सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 20, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


10 राज्यों में एक्टिव केस सबसे ज्यादा, वैक्सीनेशन की वजह से मौतें कम

Posted: 20 Jan 2022 03:49 AM PST


नई दिल्ली सरकार ने कहा है कि तीसरी लहर में मौतें दूसरी लहर के मुकाबले काफी कम हुई हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, बंगाल, गुजरात, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान में एक्टिव केस सबसे ज्यादा है। आईसीएमआर के डीजे डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि वैक्सीनेशन भारत के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। वैक्सीनेश के चलते ही तीसरी लहर में मौतों की संख्या काफी घटी है। वैक्सीनेशन ज्यादा होने की वजह से ही हम गंभीर संक्रमण और बहुत ज्यादा मौतें नहीं देख रहे हैं।देश में बुधवार को 3.17 लाख नए केस मिले हैं। इस दौरान 2.23 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 491 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 34,562 की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे पहले 18 जनवरी को 2.82 लाख लोग संक्रमित मिले थे।देश में 8 महीने बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंचा है। दूसरी लहर में केस घटने के दौरान 15 मई को 3.11 लाख केस मिले थे। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 91 हजार 519 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 19.24 लाख एक्टिव केस हैं। देश में पहली बार 2 लाख से ज्यादा मरीज(2,23,990) ठीक भी हुए हैं।देश में वैक्सीन के 160 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। इसके साथ ही देश में फुली वैक्सीनेटेड लोगों की संख्या 66 करोड़ हो गई है। यह कुल आबादी का 48% है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्कूल खोलने के शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। सोमवार से प्री-प्राइमरी से लेकर 12 तक फिजिकल क्लासेस लगेंगी। यह तब जब राज्य में बुधवार को 43,697 केस दर्ज हुए। 

डीएम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने हेतु बैठक हुई आयोजित

Posted: 20 Jan 2022 03:38 AM PST


सुलतानपुर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 25 जनवरी, 2022 को ''बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस'' का आयोजन किये जाने हेतु बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पूर्वान्ह 11 बजे अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलायी जायेगी। उन्होंने बताया कि मतदाता शपथ सोशल डिस्टेन्सिंग सहित अन्य बचाव हेतु सुरक्षा सावधानियों के सम्बन्ध में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए दिलायी जायेगी।  उन्होंने बताया कि स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु "Making Elections Inclusive, Accessible and Participative"  ''चुनावों को समावेशी, सुगम और सहभागी बनाना'' विषय पर विभिन्न गतिविधियाँ यथा-निबन्ध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, मॉक पोल, ड्राइंग और क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी0 प्रसाद, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित समस्त नोडल/प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव ने कहा सपा सरकार आई तो पुरानी पेंशन व्यवस्था होगी बहाल

Posted: 20 Jan 2022 02:57 AM PST


लखनऊ अखिलेश यादव ने प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का ऐलान किया है। लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार बनने पर कर्मचारियों के लिए 2005 से पहले वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करेंगे। इसके लिए कॉर्पस फंड बनाएंगे। कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था भी शुरू करेंगे। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उनके गृह जनपदों में पदस्थ किया जाएगा।'अखिलेश ने कहा कि 2005 से पहले की पेंशन व्यवस्था को लागू करने के लिए वित्त विभाग के जानकारों से बातचीत हो गई है। उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में करीब 12 लाख कर्मचारियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।अखिलेश ने कहा कि वह आउटसोर्स व्यवस्था को खत्म करेंगे। ये कोई अच्छी व्यवस्था नहीं है। जो शोषितों को उनके अधिकार नहीं देना चाहते, वे ऐसी व्यवस्था बनाते हैं। वह जल्दी ही मैनिफेस्टो में भी इसका ऐलान करेंगे। पहले बीजेपी अपना घोषणा पत्र जारी कर दे, इसके बाद वह भी जल्द ही मैनिफेस्टो जारी कर देंगे।अखिलेश ने कहा कि समाजवादी लोग निजीकरण के खिलाफ हैं। अखिलेश ने कहा कि हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं होगा। हम कर्मचारियों से किए गए वादे पूरे करेंगे।

डीएम की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने हेतु बैठक हुई आयोजित

Posted: 20 Jan 2022 01:27 AM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह, 26 जनवरी, 2022 को कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस से बचाव हेतु भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए गत वर्ष की भॉति इस वर्ष भी गरिमापूर्ण व सादगी के साथ मनाया जाय।   बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थाओं, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय आदि के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 के बढते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबन्धक प्रतियोगिता, विचार गोष्ठी व गैलरी का आयोजन यूट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव, ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किये जायें, ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके।   उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा निम्न प्रकार होगी। प्रातः 08ः30 ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण किया जाय। जनपद में सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण प्रातः 10 बजे होगा तथा विविध कार्यक्रमों का आयोजन शिक्षण संस्थाओं द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म-निरपेक्षता और सम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने पर बल दिया जाय तथा विद्यार्थियों को संक्षेप में ऑनलाइन जन संचार माध्यमों से स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जाय और सशस्त्र सैन्यबलों के बलिदान को नमन करते हुए देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग दोहरायें जाय। झण्डारोहण कार्यक्रम के पश्चात पुलिस परेड की जाय। उन्होंने कहा कि समस्त कार्यक्रम कोविड-19 गाइड लाइन यथा- थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, दो गज की दूरी, हैण्ड सेनेटाइजर के साथ मनाया जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि खॉसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षणयुक्त व्यक्ति प्रतिभाग न करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी0 प्रसाद, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित समस्त नोडल/प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर

Posted: 19 Jan 2022 11:54 PM PST


लखनऊ आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। बता दें कि गोरखपुर शहर से इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ मैदान में हैं।  ऐसे में वर्तमान विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल का टिकट कट गया है। चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस करके एलान किया कि वे उत्तर प्रदेश में अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं। छुटमलपुर के पास स्थित गांव घड़कोली के रहने वाले चंद्रशेखर आजाद ने LLB की पढ़ाई देहरादून से की है। वर्ष 2015 में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का गठन किया गया था, जिसके वह संस्थापक हैं। मई 2017 में जब शब्बीरपुर गांव में जातीय हिंसा हुई तो भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं थीं।जेल से रिहा होने के बाद चंद्रशेखर ने मिशन जारी रखा और दलितों के खिलाफ होने वाले मामलों में कार्रवाई की मांग उठाते रहे। हाथरस की बिटिया से दरिंदगी के मामले से लेकर राजस्थान और हरियाणा में हुई घटनाओं के विरोध में भी प्रदर्शन किए। इसके अलावा दिल्ली में संत रविदास मंदिर हटाने से रोकने को लेकर भी आंदोलन किया।भीम आर्मी ने दलित समुदाय की शिक्षा को लेकर भी प्रयास किए। गांव भादो में इस संगठन ने पहला स्कूल भी खोला था। जबकि अन्य जिलों में भीम आर्मी की टीम द्वारा स्कूलों में किताबों का वितरण कराया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाई।चंद्रशेखर आजाद ने आजाद समाज पार्टी का गठन एक साल पूर्व ही किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान बुलंदशहर सीट से अपना प्रत्याशी भी उतारा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी उतार रहे हैं।


कांग्रेस ने जारी की प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्‍ट

Posted: 20 Jan 2022 12:18 AM PST

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में महिलाओं को प्राथमिका दी गयी है।कांग्रेस की इस लिस्‍ट में 41 नाम हैं। 

जिसमें 16 महिलाएं शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस ने अपनी 125 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी की थी। पहली लिस्‍ट में 50 महिलाओं को जगह दी थी
।कांग्रेस ने सहारनपुर नगर से सुखविंदर कौर, गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से संगीता त्‍यागी, अलीगढ़ की खैर सीट से मोनिका सूर्यवंशी और इगलास से प्रीति डांगर समेत 16 महिलाओं को मैदान में उतारा है।

 इसके अलावा कांग्रेस की इस लिस्‍ट में कैराना से हाजी अखलाक, मुजफ्फरनगर से सुबोध शर्मा, मेरठ से रंजन शर्मा, बागपत से अनिल देव त्‍यगी, बुलंदशहर से सुशील चौधरी, आगरा कैंट से सिकंदर बाल्‍मीक और फतेहपुर सीकरी से हेमंत चाहर के नाम शामिल हैं
।कांग्रेस ने नामांकन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले प्रत्याशियों की लिस्‍ट जारी कर दी है।इसके साथ सभी सात सीटों पर प्रत्‍याशियों का ऐलान हो गया है। स्याना से पूनम पंडित, सिकंदराबाद से सलीम अख्‍तर, डिबाई से सुनीता शर्मा, शिकारपुर से जियाउर्रहमान खुर्जा से टूक्कीमल खटीक, अनूपशहर से गजेंद्र चौधरी और बुलंदशहर सदर सीट सुशील चौधरी को उतारा गया है।

डीएम ने रैन बसेरा व अलाव का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

Posted: 19 Jan 2022 11:06 PM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बुधवार की देर रात्रि में नगर पालिका परिषद द्वारा पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में परिसर में संचालित रैन बसेरा व अलाव का आकास्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अलाव जलता हुआ पाया गया तथा रैन बसेरा में बिस्तर, गददा, रजाई व प्रकाश की सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरूस्त पायी गयी। मौके पर कोई भी प्रवासी अभी रैन बसेरा में उपस्थित नहीं पाया गया।जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, शौंचालय, आदि व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान सम्बंधित को निर्देशित किया कि नियमित साफ-सफाई तथा अन्य सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कोविड हेल्प डेस्क, थर्मामीटर, स्कैनर/हैण्ड सेनेटाइजर,  मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ-साथ कोविड-19 गाइड लाइन का अनुपालन भी कराना सुनिश्चित करें।

वैक्सीन लगवाने का ऐसा डर, नाविक ने टीका लगाने गए स्वास्थ्यकर्मी को उठाकर पटका

Posted: 19 Jan 2022 09:14 PM PST


लखनऊ देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर तरह-तरह की तस्वीरें रोज सामने आ रही हैं। इसको लेकर कहीं उत्सव जैसा माहौल है तो कहीं लोग वैक्सीन नहीं लगवाने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाते हुए भी दिखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है उत्तर प्रदेश  के बलिया से। जिसमें दिख रहा है कि कुछ लोग टीके को लेकर अजीब हरकतें कर रहे हैं।

टीके से बचने के लिए कोई पेड़ पर चढ़ जा रहा है तो कोई नदी में कूद जा रहा है। वाकया रेवती थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जिसका वीडियो वायरल होने से चर्चा का विषय बना हुआ है। 
कोविड-19 महामारी से लोगों की जान बचाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। शासन और जिला प्रशासन की कोशिश है कि शत प्रतिशत टीकाकरण करा लोगों को जीवन को सुरक्षित बनाया जाए। इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को लमुहीं ग्राम सभा के सामने सरयू तट पर वैक्सीनेशन टीम के सदस्य से एक नाविक ने हाथापाई कर जमीन पर गिरा दिया। वैक्सीनेशन टीम के सदस्य ने नाविक को टीकाकरण के लिए बुलाया लेकिन नाव पर सवार नाविक ने टीका लेने से इंकार कर दिया। बार-बार बुलाए जाने से नाराज नाविक नाव से कूदकर वैक्सीनेशन टीम के सदस्य से उलझ गया। उसे जमीन पर गिरा दिया।टीम के नेतृत्वकर्ता अतुल कुमार दुबे ने बताया कि लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। ग्राम सभाओं में ढोल, डुगडुगी आदि बजाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शासन की मंशा है कि शत प्रतिशत टीकाकरण हो जाए। इस बीच यदा-कदा ऐसी घटनाएं भी सामने आ रही है। समझाबुझा कर टीकाकरण कर रहे हैं।


दिल्ली में 30 लाख पेट्रोल वाहनों का पंजीकरण होगा रद्द

Posted: 19 Jan 2022 09:13 PM PST

 


नई दिल्ली दिल्ली में वायु प्रदूषण पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग की तरफ मियाद पूरी कर चुके वाहनों पर शिकंजा और कसेगा। 10 साल पुराने डीजल वाहनों के बाद 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर सख्ती की तैयारी है। मियाद पूरी कर चुके वाहनों को डी रजिस्टर किया जाएगा। इसके बाद भी अगर रेट्रो फिटमेंट के विकल्प को वाहन मालिक नहीं अपनाता है तो वाहनों को चरणों में स्क्रैप किया जाएगा। दिल्ली में मियाद पूरी कर चुके करीब 30 लाख पेट्रोल वाहन हैं। पुराने डीजल वाहनों की तरह 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों का भी पंजीकरण रद्द किया जाएगा। इसके बाद सड़क पर इन वाहनों को उतारा जाता है तो जब्त कर, स्क्रैप किया जाएगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के पहले के आदेश के मुताबिक दिल्ली में 10 साल से अधिक डीजल और 15 साल से अधिक पेट्रोल वाहनों को चलने की इजाजत नहीं है। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन मालिकों पर परिवहन विभाग ने पिछले साल सख्ती बढ़ाना शुरू कर दिया। पहले चरण की कार्रवाई में 1 लाख से अधिक डीजल वाहनों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया। इन वाहनों को कबाड़ बनने से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने रेट्रो फिटमेंट और देश के दूसरे शहरों में वाहनों केपंजीकरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) हासिल करने का विकल्प दिया। जिन शहरों में प्रतिबंध नहीं हैं, वहां पुराने वाहनों को दोबारा पंजीकृत किया जा सकेगा। परिवहन आयुक्त एवं प्रमुख सचिव आशीष कुंद्रा ने कहा कि पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। पहले चरण में डीजल वाहनों के बाद 15 साल की मियाद पूरी कर चुके पेट्रोल वाहनों की बारी है। दिल्ली में ऐसे करीब 30 साल वाहन हैं, जिनके पंजीकरण रद्द किए जाएंगे। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान लागू बंदिशों के कारण फिलहाल कार्रवाई की रफ्तार थोड़ी कम है। 

डीएम व एसपी ने TET परीक्षा को नकल विहीन एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु विद्यालय का निरीक्षण किया

Posted: 19 Jan 2022 06:05 AM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से  आगामी 23 जनवरी, 2022 को होने वाली TET परीक्षा को नकल विहीन एवं शांतिपूर्वक ढंग तथा निष्पादित/सम्पन्न कराये जाने हेतु केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज मधुसूदन इंटर कॉलेज  का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शासनादेश के क्रम में पूर्ण सजगता व सुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु निर्देश दिये गये तथा सभी केन्द्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं विभागीय पर्यवेक्षक को निर्देशित किया  कि प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग के पश्चात ही सही परीक्षार्थियों को अन्दर प्रवेश करने देंगे।  उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को अपेक्षित अभिलेख के साथ प्रवेश हेतु दिये गये निर्देश के अतिरिक्त किसी भी अन्य परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा, यदि कोई परीक्षार्थी के अपेक्षित अभिलेख लेकर नहीं आने पर और व्यवधान उत्पन्न करने पर तत्काल पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया जाय। केन्द्र व्यवस्थापक/स्टैटिक मजिस्ट्रेट/पर्यवेक्षक परीक्षा के एक दिन पूर्व सभी कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक करते हुए समस्त आवश्यक एवं सामान्य निर्देश देंगे साथ ही मूल अवस्थापना सुविधा यथा-पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, शौंचालय, काविड-19 नियमों के क्रम में बैठने की व्यवस्था सहित, कोविड हेल्प डेस्ट/थर्मामीटर स्कैनर/आक्सीजन/हैण्ड सेनेटाइजर/सर्जिकल मास्क का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। एन्ड्राइड फोन एवं अन्य कोई इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।

अमेठी जिले के 13 ब्लॉकों में डीएम की अनुमति के बिना डीपीआरओ ने रख दिए कंप्यूटर ऑपरेटर; किसान नेता ने लगाया आरोप 1-1 लाख में की गई नियुक्ति, डीएम से किया शिकायत

Posted: 19 Jan 2022 05:56 AM PST


अमेठी जीरो टॉलेंस वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र में भ्रष्ट्राचार का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। यहां जिलाधिकारी की स्वीकृत के बिना डीपीआरओ ने ब्लॉकों में कंप्यूटर ऑपरेटर एप्वाइंट कर दिए।आरोप है कि 13 ब्लॉकों में रखे गए ऑपरेटर से भर्ती के नाम पर लाख-लाख रूपए लिए गए। जिसको लेकर अब किसान नेता रीता सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत किया है।किसान नेता व जन कल्याण समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि पंचायत राज्य विभाग में कंप्यूटर आपरेटर की भर्ती निकली हुई थी। 13 ब्लॉकों में एक-एक वैकेंसी थी। बिना किसी अखबार में विज्ञापन दिए श्रम विभाग व सेवा योजन कार्यालय में जो पंजीकृत बेरोजगार हैं उनको सूचना दिए बिना जिले के बाहर के लोगों से साठ-गांठ कर भर्ती पूरी कर दी गई। जिले के बेरोजगार ऐसे ही वंचित रह जाते हैं। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है, उन्होंने  आश्वासन दिया है कि इस पर कार्यवाही की जाएगी। अगर कार्यवाही होती है और हमें हमारे पत्र का जवाब मिलता है तो ठीक नहीं तो हम बहुत बड़ा आंदोलन करेगे।वहीं इस मामले में जिला पंचायत राज्य अधिकारी श्रीकांत यादव ने बताया कि विकास खंडों में एक-एक कंप्यूटर आपरेटर रखने जाने थे। जिनको सेवा प्रदाता कंपनी से ही हमें लेना था। आचार संहिता निकट थी तो जनपद में कार्ययत जो संस्थाए अन्य विभागो को सेवाए दे रही थी उनके माध्यम से हम लोग उनको रखे जाने का प्रस्ताव किया। जिस पर जिलाधिकारी की अनुमत से आईटी वर्ग संस्था का चयन किया गया और आईटी वर्ग से अनुबंध कर योग्य कंप्यूटर आपरेटरों को लिया गया और उनकी नियुक्ति की गई।

24 घंटे में 17776 केस मिले लेकिन 20 हजार से ज्यादा ठीक हो गए

Posted: 19 Jan 2022 04:08 AM PST


लखनऊ बीते 24 घंटे में 17776 नए केस सामने आए हैं लेकिन एक्टिव केस की संख्या अप्रत्याशित रुप से एक लाख से नीचे आ गए है। अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 98238 रह गई है। 24 घंटे में 20532 संक्रमित ठीक हुए हैं। यानी रिकवरी रेट 100 फीसदी से ज्यादा हो गई है। यूपी में जितने नए मरीज सामने आ रहे हैं, उससे ज्यादा ठीक हो रहे हैं।बीते 17 दिनों में अब तक 57 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इनमें लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मथुरा, हरदोई, जालौन, गाजीपुर, देवरिया, अम्बेडकरनगर, पीलीभीत, श्रावस्ती, कौशांबी में 1-1 मरीजों ने जान गंवाई हैं।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,30,753 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 17,776 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,69,73,563 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर के      लिए 1,24,295 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 20,532 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 98,238 एक्टिव मामले है।जिनमे 95,293 लोग होम आइसोलेशन में है। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 18 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 25,81,162 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 14,03,39,175 दी गयी है। उत्तर प्रदेश देश मे पहला राज्य है जहाँ कोविड की दूसरी डोज 9 करोड़ से अधिक दी गई है। कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,00,45,225 दी गयी है।  उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 62,83,447 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक 5,29,013 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। कल तक कुल 23,71,96,860 डोज दी जा चुकी है। शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 24 करोड़ तक पहुँच जाएगा। 

10वीं,12वीं और डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों के लिए बंपर नौकरियां

Posted: 19 Jan 2022 02:46 AM PST


लखनऊ 10वीं,12वीं और डिप्लोमा पास कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी सहित विभिन्न पदों  पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों  के लिए कल यानी 20 जनवरी 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए uppbpb.gov.in 28 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।बता दें कि कुल 2430 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होगा।सहायक परिचालक पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और भौतिक विज्ञान से 12वीं होना चाहिए।वहीं कर्मशाला कर्मचारी पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास हो या आईटीआई किया है। प्रधान परिचालक पद के लिए अभ्यर्थी के पास तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।प्रधान परिचालक पद और कर्मशाला कर्मचारी के लिए अभ्यर्थी की उम्र 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।वहीं सहायक परिचालक पद के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के जरिए किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान,महिलाओं को सालाना मिलेंगे 18 हजार रुपए

Posted: 19 Jan 2022 02:44 AM PST


लखनऊ यूपी
में होने वाले विधानसभा चुनाव   से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार बनने पर फिर से समाजवादी पेंशन योजना  की शुरुआत करने का वादा किया है। अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन योजना में महिलाओं को हर साल 18000 रुपए मिलेंगे। बता दें कि पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में यूपी की महिलाओं को 6 हजार सालाना यानी महीने के पांच सौ रुपए मिलते थे। मगर अब अखिलेश यादव ने खुद ऐलान किया है कि सपा की सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए और सालाना 18 हजार रुपए मिलेंगे।समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में समाजवादी पेंशन योजना फिर से शुरू किया जाएगा और इसके अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं और बीपीएल परिवार को प्रति वर्ष 18,000 रुपए पेंशन देने का काम किया जाएगा। आज के दिन समाजवादी पार्टी ने तय किया था कि जिस समय समाजवादी सरकार थी।तब हमने समाजवादी पेंशन योजना शुरू करी थी और 50 लाख के लगभग लोगों की मदद हो रही थी। पहले सपा सरकार में 6000 प्रति साल मिलता था अब उसको तीन गुना करेंगे।

बल्व बदलने के विवाद में पिता-पुत्र को भाई ने मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted: 18 Jan 2022 09:35 PM PST

 


लखनऊ आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक ही मकान में रहने वाले दो भाइयों में फ्यूज बल्ब बदलने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसके भाई और भतीजा घायल हो गए। मौके पर आई पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कालेज भेजा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता चंद्र कुमार और आनन्द पराशर भाई हैं और नगला अजीता में पैतृक मकान में रहते हैं। मकान के ऊपर के माले पर आनन्द पराशर परिवार के साथ रहते हैं और नीचे चंद्र प्रकाश पराशर रहते हैं। घर के लॉन का बल्ब फ्यूज हो गया था।चंद्र प्रकाश ने हमेशा खुद बल्ब लाने की बात कहकर बड़े भाई से बल्ब लगवाने को कहा, इस पर आंनद ने उनके पोर्शन में बल्ब उन्हें खुद लगवाने की नसीहत दे डाली। बात बात में विवाद काफी बढ़ गया और आनन्द व उनके बेटे विकास ने चंद्र प्रकाश के पुत्र के ऊपर हाथ उठा दिया। इससे गुस्साए चंद्र प्रकाश ने लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और फायरिंग कर दी। घटना में आनंद और विकास दोनो को गोली लगी है।

अपर्णा यादव ने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली

Posted: 18 Jan 2022 09:34 PM PST


नई दिल्ली विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा। मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें दिल्ली के मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह देव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि वे लखनऊ कैंट से टिकट नहीं मिलने से अखिलेश से नाराज थीं।मुलायम परिवार में टूट की यह खबर सपा के लिए बड़ा झटका है। वहीं, बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने से परेशान भाजपा के लिए राहत। दो दिन से ही अपर्णा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी।बताया जा रहा है कि अपर्णा सपा से लखनऊ कैंट सीट से टिकट मांग रहीं थीं। हालांकि, अखिलेश इसके लिए तैयार नहीं हुए। अपर्णा ने इंतजार किया। लेकिन, जब पार्टी प्रमुख की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली तो उन्होंने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया। मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ कैंट विधानसभा से सपा पार्टी के टिकट पर 2017 में चुनाव हार चुकी हैं।चुनाव हारने के बाद भी अपर्णा यादव लखनऊ कैंट क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। उनकी पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता की भी है। उधर, सपा की ही युवा नेता सौम्या भट्ट इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। सौम्या लखनऊ में एक शिक्षण संस्थान चलाती हैं और उनकी पहचान भी एक सामाजिक कार्यकर्ता की है। सौम्या को डिंपल यादव और अखिलेश यादव का करीबी भी माना जाता है।

कल हो सकती है बारिश

Posted: 18 Jan 2022 09:01 PM PST


लखनऊ राजधानी लखनऊ समेत पूरा उत्तर प्रदेश ठंड से कांप रहा है। पारा दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच-छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है।अधिकतम तापमान भी 11 से 16 डिग्री सेल्सियस तक है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में गाजीपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह धुंध के साये में बीता। इसके बाद ठण्डी हवाओं से पूरे दिन गलन बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि करीब सप्ताह भर ऐसी ही कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। 20 और 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदली और बरसात की संभावना है। गाजीपुर सबसे ठण्डा रहा। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।मौसम विभाग लखनऊ की चेतावनी, सीवियर कोल्ड डे लखनऊ, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ,  बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, लखीमपुरखीरी, उन्नाव, रायबरेली, इटावा, औरैया, कानपुर देहात-नगर, झांसी, जालौन ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बाराबंकी, अयोध्या, सुलतानपुर, बहराइच, श्रावास्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, अमेठी, हापुड़ में 48 घंटे चल सकता है। फिर बारिश के आसार।

Post Bottom Ad

Pages