| आज़मगढ़: लापरवाही पर नही लगी लगाम, 73 और कोरोना संक्रमित मिले Posted: 14 Jan 2022 07:49 AM PST नगरीय क्षेत्र में 25 समेत अकेले दीवानी न्यायालय में 07 नए संक्रमित मिले
देखते- देखते सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 271 हो गईआजमगढ़: जिले में लगातार कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। अब शुक्रवार को कुल 73 नए संक्रमित जिले में मिले है। जिसमें सर्वाधिक 25 मरीज नगरीय क्षेत्र में मिले है। वहीं दीवानी न्यायालय में एक मुश्त सात नए संक्रमित पाए गए है। लगातार संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन लापरवाही पर लगाम नहीं लग रहा है। एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि बुधवार को जिले में मात्र 4489 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें 73 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सर्वाधिक 25 नए मरीज नगरीय क्षेत्र में मिले है। वो भी दीवानी न्यायालय में एक मुश्त सात संक्रमित पाए गए है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को अर्बन में 25, अन्य में 22, मेंहनगर में दो, मोहम्मदपुर में चार, लालगंज में तीन, अजमतगढ़ में एक, फूलपुर में दो, पल्हनी में पांच, अतरौलिया में तीन, महराजगंज में एक, सठियांव में चार व अहरौला में एक पॉजिटिव मरीज मिला है। अब स्थानीय लोगों में संक्रमण तेजी से मिलने लगा है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 18192 संक्रमित मिल चुके है, जिसमें 17692 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। 229 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 271 हो गई है। लगातार मरीज मिल रहे है लेकिन कहीं भी गाइड लाइन का अनुपालन होता नहीं नजर आ रहा है। उन्होंने सभी से गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन करने का अनुरोध किया ताकि संक्रमण पर लगाम लगाया जा सके। |
| आज़मगढ़: जातिवाद नही मूल समस्याओं पर ध्यान दिला जनसमर्थन पाएंगे- प्रवीण सिंह Posted: 14 Jan 2022 07:20 AM PST कांग्रेस ने ही जिले का बुनियादी विकास किया, जातिवाद नही केवल अमीर व गरीब का फर्क है- जिलाध्यक्ष
कांग्रेस के घोषित चारों प्रत्याशियों ने जिले में सपा को पटखनी देने का किया दावाआजमगढ़: जिले में कांग्रेस पार्टी ने चार विधान सभा में प्रत्याशियों की घोषणा कर अपने पत्ते खोले हैं। खास बात है कि चार में से दो महिलाएं हैं। इस प्रकार आधी आबादी को पचासआगे पढ़ें … |