आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 16, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: 50 और मिल गए कोरोना संक्रमित, हर तरफ लापरवाही जारी

Posted: 16 Jan 2022 07:37 AM PST


अब जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर 387 हो गई

आज़मगढ़: कोरोना संक्रमण की संख्या पर रविवार को कुछ लगाम लगी नजर आई। रविवार को जिले में कुल 50 नए संक्रमित ही मिले। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: मदरसा छात्रों के कोविड टीकाकरण का हाल जानने सरायमीर पंहुचे डीएम

Posted: 16 Jan 2022 06:41 AM PST


पुलिस को गाइडलाइन का पालन न करने वाले लोगों को सख्त चेतावनी देने का निर्देश दिया

आजमगढ़- जिलाधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी ने आज सरायमीर आजमगढ़ के अंतर्गत मदरसा बैतुल ओलूम जाना मे पढ़ने वाले छात्रों को किये जा रहे कोविड टीकाकरण का निरीक्षण किया।

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: फिंगर प्रिंट का क्लोन तैयार कर बैंक खाते से धन उड़ाने वाले 02 गिरफ्तार

Posted: 16 Jan 2022 06:21 AM PST


जासूसी कैमरे,मोबाइल से ग्राहक सेवा केंद्रों से अंगूठे के छाप लेते थे

13,400 नकद, दो लैपटाप व फिंगर प्रिंट बनाने के उपकरण बरामद

आजमगढ़: साइबर थाना की पुलिस ने रविवार को उकारा गांव में पूर्वाचल एक्प्रेसवे के पास से दो साइबर अपराधियो को पकड़ा। उनके पास नकदी सहित क्लोनिंग तैयार करने के अन्य उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी के फिंगर की बायोमैट्रिक क्लोनिंग तैयार कर खाते से रुपये निकाल लेते थे। गिरफ्तार लोगों की पूछताछ से घटना का खुलासा हुआ। रौनापार थाना क्षेत्र के चालाकपुर गांव निवासी मनोज कुमार सोनकर के खाते से साइबर अपराधियों ने रुपया निकाल लिया था। 23 नवंबर को पीड़ित ने अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके खाते से एक लाख 77 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। साइबर थाना की पुलिस स्वाट टीम लगी हुइ थी। पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम त्रिवेणी सिंह एंव नोडल अधिकरी अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल के निर्देशों पर तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए पुलिस जांच कर रही थी। साइबर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त जिसकी तलाश कई दिनों से किया जा रहा है वह उकारा गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के आस पास मौजूद है। पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर मनोज सरोज पुत्र सवधू सरोज व उमेश सरोज पुत्र चन्द्रदेव सरोज निवासीगण पटवध कौतुक थाना बिलरियागंज को पकड़ लिया। घटना की जानकरी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ग्राहक सेवा केन्द्र में जाकर रजिस्टर से स्पाई कैमरा व मोबाइल से अंगूठे का फोटो ले लेते थे। अन्य जानकरी लेने के बाद अंगूठे का क्लोन तैयार कर लेते थे। फिर आधार कार्ड से लिंक उनके खाते से रुपये निकाल लेते थे। आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर सहित अन्य जनपद में बुलेट से घूम घूम कर घटना को अंजाम देते थे। इनके पास से 13 हजार चार सौ रुपये नकद, दो अदद लैपटाप, चार्जर, पाली स्टैम्पर (फिंगर प्रिंट तैयार करने के लिए), रबड़ शीट, डबल टेप, शीट वाशिंग केमिकल, बटर पेपर (बने हुए फिंगर प्रिंट एवं प्लेन सीट), स्पाइ कैमरा, बैटरी व रिमोट, वाइफाई एडाप्टर, एयर टेल फोरजी डोंगल आदि उपकरण बरामद हुआ। जिससे ये लोग फिंगर प्रिंट का क्लोन तैयार करते थे।

आज़मगढ़: टिकट बंटवारा शुरू होते ही कांग्रेस में उठे बगावती सुर

Posted: 16 Jan 2022 05:47 AM PST


निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के घोषित कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर शुरू हुआ विरोध

आज़मगढ़: कांग्रेस द्वारा जनपद के घोषित प्रत्याशियों को लेकर पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले से काफी नाराज है। शनिवार को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामगणेश प्रजापति, पूर्णमासी प्रजापति, मदन लाल यादव, डा. राजेश्वरी पांडेय, मोहम्मद फैयाज कुरैशी, दामोदर सिंह ने टिकट के बंटवारे पर सवाल खड़े किए। प्रेसवार्ता में नेताओं ने कहा कि निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के घोषित कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध यहां के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता कर रही है। क्षेत्र में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ता और संगठन पदाधिकारियों की मांग है कि यहां पार्टी का कोई उम्मीदवार स्थानीय हो, जो सक्रिय एवं प्रभावशाली हो। प्रत्याशी के रूप में उसे घोषित करना चाहिए जिससे कांग्रेस पार्टी की छवि बनी रहे और जीत पर दबदबा कायम रहे। लेकिन जिसे हम लोग नहीं जानते हैं और ना ही वह क्षेत्र का निवासी है और ना ही उसका कोई आधार है उस व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित करने पर क्षेत्र में कांग्रेस में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। हम लोग अपनी बात को कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक पहुंचाएंगे। अन्य पार्टियों के नेता पुराने कार्यकर्ताओं को चुनाव के मैदान में उतार रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने सबसे पुरानी पार्टी होने के बाद भी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर जिस व्यक्ति की कोई पहचान नहीं है उसको चुनाव मैदान में उतारा है, इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है।

आज़मगढ़ : 15 दिनों में 151 के खिलाफ हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Posted: 16 Jan 2022 05:30 AM PST


अभियान में सन्तोषजनक कार्य न मिलने पर एसपी ने कुछ थाना प्रभारियों को दी सख्त चेतावनी

विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की कवायद में जुटा है पुलिस प्रशासन

आजमगढ़: आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की कवायद में जुटे पुलिस प्रशासन ने अपराधी प्रवृत्ति लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का मन बनाया। पुलिस

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: फायरिंग मामले में प्रधान सहित 05 लोग भेजे गए जेल

Posted: 15 Jan 2022 07:12 AM PST


तरवां थाना के पकड़ी कला गांव में भूसी रखने के विवाद को लेकर हुई थी फायरिंग

आज़मगढ़: जिले के तरवां थाना क्षेत्र के पकड़ी कला गांव निवासी रामदरश मिश्र पुत्र पुत्र लक्ष्मी मिश्र व प्रधान मोहन गुप्ता पुत्र लालचंद गुप्ता में शुक्रवार को धान की भूसी हटाने को लेकर

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: फिर टूटा रिकार्ड,  85 नए कोरोना पाजिटिव मिले

Posted: 15 Jan 2022 06:48 AM PST


जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 347 हो गई,ओमिक्रोन की पुष्टि को सैंपल भेजे गए

आजमगढ़: कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी होने का नाम नहीं ले रही है। थोड़ी सी लापरवाही सब पर भारी पड़ती जा रही है। शुक्रवार को 4489 लोगों के

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस व अ‌र्द्धसैनिक बल ने किया रूट मार्च

Posted: 15 Jan 2022 06:31 AM PST



ड्रोन से हुई निगरानी,बाजारों में शांति, सुरक्षा व कोविड निर्देशो का पालन करने का संदेश दिया

आजमगढ़ : पुलिस व अर्ध सैनिक बल के जवानों ने शनिवार को जिले के विभिन्न बाजारों में रूट मार्च कर शांति, सुरक्षा के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन करने का संदेश दिया। संदेश में स्पष्ट कहा कि कहीं भी भीड़ न लगाएं। पवई में पुलिस व अर्ध सैनिक बल के जवानों ने पवई बाजार, खैरुद्दीनपुर, मैगना, गोधना,रामापुर, मिल्कीपुर, मित्तूपुर आदि बाजारों में क्षेत्राधिकारी फूलपुर गोपाल स्वरूप वाजपेयी के नेतृत्व में रूट मार्च किया। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने की चेतावनी दी। ध्वनि विस्तारक यंत्र से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया। मार्च में थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय, उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह, मनोज कुमार विश्वकर्मा, दीवान रमेश, सुरेंद्र, वीरेंद्र आदि शामिल थे।
माहुल में क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर लालता प्रसाद साहू के नेतृत्व में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने माहुल चौकी से मुख्य चौक होते हुए खान चौक, शुक्र बाजार, पवई रोड तिराहे तक मार्च किया। यहां पुलिस ने कहा कि बिना प्रलोभन के निर्भीक होकर मतदान करें। आदर्श आचार संहिता का यदि कही भी उलंघन पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। मार्च में थानाध्यक्ष अहरौला संजय सिंह, चौकी प्रभारी सूर्यकांत पांडेय, प्रभात चंद्र पाठक, रामकृपाल सोनकर, विनोद गिरी, ऋषिकेश यादव आदि रहे। अहरौला में क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के नेतृत्व में अहरौला, फुलवरिया आदि बाजारों में रूट मार्च कर शांति-सुरक्षा का संदेश दिया गया। रूट मार्च में एसआइ राजीव सिंह, प्रभात चंद पाठक आदि शामिल थे।
थाना जहानागंज क्षेत्र में प्रभारी ने फोर्स के साथ कस्बा जहानागंज, चक्रपानपुर, दौलताबाद, बजहाँ, मुस्तफाबाद, बरहतीरजगदीशपुर , मन्दे , कस्बा जहानागंज में फ्लेग मार्च किया गया तथा ड्रोन कैमरे से अराजकतत्वों की निगरानी की गई । फूलपुर में सीओ के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पवई मय फोर्स के सर्किल फूलपुर के थाना पवई में कस्बा पवई, कस्बा मित्तुपुर,सुम्माडीह, बाहुदीनपुर, दनीपालपुर, सहवदुलपुर, मैधनाहाजीपुर, कुदरत में किया गया फ्लैग मार्च।

आज़मगढ़: ईवीएम रखने को निर्धारित स्थलों का डीएम ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

Posted: 15 Jan 2022 06:13 AM PST


श्री दुर्गा जी पीजी कालेज एवं बेलइसा स्थित एफसीआई गोदाम पंहुचे डीएम अमृत त्रिपाठी

आजमगढ़: जिलाधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत कर्मचारियों के आवागमन/ईवीएम मशीनो के रख रखाव के लिए निर्धारित किए गए स्थल श्री दुर्गा पीजी

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: सीएम के खिलाफ अभद्र फेसबुक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

Posted: 15 Jan 2022 05:32 AM PST


भाजपा नेता की शिकायत पर कंधरापुर थाना पुलिस ने मंदुरी तिराहे से गिरफ्तार किया

आजमगढ़ : कंधरापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवमिलन ने फेसबुक पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: जिले के सुनील कुमार यादव का ट्रेड मार्क आफिसर पद पर चयन, हर्ष व्याप्त

Posted: 15 Jan 2022 04:06 AM PST


मार्टीनगज तहसील क्षेत्र के बनगांव गांव निवासी हैं सुनील कुमार यादव

आजमगढ़ : जिले के लाल सुनील कुमार यादव का वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार में ट्रेड मार्क आफिसर के पद पर चयन होने से शुभचिंतकों के साथ ही गांव के लोगों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने सुनील के परिजनों को इस कामयाबी पर बधाई दी। जनपद के मार्टीनगज तहसील क्षेत्र के बनगांव गांव निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र स्व. उदयराज यादव इसके पूर्व इलाहाबाद हाईकोर्ट में लीगल रिसर्चर के पद पर तैनात थे। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी। इस परीक्षा में सफल होने पर उनका चयन वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार में ट्रेड मार्क आफिसर के पद पर हुआ। सुनील कुमार यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। उन्होंने वर्ष 2012 में रुहेलखंड विश्चविद्यालय से एलएलएम की परीक्षा पास की। इसके पूर्व वर्ष 2010 में इन्होंनेे लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी (honrs)की परीक्षा में सफलता हासिल की थी। ट्रेडमार्क ऑफिसर के पद पर चयन होने पर सुनील कुमार यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि माता जी, चाचा जी, बड़े भैया, छोटे भाई रिसर्च सुपरवाइजर एसएस सिंह सिनियर्स, सतेन्द्र चौधरी, अनूप, बंशवार सर, उदित, प्रीतम सर व मित्रो में रश्मि, सौरभ वर्मा (cjm,रोहित द्विवेदी, अंजनी, उमेश, विकाश मौर्य के प्यार व आशीर्वाद से यह मुकाम हासिल की है।

Post Bottom Ad

Pages