी होगी।इसके अलावा निर्दलीय उम्‍मीदवार को 10 प्रस्‍तावक चाहिए।पश्चिमी यूपी के शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ जिलों की 58 सीटों पर कल से नामांकन शुरू हो रहे हैं।यहां पर चुनाव पहले चरण में यानी 10 फरवरी को होगा।

मकान मालिक ने किरायेदार महिला को मारी गोली

Posted: 13 Jan 2022 02:57 AM PST

 


लखनऊ प्रयागराज जिले में थाना धूमनगंज अंतर्गत भोला का पुरवा में मकान खाली कराने को लेकर मकान मालिक ने किरायेदार महिला को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला को चार गोली मारी गई हैं। महिला का आनन-फानन में इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर है।वहीं, वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किरायेदार महिला मकान खाली करने को लिए तैयार हो गई थी, इसके बाद भी मकान मालिन ने उस पर गोली चला दी।भोला का पुरवा में अभिमन्यु शुक्ला का मकान है। इस मकान में कई किरायेदार रहते हैं। यहां किराये पर रहने वाली महिला संगीता से मकान खाली कराने को लेकर विवाद था। मकान मालकिन विमला शुक्ला ने बताया की उनके पति अभिमन्यु शुक्ला ने महिला को गोली मार दी।उन्होंने बताया कि मकान खाली कराने को लेकर विवाद था। किरायेदार मकान खाली करने को तैयार हो गई थी। इसके बाद आखिर अभिमन्यु ने महिला को गोली क्यों मारी, यह उनकी पत्नी भी नहीं बता सकी। वहीं धूमनगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि महिला की हालत गंभीर है। उसको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।आरोपी अभिमन्यु की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि आरोपी ने आखिर वारदात को अंजाम क्यों दिया।

यूपी में कांग्रेस की 125 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

Posted: 12 Jan 2022 11:11 PM PST


लखनऊ उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 50 महिलाओं के भी नाम शामिल हैं। ज्यादातर वो महिलाएं हैं, जो किसी न किसी तरह से योगी शासनकाल के दौरान प्रताड़ना का शिकार हुई हैं।

इनमें उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधानसभा चुनाव लड़ने वाली महिलाओं के नाम खुद पढ़े। कांग्रेस ने पहले ही ऐसी महिलाओं की लिस्ट तैयार कर ली थी, जो रेप, अत्याचार या प्रताड़ना की शिकार हुई हैं। पार्टी लगातार इन महिलाओं से चुनाव लड़ने को लेकर बात कर रही थी। इन महिलाओं में उन्नाव और हाथरस गैंगरेप पीड़ित के करीबियों के अलावा पुलिस की पिटाई का शिकार होने वाली आशा वर्कर पूनम पांडेय और बदसलूकी का शिकार होने वाली ऋतु सिंह के नाम भी शामिल हैं।

इनमें से पहली लिस्ट में उन्नाव गैंगरेप पीड़ित की मां और ऋतु सिंह के नाम का ऐलान प्रियंका ने कर दिया है।प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। 40% महिलाओं के साथ 40% युवाओं को भी रखा गया। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए थे, उनमें कुछ पत्रकार हैं और कुछ अभिनेत्री हैं।

समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है। लिस्ट में नोएडा से पंखुड़ी पाठक को भी प्रत्याशी बनाया है।​​​​​उत्तर प्रदेश में ​​कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के तुरंत बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने उन्नाव रेप पीड़ित की मां को टिकट मिलने का जिक्र किया। उन्होंने लिखा- उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, वे अब न्याय का चेहरा बनेंगी।

आज फाइनल हो जाएंगे दो चरणों के प्रत्याशियों के नाम

Posted: 12 Jan 2022 10:53 PM PST

 


नई दिल्ली भाजपा में उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रत्याशी चयन को लेकर लगातार दूसरे दिन भी मेराथन मंथन चला। पार्टी सूत्रों की मानें तो तीन चरणों में शामिल सीटों को लेकर काफी हद तक सहमति बन चुकी है। कुछ सीटों को लेकर ही अभी कश्मकश बाकी है। इधर प्रदेश के राजनैतिक हालात को देखते हुए पार्टी ब्रज और पश्चिम की सीटों पर फूंक-फूंककर कदम रख रही है। गुरुवार को होने वाली पार्टी संसदीय दल की बैठक में शुरुआती दो चरणों के प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सूची आने में एकाध दिन का विलंब भी हो सकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव सात चरणों में होना है। भाजपा ने चरणवार प्रत्याशियों की सूची जारी करने का फैसला किया है। प्रत्याशी चयन के बीच ही दो मंत्रियों सहित कई विधायकों के इस्तीफे ने पार्टी नेताओं को पहले डैमेज कंट्रोल शुरू करने को मजबूर किया। दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय में गुरुवार तक करीब 300 सीटों को लेकर चर्चा पूरी होने की खबर है जबकि करीब पौने दो सौ सीटों पर चेहरे भी लगभग तय हो चुके हैं। उन पर अंतिम मुहर गुरुवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे से प्रस्तावित पार्टी संसदीय दल की बैठक में लगने की उम्मीद है। हालांकि उन्हें एक साथ घोषित नहीं किया जाएगा पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटों पर बड़ी संख्या में चेहरे बदलने की तैयारी में है। खराब प्रदर्शन करने वाले कुछ विधायकों और मंत्रियों का या तो टिकट कटेगा या कुछ के क्षेत्र बदले जाने का संभावना है। गुरुवार को हुई बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।

चेकिंग के दौरान कार में मिले 34 लाख कैश

Posted: 12 Jan 2022 09:19 PM PST


खनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होनी शुरू हो गई हैं।इसी बीच हापुड़  जिले में चेकिंग में एक कार का हूटर हटाने को लेकर ली गई तलाशी के दौरान पुलिस को 34 लाख 70 हजार बरामद किए। पुलिस ने कार सवार से पूछताछ करनी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि इन रुपयों का चुनाव में इस्तेमाल किया जाता.हालांकि पुलिस ने आयकर विभाग को बुला लिया है.फिलहाल पुलिस कार सवार से पूछताछ में जुटी है.मामला हाफिजपुर इलाके की है. जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को सीओ तेजवीर सिंह के नेतृत्व में हाफिजपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ बुलंदशहर रोड बाईपास के समीप बेरियर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। एक कार नोएडा से हापुड़ की ओर आती दिखी। जिसे रुकने का इशारा कर उसका हूटर हटाने लगे।हूटर की बात पूछी तो कार चालक ने बता दिया कि पहले एक विधायक के पास यह गाड़ी रहती थी। जिस पर मामला संदिग्ध मिलने पर कार की तलाशी शुरू कर दी गई। तो उसमे बेग से 34 लाख 70 हजार की नगदी बरामद की।पुलिस पूछताछ में जुटी है। हालंकि अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया दुष्यंत शर्मा बिजनौर का रहना वाला है। वह ट्रांसपोर्टर और शीरे का कारोबार करते हैं। पुलिस पूछताछ में वह एक विधायक का नजदीकी बता रहा है। हालांकि, बार-बार बयान बदलने से कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने किया गोली कांड का खुलासा,विधानसभा टिकट पाने के लिए कांग्रेस नेता ने खुद को गोली मरवाई थी

Posted: 12 Jan 2022 07:21 AM PST


सुलतानपुर जिले में कांग्रेस नेता के साथ हुए गोलीकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस से विधानसभा का टिकट पाने के लिए कांग्रेस नेता ने खुद को गोली मरवाई थी। पुलिस ने कूटरचित जानलेवा हमले के मामले में कांग्रेस नेता रीता यादव को जेल भेज दिया है। उसके साथ ड्राइवर मुस्तकीम और धर्मेंद यादव को भी गिरफ्तार किया है, जो उसके षड्यंत्र में शामिल थे। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ने बताया कि दिनांक 03.01.2022 को समय 7:00 बजे थाना लम्भुआ क्षेत्रांतर्गत  कस्बे के लखनऊ वाराणसी बाईपास ओवर ब्रिज पर अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा रीता यादव पत्नी संतोष यादव (35) निवासी सुनावा लालू का पुरवा थाना चांदा के बाएं पैर में गोली मार दी गई थी। जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 02/2022 धारा 307 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात तीन व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।अभिसूचना संकलन फील्ड यूनिट के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण/स्थानीय लोगो से पूछताछ से मुकदमे  का खुलासा करते हुए तत्काल वादिनी व प्रकाश में आये अभियुक्तों 1. धर्मेन्द्र यादव उर्फ भोले पुत्र रामलाल यादव  2. मो0 मुस्तकीम पुत्र अहसान अहमद को गिरफ्तार कर अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव व मो0 मुस्तकीम उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसमें धर्मेन्द्र यादव के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक अवैध तमंचा .12 व दो जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद हुआ व वादिनी मुकदमा अभियुक्ता रीता यादव पत्नी संतोष यादव उपरोक्त को जसलोक अस्पताल सुलतानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वादिनी मुकदमा अपने जानने वाले पूर्व ग्राम प्रधान माधव यादव से मिलकर सुनियोजित तरीके से योजना बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से विधायिकी का टिकेट प्राप्त करने के लिये घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तगण 1. वाहन चालक मो0 मुस्तकीम पुत्र अहसान अहमद  2. सूरज यादव पुत्र सियाराम उर्फ साधूराम  3. माधव यादव पुत्र विशुनराज यादव व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ योजनाबद्ध तरीके से अपने ही ऊपर गोली से फायर कराकर घटना को अंजाम दिया गया ।यह लोग वादिनी के साथ ही की गाडी सं0 यू0पी0 62 के 0170 में दोमुहा से उनके साथ ही चढे थे और घटना कारित कर फरार हो गये। पुलिस द्वारा साजिश करने पर मुकदमे में धारा 211/195/120बी/34 भा0द0वि0 की बढोत्तरी किया गया। शेष अभियुक्तों की पतारसी-सुरारसी की कार्यवाही प्रचलन में है ।

50 सीटों पर बातचीत फाइनल,शिवपाल और राजभर के बेटे लड़ेंगे चुनाव

Posted: 12 Jan 2022 04:08 AM PST


लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नामाकंन की डेट करीब आते ही सत्तारुढ़ सरकार के मंत्री,नेता भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो रहे है। अखिलेश यादव सुबह से ही जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में सहयोगी दलों के साथ बैठक कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान शिवपाल यादव के बेटे आदित्य और ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर भी चुनाव लड़ेंगे। यह भी तय हुआ है कि ( तृण मूल कांग्रेस) TMC,  (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) NCP के लिए एक- एक सीट अखिलेश यादव छोड़ेंगे।इसी बीच सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस विधायक इमरान मसूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे है।

इमरान मसूद सपा में शामिल होने का ऐलान कर चुके हैं। इमरान मसूद के साथ कांग्रेस के एक और विधायक भी शामिल होंगे। पहले व दूसरे चरण के करीब 50 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।स्क्रीनिंग कमेटी में मंगलवार को इसे अंतिम रूप दिया गया। सपा के साथ जो भी छोटे दलों की पार्टी है। उनसे अखिलेश यादव बुधवार को मुलाकात करेंगे। ओपी राजभर, कृष्णा पटेल शिवपाल की मौजूदगी में सपा लोहिया ट्रस्ट में मुलाकात कर रहे है। माना जा रहा है कि आज शीट शेयरिंग को लेकर अंतिम फैसला हो जाएगा। योगी कैबिनेट से इस्तीफा देकर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को यूपी की राजनीति में हल्ला मचाते हुए सपा में शामिल होने के ऐलान कर चुके है।बुधवार सुबह शिपवाल यादव भतीजे अखिलेश यादव से मिलने उनके घर पहुंचे। जहां पर करीब 55 मिनट की मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के बाद शिवपाल यादव पहले अपने आवास गए। उसके बाद अखिलेश यादव के सपा कार्यालय पहुंचते ही शिवपाल यादव के लोहिया ट्रस्ट पहुंचने की सूचना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज सपा के साथ सहयोगी दलों के बीच जो सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा है। उसमें शिवपाल यादव अपने सुझाव दे सकते है।सपा का राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों के साथ गठबंधन है। पहले चरण में 58 और दूसरे चरण में 55 सीटें शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय लोकदल को करीब 35 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि सपा करीब 6 उम्मीदवारों को रालोद के टिकट पर मैदान में उतारने की तैयारी में है।इस गुणा-भाग के बीच मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। सूत्र बताते हैं कि इनमें से 50 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। जल्द ही इनकी घोषणा की जाएगी। बुधवार को भी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इसमें भी करीब 50 नाम तय होने की उम्मीद है।इस दौरान गठबंधन में शामिल दलों के मुखिया अपने - अपने बेटों को भी चुनाव में उतारने की तैयारी में है। बैठक के बाद सहमित बनी है कि महान दल के नेता केशव देव मौर्य के बेटे और सुभासपा के नेता ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर और शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव भी चुनाव लड़ेंगे।

BJP सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा दिया

Posted: 12 Jan 2022 04:06 AM PST

 


लखनऊ योगी मंत्रिमंडल से एक और मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। वन और पर्यावरण मंत्री दारा सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने लिखा कि वे दलितों, किसानों और बेरोजगारों की उपेक्षा से आहत हैं। उन्होंने कहा कि पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे भी वे आहत हैं।खबर है कि दारा सिंह को चार्टर्ड प्लेन से तुरंत दिल्ली बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी सपा का दामन थामने वाले हैं। दारा सिंह ने 2017 चुनाव से पहले बसपा छोड़कर कर भाजपा का दामन था। अभी तक मऊ के मधुबन विधानसभा सीट से विधायक हैं।

Post Bottom Ad

Pages