सुल्तानपुर टाइम्स |
- विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,धोखे से निकाल लिए साढ़े 3 लाख रुपए
- 7 चरणों में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव
- वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों को घर से वोट करने की सुविधा मिलेगी
- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव: तारीखों का एलान आज,निर्वाचन आयोग के प्रमुख 3.30 बजे प्रेसवार्ता
- एनसीआर और वेस्ट यूपी में रातभर गरज के साथ बारिश ने बढ़ाई सर्दी
- यूपी में 150 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स संभालेगी विधानसभा चुनाव की कमान
- यूपी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान की सुगबुगाहट तेज
| विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,धोखे से निकाल लिए साढ़े 3 लाख रुपए Posted: 08 Jan 2022 03:28 AM PST लखनऊ बस्ती जिले में गौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर देकर एक व्यक्ति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसे शादी करने का भरोसा दिलाता रहा। इस बीच उसने महिला के खाते से धोखे से 3 लाख 50 हजार रूपए भी निकाल लिए। जब महिला ने शादी की बात की तो उसने और उसकी मां ने मिलकर उसे गाली दी। मामले में पीड़िता की तहरीर पर गौर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध बलात्कार, मारपीट, धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।जिले के पीड़िता का आरोप है कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। पति की मृत्यु उपरांत गौर थाना क्षेत्र के डिंगरभरिया गांव निवासी अमित शर्मा ने उससे शादी की बात की। उसने शादी पर अपनी रजामंदी दी, इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उससे सम्बन्ध बनाए, उसके खाते से धोखे से साढ़े तीन लाख रूपए भी निकलवा लिए। शादी की बात करने पर वह मुकर गया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी की मां और आरोपी ने उसे गाली और धमकी दी।शादी के झांसे में आकर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का शिकार विधवा महिला ने आरोपी के खिलाफ गौर थाने पर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में दर्ज मुकदमें के आधार पर आरोपियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। |
| 7 चरणों में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव Posted: 08 Jan 2022 03:09 AM PST नई दिल्ली चुनाव आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 7 चरणों में चुनाव होगा। शुरुआत 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश से होगी। सभी राज्यों के चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना के बीच 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में सख्त प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। 15 जनवरी तक किसी भी तरह के रोड शो, रैली, पद यात्रा, साइकिल और स्कूटर रैली की इजाजत नहीं होगी। वर्चुअल रैली के जरिए ही चुनाव प्रचार की इजाजत होगी। जीत के बाद किसी तरह के विजय जुलूस भी नहीं निकाला जाएगा।मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि देश में 5 राज्यों की 690 विधानसभाओं में चुनाव कराए जाएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। कोरोना के बीच चुनाव कराने के लिए नए प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे। सभी चुनाव कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी। जिन्हें जरूरत होगी, उन्हें प्रिकॉशन डोज भी लगाई जाएगी।1.सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।2. दलों को अपने उम्मीदवारों की आपराधिक रिकॉर्ड की घोषणा करनी होगी।3. उम्मीदवार को भी आपराधिक इतिहास बताना होगा।4. यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में 40 लाख रुपए हर कैंडिडेट खर्च कर पाएगा।5. मणिपुर और गोवा में यह खर्च सीमा 28 लाख रुपए होगी।पहला चरण: 10 फरवरी उत्तर प्रदेश दूसरा चरण: 14 फरवरी उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा तीसरा चरण: 20 फरवरी उत्तर प्रदेश चौथा चरण: 23 फरवरी उत्तर प्रदेश पांचवा चरण: 27 फरवरी उत्तर प्रदेश, मणिपुर छठवां चरण: 3 मार्च उत्तर प्रदेश, मणिपुर सातवां चरण: 7 मार्च उत्तर प्रदेश नतीजे: 10 मार्च |
| वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों को घर से वोट करने की सुविधा मिलेगी Posted: 08 Jan 2022 02:46 AM PST
नई दिल्ली चुनाव आयोग के एक एलान ने सभी का ध्यान खींचा था। जिसमें कहा गया था कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों को घर से वोट करने की सुविधा मिलेगी। पांच राज्यों के चुनावों की तारीख को लेकर आज चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। आयोग ने इससे पहले बताया था कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव कराने के लिए लगभग सभी राजनीतिक दल तैयार हैं।ऐसे में इन सभी राज्यों में चुनाव समय पर होंगे। यहां हम आपको डोरस्टेप वोटिंग के बारे में बता रहे हैं कि आखिर कैसे कोई व्यक्ति घर बैठे ही वोट दे सकता है।अब 80 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को, दिव्यांग वोटरों को और कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों को घर से वोट देने की वैकल्पिक सुविधा देगा। चुनाव आयोग ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि आप पोलिंग स्टेशन में आकर वोट देकर जाएं। इसके बावजूद अगर कुछ लोग नहीं आना चाहते हैं, तो चुनाव आयोग खुद उनके दरवाजे पर जाएगा।डोरस्टेप वोटिंग का फॉर्मूला पोस्टल बैलट की सुविधा का अपग्रेड है। गौरतलब है कि भारत में पोस्टल बैलट की सुविधा पहले भी रही है, लेकिन चुनाव आयोग ने अब तक इस सुविधा को सीमित स्तर पर ही मुहैया कराया है। पोस्टल बैलट का इस्तेमाल पहले सिर्फ सैन्यबल- थलसेना, जलसेना और वायुसेना के सदस्य, भारत के बाहर से काम कर रहे सरकारी अफसर, उनकी पत्नियां और जिस राज्य में चुनाव हो रहे हैं, वहां ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मी ही उठा सकते थे। इसके लिए वे चुनाव आयोग की तरफ से दिए गए फॉर्म को भरकर पोस्ट से वोट कर सकते हैं। दूसरे शब्दों में वो अपना वोट चुनाव आयोग को पोस्ट के जरिए भेज सकते हैं।डोरस्टेप वोटिंग के तहत अब 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों, दिव्यांगों और कोरोना प्रभावित जो भी लोग वोट करना चाहेंगे, उन्हें चुनाव आयोग की तरफ से फॉर्म मुहैया कराया जाएगा। इसी के नए प्रावधानों के तहत यह फॉर्म उन्हें बूथ स्तर के अफसर की तरफ से घर जाकर दिया जाएगा और इसके लिए तारीखों का एलान पहले से ही हो जाएगा। वोट करने वालों के नाम नोट किए जाएंगे और इन्हें राजनीतिक दलों को मुहैया कराया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रह सके। राजनीतिक दल इन नामों के आधार पर फर्जी वोटिंग न होना भी सुनिश्चित कर सकते हैं। हालांकि, पूरी प्रक्रिया में मतदान को गुप्त और निष्पक्ष रखने की कोशिश होगी।वोटर की तरफ से इन फॉर्म्स को भरने के बाद आयोग पोलिंग दलों का गठन करेगा। इन पोलिंग दलों की संख्या डोरस्टेप वोटिंग की मांग करने वालों के आधार पर तय की जाएगी। यही पोलिंग दल बाद में चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के लिए घर-घर जाएंगे और सीलबंद लिफाफे में रखे गए फॉर्म्स को जुटाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। घर से वोटिंग की सुविधा का फायदा उठाने वालों को बूथ वोटिंग का अवसर नहीं दिया जाएगा। डोरस्टेप वोटिंग के जरिए जुटाए गए मतों को बूथ पर होने वाली वोटिंग से जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। |
| पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव: तारीखों का एलान आज,निर्वाचन आयोग के प्रमुख 3.30 बजे प्रेसवार्ता Posted: 07 Jan 2022 11:33 PM PST
नई दिल्ली पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग आज कार्यक्रम जारी करेगा। पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज होगा। निर्वाचन आयोग के प्रमुख सुशील चंद्रा शाम 3.30 बजे प्रेसवार्ता आयोजित कर पांचो राज्यों का चुनावी कार्यक्रम जारी करेंगे। माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग कुछ नए नियम भी लागू कर सकता है। इसके तहत चुनावी रैलियों, मतदान केंद्रों से लेकर भीड़ प्रबंधन पर कुछ प्रतिबंध लागू हो सकते हैं।कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से मामले बढ़ने के बीच चुनाव आयोग से उत्तर प्रदेश के सियासी दलों ने समय पर चुनाव कराने की मांग की है और आयोग चुनाव इसके लिए तैयार है। सियासी दलों की राय जानने के लिए आयोग ने तीन दिन का उत्तर प्रदेश दौरा भी किया था और गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह बताया कि सभी दलों ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए चुनाव कराए जाएं। उनके मुताबिक सभी दल समय पर चुनाव चाहते हैं। लेकिन कुछ दल ज्यादा रैलियों के खिलाफ हैं और रैलियों की संख्या कम करने को कहा है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों ने घनी बस्तियों में पोलिंग बूथ बनाने का भी सुझाव दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि भीड़ संक्रमण बढ़ाने का स्रोत हो सकती है और सोशल डिस्टेंसिंग वायरस के प्रसार को रोकने के प्रमुख तरीकों में से एक है। |
| एनसीआर और वेस्ट यूपी में रातभर गरज के साथ बारिश ने बढ़ाई सर्दी Posted: 07 Jan 2022 11:00 PM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरे दिन बारिश हो रही है। शनिवार की सुबह भी अधिकांश जिले रिमझिम बारिश की चपेट में हैं। वेस्ट यूपी में शुक्रवार देर रात गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में भले ही बढ़ोत्तरी हुई हो, लेकिन धूप नहीं निकलने से सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।राजधानी लखनऊ में भी तीसरे दिन रुक-रुक कर बारिश जारी है। रात में बूंदाबांदी के बाद सुबह साढे पांच बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई। अभी 48 घंटे और तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। एनसीआर के मेरठ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर के अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर जिलों में बारिश की संभावना है। आगरा और अलीगढ़ मंडल के जिलों के अलावा मध्य यूपी में भी बारिश जारी रहेगी। झांसी में शनिवार को भी बारिश और कुछ इलाकों में आसमान में बादल छाए हैं।पहाड़ों पर लगातार बर्फ पड़ने से वेस्ट यूपी, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से सर्दी बढ़ी है। पिछले दिनों बारिश से एनसीआर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच चुका था। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्ट यूपी ही नहीं बल्कि एक साथ कई राज्यों में बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के अलावा कई राज्यों में बारिश का मौसम है। |
| यूपी में 150 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स संभालेगी विधानसभा चुनाव की कमान Posted: 07 Jan 2022 10:25 PM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने पहले चरण के लिए 150 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती करने का फैसला किया है। इन सुरक्षा बलों को 10 जनवरी से पहले चरण में जिलों में तैनात किया जाएगा। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि केंद्र ने जो 150 कंपनी अर्द्धसैनिक बल दिए हैं। उनमें से 50 कंपनी सीआरपीएफ, 30 कंपनी बीएसएफ, 20 कंपनी सीआईएसएफ और 20 कंपनी आईटीबीपी की होंगी।इन कंपनियों को सभी जिलों में संवेदनशीलता एवं आवश्यकता के अनुसार आवंटित कर दिया गया है। इन केंद्रीय पुलिस बल को स्थानीय पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करने को कहा गया है ताकि लोग सुरक्षा महसूस कर सकें। इस पुलिस कंपनियों को जिलों में पुलिस विधानसभावार तैनात करेगी।प्रदेश में पिछले चुनाव में 300 कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया था। माना जा रहा है कि केंद्र से जल्द ही और अर्द्धसैनिक बल प्राप्त होगा।जनपदों के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी अपने जनपद के पुलिस बल को लगाकर विधानसभा चुनावों को देखते हुए एरिया डॉमिनेशन हेतु फ्लैग मार्च करवाएंगे। जिससे लोगों में सुरक्षा का अहसास हो और चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न होने का विश्वास कायम रहे. लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, गोरखपुर, वाराणसी व कानपुर में तीन कंपनी को लगाया गया है। वहीं प्रयागराज में सबसे ज्यादा चार कंपनी को लगाया गया है। |
| यूपी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान की सुगबुगाहट तेज Posted: 07 Jan 2022 10:23 PM PST
लखनऊ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान की सुगबुगाहट तेज हो गई है। अब से किसी भी वक्त चुनाव आयोग यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। क्योंकि इसके संकेत भी मिलने शुरू हो गए हैं। यूपी चुनाव की आधिकारिक मुनादी से पहले उत्तर प्रदेश को पैरा मिलिट्री फोर्स की टुकरियां मिल गई हैं। यूपी को 150 कंपनी सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग ऐलान से पहले फोर्सों की तैनाती की व्यवस्था कर लेना चाहता है। ऐसे में अब किसी भी वक्त चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव का बिगुल बजा सकता है।सूत्रों की मानें तो 10 जनवरी को पहले चरण में उत्तर प्रदेश को पैरा मिलिट्री फोर्स की 150 कंपनियां मिलेंगी। इसमें सीआरपीएफ की 50, बीएसएफ की 30, एसएसबी की 30, सीआईएसएफ की 20 और आईटीबीपी की 20 कंपनियां शामिल हैं।संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिलों को फोर्स का आवंटन किया जा रहा है।10 जनवरी को पैरा मिलिट्री फोर्स जिलों में एरिया डोमिनेशन के लिए फ्लैग मार्च करेंगे।माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव 6 से 8 चरणों में हो सकता है। हालांकि चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश में मतदान के चरणों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। मगर सूत्र बता रहे हैं कि यूपी में 6 से 8 चरण में हो विधानसभा चुनाव हो सकता है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच ऐसी अटकलें थीं कि शायद यूपी में विधानसभा चुनाव टाल दिए जाएंगे। मगर तैयारियों की समीक्षा करने के बाद लखनऊ में निर्वाचन आयोग की टीम ने बीते दिनों ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट कर दिया कि चुनाव समय पर ही होंगे। इसके लिए सभी दलों ने विधानसभा चुनाव करवाने के लिए हामी भर दी है। अब से किसी भी दिन यूपी में चुनाव की घोषणा हो सकती है।इसी के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। साल 2017 में 4 जनवरी को चुनाव की घोषणा हो गयी थी। 36 दिनों बाद 11 फरवरी से 8 मार्च तक सात चरणों में वोटिंग हुई थी।बता दें कि चुनाव की घोषणा से लेकर पहले चरण के मतदान के बीच कम से कम 30 से 35 दिन का समय लग जाता है। इतना टाइम नोटिफिकेशन जारी करने नामांकन की प्रक्रिया शुरु करने, नामांकन पत्रों की जांच करने और उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार करने का समय देने में लग जाता है। इस तरह 4-5 हफ्ते का समय लग जायेगा। इसके बाद वोटों की गिनती और नतीजे जारी करते-करते एक हफ्ते का समय और लग जाता है। यानी मार्च का दूसरा हफ्ता तब तक आ जायेगा. 2017 में 11 मार्च को नतीजे आये थे। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |