आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 20, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: 19 जनवरी को 79 नए कोरोना संक्रमित मिले

Posted: 19 Jan 2022 07:31 AM PST


57 स्वस्थ हुए, 442 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

ओमिक्रोन जांच को भेजे सैम्पलों का कोई पता ठिकाना नही

आजमगढ़:जिले में लगातार मिल रहे संक्रमितों के चलते कोरोना वायरस की तीसरी लहर में एक्टिव मरीजों की संख्या इस समय 442 हो गई है। बुधवार को भी 4162 लोगों के सैंपल की जांच में 79 और नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें फूलपुर एसबीआइ के दो बैंककर्मी, सीएमओ आफिस का एक कर्मचारी, डीआइजी आफिस का एक कर्मचारी, 100 शैय्या अस्पताल तरवां के पांच स्वास्थ्यकर्मी और जीजीआइसी अतरौलिया एक कर्मचारी शामिल हैं। संतोजनक बात यह है कि 57 संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं तीसरी लहर शुरू होने के इतने दिनों बाद भी ओमिक्रोन वैरिएंट को भेजे गए सैम्पल का कोई हिसाब नही है।

आज़मगढ़: पर्दाफाश! प्रेमिका की चाहत में रची थी पत्नी की हत्या की साजिश

Posted: 19 Jan 2022 05:45 AM PST


पति ने 01 लाख में दी थी सुपारी,2 शूटरों समेत गिरफ्तार

पत्नी की हत्या करवा पड़ोसी को फंसाने का भी था प्लान

आजमगढ़: मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के बगहीडाड़ के पास दो दिन पूर्व एक महिला को गोली मारकर बदमाशों ने घायल कर दिया। गोली से घायल महिला का वाराणसी में इलाज चल रहा है। इस सनसनीखेज घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया।

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: घर की छत पर सपा का झंडा फहराना पड़ा महंगा, 03 पर मुकदमा

Posted: 18 Jan 2022 09:59 PM PST


मेंहनगर थाना क्षेत्र के भड़सारी गांव में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला

आजमगढ़: मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 03 व्यक्तियों ने अपने मकान पर समाजवादी पार्टी का झंडा छत पर लहरा दिया। पुलिस इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: कार्य से असंतुष्ट एसपी ने सिधारी, तहबरपुर थाना प्रभारी को चेताया,मेहनाजपुर पर जांच बैठाई

Posted: 18 Jan 2022 07:41 AM PST


मेहनाजपुर प्रभारी के खिलाफ दिये प्रारंभिक जांच के आदेश

धारा 151 में 4930, 107/16 में 72866 व 116(3) में 25762 व्यक्तियों के खिलाफ हुई की निरोधात्मक कार्रवाई

आजमगढ़: आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत असामाजिक तत्वों के खिलाफ संताेषजनक कार्रवाई न करने पर एसपी अनुराग आर्य ने सिधारी, तहबरपुर थानेदार को चेतावनी दी है। जबकि मेहनाजपुर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर पर

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: वाहनों पर लगे झंडों के खिलाफ चला अभियान

Posted: 18 Jan 2022 07:26 AM PST


नियमो की अवहेलना करने वाले 85 वाहनों का हुआ ई-चालान

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए मंगलवार को एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल के नेतृत्व में वाहनों पर लगे

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: 62 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीज अब 441 हुए

Posted: 18 Jan 2022 07:08 AM PST


तीसरी लहर में हो चुकी है 02 मौत,शहर में ज्यादा मिल रहे संक्रमित

आज़मगढ़: कोरोना संक्रमण मंगलवार को एक बार फिर भयावह स्थिति में पहुंच गया। मंगलवार को 62 नए संक्रमित जिले में पाए गए। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: किशोरी का अपहरण कर 10 माह तक किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Posted: 18 Jan 2022 06:59 AM PST


महराजगंज थाना क्षेत्र का मामला,पॉस्को एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ

आजमगढ़: महराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी का बीते माह एक युवक ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। अपहृत किशोरी के साथ उक्त युवक ने 10 माह तक शारीरिक शोषण किया और जान माल की धमकी दी। परिजन

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ी, होमगार्ड का निधन

Posted: 18 Jan 2022 06:39 AM PST


देवगांव कोतवाली के लालगंज चौकी पर तैनात होमगार्ड की अचानक हुई थी हालत खराब

आजमगढ़ : जिले की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड का ड्यूटी के दौरान मंगलवार को निधन हो गया। बरदह थाना क्षेत्र के गिड़उर गांव निवासी

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: बेटे को फ़र्ज़ी मुकदमें से बचाएं, मां ने ग्रामीणों संग लगाई एसपी से गुहार

Posted: 18 Jan 2022 06:22 AM PST


शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा में युवक पर गांव की ही महिला ने लगाया है छेड़खानी का आरोप

आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा की रहने वाली महिला ने अपने बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाने से बचाने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में गांव की सहेबन देवी ने कहा कि उसके बेटे पर गांव की ही

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: परिजनों से परेशान दम्पति ने एसपी दरबार में लगाई गुहार

Posted: 18 Jan 2022 06:11 AM PST


पति व बच्ची संग पंहुचीं महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया

आजमगढ़: शहर कोतवाली निवासिनी शिवांगी उर्फ खुश्बू पत्नी देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने मंगलवार को पति के साथ एसपी को शिकायती पत्र देकर सास,ननद व देवर पर दहेज के लिए घर से निकालने व दहेज की मांग का विरोध करने पर पति को भी

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: डीएम ने दिया और अस्थायी गो आश्रय स्थल बनाने का निर्देश

Posted: 18 Jan 2022 05:51 AM PST


पशुओं के लिए पर्याप्त चारा, पानी, भूसा आदि की व्यवस्था करें- डीएम

किसी भी गोवंश की बीमारी से मृत्यु न हो- डीएम

आजमगढ: कड़ी ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में अस्थायी गो आश्रय स्थल खोले जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को यह निर्देश सोमवार की देर रात पवई ब्लाक में सौदमा ग्राम में

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: रोका गया क्रिकेट टूर्नामेंट, 08 नामजद व 03 हजार की भीड़ पर मुकदमा

Posted: 18 Jan 2022 05:36 AM PST


रानी की सराय क्षेत्र के दिलौरी गांव और शंकरपुर में भारी भीड़ के बीच हो रहा था आयोजन

आज़मगढ़: जिले के रानी की सराय क्षेत्र के दो स्थानो पर क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन पर भीड़ इकट्ठा करने पर आठ नामजद सहित तीन हजार लॉगऑन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोरोना संक्रमण में क्षेत्र के दिलौरी गांव व शंकरपुर चेकपोस्ट के पास स्थित मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा था। इस दौरान मैच देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था और जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। उनकी नजर पड़ी तो कार्रवाई के लिए एसडीएम को निर्देशित किया था। निजामाबाद एसडीएम राजीव रतन सिंह मौके पर पंहुचे और टूर्नामेंट को बंद करा दिया। साथ ही रानी की सराय थाने में क्षेत्र के दिलौरी निवासी सच्चिदानंद तिवारी, पवन कुमार तिवारी, संजीव तिवारी तथा कोटिला निवासी मो.अशरफ, मो.सादाब, मो.अफजाल, मो. साबीर नामजद समेत दिलौरी में पांच सौ भीड़ और शंकरपुर में पच्चीस सौ भीड़ पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंहः ने कहा की मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

आज़मगढ़: मेडिकल कालेज में इलाज को पंहुचे 05 मरीज कोरोना संक्रमित मिले,भर्ती

Posted: 18 Jan 2022 04:51 AM PST


जांच रिपोर्ट आने के बाद दो मरीजों का आपरेशन स्थगित

दो मरीज पूरी तरह सामान्य, निगेटिव रिपोर्ट पर होंगे डिस्चार्ज

आज़मगढ़: राजकीय मेडिकल कालेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल के आइसीयू में सोमवार की देर रात एक साथ पांच संक्रमित मरीज भर्ती किए गए। इनमें से दो लोगों की गुरुवार को सर्जरी होनी थी, जिसे पाजिटिव होने के कारण स्थगित करना पड़ा। डाक्टर की सलाह पर उन्हें सोमवार को होल्डिंग एरिया (अधिग्रहित क्षेत्र) में भर्ती किया गया था, जबकि तीन लोगों को

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages