Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 17, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


कोविड-19 पॉजिटिव मरीज की एंजियोग्राफी हो सकती है या नहीं - Health Update

Posted: 17 Jan 2022 08:49 PM PST

ठंड के मौसम में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पूरे देश में कोरोनावायरस संक्रमण की तीसरी लहर चल रही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेजर हार्ट अटैक के एक मरीज की एंजियोग्राफी इसलिए नहीं की गई क्योंकि उसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव थी। प्रश्न यह है कि क्या कोरोना संक्रमित मरीज की एंजियोग्राफी नहीं की जा सकती।

Angiography can be done for Covid-19 positive patient or not

यह घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। रविवार दिनांक 17-18 जनवरी 2022 की दरमियानी रात 54 वर्ष के एक व्यक्ति को एम्स भोपाल लाया गया। ईसीजी करने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसे मेजर हार्टअटैक आया है। तत्कालीन ज्योग्राफी की जरूरत है परंतु इसके लिए किसी दूसरे अस्पताल में जाना होगा। परिवार के लोग एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे जहां कोविड-19 के लिए एंटीजन टेस्ट किया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। दूसरे प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे तो हार्ट अटैक के मरीज को कोविड ICU वार्ड में भर्ती कर दिया। कहा कि जब तक रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आएगी तब तक एंजियोग्राफी नहीं करेंगे।

कोरोना पॉजिटिव मरीज की एंजियोग्राफी कर सकते हैं या नहीं 

बिहार राज्य की राजधानी पटना में स्थित  इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) ने जून 2021 में घोषित किया कि कोरोनावायरस संक्रमित मरीज की जान बचाने के लिए एंजियोग्राफी की जा सकती है। IGIMS में यह सुविधा शुरू की गई और इसके लिए अलग से वार्ड बनाया गया। बताया गया कि जीवन की रक्षा के लिए ऐसा किया जा रहा है। यह सुविधा कोरोना पॉजिटिव हृ़दय रोगियों को ही दी जाएगी, जो गंभीर रूप से बीमारी होंगे। स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें

BHOPAL NEWS- एम्स में हार्ट अटैक वालों को जान का खतरा

Posted: 17 Jan 2022 08:28 PM PST

भोपाल
। यदि किसी को हार्ट अटैक आया है तो कृपया उसे AIIMS BHOPAL ना ले जाएं। यहां कोई इलाज नहीं मिलेगा, मरीज की जान खतरे में पड़ सकती है क्योंकि एम्स भोपाल में कार्डियोलॉजिस्ट ही नहीं है। यह महत्वपूर्ण सूचना है क्योंकि ठंड के मौसम में हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते हैं और लोग सबसे अच्छा इलाज की उम्मीद में एम्स भोपाल चले जाते हैं।

मरीज को बताया मेजर हार्ट अटैक है लेकिन इलाज नहीं करेंगे

रविवार की देर रात 54 वर्षीय व्यक्ति को तेज सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिवार के लोग उन्हें लेकर सीधे एम्स भोपाल पहुंचे। यहां मरीज की ईसीजी की गई और बताया गया कि उसे मेजर हार्ट अटैक आया है लेकिन इलाज नहीं किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि हमारे यहां कार्डियोलॉजिस्ट नहीं है। जो कार्डियोलॉजिस्ट एम्स भोपाल के लिए पोस्टेड किए गए थे वह पढ़ाई करने के लिए छुट्टी पर चले गए हैं।

सभी जानते हैं कि हार्ट अटैक के मामलों में तत्काल इलाज मिलना बेहद जरूरी होता है। मरीज को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल लेकर नहीं घूम सकते। यदि समय पर इलाज नहीं मिलता तो मरीज की मृत्यु हो सकती है। मेजर हार्टअटैक की स्थिति में यह एक सीरियस सब्जेक्ट होता है। एम्स भोपाल जैसे अस्पताल में ठंड के मौसम में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा करना मिलना उचित रूप से एक बड़ी चिंता की बात है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

एक देश जो अंतरिक्ष से सुनहरा दिखता है, जहां इंसानों से ज्यादा जानवर रहते हैं - GK in Hindi

Posted: 17 Jan 2022 08:05 PM PST

2020 में जबकि सारी दुनिया में इंसानों की आबादी बढ़ते हुए 800 करोड़ हो गई और जानवरों की जनसंख्या तेजी से घट रही है, एक देश ऐसा है जहां इंसानों से ज्यादा जानवर रहते हैं। यहां इंसानों की केवल 2 जातियां पाई जाती है जबकि जानवरों की 10,000 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है। कहते हैं कि दुनिया का ऐसा कोई जानवर नहीं है जो इस देश में नहीं पाया जाता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से 1 वर्ग किलोमीटर में केवल तीन इंसान रहते हैं। अपने यहां तो 1 स्क्वायर किलोमीटर में 1500 से ज्यादा लोगों की कॉलोनी बस जाती है। 

एक देश जहां एक परिवार के लिए 1 स्क्वायर किलोमीटर जमीन

दुनिया के सबसे अलग इस देश का नाम है नामीबिया (Namibia)। दुनिया भर के वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए यह देश किसी तीर्थ से कम नहीं है। कहते हैं कि यदि आप जानवरों से प्यार करते हैं और नामीबिया नहीं गए तो आप जानवरों से झूठा प्यार करते हैं। प्रदेश की कुल जनसंख्या मात्र 25 लाख है। जबकि इसका क्षेत्रफल 823290 स्क्वायर किलोमीटर है। यानी तीन इंसानों के लिए 1 स्क्वायर किलोमीटर का क्षेत्रफल आता है। 

दुनिया का सबसे पुराना रेगिस्तान कहां है, यहां पढ़िए

इस देश में 80 लाख साल पुराना रेगिस्तान है। यह दुनिया का सबसे पुराना रेगिस्तान है। इसका नाम नामिब है। इसी रेगिस्तान पर पूरे देश का नाम नामीबिया पड़ा। दुनिया भर में लोग रेगिस्तान से नफरत करते हैं परंतु इस देश के लोग रेगिस्तान को अपनी पहचान मनाते हैं। 

दुनिया का सबसे बड़ा नरसंहार कहां हुआ था, यहां पढ़िए

1884 में यह देश जर्मनी का उपनिवेश था। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यहां दुनिया का सबसे बड़ा नरसंहार किया। एक साथ 25000 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। सन 2004 में जर्मनी की सरकार ने नामीबिया के लोगों से उस नरसंहार के लिए आधिकारिक तौर पर माफी मांगी थी। 

1990 में स्वतंत्र हुआ देश

फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के बाद यह देश अफ्रीका में शामिल कर लिया गया, लेकिन इस देश के लोगों ने खुद को कभी अफ्रीकन नहीं माना। सन 1990 में साउथ अफ्रीका ने इसे स्वतंत्र घोषित कर दिया। इसका ऑफिशियल नाम रिपब्लिक ऑफ नामीबिया है। कहते हैं कि यहां के लोग किसी से नहीं डरते। इतने बड़े नरसंहार के बाद भी जर्मनी से नहीं डरे और साउथ अफ्रीका को तो कुछ भी नहीं मानते। नामीबिया में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है परंतु यहां के लोग किसी से मधुर संबंध नहीं बनाते। क्योंकि नामीबिया के लोग किसी पर विश्वास नहीं करते। 

नेशनल पार्क जहां दुनिया के सबसे ज्यादा जानवर पाए जाते हैं

यहां का Etosha National Park दुनिया के सबसे बड़े नेशनल पार्कों में से एक है। यह 22270 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां बब्बर शेरों की आबादी लगभग 900 है। जानवरों की 10,000 से ज्यादा प्रजातियों के साथ यहां ऐसे ऐसे जानवर पाए जाते हैं जो दुनिया में कहीं दिखाई नहीं देते। कुछ पेड़ों की प्रजातियां ऐसी हैं जिनकी उम्र 1000 साल से ज्यादा होती है। 

एक देश जो अंतरिक्ष से सुनहरा दिखाई देता है

पृथ्वी पर 200 से ज्यादा देश हैं लेकिन यदि आप अंतरिक्ष से देखेंगे तो नामीबिया आपको बिल्कुल अलग दिखाई देगा। यह सोने की तरह चमकता हुआ सुनहरा दिखाई देता है। जबकि ज्यादातर देश हरे दिखाई देते हैं और समुद्र नीला। रेगिस्तान के कारण यह देश पूरी तरह से गोल्डन दिखाई देता है। पर्यटकों को यहां का महान रेगिस्तान दिखाने के लिए एक सुपर लग्जरी ट्रेन चलाई जाती है। यह ट्रेन 220 मील की दूरी तय करती है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

MP TET VARG 3 Topic- बाल केंद्रित शिक्षा एवं प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणा

Posted: 17 Jan 2022 12:38 PM PST

Concept of Child Centered and Progressive Education

एमपी टेट वर्ग 3 में बाल केंद्रित शिक्षा एवं प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणा एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसमें से आज हम बाल केंद्रित शिक्षा के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करेंगे। 

"वर्तमान समय में शिक्षा बालक के लिए है, बालक शिक्षा के लिए नहीं है" जबकि प्राचीन काल में ऐसा माना जाता था कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ बालकों के मस्तिष्क में कुछ जानकारियों को भरना होता है परंतु आधुनिक शिक्षा शास्त्र में बालकों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है। जिसमें बाल मनोविज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए वर्तमान समय में बाल केंद्रित शिक्षा का महत्व बहुत अधिक है इसीलिए बाल केंद्रित शिक्षा इतना अधिक  महत्व दिया जाता है। 

बाल केंद्रित शिक्षा की अवधारणा / Concept of Child Centered Education

बाल केंद्रित शिक्षा आधुनिक शिक्षा प्रणाली का एक अभिन्न अंग है इसके अनुसार अब शिक्षक एक सुविधादाता(Fasilitator) है .जो कि जो कि सिर्फ बच्चों में ज्ञान को भरता नहीं है, बल्कि उनको  सीखने के सुअवसर प्रदान करता है। 

1. शिक्षक केंद्रित शिक्षा में पूरा ध्यान शिक्षक पर ही केंद्रित होता था ,यानी की  शिक्षक  ही  केंद्र होता था परंतु आज वर्तमान समय में बाल केंद्रित शिक्षा में सारा फोकस टीचर पर ना होकर बच्चों पर होता है और उनकी जिंदगी के अनुभव पर होता है जो कि वह अपने आप से ही लेकर आते हैं और उन्हीं अनुभवों से उनको सिखाना होता है यानी की शिक्षा को उनकी  डेली लाइफ से  जोड़कर बच्चों को सिखाना, बच्चों के इंटरेस्ट को ध्यान में रखकर सिलेबस को डिजाइन करना उन्हें उनके  वैयक्तिक अंतर को समझते हुए उन्हें अलग-अलग तरह से समझने के अवसर प्रदान करना। 

2. उनकी मातृभाषा को भाषा सिखाने का एक महत्वपूर्ण औजार मानकर आगे की  दूसरी भाषा सिखाना जिससे कि वह मातृभाषा में तो सीख  ही जाएंगे और दूसरी भाषा में भी आसानी से समझ जाएंगे, इसलिए आजकल पाठ्यक्रम में 2 या 3 भाषाएँ सिखाई जाती हैं।

3.बच्चों को पहले से ही सब कुछ ना बता कर उन्हें अपने ज्ञान का निर्माण स्वयं करने देना या उनको अपने हिसाब से एक्सपेरिमेंट करने देना और फिर जिससे वह करके सीखने में ज्यादा अच्छे से सीख सकेंगे।

4. पाठ्यक्रम लचीला होना चाहिए जिसमें की समय अनुसार परिवर्तन किया जा सके। 
5. शिक्षा बालक के लिए है बालक शिक्षा के लिए नहीं है इसलिए शिक्षा के उद्देश्य से ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए जिसमें प्रत्येक बालक को विकास के पर्याप्त अवसर मिल सकें। 

बाल केंद्रित शिक्षा में पाठ्यक्रम की भूमिका / Role of Syllabus in Child Centered Education

बाल केंद्रित शिक्षा में विद्यार्थियों को शिक्षा प्रक्रिया का केंद्र बिंदु माना जाता है. इसीलिए बाल केंद्रित पाठ्यक्रम में बालक की रूचियों,आवश्यकताओं और योग्यताओं के आधार पर ही पाठ्यक्रम का निर्माण किया जाता है। 

1.पाठ्यक्रम पूर्व ज्ञान पर आधारित होना चाहिए जिससे कि बच्चे पुराने ज्ञान से नए ज्ञान को जोड़ सकें। 
2.पाठ्यक्रम को जीवन उपयोगी होना सबसे जरूरी है यदि वह जीवन उपयोगी नहीं होगा तो बच्चे उसका उपयोग अपने जीवन में कैसे कर पाएंगे।
3.पाठ्यक्रम वातावरण के अनुसार, समाज की आवश्यकता के अनुसार होना चाहिए। 
4.पाठ्यक्रम बालक बच्चों के मानसिक स्तर के अनुसार ही होना चाहिए। 
5. पाठ्यक्रम राष्ट्रीय भावना को विकसित करने वाला होना चाहिए।
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

MP karmchari news - बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पदनाम परिवर्तन किया जाए: कर्मचारी संघ

Posted: 17 Jan 2022 12:24 PM PST

जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पदनाम परिवर्तित कर स्वास्थ्य समन्वयक करने माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने अपनी घोषणा में किया था, परंतु विभागीय अधिकारियों की हठधर्मिता और तानाशाही के चलते पदनाम परिवर्तन आज तक नहीं हुआ है। 

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं, जो समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को कोविड- 19 कोरोना वायरस के साथ साथ समस्त शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं अमली जामा पहनाते हैं।  समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं उद्देश्यों की पूर्ति इनके कार्य से पूर्ण होती है। टीकाकरण, टी.बी., परिवार नियोजन, कुष्ठ, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, अंधत्व, एड्स, फाईलेरिया जैसे समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संचालन एएनएम / एमपीडब्ल्यू के द्वारा किया जाता है, परंतु इनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के बावजूद सम्मानजनक पदनाम न होने के कारण इनमें हजारों एएनएम / एमपीडब्ल्यू में असंतोष की भावना सदैव रहती है।

जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों का शासन के द्वारा पदनाम परिवर्तन कर दिया गया है और वेतनमान विसंगति भी दूर की जा चुकी है , परंतु अधिकारियों की हठधर्मिता एवं तानाशाही के चलते माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा का अमल आज दिनांक तक नहीं किया गया है , जिससे कोरोना योद्धाओं को मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

संघ के अर्वेन्द्र राजपूत , आलोक अग्निहोत्री , ब्रजेश मिश्रा , दुर्गेश पाण्डेय , मनोज सिंह , वीरेन्द्र चंदेल , एस पी बाथरे , सी एन शुक्ला , वीरेन्द्र तिवारी , घनश्याम पटेल , अजय दुबे, परशुराम तिवारी ,दिलराज झारिया,चूरामन गूजर , संदीप चौबे , तुषरेन्द्र सिंह , नीरज कौरव , निशांक तिवारी , नवीन यादव , अशोक मेहरा , सतीश देशमुख , रमेश काम्बले , पंकज जायसवाल , प्रीतोष तारे , शेरसिंह , मनोज सिंह , अभिषेक वर्मा , वीरेन्द्र पटेल , रामकृष्ण तिवारी , रितुराज गुप्ता , अमित गौतम , अनिल दुबे , शैलेन्द्र दुबे , अतुल पाण्डे आदि ने माननीय मुख्यमंत्री जी को ईमेल कर मांग की है कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पदनाम स्वास्थ्य समन्वयक करने की घोषणा का शीघ्र अमल कराने का आदेश प्रसारित करें। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

क्या कोई कोर्ट संज्ञेय एवं असंज्ञेय अपराध के मामले की सुनवाई एक साथ कर सकता है या नहीं जानिए- CrPC section 220

Posted: 17 Jan 2022 12:19 PM PST

पिछले कुछ लेखों में हमने आपको अपराध से सम्बंधित आरोप के विचारण कौनसे न्यायालय में किया जाता है एवं इनकी सुनवाई कौनसे अधिकारिता क्षेत्र वाले मजिस्ट्रेट करते हैं जानकारी दी थी। कोई भी अपराध दो प्रकार के होते हैं संज्ञेय एवं असंज्ञेय अपराध इन अपराध को सुनवाई प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट,द्वितीय वर्ग के मजिस्ट्रेट द्वारा या किसी भी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा की जाती है। आपराधिक मामले में एक सवाल यह है कि अगर किसी आरोपी पर एक ही व्यक्ति द्वारा संज्ञेय एवं असंज्ञेय अपराध का आरोप लगाया गया है, तब अपराध का विचारण कोनसा मजिस्ट्रेट या कोर्ट करेगा जानते हैं।

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 220 की परिभाषा (सरल एवं संक्षिप्त शब्दों में):-

• अगर किसी व्यक्ति पर एक ही व्यक्ति द्वारा एक से अधिक प्रकार के अपराध का आरोप हैं, तब सभी अपराध के आरोपो का विचारण एक ही न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
• अगर कोई स्थानीय विधि या विशेष विधि में भी वही अपराध की परिभाषा दी है, तब भी सभी अपराध का विचारण एक ही न्यायालय में होगा जैसे SC-ST Act,1989,पॉस्को एक्ट, भ्रष्टाचार अधिनियम आदि। 

उदहारानुसार:- कोई व्यक्ति किसी से गाली गलौज करता है एवं मारने की धमकी देता है एवं फिर कम गंभीर चोट पहुचा देता है उसके बाद गंभीर चोट कर देता है यहाँ पर अरोपी ने पहला गाली-गलौज एवं धमकी का अपराध किया,दूसरा कम गंभीर अर्थात असंज्ञेय अपराध किया, तीसरा गंभीर चोट का अपराध किया। या किसी स्थानीय अधिनियम के मामला हुआ है तब इस प्रकार सभी संज्ञेय एवं असंज्ञेय अपराध का विचारण एक ही न्यायालय द्वारा किया जाएगा। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

ऊर्जा मंत्री ने लाइनमैन को सस्पेंड किया, भोपाल से ग्वालियर के रास्ते में कार्रवाई- MP NEWS

Posted: 17 Jan 2022 12:04 PM PST

भोपाल
। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर से भोपाल जाते समय राजगढ़ जिले के बड़ोदिया तालाब ग्राम में देवगढ़ विद्युत उपकेन्द्र का अकास्मिक निरीक्षण किया। उपकेन्द्र में मालूम चला कि बड़ोदिया तालाब ग्राम पंप वाली लाइन में फाल्ट हुआ है, लेकिन लाइनमैन सुधार नहीं रहा है।

श्री तोमर ने तुरंत लाइन मैन श्री दिनेश मेवाड़े को निलंबित करने के निर्देश दिये। लाइनमैन श्री मेवाड़े के निलंबन के आदेश जारी हो गये है। उन्होंने संबंधित महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक को बड़ोदिया तालाब ग्राम का भ्रमण कर मेंटीनेंस करवाने तथा मीटर रीडिंग आधारित बिल देने के निर्देश दिये।

रिश्वतखोर लाइनमैन- लोगों को तंग करते हैं, ब्लैकमेल करते हैं 

उल्लेखनीय है कि आज भी कई लाइनमैन रिश्वत के लिए लोगों को तंग करते हैं। किसानों को ब्लैकमेल करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन कई बार खुद ही अपने हेल्पर से लाइन में फाल्ट करवा देते हैं। सिंचाई के समय अक्सर ऐसा किया जाता है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP NEWS- मध्यप्रदेश के 2 नेशनल पार्कों में पर्यटकों के लिए एयर क्रॉफ्ट: मुख्यमंत्री

Posted: 17 Jan 2022 09:17 PM PST

भोपाल
। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज प्रदेश के दो राष्ट्रीय उद्यानों कान्हा और बांधवगढ़ में एयर सफारी प्रारंभ करने के लिए प्रयासरत उद्यमी श्री मनीष सैनी ने भेंट की। निजी एयरो स्पोर्ट्स एण्ड एडवेंचर्स कम्पनी के सीईओ श्री सैनी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को जानकारी दी कि पहली बार एयर सफारी की योजना क्रियान्वित होगी। 

इसके लिए 2 से 14 सीटर के एयर क्रॉफ्ट उपयोग में लिए जाएंगे, जिनका निर्माण भी मध्यप्रदेश में हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। विमानन विभाग के सहयोग से आगामी दो माह में इसकी शुरूआत की योजना है। साथ ही प्रथम स्पोर्ट्स एयर क्रॉफ्ट एयर शो पर भी विचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कोविड की लहर थमते ही पर्यटन की गतिविधियों का विस्तार होगा और तब बांधवगढ़ नेशनल पार्क एवं कान्हा नेशनल पार्क के भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटक हवाई पर्यटन का लुत्फ भी ले सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को एयर सफारी सेवा के शुभारंभ के लिए श्री सैनी ने आमंत्रण भी दिया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

मुख्यमंत्री ने कहा: भोपाल की सड़कों पर एक भी व्यक्ति सोता हुआ नहीं मिलना चाहिए - BHOPAL NEWS

Posted: 17 Jan 2022 08:30 PM PST

भोपाल
। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सर्द रातों में गरीब भाई-बहन विशेषकर मजदूरी करने आये लोगों को जिन्हें जगह नहीं मिलती और वह सड़क किनारे फुटपाथ पर सो जाते हैं। ऐसे लोगों को रैनबसेरा में सहारा मिलता है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति फुटपाथ पर न सोए इसकी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। 

भोपाल कलेक्टर नगर निगम कमिश्नर को मुख्यमंत्री के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर और आयुक्त नगर निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि फुटपाथ पर सोने वाले व्यक्तियों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। रैन बसेरों की सुविधायें और स्थान बढ़ाने की जरूरत है, जिससे अधिक से अधिक लोग सुविधा प्राप्त कर सकें।

मुख्यमंत्री कड़ाके की ठंडी रात में लोगों का हाल जानने निकले

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज रात्रि शाहजहानी पार्क, हमीदिया अस्पताल रैनबसेरा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बुधवारा स्थित रेन बसेरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहाँ ठहरे लोगों से रैनबसेरा द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने शाहजहानी पार्क रैनबसेरा में दो व्यक्तियों की तबीयत ठीक नहीं होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रैन बसेरा में पलंगों की संख्या बढ़ाने के लिए एक के ऊपर एक पलंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल के चार बत्ती चौराहा, बुधवारा स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया और सुविधाओं का जायजा लेते हुए वहाँ ठहरे मजदूर भाई-बहनों के लिए सर्दी से बचाव की उचित व्यवस्थाएँ करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने बुधवारा में हाथ ठेला और अन्य मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रेलवे स्टेशन भोपाल पर पहुंचकर फुटपाथ पर बैठे और सो रहे मजदूरों और अन्य लोगों से उनके हालचाल जाने। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नादरा बस स्टैंड पर पहुंच कर रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

MP karmchari news- शिक्षकों को सातवें वेतनमान की एरियर्स की दूसरी किस्त का भुगतान रोका

Posted: 17 Jan 2022 11:32 AM PST

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के 80 फीसदी शिक्षकों को सातवें वेतनमान के एरियर्स की दूसरी किश्त देने के बाद कोषालय अधिकारी ने अचानक 20 फीसदी के एरियर्स पर रोक लगा दी है। जारी आदेश में शिक्षकों वेतनमान के सत्यापन को अवैध बताते हुए इसे शून्य कर दिया गया है, जिससे आधा दर्जन संकुलों के करीब 600 शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। 

आश्चर्यजनक पहलू यह है कि जिस सत्यापन को शून्य करने की बात की गई उसी पर 80 फीसदी का भुगतान हो गया। इतना ही नही अभी भी चुन-चुनकर चिंहित कर भुगतान किया जा रहा है। इस संबंध शिक्षकों का आरोप है कि कोषालय में एरियर्स देने के पीछे आर्थिक हित साधने का खेल चल रहा है। आखिर जिला प्रशासन के द्वारा गठित दल से सत्यापन में एरियर्स को लेकर अलग-अलग मापदंड अपनाने से कोषालय अधिकारी की कार्यप्रणाली खुद सवालों के घेरे में है। 

शिक्षा विभाग की भूमिका भी संदिग्ध

कोषालय से मनमाने ढंग से रोक लगाने के बाद शिक्षा विभाग ने अब तक निराकरण के लिए कदम नहीं उठाए। लिहाजा एरियर्स में सबसे ज्यादा हीलाहवाली और मनमानी करने वाले संकुलों ने भी मामले को ठंडे बस्ते में दबा रखा है। शिक्षक परेशान हैं, सर्विस बुक सत्यापन की जगह संकुलों में रखकर एरियस के लिए हीलाहवाली कर चक्कर लगवा रहे हैं। 

जबकि शासन के द्वारा नवम्बर माह में सभी अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों को एरियर्स की दूसरी किश्त भुगतान के निर्देश थे। आंदोलन की चेतावनी अध्यापक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रमाशंकर तिवारी ने आरोप लगाया है कि अनेकों बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर निराकरण की मांग की गई है पर आज तक निदान नहीं हुआ है और न ही कोई कार्यवाई हुई है। जिले के पिपरौध वेंकटवार्ड, धरवारा, सिनगौडी, सिविल लाइन आदि अनेको संकुलों में चुन-चुनकर भुगतान हो रहा है। शीघ्र मनमानी पर अंकुश और भुगतान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

MP PRE BOARD EXAM- शिक्षकों एवं प्राचार्यों के लिए गाइडलाइन जारी

Posted: 17 Jan 2022 11:22 AM PST

School Education Department, MP की ओर से संचालक लोक शिक्षण श्री केके द्विवेदी ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा संचालन के संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। सभी विद्यार्थियों को कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं प्रश्न पत्र से कम से कम एक दिवस पूर्व उपलब्ध करायें जायेगे।

विद्यार्थियों को बार-बार विद्यालय न बुलाना पड़े इसके लिए एक साथ 2 से 3 प्रश्न-पत्र एक साथ उपलब्ध कराये जा सकते हैं तथा आगामी प्रश्न पत्र प्राप्ति के दिन पूर्व में उपलब्ध कराए गए प्रश्न-पत्रों की उत्तरपुस्तिकाएं जमा की जायेगी। 

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को शेष समस्त उत्तरपुस्तिकाएं 28 जनवरी 2022 को और कक्षा 12वीं के लिए शेष सभी उत्तरपुस्तिकाएं  एक फरवरी 2022 तक शाला द्वारा निर्धारित तिथि तक शाला में जमा करनी होंगी।

सभी विषय शिक्षक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों द्वारा की गई गलतियों में सुधार के लिए 5 फरवरी 2022 तक सूचित करेंगे।

कक्षावार संकायवार प्रश्न-पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं प्रदान करने के लिए विद्यार्थियों को अलग-अलग समय पर विद्यालय में बुलाया जायेगा।

किसी भी विपरीत परिस्तिथि में विद्यार्थियों के अतिरिक्त पालकों को भी प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं प्रदान की जा सकती है। छात्रावासी विद्यार्थियों को उनके निवास के निकटस्थ विद्यालय के संस्था प्राचार्य प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराएंगे तथा उनके मूल्यांकन उपरांत प्राप्तांक संबंधित संस्था प्राचार्य को प्रेषित करेंगें। प्रश्न-पत्र विमर्श पोर्टल पर प्राचार्य लॉगइन में 17 जनवरी 2022 को अपलोड कर दिए जाएंगे।

कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थी शाला बन्द रहने की अवधि में प्रश्न बैंक से प्रश्न अपनी गृहकार्य की कॉपी में हल करके विद्यालय आरंभ होने पर प्रस्तुत करेंगे। यही उनका प्री-एग्जाम माना जायेगा। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

MP PRE BOARD EXAM 2022 NEW TIME TABLE- मध्य प्रदेश प्री बोर्ड एग्जाम नया टाइम टेबल जारी

Posted: 17 Jan 2022 11:20 AM PST

मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2021-22 की कक्षा 10वीं हाई स्कूल एवं कक्षा बारहवीं हायर सेकेंडरी स्कूल की प्री बोर्ड परीक्षा है जो दिनांक 20 जनवरी 2022 से प्रस्तावित थीं, के लिए नवीन समय सारणी जारी कर दी है। कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 20.01.2022 से 28.01.2022 तक और कक्षा 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 20.01.2022 से 31.01.202 तक टेक होम के रूप में संचालित होंगी। 

MP BOARD कक्षा 9-11 प्री बोर्ड एग्जाम पैटर्न घोषित

लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश शासन के संचालक केके द्विवेदी के हस्ताक्षर से दिनांक 17 जनवरी 2022 को जारी परिपत्र क्रमांक 159 में टेक होम एग्जाम सिस्टम के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है। इसके अलावा कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के लिए प्री बोर्ड एग्जाम का पैटर्न घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.





10वीं पास ITI के लिए सरकारी नौकरियां- BSF Constable Vacancy 2022- लास्ट डेट 1 मार्च 2022

Posted: 17 Jan 2022 10:56 AM PST

BSF Constable Vacancy 2022 Official website

इंडियन आर्मी या स्टेट पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए BSF द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। ऑफिशल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 1 मार्च 2022 घोषित की गई है। 

BSF Constable Bharti 2022- Total vecancy

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल, अपने नाम के अनुसार भारत की सीमाओं की रक्षा करता है। जो उम्मीदवार फौजी बनकर देश की रक्षा करना चाहते हैं। यह सरकारी नौकरी उन्हीं के लिए है। वैकेंसी पुरुष एवं महिला दोनों के लिए है। कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) रिक्त पदों की संख्या 2500 से ज्यादा बताई गई है। 

BSF Constable Recruitment 2022- Important notes

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत - 15 जनवरी 2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 28 फरवरी 2022
शैक्षणिक योग्यता- दसवीं पास अथवा समकक्ष एवं ITI
अनुभव- न्यूनतम 1 साल 
आयु सीमा- दिनांक 1 अगस्त 2021 को 18 से 23 वर्ष
चयन प्रक्रिया- फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल
वेतनमान- पे मैट्रिक्स लेवल -3, पे स्केल 21,700 से 69,100 रुपये तक
सरकारी नौकरी से संबंधित अन्य नोटिफिकेशन के लिए कृपया GOVERNMENT JOB पर क्लिक करें.

नगरीय निकाय चुनाव- वोटर लिस्ट रिवीजन का प्रोग्राम जारी- MP NEWS

Posted: 17 Jan 2022 07:47 AM PST

जबलपुर
। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिकाओं के निर्वाचन हेतु एक जनवरी 2022 की स्थिति में फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। 

आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक कंट्रोल टेबल चेक लिस्ट की प्रति रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 20 जनवरी तक प्रदान करना है। साथ ही 21 जनवरी तक कंट्रोल टेबल चेकलिस्ट की प्रति मतदान केन्द्रों के परीक्षण और युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त करने हेतु नगर पालिका के लिये आयुक्त नगरपालिक निगम व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपना होगा। जबकि मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर 22 जनवरी तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सौंपना होगा। 

जबकि मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर 24 जनवरी तक उन्हें अंतिम करना और कंट्रोल टेबल में संशोधित करने तथा कंट्रोल टेबल का परीक्षण करना और संशोधित होने पर हस्ताक्षर करने का कार्य 27 जनवरी तक तथा कंट्रोल टेबल का डिजीटल हस्ताक्षर से सत्यापन का कार्य 28 जनवरी तक पूर्ण करना है। 

इसके अलावा प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने के कार्य के तहत एक फरवरी तक शिफ्टिंग सूची, विलोपन सत्यापन सूची और संशोधित सत्यापन सूची ई.आर.एम.एस. से जेनरेट कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराना होगा। इस सूची की मार्किंग हेतु प्राधिकृत कर्मचारी को 3 फरवरी तक उपलब्ध करना होगा। जबकि यह सूची 7 फरवरी तक मार्किंग कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रदान करनी होगी। 

11 फरवरी तक इसकी जांच व व्हेरीफिकेशन कार्य कर शिफ्टिंग संबंधित विवादों के निराकरण के लिये बैठक का आयोजन 14 फरवरी तक करना होगा। वहीं विवादों का निराकरण 15 फरवरी तक करने और व्हेरीफिकेशन सूची ई.आर.एम.एस. में प्रविष्टि हेतु वेण्डर को 17 फरवरी तक सौपना होगा। 18 फरवरी तक चेकलिस्ट रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रदान करना होगा और 21 फरवरी तक चेकलिस्ट की जांच और जांच उपरांत परिलक्षित त्रुटियों को सुधारने के लिये चेकलिस्ट वेण्डर को वापस करने सहित त्रुटियों को सुधार कर एकीकरण करने का कार्य संपादित करना होगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP PEB PAT 2021 RESULT जारी, यहां देखें

Posted: 17 Jan 2022 07:21 AM PST

PROFESSIONAL EXAMINATION BOARD (प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड) ने Pre-Agriculture Test (PAT)- 2021 Result (प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2021 परीक्षा परिणाम) घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

HOW TO GET MP PEB PAT 2021 RESULT ONLINE

सबसे पहले एमपी पीईबी की ऑफिशल वेबसाइट peb.mp.gov.in ओपन करें। 
होम पेज पर नवीन सूचनाओं के लिए एक पॉप अप ओपन होगा। 
पॉप अप में 'Pre-Agriculture Test (PAT)- 2021' लिंक पर क्लिक करें। 
क्लिक करते ही आप रिजल्ट वाले पेज पर पहुंच जाएंगे। 

यदि पॉप अप ओपन नहीं होता तो सबसे ऊपर ग्रे स्ट्रिप में RESULT/ परिणाम ऑप्शन पर क्लिक करें। 
यहां ENTRANCE TEST के नीचे RECRUITMENT TEST की टेबल में Pre-Agriculture Test (PAT)- 2021 (Result) लिंक पर क्लिक करें। 
आप डायरेक्ट रिजल्ट वाले पेज पर पहुंच जाएंगे। 

अपना एप्लीकेशन नंबर अथवा रोल नंबर दर्ज करें।
डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। 
कैप्चर क्वेश्चन का आंसर भरें। 
सर्च बटन पर क्लिक करें। 
आपका रिजल्ट आपके सामने है।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- हाईवे पर चलते ट्रक में छात्रा का रेप, हत्या कर लाश नदी में फेंक दी

Posted: 17 Jan 2022 07:05 AM PST

ग्वालियर।
14 साल की एक लड़की को प्यार की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। ग्वालियर से फर्रुखाबाद तक हाईवे पर चलते ट्रक में 2 दिन तक उसके बॉयफ्रेंड ने कई बार रेप किया और फिर हत्या करके उसकी लाश को चंबल नदी में फेंक दिया। 

घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के आंतरी थाना क्षेत्र में कछौआ से शुरू होती है। इन्वेस्टिगेशन के बाद रेप और मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 14 साल की लड़की को 18 वर्षीय अजीत रजक से प्यार हो गया था। वह समझ ही नहीं पाई कि उसे जाल में फंसाया जा रहा है। शादी के बहाने 27 दिसंबर 2021 को उसे बुलाया गया। प्यार के सपनों में कोई लड़की घर में बिना किसी को बताए अजीत रजक से मिलने पहुंच गई। 

यहां अजीत ने अपने ट्रक चालक दोस्त आकाश बघेल (22) व गोलू बघेल को बुला लिया। नई जिंदगी शुरू करने के लिए लड़की अजीत के साथ ट्रक में सवार होकर चली गई। पुलिस ने बताया कि 2 दिन तक यह ट्रक ग्वालियर से फर्रुखाबाद तक हाईवे पर दौड़ता रहा। इस दौरान अजीत ने कई बार लड़की के साथ संबंध बनाए। इधर घर की लड़की गायब हो जाने के कारण परिवार वालों ने अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। 

इन्वेस्टिगेशन के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की का अजीत के साथ मेल मुलाकात था। यह भी पता चला कि वह एक मोबाइल फोन यूज करती थी। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में लड़की और अजीत के बीच चैटिंग के सबूत मिल गए। पुलिस ने अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी कहानी सामने आ गई। 

अजीत ने बताया कि मन भर जाने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। उसने अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। उस की डेड बॉडी को चंबल नदी में फेंक दिया। SSP ग्वालियर अमित सांघी ने बताया कि चंबल नदी से लड़की की लास्ट निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

मंत्री के सचिव ने कॉलेज छात्र को चांटा मारने हाथ उठाया, ऑनलाइन के बदले निष्कासन की धमकी - MP College News

Posted: 17 Jan 2022 07:06 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के कॉलेजों में ऑनलाइन परीक्षा की मांग करने वाले छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के निजी सचिव विजय बुधवानी ने चांटा मारने के लिए हाथ उठा दिया। निष्कासन की धमकी देने लगे। छात्र भड़क उठे हैं। बवाल शुरू हो गया है।

पूरे मध्यप्रदेश में कॉलेज स्टूडेंट्स कोरोनावायरस की तीसरी लहर के बीच ऑफलाइन परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉलेज के विद्यार्थी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव से मिलने पहुंचा। यहां उनकी मंत्री जी के निजी सचिव श्री विजय बुधवानी से मुलाकात हुई।

स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा मंत्री से मिलना चाहते थे। विजय बुधवानी (सहायक ग्रेड 2) ने स्टूडेंट्स को तेज आवाज में डांटना शुरू कर दिया। स्टूडेंट्स जब विजय बुधवानी की तेज आवाज से नहीं डरे और लगातार अपनी बात रखते रहे तो उन्होंने चांटा मारने के लिए हाथ उठा लिया। उन्होंने स्टूडेंट्स को धमकी दी है कि यदि ऑनलाइन परीक्षा की मांग की तो निष्कासित कर दिया जाएगा। 

इसके बाद स्टूडेंट्स भड़क गए हैं। सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है। ना केवल इस घटना की निंदा की जा रही है बल्कि उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

मुख्यमंत्री ने हमारे दबाव में पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार लौटाए: कांग्रेस का दावा- MP NEWS

Posted: 17 Jan 2022 06:53 AM PST

भोपाल।
मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार एक बार फिर से वापस कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी का दावा है कि उनके दबाव के कारण मुख्यमंत्री को यह कदम उठाना पड़ा है। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि 'शिवराज सरकार असमंजस में है कि पंचायतों को अधिकार दें या नहीं दें। अगर शिवराज सरकार की नीयत साफ होती तो माननीय कमलनाथ की सरकार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को जो अधिकार दिए गए थे, उन्हें वापस लेकर प्रशासक नियुक्त करने का काम शिवराज सरकार नहीं करती लेकिन उस समय भी कांग्रेस के दबाव में शिवराज सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था। उसके बाद सरकार को दोबारा यही काम करना पड़ा है। पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश्वर पटेल ने आज जारी एक बयान में यह बात कही। 

श्री पटेल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार का रवैया शुरू से असंवैधानिक और गांव विरोधी रहा है। माननीय कमलनाथ सरकार ने पहले ही पंचायत प्रतिनिधियों को वित्तीय और अन्य अधिकार दिए थे, लेकिन सत्ता में आते ही शिवराज सिंह चौहान सरकार ने यह अधिकार वापस ले लिए और प्रशासक नियुक्त कर दिए। कांग्रेस के दबाव के चलते कुछ दिन में शिवराज सरकार को यह फैसला पलटना पड़ा था। असल में पंचायत की जरूरतों और उसके संवैधानिक पहलुओं को शिवराज सिंह चौहान सरकार समझती ही नहीं है।

श्री पटेल ने कहा कि शिवराज सरकार ने पहले ऑर्डिनेंस लाकर कमलनाथ सरकार के समय किए गए परिसीमन, रोटेशन और आरक्षण को रद्द कर दिया। बाद में जब अदालत में यह साबित हो गया कि शिवराज सरकार का ऑर्डिनेंस असंवैधानिक था तो सरकार ने उस ऑर्डिनेंस को वापस ले लिया। अगर सरकार कमलनाथ सरकार द्वारा किए गए परिसीमन से चुनाव कराती तो यह समस्या उत्पन्न ही नहीं होती।

उन्होंने कहा की भाजपा सरकार पंचायत चुनाव के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से चुनाव कराने की कोशिश करने के कारण 2 महीने तक पंचायत प्रतिनिधि गांव के कोई भी काम नहीं कर सके। मनरेगा, पेयजल और अंत्योदय जैसी योजनाओं में कोई काम नहीं हो सका। इस तरह से गांव की जनता को उनके अधिकारों से वंचित किया गया।

उन्होंने कहा कि जब सरकार की नीयत स्पष्ट नहीं होती है तो वह बार-बार फैसले पलटती है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की भी यही स्थिति हो गई है। श्री पटेल ने कहा कि अब भी सरकार नया परिसीमन करा रही है, इससे चुनाव में विलंब ही होगा। जबकि कमलनाथ सरकार द्वारा कराया गया परिसीमन पर्याप्त था। अगर सरकारी धन की बर्बादी रोकनी है और पंचायत के चुनाव समय रहते कराने हैं तो शिवराज सरकार को कमलनाथ सरकार के प्रावधानों से ही चुनाव कराना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्पष्ट कहा है कि भाजपा सरकार 2 महीने के भीतर आरक्षण और रोटेशन के साथ पंचायत चुनाव कराए।

श्री पटेल ने कहा कि शिवराज सरकार पहले दो बार पंचायतों को अधिकार देकर उनके अधिकार वापस ले चुकी है, ऐसे में यही उम्मीद की जा सकती है कि अब तीसरी बार सरकार इस तरह की हरकत नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार के फैसले को वापस अमल में लाकर शिवराज सरकार ने देर आयद दुरुस्त आयद वाला काम किया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP IPS TRANSFER LIST- मध्य प्रदेश आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची

Posted: 17 Jan 2022 10:55 AM PST

Indian police service officers transfer list

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना सूची जारी कर दी है। दिनांक 17 जनवरी 2022 को जारी ट्रांसफर लिस्ट में 9 आईपीएस अधिकारियों के नाम हैं। 

एमपी आईपीएस अधिकारी ट्रांसफर लिस्ट 

श्री साकेत प्रकाश पांडे सहायक पुलिस महानिरीक्षक सामुदायिक पुलिसिंग, पुलिस मुख्यालय भोपाल से सेनानी नो वाहिनी विसबल रीवा। 
अंकित जायसवाल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस zone-1 भोपाल सेनानी 24 वी वाहिनी विसबल जावरा। 
श्री रोहित काशवानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर से सेनानी 34 वी वाहिनी विसबल धार। 
श्री पुनीत गेहलोद एडिशनल एसपी महू इंदौर से सेनानी 26 वी वाहिनी विसबल गुना। 
श्री रविंद्र वर्मा एडिशनल एसपी उज्जैन से सेनानी 10 वीं वाहिनी विसबल सागर। 

श्रीमती हितिका वासल एडिशनल एसपी ग्वालियर से एसपी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर इंदौर। 
श्री आदित्य मिश्रा एसडीओपी बैहर जिला बालाघाट से एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन जिला बालाघाट। 
श्री अभिनव चौक से एसडीओपी चित्रकूट जिला सतना से एडिशनल एसपी ग्वालियर 
श्री श्रुत्कीर्ति सोमवंशी एसडीओपी सिहोरा जिला जबलपुर से एडिशनल पुलिस कमिश्नर नगरीय पुलिस जोन-1 जिला भोपाल।
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- इंजीनियर लड़की ने सुसाइड किया, 2 साल से बेरोजगार थी

Posted: 17 Jan 2022 06:40 AM PST

भोपाल।
 स्कूल में स्टूडेंट्स को बताया जाता है कि इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद कोई बेरोजगार नहीं रहता लेकिन रियलिटी कुछ और है। 24 साल की आकृति कुशवाहा ने आत्महत्या कर ली क्योंकि इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के 2 साल बाद तक उसे कोई नौकरी नहीं मिली थी। पिता रामनरेश कुशवाहा पेशे से माली हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी बेटी का भविष्य बनाने के लिए सब कुछ किया। 

मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र का है। इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर एवं सब इंस्पेक्टर प्रमोद शर्मा ने बताया कि बासखेड़ी क्षेत्र में रहने वाले माली रामनरेश कुशवाहा की बेटी आकृति कुशवाहा उम्र 24 साल ने 2 साल पहले इंजीनियरिंग पास कर ली थी। वह लगातार जॉब सर्च कर रही थी परंतु उसे कहीं सफलता नहीं मिली। 

परिवार ने बताया कि इसके कारण आकृति काफी तनाव में थी। क्योंकि परिवार में तीन संतानों में आकृति सबसे बड़ी थी। वह अपने पापा को सपोर्ट करना चाहती थी। रविवार 16 जनवरी 2022 की दोपहर घर के फर्स्ट फ्लोर पर आकृति की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। आकृति की मां घर के बाहर धूप में बैठी हुई थी। शाम 4:30 बजे जब वह वापस घर में गई तब घटना का पता चला। कुल मिलाकर मध्य प्रदेश में एक और बेरोजगार ने आत्महत्या कर ली। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- ठंडे मौसम से बचाव की कोशिश में युवक की मौत

Posted: 17 Jan 2022 06:31 AM PST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 साल के एक युवक की मौत इसलिए हो गई क्योंकि वह खुद को ठंडे मौसम से बचाने की कोशिश कर रहा था। बर्फीली हवाओं से बचने के लिए उसने बिस्तर के पास अलाव जला लिया था। रात के समय उसी अलाव ने युवक को जला दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

हबीबगंज पुलिस ने बताया कि शांति नगर में रहने वाले 22 वर्षीय अभिषेक खरे अपनी मां के साथ रहता था। शनिवार रात बिस्तर के पास अलाव जलाकर सो गया। रात को अलाव से आग बिस्तर में लग गई। जब तक अभिषेक कुछ समझ पाता, वह झुलस चुका था। रात को बिस्तर में आग लग गई थी। घर में धुंआ भरने और अभिषेक की चीख सुनकर परिजन और पड़ोसी जाग गए। गनीमत रही कि आग घर में नहीं फैल पाई। सबसे पहले उसे जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन हमीदिया अस्पताल ले गए, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।

मौसम से बचने के लिए मौत से खेलना जरूरी नहीं 

विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड के मौसम में इस प्रकार की कई घटनाएं सामने आती हैं। आम नागरिकों को सतर्क किया जाता है कि मौसम से बचने के लिए मौत से खेलना जरूरी नहीं है। 
यदि अलाव जलाते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि सोने के पहले उसे बुझा दिया जाए। 
अलाव को हमेशा ऐसे स्थान पर चलाएं कि यदि जलते हुए कोयले आसपास गिरे तो आग ना लगे। 
कई लोग अलाव की आग बुझा कर खिड़की दरवाजे बंद करके सो जाते हैं। घर में धुआं भर जाने के कारण ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है और दम घुटने से मौत हो जाती है। 
भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

विक्रम विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित, सरकार पर विधायकों का दबाव - MP College News

Posted: 17 Jan 2022 06:14 AM PST

भोपाल।
Vikram University, Ujjain ने दिनांक 20 जनवरी 2022 से आयोजित सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सहायक कुलसचिव (परीक्षा) के हस्ताक्षर से दिनांक 17 जनवरी 2022 को अधिसूचना जारी की गई। बताया गया है कि नया टाइम टेबल अलग से घोषित किया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर के चलते सभी कॉलेजों में ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित करने की मांग तेज हो गई है। स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है। संक्रमण की दर लगातार बढ़ने के कारण सरकार चिंतित है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि ऑफलाइन परीक्षा की स्थिति में किसी भी परीक्षा केंद्र में इतने अतिरिक्त कक्ष नहीं है, जिनमें संक्रमित विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए बिठाया जा सके। 

विधायक कौन है पत्र लिखकर ऑनलाइन एग्जाम की मांग की है

कॉलेज मे ऑनलाइन एग्जाम की मांग को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधायकों ने जो मांग रखी है उस पर विचार किया जाएगा। बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी और महेंद्र हार्डिया ने ऑनलाइन एग्जाम को लेकर सरकार को पत्र लिखा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कॉलेज में ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन परीक्षा की मांग उठ रही है। 
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

DAVV NEWS- ऑनलाइन परीक्षा के लिए छात्र नेताओं का प्रदर्शन

Posted: 17 Jan 2022 06:09 AM PST

Devi Ahilya Vishwavidyalaya, Indore में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में यूनिवर्सिटी में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। एनएसयूआई और युवक कांग्रेस ने अलग अलग प्रदर्शन किए। कांग्रेस नेताओं ने यूनिवर्सिटी अधिकारियों को अंगद का पैर भेंट किया जबकि NSUI ने कैंपस में सद्बुद्धि यज्ञ करके भजन गाए और ऑनलाइन एग्जाम के लिए नारे लगाए। 

DAVV BEWS- कांग्रेस नेता अपने साथ अंगद का पैर लेकर पहुंचे

सोमवार को यूनिवर्सिटी में शहर कांग्रेस नेता अपने साथ अंगद का पैर लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी गेट से अंदर जाने का प्रयास किया। मगर वहां मौजूद पुलिस जवानों ने उन्हें रोक दिया और यूनिवर्सिटी में अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहां कि हम आंतकवादी नहीं है जो हमें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस जवानों से थोड़ी बहस के बाद रजिस्ट्रार डॉ. अनिल शर्मा कांग्रेस नेताओं की बात सुनी। रजिस्ट्रार ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए एग्जाम आयोजित कराई जा रही है।

DAVV BEWS- ऑफलाइन परीक्षा करानी है तो स्टूडेंट्स का बीमा करा दो 

शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने कहा ऑनलाइन एग्जाम की लगातार डिमांड की जा रही है लेकिन यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट हठधर्मिता करके बैठा है। इंदौर में रोजाना बड़ी संख्या में कोविड मरीज आ रहे है। यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के बीमा भी नहीं करा रही है। इसके विरोध में अंगद का पैर यूनिवर्सिटी अधिकारियों को भेंट दिया है और उन्हें हठधर्मिता छोड़ने की बात कहीं है।

NSUI नेता पंडित, माइक और हवन सामग्री लेकर यूनिवर्सिटी पहुंचे 

18 जनवरी से देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की एग्जाम शुरू हो रही है। NSUI पंडित माइक और हवन सामग्री के साथ यूनिवर्सिटी पहुंची और कैंपस के बीच में बैठकर यूनिवर्सिटी के जिम्मेदार अधिकारियों को सद्बुद्धि देने और स्टूडेंट्स की रक्षा के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया। यज्ञ करने के बाद छात्र नेताओं ने शिवराज सरकार, शिक्षा मंत्री, कलपति मुर्दाबाद और कुलपति नाली में के नारे लगाए।

पुलिस वीडियो बनाती रही, स्टूडेंट्स ने लाइव चलाया

इस दौरान पुलिस जवान भी तैनात रहे। वे भी अपने मोबाइल से पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड करते रहे। हालांकि इस दौरान यूनिवर्सिटी का एक भी अधिकारी बाहर नहीं आए। वहीं दूसरी तरफ स्टूडेंट्स भी अपने मोबाइल से सोशल मीडिया पर इस लाइव करते दिखे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP NEWS- नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ जनता के बीच क्यों नहीं जाते: गृहमंत्री का सवाल

Posted: 17 Jan 2022 05:52 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज वह सवाल किया है जो मध्यप्रदेश में कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता हर रोज करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ जनता के बीच जाकर उनके दर्द में शामिल क्यों नहीं होते। उनके आंदोलन में भाग क्यों नहीं लेते। धरना क्यों नहीं देते। अनशन पर क्यों नहीं बैठते। 

कभी देखा है ऐसा नेता प्रतिपक्ष, ओला पीड़ित किसानों से मिलने नहीं गया: गृहमंत्री

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। मिश्रा ने सवाल खड़ा किया कि कभी किसी ने ऐसा देखा क्या कोई नेताप्रतिपक्ष इतनी भीषण ओलावृष्टि में नहीं गया होगा। कमलनाथ पहले नेता प्रतिपक्ष हैं जो संकट में कभी भी जनता के बीच नहीं जाते। सिर्फ ट्वीट से ही राजनीति करते हैं। यह प्रदेश का दुर्भाग्य है और विपक्ष की स्थिति कि उनका एक भी नेता फसलों को जायजा लेने नहीं गया। गृहमंत्री सोमवार को मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

फिजिकली फिट नहीं है कमलनाथ 

कांग्रे सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ फिजिकली फिट नहीं है। उनकी उम्र भी काफी हो गई है। वैसे भी उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी किसी आंदोलन का नेतृत्व नहीं किया। मध्यप्रदेश में सक्रिय होने के बाद कांग्रेस पार्टी के जितने भी आंदोलन हुए उसमें कमलनाथ एक अतिथि वक्ता के रूप में ही नजर आए। दिग्विजय सिंह और अरुण यादव की तरह मोर्चा संभालते हुए कमलनाथ को किसी ने नहीं देखा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP NEWS- सरकारी शिक्षक ने नालायक बेटे को मार डाला, लाश को नदी में फेंक आया

Posted: 17 Jan 2022 05:41 AM PST

बुरहानपुर।
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में 15 दिन पहले वन विभाग के रेस्ट हाउस के पीछे रूपारेल नदी में मिली 25 वर्षीय युवक रामकृष्ण भिलाला की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि उसके पिता जो सरकारी शिक्षक हैं, ने ही अपने बेटे की हत्या की और फिर पत्नी एवं बेटी के साथ मिलकर लाश को नदी में फेंक दिया। 

बुरहानपुर जिले के एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि युवक रामकृष्ण की शादी तय कर दी गई थी। फरवरी के महीने में उसकी शादी होने वाली थी लेकिन वह कोई कामकाज नहीं करता था। किसी दूसरी लड़की से फोन पर बात करता रहता था। उसकी आदतें खराब थी। इसी बात से नाराज उसके पिता भिमान सिंह (जो एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर हैं) ने 2 जनवरी 2022 को गुस्से में आकर उसे धक्का दिया। रामकृष्ण का सिर बाथरूम की दीवार से टकराया और वह जमीन पर गिर गया। गुस्से में पिता ने उसकी छाती पर लात मारी। तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। 

पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद भिमान सिंह ने अपनी पत्नी जमुना बाई और बेटी कृष्णा की मदद से बेटे रामकृष्ण की लाश को रस्सी से बांधा और नदी में फेंक दिया। दूसरे दिन पुलिस चौकी आकर अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। दिनांक 5 जनवरी 2022 को जब रामकृष्ण की लाश मिली तो पिता ने हत्या करके लाश ठिकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दावा किया है कि इन्वेस्टिगेशन के दौरान शिक्षक भिमान सिंह ने हत्या करना कबूल कर लिया है। 

कैसे पता चला, हत्या पिता ने की है

पुलिस ने बताया कि जिस रस्सी से रामकृष्ण के हाथ पैर बांधे गए थे। घर की तलाशी के दौरान वही रस्सी भिमान सिंह के बाथरूम से मिली। संदेह होने पर भिमान सिंह को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। कड़ी पूछताछ के दौरान भिमान सिंह ने खुद पूरी कहानी बता दी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages