ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 20, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Godda News: वैक्सीनेशन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं- उपायुक्त

Posted: 20 Jan 2022 02:29 AM PST


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  दिनांक 19.01.2022 को उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति में सुधार लाने हेतु उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। समीक्षा के क्रम मे वैसे पंचायतों में जिनमे टीकाकरण 60℅ से कम है उनपर गहरी नाराजगी जताते हुए पंचायतों में टीकाकरण मे तेजी लाने हेतु प्रतिनियुक्त कर्मी सेविका/ सहायिका /सहिया जिन्हे लोगों को टीकाकरण केंद्र पर लाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है जिससे कि टीकाकरण में तेजी लाई जा सके । ऐसी स्थिति में जब राज्य शत प्रतिशत टीकाकरण की ओर अग्रसर है एवं इसी दिशा में कई जिले व प्रखंड भी निरंतर आगे बढ़ रहे है। सिर्फ आपके उदासीनता के कारण गोड्डा जिला अभी तक 100% टीकाकरण लक्ष्य से काफी पीछे हैं। आपके कार्य क्षेत्र में टीकाकरण का प्रतिशत इतना कम पाया जाना आपके कर्त्तव्यहीनता, उदासीनता एवं कार्य के प्रति लापरवाही का परिचायक है। इन पर घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त के द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया गया संबंधित कर्मियों के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने की स्थिति में उन्हें सेवा से मुक्त करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी ।साथ ही उपायुक्त  ने टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन अत्यंत आवश्यक है। जिले में अत्यधिक संख्या में लोगों को वैक्सीन लगे, इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर प्रयास करना होगा। तभी जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।



Post Bottom Ad

Pages