आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 13, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: बढ़ा ग्राफ,53 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, अब 201 सक्रिय मरीज

Posted: 13 Jan 2022 07:12 AM PST


जज कंपाउंड, आयुक्त आवास, कलेक्ट्रेट से 1-1 और स्वास्थ्य केंद्रों से भी 03 संक्रमित मिले

आजमगढ़ : जनपद में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को तीसरी लहर में रिकार्ड 53 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई । थी। इस प्रकार अब जिले में कुल एक्टिव केस अब 201 हो गए हैं । आज संक्रमितों में एक व्यक्ति अन्य जनपद के

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: चोरी की बाइक, तमंचा, मोबाइल संग 25 हजार का इनामी मोटका हुआ गिरफ्तार

Posted: 13 Jan 2022 06:46 AM PST


सिधारी क्षेत्र के इटौरा तिराहा के समीप पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

03 जनवरी को हुई मुठभेड़ में भाग निकला था अभिषेक उर्फ मृत्युंजय उर्फ डग्गन उर्फ मोटका उर्फ पहलवान

आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा तिराहा के समीप सेे गुरुवार की सुबह पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस व चोरी की एक बाइक व मोबाइल बरामद

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: महिला बीमा एजेंट हत्या कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Posted: 13 Jan 2022 06:00 AM PST


घूमने से मना किया नही मानी तो कर दी हत्या,शरणदाता भी पकड़ाया

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के भंवरपुर में महिला बीमा एजेंट का उदंती नदी में फेंका गया था शव

आजमगढ़ : मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के भंवरपुर में महिला एलआइसी एजेंट की हत्या के बाद उदंती नदी में शव फेंकने के मामले का राजफाश करते हुए पुलिस ने आरोपित के साथ उसके शरणदाता को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नौ

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: नकली नोटों के साथ 02 महिलाओं सहित 06 गिरफ्तार

Posted: 13 Jan 2022 05:23 AM PST



शहर कोतवाली पुलिस ने 03 लाख 15 हजार के नकली नोट व पुलिस की वर्दी बरामद किया

एक साल में 10 लाख के नकली नोट बाजार में चला चुके थे

आजमगढ़: शहर कोतवाली पुलिस ने नगर के करतालपुर बाइपास मार्ग पर बागलखराव पुल के पास से बुधवार की रात तीन लाख 15 हजार रुपये के नकली नोट के साथ दो महिलाओं सहित छह को गिरफ्तार किया। इनके पास दो सौ और पांच सौ

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: राज्य विश्वविद्यालय के पहले कुलपति ने निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

Posted: 13 Jan 2022 05:03 AM PST


सत्र 2022-23 का संचालन यहीं से करेंगे, नई शिक्षा नीति के तहत बेहतर पठन-पाठन सुनिश्चित करेंगे- प्रो० प्रदीप कुमार शर्मा


आजमगढ़: आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय के पहले कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि आजमबांध गांव में शिलान्यास के समय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पहल पर

आगे पढ़ें …

आजमगढ़ : कांग्रेस ने जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के घोषित किया प्रत्याशी

Posted: 13 Jan 2022 04:39 AM PST


जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित हुए

आज़मगढ़: यूपी की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें आजमगढ़ जिले की चार विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नाम भी सामने

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: 'मास्क नही तो सामान नही' की तख्ती लगाएं दुकानदार- डीएम

Posted: 13 Jan 2022 04:18 AM PST



डीएम ने कलेक्ट्रेट, नगर पालिका चौराहा, सिविल लाइन व सदर तहसील का निरीक्षण किया

दुकानदार सामान के साथ-साथ मास्क रखना भी सुनिश्चित करे- अमृत त्रिपाठी,डीएम

आजमगढ़ 13 जनवरी-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर सहित नगर पालिका चौराहा, सिविल लाइन एवं तहसील सदर का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका बनी असिस्टेंट प्रोफेसर,हर्ष व्याप्त

Posted: 13 Jan 2022 04:00 AM PST


डा. नीतू राय का असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) के पद पर चयन हुआ, बधाई देने वालों का लगा तांता

आजमगढ़: जिले की सगड़ी तहसील के कोहड़ी बुजुर्ग गांव निवासी लेखपाल ऋषिमनी राय की पत्नी डा. नीतू राय का असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) के पद पर चयन हुआ है। उनके इस चयन से परिवार में खुशी व्याप्त है वहीं उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।नीतू राय की प्रारंभिक शिक्षा रानी की सराय से हुई। इसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा सेठवल रानी की सराय से हा‌सिल की। बीए और एमए की शिक्षा शिब्ली महाविद्यालय से हासिल की। बीएड की डिग्री मऊ से हासिल की। इसके बाद इनका चयन प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के पद पर हो गया। अध्यापन कार्य करते हुए उन्होंने डाक्टरेट की डिग्री भी मऊ से हासिल की। इसके बाद अब उनका चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। वर्तमान में नीतू राय प्राथमिक विद्यालय एकरामपुर में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। इनके ससुर जगदीश राय खंड शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। वहीं नीतू राय की मां भी जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका रह चुकी हैं। उनके इस चयन से उनके जानने वालों में हर्ष व्याप्त है। इसकी जानकारी होते ही डा. विनोद पाठक, रविंद्र नाथ राय, पंकज राय, अजीत राय, सत्यदेव यादव, इंजीनियर राकेश राय, डा. पीयूष सिंह यादव, डा. आलोक पांडेय, एडवोकेट श्याम नरायन राय, संतोष राय, मनोज राय, ब्रह्मदेव राय, भालचंद चौबे आदि ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।

आज़मगढ़: एक्सप्रेसवे पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Posted: 13 Jan 2022 03:50 AM PST


परिवार में मचा कोहराम, घायल दूसरे युवक की हालत गंभीर

अहरौला क्षेत्र के सकतपुर गांव के समीप हुई दुर्घटना

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उक्त दुर्घटना अहरौला क्षेत्र के सकतपुर गांव के समीप घटित हुई।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर ऊर्फ पासीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अभिषेक सिंह पुत्र सुभाष सिंह लखनऊ में रहकर एयरटेल कंपनी में काम करते थे। बुधवार की दोपहर 2 बजे वे अपनी बाइक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर अपने घर आ रहे थे। बाइक के पीछे अभिषेक का मित्र 30 वर्षीय दीपक मौर्य पुत्र रामगति मौर्य बैठे। परिजनों का कहना है कि बुधवार की देर शाम लगभग सात बजे वे अहरौला थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव के समीप पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में अभिषेक सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठे दीपक मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दीपक की हालत नाजुक देख डाक्टर ने उसे हायर सेेंटर के लिए रेफर कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत अभिषेक की 2 माह की बच्ची व 4 वर्ष का एक पुत्र है। वे दो भाइयों में बड़े थे। माता चंद्रकला व पत्नी अनीता सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है।

आजमगढ़: प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो किया पाेस्ट, गिरफ्तार

Posted: 13 Jan 2022 03:23 AM PST


इंस्पेक्टर की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज


आजमगढ़: जिले के एक युवक ने प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाइ इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: सावधान! बढ़त जारी, 12 जनवरी को 45 मिले नए कोरोना पॉजिटिव

Posted: 12 Jan 2022 06:32 AM PST


अब 149 एक्टिव केस, डीएम आवास से 01, जज कॉलोनी से 03, विदेश से आए 01 संक्रमित मिले

आजमगढ़ : आम लोगों की लापरवाही के बीच जनपद में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को और 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इस प्रकार आजमगढ़ में कुल एक्टिव केस अब 149 हो गए हैं जबकि 4 केस अन्य जनपद के थे जो स्थानांतरित कर दिए गए हैं। जज कॉलोनी में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले मंगलवार को एक पॉजिटिव मिलने पर बुधवार को कोर्ट 1 दिन बंद रखा गया था। कोर्ट परिसर में सैनिटाइजेशन का कार्य भी हुआ। डीएम आवास पर भी एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही विदेश से आए एक व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल मिलाकर जनपद के हर क्षेत्र से संक्रमित मिलने की सूचना के बाद प्रशासन लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।

आज़मगढ़: पोर्टल पर नाम और मैसेज आने पर भी नही मिला टैबलेट व स्मार्टफोन

Posted: 12 Jan 2022 06:16 AM PST


डीएवी डिग्री कॉलेज की वंचित छात्राएं प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट पंहुची

आजमगढ़ : योगी सरकार ने अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट छात्र छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन देने का वादा किया था। छात्र-छात्राओं ने जोर शोर से इसके लिए पोर्टल पर अपना नाम दर्ज कराया था लेकिन जब बांटने की बारी आई तो चुनिंदा छात्र-छात्राओं में बांटकर काम निबटाया जाने लगा। जिससे जिन छात्रों को स्मार्टफोन व टेबलेट नहीं मिला उनमें इसको लेकर नाराजगी है। इसी को लेकर आज आजमगढ़ कलेक्ट्रेट पर शहर के डीएवी डिग्री कॉलेज की छात्राएं प्रदर्शन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने सभी औपचारिक कार्यवाही कर अपना नाम दर्ज कराया था और उनका नाम पोर्टल पर दिखा भी रहा था और मैसेज भी आया था लेकिन जब स्मार्टफोन और टेबलेट बांटने की बारी आई तो उनका नाम होने के बाद भी नहीं दिया गया। जबकि कई अन्य लोगों का नाम था उनको बांट दिया गया जिसको लेकर पीड़ित छात्रों-छात्राओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द उनको भी दिया जाए नहीं तो वह धरने पर बैठ जाएंगी। उनका आरोप है कि इस संबंध में जब कॉलेज प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सौ डेढ़ सौ ही टेबलेट मोबाइल मिले थे जो सभी बच्चों को नहीं दिया जा सकता था।

आज़मगढ़: चुनाव खर्च के लिए खोलना होगा अलग से बैंक खाता- डीएम

Posted: 12 Jan 2022 05:50 AM PST


निर्वाचन एजेंट के साथ संयुक्त खाता सभी बैंक व डाकघर खुल सकता है

क्रॉस चेक,ड्राफ्ट व बैंक के ऑनलाइन माध्यम से ही होगा भुगतान, 20 हजार से ज्यादा नगद नही निकालेंगे

आजमगढ़: जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने निर्देश दिया है कि निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को अपने निर्वाचन व्ययों के समस्त भुगतान के लिए एक अलग से बैंक खाता खोलना होगा। जिसमें निर्वाचन व्यय के अनुवीक्षण की सुविधा उपलब्ध करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को विशेषकर

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी व कर्मचारी

Posted: 12 Jan 2022 05:32 AM PST


निर्वाचन एवं कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत अवकाश प्रतिबंधित किया गया

डीएम की पूर्वानुमति के बाद ही कार्मिक मुख्यालय से बाहर जाएंगे- एडीएम प्रशासन

आजमगढ़: डीएम की पूर्वानुमति के बाद ही कोई अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय से बाहर जाएगा। बिना अवकाश स्वीकार कराए कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा।एडीएम (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की अधिसूचना लग जाने व कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण के आशंका को देखते हुए जिले के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। अपरिहार्य कारणों से यदि किसी अधिकारी व कर्मचारी, प्रभारी अधिकारी, मजिस्ट्रेट अथवा कोविड-19 के सेक्टर प्रभारी को मुख्यालय से बाहर या अवकाश पर जाना हो तो वह निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र प्रस्तुत करेगा।अवकाश स्वीकृति के उपरान्त संबंधित अधिकारी को मेल के माध्यम से ही वापस प्राप्त हो जाएगी।

आज़मगढ़: फोर्स ने अफसरों की अगुवाई में किया फ्लैगमार्च

Posted: 12 Jan 2022 05:01 AM PST


बोले अधिकारी, जनता बेफिक्र होकर करे मतदान नहीं आने देंगे दिक्कत

आजमगढ़: शहर व कस्बाई इलाके में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने फोर्स संग भ्रमण कर चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से कराने की तैयारियों का संदेश दिया। उपजिलाधिकारी सगड़ी

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: पहली बार अशक्त बुजुर्गों को घर बैठे वोट देने का मिलेगा मौका

Posted: 12 Jan 2022 04:45 AM PST


बन रही है सूची, बीएलओ की रिपोर्ट पर पोस्टल बैलेट से वोट देने की मिलेगी सुविधा

आज़मगढ़: मतदान के दौरान बुजुर्ग वोटरों की असुविधा को ध्यान में रखकर पिछले दो चुनावों से मतदान केंद्रों पर रैंप आदि बनाए जा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें पोलिंग बूथों तक पहुंचाने में स्वजन को काफी दिक्कतें होती हैैं। चलने-फिरने से लाचार कई बुजुर्ग मतदाताओं को तो चारपाई या गोद में मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाता है। कोरोना महामारी और बुजुर्गों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने इस इन्हें अपने घर से ही वोट देने की सहूलियत प्रदान की है। जो भी अशक्त बुजुर्ग इच्छुक होगा वह घर से ही पोस्टल बैलेट के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा। मतदान कर्मचारी उनके घर जाएंगे और कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए वोट दिलाएंगे। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी। इसके लिए जिलों में मतदान अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है। अस्वस्थ वोटरों की अलग सूची बनाई जा रही है। इन्हें प्राथमिकता पर रखा गया है। इसके लिए टीमें गठित की जा रही हैं। सातवें चरण में आज़मगढ़ में 07 मार्च को मतदान होगा। इसके पहले बीएलओ पोलिंग बूथ वाइज चिह्नित बुजुर्ग वोटरों के घर जाएंगे। वे रिपोर्ट देंगे कि मतदाता की सेहत कैसी है। क्या वह बूथ तक जाना चाहते हैं या नहीं। अगर वह नहीं जाना चाहते हैं तो उन्हें घर पर ही मतदान की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
आजमगढ़ जनपद कुल 74,470 बुजुर्ग मतदाता हैं जिनमें 80 से 89 उम्र के 60382, 90 से 99 उम्र के 1283 और 100 से अधिक उम्र के
1252 मतदाता हैं।

आज़मगढ़: दल बदलने में माहिर रहें हैं दारा सिंह चौहान 

Posted: 12 Jan 2022 04:25 AM PST


डीएवी पीजी कालेज आज़मगढ़ के छात्रसंघ से शुरू किया था राजनीतिक सफर

कांग्रेस,सपा,बसपा और भाजपा सभी दलों में रह चुके हैं, फिर सपा में जाने की सम्भावना

आज़मगढ़: भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री रहे दारा सिंह चौहान दल बदलने में माहिर रहे हैं। आज़मगढ़ जिले के गेलवारा गांव निवासी दारा सिंह चौहान ने राजनीतिक जीवन में कदम छात्र राजनीति से रखा था। डीएवीपीजी कालेज आजमगढ़ में उप मंत्री चुने जाने के बाद काफी दिनों तक कांग्रेस संगठन में बतौर पदाधिकारी रहे। मौके की नजाकत को देखते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। वर्ष 1996 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उन्हें राज्यसभा भेजा। 2000 में कार्यकाल पूरा होने पर पुनः 2000 से 2006 तक राज्यसभा में सपा का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद इन्होंने फिर पलटी मारी और बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इन्हें घोसी लोकसभा सीट से 2009 में चुनाव लड़ाया और पहली बार लोकसभा सदस्य बने। बहुजन समाज पार्टी ने इन्हें लोकसभा में संसदीय दल का नेता बनाया। वर्ष 2014 में पुनः बसपा के टिकट पर लोकसभा के लिए मैदान में उतरे किंतु भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। देश में चल रहे सियासी तापमान को भांप दारा सिंह चौहान वर्ष 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। किस्मत के धनी दारा सिंह चौहान को भाजपा ने भी भरपूर सम्मान दिया और इन्हें पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया। 2017 के चुनाव में पार्टी ने इन्हें मधुबन विधानसभा से टिकट दिया। 30,000 से अधिक वोटों से जीत कर दारा सिंह चौहान प्रदेश सरकार में मंत्री बने। दारा सिंह चौहान इस बार फिर चुनाव के पहले पलटी मार गए। दारा सिंह चौहान ने राज्यपाल को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है, 'पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के साथ पिछड़े और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे आहत होकर मैं उत्तर प्रदेश मंत्रि-मंडल से इस्तीफा देता हूं। हालांकि, इस फैसले के बाद अभी भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि दारा सिंह चौहान मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। माना जा रहा है कि वह फिर समाजवादी पार्टी का रुख कर सकते हैं।

आज़मगढ़: प्रयास संगठन ने युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

Posted: 12 Jan 2022 02:52 AM PST


स्वामी विवेकानन्द के विचार हर युवा को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं- नगदू पांडेय

आजमगढ़: प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा बुधवार को स्वामी विवेकानन्द की जयंती नीबीं में युवा दिवस के रूप में मनाई गई। लोगों ने स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को स्मरण करते हुए उस पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: यातायात पुलिस ने 334 वाहनों का किया चालान, 03 सीज

Posted: 12 Jan 2022 02:06 AM PST


एसपी के निर्देश पर जिले में कुल 70 स्थानों पर हुई वाहन चेकिंग

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में चलाये गये चेकिंग अभियान में जनपद के कुल 70 स्थानों पर चेकिंग की गई जिसमें 1562 वाहनों को चेक किया गया। बिना नम्बर प्लेट की गाडी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने व नवयुवकों द्वारा मोटरसाईकिल पर तीन सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वाले 334 वाहनों का चालान किया गया और 03 वाहन सीज किये गये जिसमें थाना जहानागंज से 2 व थाना कप्तानगंज से 1 वाहन को सीज किया गया है।

आज़मगढ़: जिले के 284 परीक्षा केंद्रों पर होगी हाईस्कूल व इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षा

Posted: 11 Jan 2022 08:01 AM PST


हाईस्कूल के 96,625 व इंटरमीडिएट के 81,210 परीक्षार्थी होंगे शामिल

 सभी प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से मांगा गया आपत्ति/सुझाव

आजमगढ़: माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण आनलाइन प्रक्रिया के तहत कर दिया गया है। संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षा केे लिए 284 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़:  चुनाव में नकदी व काले धन के प्रयोग पर आयोग की पैनी नजर

Posted: 11 Jan 2022 07:51 AM PST


आयकर विभाग के इन नम्बरों पर कॉल या व्हाट्सएप्प कर या ईमेल भेज करें शिकायत..

आजमगढ़: आगामी विधानसभा समान्य निर्वाचन-2022 में चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य के लिए प्रयुक्त नकदी एव काले धन पर भी निर्वाचन आयोग की पैनी नजर रहेगी संबंधित शिकायत आयकर विभाग के नंबरों पर की जाएगी। जिसमें

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: सड़क हादसों में एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

Posted: 11 Jan 2022 07:39 AM PST


तेज रफ्तार के चलते बेकाबू वाहनों ने सड़कों पर मचाया उत्पात

आजमगढ़: जिले के फूलपुर, बिलरियागंज, कंधरापुर और देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को हुई सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रुप से घायल

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: शहीद विवेक का पार्थिव शरीर पहुंचते रो पड़ा महवी शेरपुर गांव

Posted: 11 Jan 2022 06:28 AM PST



अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि,गूंजता रहा वंदेमातरम का नारा

दोहरीघाट में सरयू तट के मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार

आजमगढ़: बिलरियागंज थाना क्षेत्र के महवी शेरपुर गांव में मंगलवार की दोपहर सवा दो बजे बलिदानी बीएसएफ जवान विवेक तिवारी का पार्थिव शरीर पहुंचते ही पूरा गांव रो पड़ा। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनकी अंतिम यात्रा में हजारों

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: तीसरी लहर में टूटा रिकार्ड, जिले में मिले 44 नए कोरोना संक्रमित

Posted: 11 Jan 2022 06:10 AM PST


कमिश्नर व डीआइजी आवास और आफिस सहित कलेक्ट्रेट कर्मी भी संक्रमितों में शामिल

अब जिले में 115 सक्रिय केस, जांच को केजीएमसी भेजी गई रिपोर्ट

आजमगढ़: ओमिक्रोन की दस्तक से पहले कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वैश्विक महामारी से बचाव के लिए दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी सहित कोविड-19 की गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन न करना जनपदवासियों पर भारी पड़ता जा रहा है।

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: यूरिया नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

Posted: 11 Jan 2022 05:34 AM PST


साधन सहकारी समिति माहुल पर पुलिस ने समझाकर शुरू कराया वितरण

स्वैप मशीन से हो रहा वितरण, रोज एक घंटे चलने के बाद सर्वर डाउन की समस्या

आजमगढ: नगर पंचायत माहुल स्थित साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को सचिव ने यूरिया का वितरण रोक दिया, जिससे आक्रोशित किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पंहुची माहुल चौकी की पुलिस ने किसानों को शांत कराते हुए युरिया

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages