ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Sukhaari News:- तरखरवा गाँव में पोल पर लगी बिजली लाइट 24 घँटे में खराब! ग्रामीणों ने लगाया आरोप!
- Ranchi News: 26 जनवरी से पात्र लोगों को मिलेगी पेट्रोल में ₹25 की छूट
- Panjwara News: ऑटो बाइक की आमने सामने टक्कर में पाँच लोग घायल
- Bounsi News: बड़े ही धूमधाम से निकाली गई मधुसूदन भगवान की शोभा यात्रा
- Amaur News:- अमौर गाँव में आदिवासी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रकृति का सोहराई पर्व!
| Sukhaari News:- तरखरवा गाँव में पोल पर लगी बिजली लाइट 24 घँटे में खराब! ग्रामीणों ने लगाया आरोप! Posted: 14 Jan 2022 10:18 AM PST
ग्राम समाचार, सुखाड़ी:- मेहरमा प्रखण्ड के सुखाड़ी पंचायत के तरखरवा गाँव में लगी पोल पर बिजली लाइट एक दिन में खराब! जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया गया कि इस पोल पर लगी बिजली लाइट लगाने के 24 घंटे में खराब हो गया! वहीँ ग्रामीणों ने कहा कि घटिया कंपनी का बिजली लाइट लगाने से ही ये लाइट खराब हो गया है! एवम् ग्रामीणों ने ये भी बताया कि ये बिजली लाइट लगाने से 6 - 7 महीने हो गया है! लेकिन अभी तक सही नही किया गया है! एवम् ग्रामीणों ने इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने का अपील किया गया! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Ranchi News: 26 जनवरी से पात्र लोगों को मिलेगी पेट्रोल में ₹25 की छूट Posted: 14 Jan 2022 07:00 AM PST ग्राम समाचार, रांची ब्यूरो रिपोर्ट:- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा 26 जनवरी 2022 से राज्य में राशन कार्डधारी परिवार जिनके पास बाइक,स्कूटी अथवा अन्य दो पहिया वाहन है, लेकिन पेट्रोल महंगा होने के कारण नहीं भरा पा रहे हैं उन्हें पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए छूट देने की योजना को अमलीजामा पहनाने हेतु कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के परिवारों को हुआ है। राज्य सरकार का प्रयास है कि झारखंड में गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के लोगों को पेट्रोल की बढ़ती महंगाई से राहत दी जाए। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित सभी विभाग बेहतर समन्वय बनाकर जल्द एक तंत्र विकसित करें, जिससे हम आगामी 26 जनवरी से पात्र लोगों को पेट्रोल की खरीद पर छूट दे सकें। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खाद्य आपूर्ति व सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव हिमानी पांडे, परिवहन सचिव के.के.सोन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद्य आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग तथा एनआईसी जल्द एक ऐप्प बनाए जिससे लोगों को पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए की राशि उनके बैंक खाते में सब्सिडी के रूप में जमा हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक गरीब परिवार को हर महीने अधिकतम 10 लीटर तक की पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए अधिकतम 250 रुपए सब्सिडी दी जाए। मुख्यमंत्री ने इस योजना के सफल संचालन के लिए बेहतर कार्य योजना बनाते हुए ससमय इसे लागू करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। अमन राज के सौजन्य से:- |
| Panjwara News: ऑटो बाइक की आमने सामने टक्कर में पाँच लोग घायल Posted: 14 Jan 2022 06:25 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। मकर संक्रांति के दिन शुक्रवार को पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ के समीप पंजवारा बाराहाट मुख्य मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा और बाइक की सीधी टक्कर में एक बच्चा समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया गया । जानकारी के अनुसार करीब 5 शाम बजे के आसपास इस मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक और एक ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया एवं वाहनों पर सवार लोगों को गंभीर चोटें आई। वही इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पंजवारा थाना को दी। मौके पर पहुंचे पंजवारा थाना के गश्ती वाहन ने घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र के लौढिया गांव के रविंद्र ठाकुर ,बाराहाट थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रघु लैया, उनकी पत्नी रूपा देवी,गोड्डा जिला के ईमान नगर के अंजू परैया की पत्नी सुगा मीना देवी (24) एवं 5 वर्षीय बालक संतोष परैया के रूप में हुई है। घायलों का इलाज जारी है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Bounsi News: बड़े ही धूमधाम से निकाली गई मधुसूदन भगवान की शोभा यात्रा Posted: 14 Jan 2022 08:36 AM PST ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। मकर सक्रांति पर्व को लेकर पूरे प्रखंड में उल्लास का माहौल देखने को मिला। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं मधुसूदन मंदिर को भव्य तरीके से पुष्पगुच्छ की मालाओं से सजाया गया था। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। सर्वप्रथम भगवान मधुसूदन को पंचामृत स्नान व श्रृंगार पारंपरिक पूजन पद्धति से कराया गया। उसके बाद परंपरा के अनुसार दही, चूड़ा और तिल का भोग लगाया गया। वहीं भोग का प्रसाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। इसके उपरांत स्थानीय पंडा समाज, धर्म रक्षणी महासभा व अंचल प्रशासन की मौजूदगी में भगवान मधुसूदन की शाही शोभायात्रा बाजे गाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में गरुड़ रथ पर भगवान को आरुढ़ कराया गया। मंदिर के पुजारी लक्ष्मण झा भगवान को गोद में लेकर बैठे। उसके बाद मधुसूदन मंदिर के प्रांगण से पापहरणी सरोवर के लिए प्रस्थान किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु मास्क, सेनीटाइजर का प्रयोग करते हुए सामाजिक दूरी का पालन किया। इस दौरान प्रशासनिक टीम भी उपस्थित रही। शोभा यात्रा मधुसूदन मंदिर होते हुए, पापहरणी सरोवर के फाग्दोल मंदिर तक पहुंची। जहां पर भगवान को थोड़ी देर विश्राम कराया गया। उसके बाद फाग्दोल मंदिर से वापस भगवान को मधुसूदन मंदिर तक लाया गया। मालूम हो कि भगवान मधुसूदन प्रतिवर्ष मकर संक्रांति की तिथि पर अपने श्रद्धालुओं को दर्शन देने मंदार की तराई में अवस्थित फगदोल मंदिर आते हैं। इस अवसर पर गौड़ीय संप्रदाय के वैष्णव भक्त भी बड़ी संख्या में यहां रहते हैं जो पश्चिम बंगाल से दर्शन-पूजन हेतु आते हैं। यह परंपरा 17 वीं शताब्दी से है। दो दशक पहले तक देव मधुसूदन हाथी पर सवार होकर आते थे। इस वेदिकोष्ठ पर लगे शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण 1599 ईस्वी में छत्रपति ने कराया था। ये उस समय यहां के ज़मींदार थे। इस वेदिकोष्ठ में प्रतिष्ठापन से पहले देव मधुसूदन का मंदिर पर्वतशीर्ष पर था। जहां चैतन्य महाप्रभु ने भी 1507 ईस्वी में इनका दर्शन किया था। अब यह मंदिर जैन सम्प्रदाय वालों के अधिकार में है। इन दिनों 400 वर्षों से देव मधुसूदन मंदार पर्वत से 5 किलोमीटर दूर बौंसी के मंदिर में रहते हैं। यहीं पास में वह वेदिकोष्ठ भी है जहां चैतन्य देव 16वीं सदी में आए थे। इस कोष्ठ में उनके चरणचिह्नों की स्थापना गौड़ीय सम्प्रदाय द्वारा की गई है। अब इस मंदिर के प्रक्षेत्र को पर्यटन विभाग ने चाहरदीवारी से घेर दिया है और टिकट काउंटर स्थापित कर दिया है। सनातन की संपत्ति का अधिकारी सेकुलर सरकार हो गई है। पापहरणी सरोवर में लगी श्रद्धालुओं की भीड
कर, सफा धर्मावलंबी पर्वत शिखर स्थित मंदिरों पर भी गए। अरवा चावल, बनफूल, गुड़, धूप, गुग्गुल की महक से पूरा क्षेत्र सुगंधित हो रहा था। करताल, झांझ, मांदर और संथाली नृत्य संगीत पर मानो पूरा मंदार थिरकने को मजबूर था। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्त अपने बदन पर दो सफेद वस्त्र लपेटकर घंटों अपने गुरु की आराधना करते रहे। आज नेपाल,पूर्णिया,बंगाल,आसाम से भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। मेला नहीं लगने से मायूस दिखे स्थानीय लोग
अपनी दुकान लगाकर अपने जीविकोपार्जन के लिए इस मेले का साल भर इंतजार करते थे। लेकिन विगत दो वर्ष ना तो व्यापारी आए ना ही स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाई। इस वर्ष भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिस वजह से मेला नहीं लगने से मायूस दिखे स्थानीय लोग। मालूम हो कि, स्थानीय दुकानदार एवं दूर-दराज से आए व्यापारी तथा खेल तमाशे वाले जीविकोपार्जन का साधन मंदार महोत्सव राजकीय बौंसी मेला था। परंतु इस कोविड-19 की मार ने इन लोगों से जीविकोपार्जन का साधन ही छीन लिया। पूरा बौंसी मेला मैदान वीरान पड़ा रहा। जहां लोगों की खचाखच भीड़ लगी हुई रहती थी। वह जगह आज 14 जनवरी के दिन सुनसान पड़ा रहा। कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी। |
| Amaur News:- अमौर गाँव में आदिवासी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रकृति का सोहराई पर्व! Posted: 14 Jan 2022 05:55 AM PST
ग्राम समाचार, अमौर:- मेहरमा प्रखण्ड के अमौर पंचायत में आदिवासी समाज के लोगों ने धूमधाम से प्रकृति का सोहराई पर्व मनाया गया! जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि इस पर्व को हमलोगों ने नृत्य, संगीत, बैंड- बाजा एवम ढोल-नगाड़ा के साथ महिला- पुरुष मिल कर हर्षोल्लास से मनाते है! सोहराई पर्व! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |