Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 25, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


थाटीपुर ग्वालियर का नाम थाटीपुर किसने रखा, पढ़िए रोचक जानकारी- HISTORY OF GWALIOR

Posted: 25 Jan 2022 07:57 AM PST

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के शहर ग्वालियर में एक इलाके का नाम है थाटीपुर। कुछ लोग इसे ठाठीपुर भी कहते हैं। ग्वालियर चंबल संभाग में 'ठाठी' से तात्पर्य होता है 'धमकी'। इस आधार पर कुछ लोग मानते हैं कि इस इलाके में गुंडे बदमाश रहा करते थे जो राहगीरों को धमकी देकर लूट लिया करते थे। ब्लैकमेल करते थे। इसलिए इस इलाके का नाम ठाठीपुर रखा गया। जिसे बाद में बदलकर थाटीपुर कर दिया गया। आइए जानते हैं कि क्या यह मान्यता सही है या फिर इस इलाके के नामकरण की कुछ और ही कहानी है। 

अंग्रेजों के दस्तावेज गवाह हैं, ग्वालियर के जिस इलाके को मुरार कहा जाता है उसका पूरा नाम  मिलिट्री ऑफिसर्स रेजिडेंशियल एरिया रिजर्व्ड (M.O.R.A.R.) है। आजादी के बाद जब आम नागरिक यहां रहने लगे तब मोरार शब्द का लोप होकर मुरार हो गया। क्योंकि मोरार मिलिट्री अफसरों का आरक्षित रिहायशी इलाका था इसलिए उससे लगा हुआ दूसरा इलाका 'थर्टी फोर लांसर' बनाया गया। 

'थर्टी फोर लांसर' इलाके में सेना के द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास बनाए गए। यहां पर सेना का विशाल अस्तबल (जहां पर सेना के बहादुर घोड़े रहते हैं) भी बनाया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अन्य इलाकों की तरह है इलाका भी सरकार के अधीन हो गया। सेना के सरकारी आवास, मध्य प्रदेश शासन के शासकीय आवास बना दिए गए और 'थर्टी फोर लांसर' का नाम बदलकर थाटीपुर हो गया। कुल मिलाकर थाटीपुर नाम 'थर्टी फोर' से पैदा हुआ है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

MP COLLEGE OFFLINE EXAM- जबलपुर हाई कोर्ट का फैसला पढ़िए

Posted: 25 Jan 2022 07:27 AM PST

जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने लॉ स्टूडेंट्स यूनियन की उस याचिका पर अपना फैसला सुना दिया है जिसमें कोरोनावायरस की तीसरी लहर के बीच मध्य प्रदेश के करीब 1000 कॉलेजों में ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन को चुनौती दी गई थी।

मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय ने इस मामले में सरकार को जवाब प्रस्तुत करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। मंगलवार को सरकार की ओर से उप महाधिवक्ता स्वप्निल गांगुली ने हाई कोर्ट को बताया कि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से नई सूचना जारी की गई है। व्यवस्था की गई है कि परीक्षा कक्षा में क्षमता से 50% विद्यार्थियों को बिठाया जाएगा। कोरोना पाजिटिव पाए जाने पर विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। विद्यार्थी को परीक्षा के दिन ही आवेदन पत्र के साथ कोरोना रिपोर्ट संबंधित कालेज में जमा करना होगा या दूरभाष पर सूचित करना होगा।

सरकार के जवाब को रिकार्ड पर लेते हुए मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति पुरूषेंद्र कुमार कौरव की युगलपीठ ने कहा कि इससे कोविड प्रभावित विद्यार्थियों को एक और मौका मिलेगा। कोर्ट ने जवाब को संतोषजनक पाते हुए याचिका का पटाक्षेप कर दिया। यानी सुनिश्चित हो गया कि परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP NEWS- राहतगढ़ किले के रेनोवेशन के लिए 3 करोड़ रुपए, गोंड राजाओं का किला है

Posted: 25 Jan 2022 07:08 AM PST

भोपाल।
मध्यप्रदेश के जिला सागर के राहतगढ़ किले को सहेजना एवं संभालना हमारी जिम्मेदारी और कर्त्तव्य है। राहतगढ़ के किले में सागर का इतिहास विद्यमान है और किले को तीन करोड़ रुपए से अधिक की राशि से राष्ट्रीय पुरातत्व संग्रहालय के माध्यम से सँवारा जायेगा। राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष एवं संघर्ष के 75 नारों के साथ आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि देश की पुरातात्विक विरासत को बचाए रखने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश में पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के माध्यम से उनको सहेजने एवं संभालने के लिए अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि राहतगढ़ किला गोंड राजाओं का किला हुआ करता था। 

राहतगढ़ किले में जिस विरासत का चित्रण किया गया है वह अद्भुत है और इस को सहेजने के लिए राष्ट्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया है। आने वाले दिनों में यहाँ बड़ा आयोजन किया जाएगा, जिसमें राहतगढ़ किले की विरासत को प्रदर्शित भी किया जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश के 4 जिलों में मंत्रियों के कार्यक्रम निरस्त, गणतंत्र दिवस समारोह- MP NEWS

Posted: 25 Jan 2022 06:51 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के 4 जिलों में मंत्रियों के कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। इन जिलों में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्रियों द्वारा ध्वज फहराया जाना घोषित किया गया था परंतु संशोधित आदेश के माध्यम से मंत्रियों का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। 

मध्य प्रदेश के किन जिलों में मंत्री की जगह कलेक्टर ध्वज फहराएंगे 

शिवपुरी में श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कैबिनेट मंत्री के स्थान पर कलेक्टर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे एवं परेड की सलामी लेंगे। 
बुरहानपुर में श्री प्रेम सिंह पटेल कैबिनेट मंत्री के स्थान पर कलेक्टर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे एवं परेड की सलामी लेंगे। 
खंडवा में सुश्री उषा ठाकुर कैबिनेट मंत्री के स्थान पर कलेक्टर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे एवं परेड की सलामी लेंगे। 
सागर में श्री अरविंद भदौरिया कैबिनेट मंत्री के स्थान पर कलेक्टर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे एवं परेड की सलामी लेंगे। 

कार्यक्रम स्थल के लिए कोविड-19 गाइडलाइन

कार्यक्रम स्थलों पर प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की आवश्यक व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने और कार्यक्रम स्थल पर हैण्ड सेनेटाइजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखने के साथ कोविड-19 संक्रमण के संबंध में जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP Panchayat Chunav- हाई कोर्ट में याचिकाएं निरस्त

Posted: 25 Jan 2022 06:30 AM PST

जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की युगलपीठ ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित याचिकाएं निरस्त कर दिए हैं। उच्च न्यायालय का कहना है कि चुनाव अधिसूचना वापस ले ली गई है अतः अब इन याचिकाओं का कोई औचित्य नहीं है।

मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित सभी याचिकाओं की मंगलवार को संयुक्त रूप से सुनवाई हुई। इस दौरान मध्य प्रदेश शासन की ओर से उप महाधिवक्ता आशीष आनंद बर्नार्ड व चुनाव आयोग की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ सेठ ने पक्ष रखा। उन्होंने अवगत कराया कि जिस मकसद से याचिकाएं दायर की गई थीं, परिस्थितियां बदल जाने के कारण अब इन याचिकाओं की कोई उपयोगिता नहीं रह गई।

यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, जहां से हाई कोर्ट वापस भेज दिया गया। इस बीच पंचायत चुनाव निरस्त हो गए। ऐसे में याचिकाओं को आगे विचाराधीन रखे जाने का कोई औचित्य शेष नहीं रह गया है। हाई कोर्ट ने इस तर्क से सहमत होकर याचिकाएं निरस्त करने आदेश पारित कर दिया। 

दमोह निवासी डा.जया ठाकुर सहित अन्य की ओर से याचिकाएं दायर कर पंचायत चुनाव को आरक्षण रोस्टर पर परिसीमन के आधार पर चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान इंटरवीनर की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर, विनायक प्रसाद शाह, उदय कुमार व रामभजन लोधी ने पक्ष रखा।मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

RDVV NEWS- परीक्षार्थियों को संक्रमण से बचाने पुख्ता इंतजाम किए

Posted: 25 Jan 2022 06:20 AM PST

जबलपुर।
Rani Durgavati Vishwavidyalaya, Jabalpur MP मैनेजमेंट ने दावा किया है कि परीक्षार्थियों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी स्थिति में कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। 

मैनेजमेंट की ओर से बताया गया कि दिनांक 27 जनवरी 2022 से शुरू हो रही PG- स्नातकोत्तर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। प्राइवेट कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाते लेकिन एक परीक्षा केंद्र पर 250 से ज्यादा विद्यार्थियों की संख्या ना हो, इसलिए प्राइवेट कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संभाग के जबलपुर समेत सात जिलों में स्नातकोत्तर के लिए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने 27 जनवरी से स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय वर्ष की परीक्षा प्रारंभ हो रही है। 

एमएससी और एमए के करीब ढाई हजार परीक्षार्थी संभाग में है जिनके लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा एलएलबी,बीएड के परीक्षार्थियों के लिए अलग से परीक्षा केंद्र का निर्धारण किया जा रहा है। इसके लिए निजी कालेजों को केंद्र बनाया जा रहा है क्योंकि इसमें परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होती है। बता दे कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विषयों की परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू की है। इसमें करीब 15 हजार परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक प्रो.एनसी पेंडसे ने कहा कि परीक्षा में कोरेाना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी बनी रहे इसके लिए केंद्रों की संख्या में बढ़ाेतरी की गई है। एक केंद्र में 250 से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल नहीं होंगे। इससे पूर्व विश्वविद्यालय के विक्रम साराभाई भवन में दो से ढाई हजार परीक्षार्थी एक साथ परीक्षा देने पहुंचते थे।

संक्रमित छात्रों को सेकंड चांस मिलेगा

उच्च शिक्षा विभाग ने तय किया है कि स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परीक्षार्थी अगर कोरोना के चलते परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं, तो उन्हें आवेदन के साथ कोरोना रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा। जिसके पश्चात संबंधित विद्यार्थी को परीक्षा देने का द्वितीय अवसर प्रदान किया जायेगा। विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश के 16 जिलों में ठंड से हार्ट अटैक का खतरा- MP WEATHER FORECAST

Posted: 25 Jan 2022 06:13 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश के 16 जिलों में शीतलहर के कारण स्वस्थ नागरिकों में भी हार्ट अटैक का खतरा बन गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इंदौर, उज्जैन, टीकमगढ़, बैतूल एवं शाजापुर जिलो में अगले दो दिनों तक तीव्र शीत लहर चलेगी। जबकि 11 जिलों में 3 दिन तक शीतलहर चलती रहेगी। इस प्रकार का मौसम स्वस्थ दिखाई देने वाले नागरिकों के लिए भी जानलेवा हो सकता है।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- 11 जिलों में 3 दिन तक शीत लहर, हार्ट अटैक का खतरा

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार मध्य प्रदेश के रायसेन, धार, सीहोर, छतरपुर, रतलाम, उज्जैन, गुना, मंदसौर, नीमच, भोपाल एवं अशोकनगर जिले में अगले 3 दिनों तक शीत लहर चलती रहेगी। लगातार शीत लहर चलने के कारण प्रभावित इलाकों में हार्ट अटैक एवं ब्रेन स्ट्रोक की घटनाएं बढ़ जाती हैं। केवल बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं ही नहीं बल्कि स्वस्थ देखने वाले 35 से 50 आयु वर्ग के लोग भी इसका शिकार होते हैं। यह एक प्रकार से मौसम की धारा 144 है। केवल आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। 

मध्य प्रदेश के 24 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, भोपाल, रायसेन, सीहोर, सागर, दमोह, धार, खंडवा एवं खरगोन जिला में अगले 2 दिनों तक कोल्ड डे बना रहेगा। यानी तापमान सामान्य से कम रहेगा। इन इलाकों में संभव है त्वचा पर ठंड का एहसास ना हो परंतु कोल्ड डे की ठंडी हवाएं शरीर के अंदर पहुंचकर काफी नुकसान पहुंचाती हैं। कृपया घर में रखा हुआ शुद्ध घी एवं कोकोनट ऑयल देखें। यदि वह पत्थर की तरह जम गया है तो घर से बाहर ना निकले। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP SCHOOL EDUCATION- कक्षा 1 से 8 तक के लिए ऑनलाइन प्रश्न बैंक

Posted: 25 Jan 2022 06:01 AM PST

भोपाल।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 के बच्चों के मूल्यांकन हेतु ऑनलाइन प्रश्न बैंक का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए एक सरल एप्लीकेशन (सॉफ्टवेर) को तैयार किया गया है। 

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि एप्लीकेशन कंप्यूटर और एंड्राइड मोबाइल दोनों से ऑपरेट किया जा सकेगा। वर्तमान परिस्थितियों में कोविड प्रोटोकॉल के दृष्टिगत राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा ऑनलाइन प्रश्न बैंक के रूप में यह पहल की गयी है। 

श्री धनराजू ने बताया कि आवश्यकतानुसार सम्भाग तथा जिला स्तर पर इसके माध्यम से प्रश्नपत्र जनेरेट किये जा सकेंगे। स्कूली शिक्षा से जुड़े सभी विषय विशेषज्ञ इससे जुड़कर उच्च स्तरीय प्रश्नों का निर्माण कर सकें इसके लिए यूटयूब लाइव के माध्यम से इस प्रश्न बैंक एप्लीकेशन का लाइव डेमो भी मैदानी अधिकारियों को दिया गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- सब इंस्पेक्टर के बेटे की संदिग्ध मौत, बाथरूम में बॉडी मिली

Posted: 25 Jan 2022 05:30 AM PST

इंदौर।
मध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर श्री राजेंद्र शुक्ला के बेटे प्रवीण शुक्ला की संदिग्ध मृत्यु का समाचार मिला है। बताया गया है कि प्रवीण की डेड बॉडी घर के बाथरूम में पड़ी हुई मिली है। 

प्रारंभिक जानकारी मिली है कि प्रवीण शुक्ला BBA क्या स्टूडेंट था एवं परीक्षा के दौरान उसका कोई विवाद हुआ था। बताया गया है कि गोल्डन पाम स्थित फ्लैट में प्रवीण शुक्ला की डेड बॉडी के साथ एसआई राजेंद्र शुक्ला की लाइसेंसी राइफल भी मिली है।

निलंबित IAS संतोष वर्मा को जमानत मिली 

संतोष पुत्र रूमालसिंह वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। वह 10 जुलाई 2021 से जेल में है। मामले में गठित एसआइटी छह महीने बाद भी आरोपित के खिलाफ अंतिम जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं कर सकी। वर्मा ने इसी बात को आधार बनाकर जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने सोमवार को स्वीकार कर लिया। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- कक्षा 6 का छात्र फांसी पर लटका मिला, एक्सपेरिमेंट कर रहा था

Posted: 25 Jan 2022 05:19 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कक्षा 6 का एक स्टूडेंट अपने ही घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। ना तो उसकी हत्या की गई है और ना ही उसने आत्महत्या की है। वह तो टीवी पर क्राइम वाला सीरियल देखकर फांसी लगाने का एक्सपेरिमेंट कर रहा था।

मां से कहा खाने को कुछ अच्छा सा लेकर आना

​​​​​​​एकतापुरी कॉलोनी, अशोका गार्डन में रहने वाले अक्षत सिंह फोटोग्राफर हैं। उनके छोटे बेटे का नाम रुद्राक्ष सिंह था, जो कक्षा 6 का स्टूडेंट था। सोमवार सुबह वे काम पर चले गए। बड़ी बेटी 16 वर्ष की है। उसके ओपन बुक एग्जाम चल रहे हैं। पत्नी स्नेहलता सिंह अपनी बेटी को लेकर आंसर शीट जमा कराने स्कूल गई थी। सब कुछ बिल्कुल ठीक था। रुद्राक्ष ने फोन लगाकर अपनी मां से कहा था कि जब वापस आए तो उसके लिए खाने के लिए कुछ अच्छा सा लाना। 

पिता ने हाथ जोड़कर कहा- बच्चों को कभी अकेला ना छोड़े

आंसर शीट जमा करने के बाद स्नेहलता और उनकी बड़ी बेटी घर पहुंची तो रुद्राक्ष सिंह की डेड बॉडी फांसी पर झूल रही थी। पिता ने कहा- सबसे हाथ जोड़कर कहता हूं कि बच्चों को अकेला नहीं छोड़ें। बच्चे टीवी में क्राइम के सीरियल देखकर नया-नया एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- 1526 छात्रों का पैसा बैंक का डिप्टी मैनेजर खा गया, मामला दर्ज

Posted: 25 Jan 2022 05:30 AM PST

Fincare Small Finance Bank Limited, indore
के डिप्टी मैनेजर आशीष पालीवाल के खिलाफ लसूड़िया थाने में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि बैंक में खाता खुलवाने वाले विक्रांत कॉलेज के 1526 स्टूडेंट्स का पैसा डिप्टी मैनेजर ने अपने पास रख लिए और बैंक की तरफ से फर्जी पावती रसीद छात्रों को दी गई।

लसूड़िया पुलिस ने बताया कि रजनीश गुप्ता पिता कृष्ण कुमार निवासी फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड की शिकायत पर आरोपी आशीष पालीवाल निवासी लक्ष्मणपुरा, कैलाश तुरकर और मनोज के चंद्रवंशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी रजनीश फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में मैनेजर है, जबकि आरोपी आशीष पालीवाल उसी बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। साल 2019 में आरोपी आशीष की पोस्टिंग हुई थी। 

आरोप है कि विक्रांत कॉलेज के 1526 छात्रों के खाते खोलने के लिए जो पैसा आशीष पालीवाल के पास आया था, वह पैसा उसने बैंक में जमा ना करते हुए अपने खुद के और अन्य आरोपियों के खातों में जमा कर दिया। जिन छात्रों का पैसा था उन छात्रों को बैंक की फर्जी रसीदें बनाकर दे दी। कुल 14 लाख 94 हजार रु. के गबन की बात सामने आई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

MPPSC FOREST EXAM का सिलेबस जारी

Posted: 25 Jan 2022 04:19 AM PST

MPPSC- Madhya pradesh Public Service  Commission
(मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर। ने राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2020 एवं 2021 (State Forest Service Mains Examination-2020 & 2021)का सिलेबस एवं परीक्षा योजना दिनाँक 25 जनवरी 2022 को जारी कर दी है

गौरतलब है कि यह परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी जिसमें 2 खंड होंगे खंड 'अ 'में मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान के लिए 150 अंक निर्धारित हैं जबकि खंड 'ब ' में विषय वानकी एवं सामान्य विज्ञान के लिए 300 अंक निर्धारित हैं जिनका कुल योग 450 है एवं साक्षात्कार के लिए 50 अंक निर्धारित हैं इस प्रकार कुल 500 अंकों के लिए यह परीक्षा आयोजित होगी। जो कि ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी

खंड 'अ' मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के 35 प्रश्न एवं भारत का सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न होंगे ,विश्व का सामान्य ज्ञान के  5 प्रश्न होंगे. इस प्रकार कुल 50 प्रश्न होंगे, जोकि 150 अंकों के होंगे। जबकि खंड 'ब ' में विषय से संबंधित प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे इस प्रकार प्रश्नपत्र में कुल डेढ़ सौ प्रश्नों के प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा इस प्रकार प्रश्न पत्र का पूर्णांक 450 अंकों का होगा प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ या बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प A/B/C/D होंगे अभ्यर्थियों को उक्त विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करना होगा। एक से अधिक विकल्प का चुनाव करने पर अभ्यर्थी का उत्तर  मान्य नहीं माना जाएगा

इस ऑफलाइन परीक्षा में ऋणआत्मक मूल्यांकन 3R-W प्राप्तांक पद्धति से होगा जहाँ R सही उत्तरों की संख्या व गलत उत्तरों की संख्या है। अतः प्रत्येक सहित  के लिए 3 अंक प्रदान किए जाएंगे एवं  प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा साक्षात्कार 50 अंक का होगा परंतु साक्षात्कार के लिए कोई भी न्यूनतम उतीर्नांक  निर्धारित नहीं है। अधिक जानकारी के लिए mppsc की official Website पर विजित करें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP BOARD EXAM 2022 ADMIT CARD यहां से DOWNLOAD करें

Posted: 25 Jan 2022 04:50 AM PST

Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स अपने प्रवेश पत्र अभी डाउनलोड करके सुरक्षित रखें ताकि बाद में परेशानी ना हो। 

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के प्रवेश पत्र

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा बताया गया है कि कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जाएंगी। एमपी एजुकेशन बोर्ड द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एडमिट कार्ड में यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि है तो संशोधन के लिए लास्ट डेट 31 जनवरी से पहले प्रोसीजर पूरा करना होगा। लास्ट डेट के बाद प्रवेश पत्र में कोई संशोधन नहीं किया जाएगा।

MP BOARD 10th-12th EXAM ADMIT CARD DOWNLOAD

STEP 1: mpbse.nic.in पर जाएं
STEP 2: एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें
STEP 3: पर्सनल डिटेल्स भरें
STEP 4: समबिट करते ही एडमिट कार्ड आपके सामने शो होगा.
STEP 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MPPEB NEWS- पुलिस आरक्षक भर्ती में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाई

Posted: 25 Jan 2022 03:27 AM PST

भोपाल
। Professional Examination Board, Bhopal द्वारा गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन के लिए आयोजित मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज़ है। गृह मंत्री ने ऐलान किया है कि रिक्त पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। 

मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग के लिए पुलिस आरक्षक एवं रेडियो आरक्षक रिक्त पदों की संख्या 4000 से बढ़ाकर 6000 कर दी गई। उन्होंने बताया कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षाओं के माध्यम से सभी पदों की भर्ती की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा चालू है और इसमें उम्मीद से ज्यादा उम्मीदवारों द्वारा भाग लिया जा रहा है। प्रतिस्पर्धा को देखते हुए रिक्त पदों की संख्या को बढ़ाने की मांग की जा रही थी। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार हर साल आरक्षक भर्ती परीक्षा होनी चाहिए परंतु कोरोनावायरस महामारी के कारण परीक्षा नहीं हुई थी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- बिजली कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर, सैलरी, EPF और बोनस कुछ नहीं मिला

Posted: 24 Jan 2022 09:23 PM PST

भोपाल
। आउट सोर्स कंपनियां अब सिरदर्द बनती जा रही हैं। एक तरफ कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है तो दूसरी तरफ कर्मचारियों की हड़ताल के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। राजधानी भोपाल में 1500 आउट सोर्स कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। 

हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि मैसर्स ओरियन सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा माह दिसंबर 2021 का वेतन एवं बोनस का भुगतान जो दिनांक 10 जनवरी 2022 तक प्राप्त हो जाना चाहिए था। आज दिनांक 24 जनवरी 2022 तक प्राप्त नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी का भोपाल स्थित ऑफिस बंद है और उसके अधिकारियों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी हमेशा देरी से वेतन भुगतान करती है। सिस्टम को ठीक करने के लिए कई बार निवेदन किया और ज्ञापन दिए परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए हड़ताल कर रहे हैं। 

हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि केवल वेतन ही नहीं बल्कि कर्मचारियों के EPF और ESIC का पैसा भी समय पर जमा नहीं किया जाता। महा अक्टूबर 2021 से लेकर अब तक कंपनी द्वारा अंशदान जमा नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं हो जाता तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- सब इंस्पेक्टर को 4 साल की जेल, दो करोड़ जुर्माना, भ्रष्टाचार का मामला

Posted: 25 Jan 2022 04:29 AM PST

ग्वालियर
। विशेष न्यायाधीश एवं अपर सत्र न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण आदित्य रावत ने सब इंस्पेक्टर एवं तहसील संयोजक ग्राम रक्षा समिति (निवासी 16 नेहरू कॉलोनी थाटीपुर) को आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत दोषी घोषित करते हुए 4 साल की जेल एवं ₹20000000 जुर्माना से दंडित किया है। 

विशेष लोक अभियोजक राखी सिंह ने बताया कि मोहन मंडेलिया द्वारा आरोपी हरीश शर्मा उपनिरीक्षक एवं तहसील संयोजक ग्राम रक्षा समिति ग्‍वालियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की थी। उक्‍त शिकायत में दिए गए बिंदुओ के गोपीनीय वैरीफिकेशन करने पर वह सही पाए गए। जिस पर जांच रिपोर्ट विशेष पुलिस स्‍थापना लोकायुक्‍त भोपाल की ओर भेजी गई। जिसकी समीक्षा के बाद आरोपी हरीश शर्मा के खिलाफ प्राथमिक जांच रजिस्टर्ड की गई थी।

प्राथमिक जांच तत्‍कालीन निरीक्षक केएस नागर द्वारा की गई और उन्‍होंने जांच में आरोपी हरीश शर्मा के नाम तथा परिजन के नाम अनुपात से 381 गुना अधिक आय संपत्ति अर्जित करना पाया गया। आरोपी हरीश शर्मा के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। इन्वेस्टिगेशन पूरी होने के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

ट्रेन के पहिए सपाट क्यों नहीं होते, जबकि पटरी सपाट होती है- GK in Hindi

Posted: 24 Jan 2022 01:18 PM PST

रेलवे ट्रैक अपन सभी ने देखा है। वह बिल्कुल सपाट होती है परंतु जब हम ट्रेन के पहियों को देखते हैं तो एक आश्चर्यजनक प्रश्न उपस्थित होता है। ट्रेन के पहिए सपाट नहीं होते बल्कि थोड़े क्रॉनिकल होते हैं। सवाल यह है कि जब रेलवे ट्रेक फ्लैट होते हैं तो फिर ट्रेन के पहिए क्रॉनिकल क्यों होते हैं। 

ट्रेन के पहिए सपाट होंगे तो, पटरी से उतर जाएंगे

दरअसल यह इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन उदाहरण है। हम सभी जानते हैं कि ट्रेन के व्हील्स को ट्रैक पर बनाए रखने के लिए एक प्लेट का उपयोग किया जाता है, यही कारण है कि चलती हुई ट्रेन रेलवे ट्रैक से नीचे नहीं उतरती लेकिन सिर्फ इंजीनियर जानते हैं कि यह प्लेट इतनी ताकतवर नहीं होती की चलती हुई भारी भरकम ट्रेन को पटरी से नीचे उतरने से रोक सकें। इंजीनियर्स ने यह कमाल ट्रेन के पहियों को थोड़ा सा क्रॉनिकल करके कर दिया है। क्रॉनिकल होने के कारण जैसे ही कोई पहिया रेलवे ट्रैक से स्लिप होने की कोशिश करता है। दूसरा पहिया उसे खींच कर वापस ले आता है। आपको पता भी नहीं चलता क्योंकि ट्रेन अपनी स्पीड से दौड़ती रहती है। 

थोड़ा सा क्रॉनिकल करके करोड़ों का खर्चा बचा लिया

सबसे खास बात यह है कि यदि ट्रेन के पहियों को बिल्कुल सपाट रखा जाए। तब ट्रेन को किसी भी प्रकार से सीधे तो चलाया जा सकता है, लेकिन उसे टर्न नहीं किया जा सकता, क्योंकि दोनों पहियों के बीच कोई स्प्रिंग नहीं होती बल्कि एक मजबूत धातु की रॉड लगी होती है। ऐसी स्थिति में यदि ट्रेन को मोड़ने की कोशिश की गई तो दूसरा पहिया पटरी से नीचे उतर जाएगा। रेल के पहियों के क्रॉनिकल होने के कारण ही आपकी ट्रेन आसानी से मुड़ पाती है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

MP TET VARG 3 प्रश्नोत्तर- शिक्षा के अधिकार अधिनियम पर आधारित, प्रगतिशील शिक्षा पार्ट- 3

Posted: 25 Jan 2022 03:31 AM PST

Question Answers based on Progressive Education part 3 Right to Education Act

Q1. शिक्षा के अधिकार अधिनियम में कौन से संविधान संशोधन द्वारा संशोधन किया गया? 
Ans-86 वें संविधान संशोधन द्वारा
Q2. शिक्षा के अधिकार अधिनियम वर्ष 2002 में कौन से अनुच्छेद द्वारा निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान है? 
Ans. अनुच्छेद 21(क) Artical 21 (k) 

Q3. शिक्षा का अधिकार अधिनियम कब लागू किया गया? 
Ans-1st अप्रैल 2010 से
Q4. आरटीई को अपनाकर भारत विश्व का कौन सा देश बन गया? 
Ans- 135 वां

Q5. कौन से आर्टिकल द्वारा अभिभावकों द्वारा बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना अनिवार्य है? 
Ans-अनुच्छेद 51A(k) 
Q6. आरटीई द्वारा प्राइमरी स्कूल बच्चे के घर से अधिकतम कितनी दूरी पर होना अनिवार्य है? 
Ans-1 किलोमीटर

Q7. RTE द्वारा अपर प्राइमरी लेवल पर बच्चे के घर से कितनी दूरी पर स्कूल होना अनिवार्य है? 
Ans-3 km
Q8 RTE द्वारा किस उम्र के बच्चों के लिए निः शुल्क व अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान है? 
Ans- 6 से 14 वर्ष तक के लिए

Q9. आरटीई द्वारा कौन सी कक्षा तक के बच्चों  के लिए  निः शुल्क व अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान है? 
Ans-कक्षा एक से आठवीं तक
Q10. RTE द्वारा PWDs  के लिए किस उम्र तक के बच्चों के लिए निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान है? 
Ans-6 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए

Q11.RTE द्वारा प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षक विद्यार्थी अनुपात अधिकतम कितना होना चाहिए? 
Ans-40: 01
Q12. RTE  द्वारा प्राथमिक शिक्षा के लिए अधिकतम कितने कार्य दिवस निर्धारित हैं? 
Ans-200 दिन

Q13 RTE द्वारा माध्यमिक कक्षा के लिए अधिकतम कितने कार्य दिवस निर्धारित हैं? 
Ans-220 दिन
Q14. प्राथमिक शिक्षक को एक  सत्र में अधिकतम कितने घंटे काम करना अनिवार्य है? 
Ans-800 घंटे

Q15. माध्यमिक शिक्षा को एक सत्र में अधिकतम कितने घंटे काम करना अनिवार्य है? 
Ans-1000 घंटे
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

न्यायालय में कौन से तथ्य साबित करवाना आवश्यक नहीं होता, जानिए- Law of Evidence

Posted: 24 Jan 2022 11:37 AM PST

जब कोई वाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है तब मुख्य रूप से दो पक्षकार होती है एक वादी दूसरा प्रतिवादी दोनो पक्षकारों के वाद का निर्णय न्यायालय करता है। तथ्यों को साबित करना अभियोजन पक्ष एवं आरोपी पक्ष के वकीलों का काम होता है एवं तथ्यों के आधार पर न्यायालय कोई निर्णय सुनाता है, न्यायालय कौन से तथ्यों को पक्षकारों से साबित करवाना आवश्यक नहीं समझता है जानिए।

साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा- 56 की परिभाषा:-

वे न्यायिक तथ्य की जिन्हें न्यायालय ध्यान में रखता है उन्हें पक्षकारों को साबित करने की आवश्यकता नहीं होती है एवं उन तथ्यो को साबित करने के लिए पक्षकारों पर बोझ नहीं लादा जाता है।

अर्थात कोई भी न्यायालय देश की विधि की जानकारी रखने के लिए बाध्य होता है जैसे कि भारत के राज्य क्षेत्र में लागू समस्त विधियां, अधिनियम, संविधान, विशेष विधि, स्थानीय विधि, कोई प्रथा से संबंधित संवैधानिक कानून आदि तथ्यों साबित करना न्यायालय का काम होता है न कि किसी पक्षकारों का। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP-T 26 JAN OFFER- सभी रिसॉर्ट्स और रेस्टॉरेंट्स में डिस्काउंट और फ्री बोटिंग

Posted: 24 Jan 2022 11:25 AM PST

Madhya Pradesh Tourism Corporation discount offer

भोपाल। राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री एस. विश्वनाथन ने बताया कि राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर निगम के सभी होटल्स, रिसॉर्ट्स और रेस्टॉरेंट्स में दो दिन पर्यटकों एवं अतिथियों को ठहरने और खान-पान पर 20% का डिस्काउंट दिया जाएगा।

25 जनवरी की जन्म दिनाँक वाले व्यक्तियों को फ्री बोटिंग

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी 2022 को निगम के प्रदेश में स्थित सभी 14 बोट क्लब्स पर 25 जनवरी की जन्म दिनाँक वाले व्यक्तियों को फ्री बोटिंग की सुविधा प्रदान की जायेगी। इसके लिए उन्हें बोट क्लब के टिकट काउन्टर पर अपना बर्थ सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा।

गौरतलब है कि पर्यटन निगम द्वारा प्रदेश में बोट क्लब, सैरसपाटा भोपाल, तिघरा बोट क्लब ग्वालियर, कुटनी आइलैण्ड बोट क्लब खजुराहो, तवा बोट क्लब तवा नगर, बोट क्लब शिवपुरी, टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स बोट क्लब हनुवंतिया, सैलानी आइलैण्ड बोट क्लब सैलानी, जंगल रिसॉर्ट उदयगिरि बोट क्लब, हलाली बोट क्लब, बरगी बोट क्लब जबलपुर, चौरल बोट क्लब, यशोधर्मन बोट क्लब मंदसौर आदि सफलतापूर्वक संचालित किये जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP government job- प्रोफेसर एवं मेडिकल ऑफिसर की सीधी भर्ती

Posted: 24 Jan 2022 11:13 AM PST

NSCBMC
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में पोस्ट ऑफ मेडिकल ऑफिसर इन SPEM तथा प्रोफेसर, एसोसीएट प्रोफेसर फॉर असिस्टेंट प्रोफेसर इन पल्मोनरी मेडिसिन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2022 शाम 5:00 बजे तक है। आवेदन की पात्रता केवल उन्हीं आवेदकों को होगी जो शासन/ मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया/ नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा निर्धारित अर्हताओं की पूर्ति करते हैं। 

मेडिकल ऑफिसर सीधी भर्ती केबल OBC के लिए रिजर्व

गौरतलब है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय, जबलपुर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इन पलमोनरी मेडिसिन द्वारा मेडिकल ऑफिसर (MO) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। यह पद ओबीसी कैटेगरी के लिए रिजर्व है और इसकी पूर्ति सीधी भर्ती द्वारा की जानी है। इसके लिए वेतनमान 15600-39100+ 5400  एंड NPA प्रचलित नियम अनुसार होगा।

इसके अलावा प्रोफेसर पलमोनरी मेडिसिन के लिए अनारक्षित वर्ग में 1 पद, एसोसिएट प्रोफेसर पलमोनरी मेडिसिन में ओबीसी वर्ग के लिए एक पद तथा असिस्टेंट प्रोफेसर पलमोनरी मेडिसिन में ओबीसी वर्ग के लिए एक पद आरक्षित है। जबकि प्रोफेसर रेस्पिरेट्री मेडिसिन में अनारक्षित वर्ग के लिए एक पद तथा असिस्टेंट प्रोफेसर रेस्पिरेट्री मेडिसिन में ST के लिए 1 पद तथा असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियो डायग्नोसिस में अनारक्षित वर्ग के लिए एक पद रिजर्व है। 

इन पदों के लिए जिन अभ्यर्थियों ने 26 नवंबर 2021 के आवेदन अनुसार पहले ही आवेदन कर दिया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

कमलनाथ के साथ सीएम से मिलकर आए दिग्विजय सिंह पॉजिटिव- BHOPAL NEWS

Posted: 24 Jan 2022 11:03 AM PST

भोपाल
। हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन फिर कमलनाथ के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर लौटे दिग्विजय सिंह कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। 

श्री दिग्विजय सिंह ने बताया कि मुझे सर्दी जुकाम था। RT-PCR टेस्ट कराने पर COVID +ve आया है। जो लोग भी पिछले 20-3 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें यदि बुख़ार खाँसी सर्दी जुकाम बदन में दर्द है, तो वे कृपया अपना RT-PCR टेस्ट करा लें। अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें। हमारी शुभकामनाएँ। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में राजगढ़ और विदिशा जिले की डूब प्रभावित किसानों की समस्याओं के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हजारों कांग्रेस नेताओं के साथ धरना दिया था, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का खुला उल्लंघन हुआ था। दूसरे दिन दिग्विजय सिंह और कमलनाथ एक कार में सवार होकर निकले और सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- अमन बनकर लड़की को फंसाने वाला अहमद गिरफ्तार, जेल भेजा

Posted: 24 Jan 2022 07:41 AM PST

इंदौर।
सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से पहले लड़कियां बहुत कुछ सहन किया करती थीं परंतु अब परिवार उनका साथ देने लगा है। देवास के अहमद फैज ने अमन बनकर बुरहानपुर की एक लड़की को अपने जाल में फंसा लिया था। असलियत सामने आई तो लड़की ने परिवार वालों को सब कुछ बता दिया। पुलिस ने अहमद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

मध्यप्रदेश में इस तरह के कई मामले सामने आने लगे हैं। समाज में अशांति के लिए काम कर रही कुछ संस्थाएं लड़कों को मिसगाइड करती हैं और उन्हें एक फूल की तरह इस्तेमाल करके क्राइम करवाती हैं। ब्रेनवाश करने वाली संस्थाओं का तो कुछ नहीं होता लेकिन उनके हाथ का खिलौना बनने वाले लड़के जेल की सलाखों के पीछे होते हैं। ताजा मामला इंदौर का है जहां बुरहानपुर की लड़की पढ़ाई करने के लिए आई थी। 

कोचिंग में उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई जिसने अपना नाम अमन बताया। नजदीकी बढ़ाई और साजिश के तहत नशीली दवा खिलाकर फिजिकल रिलेशन बना लिए। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। लड़की को कुछ पता नहीं था। घटना के बाद भी लड़की उसे अपना अच्छा दोस्त मानती थी। लड़की की जॉब लग गई थी। इसी दौरान कुछ कॉमन फ्रेंड्स ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड अमन का असली नाम अहमद फैज है। 

लड़की को जैसे ही पता चला उसने बात करना बंद कर दिया। अहमद ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह दबाव बना रहा था कि निकाह नहीं किया तो वीडियो वायरल कर देगा। लड़की ने इग्नोर किया लेकिन अहमद ने पीछा नहीं छोड़ा। जब लड़की की सगाई हो गई तो अहमद दें उसके मंगेतर के पास वीडियो भेज दिया। इसके बाद पूरे परिवार ने मिलकर पुलिस से संपर्क किया। अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

CM शिवराज सिंह चौहान- OBC और आरक्षण छोड़ आधी आबादी पर फोकस - MP NEWS

Posted: 24 Jan 2022 10:46 AM PST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना फोकस चेंज कर लिया है। OBC और सभी प्रकार के आरक्षण की लड़ाई छोड़ उन्होंने आधी आबादी यानी महिलाओं पर फोकस किया है। मजेदार बात यह है कि फिलहाल कमलनाथ कांग्रेस के पास इस सब्जेक्ट का कोई काउंटर नहीं है। 

लाडली लक्ष्मी योजना के लिए मेरा मजाक उड़ाया गया था: CM शिवराज सिंह चौहान

पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, महिलाओं के लिए नित नई घोषणा भी की जा रही है। आज उन्होंने ग्वालियर में एक सरकारी समारोह को संबोधित करते हुए बताया कि जब मैंने बेटियों के उत्थान के लिए योजना' का विचार रखा तो लोगों ने मजाक उड़ाया था। लोग कहते थे कि यह संभव हो ही नहीं सकता। लेकिन मैंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री बना हूं तो यह होकर रहेगा। तब विचार-विमर्श कर तैयार लाड़ली लक्ष्मी योजना हुई। 

बचपन से ही मेरे मन में यह बात चुभती थी: मुख्यमंत्री ने बताया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने गांव में बेटे और बेटियों के बीच फर्क होते देखा है। बचपन से ही मेरे मन में यह बात चुभती थी कि बेटा-बेटी एक बराबर क्यों नहीं? क्या बेटी की भावनाएं नहीं हैं? क्या उसे मुस्कराने का अधिकार नहीं है? ऐसे सवाल उठते थे। मैं तभी से सोचने लगा था कि बेटा और बेटी को बराबर मानों। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MPTAAS PORTAL- स्टूडेंट्स के लिए ओपन, 7 दिन की लिमिट

Posted: 24 Jan 2022 10:45 AM PST

भोपाल।
वर्ष 2018-19, 2019-20 व 2020-21 में जो विद्यार्थी एटीकेटी या अनुत्तीर्ण होने या अन्य किन्हीं कारणों से एमपी टास पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति और आवास सहायता का फार्म नहीं भर पाये थे, ऐसे विद्यार्थियों के लिये एम.पी.टास पोर्टल प्रारंभ हो चुका है जो केवल एक सप्ताह तक चालू रहेगा। 

विद्यार्थियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे अपना नाम, प्रथम प्रवेश वर्ष, किस वर्ष का फार्म भरना है उसका वर्ष, प्रोफाईल आई.डी., एडमिशन आई.डी., नामांकन क्रमांक आदि की जानकारी अपनी संस्था के माध्यम से सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग कलेक्टर परिसर में जमा करें। इस जानकारी के आधार पर जिला कार्यालय द्वारा विद्यार्थी के आवेदन का अनुमोदन किया जायेगा। इसके बाद विद्यार्थी अपना आवेदन भर सकेंगे। 

सभी शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यो से अनुरोध किया है कि वे अपनी संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को इस संबंध में अवगत कराये और संबंधित विद्यार्थी की जानकारी जिला कार्यालय को अनुमोदन के लिये उपलब्ध कराये ताकि विद्यार्थी ऑनलाईन अपना छात्रवृत्ति और आवास सहायता का आवेदन पत्र भर सकें। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages