Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- MP College news- उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बिना रिजल्ट घोषित
- MP POLICE TRANSFER LIST- एडिशनल एसपी, एडिशनल कमिश्नर, CSP और ACP की तबादला सूची
- BHOPAL में दुकान खोलने के लिए 25 लाख तक सरकारी लोन योजना, लास्ट डेट 25 जनवरी
- हद हो गई! फिल्मी शूटिंग हेतु मरीजों सहित अस्पताल भाड़े पर दे दिया- INDORE NEWS
- MP NEWS- पुलिस के बाद जेल विभाग में भी प्रमोशन
- मेरा पति नकली घी बनाता है, गुस्साई पत्नी ने फूड अफसर को दिखाया- RATLAM MP NEWS
- RDVV NEWS - नामांकन की लिंक ओपन, पढ़िए कब क्लोज हो जाएगी
- मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह का अपॉइंटमेंट कैंसिल किया- MP NEWS
- Ganesha Chaturthi, Sakat Chaturthi, Til Chaturthi / Muhurt, Vidhi or katha / गणेश चतुर्थी, सकट चतुर्थी, तिल चतुर्थी की पूजन विधि, मुहूर्त एवं कथा
- पटवारी कमल किशोर को 4 साल जेल- MP karmchari news- कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया
- पटवारियों की हड़ताल- ऑनलाइन गिरदावरी के खिलाफ सामूहिक अवकाश - MP karmchari news
- JABALPUR SP को फोन पर महिला आरक्षक ने कहा- TI से शादी कराओ नहीं तो सुसाइड कर लूंगी - MP NEWS
- Sarkari Naukri- अपर डिवीज़न क्लर्क, स्टेनोग्राफर और MTS की भर्ती
- MP Government jobs- बीई, बीटेक और बीकॉम वालों के लिए, लास्ट डेट 28 जनवरी
- कौए का जूठा पानी, कबूतर और चिड़िया क्यों नहीं पीते- GK in Hindi
- Small business ideas- पातलू पत्थर बनाइए, करोड़ों की कमाई हो सकती है
- SSC NEWS- पांच राज्यों में भर्ती परीक्षा स्थगित, पढ़िए नई तारीख कब घोषित होगी
- MP TET VARG 3- प्रश्न उत्तर टॉपिक बाल केंद्रित शिक्षा पार्ट 1 और पार्ट 2 पर आधारित
- पुलिस किसी अपराधी के खिलाफ गलत चार्जशीट पेश कर दे, कोर्ट से उसे सजा मिलेगी या नहीं - CrPC section 221
- MPPSC ADA RESULT- 1 साल बाद भी नहीं आया, उम्मीदवारों में असंतोष
- सभी विद्यालयों में योग शिक्षकों की भर्ती की जाए: कर्मचारी संघ - MP NEWS
- JABALPUR NEWS- किसानों को बेवजह SMS भेजने वाला अधिकारी सस्पेंड
- MP KISAN NEWS- 2 करोड़ तक का बैंक लोन, बिना जमानत, सरकारी योजना
- BHOPAL NEWS- जाति के कारण शादी नहीं की, लिव इन गर्लफ्रेंड ने FIR दर्ज कराई
- Government jobs- जूनियर इंजीनियर भर्ती, 1092 रिक्त पद, लास्ट डेट 19 फरवरी
| MP College news- उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बिना रिजल्ट घोषित Posted: 20 Jan 2022 06:17 AM PST Madhya Pradesh Bhoj Open University ने कमाल का कांड कर डाला। 300 स्टूडेंट्स की आंसर शीट जैकी नहीं की गई और उनका रिजल्ट घोषित कर दिया गया। मजेदार बात यह है कि कॉलेज के प्रिंसिपल को पता ही नहीं परीक्षा कब हो गई। मामला शिक्षा सत्र 2020-21 के दौरान हुई ओपन बुक परीक्षा का है। कॉलेज प्रिंसिपल को पता ही नहीं, परीक्षा कब हुई थीBA और BSC के 300 से अधिक स्टूडेंट्स की कॉपी चेक किए बिना ही उन छात्रों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भोज अध्ययन समन्वयक ने खुद स्वीकारा कि वास्तविकता में कॉपी जांच करने से छूट गई हैं। जिस पर एक टीम गठित कर जांच की जा रही है। वहीं राजगढ़ पीजी कॉलेज प्रिंसिपल को यही नहीं पता था कि कौन से ईयर के यहां एग्जाम थे। जिसकी जांच की जा रही है। शिक्षा मंत्री से शिकायत होगीवहीं इस पूरे मामले में भाजपा नेता केपी पवार का कहना हैं कि छात्रों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसे लेकर उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर इसकी शिकायत की जाएगी। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल दांगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में छात्र-छात्राओं के भविष्य खिलवाड़ किया जा रहा है। जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP POLICE TRANSFER LIST- एडिशनल एसपी, एडिशनल कमिश्नर, CSP और ACP की तबादला सूची Posted: 20 Jan 2022 06:04 AM PST मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, उप पुलिस अधीक्षक एवं सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. मध्य प्रदेश पुलिस एडिशनल एसपी, एडिशनल कमिश्नर, CSP और ACP की ट्रांसफर लिस्ट |
| BHOPAL में दुकान खोलने के लिए 25 लाख तक सरकारी लोन योजना, लास्ट डेट 25 जनवरी Posted: 20 Jan 2022 05:42 AM PST मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यदि आप अपना कोई स्मॉल बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत उद्योग, सेवा एवं खुदरा व्यवसाय अर्थात रिटेल ट्रेड के लिये 25 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 25 जनवरी 2022 है। उद्योग के लिए लोन की लिमिट 5000000 है। उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना- इन दुकानों के लिए लोन मिलेगायोजना का लाभ केवल नवीन उद्यम की स्थापना हेतु देय होगा, जिसमें 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रतिवर्ष की दर से 7 वर्ष तक देय होगा। योजना का संचालन ऑनलाईन पोर्टल http://samast.mponline.gov.in के माध्यम से किया जा रहा है। इच्छुक आवेदक मुख्यमंत्री उद्यम योजना तहत उद्योग के क्षेत्र में अनाज पिसाई, बेसन निर्माण, मसाला उद्योग, अचार निर्माण, पापड़ उद्योग, आलू चिप्स निर्माण, बेकरी उद्योग, मिल्क प्रोडक्ट, फेब्रीकेशन कार्य, फ्लेक्स निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, दोना पत्तल निर्माण, दाल मिल, पीवीसी ग्रेनुअल्स, फर्नीचर निर्माण, फ्लाय ऐश ब्रिक्स तथा बांस शिल्प आदि के लिये आवेदन कर सकते है। इसी प्रकार सेवा ईकाई क्षेत्र में कम्प्यूटर सर्विस सेंटर, मोबाईल रिपेयरिंग सेंटर, ब्यूटी पार्लर, टेंट हाउस, सेंटरिंग कार्य, रेस्टॉरेन्ट, चिकित्सा सेवा, वाहन मरम्मत व सर्विस सेंटर, बुक वाइंडिंग तथा कमर्शियल उपयोग के लिये वाहन क्रय आदि के लिये भी आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त खुदरा व्यवसाय क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स, मोबाईल शॉप, साइकिल स्टोर्स, खाद बीज दुकान, भवन निर्माण सामग्री व्यवसाय, किराना स्टोर्स, जनरल स्टोर्स, बुक स्टोर्स, कंगन व्यवसाय, नकली आभूषण व्यवसाय, वस्त्र व्यवसाय, रेडिमेट गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक शॉन, फर्नीचर आदि के लिये भी आवेदन किया जा सकता है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| हद हो गई! फिल्मी शूटिंग हेतु मरीजों सहित अस्पताल भाड़े पर दे दिया- INDORE NEWS Posted: 20 Jan 2022 05:36 AM PST इंदौर। यह तो हद हो गई, मध्य प्रदेश के सबसे बड़े कारोबारी शहर में एक प्राइवेट अस्पताल संचालक ने बॉलीवुड फिल्म लुका छुपी-2 की शूटिंग के लिए पूरा अस्पताल मरीजों सहित भाड़े पर दे दिया। फिल्म मेकर्स ने अस्पताल में बाउंसर तैनात कर दिए जिन्होंने मरीजों को परिजनों से मिलने नहीं दिया। सनद रहे कि मध्यप्रदेश में एस्मा लागू है। सवाल यह है कि ऐसी स्थिति में अस्पताल के व्यवसायिक या किसी भी दूसरे प्रकार के उपयोग की अनुमति किसने दी। मामला गुमास्ता नगर में स्थित अरिहंत अस्पताल का है। कोरोनावायरस की तीसरी लहर और कड़ाके की ठंड के बीच अस्पताल में फिल्म की शूटिंग शेड्यूल कर दी गई। शूटिंग से पहले ना तो मरीजों को कहीं शिफ्ट किया गया और ना ही मरीजों के परिजनों के आने जाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। अस्पताल की दो मंजिलों पर फिल्म एक्टर विक्की कौशल और सारा अली खान के साथ प्रोडक्शन की टीम मौजूद थी। सुबह जब अस्पताल में मरीजों के परिजन चाय-नाश्ता लेकर पहुंचे तो बाउंसरों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद हंगामा हो गया। अस्पताल में भर्ती अर्चना गुप्ता के पति ओमप्रकाश ने बातचीत में बताया कि उन्हें सुबह नीचे जाना था, लेकिन किसी ने जाने नहीं दिया। उन्हें बताया गया कि फिल्म की शूटिंग के बीच किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं है। इसी के साथ अन्य आने-जाने वाले लोगों को भी ऊपर नहीं जाने दिया जा रहा था। जब उन्होंने हंगामा किया तो प्रोडक्शन विभाग के लोगों ने आकर माफी मांगी। किसी को नहीं रोका, शूटिंग की जगह भी अलगइस मामले में अस्पताल प्रबंधन के अतित बगलानी ने बताया कि किसी भी मरीज और परिजनों को आने-जाने से नहीं रोका गया है। शूटिंग अस्पताल के पीछे की तरफ की जा रही है। वहीं से टीम का आना-जाना था। जिसमें सिक्योरिटी के तौर पर अस्पताल के सभी गेट पर गार्ड और बाउंसर को खड़ा किया गया है। एस्मा लागू है फिर अस्पताल में शूटिंग की अनुमति दी किसनेइंदौर में कोरोनावायरस की तीसरी लहर चल रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में 3000 से ज्यादा लोग पॉजिटिव थे। ठंड का मौसम चल रहा है। कई तरह की बीमारियां हो रही है। ऐसी स्थिति में अस्पताल को शूटिंग पर देने की जरूरत क्या थी।मध्यप्रदेश में जबकि आसमा लगा हुआ है अस्पताल में शूटिंग की अनुमति दी किसने। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- पुलिस के बाद जेल विभाग में भी प्रमोशन Posted: 20 Jan 2022 06:20 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस डिपार्टमेंट के बाद जेल विभाग में भी प्रमोशन का ऐलान कर दिया है। आरक्षण विवाद के चलते सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रमोशन पर प्रतिबंध लगा दिए जाने के बाद गृह विभाग दूसरे तरीके (कार्यवाहक) से कर्मचारियों को प्रमोशन दे रहा है। शिवराज सिंह सरकार के प्रवक्ता एवं गृह विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जेल विभाग में पुलिस विभाग की तर्ज़ पर उच्चतर रिक्त पद पर पात्रता एवं वरिष्ठता के आधार पर "कार्यवाहक" व्यवस्था लागू हो गयी है। जेल मुख्यालय द्वारा इसके क्रियान्वयन के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं। कार्यवाहक अधिकारी उच्चतर कार्यवाहक प्रभार दिए जाने पर उस पद की यूनिफॉर्म धारण कर सकेंगे और उस पद के अधिकार का उपयोग कर सकेंगे। पर वेतन भत्ते मूल पद के ही प्राप्त होंगे और भविष्य में पदोन्नति के लिए केवल इस आधार पर पात्र नहीं होंगे कि उन्हें कार्यवाहक प्रभार दिया गया था। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| मेरा पति नकली घी बनाता है, गुस्साई पत्नी ने फूड अफसर को दिखाया- RATLAM MP NEWS Posted: 20 Jan 2022 05:06 AM PST मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में एक नाराज महिला ने अपने पति की पोल खोल डाली। उसने फूड अफसर को बुलाकर नकली घी दिखाया और बताया कि उसका पति पिछले 6 साल से नकली घी बना रहा है। फूड डिपार्टमेंट की टीम ने 38 किलो नकली घी जब्त किया। छापे के बाद पति फरार हो गया। गुस्साई पत्नी ने खाद्य विभाग की टीम के साथ पत्रकारों को भी बुलायामोमिनपुरा की रहने वाली मीना व्यास और उसके पति सुनील व्यास के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बुधवार रात मीना का पति सुनील से किसी बात काे लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के बीच मामला शांत करा दिया लेकिन थोड़ी देर बाद विवाद फिर शुरू हो गया। कुछ देर बाद मीना ने खाद्य विभाग को शिकायत कर दी कि उसका पति सुनील व्यास नकली घी बनाता है। इस पर टीम के अफसर दुकान पर पहुंचे। महिला ने मीडियाकर्मियों को भी मौके पर बुलवा लिया। इसके बाद दुकान पर ही अफसरों के सामने दोनों झगड़ने लगे। महिला ने पति पर कई लड़कियों से मिलने-जुलने का आरोप भी लगाया। घटना के बाद सुनील व्यास फरार हो गया। मीना, क्यों नाराज हुईइस कपल की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। मीना का आरोप है कि सुनील उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। जिसमें सास-ससुर भी साथ देते हैं। नकली घी बनाने का काम सुनील पिछले 8 साल से कर रहा है। मीना ने बताया कि इससे पहले भी उसने एक-दो बार शिकायत की थी, लेकिन सुनील नकली घी छिपा देता था। इस बार उसने चुपचाप किसी को बिना बताए शिकायत कर दी। जांच के लिए सेंट्रल लैब भेजेंगे सैंपलमामले में फूड इंस्पेक्टर कमलेश जमरे ने बताया कि उन्हें माणक चौक थाने से सूचना मिली थी कि मोमिनपुरा क्षेत्र में किराना दुकान में नकली घी बनाया जा रहा है। मौके से 38 किलो घी बरामद किया है। इसे जांच के लिए सेंट्रल लैब भेजा जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| RDVV NEWS - नामांकन की लिंक ओपन, पढ़िए कब क्लोज हो जाएगी Posted: 20 Jan 2022 04:33 AM PST RDVV- (Rani Durgavati Vishwavidyalaya, Jabalpur MP) रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर की ओर से आज दिनांक 20 जनवरी 2022 को परीक्षा नियंत्रक के आदेशअनुसार एक संशोधित अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन नामांकन की लिंक दो दिनों 21 जनवरी 2022 और 22 जनवरी 2022 के लिए ओपन की गई है। सभी छात्रों को ऑनलाइन नामांकन करना अनिवार्य है अन्यथा छात्रों के परीक्षा फॉर्म नहीं भरे जा सकेंगे। गौरतलब है कि सत्र 2021-22 में विश्वविद्यालय से संबद्ध शासकीय अशासकीय महाविद्यालयों में B.Ed/ B.ed साइंस/ M.Ed./M.Ed साइंस/ बीए बीएड /बीएससी बीएड/ विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग एम.बी.ए./एम.बी.ए.एम. एम./बी. ए./एम.सी.ए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश छात्र-छात्राएं जो कि ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए हैं. ऐसे छात्र- छात्राओं के लिए विलंब शुल्क ₹330 के साथ 21 जनवरी 2022 और 22 जनवरी 2022 दो दिनों के लिए ऑनलाइन नामांकन की लिंक ओपन की जा रही है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह का अपॉइंटमेंट कैंसिल किया- MP NEWS Posted: 20 Jan 2022 04:23 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम हाउस से बड़ी खबर आ रही है। अनशन के ऐलान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मिलने के लिए समय दिया गया था परंतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 दिन पहले उनका अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दिया। उल्लेखनीय है कि भोपाल समाचार डॉट कॉम ने बुधवार को ही इसकी आशंका व्यक्त कर दी थी। राधौगढ़ राज परिवार के दाता (मुखिया), मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी में सबसे ज्यादा समर्थकों वाले नेता दिग्विजय सिंह ने बीते रोज बयान दिया था कि वह जनहित के विषय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलना चाहते हैं परंतु उन्हें समय नहीं दिया जा रहा है। यदि 20 जनवरी तक उनका अपॉइंटमेंट फिक्स नहीं किया गया तो वह सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठ जाएंगे। उनके इस ऐलान के बाद मुख्यमंत्री के कार्यालय ने उन्हें शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे का अपॉइंटमेंट दिया था। इससे पहले कि दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री से मिलने जा पाते एक दिन पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उनका अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दिया। बताया गया है कि मुख्यमंत्री दूसरे महत्वपूर्ण कामों में व्यस्त रहेंगे। दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है कि वह पूर्व निर्धारित तारीख 21 जनवरी को सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे। यदि मुलाकात नहीं हुई तो वहीं धरने पर बैठ जाएंगे। दिग्विजय सिंह का कहना है कि वह टेम और सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों की समस्याओं के संबंध में सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलना चाहते हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.
|
| Posted: 20 Jan 2022 04:01 AM PST सकट चौथ: इस वर्ष 21 जनवरी 2022, शुक्रवार को सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी का व्रत लोक प्रचलित भाषा में सकट चौथ कहा जाता है। इस वर्ष सकट चौथ पर दो तरह का शुभ योग बन रहा है जिसमें भगवान गणेश की पूजा करने पर बहुत ही शुभ फल की प्राप्ति होगी। सकट चौथ पर चंद्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिद्धि योग में मनाया जाएगा। इसके अलावा ग्रहों के शुभ योग से सौभाग्य नाम का शुभ योग भी बना है। जिस कारण से सकट चौथ का महत्व बढ़ गया है। सकट चौथ शुक्रवार के दिन और शुक्र के नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी के योग से इस दिन माताएं अपने संतान के लिए व्रत रखते हुए उनके सुख की कामना फलदायी होगी। इस दिन संकट हरण गणेशजी तथा चंद्रमा का पूजन किया जाता है, यह व्रत संकटों तथा दुखों को दूर करने वाला तथा सभी इच्छाएं व मनोकामनाएं पूरी करने वाला है। इस दिन स्त्रियां निर्जल व्रत करती हैं गणेशजी की पूजा की जाती है और कथा सुनने के बाद चंद्रमा को अर्ध्य देकर ही व्रत खोला जाता है। गणेश चतुर्थी, सकट चतुर्थी, तिल चतुर्थी पूजन विधि / Ganesha Chaturthi Sakat Chaturthi, Til Chaturthi Poojan Vidhiसंतान की कुशलता की कामना व लंबी आयु हेतु भगवान गणेश और माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए। व्रत का आरंभ तारों की छांव में करना चाहिए व्रतधारी को पूरा दिन अन्न, जल ग्रहण किए बिना मंदिरों में पूजा अर्चना करनी चाहिए और बच्चों की दीर्घायु के लिए कामना करनी चाहिए। इसके बाद संध्या समय पूजा की तैयारी के लिए गुड़, तिल, गन्ने और मूली को उपयोग करना चाहिए। व्रत में यह सामग्री विशेष महत्व रखती है, देर शाम चंद्रोदय के समय व्रतधारी को तिल, गुड़ आदि का अर्घ्य देकर भगवान चंद्र देव से व्रत की सफलता की कामना करनी चाहिए। सकट चौथ को कई नामों से जाना जाता है जैसे- गणेश चौथ, संकष्टी चौथ,संकष्टी चतुर्थी, लंबोदर संकष्टी,माघी चौथ और तिलकुटा। सकट चौथ का व्रत भगवान गणेश की पूजा-आराधना करते हुए माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और सौभाग्य में वृद्धि की कामना करते हुए रखती हैं। मान्यता है सकट चौथ का व्रत रखने पर संतान के ऊपर आने वाली सभी बाधाएं भगवान गणेश दूर कर देते हैं। सकट चौथ पर महिलाएं भगवान गणेश की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हुए अंत में चंद्रमा के दर्शन करते हुए अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती है। नारद पुराण के अनुसार इस दिन भगवान गणपति की आराधना से सुख-सौभाग्य में वृद्धि तथा घर-परिवार पर आ रही विघ्न -बाधाओं से मुक्ति मिलती है एवं रुके हुए मांगलिक कार्य संपन्न होते हैं। इस तिथि में गणेश जी की पूजा भालचंद्र नाम से भी की जाती है। इस चतुर्थी में चन्द्रमा के दर्शन करने से गणेश जी के दर्शन का पुण्य फल मिलता है। इस दिन स्त्रियां अपने संतान की दीर्घायु और सफलता के लिए व्रत करती हैं और कथा सुनती हैं। चंद्रोदय का समयइस बार चतुर्थी तिथि 21 जनवरी 2022, दिन शुक्रवार को सुबह 08 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर 22 जनवरी की सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में माताएं संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद रात को चंद्रमा के दर्शन करते हुए अर्ध्य देते हुए पारण करें। चतुर्थी तिथि आरंभ: 21 जनवरी, शुक्रवार, प्रातः 08:51 मिनट से 22 जनवरी, शनिवार, प्रातः 09:14 बजे तक चंद्रोदय का समय: 21 जनवरी, रात्रि लगभग 9:00 बजे होगा। गणेश चतुर्थी, सकट चतुर्थी, तिल चतुर्थी की कथा / Ganesha Chaturthi Sakat Chaturthi, Til Chaturthi ki kathaसकट चौथ यानी संकष्ट चतुर्थी से संबंधित कई कथाएं प्रचलित हैं, जिसमें गणेश जी का अपने माता-पिता की परिक्रमा करने वाली कथा, नदी किनारे भगवान शिव और माता पार्वती की चौपड़ खेलने वाली कथा, कुम्हार का एक महिला के बच्चे को मिट्टी के बर्तनों के साथ आग में जलाने वाली कथा प्रमुख रूप से शामिल है। आज आपको सकट चौथ पर तिलकुट से संबंधित गणेश जी की एक कथा के बारे में बताते हैं। एक समय की बात है. एक नगर में एक साहूकार अपनी पत्नी के साथ रहता था। वे दोनों पूजा पाठ, दान आदि नहीं करते थे। एक दिन साहूकारनी अपने पड़ोसन के घर गई। वहां वह पूजा कर रही थी। उस दिन सकट चौथ थी।साहूकारनी ने पड़ोसन ने सकट चौथ के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि आज वह सकट चौथ का व्रत है। इस वजह से गणेश जी की पूजा कर रही है। साहूकारनी ने उससे सकट चौथ व्रत के लाभ के बारे में जानना चाहा। तो पड़ोसन ने कहा कि गणेश जी की कृपा से व्यक्ति को पुत्र, धन-धान्य, सुहाग, सबकुछ प्राप्त होता है। इस पर साहूकारनी ने कहा कि वह मां बनती है तो सवा सेर तिलकुट करेगी और सकट चौथ व्रत रखेगी। गणेश जी ने उसकी मनोकामना पूर्ण कर दी। वह गर्भवती हो गई. अब साहूकारनी की लालसा बढ़ गई। उसने कहा कि उसे बेटा हुआ तो ढाई सेर तिलकुट करेगी। गणेश जी की कृपा से उसे पुत्र हुआ। तब उसने कहा कि यदि उसके बेटे का विवाह हो जाता है, तो वह सवा पांच सेर तिलकुट करेगी। गणेश जी के आशीर्वाद से उसके लड़के का विवाह भी तय हो गया, लेकिन साहूकारनी ने कभी भी न सकट व्रत रखा और न ही तिलकुट किया। साहूकारनी के इस आचरण पर गणेश जी ने उसे सबक सिखाने की सोची। जब उसके लड़के का विवाह हो रहा था, तब गणेश जी ने अपनी माया से उसे पीपल के पेड़ पर बैठा दिया। अब सभी लोग वर को खोजने लगे। वर न मिलने से विवाह नहीं हुआ। एक दिन साहूकारनी की होने वाली बहू सहेलियों संग दूर्वा लाने जंगल गई थी। उसी समय पीपल के पेड़ पर बैठे साहूकारनी के बेटे ने आवाज लगाई 'ओ मेरी अर्धब्याही'। यह सुनकर सभी युवतियां डर गईं और भागकर घर आ गईं। उस युवती ने सारी घटना मां को बताई। तब वे सब उसे पेड़ के पास पहुंचे। युवती की मां ने देखा कि उस पर तो उसका होने वाला दामाद बैठा है। उसने यहां बैठने का कारण पूछा, तो उसने अपनी मां की गलती बताई। उसने तिलकुट करने और सकट व्रत रखने का वचन दिया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया। सकट देव नाराज हैं। उन्होंने ही इस स्थान पर उसे बैठा दिया है। यह बात सुनकर उस युवती की मां साहूकारनी के पास गई और उसे सारी बात बताई। तब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। तब उसने कहा कि हे सकट महाराज! उसका बेटा घर आ जाएगा तो ढाई मन का तिलकुट करेगी। गणेश जी ने उसे फिर एक मौका दिया लड़का घर आ गया और उसका विवाह पूर्ण हुआ। उसके बाद साहूकारनी ने ढाई मन का तिलकुट किया और सकट व्रत रखा। उसने कहा कि हे सकट देव! आपकी महिमा समझ गई हूं, आपकी कृपा से ही उसकी संतान सुरक्षित है। अब मैं सदैव तिलकुट करूंगी और सकट चौथ का व्रत रहूंगी। इसके बाद से उस नगर में सकट चौथ का व्रत और तिलकुट धूमधाम से होने लगा। |
| पटवारी कमल किशोर को 4 साल जेल- MP karmchari news- कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया Posted: 20 Jan 2022 03:53 AM PST नीमच। श्रीमान अजय सिंह ठाकुर, विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), नीमच द्वारा फरियादी के पक्ष में फैसला कराने के नाम पर 20000 रुपये की रिश्वत लेने वाले आरोपी पटवारी कमल किशोर पिता चिमनलाल चौधरी, उम्र-50 वर्ष, निवासी-177, शिक्षक काॅलोनी, नीमच रोड़, तहसील मनासा, जिला नीमच को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7/13(1)(डी) सहपठित धारा 13(2) के अंतर्गत दोषी पाते हुए 04 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 20000रू. जुर्माने से दण्डित किया। विशेष लोक अभियोजक श्री विवेक सोमानी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी बाबूलाल धाकड़, निवासी-चैकड़ी का निवासी है, उसके द्वारा दिनांक 11.03.2015 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर आवेदन दिया गया की उसकी ग्राम चैकड़ी में बाडे से लगी हुई जमीन हैं, जिसके संबंध में छोगालाल धाकड़ से विवाद चल रहा हैं, जिसके संबंध में तहसील न्यायालय में प्रकरण लंबित हैं। इस संबंध में वह हल्का नंबर 46 एवं 47 टप्पा कुकडेश्वर के पटवारी कमल किशोर चैधरी से मिला था, जिसके द्वारा फैसला उसके पक्ष में कराये जाने हेतु उससे 20000 रूपये रिश्वत की मांग करी थी। आवेदन पर से फरियादी को आवेदन की सत्यता की जांच हेतु एक वाईस रिकार्डर दिया था, जिसमें आरोपी द्वारा फरियादी से 20000 रूपये रिश्वत की मांग किये जाने की रिर्काडिंग प्राप्त होने पर अपराध पंजीबद्ध कर ट्रैप टीम का गठन निरीक्षक कमल निगवाल द्वारा किया गया। दिनांक 13.03.2015 को आरोपी द्वारा फरियादी को 20000 रूपये रिश्वत देने के लिए तहसील कार्यालय मनासा के पास पुरोहित होटल में बुलाया जहां पर फरियादी ने 20000 रूपये आरोपी देकर होटल से बाहर निकल कर टेªप दल को इशारा किया, जिस पर से टेªप दल द्वारा आरोपी की जैकेट से 20000 रूपये के जप्त कर शेष विवेचना पूर्णकर अभियोग पत्र विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष विचारण के दौरान फरियादी सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर आरोपी द्वारा 20000रूपये रिश्वत लेकर प्रमाणित कराकर उसको कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया। माननीय विशेष न्यायाधीश द्वारा आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7/13(1)(डी) सहपठित धारा 13(2) के अंतर्गत दोषी पाते हुए 04 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 20000रू. जुर्मान से दण्डित करते हुए, जुर्माने की रकम 20000रु को फरियादी को प्रतिकर के रूप में प्रदान किये जाने का आदेश भी दिया गया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्री विवेक सोमानी, एडीपीओ द्वारा किया गया। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| पटवारियों की हड़ताल- ऑनलाइन गिरदावरी के खिलाफ सामूहिक अवकाश - MP karmchari news Posted: 20 Jan 2022 03:53 AM PST भोपाल। जियो फेंस एप के माध्यम से गिरदावरी के खिलाफ पटवारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। सीहोर में पटवारी 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। दावा किया गया है कि पूरे मध्यप्रदेश के पटवारी इस मामले में एकजुट है और ऑनलाइन गिरदावरी नहीं करेंगे। सीहोर के जिलाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि मप्र पटवारी संघ तीन बार ज्ञापन सौंप चुका है। पत्रों के माध्यम से संसाधन के अभाव में व्यावहारिक समस्या के चलते जियो फेंस गिरदावरी हटाने की मांग की गई है। जियो फेंस गिरदावरी में आ रही व्यावहारिक समस्याओं के चलते भी पटवारियों द्वारा किसान हित में सभी जिलों में मैन्युअल गिरदावरी की गई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदेशित किया था कि ओला पीड़ित किसानों के नुकसान का सर्वे ऑनलाइन किया जाए और यदि संभव हो तो ड्रोन कैमरे का उपयोग किया जाए। ताकि समय की बचत हो और किसानों को 1 सप्ताह के भीतर मुआवजा दिया जा सके। धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि पटवारी जियो फेंस गिरदावरी के पक्ष में नहीं हैं। इस प्रक्रिया को तुरंत बंद कर देना चाहिए। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से प्रांतीय संगठन प्रभारी नीरज जोशी, जिला सचिव संजय राठौर, सीहोर तहसील अध्यक्ष अरुण प्रताप, मनीष जैन, अनिल घरडे आदि शामिल हैं। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| JABALPUR SP को फोन पर महिला आरक्षक ने कहा- TI से शादी कराओ नहीं तो सुसाइड कर लूंगी - MP NEWS Posted: 20 Jan 2022 04:24 AM PST मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में पुलिस का अनुशासन और संस्कार सुर्खियों में आ गए। एक महिला आरक्षक इंस्पेक्टर संदीप अयाची के घर पहुंची और फिर वहीं से एसपी जबलपुर को फोन लगाकर कहा कि यदि उनकी शादी टीआई अयाची से नहीं कराई तो वह सुसाइड कर लेगी। इस घटना के बाद लॉकडाउन में दो पुलिस वालों की छोटी सी लव स्टोरी, बड़ा विवाद बन गई। हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। पुलिस कर्मचारियों को कानून पढ़ाया जाता है। इस कहानी में इंस्पेक्टर संदीप अयाची और महिला आरक्षक दोनों ने ही कानून की मर्यादा तोड़ दी। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के कहने पर जब दोनों को थाना कोतवाली लाया गया तो पता चला कि इंस्पेक्टर अयाची जब पनागर थाने में पदस्थ थे तब दोनों की मुलाकात हुई। टीआई लाइन हाजिर हुए तो महिला आरक्षक लार्डगंज आकर तैनात हो गई। टीआई मदनमहल थाने पदस्थ हुए तो महिला आरक्षक को भी अपने ही थाने में पोस्टिंग दिलवा दी। बताया गया है कि लॉकडाउन के दौरान दोनों का बिना वैधानिक विवाह प्रक्रिया के दांपत्य संबंध सबके सामने आ गया था। इसके बाद संदीप अयाची कटनी के बरही में टीआई पदस्थ हो गए और दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। महिला आरक्षक का कहना है कि वह गर्भवती है। इंस्पेक्टर संदीप शादी करने के लिए तैयार नहीं है और महिला आरक्षक किसी भी स्थिति में समझौता करने के लिए तैयार नहीं है। समाचार लिखे जाने तक मर्यादा तोड़ने वाले इंस्पेक्टर और महिला आरक्षक का हाई वोल्टेज ड्रामा जारी था। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें. |
| Sarkari Naukri- अपर डिवीज़न क्लर्क, स्टेनोग्राफर और MTS की भर्ती Posted: 19 Jan 2022 09:29 PM PST सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा 4000 से ज्यादा वैकेंसी ओपन की गई है। जॉब नोटिफिकेशन रीजनल ऑफिस लेवल पर जारी किए गए। ESIC Recruitment के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 15 फरवरी 2022 घोषित की गई है। Government vacancy- ESIC job notificationसंस्थान का नाम- कर्मचारी राज्य बीमा निगम कितने रीजनल ऑफिस में वैकेंसी- कोलकाता, देहरादून, कानपुर, हैदराबाद, दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, पुडुचेरी, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, मुंबई, इंदौर, त्रिशूर, बेंगलुरु, जम्मू, बद्दी, फरीदाबाद, अहमदाबाद, पणजी, नई दिल्ली, रायपुर, पटना, विजयवाड़ा, असम, अंबाला, एर्नाकुलम और केरल। Government jobs for graduates, stenographer, 10th passपदनाम- अपर डिवीज़न क्लर्क, स्टेनोग्राफर और MTS आवेदन कैसे करें- ऑफिशल वेबसाइट पर ऑनलाइन ESIC की ऑफिशल वेबसाइट का पता - esic.nic.in आयु सीमा- 18 से 25 साल। योग्यता- अप्पर डिविजन क्लर्क के लिए ग्रेजुएट और MTS के लिए 10वीं पास उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP Government jobs- बीई, बीटेक और बीकॉम वालों के लिए, लास्ट डेट 28 जनवरी Posted: 20 Jan 2022 04:42 AM PST Madhya Pradesh Road Development Corporation, Bhopal (मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड, भोपाल) द्वारा जनरल मैनेजर से अकाउंटेंट तक की वैकेंसी ओपन की गई है। जॉब नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने इंजीनियरिंग डिग्री अथवा कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है, आवेदन कर सकते हैं। MP Government MPRDC recruitment notificationसंस्थान का नाम- मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड भोपाल (मध्यप्रदेश शासन की कंपनी) रिक्त पदों के नाम- जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, मैनेजर एवं अकाउंटेंट आवेदन प्रारंभ- दिनांक 19 जनवरी 2022 ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट- 28 जनवरी 2022 MP Government vacancy for BE, BTech and Bcomयोग्यता- बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ कॉमर्स आवेदन कैसे करें- ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन MPRDC की ऑफिशियल वेबसाइट का पता- mprdc.gov.in चयन प्रक्रिया- एक्सपीरियंस और इंटरव्यू के बेस पर आयु सीमा- 25 से 64 साल तक उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| कौए का जूठा पानी, कबूतर और चिड़िया क्यों नहीं पीते- GK in Hindi Posted: 19 Jan 2022 08:24 PM PST यदि आप गर्मी के मौसम में कबूतर और चिड़िया को पीने के लिए पानी रखते हैं तो कई बार आपने एक्सपीरियंस किया होगा, यदि कोई कौवा पानी को जूठा कर गया तो फिर कबूतर, चिड़िया या कोई भी दूसरा पक्षी उस पानी को नहीं पीता है। सवाल यह है कि कौवा भी तो एक पक्षी ही है। फिर उसके साथ छुआछूत वाला व्यवहार क्यों किया जाता है। आइए पता लगाते हैं:- भारत में कौवा पूर्वजों का प्रतीक माना जाता है। पितृपक्ष में कौवा को श्रद्धा पूर्वक आमंत्रित करके श्राद्ध यानी भोजन कराया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पृथ्वी पर कौवा एक ऐसा प्राणी है जिसकी आयु सीमा निर्धारित नहीं है, उसकी कभी सामान्य मृत्यु नहीं होती। कौवा को अमर पक्षी माना जाता है। मानव जाति में श्रद्धा का प्रतीक होने के बावजूद पक्षियों के समाज में कौवा को बिल्कुल अलग रखा जाता है। जिस बर्तन में कौवा पानी पी जाता है, उस बर्तन का पानी कोई दूसरा पक्षी नहीं पीता। पक्षियों के मामले में रुचि रखने वाले चंद्रेश डंगोरिया बताते हैं कि कौआ एक मिश्र आहारी पक्षी है। यानी वेज और नॉनवेज दोनों खाता है। मरे हुए जानवरों का मांस खाना पसंद करता है, लेकिन बड़ा हाइजेनिक होता है। दूसरे पक्षियों के अंडे, मरे हुए चूहे लेकर आता है और पानी में धोने के बाद उन्हें खाने के लिए लेकर उड़ जाता है। अब आप ही बताइए इस प्रकार से कौए द्वारा गंदा किया गया पानी कबूतर, गौरैया चिड़िया या फिर इसके जैसे संवेदनशील पक्षी कैसे पी सकते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| Small business ideas- पातलू पत्थर बनाइए, करोड़ों की कमाई हो सकती है Posted: 20 Jan 2022 03:54 AM PST यह 100% सफल और भारत के लिए बिल्कुल न्यू बिजनेस आइडिया है। इसमें थोड़ी सी पूंजी लेकिन बहुत सारी क्रिएटिविटी लगेगी। इस स्टार्टअप में सक्सेस की गारंटी दी जा सकती है क्योंकि अमेरिका में गैरी रॉस डाहल इसी आइडिया के बेस पर करोड़पति बन चुके हैं। Google पर एक सर्च करने से कांसेप्ट क्लियर हो जाएगाकृपया Google पर THE PET ROCK के फोटोग्राफ्स देखिए। आपको बहुत कुछ समझ में आ जाएगा। आपको कुछ ऐसे पत्थरों की जरूरत है जो वजन में बहुत भारी ना हो और जिन पर आप अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें। भारत में पत्थरों से केवल मूर्तियां बनाई जाती हैं लेकिन गैरी रॉस डाहल ने पत्थरों को पालतू जानवरों जैसी शक्ल देने की कोशिश की। बिना डरे कुछ प्रयोग कीजिएउनका यह तिकड़मी आईडिया इतना हिट हुआ कि मात्र 1 साल में गैरी रॉस डाहल एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन और करोड़पति बन गए। अब तो हालत है कि PET ROCK के नाम पर मोबाइल चार्जर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी बनाए जा रहे हैं। सक्सेस स्टोरी आपके सामने हैं, यदि आपके अंदर क्रिएटिविटी है तो मोरल ऑफ द स्टोरी बताने की जरूरत नहीं है, अब तक आपके माइंड में काफी कुछ चलना शुरु हो चुका होगा। बिना डरे कुछ प्रयोग कीजिए, क्योंकि ई-कॉमर्स की इस दुनिया में स्काई इज द लिमिट है। |
| SSC NEWS- पांच राज्यों में भर्ती परीक्षा स्थगित, पढ़िए नई तारीख कब घोषित होगी Posted: 20 Jan 2022 03:54 AM PST SSC- (Staff Selection Commission) कर्मचारी चयन आयोग ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया कि जिन 5 राज्यों जिनमें विधानसभा चुनाव (Legislative Assembly) होने जा रहे हैं। उन 5 राज्यों में स्टाफ सिलेक्शन सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन (Phase-ix) 2021 को पोस्टापोन कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह एग्जाम 2 फरवरी 2022 से 10 फरवरी 2022 के बीच आयोजित होना था। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में जिन अभ्यर्थियों को एग्जामिनेशन सेंटर अलॉट किए गए थे, अब उनका एग्जाम शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि स्थगित की गई परीक्षाएं विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही आयोजित की जाएंगी। अन्य राज्यों में सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन phase- 9-2021 अपने शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित होगा। यह नोटिस अंडर सेक्रेट्री (आर एच क्यू) द्वारा जारी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए कृपया SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP TET VARG 3- प्रश्न उत्तर टॉपिक बाल केंद्रित शिक्षा पार्ट 1 और पार्ट 2 पर आधारित Posted: 19 Jan 2022 12:24 PM PST
|
| Posted: 19 Jan 2022 12:10 PM PST यहां ध्यान देना होगा की बात अपराधी की हो रही है। यानी उसने कोई अपराध किया है परंतु पुलिस को उसके बारे में नहीं पता और पुलिस ने संदेह के आधार पर किसी और मामले में उसके खिलाफ चालान पेश कर दिया और कोर्ट में ट्रायल के दौरान यह प्रमाणित हो जाता है कि पुलिस की चार्जशीट गलत है परंतु आरोपी व्यक्ति ने कोई दूसरा अपराध किया है। तब क्या कोर्ट किसी व्यक्ति को उस अपराध के लिए दंडित कर सकता है, जिसका उल्लेख पुलिस के आरोपपत्र में है ही नहीं। आइए पढ़ते हैं:- दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 221 की परिभाषा (सरल एवं संक्षिप्त रूप में):-• अगर किसी व्यक्ति पर किसी अपराध को करने का संदेह है तब ऐसे व्यक्ति पर दण्ड प्रक्रिया संहिता की उपर्युक्त धारा के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में अपराध का आरोप लगाया जा सकता है। अर्थात अनुमानित के आधार पर न्यायालय अपराध का विचारण कर सकता है। • यदि ऐसा होता है कि आरोपी पर लगाया गया अपराध का आरोप सही नहीं है उसने अन्य किसी प्रकार का अपराध किया है जिसका उस पर आरोप नहीं था तब न्यायालय उसे उसी अपराध के लिए दण्डित करेगा जो उसने किया है चाहे उसका उल्लेख आरोप पत्र में में नहीं था। उदहारानुसार:- किसी व्यक्ति पर चोरी करने का आरोप लगा है एवं यह भी संदेह है कि चोरी करते समय उसने उपहति या घोर उपहति भी की होगी अर्थात चोरी के साथ उस पर चोट, एवं गंभीर चोट का मामला संदेह के आधार पर दर्ज होगा। लेकिन बाद में न्यायालय द्वारा पाया गया कि उसने जानबूझकर चोरी का माल खरीदा है चोरी एवं उपहति (मारपीट) किसी और ने की थी, तब न्यायालय उस आरोपी को जानबूझकर चोरी के माल को रखने के लिए दंडित करेगा उस पर यह आरोप नहीं लगा तब भी। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MPPSC ADA RESULT- 1 साल बाद भी नहीं आया, उम्मीदवारों में असंतोष Posted: 19 Jan 2022 08:23 PM PST मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग हेतु सहायक संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास (क्षेत्र एव विस्तार) के कुल 37 पदों कि पूर्ति हेतु विज्ञापन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया था। लगभग 1 साल पहले परीक्षा का आयोजन किया गया। उस समय रिजल्ट एवं इंटरव्यू की संभावित तारीख मार्च और अप्रैल 2021 सूचित की गई थी। इस परीक्षा के पहले और इस परीक्षा के बाद आयोजित हुई सभी भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं परंतु सहायक संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास (क्षेत्र एव विस्तार) (ADA) परीक्षा का रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं किया गया। उम्मीदवार बेहद परेशान और सिस्टम से नाराज हैं क्योंकि रिजल्ट के बारे में कोई सूचना भी नहीं दी जा रही है। उम्मीदवारों में असंतोष पनप रहा है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| सभी विद्यालयों में योग शिक्षकों की भर्ती की जाए: कर्मचारी संघ - MP NEWS Posted: 19 Jan 2022 11:36 AM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि लोगों को शाररिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग करने और कराने की सलाह दी जा रही है। वही प्रदेश के विद्यालयों में योग शिक्षक के पद रिक्त पड़े हैं। स्वामी विवेकान्नद की जन्यती युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है तथा प्रदेश के सभी विद्यालय में सामूहिक सूर्यनमस्कार का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन के पूर्व विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा योग का पूर्वा अभ्यास महिनों पूर्व से किया जाता है, किन्तु शालाओं में प्रशिक्षित योग शिक्षक न होने से विद्यार्थियों को सही योग का अभ्यास नहीं हो पाता है। शालाओं में नियमित योग प्रभारी होने से शालाओं में प्रति दिन योग का कालखण्ड लगाकर बच्चों में योग के प्रति जागरूक तथा शाररिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है। शासन द्वारा एक दिन योग दिवस मनाकर केवल खाना पूर्ति की जाती है, जमीनी स्तर पर योग शिक्षक न होने से इसका लाभ बच्चों को नहीं मिल पाता है। संघ अर्वेन्द्र राजपूत , अवधेश तिवारी अटल उपाध्याय , नरेन्द्र दुबे , आलोक अग्निहोत्री , मुकेश सिंह , मिर्जा मन्सूर बेग , आशुतोष तिवारी , बृजेश मिश्रा , प्रशांत शुक्ला , सुरेन्द्र जैन , दुर्गेश पाण्डे , श्यामनारायण तिवारी , मनोज सेन , मो ० तारिख , धीरेन्द्र सोनी , संतोष तिवारी , महेश कोरी , नितिन शर्मा , प्रियांशु शुक्ला , विनय नामदेव , आदि मुख्यमंत्री म.प्र . भोपाल से मांग की है कि प्रदेश के सभी विद्यालय में प्रशिक्षित योग शिक्षकों की नियुक्ति की जाये। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| JABALPUR NEWS- किसानों को बेवजह SMS भेजने वाला अधिकारी सस्पेंड Posted: 19 Jan 2022 11:28 AM PST जबलपुर। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने धान उपार्जन कार्य में लापरवाही बरतने पर कनिष्ठ आपूर्ति नियंत्रक सिद्धार्थ राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित कनिष्ठ आपूर्ति निंयत्रक द्वारा पाटन अनुभाग के अंतर्गत धान उपार्जन के लिये निर्धारित संख्या से अधिक सेकेण्ड एसएमएस भेजने के साथ ही ऐसे किसानों को भी सेकेण्ड एसएमएस भेज दिये गये थे जिनके नाम न तो सूची में शामिल थे और न ही उनकी फसल खरीदी केन्द्रों में आई थी। कलेक्टर ने कनिष्ठ आपूर्ति नियंत्रक के निलंबन की कार्यवाही धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उनके इस कृत्य को कदाचरण मानते हुये मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के तहत की है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें. |
| MP KISAN NEWS- 2 करोड़ तक का बैंक लोन, बिना जमानत, सरकारी योजना Posted: 19 Jan 2022 11:22 AM PST Small business ideas- 2cr bank loan without guarantee for farmersभोपाल। कृषि विकास और उत्पादन की गति को बढाने के उद्देश्य से कृषक, FPO, स्व-सहायता समूह, पैक्स एवं कृषि अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए बैंकों से बिना किसी जमानत के 2 करोड रूपये तक ऋण (BANK LOAN) मुहैया कराया जायेगा। मात्र तीन प्रतिशत प्रतिवर्ष के ब्याज की छूट 7 वर्ष की अवधि के लिये किसानों को यह ऋण मिलेगा। आत्मनिर्भर मिशन एग्रीकल्चर इंफ्रास्टरचर फंड स्कीमकृषक एवं कृषि उद्यमी यह वित्तीय सहायता- भंडार की सुविधा, प्राथमिक प्रक्रिया इकाई (चावल/दाल/आटा चक्की), कस्टम हायरिंग सेन्टर, जैविक इनपुट उत्पादन, कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस, पैक हाउस, ग्रेडिंग, पैकेजिंग आदि कार्यो के लिए आवश्यकता अनुसार कृषि विभाग के माध्यम से DPR तैयार करा सकते हैं। यह डीपीआर व आवेदन बेवसाईट https://agriinfra.dac.gov.in पर ऑनलाइन भरा जा सकता है। इच्छुक किसानों, FPO, स्व-सहायता समूह, पैक्स एवं कृषि उद्यमियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- जाति के कारण शादी नहीं की, लिव इन गर्लफ्रेंड ने FIR दर्ज कराई Posted: 19 Jan 2022 07:27 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलबड़ इलाके में रहने वाले ठेकेदार जितेंद्र पाराशर के खिलाफ 31 वर्षीय महिला ने झूठा प्यार जताकर 4 साल तक लिव इन रिलेशन बनाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। शादी का वादा करके फिजिकल रिलेशन बनाने और फिर शादी से मुकर जाने के मामलों को आईपीसी की धारा 376 के तहत दर्ज किया जाता है। रातीबड़ में रहने वाली 31 वर्षीय महिला ने दावा किया है कि जितेंद्र पाराशर ने उसे 4 साल तक लिव इन रिलेशन में रखा है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 4 साल पहले जब वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी, तभी ठेकेदार जितेंद्र पाराशर से उसकी मुलाकात हुई थी। जितेंद्र पाराशर ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। जब दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया तो जितेंद्र पाराशर ने उसे लिव इन रिलेशन में अपने साथ रहने के लिए कहा। 4 साल तक दोनों एक साथ रहे और नियमित रूप से फिजिकल रिलेशन बनते रहे। इस बात की जानकारी दोनों के परिवारों को भी। महिला का कहना है कि दिनांक 12 जनवरी 2022 को उसे पता चला कि जितेंद्र पाराशर ने किसी और लड़की से शादी कर ली है। महिला ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र पाराशर ने उससे शादी करने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि दोनों की जातियां अलग-अलग हैं। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| Government jobs- जूनियर इंजीनियर भर्ती, 1092 रिक्त पद, लास्ट डेट 19 फरवरी Posted: 19 Jan 2022 07:59 PM PST सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में डिप्लोमा या डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज़ है। राजस्थान अधीनस्थ एवं मिनिस्ट्रियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 1092 जूनियर इंजीनियर वैकेंसी के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। RSMSSB junior engineer recruitment 2022- important notes
Rajasthan Staff Selection Board- junior engineer vacancy
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |