Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 8, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


JAH GWALIOR के डॉक्टर पर पत्रकारों ने गोली चलाई- Hindi News

Posted: 08 Jan 2022 07:45 AM PST

ग्वालियर
। जयारोग्य चिकित्सालय ग्वालियर के डॉक्टर अरुण यादव पर 3 पत्रकारों ने गोली चला दी। डॉक्टर का कहना है कि उन पर दो फायर किए गए। पुलिस ने तीनों पत्रकारों को हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक डॉक्टर और पत्रकारों के बीच विवाद की जानकारी नहीं दी गई थी। 

डॉ अरुण यादव ने पुलिस को बताया कि वह जीवाजी यूनिवर्सिटी पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित यशोदा रेजीडेंसी में रहते हैं। बीती रात जयारोग्य चिकित्सालय से अपनी ड्यूटी पूरी करके सन वैली मार्ग से अपने घर जा रहे थे तभी सन वैली के पास स्थित एक टावर के नीचे तीनों युवक दिखाई दिए। तीनों में एक युवक प्रदीप यादव ने डॉक्टर अरुण को देखते ही पिस्तौल निकाली और फायर कर दिया। डॉ अरुण यादव बचकर दौड़े। प्रदीप यादव ने दूसरा फायर किया। डॉक्टर अरुण यादव को एक भी गोली नहीं लगी। 

घटना के तत्काल बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और विश्वविद्यालय पुलिस थाने को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी करके प्रदीप यादव, शिवम वर्मा और आशुतोष को हिरासत में ले लिया। एडिशनल एसपी श्री राजेश दंडोतिया ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवक खुद को पत्रकार बता रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने यह नहीं बताया कि तीनों पत्रकार किस संस्थान के लिए काम करते हैं और डॉक्टर अरुण यादव से उनकी क्या दुश्मनी है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें

इंदौर पंचवेली फिर शुरू हो रही है, जनरल टिकट पर सफर कर सकते हैं - INDORE NEWS

Posted: 08 Jan 2022 07:35 AM PST

इंदौर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर से छिंदवाड़ा के लिए चलने वाली पंचवेली एक्सप्रेस फिर से पटरी पर आने वाली है। इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई। इसके साथ ही रतलाम कोटा मेमू एक्सप्रेस भी शुरू हो रही है। 

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा बताया गया है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम कोटा रतलाम मेमू एक्सप्रेस, इंदौर भंडारकुंड पंचवेली एक्सप्रेस एवम छिंदवाड़ा इंदौर पंचवेली एक्सप्रेस को पुनः आरंभ किया जा रहा है। इन ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के सभी कोच अनारक्षित रूप में चलेगी।

डीआरएम रतलाम ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि पंचवेली एक्सप्रेस दिनांक 16 जनवरी 2022 को छिंदवाड़ा प्रतिदिन रात 10:30 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 12:45 बजे इंदौर पहुंचेगी। रतलाम कोटा एक्सप्रेस दिनांक 15 जनवरी को इंदौर से रवाना होगी और इंदौर भंडारकुंड एक्सप्रेस दिनांक 15 जनवरी को दोपहर 1:05 बजे रवाना होगी। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

MPPSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती के खिलाफ पिटीशन खारिज- GWALIOR HC NEWS

Posted: 08 Jan 2022 07:29 AM PST

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर बेंच ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती के खिलाफ दाखिल की गई रिट पिटिशन को खारिज कर दिया है। रिट पिटिशन एकल पीठ के डिसीजन के खिलाफ युगल पीठ में दाखिल की गई थी। युगल पीठ ने कहा कि एकल पीठ द्वारा दिया गया फैसला सही है। 

मध्य प्रदेश में 576 पद भरे जाने थे। इन पदों के लिए 27 सितंबर को MPPSC- M.P. Public Service Commission साक्षात्कार करने जा रहा था। इससे पहले हाईकोर्ट में एक याचिका के कारण स्थगन आदेश जारी हो गया था। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच की एकल पीठ ने स्थगन आदेश को खारिज कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ डा राघवेंद्र सिंह ने युगल पीठ में रिट पिटिशन दायर की थी। 

पत्रकार श्री बलवीर सिंह की रिपोर्ट के अनुसार अपील में एकल पीठ द्वारा 13 दिसंबर 2021 को दिए आदेश को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ता ने कहा कि इस याचिका में प्रतिवादी से जवाब आना जरूरी था, लेकिन जवाब नहीं लिया गया। स्टे को खारिज कर दिया। प्रतिवादियों से जवाब लिया जाए। चिकित्सा अधिकारी का पद राजपत्रित है। द्वितीय श्रेणी का अधिकारी है। इस तरह के पद को साक्षात्कार के माध्यम से नहीं भरा जा सकता है। साक्षात्कार में पक्षपात की संभावना अधिक है। पदों को भरने के लिए लिखित टेस्ट लिया जाना चाहिए, उस मेरिट के आधार पर आवेदकाें का चयन कर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना चाहिए। पीएससी ने साक्षात्कार के माध्यम से पद भर रही है। यह संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन भी है।

MPPSC- मेडिकल ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया क्या थी

- 14 जून 2021 को चिकित्सा अधिकारी के पद भरने के लिए विज्ञापन जारी किया था। 576 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए थे। जो आवेदन आएंगे, उनकी छटनी एमबीबीएस के अंक के आधार पर की जाएगी।
- एमबीबीएस में नंबर कम होने पर 807 आवेदकाें को साक्षात्कार के लिए अयोग्य बताते हुए बाहर कर दिया। जिन्हें बाहर किया गया, उनमें से कुछ आवेदकाें ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें

MPPSC ने भोपाल के 2 अधिकारियों की बर्खास्तगी मंजूर की, आंगनवाड़ी मानदेय घोटाला

Posted: 08 Jan 2022 06:51 AM PST

भोपाल।
MP Public Service Commission (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) ने महिला बाल विकास विभाग के दो अधिकारी राहुल संघीर और कीर्ति अग्रवाल की बर्खास्तगी को मंजूरी दे दी है। दोनों अधिकारियों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय घोटाले का आरोप है। 

मध्य प्रदेश आंगनवाडी मानदेय घोटाला जांच में प्रमाणित हुआ था

जांच रिपोर्ट के अनुसार भोपाल सहित मध्य प्रदेश के 14 जिलों में वर्ष 2014 से 2017 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी और लिपिकों ने मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया था। सबसे पहले भोपाल की 8 बाल विकास परियोजनाओं में गड़बड़ी सामने आई। जांच में 6 करोड़ के घोटाले की पुष्टि के बाद एक के बाद एक अन्य जिलों में जांच कराई गई और घोटाला 26 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

महिला बाल विकास विभाग- 3 क्लर्क बर्खास्त हो चुके हैं

मामले में भोपाल के आठों बाल विकास परियोजना अधिकारी और पांच लिपिकों को निलंबित किया गया था। इनमें से तीन लिपिकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। जबकि अर्चना भटनागर, लिपिक दिलीप जेठानी एवं बीना भदौरिया की जांच अभी चल रही है और हाई कोर्ट जबलपुर से स्थगन होने के कारण परियोजना अधिकारी मीना मिंज, बबीता मेहरा और नईम खान की जांच भी अधूरी है।

विभागीय जांच और पुलिस FIR के आधार पर स्थगन आदेश मिला

निलंबित अधिकारियों ने एक मामले के लिए एक साथ दो जांच कराने पर आपत्ति उठाते हुए हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी। जिस पर स्थगन मिला है। इन अधिकारियों का तर्क है कि एक ही मामले में दो कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। जबकि विभाग का मानना है कि विभाग में रहते हुए आर्थिक गड़बड़ी करने के कारण विभागीय जांच होनी चाहिए और मामला अमानत में खयानत का भी बनता है। इसलिए पुलिस कार्रवाई भी होनी चाहिए।

ऐसे किया गया घोटाला 

वर्ष 2014 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय बाल विकास परियोजनाओं से आहरित करने पर रोक लगा दी गई है। मानदेय वितरण की जिम्मेदारी जिला परियोजना अधिकारी को सौंपी गई थी। फिर भी ये अधिकारी ग्लोबल बजट से राशि निकालते रहे और दस्तावेजों में कार्यकर्ता-सहायिकाओं को मानदेय का भुगतान बताते रहे।

जबकि मानदेय का भुगतान जिला कार्यालय अलग से कर रहा था। आरोपित यह राशि चपरासी, कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर आपरेटर, दोस्तों और रिश्तेदारों के बैंक खातों में जमा कराते थे और बाद में बांट लेते थे। उच्च स्तर पर जांच के बाद पकड़े गए इस मामले में संबंधि‍तों के खिलाफ विभाग ने विभिन्न थानों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश के 25 जिलों में ओलावृष्टि एवं बारिश की चेतावनी - MP WEATHER FORECAST

Posted: 08 Jan 2022 07:37 AM PST

भोपाल
। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के 25 जिलों में ओलावृष्टि एवं फसल और आम जनजीवन के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा आधे से ज्यादा मध्यप्रदेश में वज्रपात एवं घना कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश के 25 जिलों में ओलावृष्टि एवं वर्षा का ऑरेंज अलर्ट 

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, राजगढ़, रायसेन एवं छिंदवाड़ा जिला में ओलावृष्टि एवं फसल के लिए नुकसानदायक वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- इन इलाकों में वज्रपात एवं घने कोहरे का येलो अलर्ट 

शासकीय भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जबलपुर संभाग, इंदौर संभाग, शहडोल संभाग, रीवा संभाग एवं होशंगाबाद संभाग के सभी जिलों में तथा भोपाल, विदिशा, सीहोर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, उज्जैन, भोपाल, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना एवं रीवा जिला में कुछ इलाकों में वज्रपात एवं घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। यानी कोहरा इतना घना होगा कि फसल को नुकसान पहुंचाएगा और यातायात प्रभावित होगा।

MP NEWS- आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची की मौत

Posted: 08 Jan 2022 07:40 AM PST

भोपाल।
मध्यप्रदेश में आवारा कुत्तों की समस्या बढ़ती ही जा रही है। झुंड बनाकर बच्चों और वृद्धों पर हमला करते हैं। रतलाम में 8 साल की मासूम बच्ची कि 15 दिन तक चले इलाज के बाद मृत्यु हो गई। कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला करके उसे घायल कर दिया था। 

जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय माया पुत्री हरजी पारगी की निवासी ग्राम रामपुरिया को 15 दिन पहले घर के बाहर खेलते समय कुत्तों ने हमला किया था। उसके ताऊजी पूनमचंद ने बताया कि माया घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया था। उसका इलाज कराकर इंजेक्शन भी लगाए गए थे। 

शुक्रवार सुबह सात से आठ बजे के बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे झटके व झाग आने लगे। इस पर स्वजन ने उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां रात में उसने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

सरकार कुछ करती नहीं, पब्लिक करे तो FIR हो जाती है 

सबसे बड़ी समस्या यह है कि आवारा कुत्तों को आबादी वाले इलाकों से दूर करने के लिए सरकार कुछ नहीं करती। कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी का बजट कहां चला जाता है कोई हिसाब नहीं है। ऑडिट वाले भी कुत्तों की नसबंदी कैसे चेक कर सकते हैं। 

दूसरी बड़ी समस्या यह है कि पब्लिक यदि आवारा कुत्तों को अपने मोहल्ले कॉलोनी से भगाने के लिए लाठी उठाती है तो एनिमल लवर्स एक्टिव हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो जाता है और पुलिस वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर लेती है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MPPSC उम्मीदवार ने स्कूटी पर बैठकर खुद को जला लिया, मौत- BHOPAL NEWS

Posted: 08 Jan 2022 05:57 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोक सेवा आयोग और प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक उम्मीदवार ने BHEL के खंडहरों में स्कूटी पर बैठकर खुद को जला लिया। घटना 4 जनवरी की है। तब से अब तक उसे बचाने की हर संभव कोशिश की गई। ऐम्स, फिर बंसल हॉस्पिटल और अंत में हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने कोशिश की परंतु 22 वर्षीय सत्यांश सिंह ने दम तोड़ दिया। 

साकेत नगर में रहने वाला 22 साल का सत्यांश सिंह पुत्र अश्विनी सिंह पीजी करने के बाद एमपीपीएससी और प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसके पिता भेल में कॉन्ट्रैक्टर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 4 जनवरी को उनका बेटा सत्यांश स्कूटी से बरखेड़ा पठानी में भेल के खंडहर के पास पहुंचा। उसने वहां स्कूटी पर बैठकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से एम्स अस्पताल भेजा था।

उसके शरीर के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था। परिजनों ने उसे बंसल अस्पताल ले गए। वहां भी फायदा नहीं होने पर हमीदिया अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम मौत हो गई। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। सत्यांश के मोबाइल फोन से ही परिजनों को इसकी सूचना मिली थी। 

दो डॉक्टरों के यहां इलाज चल रहा था

अश्विनी ने पुलिस को बताया कि सत्यांश मानसिक तनाव में था। उसका इलाज भी चल रहा था। उसे जवाहर चौक पर दो डॉक्टर को दिखवा रहे थे। वह मानसिक तनाव का कारण भी नहीं बताता था। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

Government bank jobs- ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों की भर्ती

Posted: 08 Jan 2022 07:46 AM PST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज़ है बैंक ऑफ बड़ौदा  (Bank of Baroda) में 105 पदों पर भर्ती की जानी है इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2022 है यह रिक्रूटमेंट बैंक ऑफ बड़ौदा के वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज और ग्रामीण कृषि बैंकिंग विभाग के लिए है 

इन 105 पदों में से 47 पद एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर के तथा 58 पद वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस डिपार्टमेंट के हैं
58 पदों का विवरण-
1. हेड वेल्थ स्ट्रेटजिस्ट -01 पद
2. वेल्थ स्ट्रेटजिस्ट-20 पद
3. निवेश अनुसंधान प्रबंधक -02 पद
4.पोर्टफोलियो रिसर्च एनालिस्ट -02 पद 
5.एनआरआई वेल्थ प्रोड्यूसर्स मैनेजर - 01पद
6.उत्पाद प्रबंधक -01 पद
7.ट्रेड रेगुलेशन सीनियर मैनेजर -01 पद 
8.उत्पाद प्रमुख निजी बैंकिंग -एक  पद 
9.ग्रुप  सैलेस् हेतु-  एक पद 
10.प्राइवेट बैंकर -रेडियंस प्राइसेस- 02

अलग-अलग पदों के लिए  अलग-अलग योग्यता निर्धारित की  है  नौकरी  के लिए आवश्यक योग्यता एवं पदों का विवरण जानने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट bankofbaroda.in पर विजिट करें 
अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगाउच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- कैबिनेट मंत्री के नजदीकी नेता, थाईलैंड की लड़कियों के साथ पकड़े गए

Posted: 08 Jan 2022 05:15 AM PST

इंदौर
। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में विजय नगर स्थित स्पा सेंटर से पुलिस ने थाईलैंड की 10 लड़कियों के साथ जिन 8 लड़कों को पकड़ा है, उनमें से तीन भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कैबिनेट मंत्री विजय शाह के नजदीकी बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि खंडवा के तीनों नेता थाईलैंड की लड़कियों से मसाज करवाने आए थे। 

इंदौर पुलिस के अनुसार- विजय नगर वाले स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई के बाद अनैतिक देह व्यापार के मामले में जिन लड़के लड़कियों को पकड़ा है उनमें से तीन (वरुण यादव, विवेक नामदेव और अशोक सिंगला) भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता है। वरुण यादव युवा मोर्चा खालवा मंडल में उपाध्यक्ष और विवेक नामदेव महामंत्री के पद पर हैं। अशोक सिंगला भाजपा का कार्यकर्ता है और ढाबा संचालक है।

मंत्री शाह के करीबी, उन्हीं की विधानसभा के पदाधिकारी

BJP के तीनों पदाधिकारी प्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह के करीबी है। मंत्री शाह इसी क्षेत्र से विधायक है। मामला सामने आया तो कई लोगों ने मंत्री और उनके बेटे दिव्यादित्य के साथ आरोपियों के फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए है।

तीनों पदाधिकारी व्यवसायी और शादीशुदा

खालवा निवासी यह तीनों आरोपी व्यवसायी भी हैं। तीनों की शादी भी हो चुकी है। वरुण यादव और विवेक तिवारी दोनों किराना के थोक एवं चिल्लर व्यवसायी हैं। अशोक सिंगला ढाबा संचालक है। पुलिस का कहना है कि ये लोग अक्सर घर पर पार्टी की मीटिंग या किसी रैली में जाने का कहकर इंदौर जाते थे। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

उच्च शिक्षा मंत्री अभी भी ऑफलाइन एग्जाम पर अड़े - MP NEWS

Posted: 08 Jan 2022 06:08 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने शायद ऑफलाइन एग्जाम को अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भीड़ पर प्रतिबंध लगा दिया है, इसके बावजूद हायर एजुकेशन मिनिस्टर का कहना है कि फिलहाल तो ऑफलाइन परीक्षा का प्लान है, हालात बिगड़े तब देखेंगे।

दैनिक भास्कर उज्जैन के पत्रकार ने मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए उनसे सवाल किए थे। डॉ यादव ने कहा कि फिलहाल ऑफलाइन परीक्षा की तैयारी है। संक्रमण बढ़ा तो ऑनलाइन एग्जाम पर विचार करेंगे। ऑनलाइन परीक्षा लेने की तैयारी भी पूरी है। बगैर देर किए दोनों तरह से एग्जाम लेने की स्थिति में हैं। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एग्जाम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा हुई है।

विक्रम विवि में ऑफलाइन पढ़ाई, परीक्षा की भी तैयारी

विक्रम विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में ऑफलाइन पढ़ाई चल रही है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग ने ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश जारी किए थे। उसके बाद से इसी मोड पर पढ़ाई करवाई जा रही है। इस बार ऑफलाइन परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों में भर्ती इंटरव्यू स्थगित- MP NEWS

Posted: 08 Jan 2022 04:59 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (वाहन- चालक/ भृत्य/ चौकीदार/ जलवाहक/ माली/ स्वीपर) की सीधी भर्ती हेतु होने वाले साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। कोरोनावायरस का संक्रमण कम होने के बाद नई तारीख घोषित की जाएगी। 

High Court of Madhya Pradesh की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार मुरैना, नीमच, सीहोर, मंडला, भोपाल एवं जबलपुर जिलों में होने वाले साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। इंटरव्यू की डेट शीट के अनुसार अलीराजपुर, बालाघाट, भिंड, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, मंडला, मंडलेश्वर, नीमच, राजगढ़, सीधी एवं सिंगरौली जिलों में भी आने वाले दिनों में साक्षात्कार आयोजित किए गए हैं। 

उपरोक्त के स्थगन आदेश जारी नहीं हुए हैं परंतु उम्मीदवारों से अपील की जाती है कि वह इंटरव्यू के लिए जाने से पहले नवीन नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और कंफर्म करने के बाद ही घर से निकले। सभी जिला न्यायालयों द्वारा स्थगन आदेश जारी किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार से CORONA का खतरा तो नहीं है ना: कांग्रेस ने सरकार से पूछा - MP NEWS

Posted: 08 Jan 2022 04:31 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिवराज सिंह चौहान सरकार से पूछा है कि दिनांक 12 जनवरी 2022 को सभी सरकारी स्कूलों में आयोजित किए जा रहे हैं सामूहिक सूर्य नमस्कार से विद्यार्थियों को कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा तो नहीं है ना। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि हमें सूर्य नमस्कार से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन महामारी के समय लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा सबसे अहम मुद्दा है। 

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने बयान जारी किया है। कहां है कि एक तरफ तो शिवराज सरकार प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण व एक्टिव केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 23 दिसंबर 2021 को प्रदेश भर में निर्देश जारी करती है, तमाम प्रतिबंधो की घोषणा करती है, गाइडलाइन के पालन की बात करती है, शारीरिक दूरी के पालन की बात करती है, मास्क के उपयोग की बात करती है, जनसमूह के एकत्रीकरण पर रोक लगाती है, वहीं दूसरी तरफ खुद ही अपने बेतुके निर्णयों से कोरोना गाइडलाइन का मज़ाक़ उड़ाती है और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करती है। 

कमलनाथ ने कहा कि जिस प्रकार से यह महामारी निरंतर विकराल रूप लेती जा रही है, बच्चों के लिये यह घातक बतायी जा रही है, इस वर्ष वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों व स्कूलों में सामूहिक रूप से होने वाले इस आयोजन को तत्काल स्थगित किया जाना चाहिए और लोगों व बच्चों से अपील की जाना चाहिए कि वे सूर्य नमस्कार तो करें लेकिन अपने घरों में सुरक्षित रह कर ही करें। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश के एक और कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव- MP CORONA NEWS

Posted: 08 Jan 2022 06:28 AM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की एक और कैबिनेट मंत्री की कोरोनावायरस संक्रमण संबंधी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले परिवहन मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह राजपूत संक्रमित हो चुके हैं। 

पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव

मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि कोरोनावायरस का टेस्ट कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने अपील की है कि पिछले 1 सप्ताह में उनके संपर्क में आए सभी लोग खुद को हाई से लेट कर लें एवं कोरोनावायरस की जांच कराएं। 

मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पैर दर्द का इलाज कराने मुंबई गए थे। 

उल्लेखनीय है कि पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पैर दर्द का इलाज कराने के लिए मुंबई गए थे। जहां उनका ऑपरेशन होना था परंतु डॉक्टरों ने ऑपेरशन न करके दवा देकर एक माह आराम की सलाह दी है।

 

 

सरकारी नौकरी के लिए कलेक्टर के बंगले का घेराव, अचानक भीड़ आ गई, इंटरव्यू कराने की मांग- MP NEWS

Posted: 07 Jan 2022 10:20 PM PST

उज्जैन
। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहद सरकारी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आए सैकड़ों उम्मीदवारों ने अचानक ट्रैक्टर के बंगले का घेराव कर दिया। सभी उम्मीदवार जिला न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती हेतु आयोजित इंटरव्यू देने आए थे। 

मध्य प्रदेश के कई जिलों में इन दोनों हाईकोर्ट के आदेश पर जिला न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (वाहन- चालक/ भृत्य/ चौकीदार/ जलवाहक/ माली/ स्वीपर) की भर्ती हेतु साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है। शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास मांगी गई सरकारी नौकरी के लिए MBA और BED पास उम्मीदवार भी लंबी लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उज्जैन में दिनांक 7 जनवरी को इंटरव्यू कॉल किए गए थे। कई उम्मीदवार आसपास के इलाकों से भी आ रहे थे। 

उज्जैन कलेक्टर ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण उज्जैन में सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित साक्षात्कार को अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दिया था। उम्मीदवार इसी बात से नाराज है। पुलिस की मौजूदगी में उम्मीदवारों ने जबरदस्त नारेबाजी की। उनका कहना है कि जब सभी प्रकार के राजनीतिक में सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तो फिर केवल उनका इंटरव्यू क्यों रोका गया। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान युवती की मौत, होने वाली सास भी भेड़ाघाट में बह गई- JABALPUR NEWS

Posted: 08 Jan 2022 03:48 AM PST

जबलपुर
। प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए मुंबई से जबलपुर आई 22 वर्षीय युवती रिद्धी पिछडिया भेड़ाघाट में अपनी होने वाली सास के साथ सेल्फी लेते समय बह गई। समाचार लिखे जाने तक उस की डेड बॉडी नहीं मिली थी, जबकि उसके साथ हादसे में शिकार भी उसकी होने वाली सास का शव बाहर निकाल लिया गया है। 

सीएसपी बरगी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि घटना शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे की है। सूचना मिली थी कि भेड़ाघाट क्षेत्र में गोपाल होटल के नीचे दो महिलाएं सेल्फी लेते समय नर्मदा नदी में बह गईं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर अरविंद सोनी उम्र 53 वर्ष एवं उनका बेटा राज सोनी उम्र 23 वर्ष मौजूद थे। अरविंद सोनी ने बताया कि वह घाटकोपर मुंबई के रहने वाले हैं। उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती हंसा सोनी और 22 वर्षीय रिद्धी पिछडिया आए थे। रिद्धि के साथ राज की शादी तय हुई है। सभी लोग घूमने के लिए आए थे।

शाम को उनकी पत्नी हंसा और बहू रिद्धि भेड़ाघाट क्षेत्र में बहती हुई नर्मदा नदी के किनारे सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और दोनों तेज बाहों में बह गईं। स्थानीय गोताखोरों ने मदद करने की कोशिश की। उन्हें हंसा सोनी का शव मिल गया परंतु रिद्धि का अभी तक पता नहीं चला है। कुछ समय बाद होमगार्ड ने भी तलाश की थी परंतु सफलता नहीं मिली। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages