सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 1, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण ससमय करें सम्बन्धित अधिकारी- जिलाधिकारी

Posted: 01 Jan 2022 05:38 AM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज शनिवार  को तहसील सदर सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुरूप टोकेन सिस्टम का प्रयोग कर एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से किये जाने का निर्देश दिया ।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण के समय दोनों पक्षों की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराकर रिपोर्ट सम्बन्धित एसडीएम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।  सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा भूमि विवाद, पुलिस आदि के प्रकरण पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर निरीक्षण कर विवाद का निपटारा कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चत करें। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर में डीएम के समक्ष कुल 165 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक राजस्व विभाग 86, पुलिस विभाग 36, विकास विभाग 22, समाज कल्याण 01, स्वास्थ्य विभाग 02 तथा अन्य विभागों के कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मौके पर 14 प्रार्थना पत्रों/जन शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिया।  उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण के समय दोनों पक्षों का बयान लिया जाय, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराकर निस्तारण आख्या के साथ उप जिलाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। डीएम ने शेष 151 प्रार्थना पत्रों/शिकायतों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषण करने हेतु उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया। इसी प्रकार जनपद की अन्य चारों तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतों/समस्याओं को रोस्टर के अनुसार अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), सम्बन्धित तहसीलों में तथा शेष 02 तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा सुनकर उसका निस्तारण किये जाने का निर्देश सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों को दिये गयेजनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसपी/पुलिस उपमहानिरीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, उप जिलाधिकारी सदर सी0पी0 पाठक, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद, तहसीलदार सदर विदुषी सिंह सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, तहसील अन्तर्गत सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव ने कहा 2022 में सरकार बनने पर देंगे 300 यूनिट फ्री बिजली

Posted: 01 Jan 2022 02:58 AM PST

 


लखनऊ सपा मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नववर्ष पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने सभी को नए साल की बधाई दी। इस दौरान अखिलेश यादव ने सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया।

इसके साथ ही  सिंचाई पूरी फ्री होगी। यह सब घोषणा पत्र में शामिल होगा।अखिलेश ने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2021 को खराब साल बना दिया। बीजेपी जब पिछड़ने लगी तो अब छापे डलवा रही है। उन्होंने कहा कि जिस पर पहले छापा पड़ा था औऱ रकम निकलने लगी तो उसे सपा का बताया गया। इन्हें छापा तो सपा के लोगो पर मारना था लेकिन खुद अपने लोगो पर छापा मार दिया। वह उन्हीं का आदमी निकला। भाजपा खीज निकालने के लिये अब सपा व्यापारी के यहां छापा मारा।

मोदी सरकार ने किसानों के खाते में भेजे 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा

Posted: 01 Jan 2022 02:37 AM PST


 नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने आज किसानों को नए साल  का तोहफा देते हुए पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त  जारी कर दी गई हैइस किस्त में सरकार ने 10 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर किए हैंसाथ ही प्रधानमंत्री ने लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों को 14 करोड़ से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी किया इससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगाकिसानों के खाते में सालाना 6,000 रुपये 3 किस्तों में भेजे जाते हैंहर 4 महीने में 2000 रुपये की किस्त आती हैपीएम किसान पोर्टल के मुताबिक, स्कीम की पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है. दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई के बीच किसानों के खाते में पहुंचती है तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ राष्ट्र के लिए निरंतर प्रयास आज हर भारतीय का मनोभाव बन रहा है।और इसलिए ही आज हमारे प्रयासों में एकजुटता है, हमारे संकल्पों में सिद्धि की अधीरता है।आज हमारी नीतियों में निरंतरता है, हमारे निर्णयों में दूरदर्शिता है।FPO में चौथी शक्ति है- रिस्क मैनेजमेंट की।एक साथ मिलकर आप चुनौतियों का बेहतर आकलन भी कर सकते हैं, उससे निपटने के रास्ते भी बना सकते हैं।और पांचवीं शक्ति है- बाज़ार के हिसाब से बदलने की क्षमता।तीसरी ताकत है- इनोवेशन की।एक साथ कई किसान मिलते हैं तो उनके अनुभव भी साथ में जुड़ते हैं। जानकारी बढ़ती है। नए नए इनोवेशन्स के लिए रास्ता खुलता है।देश के छोटे किसानों के बढ़ते हुए सामर्थ्य को संगठित रूप देने में हमारे किसान उत्पाद संगठनों- FPO's की बड़ी भूमिका है।जो छोटा किसान पहले अलग-थलग रहता था, उसके पास अब FPO के रूप में पाँच बड़ी शक्तियाँ हैं।पहली शक्ति है- बेहतर बार्गेनिंग यानी मोलभाव की शक्ति।हमारी धरती को बंजर होने के बचाने का एक बड़ा तरीका है- केमिकल मुक्त खेती।इसलिए बीते वर्ष में देश ने एक और दूरदर्शी प्रयास शुरू किया है।ये प्रयास है- नैचुरल फ़ार्मिंग यानि प्राकृतिक खेती का।

नई नवेली दुल्हन चला रही थी सेक्स रैकेट

Posted: 01 Jan 2022 01:19 AM PST


सीतामढ़ी जिले में एक 25 वर्षीय नई नवेली दुल्‍हन बड़ा देह व्‍यापार रैकेट चला रही थी, गुप्त सूचना पर पुलिस की स्पेशल टीम ने अड्डे पर छापेमारी की तो इसका भंडाफोड़ हुआ। शहर से सटे बसवरिया इलाके में उसके घर से चार महिलाएं व दो अय्याश ग्राहक भी पकड़े गए। पता चला कि उसका पति बाहर रहता है और वह अय्याशी के धंधे के लिए एक फ्लैट किराये पर लेकर चलाने लगी। पुरुषोत्तम नगर वार्ड नंबर-4 में पुलिस की रेड पड़ी तो देह व्यापार के इस धंधे के बारे में सुनकर आसपास के लोगों के पांव तले जमीन खिसक गई। बैरगनिया, बथनाहा की महिलाओं के साथ बोचहां मुजफ्फरपुर व पातेपुर वैशाली जिले की चार महिलाएं देह व्यापार में लिप्त पाई गईं। इनमें संचालिका व एक अन्य 25 साल की थी तथा दो 40 साल की महिलाएं थीं। इन महिलाओं के साथ पुनौरा व कोट बाजार के दो ग्राहक भी धराए। जिनमें 38 साल के धर्मराज साह पिता स्व. नंदलाल साह पुनौरा तो संजय साह (48) पिता भोला साह कोट बाजार शामिल हैं। अनैतिक देह व्यापार के आरोप में सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि घर के मकान मालिक पर भी केस दर्ज किया जाएगा।

बच्चों के वैक्सीनेशन का रजिस्ट्रेशन शुरू

Posted: 31 Dec 2021 09:52 PM PST

 


नई दिल्ली देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की घोषणा की थी। इसके लिए 1 जनवरी आज यानी नए साल से वैक्सीनेशन स्लॉट की बुकिंग कोविन ऐप या ऑन-साइट की जा सकेगी। वैक्सीनेशन के स्लॉट बुकिंग के लिए 10वीं का आईडी कार्ड भी मान्य होगा।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 15-18 साल की उम्र के बच्चों को केवल भारत बायोटेक की कोवैक्सिन ही लगाई जाएगी। देश में इस एज ग्रुप की संख्या करीब 10 करोड़ के आस-पास है। कोविन प्लेटफॉर्म के चीफ डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि 10वीं का आईडी कार्ड भी रजिस्ट्रेशन के लिए आइडेंटिटी प्रूफ माना जाएगा।ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ स्टूडेंट्स के पास आधार कार्ड या फिर कोई दूसरा पहचान पत्र नहीं होगा। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, 15-18 साल के बच्चों के लिए कोविन के अलावा वेरिफायर/वैक्सीनेटर के जरिए ऑन-साइट भी वैक्सीन स्लॉट की बुकिंग की जा सकती है।

चुनाव खर्च के नियमों का पालन नहीं किया तो दर्ज होगी उम्मीदवार पर एफआईआर

Posted: 31 Dec 2021 09:00 PM PST

 


लखनऊ प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अगर उम्मीदवार ने चुनाव खर्च से संबंधित केन्द्रीय चुनाव आयोग के नियमों का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी और उसके प्रचार वाहनों का जारी पास वापस ले लिया जाएगा। यह बात शुक्रवार को लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में हुई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को समझाई गई। विशेष कार्याधिकारी रमेश चन्द्र राय ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वह टिकट देने के समय ही अपने उम्मीदवारों को इस बारे में अच्छी तरह समझा दें कि नामांकन के एक दिन पहले चुनाव खर्च का हिसाब-किताब रखने के लिए एक पृथक बैंक खाता जरूर खुलवा लें। चुनाव से संबंधित सारे लेन देन उसी बैंक खाते से ही किये जाएंगे। इस खाते से एक दिन में दस हजार रुपये से ज्यादा का नकद भुगतान नहीं किया जा सकेगा।इस बार चुनाव आयोग ने प्रत्येक उम्मीदवार की चुनाव खर्च सीमा 30 लाख 80 हजार तय की है। पहले यह 28 लाख रुपये थी। चुनाव व्यय पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया के हर तीसरे दिन उम्मीदवार के चुनाव खर्च के ब्योरे की जांच करेंगे। उम्मीदवार को चुनाव परिणाम निकलने के एक महीने के भीतर अपने चुनाव खर्च का पूरा हिसाब किताब आयोग को देना होता है।राजनीतिक दलों से भी कहा गया कि वह भी अपने चुनाव खर्च का हिसाब किताब रखें। राजनीतिक दलों को चुनाव खत्म होने के 75 दिनों के बाद अपना हिसाब किताब चुनाव आयोग को देना होता है। राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग से प्रकाशित चुनाव खर्च के नियमों से सम्बंधित पुस्तिका भी वितरित की गयी।

अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों व ब्लॉक प्रमुखों को पुरस्कृत करेगी योगी सरकार

Posted: 31 Dec 2021 08:49 PM PST

 


लखनऊ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारियों से कहा कि वह गो आश्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर यह देखें कि कहीं पर किसी प्रकार की कोई कमी ना हो। भूसा, चारा, पानी, शेड के साथ-साथ ठंड से बचाव व इलाज आदि की समुचित व्यवस्था रहे। ग्राम पंचायतों को छुट्टा गोवंश से मुक्त कराने में ग्राम प्रधानों व ब्लाक प्रमुखों के बीच प्रतिस्पर्धा कराते हुए अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों व ब्लाक प्रमुखों को पुरस्कृत करने का सुझाव दिया है।मुख्य सचिव ने शुक्रवार को महत्वाकांत्री जनपदों के रूपांतरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक में उपरोक्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को हो रही दिक्कतों को दूर करने के लिए एक से दस जनवरी तक छुट्टा गोवंशों को गो आश्रय केंद्रों को भेजने के लिए अभियान चलाया जाए। सहभागिता योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़ाई जाए।मुख्य सचिव ने गांवों में आधारभूत अवसंरचना क्षेत्र में व्यक्तिगत शौचालय, पेयजल, विद्युत संयोजन, ग्राम पंचायत स्तर पर इंटरनेट कनेक्शन, कामन सर्विस सेन्टर, पीएमजीएसवाई के तहत सर्वऋतु मार्ग, आवास आदि सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराने को कहा है।  रूपांतरण कार्यक्रम के तहत चयनित 08 महत्वाकांक्षी जनपदों बहराईच, बलरामपुर, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर तथा सोनभद्र की जनपदवार समीक्षा की। इनमें से वे जिले जहां पर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास तथा आधारभूत अवसंरचना के संकेतकों में पिछले महीने की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है योजनाबद्ध कामकर संकेतकों में सुधार करने के निर्देश संबंधित जिलाधिकारियों को दिए। जिन जिलों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं वहां पर जिलाधिकारी फील्ड विजिट कर जनता का फीडबैक लें।  मुख्यसचिव ने कहा कि कुछ जिलों में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया जाए। जिन लोगों का वैक्सीन का दूसरा डोज ओवर ड्यू हो गया है उनसे इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूप के माध्यम से संपर्ख किया जाए। ऐसे लोगों को सेकेंड डोज दिलवाया जाए। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाए। 

जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़,12 लोगों की मौत

Posted: 31 Dec 2021 08:47 PM PST

 


नई दिल्ली नए साल की शुरुआत एक दुखद हादसे से हुई है। जम्मू-कश्मीर में कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर में देर रात करीब 2:45 बजे भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई। 14 लोख जख्मी हुए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को कटरा के नारायना अस्पताल में भर्ती किया गया है।जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि शुरुआती खबरों के अनुसार, श्रद्धालुओं के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। उनमें धक्का-मुक्की हो गई इससे भगदड़ मच गई।भगदड़ में जान गंवाने वाले उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से हैं। हादसे के बाद भी यात्रा जारी है। उधर, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

वहीं जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' प्रधानमंत्री ने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से हादसे को लेकर बातचीत की है और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्टीट करके कहा, 'इस दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। मैंने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नंबर- 01991-234804, 01991-234804; PCR रियासी- 9622856295, DC दफ्तर रियासी केंट्रोल रूम नंबर- 01991-245763, 9419839557 पर कॉल करके मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

Post Bottom Ad

Pages