आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 25, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: तीसरी लहर में टूटा रिकार्ड, 94 नए कोरोना संक्रमित मिले

Posted: 25 Jan 2022 07:37 AM PST


जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़ कर 568 हो गई

लापरवाही से संक्रमण की रफ्तार भी बढ़ रही है- सीएमओ

आज़मगढ़: कोरोना संक्रमण की बड़ी धमक मंगलवार को सामने आई है। मंगलवार केे जिले में तीसरी लहर के अब तक के सर्वाधिक एक मुश्त 94 संक्रमित मिले है। इसके बाद भी जिले में लापरवाही जारी है और कहीं भी कोरोना गाइड लाइन का

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: 02 दिनों में 04 दुकानों में हुईं चोरियां, दुकानदारों में दहशत

Posted: 25 Jan 2022 07:11 AM PST


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की बाजारों में हो रहीं है चोरी की वारदात

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की बाजारों में दो दिनों के अंदर चार दुकानों में चोरियां होने से दुकानदारों में दहशत व्याप्त है। मठिया भुवनाबाजार में सोमवार की रात्रि दो दुकानों का

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आर्मी जवान को दी गयी अंतिम विदाई

Posted: 25 Jan 2022 06:15 AM PST



तिरंगे मे लिपटा शव शाहखजुरा गांव पंहुचा,अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

आजमगढ़: आर्मी के जवान के निधन के बाद मंगलवार को शव सैनिक सम्मान के साथ तिरंगे मे लिपटा हुआ उनके घर रानी की सराय के शाहखजुरा गांव आया। घर पर शव के आते ही पूरा

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: स्वच्छता अभियान के नाम पर सरकारी धन की हुई लूट

Posted: 25 Jan 2022 06:02 AM PST


एडीएम प्रशासन की जांच में सही निकली भ्रष्टाचार की शिकायत

डस्टबिन बांटने में हुआ लाखों का घोटाला, अजमतगढ़ न० पं० अध्यक्ष पर होगा मुकदमा दर्ज

आजमगढ़: जिले के अजमतगढ़ नगर पंचायत में एक बड़े घोटाले को एडीएम की जांच में पकड़ा गया है। यहां पर आम लोगों को बांटने के लिए खरीदे गए साढ़े चार हजार डस्टबिन का वितरण ही नहीं किया गया और 17 लाख 25 हजार रुपयों का भुगतान हो गया। एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा ने बताया कि जीयनपुर कोतवाली में नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। विवेचना में नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी जो भी शामिल मिलेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अजमतगढ़ नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और फर्जी भुगतान को लेकर स्थानीय सभासदों ने डीएम के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। इसके अलावा मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना के बीजेपी विधायक श्री राम सोनकर ने नगर विकास मंत्री को भी इस भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्र लिखा था। तमाम शिकायतों के आधार पर डीएम ने डेढ़ वर्ष पूर्व जांच का आदेश दिया था। इस अवधि में जांच हुई जिसमें शिकायतों को सही पाया गया। जांच में पता चला कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के ही भाई रिश्तेदारों के नाम से चल रही फर्म से भारी मात्रा में डस्टबिन खरीदे गए थे। जिनको डोर टू डोर बांटना था। साढ़े चार हजार डस्टबिन खरीदे गए और मात्र 56 ही बांटे गए अन्य डस्टबिन का क्या हुआ कुछ पता नहीं चला। जबकि सभी डस्टबिन का भुगतान संबंधित फर्म को कर दिया गया था। एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा ने बताया कि अजमतगढ़ नगर पंचायत के अलावा जनपद के अन्य नगर पंचायतों में भी इस प्रकार की कई शिकायतें सामने आई हैं। इनकी जांच कराई जा रही है अगर उस में गड़बड़ी मिलेगी तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आज़मगढ़: चोरी की टाटा सूमो के साथ एक गिरफ्तार

Posted: 25 Jan 2022 05:04 AM PST


सिधारी थाने की पुलिस ने हरवंशपुर क्षेत्र से पकड़ा

आजमगढ़: सिधारी थाने की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर हरवंशपुर क्षेत्र स्थित पहलवान तिराहे के समीप चोरी के टाटा सूमो गोल्ड वाहन के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पहलवान तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान टाटा सूमो

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: 303 वाहनों का हुआ चालान, बिना कागजात के 08 सीज

Posted: 25 Jan 2022 04:47 AM PST


पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया चेकिंग अभियान

आजमगढ़: पुलिस ने सोमवार की रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान में 303 वाहनों का चालान किया है। जबकि आठ वाहन सीज किए गए। एसपी अनुराग आर्य के

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: मण्डलायुक्त ने दिलायी अनिवार्य मतदान की शपथ

Posted: 25 Jan 2022 04:07 AM PST


लोकतंत्र की मर्यादा बनाये रखने के लिये अपने मताधिकार का प्रयोग हर हालत में करें- विजय विश्वास पंत


आज़मगढ़ 25 जनवरी -- मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने मंगलवार को अपने कार्यालय सभागार में 12वें राष्ट्रीय मतादाता दिवस के अवसर पर मण्डलीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: साइकिल सवार युवक ने अधेड़ को मारी गोली, हालत गंभीर

Posted: 25 Jan 2022 12:41 AM PST


कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव की घटना,एसपी ने घटना स्थल का दौरा किया

आजमगढ़: जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव में साइकिल सवार ने एक अधेड़ को गोली मार दी। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने जिले के सदर अस्पताल पंहुचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव निवासी

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages