प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 14, 2022

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के नई पेंशन योजना (NPS) से आच्छादित और दिवंगत हो चुके शिक्षकों और कर्मचारियों के मृतक आश्रितों की पारिवारिक पेंशन का रास्ता साफ

Posted: 13 Jan 2022 06:55 PM PST

 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के नई पेंशन योजना (NPS) से आच्छादित और दिवंगत हो चुके शिक्षकों और कर्मचारियों के मृतक आश्रितों की पारिवारिक पेंशन का रास्ता साफ


● वित्त नियंत्रक के पद नाम से बैंक खाता खोला जाएगा
● प्रदेशभर के 4500 सहायता प्राप्त विद्यालयों के लिए व्यवस्था
● उसके बाद आश्रित की पारिवारिक पेंशन स्वीकृत होगी
● 2016 से रुपये वापसी के लिए खाता न होने से फंसा था मामला


प्रयागराज : प्रदेश के 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के नई पेंशन योजना (एनपीएस) से आच्छादित और दिवंगत हो चुके शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आश्रितों के लिए पुरानी पारिवारिक पेंशन का रास्ता साफ हो गया है।


19 मई 2016 को सरकार ने यह व्यवस्था दी थी कि एनपीएस से आच्छादित किसी शिक्षक या कर्मचारी की सेवाकाल में मृत्यु होने पर उसके आश्रित को पारिवारिक पेंशन तभी स्वीकृत की जाएगी, जब उसके एनपीएस खातों में जमा संपूर्ण धनराशि (अर्थात अभिदाता अंशदान और नियोक्ता अंशदान दोनों) सरकार को वापस लौटाया जाएगा। इस धनवापसी के लिए सरकारी कर्मचारियों के मामले में तो खाते का प्रबंध किया गया था। लेकिन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के मामले में अब तक इसका कोई खाता ही नहीं था।



 इसके कारण प्रदेश के सैकड़ों शिक्षकों-कर्मचारियों के आश्रितों की पारिवारिक पेंशन ही नहीं बन पा रही थी। उत्तर प्रदेश शासन के वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन कुमार ने 11 जनवरी 2022 को जारी आदेश में 'वित्त नियंत्रक, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश' के पद नाम से बैंक खाता खोलने की व्यवस्था दे दी है। बैंक खाते का संचालन डुअल सिग्नेटरी से किया जाएगा, जिसमें वित्त नियंत्रक माध्यमिक के साथ शिक्षा निदेशालय के एक और अधिकारी को संयुक्त खातेदार बनाया जाएगा। यह खाता खुलने से मृत शिक्षकों व कर्मचारियों के एनपीएस खातों में जमा संपूर्ण धनराशि ट्रस्टी बैंक के माध्यम से खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। जिसे वित्त नियंत्रक प्रत्येक माह कोषागार में जमा कराएंगे।


खाता खोलने के लिए काफी समय से संगठन की ओर से प्रयास किया जा रहा था। उम्मीद है कि पीड़ित परिवारों को जल्द पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। साथ ही प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार की तरह एनपीएस में अभिदाता यानि कर्मचारी की ओर से किए गए अपने अंशदान तथा उसके लाभांश को भी उसके आश्रित को एकमुश्त देने का प्रावधान करना चाहिए। -लालमणि द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट

69000 सहायक अध्यापक भर्ती: फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाए कन्नौज के 9 शिक्षक बर्खास्त

Posted: 13 Jan 2022 04:24 PM PST

69000 सहायक अध्यापक भर्ती: फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाए कन्नौज के 9 शिक्षक बर्खास्त

कन्नौज : फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी पाने वाले कन्नौज के नौ शिक्षक गुरुवार को बर्खास्त कर दिए गए। इनमें सात फिरोजाबाद जनपद के रहने वाले हैं। इसके अलावा अभी 13 और शिक्षक रडार पर हैं। इन सभी को नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन किसी का जवाब नहीं आया है। बाकी पर भी बर्खास्तगी की तलवार लटकी है।

प्राथमिक स्कूलों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत तीन चरणों में कन्नौज में 1,450 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। शैक्षिक अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन कराया गया तो 22 सहायक शिक्षकों के अभिलेख फर्जी मिले। इसके बाद बीएसए संगीता सिंह ने सभी को तीन-तीन नोटिस भेजकर जवाब मांगा, लेकिन कोई भी जवाब देने के लिए हाजिर नहीं हुआ। जवाब न मिलने पर बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस भेजा गया, इस पर जवाब न आने पर नौ शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया। सभी को वेतन रिकवरी के नोटिस के साथ बर्खास्तगी का पत्र भेजा गया है। साथ ही सभी के खिलाफ सम्बंधित थानों एफआईआर के भी निर्देश दिए गए हैं।

इनकी हुई बर्खास्तगी
फिरोजाबाद के शंभूनगर की प्रियंका यादव, शिकोहाबाद के बृजेश कुमार, नीरज यादव, दिग्विजय सिंह, राहुल यादव, नीलम यादव, दिव्या निवासी हैं। इटावा के सत्यम त्रिपाठी और कानपुर देहात के विनोद कुमार को बर्खास्त किया गया है।

प्रत्येक शिक्षक को 50 लाख का बीमा कवर देने, निर्वाचन प्रशिक्षण ऑनलाइन कराने, ड्यूटी उपरांत आइसोलेशन हेतु 07 दिन का अवकाश देने आदि के लिए उ0प्र0जू0हा0 शिक्षक संघ का मांगपत्र

Posted: 12 Jan 2022 05:07 PM PST

प्रत्येक शिक्षक को 50 लाख का बीमा कवर देने, निर्वाचन प्रशिक्षण ऑनलाइन कराने, ड्यूटी उपरांत आइसोलेशन हेतु 07 दिन का अवकाश देने आदि के लिए उ0प्र0जू0हा0 शिक्षक संघ का मांगपत्र






स्कूली शिक्षा के लिए नया राष्ट्रीय पाठ्यक्रम होगा तैयार

Posted: 11 Jan 2022 06:52 PM PST

स्कूली शिक्षा के लिए नया राष्ट्रीय पाठ्यक्रम होगा तैयार



नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इस साल के अंत तक स्कूली शिक्षा, के लिए नया व व्यापक राष्ट्रीय पाठ्यक्रम तैयार करेगा। इसमें भारत से जुड़ी जानकारी, बच्चों में वैज्ञानिक सोच और 21वीं सदी के कौशल विकास आदि पर जोर दिया। जाएगा। इसमें खास तौर पर सामाजिक समस्याओं का उल्लेख होगा। केंद्र सरकार की स्कूली शिक्षा व साक्षरता सचिव अनीता करवाल ने मंगलवार को स्टार्टअप भारत | नवाचार सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी।


करवाल ने कहा कि हम नया राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा विकसित करने की प्रक्रिया में है। इस विषय पर जाने माने वैज्ञानिक डॉ. के कस्तूरीरंगन के नेतृत्व में एक समिति विचार विमर्श कर रही है। 


उम्मीद है कि इस साल के अंत तक हम स्कूली शिक्षा के लिए नया और व्यापक राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा तैयार कर लेंगे। उन्होंने कहा कि इसके तहत बचपन से ही बच्चों में वैज्ञानिक सोच के विकास पर ध्यान दिया जाएगा। बच्चों में गणना संबंधी सोच विकसित करने पर फोकस रहेगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि केवल गणितीय ज्ञान पर जोर होगा। 

69000 शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थियों ने दाखिल की याचिका, 6800 पदों पर भर्ती प्रक्रिया रोकने की मांग

Posted: 11 Jan 2022 05:00 PM PST

69000 शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थियों ने दाखिल की याचिका, 6800 पदों पर भर्ती प्रक्रिया रोकने की मांग


प्रयागराज : परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आरक्षित वर्ग की गलत तरीके से 6800 पदों पर भर्ती प्रक्रिया रोकने की मांग लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर दी।



6800 पदों के लिए जारी चौथी सूची से असंतुष्ट ओबीसी और एससी अभ्यर्थियों का कहना है कि 69000 भर्ती में आरक्षित वर्ग की 19000 से अधिक सीटों पर घोटाला हुआ है लेकिन सरकार मात्र 6800 पदों पर घोटाला स्वीकार रही है। 


याचिका दाखिल करने वाले मुनेश मौर्य का कहना है कि पूर्व बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद तथा वर्तमान में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने कहा था कि इस भर्ती में एक भी सीट पर घोटाला नहीं हुआ जबकि सरकार ने घोटाला स्वीकार कर सूची जारी कर दी।

बेरोजगारों को वापस नहीं मिल सके 290 करोड़ रुपये, 72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती का मामला

Posted: 11 Jan 2022 04:52 PM PST

बेरोजगारों को वापस नहीं मिल सके 290 करोड़ रुपये, 72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती का मामला



● फीस के रूप में सरकार को मिले थे 290 करोड़ रुपये

● डायटों की लापरवाही के कारण नहीं हो सका रुपयों का भुगतान



देखते-देखते पांच साल बीत गए लेकिन बेरोजगारों को खुद के 289 करोड़ रुपये में से चवन्नी वापस नहीं मिल सकी। बेसिक शिक्षा परिषद ने 23 जनवरी 2019 तक अभ्यर्थियों को फीस वापस करने की बात कही थी लेकिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) की लापरवाही से भुगतान नहीं हो सका। 


परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए 13 नवंबर 2011 को पहली बार आयोजित यूपीटीईटी में कथित तौर पर घोटाले की बात सामने आने पर दिसंबर 2012 में एकेडमिक मेरिट पर भर्ती शुरू हुई थी। आवेदन फीस के रूप में सरकार को 2,89,98,54,400 रुपये मिले थे। लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टीईटी मेरिट पर 72825 भर्ती पूरी हुई और एकेडमिक मेरिट पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।


नौ साल से अधिक का समय बीतने के बावजूद अब तक अभ्यर्थियों के रुपये उनके खाते में वापस नहीं भेजे जा सके। बेसिक शिक्षा परिषद की पूर्व सचिव रूबी सिंह ने फीस वापसी के लिए अभ्यर्थियों से 3 से 30 नवंबर 2018 तक संबंधित डायट में आवेदन पत्र रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट या वाहक के माध्यम से साक्ष्यों के साथ उपलब्ध कराने को कहा था। परिषद की ओर से सात जनवरी 2019 तक डायट प्राचार्यों के खाते में आरटीजीएस के जरिए मांगी गई धनराशि उपलब्ध करानी थी। उसके बाद अभ्यर्थियों के खाते में रुपये भेजने थे। लेकिन अधिकांश डायट से मांगपत्र नहीं मिलने के कारण बजट जारी नहीं हो रहा।


30 से 40 हजार रुपये तक खर्च किए थे

दिसंबर 2012 में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर एक-एक अभ्यर्थी ने औसतन 30 से 40 हजार रुपये खर्च किए थे। सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए एक जिले से आवेदन फीस 500 रुपये थी। अधिकतर अभ्यर्थियों ने सभी 75 जिलों से फार्म भरा था। इस लिहाज से 37,500 रुपये सिर्फ फीस पड़ी। इसके बाद चालान और डाक आदि पर हजारों रुपये खर्च हुए।

जब एकेडमिक रिकॉर्ड से भर्ती नहीं हुई तो सरकार के खाते में जमा बेरोजगार अभ्यर्थियों के रुपये उन्हें वापस मिलने चाहिए थे। लेकिन अफसरों की लापरवाही से आज तक भुगतान नहीं हो सका जो दुर्भाग्यपूर्ण है। -कपिलदेव शर्मा, अभ्यर्थी

बड़ी खबर : सीबीएसई टर्म-1 रिजल्ट का इंतजार खत्म, इस दिन घोषित होंगे 10वीं, 12वीं के परिणाम

Posted: 11 Jan 2022 04:16 PM PST

बड़ी खबर : सीबीएसई टर्म-1 रिजल्ट का इंतजार खत्म, इस दिन घोषित होंगे 10वीं, 12वीं के परिणाम

टर्म- 1 रिजल्ट के संबंध में एक आधिकारिक बयान में पहले कहा गया था कि परिणाम प्राप्त अंकों के रूप में घोषित किए जाएंगे। ये परिणाम पास कम्पार्टमेंट या रिपीट श्रेणी के मार्कर नहीं होंगे। इसके साथ ही अंतिम परिणाम टर्म 2 परीक्षा के बाद घोषित किया जाएगा।




बड़ी खबर: सीबीएसई टर्म-1 रिजल्ट का इंतजार खत्म, इस दिन घोषित होंगे 10वीं, 12वीं के परिणामसीबीएसई टर्म-1 की परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द होगा खत्म।

नई दिल्ली : सीबीएसई टर्म-1 रिजल्ट की राह देख रहे रहे छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे। वहीं इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स में सीबीएसई के एक अधिकारी ने कहा कि 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही बोर्ड अगले सप्ताह मूल्यांकन प्रक्रिया की समीक्षा करेगा। हालांकि,अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की तारीख के बारे में सूचित नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि, कोविड -19 महामारी के बढ़ते मामालों की वजह से पैदा हुई स्थितियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर प्रभाव डाला। हम जल्द ही परिणाम की घोषणा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अभी परिणाम की तारीख की पुष्टि नहीं कर सकते हैं, क्योंकि यह महामारी की स्थितियों के बीच मूल्यांकन प्रक्रिया की प्रगति पर निर्भर करता है।

वहीं इस संबंध में सीबीएसई बोर्ड की ओर से भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) टर्म- 1 रिजल्ट के संबंध में एक आधिकारिक बयान में पहले कहा गया था कि परिणाम प्राप्त अंकों के रूप में घोषित किए जाएंगे। ये परिणाम पास, कम्पार्टमेंट या रिपीट श्रेणी के मार्कर नहीं होंगे। इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि कक्षा 10,12 की बोर्ड परीक्षाओं का अंतिम परिणाम टर्म 2 परीक्षा के बाद घोषित किया जाएगा।

लेकिन अभी तक बोर्ड ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि टर्म-1 का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा। वहीं तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा के लिए टर्म-1 रिजल्ट के नतीजे किसी भी वक्त घोषित कर सकती है। अब ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर विजिट करें, जिससे उन्हें रिजल्ट से जुड़ी सही अपडेट मिल सके।

CBSE class 10 class 12 term 1 results 2022: 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए ऐसे स्टेप्स को करें फाॅलो

10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद फिर उम्मीदवारों को होमपेज पर 'सीबीएसई टर्म 1 कक्षा 10 परिणाम 2022' या 'सीबीएसई टर्म 1 कक्षा 12 परिणाम 2022' के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, फिर उम्मीदवारों को आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। अब परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। उम्मीदवारों को परिणाम डाउनलोड करना होगा और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट लेना होगा। उम्मीदवारों को परिणाम डाउनलोड करना होगा और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट लेना होगा

डिजिलॉकर ऐप पर भी चेक कर पाएंगे नतीजे

स्टूडेंट्स डिजिलॉकर ऐप पर अपने कक्षा 10, 12 के परिणाम देख सकते हैं। इस ऐप को Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है या वेबसाइट digilocker.gov.in पर चेक किया जा सकता है।

UMANG ऐप पर भी देख पाएंगे रिजल्ट 

सीबीएसई टर्म-1 के छात्र उमंग मोबाइल एप्लिकेशन पर अपना परिणाम देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। उमंग एप को भी गूगल प्ले एप के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

UPTET प्रवेशपत्र पर अंकित होगा फ्री यात्रा विवरण, पूर्व में घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 12 जनवरी को प्रवेश पत्र जारी होने हो सकती है देरी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Posted: 11 Jan 2022 05:01 PM PST

 UPTET  प्रवेशपत्र पर अंकित होगा फ्री यात्रा विवरण, पूर्व में घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 12 जनवरी को प्रवेश पत्र जारी होने हो सकती है देरी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड


टीईटी प्रवेश पत्र आज नहीं

प्रयागराज :  23 जनवरी को प्रस्तावित यूपी-टीईटी का प्रवेश पत्र बुधवार को जारी नहीं हो सकेगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार अभ्यर्थियों को नि:शुल्क परिवहन की सुविधा दिए जाने संबंधी शासनादेश मिलने के बाद प्रवेश पत्र जारी होंगे। इसमें एक-दो दिन का समय लग सकता है।


प्रयागराज : प्रश्नपत्र लीक होने के कारण रद हुई 28 नवंबर की यूपीटीईटी को नए सिरे से कराने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। परीक्षा रद होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि यह परीक्षा नई तिथि में कराए जाने पर परीक्षार्थियों को बस यात्र की फ्री सुविधा दी जाएगी। 


अब फ्री यात्र की सुविधा दिए जाने को प्रवेशपत्र पर अंकित किए जाने की तैयारी है। इस काम में एक दो दिन का समय लग सकता है। इसी कारण 23 जनवरी को होने वाली इस परीक्षा के लिए पूर्व में घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 12 जनवरी को प्रवेश पत्र जारी होने में देरी हो रही है।

 


प्रयागराज। 23 जनवरी को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) का प्रवेश पत्र बुधवार दोपहर बाद जारी होगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने जिलेवार केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए क्रमश: 1291629 और 873553 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिलों से प्राप्त संशोधित प्रस्ताव के आधार पर प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 2532 और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 1733 केंद्र बनाए गए हैं। 


UPTET परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी

बता दें कि इन दावों के उलट विभागीय अधिकारी यूपी टीईटी का आयोजन पूर्ण पारदर्शी तरीके के करने के लिए लगातार कड़े बंदोबस्त कर रहे हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जहां प्राथमिक स्तर की परीक्षा 2,532 केंद्रों पर होगी, वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा 1733 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दोनों स्तर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या घटाई गई है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा 22 में तो उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में भी 14 केंद्र कम किए गए हैं।


एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे :-


चरण 1: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।

चरण 2: एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अपने रजिस्ट्रेशन लॉगिन विवरण दर्ज करें।

चरण 4: यूपी टीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।



 प्रयागराज:  प्रश्नपत्र लीक होने के कारण रद हुई 28 नवंबर की यूपीटीईटी को नए सिरे से कराने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। परीक्षा रद होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि यह परीक्षा नई तिथि में कराए जाने पर परीक्षार्थियों को बस यात्रा की फ्री सुविधा दी जाएगी। अब फ्री यात्रा की सुविधा दिए जाने को प्रवेशपत्र पर अंकित किए जाने की तैयारी है। इस काम में एक दो दिन का समय लग सकता है। 


 उस समय परीक्षार्थियों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई फ्री यात्रा सुविधा दिए जाने की घोषणा को वैधानिक रूप दिया जाना है। इसके लिए अभी शासनादेश जारी नहीं हुआ है। शासनादेश जारी होते ही परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर फ्री यात्रा का विवरण अंकित कर जल्द ही प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। 23 जनवरी को परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।

Post Bottom Ad

Pages