प्राइमरी का मास्टर ● इन |
- बेसिक शिक्षकों को अवकाश की अवधि में कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं निर्वाचन संबंधी कार्य कराए जाने पर प्रतिकर/उपार्जित अवकाश प्रदान किए जाने का आदेश निर्गत किए जाने हेतु RSM का ज्ञापन
- यूपी कैबिनेट का महत्वपूर्ण फैसला : डिग्री कॉलेजों के एसोसिएट प्रोफेसर भी अब बन सकेंगे प्रोफेसर
- खुशखबरी : परिषदीय स्कूलों में 17 हजार पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, चुनाव की अधिसूचना से पहले होगा एलान
- प्रधानाचार्य भर्ती को विद्यालयों से मांगी ज्येष्ठता सूची
- उ0प्र0 जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यसमिति का निर्वाचन उपरांत समिति गठन की विज्ञप्ति जारी, देखें
| Posted: 06 Jan 2022 06:25 PM PST |
| यूपी कैबिनेट का महत्वपूर्ण फैसला : डिग्री कॉलेजों के एसोसिएट प्रोफेसर भी अब बन सकेंगे प्रोफेसर Posted: 06 Jan 2022 06:00 PM PST यूपी कैबिनेट का महत्वपूर्ण फैसला : डिग्री कॉलेजों के एसोसिएट प्रोफेसर भी अब बन सकेंगे प्रोफेसर प्रदेश में राजकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर को भी अब प्रोफेसर पद पर पदोन्नति मिल सकेगी। कैबिनेट ने राजकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्रोफेसर पद पर पदोन्नति का प्रस्ताव बृहस्पतिवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूर किया है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि अब तक एसोसिएट प्रोफेसर को प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की व्यवस्था नहीं थी। इससे महाविद्यालयों के एसोसिएट प्रोफेसर अनुभव और योग्यता के बाद भी विश्वविद्यालयों में कुलपति या अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में नियुक्त नहीं हो पाते थे। अब महाविद्यालयों के एसोसिएट प्रोफेसर को भी प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति मिल सकेगी। इससे उन्हें भी कुलपति बनने का अवसर मिल सकेगा। |
| खुशखबरी : परिषदीय स्कूलों में 17 हजार पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, चुनाव की अधिसूचना से पहले होगा एलान Posted: 06 Jan 2022 05:03 PM PST खुशखबरी : परिषदीय स्कूलों में 17 हजार पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, चुनाव की अधिसूचना से पहले होगा एलान विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले बेसिक शिक्षा विभाग प्राथमिक स्कूलों की 17 हजार पदों की भर्ती का एलान करेगा। शासन इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी करने की तैयारियों में जुटा है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज को ही परीक्षा संस्था बनाया जा सकता है जो विज्ञापन घोषित करेगा। बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने बीते 24 दिसंबर को विज्ञप्ति जारी की थी, उसमें कहा गया था कि 69000 शिक्षक भर्ती की चयन सूची में विसंगति को दूर किया जाएगा, बेसिक शिक्षा परिषद बुधवार को ही 6800 अभ्यर्थियों की सूची अनंतिम रूप से जारी कर चुका है। इसी विज्ञप्ति में 17 हजार पदों की नई भर्ती घोषित करने का भी उल्लेख रहा है। मंत्री ने कहा था कि 1.37 लाख शिक्षामित्रों का समायोजन रद होने से रिक्त सीटों में सिर्फ 17 हजार ही बची हैं। इन पदों के लिए नया विज्ञापन आएगा जिसमें सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। शासन इस भर्ती को जारी करने की तैयारियों में जुटा है। शुक्रवार या शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी होने की उम्मीद है। शासनादेश जारी होने के बाद परीक्षा संस्था विज्ञापन निर्गत करके आनलाइन आवेदन लेगी। सरकार की मंशा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न विभागों में भर्तियों की प्रक्रिया चलती रहे। उधर, अभ्यर्थी इतने पदों से संतुष्ट नहीं हैं वे चार साल में रिक्त हुए सहायक अध्यापकों के सभी पदों पर भर्ती चाहते हैं। |
| प्रधानाचार्य भर्ती को विद्यालयों से मांगी ज्येष्ठता सूची Posted: 06 Jan 2022 04:48 PM PST प्रधानाचार्य भर्ती को विद्यालयों से मांगी ज्येष्ठता सूची प्रयागराज : सूबे के सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य भर्ती 2013 की चयन प्रक्रिया की कवायद तेज हो गई है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव नवल किशोर ने सूबे के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखकर विद्यालयों के शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची मांगी है। यह सूची दस जनवरी तक ऑनलाइन मोड में उपलब्ध करानी है। इसमें सभी विद्यालयों के दो-दो वरिष्ठ शिक्षकों की सूची देनी होगी। विदित हो कि प्रधानाचार्यों के 599 पदों के लिए चयन बोर्ड ने दिसंबर 2013 में विज्ञापन जारी किया था। लेकिन साक्षात्कार अब तक शुरू नहीं हो सके थे। चयन बोर्ड ने ऑफलाइन प्राप्त आवेदन-पत्रों को शनिवार को ऑनलाइन जारी करते हुए उसमें अंकित सूचनाओं का सत्यापन संबंधित अभ्यर्थियों से कराने का निर्णय लिया है। सत्यापन के लिए चयन बोर्ड की वेबसाइट पर विस्तृत अनुदेश तथा पोर्टल का लिंक अपलोड किया गया है। सचिव ने कहा है कि दस जनवरी तक शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची उपल्ब्ध करानी है। |
| Posted: 06 Jan 2022 09:30 AM PST |
| You are subscribed to email updates from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |