Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 16, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


BHOPAL NEWS- नगर निगम के 14 जोनल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

Posted: 16 Jan 2022 07:34 AM PST

भोपाल।
भोपाल में अफसरों पर देरी भारी पड़ गई। सेवाओं के 104 केस बेवजह अटकाए रखने पर कलेक्टर अविनाश लवानिया ने नगर निगम के 14 जोनल अधिकारियों और अन्य पर कार्रवाई की है। प्रत्येक केस में 250 रुपए के हिसाब से कुल 26 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जोनल अधिकारियों ने मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के तहत श्रम विभाग की अधिसूचित सेवाओं का निराकरण समय सीमा में नहीं किया। वहीं, कई मामले अकारण ही अटका रखें। इसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

इन जोनल अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

जोन-1 के विक्रम झा पर 2 हजार रुपए जोन-2 के विशाल राज रामकर पर 250 रुपए, जोन-4 के परितोष रंजन पर 500, जोन-5 के मयंककुमार जाट पर 1 हजार रुपए, बलविंदर सिंह अहलूवालिया पर 1250 रुपए, जोन-8 के रजनीश श्रीवास्तव पर 2 हजार रुपए, जोन-9 के सत्यप्रकाश बड़गैया पर 2 हजार रुपए, जोन-10 के अभिषेक श्रीवास्तव पर 1750 रुपए, जोन-11 के मुकेश केमिया पर 1500 रुपए, 

जोन-13 के नीलेश श्रीवास्तव पर 2 हजार रुपए, जोन-14 के संतोष त्रिपाठी पर 3 हजार रुपए, जोन-16 के राजेंद्र अहिरवार पर 2 हजार रुपए, जोन-18 के बीएस साहू पर 750 रुपए, जोन-19 के मोहन जाट पर 1500 रुपए। अन्य पर भी कार्रवाई की गई है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती- Bsc के बाद इंग्लिश से MA के कारण नियुक्ति अटकी, HC से नोटिस जारी

Posted: 16 Jan 2022 07:26 AM PST

भोपाल।
यदि 12वीं के बाद भी करियर के लिए गोल सेट नहीं किया तो टॉपर्स भी मुश्किल में पड़ जाते हैं। मध्य प्रदेश के सागर में रहने वाले विभूति जैन के साथ ऐसा ही हुआ है। शिक्षक पात्रता परीक्षा टॉप करने के बावजूद नौकरी नहीं मिली क्योंकि विभूति जैन ने साइंस सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन और इंग्लिश लिटरेचर से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। उच्च न्यायालय ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर के कारण पूछा है।

विभूति जैन मेधावी छात्र हैं, कक्षा 10 से टॉप करते आ रहे हैं

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की युगलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता जयसिंह नगर, सागर निवासी विभूति जैन की ओर से अधिवक्ता सचिन पांडे ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता मेधावी छात्र रहा है। उसने 2006 में प्रथम श्रेणी से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। 2008 में प्रथम श्रेणी से गणित-विज्ञान विषय से बारहवीं परीक्षा उत्तीर्ण हुआ। 2011 में डा.हरीसिंह गौरव विश्वविद्यालय से बीसीए की स्नातक डिग्री प्रथम श्रेणी में हासिल की।2013 में एमए इंग्लिश की परीक्षा उत्तीर्ण हुआ। 2018 में बीएड उपाधि धारक हो गया। इसके साथ ही अतिथि शिक्षक बतौर सेवा दी। 

शिक्षा विभाग ने ग्रेजुएशन वाले सब्जेक्ट हो मान्यता दी, पोस्ट ग्रेजुएशन की वैल्यू नहीं

2021 में माध्यमिक शिक्षक के पद विज्ञापित होने पर आवेदन किया। 2018 में वह अंग्रेजी विषय से माध्यमिक शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका था। इसके बावजूद उसे अंग्रेजी विषय से माध्यमिक शिक्षक इस तर्क के आधार पर नहीं बनाया गया कि उसके पास अंग्रेजी विषय से स्नातक डिग्री के स्थान पर ओवर क्वालिफिकेशन के रूप में एमए इंग्लिश की डिग्री है। इस अनुचित आधार के खिलाफ याचिका दायर की गई है। 

हाई कोर्ट ने ओवर क्वालिफिकेशन के आधार पर माध्यमिक शिक्षक पद पर नियुक्ति से वंचित किए जाने के रवैये पर जवाब-तलब कर लिया। इस सिलसिले में राज्य शासन, स्कूल शिक्षा सचिव, जिला शिक्षा अधिकारी, सागर सहित अन्य को नोटिस जारी किए गए हैं। जवाब के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

कोषालय ने इंस्पेक्टर पर गलत रिकवरी निकाली, हाईकोर्ट ने स्थगित की, जवाब मांगा- MP karmchari news

Posted: 16 Jan 2022 06:37 AM PST

जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर ने रायसेन जिले में पदस्थ एसटीएफ इंस्पेक्टर जैनेन्द्र दुबे पर कोषालय द्वारा निकाली गई 2.53 लाख रुपए की रिकवरी को गलत मानते हुए, स्थगित कर दिया एवं नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। 

याचिकाकर्ता जैनेन्द्र दुबे की ओर से अधिवक्ता मोहनलाल शर्मा व शिवम शर्मा ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता को 2016 में तृतीय समयमान वेतनमान का लाभ दिया गया था। उसी दौरान उनका एएसआई के पद से एसआई के पद पर प्रमोशन किया गया। इसके कुछ समय बाद कोषालय ने कहा कि याचिकाकर्ता तृतीय समयमान वेतनमान के पात्र नहीं है और उनका वेतन निर्धारण गलत हो गया है। इसलिए उनसे दो लाख, 53 हजार रुपये की रिकवरी निकाली जानी चाहिए। 

इसके बाद 27 दिसंबर, 2021 को पुलिस अधीक्षक रायसेन ने याचिकाकर्ता को एक रिकवरी नोटिस जारी कर कहा कि एक सप्ताह के भीतर उक्त राशि शासकीय मद में जमा करें। दुबे ने एसपी के नोटिस काे हाईकोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायदृष्टांत का हवाला देते हुए बताया गया कि याचिकाकर्ता उक्त वेतनमान पाने का अधिकारी है और उनके खिलाफ गलत रिकवरी निकाली गई है। मामले पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने रिकवरी नोटिस पर अंतरिम रोक लगाते हुए अनावेदकों से जवाब तलब किया है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

जबलपुर कलेक्टर ने 1 साल से बिजली बिल नहीं भरा, अपने नाम से कनेक्शन ही नहीं लिया, 1.25 लाख रुपए बकाया

Posted: 16 Jan 2022 07:11 AM PST

जबलपुर।
यदि आप किसी दूसरे व्यक्ति के नाम बिजली कनेक्शन का उपयोग करते हैं तो बिजली कंपनी के अधिकारी इसे बिजली चोरी मानते हैं। जबलपुर कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा का मामला ऐसा ही है। जबलपुर में उनके नाम से कोई बिजली कनेक्शन नहीं है। इतना ही नहीं जिस मीटर से जबलपुर कलेक्टर के बंगले की बिजली जलाई जा रही है उसका बिल भी जनवरी 2020 से आज तक नहीं भरा गया है। 

जबलपुर कलेक्टर पर 1.25 लाख रुपए बिजली बिल बकाया

बिजली कंपनी ने बकाया तारों की सूची में जबलपुर कलेक्टर का नाम भी घोषित कर दिया है। कंपनी का कहना है कि कलेक्टर के बंगले पर 1.25 लाख रुपए बिजली का बिल बकाया है। नियमानुसार बिजली का बिल कलेक्टर को अपने वेतन से जमा करना होता है। बिजली अधिकारियों का कहना है कि भुगतान के लिए कई बार कलेक्टर बंगले गए परंतु बिजली का बिल आज तक जमा नहीं हुआ है।

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार ट्रांसफर होकर जब कोई नया अधिकारी आता है तो बिजली कनेक्शन में नाम परिवर्तन के लिए आदेशित करता है परंतु श्री कर्मवीर शर्मा कलेक्टर जबलपुर द्वारा नाम परिवर्तन के लिए अब तक कोई प्रक्रिया नहीं की गई है। पूर्व कलेक्टर के नाम पर बिजली कनेक्शन है, जिसका उपयोग किया जा रहा है। 

1000 से अधिक के बकाया पर बिजली कनेक्शन काटने का प्रावधान 

बिजली कंपनी अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि किसी भी उपभोक्ता पर यदि ₹1000 से अधिक का बिजली बिल बकाया है तो उसका कनेक्शन काटने का प्रावधान है। इतना ही नहीं यदि बिजली बिल ₹15000 से ज्यादा हो जाता है तो वसूली की कार्रवाई की जाती है। समाचार माध्यमों से आए दिन पता चलता है कि बिजली बिल बकाया होने के कारण बिजली कंपनी के कर्मचारी किसानों की मोटर और ट्रैक्टर जप्त कर के ले जाते हैं। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS- नर्मदा नदी में रिवर राफ्टिंग शुरू, गुड न्यूज़

Posted: 16 Jan 2022 06:18 AM PST

जबलपुर।
पवित्र नर्मदा नदी के किनारे बसे मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के नागरिकों के लिए गुड न्यूज़ है। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा नर्मदा नदी में रिवर राफ्टिंग शुरू कर दी गई है। 

जबलपुर के पर्यटकों के लिए रिवर राफ्टिंग का शुभारम्भ आज मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री विनोद गोटिया ने बरगी बांध के समीप पुल घाट पर आयोजित कार्यक्रम में माँ नर्मदा एवं कन्या पूजन कर किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री संजय यादव, श्री शिव पटेल, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अधिकारी भी भी मौजूद थे। पर्यटकों को बरगी बांध के पुलघाट से नादियाघाट तक करीब 3 किलोमीटर रिवर राफ्टिंग कराई जायेगी। 

रिवर राफ्टिंग क्या होती है 

कैंपिंग एवं ट्रेकिंग की तरह राफ्टिंग भी एक रोमांचकारी गतिविधि है। ऊँची-नीची लहरों के बीच आपको अपनी नाव को सुरक्षित लक्ष्य तक पहुंचाना होता है। लहरों से लड़ने के लिए नाव में टीम मौजूद होती है। वाटर स्पोर्ट्स में यह एक ऐसा खेल है जो लोगों को साहसी एवं जुझारू बनाता है। इसके अलावा टीमवर्क भी सीख जाते हैं। इसमें सुरक्षा के सभी प्रबंध किए जाते हैं फिर भी लहरों से लड़ना 17 से गतिविधि है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- महंगाई का असर, पुलिसवाला टंकी फुल करा कर भागा

Posted: 16 Jan 2022 06:05 AM PST

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महंगाई का असर दिखाई दे रहा है। एक पुलिस वाले ने पेट्रोल पंप से बाइक का पेट्रोल टैंक फुल करवाया और किक मारकर फरार हो गया। पेट्रोल पंप संचालक ने सीसीटीवी वीडियो वायरल किया है ताकि पुलिस वाले की पहचान की जा सके। पुलिस डिपार्टमेंट ने वायरल वीडियो की जांच करने की बात की है। 

रविवार को एक VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एक पुलिस वाला पेट्रोल पंप पर पहुंचकर बाइक का टैंक फुल कराता है और पंप कर्मचारी को चकमा देकर फरार हो जाता है। यह VIDEO फूलबाग चौराहा स्थित पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। घटना शनिवार की है। प्लेटिना बाइक पर सवार युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उस समय वहां भीड़ नहीं थी। बाइक सवार ट्रैकसूट पहने हुए था जिस पर पुलिस लिखा था। बाइक की हेडलाइट्स पर भी पुलिस लिखा था। बाइक सवार खाकी रंग का टोपा पहने था और ऊपर से मफलर बांधे था, जिस कारण उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा था। वह कंधे पर राइफल भी टांगे हुए था। 

उसने आते से ही बाइक का पेट्रोल टैंक खोला और पंप कर्मचारी से टैंक फुल करने के लिए कहा। कर्मचारी ने रुपए की मांग की तो उससे कहा कि ऑनलाइन पेमेंट करेगा, लेकिन जैसे ही टैंक फुल हुआ तो पीछे दूसरी गाड़ी लग गई। कर्मचारी को लगा कि पेट्रोल भरवाने के बाद अब वह मोबाइल निकालकर पेमेंट करेगा। तभी बाइक सवार पुलिस वाले ने गाड़ी स्टार्ट की और भाग गया। कर्मचारी उसके पीछे भी भागा, लेकिन वह कुछ ही सेकेंड में बहुत दूर निकल गया था।

8 लीटर पेट्रोल भरवाया था, पुलिस को शिकायत का इंतजार

- पेट्रोल पंप पर पहुंचे पुलिस जैसे हुलिया वाले बाइक सवार ने गाड़ी में 8 लीटर पेट्रोल डलवाई थी। पेट्राेल की रेट अभी 108 रुपए के लगभग चल रही है। लगभग 864 रुपए की पेट्रोल हुई जिसे वह भरवाकर ले गया है। इस मामले में टीआई पड़ाव विवेक अष्ठाना का कहना है कि एक VIDEO सामने आया है। मामला उनके थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पर कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आने के चलते FIR दर्ज नहीं की जा सकी है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

MP WEATHER FORECAST- 4 जिलों में तीव्र शीतलहर, 26 में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी

Posted: 16 Jan 2022 05:54 AM PST

भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र ने मध्य प्रदेश के 4 जिलों में तीव्र शीतलहर और 26 जिलों में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। इन सभी इलाकों में सर्दी का मौसम, ठंडी हवाएं और न्यूनतम तापमान स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक बताया गया है। नागरिकों से सावधान रहने की अपील की गई है।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- 4 जिलों में तीव्र शीतलहर

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार छतरपुर, सागर, रतलाम और ग्वालियर जिलों में तीव्र शीतलहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी ठंडी हवाएं इतनी तेज होंगे कि घरों के अंदर चारदीवारी के भीतर भी लोग सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। ऐसी स्थिति में अलाव जलाना एवं कई परत वाले ढीले गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। 

मध्य प्रदेश में ठंड- 26 में सीवियर कोल्ड डे 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, निवाड़ी, नरसिंहपुर, सिवनी, बैतूल, भोपाल, इंदौर, धार, खंडवा, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, सतना एवं जबलपुर जिला में सीवियर कोल्ड डे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी इन इलाकों में तापमान सामान्य से बेहद कम रहेगा। ज्यादातर इलाकों में दोपहर तक कोहरा छाया रह सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि आसमान साफ होने से पहले घरों से बाहर निकलना हार्ट अटैक का कारण हो सकता है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- सुबह 9 बजे तक घर से ना निकले, हार्ट अटैक आ सकता है

Posted: 16 Jan 2022 05:42 AM PST

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 1 सप्ताह में हार्ट अटैक के 127 मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए और 17 लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में सुबह 9:00 बजे से पहले ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आना, बेहद खतरनाक है। इसलिए जब तक तापमान सामान्य नहीं हो जाता घर से बाहर ना निकले।

ग्वालियर शहर में सबसे ज्यादा मरीज जयारोग्य चिकित्सालय के कॉर्डियोलॉजी विभाग, रतन ज्योति डालमिया हार्ट इंस्टीट्यूट, बीआईएमआर और कल्याण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किए गए हैं। कॉर्डियोलॉजी में तो बेड फुल हो चुके हैं और यहां फ्लोर पर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। जयारोग्य चिकित्सालय के कॉर्डियोलॉजी विभाग में पिछले पांच दिन में 80, रतन ज्योति डालमिया हार्ट सेंटर में 15 बीआईएमआर में 35 और कल्याण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 7 मरीज हृदय संबंधी समस्या को लेकर भर्ती हुए हैं। 

सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक क्यों आता है, डॉक्टर प्रतीक भदौरिया ने बताया

जीआरएमसी के कॉर्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत रस्तोगी ने बताया कि जिनको ब्लडप्रेशर और डायबिटीज की बीमारी है उन लोगों को सुबह 4 से 9 बजे तक हार्ट अटैक का खतरा सबसे अधिक रहता है। प्राय: हृदय रोग के मरीज या बुजुर्ग सोते रह जाते हैं। इसे साइलेंट हृदयघात कहते हैं। वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रतीक भदौरिया ने बताया कि सर्दी के मौसम में फिब्रिनोजन नामक पदार्थ शरीर में बनने लगता है, जिसके कारण खून गाढ़ा होने लगता है और ब्लडप्रेशर बढ़ जाता है। जब ब्रेन में खून पहुंचने में रुकावट आती है तो हार्ट अटैक होता है। 

ठंड में हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या करें

वरिष्ठ हृदय रोगियों डॉ. आकाश मोदी ने बताया कि इस मौसम में गुनगुना पानी अधिक पीएं, तली चीजों के साथ बाजार की चीजें खाने से बचें। पिछले चार दिन से युवा भी हृदयाघात की शिकायत लेकर आ रहे हैं। इनसे पूछताछ में पता चला कि वह बाहर का खाना खा रहे थे। इस मौसमी फल का सेवन करें, चिकनाई का सेवन कम से करें। डायबिटीज के मरीज लिपिड प्रोफाइल और शुगर की जांच हर दो माह में कराएं। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

POLICE ASI BHARTI- 647 वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन स्टार्ट, लास्ट डेट 5 फरवरी

Posted: 16 Jan 2022 05:24 AM PST

CISF
- Central Industrial Security Force द्वारा असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर 647 वैकेंसी फुलफिल करने जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पुलिस भर्ती सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 5 फरवरी 2022 है। 

About CISF

Central Industrial Security Force को हिंदी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कहते हैं। यह एक सरकारी अभिकरण है। भारत के तमाम औद्योगिक क्षेत्रों में जो पुलिस तैनात होती है वह CISF कहलाती है। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट (cisf.gov.in) पर जाकर जॉब नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। 

CISF ASI vacancy- important notes for IAS recruitment exam 

कैंडिडेट का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन, ट्रायल टेस्ट और प्रोफिशिएंसी टेस्ट पर आधारित होगा। 
सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 40 हजार रुपए सैलरी मिलेगी। सिलेक्टेड कैंडिडेट को भत्तों का भी लाभ मिलेगा। 
कैंडिडेट को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।
कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। 
आयु सीमा 1 अगस्त, 2021 के अनुसार निर्धारित की जाएगी। 
फिजिकल स्टैंडर्ड लंबाई:- पुरुष- 170 सेंटीमीटर, महिला- 157 सेंटीमीटर एवं चेस्ट (पुरुष)- 80-85 सेंटीमीटर।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

मैट्रिमोनियल से मिला पति दरिंदा निकला, दोस्तों के साथ मिलकर रेप करता था- INDORE NEWS

Posted: 16 Jan 2022 05:40 AM PST

इंदौर।
प्रदेश की इंदौर पुलिस ने बिल्डर राजेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ दरिंदगी का मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि उसे फार्म हाउस पर बंधक बनाकर रखा गया था। दोस्तों के साथ मिलकर गैंग रेप करता था। प्रताड़ित करने के लिए कभी सिगरेट से शरीर के अंगों को जलाता था तो कभी गर्दन पर चाकू रखकर दोस्तों से अंतरंग बातें करने के लिए मजबूर करता था। 

32 साल की युवती बीजाघाट (बेमेतरा, छतीसगढ़) की रहने वाली है। उसने इंदौर पुलिस को बताया कि मैट्रिमोनियल साइट के जरिए उसकी पहचान इंदौर के बिल्डर राजेश विश्वकर्मा के साथ हुई थी। वह अपने दोस्तों के साथ बेमेतरा (छत्तीसगढ़) आया और उसके साथ शादी की औपचारिक रस्म अदा करके उसे अपने साथ ले गया। सबसे पहले उसे रिजेन्टा होटल, इंदौर में रखा गया। युवती ने बताया कि 29 अक्टूबर को उसे मांगलिया स्थित युवराज फार्म हाउस लाया गया। यहीं पर उसके साथ दरिंदगी की शुरुआत हुई। 

युवती ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने सबसे पहले उसके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू की। फिर अप्राकृतिक काम करने के लिए मजबूर करने लगा। इंकार करने पर सिगरेट से उसके अंगों को जला देता है। कई बार फार्म हाउस के नौकरों के अंतरंग वस्त्रों में बुलाता था। कुछ दिनों बाद अपने दोस्तों को फार्म हाउस में बुलाने लगा। सब लोग मिलकर उसके साथ दरिंदगी करते थे। युवती ने बताया कि यह सब कुछ उसके साथ डेढ़ साल तक होता रहा। 

सब-इंस्पेक्टर सुमन तिवारी ने बताया, "यह घटना नंबर 2019 से शुरू हुई और अक्टूबर 2021 तक चली थी। डर के कारण पीड़िता ने शिकायत नहीं की। जब पीड़िता को लगा कि उसकी हत्या का प्रयास हो सकता है तो उन्होंने कल आकर रिपोर्ट की। 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया और 2 अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जबलपुर और छत्तीसगढ़ गई है। मुख्य आरोपी पीड़िता का ही पति एवं बिल्डर राजेश वर्मा है। उसके अलावा दोस्त विवेक विश्वकर्मा और नौकर अंकेश बघेल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ के बदमाश विपिन भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। विपिन को ही हत्या करने के लिए भेजा गया था। 

मैट्रिमोनियल साइट की प्रोफाइल पर भरोसा नहीं करना चाहिए: पुलिस

पुलिस ने अपील की है कि मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल देख कर शादी संबंध जैसे गंभीर मामलों का निर्णय नहीं लेना चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाह संबंधों से पहले दोनों पक्षों को एक दूसरे को ठीक प्रकार से जान लेना चाहिए और यथासंभव जांच पड़ताल कर लेना चाहिए। मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल देखकर होने वाले संबंधों में अक्सर कई प्रकार के अपराध के मामले सामने आते रहते हैं। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

मुख्यमंत्री के लिए पटवारी का चेक और कलेक्टर का झूठ सुर्ख़ियों में- MP NEWS

Posted: 16 Jan 2022 03:55 AM PST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का वचन निभाने के लिए पटवारी के अकाउंट से जारी हुआ ₹50000 का चेक एवं कलेक्टर आर उमा माहेश्वरी का झूठ सुर्खियों में आ गया है। 

किस्सा मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले का है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ओला पीड़ित किसानों से मिलने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने बजवान गाँव में एक बूढ़ी महिला को गले से लगा लिया। महिला  राजकुंअर बाई फूट-फूट कर रोने लगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वृद्ध महिला को तत्काल 50,000 रुपए आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। 

आर उमा माहेश्वरी आईएएस एवं कलेक्टर अशोकनगर ने मुख्यमंत्री के वचन को पूरा करने के लिए तत्काल अधीनस्थ अधिकारियों को आदेशित किया। रात चढ़ने से मुंगावली तहसीलदार दिनेश सांवले ने महिला को 50,000 रुपए का चेक दे दिया। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन जब स्थानीय पत्रकारों ने ध्यान से देखा तो महिला को मिला हुआ चेक किसी शासकीय बैंक अकाउंट का नहीं था, बल्कि जितेंद्र शर्मा के नाम का था। 

जानकारी जुटाई तो पता चला कि जितेंद्र शर्मा राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं। सवाल उठना शुरू हुए तो दूसरे दिन वृद्ध महिला से जितेंद्र शर्मा का चेक वापस लेकर रेड क्रॉस का चेक दे दिया गया। इसके बाद कलेक्टर आर उमा माहेश्वरी ने दावा किया कि हितग्राही महिला को रेड क्रॉस का ही चेक दिया गया है। अब सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहे हैं जिसमें महिला के हाथ में जितेंद्र शर्मा के नाम का चेक दिखाई दे रहा है। 

कानून की नजर में सही, गलत जो भी हो। लोकायुक्त के पास इस तरह के मामलों की जांच करने का अधिकार हो या ना हो परंतु मामला सुर्खियों में है और कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पटवारी के बैंक खाते का चेक क्यों दिलवाया गया, दूसरा सवाल है कि कलेक्टर को झूठ बोलने की क्या जरूरत थी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP BOARD- प्री बोर्ड परीक्षा का नया सिस्टम घोषित

Posted: 16 Jan 2022 03:20 AM PST

Madhya Pradesh Board of Secondary Education से संबंधित सरकारी एवं प्राइवेट हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षा के लिए नया सिस्टम घोषित कर दिया गया है। स्पष्ट हो गया है कि कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल प्री बोर्ड परीक्षा होगी और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। 

ओपन बुक पैटर्न पर होंगे 10th-12th प्री बोर्ड

सरकारी एवं एवं प्राइवेट स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं के प्री बोर्ड एग्जाम अलग-अलग मोड में होंगे। सरकारी स्कूलों में 20 जनवरी से शुरू होने वाले प्री बोर्ड एग्जाम में अब स्टूडेंट्स को स्कूल में बुलाकर पेपर और आंसर कॉपी दी जाएंगी ओपन बुक पैटर्न पर स्टूडेंट्स पेपर और कॉपी घर ले जाकर एग्जाम देंगे और फिर चार-पांच दिन बाद स्कूल पहुंचकर कॉपी जमा कर सकेंग। भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) नितिन सेक्सेना ने बताया कि कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्टूडेंट्स को अलग-अलग टाइम स्लॉट में स्कूलों में बुलाकर पेपर और आंसर कॉपी दी जाएंगी। 

MP BOARD- प्राइवेट स्कूलों ने प्री बोर्ड एग्जाम होल्ड कर दिए

जबकि सहोदय ग्रुप ऑफ़ सीबीएसई स्कूल की मेंबर मनीषा कवाठेकर ने बताया कि हम प्री बोर्ड एग्जाम ऑनलाइन लेंगे। सोसायटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर अध्यक्ष डॉ आशीष जी ने कहा कि हमने अभी भी प्री बोर्ड एग्जाम होल्ड पर रखे हैं। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित सिंह ने बताया कि एमपी बोर्ड से जुड़े निजी स्कूलों में हमने अभी प्री बोर्ड एग्जाम होल्ड पर रखे हैं। 

इसके साथ ही 10वीं एवं 12वीं बोर्ड सहित अन्य कक्षाओं की सालाना परीक्षा के संबंध में अभी कुछ तय नहीं हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हालात की समीक्षा करने के बाद शासन के निर्णय के अनुरूप ही कुछ भी तय किया जायेगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

ऑनलाइन पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों हेतु बाल आयोग की SOP जारी - MP NEWS

Posted: 16 Jan 2022 06:05 AM PST

MP State Commission for Protection of Child Rights, Bhopal (मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग) ने 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए SOP (Standard operating procedure, हिंदी में: मानक ऑपरेटिंग प्रक्रिया) जारी कर दी है।

SOP for online school class in Madhya Pradesh

  • सभी स्कूल प्रबंधन को पेरेंट्स को बताना होगा कि बच्चों की ऑनलाइन क्लास कितने घंटे चलेगी।
  • जब शिक्षक ऑनलाइन क्लास की शुरुआत करेंगे तब अभिभावकों को क्लास शुरू होने और उसकी समय अवधि की जानकारी देंगे। 
  • शिक्षक सप्ताह में एक बार अभिभावकों से बातचीत भी करेंगे। 
  • ऑनलाइन क्लास के दौरान स्टूडेंट्स को निर्देशित करेंगे कि क्लास खत्म होने के बाद मोबाइल अपने पेरेंट्स को सौंप दें।

बाल आयोग के सदस्य बृजेश चौहान के अनुसार बच्चों में गेमिंग की लत पर लगाम लगाने के लिए तकनीकी उपाय सरकार कर रही है। उनके द्वारा दिए गए यह सुझाव दिए हैं ताकि ऑनलाइन क्लास में टीचर और अभिभावक मिलकर बच्चों में बढ़ती इस आदत को रोकने में सफल हो सकें। आयोग के सदस्य ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ताकि वे प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूलों को इस संबंध में निर्देश जारी किये हैं।  मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

BHOPAL में पहाड़ों सा कोहरा, सूर्योदय ही नहीं हुआ, फोटो देखिए - MP WEATHER FORECAST

Posted: 15 Jan 2022 09:19 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार की सुबह पहाड़ों जैसा कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। रात और दिन दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। एक बार फिर आज सूर्योदय नहीं हुआ। शायद सीधे दोपहर निकलेगी। सुबह 10:00 बजे भोपाल का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था।

मध्य प्रदेश मौसम की जानकारी- उत्तर की बर्फीली हवाएं आ गई हैं

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि उत्‍तर से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से मध्‍य प्रदेश मे भी ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को प्रदेश ग्‍वालियर-चंबल संभाग, बुंदेलखंड, महाकौशल समेत कई इलाकों में सुबह से घना कोहरा छाया है। राजधानी भोपाल में भी धुंध छाई है। बादल छंटने के साथ दिन के अलावा रात के तापमान में भी गिरावट का दौर है। 

कोहरे में गुम होता रानी कमलापति रेलवे स्टेशन



ठंड भगाने के लिए कचरा तक जला रहे हैं

जबकि जम्मू-कश्मीर में धूप खिली है

मध्य प्रदेश मौसम की खबर

रविवार को प्रदेश में ग्‍वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्‍यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्‍सिसय दर्ज किया गया। नौगांव में 3.3, खजुराहो में 05, गुना में 5.1 पचमढ़ी में 5.4 और सागर में 06 डिग्री सेल्‍सियस न्‍यूनतम तापमान रहा। राजधानी भोपाल में 08 डिग्री सेल्‍सियस न्‍यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्‍य से 2.9 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। साथ ही यह पिछले दिन के न्‍यूनतम तापमान के मुकाबले भी 1.7 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि वातावरण में कुछ नमी रहने के कारण राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह के वक्त कोहरा या धुंध बनी रहती है। वर्तमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसका विशेष असर मध्य प्रदेश के मौसम पर नहीं पड़ रहा हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को एक कमजोर आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने जा रहा है। इसके प्रभाव से सोमवार से प्रदेश में आंशिक बादल छाने की संभावना है। इससे रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सिवनी, नौगांव, ग्वालियर में तीव्र शीतल दिन रहा। शाजापुर, इंदौर, खंडवा, भोपाल, गुना, टीकमगढ़, उज्जैन, सागर एवं खजुराहो में शीतल दिन रहा। रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से कहीं-कहीं बादल छाने से रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने के आसार हैं। उधर 18 जनवरी को एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होगा। यह उत्तर भारत के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में सक्रिय रहेगा। इसके असर से राजस्थान में प्रेरित चक्रवात बनने की भी संभावना है। इससे 19-20 जनवरी से मप्र में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने लगेगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

अरविंद केजरीवाल के डोर टू डोर कैंपेन का असर, GOA के मुख्यमंत्री दिल्ली तलब

Posted: 16 Jan 2022 04:00 AM PST

नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा गोवा राज्य में किए जा रहे डोर टू डोर जनसंपर्क का असर यह हुआ कि भाजपा ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को तत्काल दिल्ली तलब कर लिया गया। 

जल्दबाजी में नजर आए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

गोवा राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत रविवार की सुबह अचानक गोवा से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वह इतने तनाव और जल्दबाजी में थी कि पत्रकारों को अपनी दिल्ली की यात्रा के बारे में दो शब्द तक नहीं कहे। उनके चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही थी। बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने प्रमोद सावंत को दिल्ली तलब किया है। 

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भी डोर टू डोर संपर्क किया

इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा राज्य में रविवार को भी डोर टू डोर जनसंपर्क किया। वह लगातार ऐलान कर रहे हैं कि सिर्फ 5 साल के लिए आम आदमी पार्टी को एक मौका देकर देखिए। यदि काम नहीं कर पाए तो फिर कभी वोट मांगने नहीं आएंगे। उनका कहना है कि गोवा के नागरिकों को दिल्ली में हुए काम के बारे में जानकारी है। सनद रहे कि पिछले विधानसभा चुनाव में गोवा राज्य से स्पष्ट जनादेश नहीं आया था। कांग्रेस पार्टी कमजोर हो गई है लेकिन भाजपा भी मजबूत नहीं हुई है।

Post Bottom Ad

Pages