Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 7, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


पुलिस की तरह सभी विभागों के कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा दी जाए: कर्मचारी संघ- MP karmchari news

Posted: 07 Jan 2022 11:04 AM PST

जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि राज्य शासन अपने कर्मचारियों से चिकित्सा सुविधा प्रदान करने में कर रहा है भेदभाव। राज्य शासन अपने कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं करा रहा है, जिससे कर्मचारियों को गंभीर बीमारी के समय इलाज कराने पर अत्यधिक पैंसों की आवश्यकता होती है, कर्मचारियों के पास इतना ज्यादा पैसा उपलब्ध नहीं होने के कारण वह समय पर अपना इलाज नहीं करा पाता है , जिससे कई कर्मचारियों की आकस्मिक इलाज के अभाव में अकाल मृत्यु हो जाती है , जिससे कर्मचारी का पूरा परिवार तबाह हो जाता है। 

राज्य शासन सिर्फ पुलिस विभाग को निजि चिकित्सालयों में कैसलेस इलाज की सुविधा प्रदान कर रहा है बाकी समस्त राज्य शासन के कर्मचारियों को निचि चिकित्सालयों में कैसलेस सुविधा उपलब्ध न होने के कारण अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शासन अपने कर्मचारियों से बंद करे सौतेला व्यवहार जिससे राज्य शासन के कर्मचारियों में अत्यधिक रोष व्याप्त है। 

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी एव अटल उपाध्याय इत्यादि ने माननीय मुख्यमंत्री से ई मेल कर मांग की है कि राज्य शासन के कर्मचारियों से सौतेला एवं दोहरा व्यवहार बंद कर शीघ्र ही समस्त कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाये। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

MPPSC सहित सभी भर्तियों में 2 साल आयु सीमा की छूट मिलनी चाहिए- Khula Khat

Posted: 07 Jan 2022 10:46 AM PST

हाल ही में मप्र लोकसेवा आयोग ने MPPSC 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2022 रखे जाने की वजह से मप्र के हजारों अभ्यर्थी अपात्र हो गए हैं। कोरोनकाल के साथ ही ओबीसी आरक्षण के मुद्दे की वजह से मप्र लोकसेवा आयोग ने 3 बार अपना कलेंडर परिवर्तित किया जिसका खामियाजा आज ऐसे हजारो अभ्यर्थी भर रहे है जो वर्षो से अधिकारी बनने का सपना अपने मन लेकर तैयारी कर रहे थे। 

हालांकि लोकसेवा आयोग के OSD डॉ श्री आर. पंचभाई ने एक समाचार पत्र के माध्यम से बताया की आयोग के कलेंडर गड़बड़ाने से छात्र ओवरएज हुए है और आयोग ने सरकार को इस संबंध में आयुसीमा में 2 वर्ष की छूट देने राज्य सरकार को पत्र भी लिखा है। सरकार के सकारात्मक जवाब के बाद सभी को राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2021की  परीक्षा में आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। 

छात्रों का साफ कहना है की कोरोना और ओबीसी आरक्षण के चलते यदि कलेंडर गड़बड़ाया है तो उसका खामियाजा हम क्यो भुगतें। प्रदेश के ऐसे सभी छात्र जो ओवर एज हुए है का कहना है की प्रदेश में होने जा रही समस्त भर्तियों में चाहे वो लोकसेवा आयोग की हो, व्यावसायिक परीक्षा मंडल की हो या फिर विश्वविद्यालयों में होने वाली भर्ती, समस्त भर्तियों में मप्र शासन उन्हे आयुसीमा में 2 वर्ष को छूट दे। ✒ GAURAV SHARMA

इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. खुला खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com

भाजपा पूर्व मंत्री की प्रोफेसर बेटी ने सुसाइड किया, पुलिस इन्वेस्टिगेशन शुरू- JABALPUR NEWS

Posted: 07 Jan 2022 07:53 AM PST

जबलपुर
। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री मोती कश्यप की बेटी तृप्ति पटेल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया गया था।

जबलपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोती कश्यप की बेटी ने अपने अधारताल स्थित निवास पर शुक्रवार देर शाम फांसी लगा ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजकर मामला जांच में लिया है। 

अधारताल पुलिस ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय तृप्ति पटले ने खुदकुशी कर ली है। मृतका शहपुरा में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस का कहना है कि डेड बॉडी के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु के तहत मामला दर्ज किया है। इन्वेस्टिगेशन शुरू हो गई है। परिजनों एवं संबंधित के बयान के बाद ही मृत्यु के कारण के बारे में कुछ कहा जा सकता है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.

MP BOARD NEWS- डीएलएड हेतु आवेदन करने का एक और चांस

Posted: 07 Jan 2022 10:41 AM PST

MBBSE-
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल ने आदेश क्रमांक 2225 द्वारा मंडल द्वारा संचालित प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम (D.EL.ED.डीएलएड) प्रथम /द्वितीय वर्ष (द्वितीय अवसर) के अभ्यर्थियों को एक बार फिर से आवेदन फॉर्म भरने की सुविधा प्रदान की गई है। 

गौरतलब है कि मंडल द्वारा संचालित प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम (डीएलएड) प्रथम/ द्वितीय वर्ष (द्वितीय अवसर) परीक्षा 12 जनवरी 2022 से प्रारंभ हो रही है। ऐसे परीक्षार्थी जिनका परीक्षा परिणाम 15 दिसंबर 2021 के बाद घोषित किया गया है, उन्हें दिनांक 10 जनवरी 2022 तक डी एल एड द्वितीय वर्ष के परीक्षा आवेदन फार्म भरने की सुविधा प्रदान की जा रही है। 

यह आदेश उप सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा हस्ताक्षरित है एवं इसकी प्रतिलिपि आयुक्त लोक शिक्षण, मध्य प्रदेश,भोपाल, संचालक राज्य शिक्षा केंद्र, समस्त कलेक्टर, मध्यप्रदेश, समस्त संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, मध्यप्रदेश ,समस्त जिला शिक्षा अधिकारी,मध्य प्रदेश,संबंधित प्राचार्य केंद्र अध्यक्ष, आंचलिक समस्त संभागीय अधिकारी, सीईओ प्राचार्य, समस्त मान्यता प्राप्त शासकीय/अशासकीय डाइट संस्थान संचालक एमपी ऑनलाइन लिमिटेड आदि को भेजी गई है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

JOB INTERVIEW POSTPON NEWS- जिला न्यायालय में भर्ती हेतु इंटरव्यू स्थगित

Posted: 07 Jan 2022 07:46 AM PST

जिला कोर्ट उज्जैन में चतुर्थ श्रेणी पदों (Class 4th Staff post) के लिए आयोजित होने वाले इंटरव्यू को आगामी आदेश तक के लिए postpon किया जा रहा है। यह आदेश प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उज्जैन, मध्य प्रदेश द्वारा जारी किया गया है।

कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उज्जैन (मध्य प्रदेश) ने आदेश क्रमांक 19 के द्वारा आज 7 जनवरी 2022 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए आयोजित होने वाले साक्षात्कार को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है।

स्थगन आदेश में बताया गया है कि कि वर्तमान में कोरोना -19 महामारी के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के अत्यधिक तीव्रता से फैलने के कारण चतुर्थ श्रेणी कलेक्ट्रेट रेट/ आकस्मिकता निधि से वेतन भोगी कर्मचारियों वाहन- चालक/ भृत्य/ चौकीदार/ जलवाहक/ माली/ स्वीपर की सीधी भर्ती/ नियुक्ति हेतु आयोजित साक्षात्कार को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- आज की महत्वपूर्ण खबरें

Posted: 07 Jan 2022 07:24 AM PST

भोपाल में 15 वर्ष बाद जनवरी में एक दिन में डेढ़ इंच बारिश हुई। भोपाल जिले में शुक्रवार को प्रात: 8:30 बजे की स्थिति में बैरागढ़ में 16.50 मि.मी, बैरसिया में 13.10 मि.मी तथा कोलार क्षेत्र में 21.40 मि.मी वर्षा दर्ज की गई   है । एक दिन में 17 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। 

प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों को वन, वन्य जीव और पर्यावरण के विभिन्न घटकों से रूबरू कराए जाने के लिए वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, जू भोपाल में 15 जनवरी से प्रकृति पथ (नेचर ट्रेल) आयोजित होगा।

जयपुर लिट्रेचर फ़ेस्टिवल के बाद अब भोपाल में जनवरी की तारीख़ों में होने वाला भोपाल लिट्रेचर फ़ेस्टीवल की तारीख़ें मार्च तक बढ़ा दी हैं। 
बिलासपुर-भोपाल, उदयपुर-शालीमार, दुर्ग-कानपुर, नौतवना एक्सप्रेस 9 से 17 जनवरी तक कैसिंल। 

राजधानी भोपाल में चल रहा भोपाल महोत्सव मेला एवं विज्ञान के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित विज्ञान मेला निरस्त कर दिया गया है। 
भोपाल के शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में केन्द्रीय आयुष मंत्रालय तथा एम्स के संयुक्त त्वावधान में सोरायसिस, चर्मरोग की विशेष इकाई प्रारंभ की गई है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- ड्राइवरों की आंखों की जांच करवाएगा RTO

Posted: 07 Jan 2022 07:17 AM PST

ग्वालियर।
लगातार बढ़ते एक्सीडेंट के मामलों के बाद परिवहन विभाग द्वारा व्यवसायिक वाहनों के ड्राइवरों की आंखों की जांच का अभियान शुरू किया जा रहा है। सबसे पहले दिनांक 9 जनवरी 2022 को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

ग्वालियर शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में आरटीओ द्वारा ऑटो रिक्शा से लेकर बड़े कमर्शियल व्हीकल तक के ड्राइवरों की आंखों की जांच के लिए दोपहर 12:00 बजे से नेत्र परीक्षण की शुरुआत की जा रही है। यह पूरी तरह से निशुल्क है। जांच के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। दवाएं सरकारी योजना के अनुसार दी जाएंगी।

ड्राइवर की खराब आंखें, रोड एक्सीडेंट का बड़ा कारण

ज्यादातर सड़क दुर्घटनाओं के लिए परिवहन विभाग जिम्मेदार होता है। परिवहन विभाग की जिम्मेदारी होती है कि वह सड़क दुर्घटनाओं के पैटर्न का अध्ययन करें और इस तरह की व्यवस्थाएं बनाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएं ही खत्म हो जाए परंतु
मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग से नेताओं एवं पत्रकारों की मित्रता के कारण सड़क दुर्घटनाओं को भगवान की मर्जी घोषित किया जाता है।

सड़क दुर्घटनाओं के विभिन्न कारणों में ड्राइवर की खराब आकर एक महत्वपूर्ण कारण है। माल भाड़ा वाले वाहन अथवा यात्री वाहन चलाने वाले ड्राइवरों के पास इतना पैसा नहीं होता है कि वह अपनी आंखों की जांच कराएं एवं चश्मा पहनें। मध्यप्रदेश में व्यवसायिक वाहनों के ड्राइवर अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी लापरवाह होते हैं। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें

JU GWALIOR NEWS- बिना मार्कशीट व टेबुलेशन चार्ट 143 रिजल्ट घोषित

Posted: 07 Jan 2022 07:06 AM PST

ग्वालियर।
जीवाजी विश्वविद्यालय में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। बिना मार्कशीट एवं टेबुलेशन चार्ट के 143 परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए गए। स्टूडेंट्स के पास केवल ऑनलाइन रिजल्ट की प्रिंट कॉपी है। इतना ही नहीं 2019 से लेकर अब तक किसी भी सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित ही नहीं किया गया। स्वास्थ्य शाखा की 18 परीक्षाओं के रिजल्ट रुके हुए हैं। 

कुल मिलाकर जीवाजी यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट के मामले में 100% फेल हो गई है। कॉलेजों द्वारा फीस तो ली जा रही है परंतु स्टूडेंट्स को मार्कशीट नहीं दी जा रही। यदि कोई रिजल्ट को चैलेंज करना चाहता है तू नहीं कर सकता क्योंकि यूनिवर्सिटी में टेबुलेशन चार्ट ही नहीं है। सन 2019 से लेकर अब तक किसी भी सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं किया जाना, अपने आप में एक बड़ा अपराध है। स्वास्थ्य शाखा की 18 परीक्षाओं के रिजल्ट क्यों रुके हैं किसी के पास जवाब नहीं है। 

नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक प्रो. डीएन गोस्वामी़ का कहना है कि उनकी नियुक्ति से पहले सारी गड़बड़ी हुई है। भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं होगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिसने गड़बड़ी की है उसके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि हो चुकी गलतियों को सुधारने के लिए क्या किया जा रहा है। स्टूडेंट्स को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट कब तक मिलेगी। 

जीवाजी विश्वविद्यालय- इन परीक्षाओं के रिजल्ट ही घोषित नहीं किए

- सत्र अक्टूबर 2019: बीए, बीकाम, बीएससी, तृतीय वर्ष पूरक परीक्षा।
- सत्र मार्च-2019: एमए समाजकार्य पूर्वार्द्घ पूरक परीक्षा।
- सत्र मार्च 2020: एमबीए जनरल पूर्वार्द्घ पूरक परीक्षा।
- सत्र मार्च 2020: एमबीए जनरल उत्तरारार्द्घ।
- सत्र मार्च 2020: एमए उत्तरारार्द्घ (समाज कार्य)।
- सत्र मार्च 2020: बीएससी तृतीय वर्ष (द्वितीय अवसर)।
- मेडिकल शाखा के 18 रिजल्ट लंबित हैं। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने जनपद के सीईओ को सस्पेंड किया, EOW द्वारा FIR दर्ज - MP NEWS

Posted: 07 Jan 2022 06:21 AM PST

भोपाल।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले में कन्यादान योजना के तहत हुए घोटाले पर कलेक्टर उमाकांत भार्गव को फोन लगाकर नाराजगी व्यक्त की। परिणाम स्वरूप भ्रष्टाचार के आरोप में सिरोंज जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शोभित त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में घोटाले का मामला विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने उठाया था। प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद सिरोंज जनपद पंचायत के सीईओ शोभित त्रिपाठी के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (इओडब्ल्यू) ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

लॉकडाउन में कन्यादान योजना के तहत विवाह समारोह करवा दिया

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच के दौरान पाया गया कि कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध था इसके बावजूद डाक्यूमेंट्स के अनुसार सिरोंज जनपद पंचायत के अंतर्गत 1 अप्रैल 2020 से 30 जून 2021 के बीच 3000 हितग्राहियों को कन्यादान योजना के तहत विवाह समारोह आयोजित करने के लिए 18523200 रुपए की सहायता वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि भवन व अन्य संनिर्माण कर्मचारी कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विवाह सहायता योजना में 51 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

27 साल के युवक की 3 बेटियों की शादी के लिए सहायता दे दी

व्यापक जांच कराने पर पता चला कि वर्ष 2019 से नवंबर 2021 के बीच सिरोंज जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा कुल 5923 प्रकरण स्वीकृत करके 30 लाख 18 हजार 39 हजार रुपये वितरित किए गए। इनमें से अधिकांश प्रकरण बोगस प्रकृति के थे। विवाह सहायता की राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित न करके सीईओ ने अन्य व्यक्तियों के खातों में जमा की। ऐसे व्यक्तियों के नाम पर प्रकरण स्वीकृत किए गए, जिनकी कोई पुत्री ही नहीं है। 27 वर्ष के नवयुवक की पुत्रियों के नाम पर तीन-तीन प्रकरण स्वीकृत किए गए। जांच में यह भी पाया गया कि ऐसे व्यक्तियों को भी सहायता राशि दी गई, जिन्होंने इसके लिए आवेदन भी नहीं किया था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP BOARD- प्रैक्टिकल परीक्षाओं का टाइम टेबल, यहां पढ़िए

Posted: 07 Jan 2022 10:41 AM PST

भोपाल
। Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा वार्षिक परीक्षा वर्ष 2022 कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट अनाउंस कर दी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर टाइम टेबल अपलोड कर दिया गया है। 

एमपी एजुकेशन बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन दिनांक 12 फरवरी से प्रारंभ होगा एवं 25 मार्च तक चलेगा। प्रैक्टिकल परीक्षा कक्षा 10 हाई स्कूल, कक्षा 12 हाई सेकेंडरी स्कूल, हायर सेकेंडरी व्यवसायिक पाठ्यक्रम, पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि एवं शारीरिक प्रशिक्षण परीक्षा वर्ष 2022 (नियमित एवं स्वाध्याय) के लिए आयोजित की जाएंगी। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.






MP government jobs- 1208 समिति प्रबंधकों के पद पर भर्ती होने वाली है

Posted: 07 Jan 2022 08:02 AM PST

भोपाल।
मध्यप्रदेश में संचालित 5007 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में 1208 समिति प्रबंधकों की वैकेंसी ओपन होने वाली है। जल्द ही जॉब नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस सरकारी नौकरी की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आएगी क्योंकि यह प्रक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहकारिता से विकास की अवधारणा के क्रियान्वयन के लिए की जा रही है। 

मध्यप्रदेश में संचालित 5007 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में से मात्र 795 समिति प्रबंधकों के पद पर कर्मचारी काम कर रहे हैं शेष समितियां बिना प्रबंधक के चल रही है। प्रधानमंत्री की अवधारणा के बाद रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कोई 4212 रिक्त पदों में से 3004 पदों पर मध्य प्रदेश सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा जबकि 1208 रिक्त पदों पर डायरेक्ट रिक्रूटमेंट किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश में प्राथमिक कृषि सहकारी समिति का महत्व

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं, धान या अन्य उपज खरीदनी हो, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न् वितरण करना हो या फिर किसानों को रबी और खरीफ फसलों के लिए अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराना हो, सरकार सहकारी समितियों पर ही निर्भर है। 

मध्य प्रदेश में प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में कितने रिक्त पद

समितियों के ऊपर काम का बोझ तो बढ़ता जा रहा है पर न तो सेल्समैन की नियुक्ति हो पा रही है और न ही अन्य पदों पर नियमित अधिकारी पदस्थ हैं। सहायक समिति प्रबंधक को समिति प्रबंधक का प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है। वर्ष 2000 में भर्ती हुई थी। इसके बाद से रिक्त पदों का प्रभार सहायक समिति प्रबंधक को देकर काम चलाया जा रहा था। 

मध्य प्रदेश सहकारी समिति प्रबंधक भर्ती परीक्षा का आयोजन कौन करेगा

अब विभाग ने समितियों में प्रबंधक की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके लिए सेवा नियमों में संशोधन करके समिति प्रबंधक के पद को फिर से बनाया गया है। तय किया गया है कि तीन हजार चार पदों पर पूर्व से समितियों में काम कर रहे कर्मचारियों को मौका दिया जाएगा। एक हजार 208 पद बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) के माध्यम से भरे जाएंगे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- कार एक्सीडेंट में मृत युवक के परिजनों का पुलिस को इंतजार

Posted: 07 Jan 2022 05:32 AM PST

इंदौर।
पलासिया क्षेत्र में कार क्रमांक MP 09 WE 2590 की टक्कर से मारे गए युवक के परिजनों का पुलिस इंतजार कर रही है। उसके पास जो सिम कार्ड मिला है वह रोहित नागवंशी के नाम से रजिस्टर्ड है। दस्तावेजों में जो पता लिखा है वहां पर रोहित नागवंशी नहीं मिला है। पुलिस इंतजार कर रही है कि मृत युवक के मोबाइल पर किसी का फोन आएगा तब मरने वाले के बारे में जानकारी मिल पाएगी।

पलासिया पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे के लगभग की है। पैदल जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार MP 09 WE 2590 ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार करीब 100 फीट दूर जाकर फुटपाथ पर बनी दीवार में जा घुसी। एक्सीडेंट के बाद कार में सवार दो युवक घटनास्थल से भाग गए। इधर कार के एक्सीडेंट से घायल युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक के जमीन पर गिरने के बाद भी उसके कानों में एअर फोन लगे हुए थे। संभवत वह मोबाइल चला रहा था। उसे पीछे से आ रही गाड़ी की आवाज नहीं आई। उसके पास मिला मोबाइल फूट गया। जिसमें मिली सिम से रोहित नागवंशी के नाम से ली गई थी। जिसमें सांवेर रोड हाथीपुरा इलाके का पता दिया गया है।

टीआई संजय सिंह बैस के मुताबिक सिम पर अभी तक किसी तरह का कॉल नहीं आया है। जिसके कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं सांवेर रोड पर हीरानगर और बाणगंगा पुलिस को भी पता भेजा जा चुका है लेकिन उन्हें भी इस पते को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। कार खरगोन के दसोदा में रहने वाले बालकृष्ण नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस युवक के शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

DHSGVS NEWS- बीएड, एमएड परीक्षा फॉर्म की लास्ट डेट घोषित

Posted: 07 Jan 2022 05:16 AM PST

DHSGVS
- डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (मध्य प्रदेश) द्वारा संबद्ध महाविद्यालयों के B.Ed & M.Ed 4th सेमेस्टर की परीक्षासत्र जून 2021 के पात्रतानुसार रेगुलर/ एटीकेटी/ एक्स स्टूडेंट की परीक्षा हेतु एमपी ऑनलाइन के पोर्टल www.mponline.gov.in के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि 8 जनवरी 2022 तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2022 है, विलंब शुल्क  ₹750 के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2022 है।  गौरतलब है कि परीक्षार्थियों द्वारा महाविद्यालय में जमा किए गए आवेदन पत्रों को विश्वविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2022 है। 

इस तिथि के बाद स्थिति के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे और किसी भी स्थिति के लिए महाविद्यालय स्वयं जिम्मेदार होंगे। सनद रहे कि परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र एमपी ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड करना होगा. पात्र कैंडिडेट एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर  अपने अनुक्रमांक ,नामांकन क्रमांक तथा जन्म  तिथि के माध्यम से अपना परीक्षा फॉर्म भरेंगे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- भोजपाल उत्सव मेला निरस्त

Posted: 07 Jan 2022 04:49 AM PST

भोपाल।
कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने भोजपाल उत्सव मेला 2022 की अनुमति निरस्त कर दी है। सीएम शिवराज सिंह के निर्देश के बाद जारी हुई कोरोना गाइडलाइन 2022 के बाद सभी प्रकार के मेलों को निरस्त कर दिया गया है। इससे पहले भोपाल में आयोजित विज्ञान मेला भी निरस्त कर दिया गया।

भोजपाल महोत्सव मेला के आयोजक पूर्व महापौर एवं भाजपा नेता आलोक शर्मा है। यही कारण रहा कि मेले को निरस्त करने में समय लगाया गया। भेल जनसेवा समिति (रजि.), भोपाल के तत्वाधान में भोजपाल महोत्सव मेला सन 2015 से आयोजित हो रहा है। यह एक व्यवसाय कार्यक्रम है। लगातार 35 दिन तक चलता है। 

उल्लेखनीय है कि भोजपाल महोत्सव मेला को रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रेशर क्रिएट कर दिया गया था। लोकल मीडिया में भी मेले के संचालन को लेकर सवाल उठाए जा रही थी। सभी का आरोप था कि मेले के आयोजक आलोक शर्मा के मुनाफे के लिए मेले पर प्रतिबंध नहीं लगाए जा रहे हैं। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

MP NAYAB TEHSILDAR TRANSFER LIST- मध्यप्रदेश नायब तहसीलदारों की तबादला सूची

Posted: 07 Jan 2022 06:35 AM PST

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग मंत्रालय ने नायब तहसीलदारों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। इस ट्रांसफर लिस्ट में 62 नायब तहसीलदारों के नाम है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। यानी कि तबादला आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर नायब तहसीलदारों को वर्तमान पद से मुक्त किया जाना है। 

मध्य प्रदेश नायब तहसीलदारों की स्थानांतरण सूची





मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

MP TEHSILDAR TRANSFER LIST- मध्यप्रदेश तहसीलदारों की तबादला सूची

Posted: 07 Jan 2022 06:35 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग मंत्रालय ने तहसीलदारों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। इस ट्रांसफर लिस्ट में 65 तहसीलदारों के नाम है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। यानी कि तबादला आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर तहसीलदारों को वर्तमान पद से मुक्त किया जाना है। 

मध्य प्रदेश तहसीलदारों की स्थानांतरण सूची




मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

MP POLICE CONSTABLE EXAM GUIDELINE- मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की गाइडलाइन

Posted: 07 Jan 2022 04:49 AM PST

MPPEB- Professional Examination Board, Bhopal द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस के लिए आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 8 जनवरी से किया गया है। लगभग 3 साल बाद यह परीक्षा शुरू हो रही है और कोरोनावायरस की तीसरी लहर हर दिन तेज होती जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी की है।

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की गाइडलाइन

  • परीक्षार्थी सिर्फ आर-पार दिखने वाला पेन ही ले जा सकेंगे। 
  • परीक्षा केंद्र के रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से पहले हैंड सैनिटाइज करने होंगे। 
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय, एडमिट कार्ड पर स्वघोषणा और शरीर का तापमान (थर्मो गन्स) की जांच की जाएगी। 
  • केंद्र के बाहर लैब नंबर की जानकारी नहीं होगी। 
  • उम्मीदवार को निर्देश के अनुसार एडमिट कार्ड में विधिवत (डिटेल्स) भरा हुआ लाना होगा।

  • उम्मीदवार समूह में अथवा भी लगाकर खड़े नहीं हो सकते। 
  • 2 मी द्वारों के बीच 6 फीट की दूरी होना अनिवार्य है।
  • कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर परीक्षा कक्ष से बाहर कर दिया जाएगा। 
  • शरीर का तापमान सामान्य से ज्यादा होने पर परीक्षा से रोक दिया जाएगा। 
  • कोरोनावायरस संक्रमण के प्राथमिक लक्षण दिखाई देने पर रोक दिया जाएगा।

  • रफ कार्य के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को पांच A-4 आकार के कागज दिए जाएंगे। 
  • जरूरी होने पर अलग से शीट भी ले सकते हैं।
  • परीक्षा के दौरान पेन-पेंसिल और रबर के साथ मास्क ले जा सकते हैं। 
  • इसके साथ परीक्षा संबंधी दस्तावेज, एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड साथ रखना होगा। 
  • एक साधारण पारदर्शी बॉल पेन, अलग से फोटो, खुद की हैंड सैनिटाइजर (50 ml) और पारदर्शी पानी की बोतल रख सकते हैं।

  • परीक्षा केंद्र प्रमुख के निर्देशों के बाद ही सीट से उठ सकते हैं।
  • ड्रॉपबॉक्स के पास एक कर्मचारी उपस्थित होगा उसे दिखाकर एडमिट कार्ड और रफ शीट बॉक्स में डालना है। 
  • यदि कोई उम्मीदवार एडमिट कार्ड या रफ शीट्स अपने साथ लेकर जाता है तो उसे परीक्षा के अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

मध्यप्रदेश में अतिशेष शिक्षकों की लिस्टिंग शुरू, युक्तियुक्तकरण होगा- MP karmchari news

Posted: 07 Jan 2022 03:49 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के लोक शिक्षण संचालनालय ने सरकारी स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों की लिस्टिंग शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश महालेखाकार कार्यालय ग्वालियर की ऑडिट दल ने टीकमगढ़ में अतिथि शिक्षक भर्ती घोटाला का खुलासा किया था। बताया गया था कि एक तरफ सरकारी स्कूलों में अतिशेष शिक्षक मौजूद है जबकि दूसरी तरफ शिक्षकों की कमी बताकर अतिथि शिक्षकों की भर्ती की गई। 

जिला स्तर पर प्रक्रिया शुरू की गई है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि वह एक शिक्षक वाली शाला, शिक्षक विहीन शाला और अतिशेष शिक्षकों की जानकारी अनिवार्य रूप से मांगी गई। निर्देशित किया गया है की जो स्थिति टीकमगढ़ में बनी थी वैसे किसी भी जिले में नहीं बननी चाहिए। 

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर द्वारा बताया गया है कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा दिनांक 4 जनवरी को जारी एक शाला एक परिसर के तहत शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू की जानी है। संयुक्त संचालक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से 1 सप्ताह के भीतर जानकारी भेजने के लिए कहा है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

मध्यप्रदेश में सभी पंचायत प्रधानों के अधिकार सस्पेंड, वित्तीय अधिकार का फैसला पेंडिंग- MP NEWS

Posted: 07 Jan 2022 06:36 AM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश में ग्राम पंचायतों के मामले में सरकार की स्थिति उस बच्चे जैसी हो गई है जो स्लेट पर कुछ लिखता है और फिर मिटा देता है। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद उसे स्थगित कर दिया गया। अब पूर्व सरपंच को वित्तीय अधिकार देने के बाद वह भी सस्पेंड कर दिए गए। बैंक खाते में किसके हस्ताक्षर मान्य होंगे इस पर फैसला पेंडिंग हो गया है। 

मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद और मतदान के पहले चुनाव स्थगित कर दिए गए। इसके साथ ही आचार संहिता समाप्त हो गई। यह सब कुछ 27% ओबीसी आरक्षण के झगड़े में हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने अर्जेंट हियरिंग से इंकार कर दिया। स्थिति स्पष्ट हो गई है कि मामला लंबा चलेगा। मध्यप्रदेश में ग्राम पंचायतों की संख्या 23,912 है। बड़ा प्रश्न यह था कि इतने समय तक ग्राम पंचायतों की व्यवस्था का संचालन कैसे होगा। 

मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के भाग्य विधाताओं ने पूर्व सरपंच को शामिल करते हुए प्रधान प्रशासकीय समिति की घोषणा कर दी एवं उसे वित्तीय अधिकार दे दिए। PRD- Panchayat and Rural Development, Madhya Pradesh का यह फैसला 2 दिन भी नहीं टिक पाया। आनन-फानन में आदेश वापस ले लिया क्या। 23912 ग्राम पंचायतें एक बार फिर लावारिस हो गईं। वित्तीय अधिकार किसके पास रहेंगे, इसका फैसला बाद में होगा।
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP हाईकोर्ट ने सभी न्यायालयों में वर्चुअल सुनवाई के आदेश दिए- CORONA NEWS

Posted: 06 Jan 2022 09:07 PM PST

जबलपुर
। मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय ने प्रदेश में संचालित सभी प्रकार के न्यायालयों (तहसील कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक) में वर्चुअल सुनवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। यह प्रक्रिया दिनांक 10 जनवरी 2022 से शुरू हो जाएगी। हाईकोर्ट ने विकल्प दिया है कि यदि संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है तो फिजिकल सुनवाई भी की जा सकती है। 

कुछ सप्ताह पहले ही मध्यप्रदेश के न्यायालयों में वर्चुअल सुनवाई बंद करके, सामान्य फिजिकल सुनवाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन कोरोनावायरस की तीसरी लहर में बहुत तेजी से संक्रमण फैल रहा है। वकीलों के अलावा जज और न्यायालयों के कर्मचारी भी संक्रमित हो रहे हैं। इस स्थिति के चलते मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ने मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आरवी मलिमठ को पत्र लिखा था। 

चीफ जस्टिस ने बुलाई थी वर्चुअल बैठक

स्टेट बार काउंसिल के पत्र को संज्ञान में लेते हुए चीफ जस्टिस ने वर्चुअल बैठक बुलाई। इसमें मप्र स्टेट बार काउंसिल की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह, अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, प्रवक्ता राधेलाल गुप्ता, कार्यकारिणी समिति उपाध्यक्ष अहादुल्ला उस्मानी सहित जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर के हाईकोर्ट बार और प्रदेश के जिला अधिवक्ता संघों के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

मध्य प्रदेश की सभी कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई का आदेश जारी

सभी लोगों का अभिमत सुनने के बाद चीफ जस्टिस ने जबलपुर मुख्य खंडपीठ सहित इंदौर व ग्वालियर बेंच और सभी निचली अदालतों में 10 जनवरी से वर्चुअल सुनवाई का आदेश जारी किया। वकीलों के पास वर्चुअल सुनवाई की सुविधा नहीं होने पर हाईकोर्ट संसाधन उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा फिजिकल सुनवाई भी होती रहेगी।
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश मौसम- 3 दिन का अलर्ट, भोपाल-इंदौर सहित कई जिलों में बारिश- MP WEATHER FORECAST

Posted: 06 Jan 2022 08:58 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और सबसे बड़े शहर इंदौर सहित कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। भोपाल में रात 2:30 बजे से तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ और सुबह 10:00 बजे तक वर्षा होती रही। बादलों के कारण अंधेरा छाया हुआ है। जैसे आज सुबह हुई ही नहीं। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। 

मध्य प्रदेश के इन इलाकों में बारिश हो रही है 

इंदौर, रायसेन, होंशगबाद, नरसिंहपुर, जबलपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें हुई। शाजापुर और ग्वालियर में 1-1 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। टीकमगढ़, नौगांव, खजुराहो, गुना, सतना और उज्जैन में पानी गिरा। भोपाल में रात 2:30 बजे से लगातार बारिश हो रही है। 

MP WEATHER FORECAST- मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

शुक्रवार 7 जनवरी को इंदौर और भोपाल संभाग और आसपास के इलाकों में वर्षा होगी। धार, बड़वानी, खरगोन, हरदा, खंडवा, शाजापुर, सीधी, दमोह और टीकमगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 

शनिवार 8 जनवरी को खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, देवास, आगर, शाजापुर, ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 

रविवार और सोमवार 9-10 जनवरी को बैतूल, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, बिलासपुर, रीवा और शहडोल संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP CORONA NEWS- मध्यप्रदेश में 10 सेवाओं पर एस्मा लागू

Posted: 06 Jan 2022 08:31 PM PST

भोपाल
। कोरोनावायरस से संक्रमित नागरिकों को इलाज एवं सुरक्षा मुहैया कराने के लिए मध्यप्रदेश शासन ने 10 सेवाओं पर एस्मा लागू कर दिया है। यानी इन सेवाओं से जुड़े हुए कर्मचारी बिना अनुमति के छुट्टी पर नहीं जा सकते और सेवा से इंकार नहीं कर सकते। दिनांक 5 जनवरी 2022 को गजट नोटिफिकेशन कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश की इन सेवाओं पर एस्मा लागू

समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं, सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल इलाज करने से इनकार नहीं कर सकते। 
डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मचारी, बिना अनुमति छुट्टी पर नहीं जा सकते। मरीज का इलाज करने से इनकार नहीं कर सकते। 
स्वास्थ्य संस्थानों के स्वच्छता कार्यकर्ता बिना अनुमति के छुट्टी पर नहीं जा सकते। सेवा से इंकार नहीं कर सकते। 
मेडिकल उपकरणों की बिक्री संधारण एवं परिवहन। इसमें मेडिकल स्टोर भी आते हैं। 
दवाइयों की बिक्री परिवहन एवं विनिर्माण। कोई भी मेडिकल स्टोर बिना अनुमति के बंद नहीं हो सकता। ग्राहक को दवा बेचने से इंकार नहीं कर सकते। 

एंबुलेंस संचालक परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित दरों पर सेवाएं देने से इनकार नहीं कर सकते। 
पानी एवं बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जा सकती। मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती से पहले कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी। 
सुरक्षा संबंधी सेवाएं। पुलिस विभाग के कर्मचारी बिना अनुमति के छुट्टी पर नहीं जा सकते। 
खाद्य एवं पेयजल प्रावधान एवं प्रबंधन। 
बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन। 
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MPPSC इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें, ध्यान से पढ़िए, TIPS FOR MPPSC INTERVIEW

Posted: 06 Jan 2022 01:18 PM PST

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्यसेवा मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू आयोजित किए जाते हैं। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा और इसमें सफलता के बाद साक्षात्कार के समय उम्मीदवार सबसे ज्यादा दबाव में होते हैं। आज अपन इसी प्रेशर को रिलीज कर देंगे।

MPPSC- दो बार परीक्षा के बाद इंटरव्यू लिया जाता है

चूँकि साक्षात्कार विधि (Interview Method) व्यक्तित्व मापन करने की विधियों में से एक विधि है। इस विधि में उन बातों का पता लगाया जाता है जो कि हम व्यक्ति के   लिखित ज्ञान से पता नहीं लगा सकते। साक्षात्कार विधि में साक्षात्कारकर्ता (interviewer) हमारे मानसिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक, भावनात्मक, नैतिक हर प्रकार के व्यवहार के बारे का पता लगाने की कोशिश करता है, जो हम विभिन्न परिस्थितियों में कर सकते हैं।

MPPSC इंटरव्यू के प्रश्न उत्तर कहां मिलेंगे

इंटरव्यू के लिए अपने आप को हर प्रकार से बारीकी से तैयार करने की जरूरत है। सिर्फ किताबी ज्ञान के भरोसे इंटरव्यू में नहीं जाया जा सकता। इसके लिए पर्सनैलिटी के हर पहलू का डेवलप होना जरूरी है। किताबी ज्ञान के साथ-साथ असल जिंदगी के अनुभव भी इसमें काफी काम आते हैं। इसके लिए आपको बाहर से (Physically) और अंदर से (Mentally) दोनों तरह से तैयार होना पड़ेगा। 

MPPSC Interview के लिए TOP-11 TIPS

1. पहला स्टेप है अपने सभी डाक्यूमेंट्स को रेडी करके उनकी फोटोकॉपी तय समय पर आयोग को भेज दें और उन सभी की ओरिजिनल कॉपी अपने पास उसी क्रम में अरेंज करके रखें, जो की आपको इंटरव्यू के दौरान काम आएगी। 
2. अपनी डॉक्यूमेंट की फाइल के फ्रंट पेज पर इंडेक्स जरूर बना लें, जिससे आपको  Last moment पर कुछ भी ढूंढना ना पड़े। 
3. आप इंटरव्यू के लिए क्या पहनने वाले हैं, इसका डिसीजन भी अभी ही कर लें और उसके लिए जो भी तैयारी करनी है वह भी अभी ही कर लें। 

4. अपने आप की कमियों को आपसे बेहतर कोई नहीं समझता इसलिए उन्हें फाइंड आउट करके उन पर काम करना अभी से चालू कर दें।
5. अपने अंदर की घबराहट, झिझक को बार-बार प्रैक्टिस करके बाहर निकालने की कोशिश करें। इसके लिए किसी भी टॉपिक पर ऑडियो रिकॉर्ड करना, वीडियो बनाना एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं और उनका जजमेंट अपने किसी खास दोस्त से कराएं जो आपको सही जानकारी दे, आपकी झूठी तारीफ ना करे परंतु ध्यान रहे की कहीं वो  आपको डिप्रैस भी ना कर दे। 
6. अपने पसंदीदा कम से कम 3 टॉपिक ऐसे तैयार रखें, जिसमें आपसे बेहतर कोई और नहीं हो सकता। क्योंकि कई बार इंटरव्यूअर कह देते हैं कि अपनी पसंद का ही कोई टॉपिक एक्सप्लेन कीजिए। 
 
7. दुनिया की सारी चीजें तो आप याद नहीं कर सकते हैं और ना आपको याद रहने वाली हैं, परंतु जो भी पढ़े उसको इस तरीके से पढ़े कि उसमें से अगर आपसे कोई कुछ पूछ ले तो उसका जवाब आप Confidentaly दे सकें। 
8. आप से किए गए सवालों का जवाब देने में बहुत ज्यादा जल्दबाजी ना करें, अपना निर्धारित समय लें और उसके हिसाब से सोच-समझ कर जवाब दें। बहुत ज्यादा जल्दी जवाब देने से कई बार हड़बड़ाहट में गलत जवाब दे दिया जाता है। 
9. परंतु ध्यान रहे कि इतना ज्यादा समय भी ना लें कि आपका Time up हो जाए। 

10. MPPSC इंटरव्यू के लिए 3 गुना ज्यादा कैंडीडेट्स को बुलाया जाता है इसलिए इस बात का भी पूरा ध्यान रखें कि आपकी पोस्ट पर आप से मुकाबला करने के लिए 2 लोग और भी हैं। 

11. हमेशा याद रखें कि साक्षात्कारकर्ता (interviewer) आपकी एजग्रुप का नहीं है। उसका नजरिया अलग भी हो सकता है। इसलिए जब वो सवाल पूछ रहा हो तो उसकी बॉडीलैंग्वेज से उसे समझने की कोशिश करें। रिजल्ट इस बात पर नहीं बनता कि साक्षात्कारकर्ता (interviewer) क्या पूछ रहा है बल्कि इस बात पर बनता है कि साक्षात्कारकर्ता (interviewer) क्या सोच रहा है। 
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

INDORE CORONA NEWS- हालात बदले तो गाइडलाइन भी बदलेगी: कलेक्टर

Posted: 06 Jan 2022 12:58 PM PST

इंदौर
। इन दिनों इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह शहर की जनता को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाने के लिए दो तरफा संघर्ष कर रहे हैं। एक लापरवाह लोगों को अनुशासित करना और दूसरा पॉलिटिकल वायरस के संक्रमण से खुद को मुक्त करना। श्री सिंह ने एक बार फिर बयान दिया है कि यदि हालात बदले तो इंदौर की गाइडलाइन भी बदल जाएगी। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद गृह मंत्रालय द्वारा कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए गाइडलाइन 2022 जारी कर दी गई है। यह गाइडलाइन पूरे मध्यप्रदेश के लिए है परंतु इंदौर की स्थिति मध्य प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से ज्यादा गंभीर है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि राज्य शासन ने जो गाइडलाइन तय की है वह सही है, लेकिन हालात बदले तो गाइडलाइन भी बदलेगी। 

इंदौर में लॉकडाउन कब लगेगा, पढ़िए कलेक्टर मनीष सिंह का जवाब

इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि लॉकडाउन, अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही घातक कदम है। इसे इमरजेंसी की स्थिति में ही उठाया जाएगा। आम नागरिकों को चाहिए कि वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। तभी इंदौर में लॉकडाउन जैसी परिस्थितियों से बचा जा सकता है। कुल मिलाकर कलेक्टर ने संकेत दे दिए हैं कि यदि जनता ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया और संक्रमण की रफ्तार इसी तरह बढ़ती गई तो हालात इमरजेंसी वाले हो जाएंगे। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

MP TET VARG 3 पार्ट-2: जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित करने वाले कारक

Posted: 06 Jan 2022 12:54 PM PST

Factors affecting the Cognitive Theory of Jean Piaget

जैसा कि हमने अपने पिछले आर्टिकल से जाना कि जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित करने वाले कारकों में से सबसे महत्वपूर्ण कारक है, सबके बीच संतुलन (Equillibrium Among All) परंतु इस प्रक्रिया या प्रोसेस को समझने से पहले हमें कुछ इंपॉर्टेंट टर्म्स को समझना होगा जो की इस प्रोसेस की स्टेप्स हैं जिसमें एडेप्टेशन, एसिमिलेशन, एकोमोडेशन, एक्विलिब्रियम, डिसएक्विलिब्रियम,आदि हैं। 

स्कीमा (Schema) क्या होता है

परंतु इन सब को समझने से पहले एक और इंपॉर्टेंट टर्म है जिसे समझना बहुत जरूरी है। जैसे किसी भी काम को करने के लिए हम कोई योजना बनाते हैं जिसे इंग्लिश में स्कीम (Scheme) कहा जाता है। जब बहुत सारे तरीके की स्कीम्स हमारे दिमाग में, सूचना या information के रूप में इकट्ठा हो जाती हैं, तो इन्हें स्कीमा (Schema) कहा जाता है। 

Schema किसे कहते हैं

स्कीमा (Schema) का अर्थ है वह इंफॉर्मेशन जो हमारे /बच्चे के दिमाग में पहले से ही stored है। जिसे इंग्लिश में Diagram, Outline, Model, Schets आदि है। यह आपस में मिलती जुलती इंफॉर्मेशन के सेट्स होते हैं। जैसे हम किसी बुक्शेल्फ में books को जमाते हैं तो एक से सब्जेक्ट की किताबों को एक साथ रखते हैं, अलग Subject की किताबों को अलग रखते हैं। इसी तरह से हमारे ब्रेन में भी कुछ ऐसी स्ट्रक्चर्स बनी हुई हैं। जिनमें कि सिमिलर इनफॉरमेशन स्टोर्ड होती हैं, जिन्हें Schema कहा जाता है। 

अनुकूलन या एडप्टेशन (Adaptation)

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि अपने आप को किसी चीज के अनुकूल बनाना, जिससे कि हम हम अपने आसपास के वातावरण को आत्मसात (Assimilation) कर सकें और समायोजन (Accomodation) भी बनाया जा सके।  
जैसे - नागफनी का पौधा अपने आप को रेगिस्तान में रहने के अनुकूल बना लेता है, जब हम किसी दूसरे के घर जाते हैं तो उसके घर के वातावरण के हिसाब से अनुकूलित हो जाते हैं आदि इसके उदाहरण हैं। 

आत्मसातीकरण और समायोजन दोनों अनुकूलन का ही भाग भाग है। साधारण भाषा में कहें तो आत्मसात का अर्थ है चीजों को मिला लेना और समायोजन का अर्थ है एडजस्ट कर लेना। 

आइए इसे एक उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं। जिससे कि आपको आगे की दो प्रोसेस संतुलन (Equillibrium) और असंतुलन (Disequillibrium) भी समझ में आ जाएंगी। 

जैसे- एक बच्चे ने खिलौने वाला मोबाइल फोन देखा जिसमें छैया छैया छैया गाना बजता था, और यह इंफॉर्मेशन उसके दिमाग में स्टोर हो गई कि यह कोई छोटा सा खिलौना है जिसमें से की आवाजें आती हैं। यानी उसके ब्रेन में Schema बन गया. इसके बाद उसने अपने पापा या  मम्मी को छोटे कीपैड वाले मोबाइल पर बात करते देखा तो उसको बड़ा आश्चर्य हुआ कि यह क्या हुआ यह तो खिलौना था और खिलौने से कैसे बात कर सकते हैं तो वह कुछ समय के लिए असंतुलन (Disequillirium) की स्थिति में आ गया। 

फिर उसने अपने दिमाग के स्कीमा को चेक किया और उसमें नई इनफार्मेशन ऐड की, कि यह खिलौना तो है ही लेकिन इससे बात भी की जा सकती है। इस प्रकार उसने नई इनफार्मेशन को आत्मसात (Assimilate) किया और संतुलन की स्थिति में आ गया और अब वह समझ गया कि अच्छा! यह खिलौना भी होता है और यह बात करने के काम में भी आता है। यानी उसने अपने आप को समायोजित (Accomodate) कर लिया परंतु अब कुछ समय बाद उसने देखा कि इस मोबाइल में तो वीडियो गेम, म्यूजिक भी चल सकता है। अब वह फिर असंतुलन की स्थिति में आयेगा और अपने Schema में अपडेट करेगा, अब फिर से इस नई information को आत्मसात (Assimilate) करेगा और बैलेंस में आएगा और अपने आप को समायोजित (Accomodate)  करेगा यानी अपने आपको modify या update करेगा। 

फिर कोई नया बदलाव आने पर फिर से यही प्रोसेस होगी इस प्रकार अपने द्वंद से बाहर निकलकर, स्पष्टता की ओर चलता चलेगा और इसी तरह बच्चे अपने ज्ञान का निर्माण करते जाते हैं। 
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages